Lightning News - Amrit Vichar

यूपी में आकाशीय बिजली की मार : एक ही परिवार के चार लोगों समेत 10 की मौत
अमृत विचार, लखनऊ : प्रदेश के प्रयागराज, संभल, बिजनौर लखनऊ और बरेली जनपद में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से कुल 10 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज के यमुना नगर इलाके में कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बारा तहसील के सोनवर्षा हल्लाबोर गांव में उस समय की है जब विरेंद्र वनवासी अपने परिवार के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने बताया कि झुलसने के कारण विरेंद्र, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी राधा और बेटी करिश्मा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सम्भल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गुन्नौर की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) वंदना मिश्रा ने बताया कि आज सुबह क्षेत्र के गांव मोलनपुर डांडा में अतर सिंह अपने परिजनों के साथ खेत में काम कर रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी बेटी रत्नेश कुमारी (18) की मौत हो गई जबकि उनका बेटा राजेश (32) और पुत्रवधू किशनावती (28) घायल हो गई। मिश्रा के मुताबिक, दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसडीएम ने कहा कि परिजनों को आपदा के तहत जल्द ही आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उधर, बिजनौर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से खेत पर काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से स्योहारा क्षेत्र के गांव मुकरपुरी की सविता देवी (40) की मौत हो गई। स्योहारा थाना प्रभारी अंकित कुमार के अनुसार, सविता खेत पर चारा काट रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गई और उसे धामपुर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। नूरपुर थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि गांव नंगली में रविवार सुबह किसान रामानंद कश्यप (56) खेत जोत रहा था, तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, लखनऊ के माल थाना अंतर्गत निवासी किसान नंद कुमार (46)की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई, जब किसान बाग जा रहा था। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव में कोहराम मचा दिया है। इसके अलावा, बरेली जनपद के बहेड़ी कस्बा निवासी फरदीन अंसारी बाइक (22 ) और भोजीपुरा के गांव जटौआ निवासी दुर्गा प्रसाद (25) की बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरदीन अंसारी रविवार सुबह 7:30 बजे बाइक से मिर्जापुर रंजीत पुल के पास पहुंचा, तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पुल के पास एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्गा प्रसाद सुबह 5:30 बजे घर से नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। उनका शव गांव के पास ही एक निर्माणाधीन राइस मिल की बाउंड्रीवॉल के पास पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें:-प्रयागराज : एसटीएफ को बड़ी सफलता, 2.31 कुंतल गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fatehpur News: आकाशीय बिजली से हुआ हादसा, गिरी भट्ठे की दीवार...दबकर दंपत्ति की मौत
फतेहपुर, अमृत विचार। ईंट भट्ठे में काम कर रहे दंपत्ति की दीवार गिरने से दबकर मौत हो गई। बता दें कि शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से भट्ठे की दीवार गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया। साथी मजदूरों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा रहा।

गाजीपुर थानाक्षेत्र के चक अल्लीपुर गांव निवासी मुन्नी लाल व उसकी पत्नी राज कुमारी शाह कस्बे के पास काजीपुर स्थित एबी ईंट भट्ठे में काम करते थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वह भट्ठे में काम कर रहे थे तभी मौसम खराब होने के चलते अचानक तेज आवाज में आकाशीय बिजली भट्ठे में गिर गई।

जिससे भट्टे की एक दीवार भरभराकर दंपत्ति के ऊपर ढह गई। यह देख साथी मजदूरों ने किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला और हालत नाजुक देख दोनों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों में शवों को देख कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Auraiya Crime: पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश गिरफ्तार...पैर में लगी गोली, 25 हजार का इनाम था घोषित