प्रवक्ता मैथ्यू मिलर - Amrit Vichar

Bangladesh Violence : बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने को तैयार है अमेरिका, जानिए क्या कहा?
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि वह बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में बांग्लादेश में एक अंतरिम सरकार बृहस्पतिवार को शपथ ले सकती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बांग्लादेश के घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं और हमने साफ तौर पर अंतरिम सरकार के नेता के रूप में मोहम्मद यूनुस की नियुक्ति देखी है।’’ उन्होंने बांग्लादेश में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बारे में पूछे गए सवालों पर कहा, हमें लगता है कि अंतरिम सरकार बांग्लादेश में दीर्घकालिक शांति और राजनीतिक स्थिरता कायम करने में अहम भूमिका निभाएगी।

इस बीच, विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि अंतरिम सरकार के संबंध में सभी फैसलों में लोकतांत्रिक सिद्धांतों, कानून के शासन और बांग्लादेश के लोगों की इच्छा का सम्मान होना चाहिए। प्रवक्ता ने एक सवाल पर कहा, हम समझते हैं कि नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने पर सहमत हो गए हैं। हम अंतरिम सरकार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं क्योंकि वह बांग्लादेश के लोगों के लिए लोकतांत्रिक भविष्य की योजना बना रही है।

यूनुस ने बुधवार को सभी से  नयी जीत’’ का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए ‘‘शांति कायम करने’’ और ‘‘हर प्रकार की हिंसा से बचने की अपील की। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने समेत हाल में हुई हिंसा की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अंतरिम सरकार को देशभर में अशांति खत्म करनी चाहिए और इसके दोषियों को सजा दिलानी चाहिए।

कृष्णमूर्ति ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘जैसा कि बांग्लादेश अपनी अंतरिम सरकार को शपथ दिलाने की तैयारी कर रहा है तो मैं सभी सरकारी अधिकारियों, नए प्रशासन और पुलिस प्रमुख तथा बांग्लादेश के लोगों से देशभर में हिंसा को समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह करता हूं। इस हिंसा में देश के हिंदू अल्पसंख्यकों, उनके घरों, कारोबारों तथा मंदिरों को बर्बरतापूर्वक निशाना बनाया गया।’’ डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हाकिम जेफ्रीज ने कहा कि वह बांग्लादेश में पिछले कुछ हफ्तों में हिंसा, लोगों की मौत और मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाओं से बहुत चिंतित तथा दुखी हैं।

ये भी पढ़ें : बंगलादेशी पत्रकार श्यामल दत्ता को देश छोड़ने की नहीं दी गयी अनुमति

रूस के साथ संबंधों का 'उपयोग' कर भारत पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ युद्ध बंद करने को कहे : अमेरिका
मिलवाउकी (अमेरिका)। रूस के साथ भारत के पुराने संबंधों का जिक्र करते हुए अमेरिका ने कहा है कि उसने नयी दिल्ली से आग्रह किया है कि वह मॉस्को के साथ अपने संबंधों का 'इस्तेमाल कर' रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ 'अवैध युद्ध' को समाप्त करने की अपील करे।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत के रूस के साथ बहुत पुराने संबंध हैं। मुझे लगता है कि यह बात सभी को पता है। हमने भारत को प्रोत्साहित किया है कि वह रूस के साथ इन पुराने संबंधों, अपनी अनूठी स्थिति का इस्तेमाल करे और राष्ट्रपति पुतिन से अपने अवैध युद्ध को समाप्त करने, इस संघर्ष में न्यायपूर्ण एवं स्थायी शांति हासिल करने और संयुक्त राष्ट्र चार्टर, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान करने का आग्रह करे।

मिलर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, हम भारत सरकार के समक्ष इस बात पर लगातार जोर देते रहेंगे। भारत रूस के साथ संबंधों के मामले में हमारा एक महत्वपूर्ण साझेदार है। मिलर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस से रवाना होने के तुरंत बाद नौ जुलाई को भी इसी तरह की टिप्पणी की थी। मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए आठ- नौ जुलाई को दो दिन रूस में थे। यूक्रेन में जारी संघर्ष के बीच उनकी इस यात्रा पर पश्चिमी देशों की भी करीबी नजर रही। यह दो साल से अधिक समय पहले यूक्रेन पर किए गए रूस के आक्रमण के बाद मोदी की पहली रूस यात्रा थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन में युद्ध की पृष्ठभूमि में नौ जुलाई को पुतिन से कहा था कि बम, बंदूकों एवं गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती और किसी संघर्ष का कोई समाधान युद्धक्षेत्र में संभव नहीं है। भारत रूस के साथ अपनी 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' का दृढ़ता से बचाव करता रहा है और उसने यूक्रेन में युद्ध के बावजूद रूस के साथ संबंधों में गति बनाए रखी है। भारत ने 2022 में यूक्रेन पर किए गए रूस के आक्रमण की अभी तक निंदा नहीं की है और उसने निरंतर वार्ता एवं कूटनीति के जरिए संघर्ष के समाधान की वकालत की है।

ये भी पढ़ें : चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने KP Sharma Oli, पीएम मोदी ने दी बधाई

हम भारत और पाकिस्तान के बीच 'सार्थक और शांतिपूर्ण सबंध' चाहते हैं : अमेरिका
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘सार्थक और शांतिपूर्ण सबंध’’ देखना चाहता है, लेकिन यह भी स्पष्ट करना चाहता है कि बातचीत का तरीका, दायरा और प्रकृति दोनों पड़ोसी देशों को तय करना है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने यह टिप्पणी भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को दूसरी बार पद की शपथ लेने पर दी गई बधाई के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में की। मिलर ने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम प्रधानमंत्री के बयान का स्वागत करता है। अमेरिका, भारत और पाकिस्तान संबंध को महत्व देता है और चाहता है कि यह संबध सार्थक और शांतिपूर्ण हो।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत और पाकिस्तान के बीच सार्थक और शांतिपूर्ण बातचीत का स्वागत करेंगे, लेकिन किसी भी बातचीत की गति, दायरा और प्रकृति भारत और पाकिस्तान को तय करना होगा।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। मतों में धांधली के आरोपों से घिरे अनिर्णायक चुनाव के लगभग एक महीने बाद, शरीफ ने नकदी संकट से जूझ रहे देश की बागडोर दूसरी बार संभालते हुए सोमवार को पद की शपथ ली।

ये भी पढ़ें : युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य इतना ख़राब क्यों हो रहा है?