JNU Students Union Election - Amrit Vichar

जेएनयू छात्र संघ चुनाव 25 अप्रैल को होगा, 28 अप्रैल को नतीजे घोषित किए जाएंगे
नई दिल्ली। शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चुनाव 25 अप्रैल को कराए जाएंगे और 28 अप्रैल को नतीजों की घोषणा की जाएगी। संबंधित चुनाव समिति द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 13 अप्रैल को संभावित मतदाता सूची के प्रदर्शन के साथ चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत होगी, जिसके बाद सूची में सुधार किया जाएगा और 14 अप्रैल को नामांकन पत्र जारी किए जाएंगे।

अधिसूचना के अनुसार, छात्र संघ चुनाव के लिए 15 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे जबकि उम्मीदवारों की अंतिम सूची 16 अप्रैल को जारी की जाएगी। इसमें कहा गया कि 16 अप्रैल को शाम चार बजे संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर उम्मीदवारों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिसके बाद 17 और 21 अप्रैल को स्कूल स्तर पर आम सभा की बैठकें (जीबीएम) होंगी।

विश्वविद्यालय-व्यापी जीबीएम के लिए 22 अप्रैल का दिन चुना गया है जबकि अध्यक्ष पद के लिए होने वाली बहस 23 अप्रैल को होगी। अधिसूचना के अनुसार, 24 अप्रैल को कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। 25 अप्रैल को दो सत्रों में मतदान होगा।

पहले सत्र में सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक और दूसरे सत्र में अपराह्न 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। उसी रात नौ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी और अंतिम नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। जेएनयूएसयू चुनाव की तारीखों के ऐलान में हो रही देरी को लेकर छात्र लगातार विरोध जता रहे थे। मार्च में छात्रों ने प्रदर्शन किया और छात्र अधिष्ठाता कार्यालय पर ताला जड़ दिया तथा अधिसूचना तत्काल जारी करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें- Tamilnadu Election: BJP और AIADMK के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान...साथ लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

जेएनयू छात्र संघ चुनाव में ‘पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग’ की जीत :अखिलेश यादव
लखनऊ,अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पराजय और अध्यक्ष पद पर दलित प्रत्याशी चुने जाने को पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) की सामूहिक जीत करार दिया है। यादव ने युवाओं को लोकसभा चुनाव में सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि ईवीएम पर नजर रखें और ‘‘जीत का सुबूत दिए जाने तक आराम न करें।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘युवा विरोधी भाजपा सभी युवाओं की एकजुट शक्ति’’ से हार जाएगी। जेएनयूएसयू ने लगभग तीन दशक बाद रविवार को अपना पहला दलित अध्यक्ष चुना जो वाम समर्थित समूह से है।

संयुक्त वामपंथी पैनल ने रविवार को जेएनयूएसयू चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को सभी पदों पर शिकस्त दी। यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' लिखा, ‘‘पीडीए की एकजुटता ने जेएनयू छात्र संघ चुनाव में समेकित रूप से सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल की है और भाजपा समर्थित एबीवीपी को भारी अंतर से बुरी तरह हराया है। दलित अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों और उन्हें चुनने वाले सजग, सतर्क मतदाता विद्यार्थियों को भी बहुत बधाई। जेएनयू की नकारात्मक छवि बनाने वालों को आगे भी यूँ ही हराते रहने एवं देशहित में सकारात्मक राजनीति का झंडा फहराते रहने के लिए शुभकामनाएं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जेएनयू के छात्रों की तरह देश भर के युवा आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा राज में फैली ‘अभूतपूर्व बेरोज़गारी’, पेपर लीक होने की वजह से कहीं ‘नौकरी न मिलने की हताशा’ और ‘चुनावी बॉण्ड’ के रूप में फैले भाजपा के ‘अथाह भ्रष्टाचार’ को हमेशा के लिए दूर करने के लिए, महंगी पढ़ाई एवं चतुर्दिक महंगाई से त्रस्त अपने परिवारों और आसपास के लोगों को भी भाजपा के खिलाफ मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।’’ यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, ‘‘इस बार लोकसभा एवं अन्य चुनावों में युवा मतदान स्थल पर आख़िरी क्षण तक फ़र्ज़ी मतदान पर सजग निगाह रखने; ईवीएम के सीलबंद होने; ईवीएम रखने के स्थान तक मशीनों के सुरक्षित पहुंचने; ⁠ईवीएम के गोदामों पर 24 घंटे हर तरफ से चतुर्दिक चौकीदारी करने, किसी को ईवीएम गोदामों के आसपास फटकने न देने के लिए लामबंद रहने; ⁠मतगणना के दिन सक्रिय रहकर हर तरह से नज़र रखने व ⁠चुनाव परिणाम आने एवं जीत का प्रमाण पत्र न मिल जाने तक डटे रहने का काम करें।" उन्होंने कहा कि इस सजगता से ही ‘‘वोट की रक्षा’’ की जा सकती है और जनता के हित में सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं।

प्रिय विद्यार्थी युवाओं

PDA की एकजुटता ने JNU छात्र संघ चुनाव में समेकित रूप से सभी महत्वपूर्ण पदों पर जीत हासिल करी है और भाजपा समर्थित एबीवीपी को भारी अंतर से बुरी तरह हराया है। दलित अध्यक्ष सहित सभी विजयी पदाधिकारियों और उन्हें चुननेवाले सजग, सतर्क मतदाता विद्यार्थियों को भी…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 26, 2024

ये भी पढ़ें -लखनऊ: पति ने बेल्ट से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट