BDO investigation - Amrit Vichar

गजब! दो मंजिला मकान फिर भी दे दिया आवास, जांच में खुलासा
प्रतापगढ़, अमृत विचार: सदर विकासखंड के गांवों में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर गड़बड़झाला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ईशीपुर में बिना आवास निर्माण के 2.40 लाख के गबन मामले में दोषी पंचायत सचिव पर कार्रवाई की जा रही है। नेवादा कला में भी आवास निर्माण में अनियमितता मिली। बीडीओ की जांच में अब महुआर गांव में आवास के नाम पर पैसा हजम करने का मामला सामने आया है।

सदर ब्लॉक के महुआर गांव की मालती देवी के नाम से आवास का एक लाख बीस हजार रुपये निकाल लिया गया। जबकि जांच में उनके पास आलीशान पक्का आवास निकला। घर पर संगमरमर के साथ बेहतर रसोई घर मिला। उसी गांव की राजकुमारी को भी आवास के लिए एक लाख 20 हजार रुपये भुगतान किया गया। स्थलीय जांच में आवास का अर्धनिर्मित ढांचा ही मिला है। जबकि आवास की धनराशि का भुगतान करा लिया गया है।

उसी गांव की सीता गौड़ ने आवास का एक लाख बीस हजार रुपये भुगतान करा लिया है, लेकिन आवास निर्माण नहीं कराया जा सका। जांच में दो मंजिला पक्का आवास मिला। बबिता गौड़ ने भी आवास के नाम एक लाख बीस हजार रुपये का भुगतान कराया है। जबकि पहले से उनके पास दो मंजिला पक्का आवास है। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा के आदेश पर आवास की लगातार जांच की जा रही है। शुक्रवार को बीडीओ श्रुति शर्मा ने महुआर गांव में आवास निर्माण की हकीकत देखी। आवास की जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी है।

शासन की मंशा के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर पात्रों को आवास दिया जा रहा है। आवास निर्माण में जहां भी अनियमितता की शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी-डॉ. दिव्या मिश्रा, सीडीओ प्रतापगढ़।

ये भी पढ़ें- गर्मी से बचने का टिकाऊ जुगाड़, ऑटो में ही लगा लिया कूलर, देखें Viral Video

बरेली: पत्र वाहक ने बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप, सीडीओ को दिए गए जांच कराने के आदेश
बरेली, अमृत विचार। भोजीपुरा के बीडीओ/डीटीओ कमल श्रीवास्तव पर जिला ग्राम्य विकास संस्थान के पत्र वाहक नरदेव सिंह जीपीएम का पैसा मंजूर करने, सेवा कार्यकाल के 22 साल पूरे होने पर दो एसीपी लगाने के बदले में रुपये मांगने और एक प्राइवेट व्यक्ति से काम कराने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में कमिश्नर सौम्या अग्रवाल से शिकायत की गई। कमिश्नर के निर्देश पर डीएम रविंद्र कुमार ने सीडीओ को जांच का आदेश दिया है। बीडीओ पर कविता प्रकरण में भी गंभीर आरोप लगे थे।

नर सिंह ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि संस्थान में लगे हरे भरे पेड़ों को बीडीओ ने पिछले साल मनमाने तरीके से कटवा दिया। इसके अलावा जनरेटर के पुर्जे और अन्य सामान कैमरा बंद कर प्राइवेट व्यक्तियों को दे दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: अब अमेरिका के वैज्ञानिकों के साथ काम करेगा IVRI, एंटी रैबीज वैक्सीन के ओरल प्रयोग पर की चर्चा