पर्स - Amrit Vichar

सोता रहा परिवार, जेवर और नगदी ले गया चोर
हल्द्वानी, अमृत विचार : परिवार घर में सो रहा था और चोर अंदर घुस गए। परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी और चोर माल समेट कर फरार हो गए। सुबह आंख खुली तो जेवर से भरा पर्स और मोबाइल गायब थे। बनभूलपुरा पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाइन नंबर 17 आजादनगर बनभूलपुरा निवासी रेशमा पत्नी यासीन ने पुलिस को बताया कि इन दिनों उनकी बहन नाजमीन भी घर आई है। रोज की तरह बीती 13 अप्रैल की रात भी पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। अगली सुबह परिवार उठा, तो दो मोबाइल फोन और उनकी बहन का पर्स गायब था। रेशमा के मुताबिक, उनकी बहन के पर्स में एक जोड़ी सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल, 5 हजार रुपए और कुछ जरूरी कागजात थे।

रेशमा का कहना है कि उन्हें और घर में सो रहे बाकी सदस्यों को रात घर में किसी के दाखिल होने की भनक तक नहीं लगी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

रुद्रपुर: अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय का पर्स चोरी
रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि न्यायालय परिसर को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ऐसे ही बेखौफ चोरों ने जजी परिसर स्थित एसीजेएम द्वितीय  सीनियर डिवीजन के विश्राम कक्ष से नगदी और जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स चोरी कर लिया। न्यायाधीश की तहरीर पर थाना पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वितीय रश्मि गोयल ने बताया कि 2 फरवरी को वह अपने न्यायालय कक्ष में थीं और पर्स विश्राम कक्ष में रखा हुआ था। सुनवाई के बाद लंच समय में भी पर्स विश्राम कक्ष की मेज पर रखा हुआ था, परंतु जब वह न्यायिक कार्य को समाप्त कर विश्राम कक्ष में पहुंचीं तो मेज पर रखा पर्स गायब था।

शिकायतकर्ता महिला न्यायाधीश का कहना था कि पता चला है कि पर्स किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर दो से चार बजे के बीच चोरी किया है। पर्स के भीतर एक छोटा ग्रे कलर का हैंड पर्स भी था। जिसकी गोल्डन रंग की चेन है। इसके अलावा पर्स में हाईकोर्ट द्वारा जारी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पीएलआई की पासबुक के साथ ही तीन से चार हजार रुपये की नगदी व  कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

एसीजेएम की ओर से तहरीर आते ही थाना पंतनगर पुलिस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। उधर,चौकी प्रभारी सिडकुल प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की एक टीम बनाकर सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही पर्स चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाजपुर: सामान के पैसे देने घर बुलाया, चाय पिलाई और पर्स लेकर हो गया चंपत
बाजपुर, अमृत विचार। सामान के पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाकर पर्स चुराने व उसमें रखे एटीएम से हजारों रुपये की नकदी की निकासी करने का आरोप लगा पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

नगरपालिका के वार्ड नंबर-चार मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमित गर्ग पुत्र तिलकराज गर्ग ने पुलिस ने बताया कि उसकी दोराहा बाजपुर रोड पर ओम पेस्टीसाइड्स एंड सीड्स की दुकान है। जस्सी नामक युवक दुकान पर दवाई लेने आता था, जिसकी वजह से उससे जान-पहचान हो गई और वह कई बार उधार दवाइयां ले गया।

7 सितंबर की देर रात करीब 9 बजे आरोपी ने दवाइयों के उधार पैसे देने के लिए अमित को चकरपुर रोड स्थित अपने घर बुला लिया, जहां वह किराये के मकान में रहता है। आरोपी ने अमित को चाय भी पिलाई। इसी बीच अमित पर्स इत्यादि बाहर तख्त पर रखकर उसके वाशरूम में ही फ्रेश होने चला गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद बाहर आया तो जस्सी कमरे पर नहीं था तथा पर्स, मोबाइल व गाड़ी की चाबी चुराकर भाग गया। पर्स में एटीएम, 2 हजार रुपये, एक सोने की चैन व एटीएम का पिनकोड लिखी पर्ची भी रखी हुई थी। आरोपी ने उसके एटीएम से 50 हजार रुपये की निकासी भी कर ली है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नैनीताल: मेले में उड़ाए लोगों के मोबाइल फोन और पर्स , पुलिस के लिए चुनौती बने उचक्के
नैनीताल, अमृत विचार। नंदा देवी मेले लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही टप्पेबाज और जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। इस दौरान टप्पेबाजों ने पांच लोगों के मोबाइल फोन और एक युवती का पर्स उड़ा लिया। घटना के बाद युवती ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

नथुवाखान निवासी सोनी बिष्ट ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ मेला स्थल में आई थी। इस दौरान किसी जेबकतरे ने उसका पर्स चोरी कर लिया। उसने बहुत देर तक पर्स खोजने की कोशिश की लेकिन पता नहीं चल पाया। बताया कि पर्स में जरूरी दस्तावेज, एटीएम व 1500 रुपये थे।

इसके अलावा मेले में भीड़ के दौरान टप्पेबाजों ने पांच अन्य लोगों के मोबाइल पर भी हाथ साफ कर लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।

रुद्रपुर: कमांडेंट होमगार्डस की पत्नी से लूटा जेवरात-नकदी से भरा पर्स
रुद्रपुर, अमृत विचार। गाजीपुर में तैनात जिला कमांडेंट की पत्नी से बाइक सवार झपट्टामार गैंग ने जेवरात-नगदी से भरा पर्स लूट लिया। घटना के दौरान झपटा लगने से कमांडेंट की पत्नी चलती स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों द्वारा बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई। कमांडेंट के बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार एलायंस कॉलोनी फेस-एक निवासी दिपांशु प्रकाश ने बताया कि उसके पिता तेज प्रकाश गाजीपुर में जिला कमांडेंट होमगार्डस के पद पर तैनात हैं।

22 जून की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे उनका चचेरा भाई सुनील उसकी मां कमलेश रानी स्कूटी पर भूतबंगला स्थित बुआ के घर से एलायंस कॉलोनी छोड़ने का रहा था कि कॉलोनी के मुख्य गेट से महज सौ मीटर की दूरी पर अचानक दो बाइकों पर सवार युवकों ने मां से पर्स छीनने की कोशिश की। जिस कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई और चचेरा भाई और मां सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से हो गए।

बदमाश पर्स लूटकर फरार हो गए। जिसमें 6500रुपये की नगदी, मोबाइल, दो तोले सोने की चेन सहित कई दस्तावेज रखे हुए थे। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।

Rudrapur News: झपटमार गैंग ने झपटा महिला का पर्स, स्कूटी रपटने से बची, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
रुद्रपुर, अमृत विचार। झपट्टामार बाइक सवार गैंग के स्कूटी सवार महिला का पर्स छीनने की कोशिश में स्कूटी रपटते-रपटते बची। इस दौरान स्कूटी के आगे बैठी बच्ची स्कूटी से गिरते-गिरते बची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भमरौला निवासी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि चार मई की रात साढ़े नौ बजे के करीब वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से रुद्रपुर बाजार से गांव की ओर जा रहा था। इस बीच वह किच्छा बाईपास मार्ग पर पहुंचा ही था कि अचानक पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने ओवरटेक करते हुए स्कूटी पर बैठी पत्नी के कंधे पर लटके पर्स पर तेजी से झपट्टा मारा। जिससे स्कूटी लड़खड़ा गई, उसने बमुश्किल स्कूटी पर नियंत्रण किया। लेकिन झपटमार पर्स लेकर फरार हो गए।

बताया कि बाइक सवारों के धक्के से स्कूटी के आगे बैठी उसकी बेटी भी चलती स्कूटी से गिरते गिरते बची। जिससे परिवार बाल-बाल बच गया। बताया कि बैग में एक महंगा मोबाइल व 2 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। शिकायतकर्ता ने बैग में रखे मोबाइल के दुरुपयोग की संभावना जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Rudrapur News: उजाड़े जा रहे लोगों को बचाने सड़क से सदन तक होगा संघर्ष- कांग्रेस

काशीपुर: प्रयोगशाला सहायक के पर्स से प्रयोगशाला, अलमारी, स्टोर की चाबियां चोरी
काशीपुर, अमृत विचार। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला सहायक के पर्स से प्रयोगशाला, अलमारी, स्टोर की चाबियां चोरी हो गई है। विभाग प्रभारी एवं प्रयोगशाला सहायक ने प्राचार्य से घटना की जांच करा रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

मंगलवार को राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. महिपाल सिंह ने प्राचार्य को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर कहा कि 9 अप्रैल को महाविद्यालय में वन आरक्षी की परीक्षा संपन्न हुई है। उस दिन डॉ. रेणुका चौहान के चैंबर तथा प्रयोगशाला सहायक आकांक्षा चौहान के पर्स से प्रयोगशाला, अलमारी व स्टोर की चाबियां, मोबाइल, पर्सनल सामान एवं 2500 रुपये चोरी हो गए हैं।

उन्होंने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराने एवं प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध किया है। प्रयोगशाला में उपकरण, फर्नीचर एवं अन्य कीमती सामान रखा हुआ है। कभी भी प्रयोगशाला से चोरी या कोई भी घटना घट सकती है। 9 अप्रैल को आकांक्षा चौहान भी प्राचार्य को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई का अनुरोध कर चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि करीब एक माह से महाविद्यालय से पांच लोगों की जीपीएफ बुक गायब है। इस मामले में भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। जिसके चलते महाविद्यालय में चोरों का हौसला बुलंद है। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. चंद्र राम से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। उनका पक्ष आने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

भौतिक विज्ञान विभाग क्षेत्र में नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
काशीपुर। राधे हरि महाविद्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन भौतिक विज्ञान विभाग की ओर से कैमरे नहीं लगाए गए हैं। भौतिक विज्ञान प्रभारी डॉ. महिपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के विभागों में कुछ ऐसे लोग भी घूमते रहते हैं, जो महाविद्यालय कर्मी नहीं है। चोरी की घटनाओं को अंजाम देने में कोई न कोई कर्मी महाविद्यालय से संबंधित है। महाविद्यालय कर्मी मंजीत सिंह ने बताया कि भौतिक विज्ञान विभाग क्षेत्र के ताले बदल दिए गए हैं।

रुद्रपुर: स्कूटी सवार महिला का जेवरात से भरा पर्स ले भागे बदमाश
रुद्रपुर, अमृत विचार। लालपुर स्थित आस्था कॉलोनी निवासी एक महिला का पर्स बाइक सवार बदमाश लूटकर फरार हो गए। पर्स में नकदी और जेवर थे। बताया जा रहा है कि सीमा सिंह रुद्रपुर स्थित शारदा कॉलोनी निवासी अपने देवर के घर से स्कूटी पर से अपने घर लौट रही थी।

गाबा चौक काशीपुर हाईवे व इंदिरा चौक के बीच अचानक बाइक सवार बदमाशों ने महिला के पर्स पर झपट्टा मारा, जिससे महिला चलती स्कूटी से नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता ने बताया कि पर्स में मोबाइल, साढ़े तीन हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, सोने के कुछ आभूषण रखे हुए थे।

सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम को बदमाशों की तलाश में लगा दिया है। दूसरी टीम घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। जल्द ही बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीलीभीत: नैनीताल एक्सप्रेस में महिला का पर्स चुराने का मामला, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
पीलीभीत, अमृत विचार। छह साल पहले नैनीताल एक्सप्रेस में पति के साथ सफर कर रही महिला यात्री का पर्स चोरी करने वाले अभियुक्त को न्यायालय ने दोषी करार दिया। सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव तिवारी ने अभियुक्त को दो साल की कैद और पांच हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया है। राज्य सरकार की ओर से पैरवी अभियोजन अधिकारी जगदीश प्रसाद वर्मा ने की।

यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश को भी दरकिनार कर गई पीलीभीत पुलिस, जानें पूरा मामला

अभियोजन कथानक के अनुसार वादी मुकदमा नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी निर्मला सिंह के साथ 26 अप्रैल 2016 को नैनीताल एक्सप्रेस ट्रेन में टनकपुर से ऐशबाग तक जाने के लिए सवार हुए थे। ट्रेन जैसे ही पूरनपुर रेलवे स्टेशन से चली उसके करीब एक किलोमीटर आगे जाकर रुक गई। खिड़की से हाथ डालकर दो चोर उनकी पत्नी का पर्स लेकर भा गगए। पर्स के भीतर 20 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि था।

अंधेरे होने और ट्रेन चल देने की वजह से वह न तो आरोपियों का पीछा कर सके, न ही पूरनपुर स्टेशन पर घटना की सूचना दे सके। यात्रा समाप्त कर सिटी रेलवे स्टेशन पर उतरे और घटना की सूचना लखनऊ जीआरपी थाने में दी गई। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जीआरपी ने विवेचना की। जिसके बाद घटना का खुलासा किया गया।

विवेचना पूरी करके आरोप पत्र अभियुक्त पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज के निवासी अमजद हुसैन उर्फ गुड्डू पुत्र सरदार हुसैन न्यायालय में दाखिल किया गया। इस मुकदमे की सुनवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिनव तिवारी की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी समेत पांच गवाहों को परीक्षित कराया गया। दोनों पक्षों की सुनवाई और पत्रावली का परिशीलन करने के बाद न्यायालय ने अभियुक्त अमजद हुसैन को दोषी पाते हुए कैद और जुर्माने की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: करवा चौथ: दूर के चांद से सुहागिनों ने मांगा हमेशा पास रहे मेरा चांद…

रुद्रपुर: बीडीसी सदस्य के हाथ से मोबाइल और पर्स छीना
रुद्रपुर, अमृत विचार। रविवार की रात पति के साथ शहर से घर जा रहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के हाथ से बाइक सवारों ने मोबाइल और पर्स छीन लिया। घटना के बाद आरोपी गदरपुर रोड की ओर भाग गए।

ग्राम भगवानपुर निवासी राकेश जोशी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राखी जोशी बीडीसी सदस्य है। रविवार रात में वह पत्नी के साथ बाइक पर रुद्रपुर से वापस घर को जा रहे थे। दानपुर से भगवानपुर जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो युवक आए और चलती बाइक पर उनकी पत्नी राखी जोशी का पर्स और मोबाइल झपट लिया।

इस दौरान उन्होंने उनकी पत्नी को धक्का भी दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई और घायल हो गई। यह देख वह शोर मचाते हुए बदमाशों को पकड़ने गए तो वे भाग खड़े हुए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और उनका पीछा किया लेकिन हत्थे नहीं चढ़े। बाद में सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। जोशी ने बताया कि पर्स में मोबाइल, जरूरी कागजात के साथ ही 10 हजार रुपये की नकदी थी।

बरेली: जंक्शन पर सोते यात्रियों के चुराए मोबाइल और पर्स, रंगे हाथों पकड़े गए, रिपोर्ट दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बरेली जंक्शन पर शनिवार सुबह दो चोरों ने दो यात्रियों की जेब पर हाथ साफ कर लिया। जंक्शन की टिकट खिड़की के पास दोनों यात्रियों के सोते समय चोरों ने उनकी जेब से मोबाइल और पर्स चुरा लिया। जब यात्रियों की आंख खुली तो उन्होंने शक के आधार पर दोनों चोरों की तलाशी ली तो दोनों चीजें बरामद हो गईं। जिसके बाद यात्रियों ने उन्हें पकड़कर जीआरपी के हवाले कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लखनऊ से आ रहे थे दवा लेकर, जाना था बदायूं

दरअसल, संभल के बहजोई थाना क्षेत्र के फतेहपुर शरीफनगर के रहने वाले वीरेंद्र शर्मा अपने रिश्तेदार हरभगवान के साथ लखनऊ से दवाई लेकर वापस आ रहे थे। उन्होंने बताया कि उन्हें दवा लेकर बदायूं जाना था। जिसके लिए वह टिकट कराने के लिए टिकट विंडों पर गए। टिकट लेने के बाद जब पता लगा कि ट्रेन जाने में समय है तो वह वहीं पर कुछ आराम करने के लिए लेट गए। उनके सोते समय दो चोरों ने उनकी जेब से एक मोबाइल और पर्स जिसमें 3500 रुपए थे। चुरा लिया। जब वीरेंद्र की आंख खुली तो दोनों चीजें गायब देख चौंक गए।

एक कासगंज तो दूसरा संभल का था चोर

मोबाइल और नकदी चोरी होने के बाद जब वीरेंद्र ने पास में बैठे दो लोगों की तलाशी ली तो उनके पास से मोबाइल और रुपए बरामद हो गए। जिसके बाद वीरेंद्र उन्हें जीआरपी लेकर गए। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि एक का नाम शंकर है। वह मूल रूप से कासगंज के अहरौली गांव का रहने वाला है। वहीं, दूसरे का नाम रिंकू है वह अलीगढ़ के छर्रा थाना क्षेत्र के श्यावली गांव का रहने वाला है। फिलहाल जीआरपी ने दोनों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें-

बरेली: बिहारीपुर स्थित अंकुर टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग

बरेली: बस में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से उड़ाए गहने और नकदी, शक के आधार पर महाराष्ट्र की दो महिलाएं हिरासत में
बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से एक महिला यात्री के पर्स के किसी ने करीब 1 से डेढ़ लाख के गहने और करीब 1500 रुपए नकदी निकाल ली।

पीड़ितों ने जब चोरों को ढूंढने की कोशिश की तो दो शक के आधार पर उन्होंनें महाराष्ट्र की रहने वाली दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस को सूचित करने के बाद जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके पास से 1500 रुपए कैश बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

अपने भाई की शादी में जा रहे थे हरदोई

दरअसल, मूल रूप से भुता की रहने वाली कंचन अपने पति शिवम, बहन राधा और जीजा के साथ हरदोई में अपने भाई की शादी में जा रही थी। राधा और उसके पति सचिन कटरा चांद खां मौहल्ले में रहते हैं।  सचिन ने बताया कि वह बस में पहले चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि वह पहले चढ़कर सीट घेरते है।

इसके बाद भीड़ अधिक होने की वजह से राधा, कंचन और उसके पति शिवम बाद में बस में चढ़ रहे थे। इसी बीच तीन महिलाएं उनके पीछे बस में चढ़ी और बाद में उतर गई। इस बीच जब कंचन ने अपना पर्स देखा तो उनके पर्स की चैन खुली हुई थी। उसमें से सोने की झुमकी, पायल, अंगूठी और करीब 1500 रुपए भी गायब थे।

शक के आधार पर उन्होंने दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 1500 रुपए बरामद हुए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने सभी जेबर उस तीसरी महिला को देकर भगा दिया जो उनके साथ थी।

महिलाएं बोली- हमारे रुपए लेकर ही बता रहे अपने रुपए

चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह मिलक में एक झोपड़ी बनाकर रहती है। शाहजहांपुर में उनकी मां ने भी झोपड़ी बनाई हुई है। वह उन्ही से मिलने के लिए शाहजहांपुर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस ने जो रुपए जब्त किए है। वह भी उनके ही है। आगे उन्होंने बताया कि जब वह मिलक से चली थी तो उनके पास 2 हजार रुपए थे।

जिसमें से 500 रुपए किराए और खाने पीने में खर्च हो गए। बाकी बचे 1500 रुपए पुलिस ने जब्त कर इन लोगों के बता दिए। बहराहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रामगंगा नहाने गया युवक तैरने के चक्कर में डूबा, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग