Kishori Lal Sharma - Amrit Vichar

राहुल गांधी के अमेठी दौरे से पहले ही मचा बवाल, भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाजी शुरू
अमेठी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के अमेठी के एक दिवसीय दौरे से पहले बुधवार को यहां राजनीतिक माहौल गर्म हो गया, जब पूरे निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस और स्थानीय सांसद किशोरी लाल शर्मा पर निशाना साधने वाले पोस्टर लगे दिखे। रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड, कलेक्ट्रेट परिसर और मुंशीगंज में संजय गांधी अस्पताल के बाहर सहित कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में कांग्रेस सांसद के कामकाज के प्रदर्शन पर सवाल उठाए गए और उनके कार्यकाल की तुलना पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के कार्यकाल से की गई। राहुल गांधी 2004 से 2019 तक अमेठी के सांसद रहे थे। 2019 के चुनाव में भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने उन्हें हरा दिया था।

इसके बाद उन्होंने 2024 के चुनाव में रायबरेली सीट जीतकर लोकसभा की सदस्यता ली, जबकि गांधी परिवार के करीबी शर्मा इस चुनाव में अमेठी से ईरानी को हराकर लोकसभा पहुंचे। बुधवार सुबह यहां की दीवारों पर दिखाई दिए एक पोस्टर में लिखा था, "दो साल किशोरी, तुमने लाल क्या किया?" (किशोरी, तुमने दो साल में क्या किया?) पोस्टरों में आरोप लगाया गया कि सांसद बनने के बाद से शर्मा ने जनता को केवल एक स्कूल बस और एक एम्बुलेंस प्रदान की है। इसमें आगे दावा किया गया कि स्कूल बस एक कांग्रेस नेता से जुड़े स्कूल को दी गई थी, जबकि एम्बुलेंस उनसे जुड़े एक ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पताल में सेवा में लगाई गई थी।

ऐसे पोस्टरों में शर्मा के दो साल के कार्यकाल की तुलना स्मृति ईरानी के पांच साल के कार्यकाल से की गई और दावा किया गया कि पूर्व भाजपा सांसद ने अमेठी में सड़क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और रोजगार से संबंधित कई विकास कार्य किए हैं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों ने इस पोस्टर अभियान को अहम बताया क्योंकि यह राहुल गांधी की प्रस्तावित अमेठी यात्रा से ठीक पहले और 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच सामने आया। हालांकि, इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है कि पोस्टर किसने लगाए हैं।

कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए इन पोस्टरों को भाजपा की "हताशा और निराशा" का परिणाम बताया। कांग्रेस नेता और रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य अनुपम पांडे ने कहा कि भाजपा अमेठी में कुछ इस तरह से बेचैन है जिस तरह "पानी से निकली मछली" होती है। दूसरी ओर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि पोस्टर अमेठी के लोगों की "आवाज़ और भावनाओं" को दर्शाते हैं। उन्होंने दावा किया कि स्मृति ईरानी ने अमेठी में जो विकास कार्य कराए, वो कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई।

शुक्ला ने ईरानी के कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों में मेडिकल कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र, ट्रॉमा सेंटर, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, उर्वरक रेक सेंटर, रिंग रोड, बाईपास निर्माण और सड़क कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाओं को गिनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अमेठी के लोगों की भावनाओं का अनादर किया है और विकास पर ध्यान दिए बिना केवल वोट लेकर शासन किया है। राहुल गांधी मंगलवार से रायबरेली और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें :

पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त, थानों में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रहीं : किशोरी लाल शर्मा
अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है और थानों में प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भू माफिया पूरी तरह से हावी है और बाराबंकी में युवक का सर काटकर शव जलाने का प्रयास इसका बड़ा प्रमाण है।

किशोरी लाल शर्मा ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे बाराबंकी में एक युवक का सर काटे जाने और शव जलाने के प्रयास पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बाराबंकी ही नहीं पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब है और भू माफिया पूरी तरह से हावी है।

शर्मा ने दावा किया, "थानों में पीड़ित की प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है।" उन्होंने आरोप लगाया, "मिशन शक्ति की बात होती है पर बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन ऐसे मामले लगातार आ रहे हैं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के दावे पूरी तरह से खोखले हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेठी में विकास के जो भी काम हुए हैं वह 2014 से पहले हुए हैं। 2014 के बाद भाजपा की सरकार ने अमेठी के साथ बदले की भावना से काम करना शुरू कर दिया और तमाम विकास के काम अमेठी से छीन लिए गये।

इससे पूर्व किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया एक सशक्त माध्यम है जिसके जरिए जनता की आवाज और सरकार की जनविरोधी नीतियों को व्यापक स्तर से सार्वजनिक पटल पर रखा जा सकता है।

सांसद ने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए शीघ्र ही एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कराने की घोषणा भी की। बैठक में सांसद ने कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही विकास की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी विकास कार्य कार्यकर्ताओं की सहमति और सुझावों के आधार पर ही आगे बढ़ाए जा रहे हैं।

अमेठी : सांसद केएल शर्मा का दावा- महात्मा गांधी की हत्या करने वाली ताकतें अब उनका नाम भी मिटाना चाहती हैं
अमेठी। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को खत्म करके विकसित भारत जी राम जी योजना लाये जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए रविवार को दावा किया कि जिन सांप्रदायिकता ताकतों ने राष्ट्रपिता की हत्या की थी, आज वही देश से उनका नाम मिटाकर उनके सपनों को चकनाचूर करना चाहती हैं।

शर्मा ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'वी बी जी राम जी' करने के विरोध में रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का सपना साकार हो रहा था क्योंकि राष्ट्रपिता चाहते थे कि विकास योजनाए गांव में बने विकास का खाका गांव में तैयार हो, गांव खुशहाल हों और सभी के हाथ में रोजगार हो।

उन्होंने कहा कि इसी को देखते हुए कांग्रेस ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना शुरू की थी जिसमें 90 फीसदी का बजट केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत का बजट राज्य सरकार वहन करती थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि नई योजना में केंद्र सरकार 60 फीसदी और राज्य सरकार 40 प्रतिशत का भुगतान करेगी। भाजपा पर तीखा हमले करते हुए सांसद ने कहा कि महात्मा गांधी को पूरा देश राष्ट्रपिता मानता है और भाजपा उन्हीं का नाम खत्म करना चाहती है।

शर्मा ने दावा किया कि उनके नाम की योजना को भारतीय जनता पार्टी ने एक षड्यंत्र के तहत बदलकर वी बी - जी राम जी कर दिया जिसमें मजदूरों के हितों को ध्यान में नहीं रखा गया है। शर्मा ने कहा, "मैं अमेठी के आंकड़े पेश कर रहा हूं जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में 1073 परिवारों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार मिला है।

यही नहीं, मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कामों का 21 करोड़ 70 लाख 582 रुपये का भुगतान अब तक सरकार की तरफ से नहीं आया है और वित्तीय वर्ष पूरा होने वाला है।” शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस नई योजना के खिलाफ 12 जनवरी से 29 जनवरी तक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगी जिसका नाम 'मनरेगा बचाओ संग्राम' रखा गया है। सांसद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में इसका नेतृत्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी।

कुमार विश्वास को किसी के निजी जीवन में दखल देने का कोई अधिकार नहीं: KL शर्मा ने बोला हमला
अमेठी। कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल देने का अधिकार नहीं है। विश्वास ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर हाल में एक विवादित बयान दिया था।

उन्होंने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आवास का नाम ‘रामायण’ होने को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की थी। शर्मा ने कुमार विश्वास के इन विवादित बयानों के बारे में पूछे जाने पर यहां पत्रकारों से कहा कि वह बड़े कवि हैं और उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए।

अमेठी से लोकसभा सदस्य शर्मा ने कहा, ‘‘ऐसे बयान से उनका (कुमार विश्वास का) कद घटता है, इस तरह की भाषा का प्रयोग उन्हें नहीं करना चाहिए। मैं इस बात का समर्थन नहीं करता हूं। उन्होंने पहले भी इस तरह के बयान राजस्थान में दिये थे तो उनके साथ क्या हुआ, वही जानते हैं।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘जब उनकी (कुमार विश्वास की) कोई मंशा होती है तो वह ऐसे बयान देते हैं...।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने कभी भी सेवा में राजनीति नहीं की। सेवा, कांग्रेस की परम्परा रही है, अमेठी और रायबरेली में सेवा की परंपरा गांधी परिवार की प्रेरणा से जारी है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की है और यह परम्परा आज भी कायम है।

शर्मा ने कहा कि जनता-जनार्दन को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। शर्मा अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं और रविवार को उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और वहां पहुंचे लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्या सुनी तथा शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली को PM मोदी की सौगात, 12200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

सांसद किशोरी लाल शर्मा एम्स रायबरेली की गवर्निंग बॉडी के सदस्य निर्वाचित, कांग्रेसियों में खुशी की लहर
रायबरेली। अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा उत्तर प्रदेश के रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गवर्मेंट बॉडी के निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुए है। अमेठी के कांग्रेस से निर्वाचित सांसद किशोरी लाल शर्मा को रायबरेली स्थित एम्स की गवर्नमेंट बॉडी का निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया है इसकी पुष्टि सांसद किशोरी  शर्मा ने आज रविवार को की है।

जानकारी के मुताबिक रायबरेली एम्स समेत 9 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की गवर्नमेंट बॉडी का निर्वाचन हुआ है जिसमे यहां के सदस्य के तौर पर किशोरी लाल शर्मा को निर्विरोध सदस्य निर्वाचित किया गया है। उन्ही के साथ डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी भी सदस्य निर्वाचित हुए हैं। एम्स एक्ट 1956 के प्रावधानों के अनुसार 9 एम्स जिसमें अवन्तिपुर, भटिंडा, भोपाल, कल्याणी, नागपुर, नई दिल्ली, रायबरेली, रेवाड़ी और राजकोट में सांसदों के नामांकन हुए थे।

रायबरेली नई दिल्ली और राजकोट में तीन लोगो ने अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें इन तीनो जगहों के एक एक दावेदारों ने अपने नाम वापस ले लिए। श्री शर्मा ने बताया कि रायबरेली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) कांग्रेस सरकार की ही देन है और वे 'एम्स' के माध्यम से भी जनता की सेवा में कोई कमी न होने देने का हर सम्भव प्रयास करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या गैंगरेप कांड: पीड़िता से मिला बसपा प्रतिनिधिमंडल, डीएनए परीक्षण की मांग को बताया गैरजरूरी

आप लोग राहुल गांधी और हमारी ताकत :प्रमोद तिवारी
अमेठी, अमृत विचार। अमेठी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत हलियापुर कस्बे में ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह के निवास पर कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा ने कांग्रेस व गठबंधन के सपा तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया तथा उपस्थित इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए लोगों से संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा पार्टी के पक्ष में मतदान कराने के लिए विस्तृत चर्चा की तथा कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी ने जिस उद्देश्य से हमें भेजा है मैं बिना आप लोगों के सहयोग से पूरा नहीं कर सकता।आप लोग राहुल गांधी तथा हमारी ताकत  हैं।

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए कहा कि जैसा आप लोगों को शिकायत रहती है कि राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाती मैं गारंटी लेता हूं की किशोरी लाल हर हफ्ते अमेठी में मिलेंगे।अमेठी में हुए काम के बारे में उन्होंने कहा  की भाजपा ने अमेठी में कांग्रेस के पास करायें गये कामों को पूरा करा अपना नाम दे दिया है तथा इस पांच सालों में महंगाई बढ गई है तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां गरीब महिलाएं मिलें उनहे बताइए कि राहुल गांधी की योजना है कि हर गरीब परिवार की एक महिला को लखपति बनाएंगे यह कांग्रेस का संकल्प है बेरोजगार को नौकरी मिलेगी आदि बातों के बारे में बताया।

इस अवसर पर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, विजयपासी,वीर विक्रम सिंह, अजय सिंह नेता, सुल्तानपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक राणा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज: अब असहाय बेटियों को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, आवास व भोजन की होगी सुविधा

अजय राय ने किया पलटवार, कहा- किशोरी लाल शर्मा स्मृति ईरानी की नींद उड़ा देंगे
देवरिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बयान पर कहा, "कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा स्मृति ईरानी की नींद उड़ा देंगे, उनके एक-एक घर, गांव की जानकारी है। उन्होंने यहां 25 साल से ज्यादा काम किया है...। निश्चित तौर पर वे स्मृति ईरानी को भारी मतों से हराएंगे।"

बता दें केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उम्मीदवार  किशोरी लाल शर्मा पर हमला करते हुए कहा, "मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।"

ये भी पढ़े :Loksabha election 2024: समाजवादी पार्टी ने प्रवक्ता आशुतोष वर्मा का भी लखनऊ सीट से करवाया नामांकन

किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से किया नामांकन, बोलीं स्मृति ईरानी- अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
अमेठी/लखनऊ। हाईप्रोफाइल सीट अमेठी से शुक्रवार भारी उत्साह के बीच कांग्रेस पार्टी से किशोरी लाल शर्मा ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पहले अमेठी पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा ने नामांकन में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए भाजपा पर बड़ा हमला बोला है।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं यह आपका चुनाव है आप लड़ेंगे आप जीतेंगे। वहीं किशोरी लाल शर्मा को पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि पिछले 40 वर्षों से किशोरी लाल शर्मा जी अमेठी और रायबरेली की जनता की सेवा कर रहे हैं उन्हें क्षेत्र का विकास कैसे करना है या भली भांति पता है।

वहीं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अमेठी के एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को वह भली-भांति जानती व पहचानती है नए कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है सभी को कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है। इसके बाद प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी के नामांकन के लिए रायबरेली रवाना हो गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 6 मई से अमेठी में रहकर चुनाव प्रचार प्रसार की कमान संभालने की बात कही है।

वही गौरीगंज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट मोड तक कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह के साथ रोड शो कर कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट पहुंच कर 4 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । केएल शर्मा के नामांकन रोड शो के दौरान इंडिया एलायंस महागठबंधन से आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित कांग्रेस पार्टी व सपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे हैं।

मेहमानों का स्वागत है- स्मृति ईरानी

वहीं केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने किशोरी लाल शर्मा को लेकर कहा कि मेहमानों का स्वागत है। हमलोग अतिथियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इतना ही कह दूं कि अमेठी से गांधी परिवार का ना लड़ना इस बात का संकेत है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में वोट पड़ने से पहले ही अमेठी से अपना हार स्वीकार कर चुकी है। अगर उन्हें लगता कि यहां जीत की कोई भी गुंजाइश हो तो वे यहां से लड़ते।

यह भी पढ़ें:-Video: रायबरेली वालों को धोखा देने आए हैं राहुल गांधी, नामांकन से पहले बोले भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह

अमेठी से प्रियंका का बड़ा हमला, कहा- हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे, आप जिताएंगे...
अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा (KL Sharma) आज 12 बजे प्रियंका गांधी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनके नामांकन शामिल होने के कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी पहुंच चुंकी है।

इस दौराप कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं... हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे... अब  मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं... ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।"

रायबरेली अमेठी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीतेगी- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "रायबरेली अमेठी प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा जीतेगी। राहुल गांधी अमेठी से पलायन करके वायनाड गए। उत्तर प्रदेश की जनता रायबरेली जनता समझ चुकी है ये रणछोड़ दास लोग हैं। ऐसे लोगों को रायबरेली की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। रायबरेली अमेठी सहित सभी सीटों पर भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीतेगी।"

यह भी पढ़ें:-अमेठी से उम्मीदवार बनाए जाने पर किशोरी लाल शर्मा ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा...