Shehbaz Sharif - Amrit Vichar

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में वित्त वर्ष 25-26 के लिए 4,224 अरब रु के राष्ट्रीय विकास बजट को मिली मंजूरी
इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में पाकिस्तान की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (एनईसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4,224 अरब रुपये के राष्ट्रीय विकास बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। एनईसी ने आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेल उत्पाद (जीडीपी) की 4.2 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करने का लक्ष्य रखा है।

‘रेडियो पाकिस्तान’ की ओर से बुधवार को जारी खबर के अनुसार, इस्लामाबाद में बुधवार को हुई एनईसी की बैठक में पंजाब, सिंध, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के चार प्रांतीय मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में 30 जून को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में जीडीपी की वृद्धि दर 2.7 प्रतिशत रहने की घोषणा भी की गई।

पाकिस्तान एक जुलाई से 30 जून तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करता है। प्रधानमंत्री शरीफ ने बैठक को संबोधित करते हुए भारत के सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) को स्थगित करने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान को जल संसाधनों से वंचित करने की भारत की धमकियां अस्वीकार्य हैं और ‘‘हम इस मोर्चे पर भी भारत को मात देंगे।’’

शरीफ ने कहा कि विदेशी मुद्रा विनिमय एवं वृद्धि दर बढ़ाने में कृषि क्षेत्र की अहम भूमिका है, इसलिए कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारत ने अन्य दंडात्मक उपायों के साथ-साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने की घोषणा की थी।

सिंधु जल संधि पर 1960 में दोनों देशों ने अपने बीच जल विवाद को सुलझाने और सिंधु बेसिन की छह मुख्य नदियों के पानी को साझा करने के लिए हस्ताक्षर किए थे। इस बीच, एनईसी ने 13वीं पंचवर्षीय विकास योजना और उरान पाकिस्तान खाके को भी मंजूरी दे दी, जो राष्ट्रीय आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने की एक प्रमुख परियोजना है।

बैठक में बताया गया कि जुलाई 2024 से अप्रैल 2025 तक धन प्रेषण में 30.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और चालू खाता शेष पहली बार सकारात्मक रहा है। सरकारी नीतियों के कारण नीतिगत दर धीरे-धीरे घटकर 11 प्रतिशत हो गई है, जबकि निजी क्षेत्र के विकास के लिए दिया जाने वाला ऋण जुलाई 2024 से मई 2025 तक बढ़कर 681 अरब रुपये हो गया।

IMF ने पाकिस्तान को दिया 1 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज, भारत ने जताया कड़ा विरोध... उठाए सवाल
IMF Loan To Pakistan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 1 अरब डॉलर का बेलआउट पैकेज प्रदान करने की घोषणा की है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय (पीएमओ) ने इसकी पुष्टि की। पीएमओ ने बताया कि आईएमएफ ने शुक्रवार (9 मई, 2025) को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत पाकिस्तान को तत्काल लगभग 1 अरब डॉलर की राशि देने की मंजूरी दे दी है।

PMO के बयान के अनुसार, "प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान के लिए 1 अरब डॉलर की किस्त को मंजूरी देने और इसके खिलाफ भारत की मनमानी को विफल करने पर संतोष व्यक्त किया है।" बयान में कहा गया कि पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और देश विकास के पथ पर अग्रसर है।

भारत ने जताया कड़ा विरोध

भारत ने शुक्रवार को आईएमएफ के पाकिस्तान को 2.3 अरब अमेरिकी डॉलर का नया ऋण देने के प्रस्ताव का विरोध किया और कहा कि इस धन का दुरुपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए हो सकता है। भारत ने इस मुद्दे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की महत्वपूर्ण बैठक में मतदान से दूरी बनाए रखी।

मतदान के परिणाम पाकिस्तान के पक्ष में रहे और उसे आईएमएफ से ऋण प्राप्त हो गया। भारत ने एक जिम्मेदार सदस्य देश के रूप में पाकिस्तान के खराब पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए आईएमएफ कार्यक्रमों पर चिंता व्यक्त की। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान को मिलने वाली इस धनराशि का उपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है।

कैसे सोचता है अंतर्राष्ट्रीय समुदाय...

जम्मू-कश्मीर के सीए उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि मुझे यकीन नहीं है कि "अंतर्राष्ट्रीय समुदाय" कैसे सोचता है कि उपमहाद्वीप में मौजूदा तनाव कम हो जाएगा, जब आईएमएफ अनिवार्य रूप से पाकिस्तान को उन सभी आयुधों के लिए प्रतिपूर्ति करेगा, जिनका उपयोग वह पुंछ, राजौरी, उरी, तंगधार और कई अन्य स्थानों को तबाह करने के लिए कर रहा है।

https://twitter.com/OmarAbdullah/status/1921024713981063364

वैश्विक समुदाय के लिए खतरनाक संदेश- बोला भारत

गौरतलब है कि विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) ऋण कार्यक्रम की समीक्षा के लिए आईएमएफ बोर्ड की शुक्रवार को बैठक हुई, जिसमें भारत ने अपना विरोध दर्ज किया। इस बैठक में पाकिस्तान के लिए एक नए लचीलापन और स्थिरता सुविधा (आरएसएफ) ऋण कार्यक्रम (1.3 अरब डॉलर) पर भी चर्चा हुई।
भारत ने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले को बार-बार पुरस्कृत करने से वैश्विक समुदाय को एक खतरनाक संदेश जाता है। इससे वित्तपोषण करने वाली एजेंसियों और दाताओं की प्रतिष्ठा खतरे में पड़ती है तथा वैश्विक मूल्यों का उपहास होता है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है...

यह भी पढ़ेः  India-Pakistan Attack: पाकिस्तान की चौकियां, आतंकी लॉन्च पैड्स ध्वस्त, 4 एयरबेसों को बनाया निशाना

भूकंप प्रभावित म्यांमार को लगभग 70 टन मानवीय सहायता भेजेगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में आए भूकंप पर म्यांमार के अपने समकक्ष मिन आंग ह्लाइंग के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनका देश लगभग 70 टन मानवीय सहायता भेजेगा। जियो टीवी प्रसारक ने सोमवार को बताया कि मानवीय सहायता अगले दो दिनों में दो बैचों में पहुंचने की उम्मीद है। गौरतलब है कि शुक्रवार को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके बंगलादेश, भारत, लाओस, चीन और थाईलैंड में भी महसूस किए गए।

स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि भूकंप के कारण भूमिगत तेल पाइपलाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं, साथ ही बिजली की लाइनें भी कट गई हैं और ईंधन की कमी को कम करने के लिए तेल के टैंकर देश के तटों पर पहुंच रहे हैं। रूस और बेलारूस सहित कई देश राहत प्रयासों में म्यांमार की सहायता कर रहे हैं, जिसमें बचाव दल भेजना भी शामिल है।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के आंकड़ों के अनुसार, म्यांमार में मरने वालों की संख्या दो हजार से अधिक हो गई है जबकि लगभग 3,900 लोग घायल हैं और लगभग 270 लापता हैं। अन्य देशों के अलावा, चीन ने भी ज़मीन पर खोज और बचाव अभियान में अपनी टीमें लगा रखी हैं।

ये भी पढ़ें : आंतरिक कलह के बीच नेपाल का बैंकिंग क्षेत्र संकट में, जानिए क्या बोले PM केपी शर्मा ओली

Pakistan Jaffar Express Hijack : कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बलूचिस्तान जाएंगे शहबाज शरीफ, जानें क्या है प्लान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जाफर एक्सप्रेस अपहरण की घटना के बाद कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के लिये और लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए क्वेटा की यात्रा करेंगे। मीडिया रिपोर्टों ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा सुरक्षा बलों द्वारा मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस को अपहृत करने वाले सभी 33 बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) आतंकवादियों को मार गिराने के बाद हुई है।

लगभग दो दिन तक चले अभियान के पूरा होने की घोषणा करते हुये इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि सशस्त्र बलों ने उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में भाग लिया, जो सैटेलाइट फोन के माध्यम से अफगानिस्तान में स्थित अपने मददगारों और मास्टरमाइंड के संपर्क में रहे। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान में पाकिस्तान वायु सेना (पीएएफ), विशेष सेवा समूह (एसएसजी), सेना और फ्रंटियर कोर (एफसी) की इकाइयों ने हिस्सा लिया।

सेना के प्रवक्ता ने खुलासा किया कि निकासी अभियान शुरू होने से पहले आतंकवादियों ने 21 यात्रियों को मार डाला था। साथ ही, बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में हुए हमले के दौरान एफसी के चार कर्मियों की भी मौत हो गई। लेफ्टिनेंट जनरल चौधरी ने कहा, जिसने भी ऐसा किया है, उसे ढूंढ़कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंधकों के पास मौजूद आत्मघाती हमलावरों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हुए स्नाइपर्स ने मार गिराया।

इस बीच, सिबी और सिविल अस्पताल क्वेटा में आपातकाल लागू होने के साथ, जाफर एक्सप्रेस घटना में घायल हुए कम से कम 29 लोगों को प्रांतीय राजधानी में स्थानांतरित कर दिया गया है जिनमें से 16 और 13 को क्रमशः सीएमएच और सिविल अस्पताल लाया गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायल यात्रियों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। इसके अलावा 47 यात्रियों को मच्छ से क्वेटा भेजा गया है। इस बीच, घटना में मारे गए लोगों के शवों और घायलों में से कई को माच रेलवे स्टेशन पर ले जाया गया है और आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही के बाद उन्हें उनके मूल क्षेत्रों में भेजा जाएगा।

ये भी पढे़ं : Pakistan Train Hijack में झूठ बोल रही पाक सरकार? BLA ने किया खुलासा

Pakistan Train Hijack में झूठ बोल रही पाक सरकार? BLA ने किया खुलासा
Pakistan Train Hijack Updates: पाकिस्तान ट्रेन हाईजैकिंग कांड अभी खत्म भी नहीं हु्आ की वहीं पाकिस्तान सरकार अपनी पीठ थपथपाने में लगी हुई है। बोल रही है कि हसने जंग जीत ली है। BLA के लड़ाकों को मार गिराया है और सभी बंधकों को छुड़ा लिया है।

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि उसने ट्रेन को हाईजैक करने वाले 33 BLA लड़ाकों को सबक सिखा दिया है और उन्हें मार गिराया है। हाईजैक ट्रेन से सभी बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया गया है, लेकिन ये पिक्चर अभी खत्म नहीं हुई है। पाकिस्तान सरकार के दावों की BLA ने पोल खोलकर रख दी है। BLA के दावों से लग रहा ही उसने बड़ा खेल खेला है, जिसने शहबाज शरीफ की अब टेंशन बढ़ा दी है। जी हां, बीएलए का दावा है कि अब भी उनके पास 150 बंधक कब्जे में हैं।

आपको बता दें कि पाकिस्तान में मंगलवार को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक किया गया था। यह हाईजैक बीएलए यानी कि बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने किया है। पाकिस्तानी सेना और सरकार ने बुधवार की देर शाम को यह दावा किया कि उन्होंने सफल ऑपरेशन कर सभी को छुड़ा लिया और बीएलए के 33 लड़ाकों को मार गिराया, लेकिन जैसे ही पाक सरकार ने अपनी पीठ थपथपानी शुरू की उधर बीएलए ने एक नया दावा कर दिया। इसने कन्फ्यूजन बढ़ दिया है। सबके मन में सिर्फ एक सवाल गूंज रहा है कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है। पाक सरकार या फिर बीएलए. हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने सभी तक बंधकों की कोई लिस्ट जारी नहीं की है, जिससे ट्रेन में मौजूद सभी यात्रियों की रिहाई पर किए जा रहे दावों को सच माना जा सके।

बीएलए का मास्टर प्लान

पाक‍िस्‍तानी सेना और बलूच‍िस्‍तान लिबरेशन आर्मी दोनों अलग-अलग दावे कर रहे हैं।  बीएलए आर्मी कह रही है कि उसने पाकिस्तान सरकार की सैन्य कार्रवाई को फेल कर दिया है। अभी भी उनके पास 150 से अधिक बंधक कब्जे में हैं। बीएलए ने कहा कि उसने सभी बंधकों को 5 अलग-अलग सीक्रेट जगहों पर रखे गए हैं। इसकी भनक पाक सरकार को नहीं लग पाई है। लूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी ने ये दावा तक किया, जब पाक सेना ने ऑपरेशन सफल होने का दावा कर रही थी।

क्या बोली पाक सरकार

पाक ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने एक ट्रेन पर कब्जा करके 21 यात्रियों और अर्धसैनिक बलों के चार जवानों की हत्या कर दी। साथ ही कई लोग बंधक बनाए गए पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ ने पाक टीवी चैनल ‘दुनिया न्यूज’ को बताया कि सुरक्षा बलों ने घटनास्थल पर मौजूद सभी 33 विद्रोहियों को मार गिराया और सभी को बचा लिया।

यह भी पढ़ेः Holi 2025: CM Yogi ने होलिका दहन पर लोगों से की अपील, कहा- बुराइयों का दहन कर सौहार्द और समरसता को आत्मसात करने का लें संकल्प

पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ ने कहा-चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को हराना वास्तविक चुनौती
लाहौर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि उनकी टीम के लिए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतना ही नहीं बल्कि 23 फरवरी को दुबई में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराना वास्तविक चुनौती होगी। शरीफ ने नए सिरे से तैयार किए गए गद्दाफी स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के दौरान शुक्रवार की रात को कहा कि भारत के खिलाफ उनके खिलाड़ियों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

शरीफ ने कहा, हमारी टीम बहुत अच्छी है और उसने हाल के दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन उनके सामने अब वास्तविक चुनौती चैंपियंस ट्रॉफी जीतना ही नहीं बल्कि दुबई में होने वाले मैच में हमारे चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को हराना होगा। पाकिस्तान की टीम को पूरे देश का समर्थन हासिल है।’’ भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट प्रतिद्वंदिता का लंबा इतिहास रहा है और भारतीय टीम ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 90 के दशक से ही दबदबा बनाए रखा है। पाकिस्तान ने आईसीसी की किसी प्रतियोगिता में भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2021 में दुबई में टी20 विश्व कप में हासिल की थी।

पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में गत चैंपियन के रूप में भाग लेगा। उसने इससे पहले 2017 में इंग्लैंड में आयोजित किए गए टूर्नामेंट में जीत हासिल की थी। शरीफ ने कहा, ‘‘यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा अवसर है क्योंकि हम लगभग 29 साल के बाद किसी आईसीसी प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में भी देश का सिर ऊंचा करेगी। ’’ गद्दाफी स्टेडियम का नवीनीकरण का कार्य 117 दिन में पूरा किया गया। इसके उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध गायक अली जफर, आरिफ लोहार और आइमा बेग ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।

ये भी पढे़ं : ICC Champions Trophy : चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल, न्यूजीलैंड की चिंता बढ़ीं

पाकिस्तान : चीनी मिल भ्रष्टाचार मामले में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा बरी
लाहौर। पाकिस्तान की एक अदालत ने गुरुवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे हमजा शहबाज को आठ साल पुराने भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी कर दिया। शिकायतकर्ता द्वारा खुद को इस मामले से अलग करने के बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश सरदार मोहम्मद इकबाल ने फैसला सुनाया, जिसे सोमवार को सुरक्षित रखा गया था।

अदालत के एक अधिकारी ने कहा, लाहौर की एक भ्रष्टाचार निरोधक अदालत ने आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे एवं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हमजा शहबाज को रमजान शुगर मिल भ्रष्टाचार मामले में बरी कर दिया, क्योंकि शिकायतकर्ता ने खुद को मामले से अलग कर लिया था। शिकायतकर्ता जुल्फिकार अली ने न्यायाधीश से कहा कि उन्होंने न तो शरीफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और न ही उन्हें उस आवेदन की जानकारी है जिसके आधार पर मामला शुरू किया गया।

एक राजनीतिक पर्यवेक्षक ने कहा, शिकायतकर्ता के बयान से पता चलता है कि विरोध का सामना करने पर कैसे सेना राजनेताओं को विभिन्न मामलों में फंसाती है और एक बार जब वे उसके पक्ष में हो जाते हैं तो ऐसे मामलों को कुछ ही समय में उलट दिया जाता है। वर्ष 2018 में, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने शरीफ और हमजा के खिलाफ पद का दुरुपयोग करके राष्ट्रीय खजाने को 20 करोड़ पाकिस्तानी रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। हमजा और उनके छोटे भाई सुलेमान पंजाब प्रांत की रमजान शुगर मिल के मालिक हैं।

ये भी पढे़ं : ICC Awards : आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट हुए वरुण चक्रवर्ती और गोंगाडी त्रिशा

क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए एससीओ के ढांचे को मजबूत करें सदस्य देश : शहबाज शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों से विभिन्न क्षेत्रीय चुनौतियों से निपटने और निकट सहयोग स्थापित करने के लिए संगठन के ढांचे को मजबूत करने का आग्रह किया। शरीफ ने एससीओ के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की परिषद (सीएचजी) की 23वीं बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘बहुपक्षवाद के प्रतीक शंघाई सहयोग संगठन के प्रतिष्ठित मंच पर मैं इस विश्वास के साथ खड़ा हूं कि हमारे पास, हमारे लोगों के लिए, ऐसा अधिक समृद्ध और सुरक्षित भविष्य बनाने की न केवल क्षमता है, बल्कि इच्छा भी है जो समावेशी हो और सभी सदस्य देशों की साझा आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता हो।

प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा, ‘‘हम परिवर्तन के एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण में हैं, जब बड़े पैमाने पर हो रहे बदलाव वैश्विक, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं।’’ उन्होंने क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, बेहतर संपर्क और सतत सामाजिक-आर्थिक विकास के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई । उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि एससीओ ‘‘वैश्विक आबादी के 40 प्रतिशत से अधिक की सामूहिक आवाज और इच्छाओं का प्रतीक है।’’ शरीफ ने कहा, ‘‘आज यहां आपकी उपस्थिति एससीओ क्षेत्र के सतत विकास और समृद्धि के मकसद से सामूहिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग बढ़ाने के लिए हमारे लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।’’ उन्होंने शिखर सम्मेलन को एससीओ के विविध देशों के बीच संबंधों और सहयोग की मजबूती का एक और प्रमाण बताया।

प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, ‘‘हमारे पास मिलकर सामाजिक-आर्थिक प्रगति को गति देने, क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ाने तथा अपने नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की क्षमता है।’’ प्रधानमंत्री शहबाज ने नेताओं से एससीओ बैठक का उपयोग ‘‘विचारों का आदान-प्रदान करने, सर्वोत्तम व्यवस्थाओं को साझा करने और ठोस कार्ययोजना बनाने के लिए करने का आह्वान किया, ताकि हमारी अर्थव्यवस्थाओं और समाजों को लाभ हो सके।’’ उन्होंने ‘‘हमारे गहन विचार-विमर्श से अद्भुत परिणाम सामने आने’’ की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सहयोग शैक्षणिक और पर्यटन के क्षेत्र में संबंधों का विस्तार करता है और एससीओ क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन, महिलाओं और युवाओं का सशक्तीकरण एकता के माध्यम से समृद्धि को बढ़ावा देने के हमारे दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।’’

उन्होंने पाकिस्तान की अध्यक्षता के दौरान मिली सफलताओं का जिक्र किया तथा व्यापार एवं अर्थव्यवस्था में सहयोग के माध्यम से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान व्यापार और पारगमन के अवसर प्रदान करता है। शहबाज शरीफ ने कहा, ‘‘इन अवसरों का पूरी तरह से लाभ उठाने के लिए एक स्थिर अफगानिस्तान आवश्यक है।’’ उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान करनी चाहिए। उन्होंने अंतरिम अफगान सरकार से भी यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उसके क्षेत्र का उपयोग उसके पड़ोसियों के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं किया जाए। उन्होंने साथ ही कहा कि क्षेत्रीय संपर्क महत्वपूर्ण है और पाकिस्तान एससीओ संपर्क पहल का समर्थन करता है।

उन्होंने क्षेत्र में संपर्क सुविधा बढ़ाने के लिए ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल, चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे और उत्तर-दक्षिण पहल का भी उल्लेख किया। शरीफ ने संपर्क सुविधा संबंधी परियोजना को ‘‘संकीर्ण राजनीतिक’’ विचारों के माध्यम से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ाने के विचार से देखने का आग्रह किया। उन्होंने गरीबी के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि इसे मिटाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन अस्तित्व के लिए संकट पैदा करता है और यह संकट हमारी सीमाओं से परे है और इसका प्रभाव सार्वभौमिक रूप से महसूस किया जाता है।’’

प्रधानमंत्री शहबाज ने द्विपक्षीय मुद्दों, विशेषकर भारत संबंधी मुद्दों पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बात करने से परहेज किया। इससे पहले, शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य देशों ने इसके एजेंडे को सर्वसम्मति से अपनाया। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अलावा बेलारूस के प्रधानमंत्री रोमन गोलोवचेंको, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग, रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन, ईरान के व्यापार, उद्योग एवं खान मंत्री सय्यद मोहम्मद अताबक, कजाखस्तान के प्रधानमंत्री ओल्जास बेक्तेनोव, किर्गिज मंत्रिमंडल के प्रमुख अकिलबेक जापारोव, मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डीन लवसन्नामसराय, ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री कोहिर रसूलजोदा, तुर्कमेनिस्तान के उप सभापति राशिद मेरेडोव और उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव भाग ले रहे हैं। ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति क्षेत्रीय स्थिति के कारण पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सके तथा देश का प्रतिनिधित्व ईरान के व्यापार, उद्योग और खान मंत्री सय्यद मोहम्मद अताबक ने किया।

दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं में उसका 'हाथ', अंजाम तो भुगतना पड़ेगा...भारत ने UNGA में पाकिस्तान को लगाई फटकार
संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दुनियाभर में आतंकवादी घटनाओं में उसका 'हाथ रहा' है और पड़ोसी देश को यह पता होना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के 'परिणाम अनिवार्य रूप से भुगतने पड़ेंगे। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र की आम बहस में अपने संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाने जाने की प्रतिक्रिया में अपने ‘जवाब देने के अधिकार’ का शुक्रवार को इस्तेमाल किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव भाविका मंगलानंदन ने भारत के जवाब देने के अधिकार के तहत कहा, इस महासभा ने आज सुबह खेदजनक रूप से एक हास्यास्पद घटना देखी। आतंकवाद, मादक पदार्थ के कारोबार और अंतरराष्ट्रीय अपराध के लिए दुनियाभर में पहचाने जाने वाले एवं सेना द्वारा संचालित एक देश ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर हमला करने का दुस्साहस किया। उन्होंने कहा कि जैसा कि दुनिया जानती है कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के खिलाफ हथियार के तौर पर सीमा पार आतंकवाद का लंबे समय से इस्तेमाल करता रहा है।

उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों द्वारा भारतीय संसद पर 2001 के हमले और मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के संदर्भ में कहा, ‘‘उसने हमारी संसद, हमारी वित्तीय राजधानी मुंबई, बाजार तथा तीर्थस्थलों पर हमला किया है।’’ मंगलानंदन ने कहा, ‘‘सूची लंबी है। ऐसे देश का हिंसा के बारे में कहीं भी बोलना पूरी तरह पाखंड है।’’

शरीफ ने अपने संबोधन में अपेक्षा के मुताबिक कश्मीर मुद्दा उठाया और कहा था कि ‘‘स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए’’ भारत को अनुच्छेद 370 को बहाल करना होगा और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे के ‘‘शांतिपूर्ण’’ समाधान के लिए बातचीत शुरू करनी होगी। उन्होंने कहा कि भारत ने आपसी ‘‘सामरिक व्यवस्था’’ के उनके देश के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ‘‘सामरिक व्यवस्था के किसी प्रस्ताव’’ के संदर्भ में जवाब देते हुए भारत ने कहा कि ‘‘आतंकवाद के साथ कोई समझौता नहीं हो सकता। बल्कि पाकिस्तान को भी यह पता होना चाहिए कि भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद के अनिवार्य रूप से परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’’ मंगलानंदन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को याद दिलाया कि यह वही देश है जिसने लंबे समय तक अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में कई आतंकवादी घटनाओं में पाकिस्तान का ‘‘हाथ’’ है।

भारतीय अधिकारी ने कहा, ‘‘शायद इसमें कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि उसके (पाकिस्तान के) प्रधानमंत्री इस प्रतिष्ठित सभागार में ऐसा बोलेंगे। फिर भी हमें यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनके शब्द हम सभी के लिए कितने अस्वीकार्य हैं। हम जानते हैं कि पाकिस्तान सच्चाई का सामना और अधिक झूठ से करना चाहेगा। बार-बार झूठ बोलने से कुछ नहीं बदलेगा। हमारा रुख स्पष्ट है और उसे दोहराने की जरूरत नहीं है।’’ भारत ने जोर देकर कहा कि चुनावों में धांधली के इतिहास वाले देश के लिए एक लोकतंत्र में राजनीतिक विकल्पों के बारे में बात करना बड़ा अजीब है।

उन्होंने कहा, ‘‘असल सच्चाई यह है कि पाकिस्तान की नजर हमारे क्षेत्र पर है और वास्तव में, उसने भारत के अविभाज्य और अभिन्न अंग जम्मू-कश्मीर में चुनावों को बाधित करने के लिए लगातार आतंकवाद का इस्तेमाल किया है।’’ युवा भारतीय राजनयिक ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि एक देश जिसने 1971 में नरसंहार किया था और जो अब भी अपने अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार करता है, वह “असहिष्णुता और भय के बारे में बोलने की हिमाकत करता है। दुनिया खुद देख सकती है कि पाकिस्तान की असलियत क्या है।” इसके बाद एक पाकिस्तानी राजनयिक ने जवाब देने के अधिकार के तहत मंगलानंदन के बयान पर प्रतिक्रिया दी।

भारत के दावों को ‘‘निराधार और भ्रामक’’ बताते हुए पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने कई प्रस्तावों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लोगों को आत्मनिर्णय के अपने अपरिहार्य अधिकार का प्रयोग करने में सक्षम बनाने के लिए एक स्वतंत्र, निष्पक्ष जनमत संग्रह का स्पष्ट रूप से आह्वान किया है। पाकिस्तानी नेता हर साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषणों में जम्मू-कश्मीर का राग अलापते हैं और भारत के युवा राजनयिक उसे करारा जवाब देते हैं।

ये भी पढ़ें : मेरा 'भारत को बाहर करने' का एजेंडा कभी नहीं रहा : मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

चीन से खेती करना सीखेगा पाकिस्तान, कृषि संबंधी प्रशिक्षण के लिए एक हजार विद्यार्थियों को भेजेंगे शहबाज शरीफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक प्रशिक्षण लेने के लिए एक हजार विद्यार्थी चीन भेजे जाएंगे। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी मिली है। 'रेडियो पाकिस्तान' ने खबर दी है कि शरीफ ने चीनी शहर शिआन में 'एग्रीकल्चर डेमोसट्रेशन बेस' की यात्रा के दौरान शनिवार को यह ऐलान किया। प्रधानमंत्री चीन की पांच दिन की यात्रा पर थे। शरीफ ने चीन के उत्तर पश्चिमी कृषि एवं वानिकी विश्वविद्यालय को पाकिस्तान में अपना परिसर खोलने के लिए भी आमंत्रित किया।

‘जियो न्यूज़’ ने खबर दी है कि उन्होंने चीन में पाकिस्तान के राजदूत और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में चीनी अधिकारियों के साथ मामलों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। शरीफ ने चीनी अधिकारियों से कहा,  पाकिस्तान अपने कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि फसलों की प्रति एकड़ पैदावार बढ़ाई जा सके।

कृषि निर्यात बढ़ाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। बाद में शरीफ अपने उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ वतन लौट आए। पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान शरीफ ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी।

ये भी पढे़ं : Pakistan : पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा- इमरान खान पाकिस्तान की राजनीतिक सुलह में मुख्य बाधा हैं

बीजिंग पहुंचे शहबाज शरीफ, निवेश बढ़ाने और संबंध मजबूत करने पर शी जिनपिंग से चर्चा करेंगे
बीजिंग। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए और सहायता के अनुरोध तथा निवेश की संभावनाओं चर्चा करने के लिए बीजिंग पहुंच चुके हैं और उपरोक्त मुद्दों को लेकर वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अन्य नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। चार जून से चीन की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आए शरीफ ने बुधवार को अत्याधुनिक शहर शेनझेन का दौरा किया और निवेशकों की बैठक को संबोधित किया।

Greetings from Beijing! I am glad to return to this magnificent city to meet the Chinese leadership, engage in meaningful dialogues, establish new friendships, and promote bilateral and regional cooperation for a prosperous and shared future. 🇵🇰🇨🇳 pic.twitter.com/NxbZtwGD0s

— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) June 5, 2024

पाकिस्तान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘एपीपी’ की खबर के अनुसार यहां अपने प्रवास के दौरान शरीफ शी चिनफिंग, प्रधानमंत्री ली क्यांग और अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। वह पाकिस्तान-चीन संबंध और व्यापार कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजनाओं पर काम कर रही प्रमुख चीनी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। खबर में बताया गया कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है।

नकदी की कमी से जूझ रही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गंभीर संकट का सामना कर रही है और उसने औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से छह अरब से आठ अरब अमेरिकी डॉलर के बीच राहत राशि मुहैया कराने का अनुरोध किया है। शेनझेन में निवेशकों की बैठक को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीन के कर्मचारियों को उन पर बार-बार हो रहे आतंकी हमलों से पूर्ण सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता शरीफ (72) मार्च में पार्टी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार बनने पर दूसरी बार प्रधानमंत्री पद पर आसीन होने के बाद पहली विदेश यात्रा के लिए चीन में हैं। ‘पाकिस्तान-चीन बिजनेस फोरम’ को संबोधित करते हुए शरीफ ने चीनी निवेशकों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने तथा पाकिस्तान में चीन के नागरिकों, परियोजनाओं और निवेशों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पाकिस्तान में चीन के श्रमिकों की रक्षा के खातिर पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें : जो बाइडेन ने PM मोदी से की फोन पर बात, भारत आएंगे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन

पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन के लिए कड़ी मेहनत कर रहा, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बिल गेट्स को बताया
इस्लामाबाद/रियाद। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान पोलियो उन्मूलन के लिए अथक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त पाकिस्तान के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सभी भागीदारों को निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है। पाकिस्तान उन दो देशों में शामिल है, जहां पोलियो अभी भी एक गंभीर समस्या है।

रियाद में विश्व आर्थिक मंच की एक विशेष बैठक से इतर शरीफ ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स के साथ टीकाकरण, पोषण और वित्तीय समावेशन के क्षेत्रों में पाकिस्तान और फाउंडेशन के बीच चल रही गतिविधियों पर चर्चा की। एक बयान के मुताबिक, गेट्स ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री के रूप में शरीफ के नेतृत्व में राज्य में चलाए गए टीकाकरण और पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम की प्रशंसा की।

बयान के मुताबिक, फरवरी 2022 में गेट्स की पाकिस्तान यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने उन्हें फिर से देश का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया तथा पाकिस्तान और गेट्स फाउंडेशन के बीच एक मजबूत साझेदारी सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ काम जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढे़ं : अफगानिस्तान के दस लाख शरणार्थी पाकिस्तान में, अब निर्वासन की आशंका के मद्देनजर छिपकर रह रहे