tractor trolley - Amrit Vichar

Bareilly: थाने के अंदर भिड़े दो समुदाय के लोग, हंगामे के बाद फूले पुलिस के हाथ-पांव
बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाने के अंदर सोमवार को दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। इसके चलते थाने में काफी देर तक हंगामा हुआ। पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत करा कर दोनों पक्षों में आपस में समझौता करा कर मामले का निस्तारण कराया।

शाहदना निवासी नदीम सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे अपना खाली ट्रैक्टर लेकर गंगापुर की तरफ जा रहा था। ट्रैक्टर के आगे एक ठेला गाड़ी पर इंद्र पुत्र ख्यालीराम, मोहनलाल और विक्की जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पहिये से ठेला गाड़ी पर बैठे एक युवक के पैर में चोट लग गई। इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में सलमान पुत्र सलीम की नाक पर चोट आ गई।

सूचना मिलने पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई, लेकिन दोनों समुदाय के लोग पुलिस की मौजूदगी में थाने के अंदर आपस में भिड़ गए। एक-दूसरे से मारपीट की कोशिश में काफी देर तक थाने के अंदर हंगामा चला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि विवाद करने वाले लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद दोनों पक्षों को थाने पर बिठाकर आपस में समझौता कर दिया गया है।

UP: ट्रैक्टर -ट्रॉली ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, दोनों की मौत
रामपुर, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुकवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें दो भाईयों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई ताशका गांव के पास पिलिंग मशीन पर मजदूरी कर घर लौट रहे थे।

पहाड़ी गांव थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के निवासी दिनेश (27) बड़ा भाई और छोटे भाई का नाम रिंकू (23) बताया गया है। उनके पिता मोहन रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी दोनों बेटों पर ही थी। दोनों की शादी हो चुकी थी और उनके अभी बच्चे छोटे हैं। बाइक सवार दोनों भाई काम करके वापिस लौट रहे थे, कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली से भीषण टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और कोहराम मच गया। वहीं घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवाया। वहां पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली का नंबर ट्रेस कर चालक की पहचान की जा रही है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

गोंडा में तेज रफ्तार का कहर... ट्राली से टकराई नाबालिगों की बाइक, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
गोंडा, अमृत विचार: तमाम जागरुकता कार्यक्रमों के बावजूद सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। सड़कों पर बिना लाइसेंस बाइक लेकर फर्राटा भरते नाबालिग हादसे का शिकार हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की देर शाम करनैलगंज हुजूरपुर मार्ग पर ट्रिपलिंग कर रहे नाबालिगों सी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी।

इस हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया।

थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम खिंदूरी निवासी जाकिर हुसैन का पुत्र मुदस्सिर (17), अली खान (15) तथा फरहाद खान का पुत्र अयान खान (14) बृहस्पतिवार को एक ही बाइक पर सवार होकर करनैलगंज बाजार गए थे। देर शाम तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दत्तनगर के पास पहुंचे, उनकी बाइक सामने से आ रही ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अयान की मौत हो गई, जबकि मुदस्सिर और अली खान को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। वहां दोनों कि हालत‌ नाजुक बताई जा रही है। अयान की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।  परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

सीएचसी करनैलगंज के डॉ. अश्वनी गुप्ता ने बताया कि तीनों को गंभीर चोटें आई थीं, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था जहां एक की मौत होने की जानकारी मिली है। प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े :

मेडिकल कराने के नाम पर ठगे 12 हजार, किडनैप लड़की के बरामदगी का दावा...अब तक घर नहीं लौटी बेटी

लखीमपुर खीरी : ट्रैक्टर से पक्की दीवार गिराई, गला दबाकर महिला को मारने की कोशिश
भानपुर, अमृत विचार। भीरा थाना क्षेत्र के दरियाबाद गांव में रविवार रात एक महिला के घर में घुसकर पड़ोसी ने हमला कर दिया। आरोपी ने न केवल महिला को पीटा बल्कि ट्रैक्टर से उसके घर की पक्की दीवार भी ढहा दी। घटना के समय महिला का पति गन्ना तुलवाने चीनी मिल गया हुआ था। महिला ने पुलिस से सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

दरियाबाद निवासी रामदेवी पत्नी रामविलास ने बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे वह अपनी बेटी और कुछ अन्य महिलाओं के साथ घर पर थीं। तभी पड़ोसी युवक घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि घर खाली कर दो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। रामदेवी ने डर के मारे कोई जवाब नहीं दिया, इस पर आरोपी आगबबूला हो गया और ट्रैक्टर से घर की पक्की दीवार पर टक्कर मार दी, जिससे दीवार पूरी तरह ढह गई।

महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने पिता, बेटे, पत्नी और बेटी सहित कई लोगों को बुला लिया। पूरा परिवार मिलकर घर में घुस आया और रामदेवी की लात-घूंसों से पिटाई कर दी, यहां तक कि उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की। किसी तरह अन्य परिजन भागकर अपनी जान बचा सके। घटना के बाद पीड़िता ने पड़रिया पुलिस चौकी में तहरीर दी है और न्याय की मांग की है। चौकी प्रभारी तुला दीपक तिवारी ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत: लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से कुचलकर बाइक सवार की मौत, चालक भागा
दियोरियाकलां, अमृत विचार। लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में चीख पुकार मची रही।

कस्बा दियोरियाकलां के रहने वाले 27 वर्षीय शिवम गुप्ता पुत्र आनंद कुमार रविवार सुबह बाइक से बीसलपुर जाने के लिए निकले थे। दियोरियाकलां-बीसलपुर रोड पर मकरंदापुर चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली भी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पहिए से कुचलकर बाइक सवार शिवम की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर उसका चालक भाग गया। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाल दिगंबर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी की। जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी आ गए। उनका रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं।

पीलीभीत: किसान नेता ने SP को बताई आपबीती, बोले- दो-तीन दिन से प्रदर्शन में शामिल हो रहा था आरोपी !
पीलीभीत, अमृत विचार। गैर जनपद से आ रहे बिचौलियों के धान लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोकने के प्रयास में हुए विवाद के दौरान भाकियू चढ़ूनी के नेता को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर विवेचना कर रही है। इसी बीच खुद की जान को खतरा बताते हुए किसान नेता ने एसपी से पूरा घटनाक्रम बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ये भी बताया कि गोली चलाने वाला नामजद आरोपी तीन दिन से उनके द्वारा आयोजित की जा रही पंचायत और धरना प्रदर्शन में भी किसान बनकर शामिल हो रहा था। फिलहाल एसपी ने साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

घटना आठ अक्टूबर को हुई थी।   धान खरीद के बीच राइस मिलर द्वारा बाहरी जनपद से आ रहे बिचौलियों के धान की खरीद करने का आरोप लगाते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने पूरनपुर में विरोध प्रदर्शन किया था। मंडी गेट पर तालाबंदी कर जाम लगाया गया। इसके बाद अधिकारियों और राइस मिलर की मौजूदगी में वार्ता चली।  इसे लेकर घटना के दिन दिनभर हंगामा चला। दिन रात निगरानी और उसमें सहयोग का आश्वासन मिलने की बात पर देर शाम आंदोलन को विराम दिया गया था। बताते है कि किसान नेता सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में गढ़वाखेड़ा पुलिस चौकी के पास निगरानी में थे। तभी बाहरी धान से लदी बिचौलियों की कुछ ट्रैक्टर ट्राली आती दिखी।

जिसे किसान नेताओं ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने कुचलने का प्रयास किया। फायरिंग हुई और भाकियू चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के हाथ में गोली लगी। इस मामले में राइस मिलर अजमेर सिंह छीना और गोली चलाने वाले कुलदीप सिंह पन्नू के खिलाफ जानलेवा हमला  करने की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसकी विवेचना चल रही है।  इस प्रकरण में शनिवार को वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ अधिकारियों से मुलाकात की गई। इस दौरान आरोपियों से घायल हुए भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष ने जान का खतरा बताया है।

उन्होंने ये भी बताया कि आरोपी पन्नू उनके द्वारा घटना से पूर्व दो-तीन दिन तक चले आंदोलन में लगातार किसान बनकर भीड़ में शामिल हो रहा था। गोलीकांड उस वक्त नहीं हुआ, जब ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई थी। उनका सरोपा मौके पर ही गिर गया था। कुछ समय बाद वह अकेले जब उसे तलाशते हुए पहुंचे थे, तब करीब 500 मीटर की दूरी पर उन पर हमला किया गया था। उस वक्त वह अकेले थे, जबकि आरोपी चार थे। उनके घायल होने के बाद आरोपी ने कहा था कि अंकल से कह दो काम हो गया है।

इसी के चलते उन्होंने राइस मिलर के इशारे पर जानलेवा हमला किए जाने की बात कही है। उन्होंने खुद पर लगाए गए वसूली के आरोपों से भी साफ इन्कार किया है। उधर, इस मामले में राइस मिलर्स ने संबंधित किसान नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उधर, एसपी अभिषेक यादव का कहना है कि विवेचना  चल रही है। घटना से जुड़े कई वीडियो फुटेज भी पुलिस ने जुटाए हैं। साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी।

डिप्टी आरएमओ से की मुलाकात, मिला आश्वासन
हाथ में गोली लगने से घायल हुए भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो ने रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इलाज कराया। इसके बाद डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान कई बिंदुओं पर वार्ता के बाद आश्वासन मिला। उन्होंने बताया कि आश्वासन मिला है कि अगर कोई राइस मिलर अवैध करदा कटौती, सीडी कटौती करते पाया गया तो उसके ऊपर जुर्माना डालने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान सेंटरों की सूची, मंडी नियम की पत्रावलियां,  राइस मिल नियमावली की पत्रावलियां भी मुहैया कराई गई। ये भी बताया कि जल्द ही राइस मिलर्स का स्टॉक भी चेक कराया जाएगा। सरकारी क्रय केंद्रों पर 300 क्विंटल से बढ़ाकर प्रतिदिन तौल की सीमा 600 क्विंटल करने का भी आश्वासन दिया गया है। केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे, जोकि डीएम की निगरानी में होंगे।

Rampur : ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
रामपुर,अमृत विचार। ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।इलाज को लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई।

नगर के मोहल्ला बाजार कलां निवासी सुमित रस्तोगी 32 वर्षीय नगर में ज्वैलर्स की दुकान चलता था। बुधवार अपराह्न 3 बजे वह साप्ताहिक बाजार से सब्जी खरीदने गया था। वहां से लौटते समय नगर के अंतरिम मार्ग पर अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर स्थानीय लोगों सहित राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को उठाकर उसे एम्बुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया। लेकिन, घायल ने इलाज को लेकर जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिवार में हुई अचानक मौत से कोहराम मच गया तथा रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक के विवाह को दस वर्ष हो गए थे।

उसकी एक 8 वर्ष की बेटी भी है। घरेलू विवाद के चलते मृतक की पत्नी करीब छह वर्ष से मायके में रह रही है। प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि अभी इस प्रकरण में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। उधर, दोनों पक्षों में आपसी समझौता चल रहा है। जबकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास कर रही है।

लखीमपुर खीरी: कावड़ियों से भरी ट्राली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, 24 से अधिक घायल
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। पसगवां ब्लाक के जलालपुर एनएच 30 पर कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्राली में सवार 24 से अधिक कांवड़िया घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 और 102 एंबुलेंस ने सभी घायलों को सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया है, जहां से हालत गंभीर होने पर 11 कांवड़ियों को शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एंबुलेंस 108/102 कैलाश बिष्ट ने बताया कि हादसा बुधवार की सुबह 3.17 मिनट पर हुआ। पसगवां ब्लॉक के जलालपुर गांव के पास एनएच 30 पर कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। मौके में मौजूद लोगों ने 108 पर सूचना दी कि ट्रैक्टर ट्राली पलट गई है। 27 से 28 कांवड़िया  घायल हो गए हैं। सूचना पर चार एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी और चालकों ने कावड़ियों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया।

गंभीर रूप से घायल कांवड़िया विनीत पुत्र राकेश (23), सुरजीत (16) पुत्र रामकुमार, रवि (14) पुत्र मनीराम, सुमित (14) पुत्र बालक राम, सुधीर (20) पुत्र रामकुमार, संजय (27) पुत्र बालक राम, अशोक (19) पुत्र श्री कृष्णा, ममता (34) पत्नी वेदराम, अजय (20) पुत्र श्री कृष्णा, ज्ञानेंद्र (16) पुत्र श्री कृष्णा, धर्मवीर (2) पुत्र बलराम समेत 11 कांवडियों को एंबुलेंस 108 और 102 से शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सभी कावड़िये पिहानी जिला हरदोई के निवासी हैं।

अमरोहा: रफ्तार ने छीनीं दो जिंदगियां...कार सवारों के लिए काल बनी ईंट लगी ट्रैक्टर ट्रॉली
अमरोहा, अमृत विचार। रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार इंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में जा घुसी। हादसे में बुलंदशहर के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हादसा रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार की तड़के सुबह करीब 4 बजे झनकपुरी के पास हुआ। उमेश पुत्र राजू सिंह, फुरकान पुत्र यूनुस निवासी बुलंदशहर किसी काम से हल्द्वानी गए थे। लौटते समय रजबपुर क्षेत्र में झनकपुरी के पास उनकी कार आगे खड़ी इंटों से लदे ट्रेक्टर ट्राली में जा घुसी। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भयंकर था कि वहां गुजर रहीं गाड़ियों के पहिए थम गए। हादसे में फुरकान और उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि एक अन्य फुरकान नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हा गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठा व्यक्ति कार में बुरी तरह फंस गया। लोगों ने कार का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगाें की मौत हुई है। कार सवार हल्द्वानी से बुलंदशहर लौट रहे थे।

हाईवे पर चार कारें टकराईं, 13 लोग घायल
नेशनल हाईवे पर चार कारें अनियंत्रित होकर टकरा गई। 13 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी कार सवार लोग नैनीताल जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर गजरौला में भानपुर फ्लाइओवर पर कार के सामने अचानक से बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी तथा दिल्ली की दिशा में जाने वाली सड़क पर पहुंच गई।

दिल्ली की दिशा में जा रही कई कार आपस में टकरा गईं। एक कार में सवार अयान व उसकी मां शबाना, पत्नी आयशा बेटा रिहान, पिता परवेज, नसरीन व अन्य नबील घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में सवार मुरादाबाद के गलशहीद निवासी असलम, राजू, ओवैस, मुजफ्फर घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चार लोगों की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामपुर: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से छात्र की मौत
रामपुर,अमृत विचार। ट्रैक्टर ट्राली की  चपेट में आने से कक्षा नौ के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पटवाई थाना क्षेत्र के गांव  मढ़ौली निवासी नत्थू सिंह का 17 वर्षीय बेटा अरूण प्राईवेट स्कूल में कक्षा 9 का छात्र था। वह गर्मी के अवकाश पड़ने पर सिविल लाइन स्थित बढ़पुरा शर्की में अपनी नानी के यहां पर आया था। सुबह के समय वह साइकिल चला रहा था कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ट्रक की टक्कर से टेलर मास्टर की मौत
बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में टेलर मास्टर की मौत हो गई। 22 वर्षीय दिलशाद पुत्र रहमान शाह मधुकर से शाहबाद बाइक पर जा रहे थे। रास्ते में बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। दिलशाद की मौके पर ही मौत हो गई। वो दिल्ली में टेलर का काम करते थे और तीन महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। हादसे के बाद पुलिस ने देर रात ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर परिजन भी मोर्चरी हाउस पहुंच गए। पत्नी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रामपुर: बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे बुजुर्ग की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर मौत
रामपुर, अमृत विचार। ट्रैक्टर ट्राली की  चपेट में आने से बाइक सवार बजुर्ग ग्रामीण की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह बुजुर्ग बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

स्वार थाना क्षेत्र के रजानगर निवासी 61 वर्षीय बलकार सिंह शुक्रवार सुबह 6 बजे बाइक में पेट्रोल पड़वाने के लिए स्वार आ रहे थे कि मंडी के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। उसके बाद पुलिस भी आ गई। शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

कासगंज: दर्दनाक मौत...घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंदा
कासगंज, अमृत विचार। पटियाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रोली ने घर के बाहर बैठी (72) वृद्ध महिला को कुचल दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

गांव नगला मई निवासी (72) राजवती पत्नी सूरजपाल सिंह सोमवार की दोपहर घर के बाहर बैठी थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली वहां गुजर रहा था। चालक की लापरवाही से तंबाकू से भरी ट्रॉली महिला के ऊपर से गुजर गई। महिला को परिजन सीएचसी पर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सको ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते यह घटना घटी है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है। परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएंगी। फिलहाल थाना पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें-कासगंज: गर्मी में तपने लगे ट्रांसफार्मर तो कूलर लगाकर ठंडा कर रहा बिजली विभाग