Xi Jinping - Amrit Vichar

भारत और चीन के बीच ‘दोस्ती’ सही विकल्प है: PM मोदी से बोले शी जिनपिंग
तियानजिन। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रविवार को कहा कि दोनों देशों का ‘‘मित्र’’ बनना ‘‘सही विकल्प’’ है तथा ‘‘हाथी (भारत) एवं ड्रैगन (चीन)’’ को एक-दूसरे की सफलता का मिलकर जश्न मनाना चाहिए। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर हुई।

शी ने कहा, ‘‘हम दोनों (देशों) के कंधों पर अपने लोगों के भले के लिए काम करने, विकासशील देशों का कायाकल्प करने एवं उनकी एकजुटता को बढ़ावा देने और मानव समाज की प्रगति को गति देने की ऐतिहासिक जिम्मेदारी है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘दोनों के लिए यह सही विकल्प है कि वे ऐसे दोस्त बनें जिनके बीच अच्छे पड़ोसियों वाले और सौहार्दपूर्ण संबंध हों, वे ऐसे साझेदार बनें जो एक-दूसरे की सफलता में सहायक हों और ‘ड्रैगन’ और हाथी एक साथ नृत्य करें।’’

जिनपिंग ने मोदी से बातचीत के दौरान कहा कि भारत और चीन को अपने संबंधों को ‘‘रणनीतिक’’ और ‘‘दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य’’ से देखना चाहिए। शी जिनपिंग ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों को अपने संबंधों को रणनीतिक ऊंचाइयों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से देखना एवं संभालना होगा ताकि हमारे द्विपक्षीय संबंधों का निरंतर, मजबूत और स्थिर विकास हो सके।’’ चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, शी ने मोदी से कहा कि चीन और भारत प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि सहयोगी हैं तथा दोनों देश एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं बल्कि विकास के अवसर हैं।

उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एकतरफा नीतियों पर स्पष्ट रूप से निशाना साधते हुए कहा कि दोनों देशों को बहुपक्षवाद को बनाए रखना चाहिए। शी ने कहा कि भारत और चीन को एक बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था बनाने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए भी काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें बहुपक्षवाद को बनाए रखने, एक बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय संबंधों को अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए मिलकर काम करने और एशिया एवं दुनिया भर में शांति और समृद्धि में उचित योगदान देने की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी को भी आगे बढ़ाना होगा।’’

मोदी और शी के बीच यह लगभग पिछले 10 महीनों में पहली मुलाकात थी। व्यापार और शुल्क संबंधी अमेरिकी नीतियों के कारण भारत एवं अमेरिका के संबंधों में अचानक गिरावट आई है। ऐसे में भारत एवं चीन के नेताओं के बीच यह मुलाकात महत्व रखती है। शी ने मोदी से कहा कि दुनिया इस समय ऐसे बदलावों से गुजर रही है जो सदी में एक बार होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्थिति अस्थिर और अराजक है। चीन और भारत पूर्व में स्थित दो प्राचीन सभ्यताएं हैं, हम दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश हैं और हम ‘ग्लोबल साउथ’ के सबसे पुराने सदस्य भी हैं।’’ ‘ग्लोबल साउथ’ से तात्पर्य उन देशों से है, जो प्रौद्योगिकी और सामाजिक-आर्थिक विकास के मामले में कम विकसित माने जाते हैं। ये देश मुख्यतः दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित हैं। इसमें अफ्रीका, एशिया और लैटिन अमेरिका के देश शामिल हैं।

जिनपिंग के साथ बैठक में बोले पीएम मोदी- हम आपसी विश्वास और सम्मान के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
तियानजिन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तियानजिन में द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर चीन के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को पुन: संयोजित करने के लिए व्यापक वार्ता की।

इस दौरान पीएम मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता पर राष्ट्रपति शी को बधाई दी और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। टेलीविजन पर प्रसारित अपने आरंभिक भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि 2.8 अरब लोगों का कल्याण भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय सहयोग से जुड़ा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष की (सीमा से सैनिकों की) वापसी प्रक्रिया के बाद सीमा पर शांति और स्थिरता है तथा दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें पुनः शुरू की जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सीमा प्रबंधन पर हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच सहमति थी। भारत और चीन के बीच सीमा से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए 'सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों' का तंत्र है।

मोदी ने कहा, “हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” प्रधानमंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की चीन द्वारा सफलतापूर्वक अध्यक्षता किए जाने पर शी को बधाई भी दी। मोदी सात साल के अंतराल के बाद शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे। वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन में हैं।

यह भी पढ़ेंः UP Monsoon: 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में चेतावनी जारी

रूस की विजय दिवस परेड शुरू, शी जिनपिंग ने की पुतिन से मुलाकात, पश्चिम के खिलाफ 'इस्पात की दोस्ती' की ली शपथ
मॉस्को। रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार की 80वीं बरसी के अवसर पर शुक्रवार को यहां रेड स्क्वायर पर सैन्य परेड निकाली जिसमें राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ ही चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग तथा ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा सहित कई विदेशी नेता शामिल हुए। रूस में नौ मई को विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया जाता है, जो देश का सबसे महत्वपूर्ण धर्मनिरपेक्ष अवकाश है। यूक्रेन के साथ चार साल से चल रहे युद्ध के बीच रेड स्क्वायर परेड और अन्य समारोहों के माध्यम से, पश्चिम के प्रति संतुलन तलाशते हुए अपनी वैश्विक शक्ति को प्रदर्शित करने और गठबंधनों को मजबूत करने के मॉस्को के प्रयासों को रेखांकित किया गया। द्वितीय विश्व युद्ध, साम्यवादी शासन के तहत देश के विभाजनकारी इतिहास में एक दुर्लभ घटना है। क्रेमलिन ने इससे जुड़ी भावना का उपयोग राष्ट्रीय गौरव को बढ़ाने और एक वैश्विक शक्ति के रूप में रूस की स्थिति को रेखांकित करने के लिए किया है।

तत्कालीन सोवियत संघ ने 1941-45 में हुए युद्ध में 2.7 करोड़ लोगों को खो दिया था। इसने राष्ट्रीय मानस पर गहरा घाव छोड़ दिया। इस साल उत्सवों के दौरान, मॉस्को पर निशाना साधकर किए गए यूक्रेनी ड्रोन हमलों की खबरें और राजधानी के हवाई अड्डों पर गंभीर व्यवधानों की खबरें छाई रहीं। रूस की एयरलाइन कंपनी एयरोफ्लोत ने बुधवार सुबह मॉस्को से आने-जाने वाली 100 से अधिक उड़ान रद्द कर दी थीं तथा 140 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। राजधानी पर बार-बार किए जा रहे यूक्रेनी ड्रोन हमलों को विफल करने के रूस की सेना के प्रयासों के बीच उड़ानें स्थगित की गईं। रूस के अधिकारियों ने परेड से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी है और संभावित ड्रोन हमलों को धता बताने के उद्देश्य से किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक उपायों के बीच मोबाइल फोन इंटरनेट सेवा बाधित होने की खबरें आई हैं।

परेड को संबोधित करते हुए पुतिन ने यूक्रेन में लड़ रहे रूसी सैनिकों की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘हमें उनके साहस और दृढ़ संकल्प पर, उनकी आध्यात्मिक शक्ति पर गर्व है जिसने हमें सदैव विजय दिलाई है।’’

रूसी राष्ट्रपति ने विजय दिवस समारोह के साथ बुधवार से एकतरफा 72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की है, लेकिन चेतावनी दी है कि रूसी सैनिक किसी भी हमले का जवाब देंगे। अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 30 दिन के युद्ध विराम को स्वीकार करने के प्रति रूस अनिच्छुक रहा है, जबकि यूक्रेन ने इसे स्वीकार कर लिया है। उधर, यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को रूस द्वारा कई हमले किए जाने की सूचना दी, जिनमें खेरसॉन और जापोरिज्जिया क्षेत्रों में कम से कम दो लोगों के मारे जाने का दावा किया गया है।

मॉस्को में जहां रेड स्क्वायर परेड और अन्य उत्सव आयोजित हो रहे थे, तभी यूरोप के कई अधिकारी पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव में युद्ध अपराधों के आरोपी रूसी अधिकारियों पर मुकदमा चलाने के लिए एक विशेष न्यायाधिकरण के गठन का समर्थन करने के उद्देश्य से बैठक कर रहे थे।

यह भी पढ़ेः इमरान खान को जेल में सता रहा मौत का डर, दायर की रिहाई की याचिका

अमेरिकी शुल्क में बढ़ोतरी के बाद चीन का निर्यात 12.4 प्रतिशत बढ़ा, आयात में आई गिरावट
बैंकॉक। चीन के निर्यात में मार्च में सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं इसी अवधि में आयात में 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। अमेरिका के चीन से आयातित वस्तुओं पर शुल्क में बढ़ोतरी के बीच सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से निर्यात 2025 के पहले तीन (जनवरी-मार्च) महीनों में सालाना आधार पर में 5.8 प्रतिशत बढ़ा, जबकि आयात में सात प्रतिशत की गिरावट आई। चीन का अमेरिका के साथ व्यापार अधिशेष मार्च में 27.6 अरब डॉलर रहा, जबकि इसके निर्यात में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही में अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 76.6 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों में हाल ही में किए गए संशोधनों के अनुसार चीन को अमेरिका को किए जाने वाले अधिकतर निर्यातों पर 145 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, निर्यात में सबसे अधिक वृद्धि चीन के दक्षिण-पूर्वी एशियाई पड़ोसियों से हुई जहां मार्च में चीन से निर्यात में सालाना आधार में करीब 17 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। अफ्रीका को निर्यात 11 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। सीमा शुल्क प्रशासन के प्रवक्ता ल्यू डालियांग ने कहा कि चीन ‘‘ जटिल व गंभीर स्थिति ’’ का सामना कर रहा है, लेकिन वह घुटने नहीं टेकेगा। उन्होंने चीन के विविध निर्यात विकल्पों और विशाल घरेलू बाजार की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

चीनी आयात में गिरावट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि चीन लगातार 16 वर्षों से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा आयातक रहा है, जिसने वैश्विक आयात में अपनी हिस्सेदारी लगभग आठ प्रतिशत से बढ़ाकर 10.5 प्रतिशत कर ली है। उन्होंने कहा, ‘‘ वर्तमान में और भविष्य में चीन का आयात वृद्धि क्षेत्र बहुत बड़ा है और बड़ा चीनी बाजार हमेशा दुनिया के लिए एक बड़ा अवसर है।’’

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को क्षेत्रीय दौरे के तहत वियतनाम की यात्रा पर जा रहे थे। वह मलेशिया और कंबोडिया भी जाएंगे। इससे उन्हें अन्य एशियाई देशों के साथ व्यापार संबंधों को मजबूत करने का अवसर मिलेगा, जो संभावित रूप से भारी शुल्क का सामना कर रहे हैं। हालांकि पिछले हफ्ते अमेरिका ने इस फैसले को 90 दिन के लिए टाल दिया था। वियतनाम में पिछले महीने चीन का निर्यात सालाना आधार पर लगभग 17 प्रतिशत बढ़ा, जबकि इसके आयात में 2.7 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि, शी की यात्रा पहले से ही निर्धारित थी लेकिन अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध के चलते यह महत्वपूर्ण हो गई है।

ये भी पढ़ें : PM लॉरेंस वोंग बोले-सिंगापुर के आगामी आम चुनाव में भारतीय समुदाय के उम्मीदवारों को भी उतारेंगे

चीन के राष्ट्रपति ने लिया पड़ोसी देशों से संबंध सुधारने का संकल्प, कहा- US Tariff के खिलाफ अंत तक लड़ेंगे लड़ाई
बीजिंगः चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका की ओर से भारी-भरकम शुल्क लगाए जाने के बाद बुधवार को पड़ोसी देशों के साथ रणनीतिक रिश्तों को मजबूत बनाने का संकल्प जताया और कहा कि वे उचित तरीके से मतभेदों को दूर करके व्यापार संबंधों को बेहतर बनाएंगे। सरकारी मीडिया के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वैश्विक स्तर पर टैरिफ में भारी वृद्धि, विशेष रूप से चीन को निशाना बनाकर अमेरिका को होने वाले चीनी निर्यात पर 104 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में शी ने पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते बेहतर बनाने का आह्वान किया।

शी चिनफिंग ने पड़ोसी देशों के साथ कामकाज को लेकर मंगलवार से बुधवार तक बीजिंग में आयोजित एक केंद्रीय सम्मेलन में यह टिप्पणी की। ट्रंप द्वारा लगाया गया अतिरिक्त 50 प्रतिशत शुल्क बुधवार से लागू हो गया, जिसके बाद अमेरिका में चीनी निर्यात पर कुल शुल्क बढ़कर 104 प्रतिशत हो गया। चीन ने संकल्प लिया है कि अगर ट्रंप यह शुल्क व्यवस्था जारी रखते हैं तो वह अंत तक लड़ेगा।

अमेरिका के साथ संबंध तनावपूर्ण होने के बीच चीन ने हाल ही में भारत के साथ सीमा पर तनाव कम किया है तथा जापान और दक्षिण कोरिया जैसे अन्य पड़ोसियों के साथ अपने संबंधों को सुधारने की कोशिश की है, ताकि व्यापार और रणनीतिक मोर्चों पर ट्रंप के कार्यकाल में आने वाले कठिन समय का सामना किया जा सके। पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के कारण चार साल से अधिक समय से शिथिल भारत-चीन संबंधों में पिछले अक्टूबर में रूस के कजान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शी की मुलाकात के बाद सुधार के संकेत मिले थे। तब से, दोनों देशों ने संबंधों को सामान्य बनाने के लिए कई उच्च स्तरीय बैठकें की हैं।

यह भी पढ़ेः भारत प्रवासियों के साथ मजबूत संबंध और उनका कल्याण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और मोहम्मद यूनुस ने की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को मुलाकात की। सरकारी मीडिया की खबर में यह जानकारी दी गई। चीन की चार दिवसीय यात्रा पर आए यूनुस ने बुधवार को हैनान पहुंचने के बाद देश के ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लिया। वह बृहस्पतिवार को बीजिंग पहुंचे और चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यूनुस ने शी के साथ अपनी बैठक से पहले चीनी ऋणों पर ब्याज दर कम करने और चीनी वित्तपोषित परियोजनाओं पर प्रतिबद्धता शुल्क माफ करने की चीन से गुरुवार को अपील की।

बांग्लादेश की विभिन्न मीडिया की खबरों के अनुसार, ‘बोआओ फोरम फॉर एशिया’ वार्षिक सम्मेलन के इतर यूनुस ने चीन के कार्यकारी उप प्रधानमंत्री डिंग शुएशियांग के साथ बैठक में विकास परियोजनाओं के लिए चीनी समर्थन मांगा। उन्होंने बांग्लादेश को दिए जाने वाले चीनी ऋणों की ब्याज दरों को तीन प्रतिशत से घटाकर एक-दो प्रतिशत करने तथा बांग्लादेश में चीन द्वारा वित्तपोषित परियोजनाओं पर प्रतिबद्धता शुल्क में छूट की भी मांग की।

बांग्लादेश के समाचार पत्र ‘डेली स्टार’ की खबर के अनुसार जापान, विश्व बैंक और एशियाई विकास बैंक के बाद चीन बांग्लादेश का चौथा सबसे बड़ा ऋणदाता है, जिसने उसे 1975 से अब तक कुल 7.5 अरब अमेरिकी डॉलर का ऋण दिया है। डिंग के साथ अपनी बैठक में यूनुस ने वस्त्र, इलेक्ट्रिक वाहन, हल्की मशीनरी, उच्च तकनीक वाले इलेक्ट्रॉनिक, चिप विनिर्माण और सौर पैनल उद्योग समेत चीनी विनिर्माण उद्योगों के उनके देश में स्थानांतरण के लिए बीजिंग से मदद मांगी।

यूनुस ने रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्सी ओवरचुक से भी मुलाकात की। ओवरचुक ने बांग्लादेश को अधिक गेहूं और उर्वरक निर्यात करने में रुचि व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘‘रूस बांग्लादेश को अधिक गेहूं और उर्वरक निर्यात करना चाहेगा।’’ बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने रूस द्वारा वित्तपोषित रूपपुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संचालन पर चर्चा की। यूनुस ने संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून से भी मुलाकात कर उनसे बांग्लादेश में लोकतांत्रिक व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल करने में उनका समर्थन और सलाह मांगी। मून ‘बोआओ फोरम’ के अध्यक्ष हैं।

‘डेली स्टार’ ने यूनुस के हवाले से खबर में कहा, ‘‘हम नए सिरे से शुरुआत करना चाहते हैं। हमें आपके समर्थन और सलाह की जरूरत है। अब हमारे पास एक बेहतरीन अवसर है।’’ चीन ने बांग्लादेश के बदलते परिदृश्य के बीच ढाका के साथ संबंधों को मजबूत करने की इच्छा जताई है। बांग्लादेश की सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ ने चीनी उप-प्रधानमंत्री के हवाले से कहा, ‘‘राष्ट्रपति शी चिनफिंग आपकी (यूनुस की) यात्रा को अत्यधिक महत्व देते हैं।’’ चीनी उप-प्रधानमंत्री ने यूनुस से कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनके अंतरिम प्रशासन के तहत दक्षिण एशियाई राष्ट्र समृद्ध होगा। डिंग ने कहा कि द्विपक्षीय राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजिंग बांग्लादेश सरकार को निवेश, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों के मामले में पूर्ण समर्थन देगा।

ये भी पढे़ं : अमेरिका में विदेशी कारों पर लगेगा 25% टैरिफ, जापान-दक्षिण कोरिया को होगा सबसे ज़्यादा नुकसान

चीन-रूस के संबंध उच्च स्तर की ओर अग्रसर...नववर्ष के संदेश में पुतिन से बोले शी जिनपिंग
बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मंगलवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को नए साल के शुभकामना संदेश में कहा कि चीन और रूस के संबंध उच्च स्तर की ओर अग्रसर हैं और दोनों देश एकजुट होकर 'गैर-गठबंधन, गैर-टकराव के उचित रास्ते' पर आगे बढ़ रहे हैं। शी जिनपिंग और पुतिन ने हाल के वर्षों में अपने प्रगाढ़ होते रणनीतिक संबंधों को रेखांकित करते हुए नए साल की शुभकामनाएं दीं।

शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा, ऐसी सदी में व्यापक तेजी से हुए परिवर्तन और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के बीच चीन और रूस हमेशा गैर-गठबंधन, गैर-टकराव और किसी तीसरे पक्ष को निशाना नहीं बनाने के उचित रास्ते पर हाथ से हाथ मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। पुतिन ने अपने संदेश में कहा कि दोनों देशों ने नए युग के लिए समन्वय की खातिर रूस-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि चीन और रूस की अर्थव्यवस्था व्यापार, ऊर्जा, परिवहन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बीच परस्पर लाभकारी सहयोग सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ रही है। दोनों नेताओं ने 20 जनवरी को अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। ट्रंप ने चीन के प्रति अमेरिकी नीति को सख्त बनाने के अलावा अमेरिका को चीनी निर्यात पर दंडात्मक शुल्क लगाने की धमकी दी है और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए पुतिन के साथ गर्मजोशी से पेश आने का संकेत दिया है।

ये भी पढे़ं : एलन मस्क का 'एच-1बी' वीजा कार्यक्रम पर रुख नरम, 'बड़े सुधारों' का किया आह्वान

नए अमेरिकी प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
लीमा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन से शनिवार को मुलाकात की और कहा कि वह अमेरिका के नए प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने मुलाकात की। चिनफिंग ने बैठक के दौरान कहा, चीन और अमेरिका के संबंध न केवल दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह मानवता और भविष्य के लिए भी अहम हैं।

उन्होंने कहा, सोच-समझ कर चयन करें। दो प्रमुख देशों के बीच बेहतर संबंध बनाने के लिए सही रास्ता तलाशें। शी जिनपिंग ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप का नाम लिए बिना चुनाव प्रचार के दौरान आयात के संबंध में दिए गए उनके बयान पर चिंता जाहिर की और कहा कि इससे दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ सकता है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा,  चीन, अमेरिका के नए प्रशासन के साथ सहयोग बढ़ाने और मतभेदों को दूर कर काम करने के लिए तैयार है जिससे दोनों देशों के लोगों को इसका लाभ मिल सके।

जो बाइडेन ने भी अमेरिका-चीन संबंधों पर विस्तार से बातचीत की। बाइडेन ने कहा, हम हमेशा एक-दूसरे से सहमत नहीं होते, लेकिन हमारी बातचीत हमेशा स्पष्ट रही है।’’ बाइडेन ने कहा, हम दोनों के बीच हुई यह बैठक उन सभी गलत अनुमानों पर रोक लगाती है और यह सुनिश्चित करती है कि दोनों देशों के बीच प्रतिस्पर्धा संघर्ष में नहीं बदलेगी।

ये भी पढ़ें: बोइंग में बड़े पैमाने पर होगी छंटनी, 400 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का भेजा नोटिस

China–India Border : पूर्वी लद्दाख में गतिरोध खत्म करने के लिए भारत के साथ हुआ समझौता, चीन ने की पुष्टि
बीजिंग। चीन ने पूर्वी लद्दाख में उसकी और भारत की सेनाओं के बीच गतिरोध समाप्त करने के लिए नई दिल्ली के साथ समझौता होने की मंगलवार को पुष्टि की। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, भारत और चीन दोनों देशों की सीमा से संबंधित मुद्दों पर राजनयिक और सैन्य माध्यमों के जरिए निकट संपर्क में रहे हैं। उन्होंने कहा, अब दोनों पक्ष प्रासंगिक मामलों पर एक समाधान पर पहुंच गए हैं जिसकी चीन बहुत सराहना करता है।

जियान ने कहा कि चीन इन प्रस्तावों को लागू करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करेगा। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया। रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, यदि कोई बात सामने आती है तो हम आपको अवगत कराते रहेंगे।

भारत ने सोमवार को घोषणा की थी कि भारतीय और चीनी वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त के लिए एक समझौते पर सहमत हुए हैं। इस समझौते को पूर्वी लद्दाख में चार वर्ष से अधिक समय से जारी सैन्य गतिरोध के समाधान की दिशा में एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के बीच संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए थे। यह झड़प पिछले कुछ दशकों में दोनों पक्षों के बीच हुई सबसे भीषण सैन्य झड़प थी।

ये भी पढ़ें : 60 साल बाद जेल से रिहा हुए पूर्व मुक्केबाज Iwao Hakamada, जापान के पुलिस प्रमुख ने मांगी माफी...जानिए क्यों?

मेरी हत्या की कोशिश के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने मुझे प्यारा सा पत्र लिखा था : डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पेनसिल्वेनिया में एक रैली में उन पर किए गए जानलेवा हमले के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें एक प्यारा सा पत्र लिखा था। पेनसिल्वेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर एक बंदूकधारी ने कई गोलियां चलाई थीं। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी, जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इस हमले के एक सप्ताह बाद ट्रंप ने मिशिगन के ‘ग्रैंड रैपिड्स’ में शनिवार को एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘मेरा राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बहुत अच्छा रिश्ता रहा और वह एक बढ़िया इंसान हैं।’’ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने बताया कि उन पर हुए हमले के बाद शी ने ‘‘मुझे अगले दिन एक प्यारा सा पत्र लिखा।’’ ट्रंप (78) ने कहा कि उन्हें अन्य नेताओं से भी इसी प्रकार के पत्र मिले हैं। पूर्व राष्ट्रपति ने यह नहीं बताया कि और किन नेताओं ने हमले के बाद उनसे संपर्क किया।

ये भी पढ़ें : US Elections 2024 : मैंने लोकतंत्र के लिए गोली खाई...हमले के बाद रैली में बोले डोनाल्ड ट्रंप

उन्होंने हमले के बाद अपनी पहली चुनावी रैली में कहा, इनमें से बहुतों को वह पसंद नहीं था जो मैं उनके साथ कर रहा था, लेकिन वे यह भी जानते थे कि यह समय की मांग थी। अब खेल खत्म हो चुका था, है न? यह समय की मांग थी। लगभग सभी ने मुझे पत्र लिखे।... मेरे अब उन सभी के साथ अच्छे संबंध हैं। यह अच्छी बात है।’’ ट्रंप, शी के साथ मधुर संबंध होने का लंबे समय से दावा करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ भी उनके अच्छे संबंध हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया संस्थान कई बार कहते थे कि उनके किम जोंग उन के साथ अच्छे संबंध हैं, उत्तर कोरिया के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं। मेरे उनके साथ अच्छे संबंध थे। यह अच्छी बात है। मेरे राष्ट्रपति होने के कारण आपको कभी कोई खतरा नहीं था। किसी के साथ अच्छे संबंध होना अच्छी बात है, बुरी बात नहीं।’’ ट्रंप ने कहा कि वह व्यापार में चीन के प्रति सख्ती बरतेंगे।

ये भी पढ़ें : बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण बढ़ाने का फैसला पलटा, केवल 7 प्रतिशत रहेगा कोटा, खत्‍म होगी ह‍िंसा?

हंगरी के प्रधानमंत्री Viktor Orbán अचानक पहुंचे चीन, राष्ट्रपति Xi Jinping से की मुलाकात
बीजिंग। हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान रूस और यूक्रेन की यात्रा के बाद सोमवार को अचानक चीन पहुंचे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने यह जानकारी दी। ओरबान यूक्रेन में शांति समझौते की संभावनाओं पर चर्चा करने के लिए चीन पहुंचे हैं। ओरबान की यह यात्रा पिछले सप्ताह यूक्रेन और रूस की इसी तरह की अघोषित यात्रा के कुछ ही दिनों बाद हो रही है, जहां उन्होंने प्रस्ताव दिया कि यूक्रेन, रूस के साथ तत्काल संघर्ष विराम पर सहमत होने पर विचार करे। यूक्रेन और यूरोपीय संघ ने रूस की यात्रा को लेकर ओरबान की आलोचना की है।

#China is a key power in creating the conditions for #peace in the #RussiaUkraineWar. This is why I came to meet with President Xi in Beijing, just two months after his official visit to Budapest. #HU24EU #peacemission pic.twitter.com/6UcFkb4ynQ

— Orbán Viktor (@PM_ViktorOrban) July 8, 2024

ओरबान ने कहा, दोनों युद्धरत देशों से बात करने वाले देशों की संख्या कम होती जा रही है। हंगरी धीरे-धीरे यूरोप में इकलौता ऐसा देश बनकर उभर रहा है, जो हर किसी से बात कर सकता है। हंगरी ने महीने की शुरुआत में यूरोपीय संघ की छह महीने की क्रमिक अध्यक्षता संभाली थी। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया था कि ओरबान यूरोपीय परिषद के शीर्ष प्रतिनिधि के तौर पर मॉस्को आए थे।

यूरोपीय परिषद के कई शीर्ष अधिकारियों ने पुतिन की बात को खारिज किया था और कहा था कि ओरबान को द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के अलावा कुछ भी करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। यूरोपीय संघ में पुतिन के सबसे करीबी सहयोगी माने जाने वाले ओरबान ने यूक्रेन की सहायता करने और युद्ध के लिए मॉस्को पर प्रतिबंध लगाने के यूरोपीय संघ के प्रयासों को नियमित रूप से अवरुद्ध, विलंबित या कमजोर किया है। वह लंबे समय से यूक्रेन में शत्रुता समाप्त करने की वकालत करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इसका देश की क्षेत्रीय अखंडता या भविष्य की सुरक्षा पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : HIV: साल में सिर्फ दो इंजेक्शन...युवतियों को संक्रमण से मिल सकती है 100% सुरक्षा

चीन पहुंचे व्लादिमीर पुतिन ने की शी जिनपिंग से मुलाकात, दोस्ती गहरी होने पर जताई खुशी
बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध दुनिया के लिए एक स्थिर कारक और अन्य देशों के लिए एक अच्छा उदाहरण बन गए हैं। सत्ता में पांचवीं बार फिर से चुने जाने के कुछ दिनों बाद पुतिन अपनी पहली विदेश यात्रा पर चीन पहुंचे हैं।

शी ने दो दिवसीय यात्रा पर पुतिन का स्वागत करते हुए कहा कि चीन-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना एक निर्णायक विषय है।  रूस-यूक्रेन का जिक्र किए बिना उन्होंने कहा, "यह रिश्ता पड़ोसी देशों के लिए एक-दूसरे के साथ सम्मान और स्पष्टवादिता के साथ व्यवहार करने और दोस्ती तथा पारस्परिक लाभ को आगे बढ़ाने का एक अच्छा उदाहरण बन गया है।" यूक्रेन युद्ध में रूस के प्रति अपना समर्थन वापस लेने के लिए अमेरिका और यूरोपीय संघ चीन पर दबाव बना रहे हैं।

शी जिनपिंग ने कहा कि वह और पुतिन 40 से अधिक बार मिल चुके हैं, जिसमें बातचीत के दौरान रणनीतिक मार्गदर्शन प्रदान किया गया है जिससे रिश्तों का मजबूत, स्थिर और सुचारू विकास सुनिश्चित हुआ है। शी जिनपिंग ने कहा," चीन-रूस के आपसी संबंध कड़ी मेहनत से बनाए गए हैं जिन्हें दोनों पक्षों द्वारा संजोने और पोषित करने की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा, "चीन-रूस संबंधों का स्थिर विकास न केवल दोनों देशों और दोनों लोगों के बुनियादी हितों में है बल्कि क्षेत्र और दुनिया भर में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भी अनुकूल है।"

पुतिन ने अपने भाषण में शी को 'मेरे प्रिय मित्र' कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा, "यह बुनियादी महत्व की बात है कि रूस और चीन के बीच संबंध अवसरवादी नहीं हैं और किसी के खिलाफ निर्देशित नहीं हैं"। रूसी समाचार एजेंसी तास की एक खबर के अनुसार पुतिन ने कहा, "वैश्विक मामलों में हमारा सहयोग आज अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में मुख्य स्थिर कारकों में से एक के रूप में कार्य करता है।" पुतिन ने यह भी कहा कि रूस यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार है। चीन की आधिकारिक शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार पुतिन ने कहा, "हम यूक्रेन पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ऐसी बातचीत में हमारे अलावा भी संघर्ष में शामिल सभी देशों के हितों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।"

पुतिन ने कहा, "रूस और चीन संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स, एससीओ और जी20 में सफलतापूर्वक सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम 'बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव (बीआरआई)' की क्षमता को संयोजित करने के लिए यूरेशियन क्षेत्र में एकीकरण प्रक्रियाओं को और अधिक सामंजस्यपूर्ण बनाने की खातिर दृढ़ हैं।’’ रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि पुतिन एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं जिसमें पांच उप प्रधानमंत्री, आर्थिक, राजनयिक और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों के साथ-साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग संघीय सेवा के प्रमुख, रूसी रेलवे, रोसतॉम परमाणु ऊर्जा निगम और रोस्कोस्मोस स्टेट कोरपोरेशन फॉर स्पेस एक्टीविटीज के प्रमुख शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता बोले- पीएम मोदी वैश्विक नेता, बदल रहे हैं भारत और भारतीयों की छवि