Deva Road - Amrit Vichar

लखनऊ: यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, शहर की सीमा से बाहर नहीं जाएंगी सिटी बसें
मंगल सिंह/ लखनऊ, अमृत विचार। घाटे से उबरने के लिए सिटी बसें की दूरी घटाने की तैयारी कर ली गई है। सिटी बसें शहर की सीमा में ही चलाई जाएंगी। देवा रोड, बाराबंकी, हरदोई, संडीला, रायबरेली, सुल्तानपुर रूट पर चलने वाली बसों को हटाया जाएगा। बसें हटने से यात्रियों को परेशानी होगी और कई वाहन बदलकर गंतव्य तक पहुंचने में जेब पर बोझ भी पड़ेगा।

लखनऊ शहर में 22 रूटों पर 250 सिटी बसें संचालित की जाती हैं। लखनऊ सिटी ट्रासंपोर्ट के पास 140 इलेक्ट्रिक और 100 सीएनजी सिटी बसें हैं।इनमें 40 से अधिक को लखनऊ से देवा, बाराबंकी, हरदोई, संडीला, रायबरेली रूट पर चलाई जा रही हैं। सिटी बसें उन रूट पर भी चल रही हैं, जहां संचालति हैं, जहां रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। लंबे इंतजार से बचने के लिए यात्री इन रुट पर सिटी बसों से सफर करना मुनासिब समझ रहे हैं। इसकी वजह से रोडवेज को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए अब सिटी बसों को केवल शहर के भीतर ही चलाने की योजना बन रही है। इसके लागू होने पर देवा, बाराबंकी, हरदोई, संडीला, रायबरेली, और सुनतानपुर रोड पर सिटी बस से लोग सफर नही कर पाएंगे।

रोडवेज बसों के रूट पर सिटी बसों के संचालक को लेकर परिवहन निगम और लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के बीच बातचीत चल रही है। योजना है कि लंबी दूरी की सिटी बसों को शहर में ऐसे इलाकों से जोड़ा जाए जहां अभी इसकी सेवा लोग नही ले पा रहे हैं। हर स्टाप पर 10 मिनट के अंतराल में बसें मिलती रहें यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।

राजाजीपुरम से बीबीडी, चौक घंटाघर से बीकेटी, चारबाग से पीजीआई, अलीगंज रुट पर सिटी बसों की कमी से दैनिक यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इन मार्गों पर बसों को बढ़ाने की योजना है। सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी आरके त्रिपाठी का कहना है कि परिवहन निगम से बात चल रही है। सहमति बनने पर इसे लागू किया जाएगा।

सिटी बसों का होगा कायाकल्प

लखनऊ में दौड़ रही सीएनजी सिटी बसों की दशा सुधारने का खाका तैयार किया गया है। पहले चरण में 42 बसों का कायाकल्प होगा। नगरीय परिवहन निदेशालय के प्लान के मुताबिक लखनऊ समेत 13 शहरों में चलने वाली कंडम सीएनजी बसों की स्थिति सुधारी जाएगी। लखनऊ में संचालित 250 सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों में 110 खस्ताहाल हैं। इनमें उन सिटी बसों को चिह्नित किया गया है, जिनकी उम्र तो पूरी हो गई है लेकिन किलोमीटर पूरा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: वाहन की टक्कर से दंपती घायल, बच्चे की मौत, सीतापुर जा रहे थे बाइक सवार

लखनऊ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के पैर में लगी गोली, दूसरा बदमाश हुआ फरार
अमृत विचार, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी को गोली लगी है और उसका साथी शेखर कौशल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने 32 बोर की पिस्टल समेत कई कारतूस के खोके भी बरामद किये हैं। घायल नितिन कुंडी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक हाल ही में ओवरब्रिज पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक कार पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में नितिन कुंडी और उसके साथी शेखर कौशल का हाथ था।

घटना की जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि चिनहट पुलिस को तड़के सुबह सूचना मिली कि एक बिना नंबर प्लेट की कार में हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी अपने साथी के साथ घूम रहा है। जानकारी मिलने के बाद चिनहट पुलिस और एसओजी टीम ने कार को ट्रेस किया और कार रोकने की कोशिश की। लेकिन, बदमाशों ने कार की स्पीड बढ़ा दी और अंदर से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों की देवा रोड स्थित दयाल फार्म में घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के पैर में गोली लग गई। लेकिन दूसरा बदमाश शेखर कौशल अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल नितिन कुंडी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल समेत कई कारतूस के खोके भी बरामद किये हैं। फिलहाल पुलिस नितिन कुंडी के साथी शेखर कौशल की गिरफ़्तारी को लेकर जुटी हुई है

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी पर कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। साल 2017 में नितिन कुंडी के खिलाफ चिनहट थाने में पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद साल 2022 में एससी-एसटी के तहत उसके ऊपर केस दर्ज किया गया था। वहीं नितिन कुंडी के खिलाफ इस साल भी हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है।

ये भी पढ़ें:- गोंडा: मामूली बात को लेकर बांके से हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल