Tractor trolley overturned in Gonda pond - Amrit Vichar

गोंडा: तालाब में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत, बाल-बाल बचे दो मजदूर
खरगूपुर/ गोंडा, अमृत विचार। खेत में खाद गिराने जा रहे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के बगल तालाब में पलट गया। ट्रैक्टर पलटता देख उस पर सवार दो मजदूर ट्रैक्टर से नीचे कूद गए जबकि चालक ट्रैक्टर के नीचे दबकर गंभीर रूप ‌से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।

खरगूपुर थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक समयदीन मौर्य(30) पुत्र संतराम मौर्य मजदूर धीरज व बाबू के साथ खेत में खाद गिराने जा रहे थे। वह ट्रैक्टर लेकर गांव से नंदनगर गांव वाले मार्ग पर स्थित तालाब के पास पहुंचा ही था कि अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर तालाब में जाकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटता देख दोनों मजदूर नीचे कूद गए,जबकि समयदीन ट्रैक्टर के नीचे दबकर घायल गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे आधे घंटे के परिश्रम के बाद बाहर निकाला जा सका। परिजनों ने घायल को स्थानीय सीएचसी भिजवाया,जहां स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिलामुख्यालय रेफर कर दिया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय करनैलगंज के पास समयदीन की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है‌।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
इस दुर्घटना में हुई समयदीन की मौत से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है‌। पत्नी व बच्चों सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक ट्रैक्टर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। समयदीन की मौत ने उसकी तीन बेटियों पूनम(9), सुमन(7) व सुशील (18 माह) के सिर से पिता का साया छीन लिया है।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव