post-mortem of the body - Amrit Vichar

पीलीभीत: इंटरमीडिएट के छात्र का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस कर रही पड़ताल
गजरौला, अमृत विचार। लापता छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। तीसरे दिन उसका शव गांव के कुछ दूरी पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 22 वर्षीय तरुण पुत्र वीरेंद्र भारती इंटरमीडिएट का छात्र था। वह मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से निकला और लापता हो गया।

देर शाम तक जब वापस नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। मगर, कुछ पता नहीं चल सका। उसी दिन रात को परिजन थाने गए लेकिन पुलिस ने उस वक्त गुमशुदगी दर्ज नहीं की। तीसरे दिन गुरुवार को लापता छात्र का शव गांव के करीब दो सौ मीटर दूर शैलेंद्र कुमार के गन्ने के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ पर रस्सी के बने फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया उसके खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसके पीछे कारणों को लेकर कोई कुछ नहीं बता पा रहा।

ग्रामीणों ने फंदे से लटका शव देखा तो भीड़ जमा हो गई। परिवार वाले भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौका मुआयना कर जानकारी की। फील्ड यूनिट टीम को भी मौके पर बुलाकर सुरागरसी कराई गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा। मृतक तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी 16 वर्षीय बहन अनीता और 14 साल का भाई आदेश है। पिता वीरेंद्र भारती मानसिक रुप से अस्वस्थ हैं। पढ़ाई के साथ ही वह खेती मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने में सहयोग करता था। एसओ ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है।

Bareilly : रोडवेज बस से कुचलकर बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार
बरेली, अमृत विचार। बाइक सवार को एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव चका निवासी इजहार अहमद वर्तमान में मयूर विहार, खजुरिया घाट थाना इज्जतनगर में रह रहा था। वह रविवार को दोपहर करीब 2 बजे अपनी बाइक से शहर की ओर जा रहा था।

इजहार अहमद जैसे ही इज्जत नगर बैरियर नंबर-2 के पास साप्ताहिक बाजार के नजदीक पहुंचा, पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इजहार अहमद को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

UP: सड़क किनारे लघुशंका कर रहे किसान की वाहन ने रौंदा...हादसे में दर्दनाक मौत
रामपुर, अमृत विचार। थाना शाहबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोरकी जदीद निवासी एक किसान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब किसान शादी समारोह से वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ​

जानकारी के अनुसार ग्राम भोरकी जदीद निवासी मनोज कुमार (35 वर्ष) पेशे से किसान थे। रविवार रात वह एक लगन समारोह में शामिल होने के लिए रामपुर आए थे। रात लगभग 10 बजे वह अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। ​बताया जा रहा है कि जब उनकी ट्रॉली रेवड़ी के निकट पहुंची, तो मनोज कुमार ने लघुशंका के लिए वाहन रुकवाया। वह सड़क किनारे खड़े होकर पेशाब कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ​हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ चल रहे लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। किसान की मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

UP : लापता मासूम का अधखाया शव खेत में मिला, गले में पड़ा था प्लास्टिक का फंदा, हत्या की आशंका
निघासन, अमृत विचार।  क्षेत्र के गांव पचपेड़ी से करीब 400 मीटर दूर कब्रिस्तान के पास स्थित केले के खेत में एक मासूम बालक का अधखाया शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान शुक्रवार से लापता दस वर्षीय गुलाम हुसैन उर्फ मुन्ना पुत्र मदारू के रूप में हुई है। शव मिलने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव पचपेड़ी निवासी मदारू का 10 वर्ष का पुत्र गुलाम हुसैन शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने कोतवाली निघासन में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई, तभी से पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार सुबह गांव की एक महिला खेतों की ओर गई थी।

इसी दौरान कब्रिस्तान के पास केले के खेत में उसे एक बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। शव की हालत देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बच्चे का शव अधखाया था। उसके गले में प्लास्टिक का फंदा पड़ा हुआ था। उसका टोपा और चप्पल भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या की गई है।

उसके बाद जंगली जानवरों ने शव को खाया है। मृतक के पिता मदारू ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव के ही एक व्यक्ति ने उनके बेटे को बीड़ी पीते हुए देख लिया था और इसकी शिकायत करने की बात कही थी। इसी डर से उनका पुत्र घर वापस नहीं आया। रविवार को बेटे का शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनका रोकर हाल बेहाल है।

कहीं तेंदुए ने तो नहीं बनाया निवाला
निघासन। शव से 40 मीटर की दूरी पर मृतक बच्चे का शव पड़ा था। उसका खून गिरा हुआ था। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि दूसरे के खेत से तेंदुआ को देखकर बालक भागा होगा और तार में फंसकर गिर गया। तेंदुए ने उसको मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद शव को घसीटता हुआ लेकर जा रहा था। इसी बीच केले के खेत में पड़ी रस्सी उसके गर्दन में फंस गई थी। पूर्व प्रधान रमेश लोधी ने बताया कि गन्ना क्रय केंद्र पर तेंदुआ देखा गया है। उसकी एक तरफ की गर्दन कटी हुई थी। नीचे का हिस्सा खाया हुआ था।

Bareilly : युवक की हत्या का आरोपी लकी लभेड़ा मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारी के लिए परिजनों ने दिया था धरना
बरेली, अमृत विचार। उधार के रुपये मांगने पर एक युवक से मारपीट की गई थी। जिसमें उसकी उपचार के दौरन मौत हो गई थी। बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर नारेबाजी की थी। उसके बाद एसएसपी ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। गुरुवार की सुबह बिथरी चैनपुर पुलिस ने एक आरोपी की घेराबंदी की। जिसमें आरोपी ने फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जबकि गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया।

बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा निवासी पप्पू ने 14 जनवरी को उसके बेटे राहुल के साथ उधार के रुपये मांगने पर लकी लभेड़ा, . भीमा और आकाश ठाकुर ने मारपीट की थी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। बिथरी चैनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। परिवार के लोगों ने राहुल को उपचार के लिए रामपुर गार्डन स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार को राहुल की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बुधवार की दोपहर को राहुल का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया था। परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह उन पर समझौते के लिए दबाव बना रही थी।

पुलिस की इसी ढुलमुल कार्यप्रणाली से नाराज होकर लोगों ने हंगामा किया था। हंगामा और प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने बिथरी चैनपुर थाना प्रभारी से कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट तलब कर ली। उन्होंने जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का निर्देश दिए थे। गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रामगंगानगर परियोजना पंचवटी एनक्लेव सेक्टर 11 में आरोपी लकी लभेड़ा की घेराबंदी की गई तो आरोपी द्वारा पुलिस के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जिसमें आरक्षी अक्षय तोमर घायल हो गया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी लकी लभेड़ा के दोनो पैरो में गोली लगने से घायल हो गया।

आरोपी के कब्जे से 1 तमंचा,1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर व एक सफेद रंग की अपाचे मोटर साईकिल बरामद हुई है। उसके बाद आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमे दबिश दे रही है। पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि उत्तरी बिथरी चैनपुर पुलिस ने मुठभेड़ में लकी लभेड़ा को दोनों पैर में गोली लगी है। आरोपी की तरफ से हुई फायरिंग में एक सिपाही भी घायल हुए है। इस मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। घायल सिपाही और आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Bareilly : पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव रखकर लगाया जाम, मारपीट में घायल युवक की मौत के बाद आक्रोश
बरेली, अमृत विचार। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को युवक का पोस्टमार्टम होने के बाद सड़क पर शव रखकर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस और सीओ प्रथम भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर चले गए।

बारादरी थाना क्षेत्र के डोहरा निवासी पप्पू ने बताया कि उसका साला हरेंद्र निवासी कचोली बिथरी चैनपुर थाना को चोट लगने के चलते हरुनगला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी कराने के लिए 14 जनवरी को उसका बेटा राहुल घर से 30 हजार रुपये लेकर गया था। इसके बाद उसके बेटे ने भीमा पर आ रहे 20 हजार रुपये उधार के मांगे तो उसने गाली गलौज करके मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसके पास रखे 30 हजार रुपये और मोबाइल फोन गिर गया।

मारपीट में राहुल को गंभीर चोटें आईं। उसका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ने के बाद राहुल ने मंगलवार की रात रामपुर गार्डन के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया। पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के सामने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मौके पर भारी कोतवाली पुलिस और सीओ भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। सीओ ने जल्द ही आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

आरोप, गिरफ्तारी की जगह समझौते का दबाव बना रही थी पुलिस
आरोपियों ने राहुल के साथ मारपीट करके 30 हजार रुपये भी छीन लिए थे। आरोपियों की पिटाई के बाद वह अधमरा हो गया था। इसके बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह उन पर समझौते के लिए दबाव बना रही थी। पुलिस की इसी ढुलमुल कार्यप्रणाली से नाराज होकर लोगों ने हंगामा किया था। राहुल की मौत के बाद उसकी पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल तीन बच्चों का पिता था, जबकि 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि युवक की मौत के बाद परिवार के लोग पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहे थे। मौके पर जाकर उन्हें शांत कराकर आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बदायूं: फंदे पर मिला युवक का शव, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप
बदायूं, अमृत विचार। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव में युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते एक युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बसेला की है। गुरुवार सुबह गांव निवासी पुरुषोत्तम (22) पुत्र पान सिंह का शव गांव के पास पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन चीत्कार करते हुए पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस गांव पहुंची। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार शाम लगभग सात बजे युवक के पास फोन आया था। जिसके बाद वह खाना खाकर घर से चला गया था।

देर शाम तक वापस न आने पर युवक के मोबाइल पर फोन किया। घंटी जाती रही लेकिन फोन नहीं उठा। फिर मोबाइल फोन बंद हो गया था। गुरुवार सुबह फिर से मोबाइल ऑन हो गया था। परिजनों के अनुसार युवती कई बार युवक के घर पर आ चुकी है। गांव में पंचायत बुलाकर मामला सुलझाया गया था। जिसके बाद से युवक अपने फूफा मदनलाल के घर रह रहा था। आरोप है कि युवती के परिजनों ने गला दबाकर हत्या करके शव लटकाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बदायूं: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
उघैती, अमृत विचार। दवा लेने जा रहे युवक की बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पिकअप को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मचा है।

उघैती थाना क्षेत्र के गांव छिबऊ खुर्द निवासी कुलदीप चौहान (28) नोएडा में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। छह महीने पहले उनकी शादी हुई थी। तीन दिन पहले ही वह गांव आए थे। बुधवार को दवा लेने के लिए बाइक से कस्बा उघैती जा रहे थे। गांव के निकलने पर कुछ दूर सामने से तेज रफ्तार से आई अनियंत्रित पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कुलदीप चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसा के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पिकअप पकड़ ली और चालक की तलाश की। कुछ ही देर में परिजन चीत्कार करते पहुंचे। कुलदीप को निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे लेकिन घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने उनकी मौत की पुष्टि की। थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई थी। पिकअप पकड़ ली गई है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP: शव का पोस्टमार्टम कराने आए दारोगा की हार्ट अटैक से मौत, सीपीआर भी नहीं आया काम
उझानी, अमृत विचार। एक नाबालिग लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने आए एक दारोगा को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। साथी पुलिसकर्मियों को चिकित्सक के 20 मिनट तक सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने के बाद भी दारोगा की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद पुलिस परेड ग्राउंड स्थित शहीद स्थल पर दारोगा को श्रद्धांजलि दी गई।

जिला बुलंदशहर के थाना नरौरा क्षेत्र के गांव चिरौली निवासी कुंवरपाल सिंह (55) पुत्र राय सिंह दारोगा थे। लगभग एक साल से उनकी कोतवाली उझानी में उनकी तैनाती थी। उनके परिवार में पत्नी विमलेश, बेटा शेखर व शोभित, बेटी स्वाती कुछ दिनों से चंदौसी में रहते हैं। रविवार को उझानी निवासी एक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को दारोगा एक महिला कांस्टेबल के साथ लड़की के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी आए थे।

जहां दोपहर लगभग सवा 12 बजे उनकी तबीयत खराब हो गई। अचानक बेचैनी होने लगी। वह सीना पकड़कर बेंच पर बैठे और फिर लेट गए। साथी पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ी देखकर दारोगा को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने भी सीपीआर दी लेकिन कुछ ही देर के बाद चिकित्सक ने दारोगा की हार्ट अटैक से मौत घोषित कर दी।

पुलिस परेड ग्राउंड में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसपी देहात डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सीओ सिटी रजनीश कुमार, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार, सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, सदर कोतवाल संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने दारोगा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन धारण करके सलामी देकर शोक संवेदना व्यक्त की। शोकाकुल परिजनों के संबल के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Bareilly : ससुराल गए युवक का 10 दिन बाद मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। नाराज पत्नी को मनाने के लिए 10 दिन पहले उत्तराखंड गए भुता थाना क्षेत्र निवासी विशाल (22) का शव उसके गांव फैजनगर स्थित अमृत सरोवर तालाब के किनारे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा न होने के कारण पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी हुई है।

भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम फैजनगर निवासी विशाल की शादी सितारगंज उत्तराखंड निवासी युवती से हुई थी। उसकी पत्नी मुस्कान नाराज होकर मायके चली गई थी। पत्नी को मनाने के लिए विशाल करीब 10 दिन पहले अपनी ससुराल गया था। इसके बाद परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो सका। मृतक के पिता रिंकू ने बताया कि बेटे की पत्नी लगभग दो महीने पहले नाराज होकर अपनी पांच महीने की बच्ची को लेकर मायके चली गई थी।

इसके बाद उसका बेटा दो बार उसको बुलाने ससुराल गया, लेकिन वह वापस नहीं आई। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था। दिहाड़ी मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता था।थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की गई है। मृतक के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इसके कारण बिसरा सुरक्षित किया गया है। उधर मृतक के पिता रिंकू का आरोप है कि पत्नी के लगातार इनकार और पारिवारिक तनाव के चलते विशाल मानसिक रूप से टूट चुका था। इसी सदमे में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

शर्मनाक: साधु की हत्या में आरोपी साथी को आजीवन कारावास, परिजनों को मिलेगा मुआवजा
विधि संवाददाता, बरेली। मढ़ी पर रहने वाले साधु की गला दबाकर हत्या कर शव को कुंए में फेंकने के आरोपी साथी और मढ़ी पर रहने वाले अलीगंज परपरागंज निवासी चन्दन गिरि उर्फ चन्दरपाल कश्यप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार सिंह ने आरोपी को दोषी पाते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की पूरी रकम मृतक के परिजनों को बतौर मुआवजा दी जाएगी।

सरकारी वकील हरेन्द्र राठौर ने बताया कि वादी मुकदमा थाना शाही औरंगाबाद निवासी रमेश चन्द्र दिवाकर ने थाना बहेड़ी में तहरीर देकर बताया था कि 17 फरवरी 2014 को अखबार पढ़ा और सूचना पर मैं पूरनलाल, विक्की दिवाकर, गंगाचरन गंगवार व दीपचन्द्र सक्सेना के साथ थाना बहेड़ी पर आया। वहां पर फोटो व कपड़ो की पोटली खोलकर हमें दिखाए तो फोटो व कपड़े देखकर हम सबने पहचाना कि यह कपड़े और फोटो मेरे बड़े भाई बाबूराम दिवाकर के हैं। बड़े भाई बाबूराम साधू हो गए थे, इसलिए वह अपना नाम बाबूराम गिरि लिखते थे और यही नाम उन्होंने अपने बांये हाथ पर गुदवाया हुआ था।

वह गांव में मढ़ी पर रहते थे, घर पर नहीं रहते थे और शादी भी नहीं की थी। गांव में 27/28 जनवरी 2014 को भंडारा हुआ, जिसमें यह मौजूद थे। इसके बाद इनके साथी चन्दन गिरि मढ़ी पर गांव में आए थे। चन्दन गिरि से उनका पुराना साथ था। पुलिस ने हत्या, साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना में आरोपी चन्दन गिरि का नाम प्रकाश में लाया। विवेचना उपरांत आरोप पत्र कोर्ट भेजा था। मुल्जिम ने अदालत में विकलांग होने व बाबा होने पर रहम की गुहार लगायी। कोर्ट ने आजीवन कारावास का दण्डादेश सुनाया। अभियोजन ने 9 गवाह 12 सबूत कोर्ट में पेश किये।

मोबाइल की आईएमईआई ने खोला हत्या का राज
पुलिस ने मृतक बाबूराम गिरि के मोबाइल सेट की आईएमईआई रन करायी, जिससे एक मोबाइल नंबर का पता चला। इस नंबर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंची। मोबाइल नंबर अनमोल अग्रवाल की नानी का था, जो खुर्रम गौटिया में रहती थीं। पुलिस ने जब उनसे बात की, तो पता चला कि उनके यहां काम करने वाला धर्मेन्द्र नाम का लड़का है, जिसने 12 फरवरी 2014 को मोबाइल सिम को चेक किया था। धर्मेन्द्र ने बताया कि उसने चन्दन गिरि उर्फ चन्दरपाल कश्यप के फोन में सिम डाला था। पुलिस ने चन्दन गिरि से फोन को बतौर सबूत कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू की। इस मामले में चन्दन गिरि को दोषी पाया गया और उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

UP: गायब युवक की खेत में मिली लाश गुस्साए लोगों ने शव उठाने से रोका
निघासन, अमृत विचार। पांच दिनों से गायब कस्बे के एक मोहल्ले के युवक का रविवार को पानी भरे खेत में शव बरामद हुआ। इससे लोगों में रोष फैल गया। परिजन और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ढीला साजी का आरोप लगाते हुए पुलिस वालों को शव कीचड़ से बाहर नहीं लाने दिया। उन्होंने पड़ोस के गांव के एक ठेकेदार व उसके साथियों पर हत्या करके शव फेंकने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने ठेकेदार समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया। तब लोग शांत हुए और शव को बाहर लाने दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नगर पंचायत चेयरमैन बद्री प्रसाद ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को ढांढस बंधाया और घटना की जानकारी ली।

कस्बे के नानकनगर (छींटनपुरवा) मोहल्ला निवासी बाबूराम भार्गव व कुछ अन्य मजदूर एक किलोमीटर दूर गोविंदपुरी (हीरालालपुरवा) मोहल्ले के ठेकेदार कमलेश गौतम के साथ करीब दो महीने पहले मजदूरी करने लद्दाख गए थे। लगभग बीस दिन पहले वहां बहुत ज्यादा बर्फबारी होने की वजह से कमलेश और सभी मजदूर वहां से वापस घर आ गए थे। बाबूराम की पत्नी अनीता के मुताबिक कमलेश पर उसके पति की मजदूरी के 1900 रुपए बकाया थे। कई बार मांगने पर भी कमलेश ने ये रुपए बाबूराम को नहीं दिए थे। बाबूराम के पिता विंद्रा व उसकी पत्नी अनीता ने बताया कि 25 नवंबर को एक बार फिर बाबूराम अपना बकाया रुपया मांगने कमलेश के घर गया था।

इसके बाद वह गायब हो गया और वापस घर नहीं लौटा। घरवालों ने कमलेश के घर से पता करने के साथ ही उसे आसपास के खेतों, तालाबों के अलावा पड़ोसी गांवों और रिश्तेदारों में भी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। अगले दिन 26 नवंबर को विंद्रा ने कोतवाली में तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। रविवार को बाबूराम के घर से करीब दो सौ मीटर दूर गांव के उत्तर पानी भरे खेत के कीचड़ में मंझिलीपुरवा गांव की लड़कियां सेरुका नामक कंद निकालने गई थीं। वहां उनको पानी वाले खेत के पार गन्ने के खेत में शव पड़ा दिखा। उनके शोर मचाने पर लोग वहां पहुंचे तो वह बाबूराम का शव निकला। इसके बाद घरवाले भी वहां पहुंच गए। गन्ने के खेत में बाबूराम की औंधे मुंह लाश पड़ी थी।

उसके दोनों पैरों की एड़ियों का कुछ हिस्सा कटा मिला। चेहरे पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। नाक से खून निकला था। मौके पर भी कुछ खून पड़ा था। वहां से करीब बीस मीटर दूर रामगोपाल की पुआल की खरही के पास उसकी चप्पलें व लोअर पड़ा पाया गया। सूचना पाकर कोतवाल महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शव उठाने की कोशिश की तो परिजनों ने उन्हें रोक दिया। परिजनों का कहना था कि जब तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो जाती और आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते। वह शव उठाने नहीं देंगे। हासात बिगड़ते देख आसपास के थानों की पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।

सीओ जितेंद्र सिंह परिहार के साथ ही पढ़ुआ निरीक्षक विवेक उपाध्याय और सिंगाही थाने के एसआई आशुतोश सिंह समेत इन थानों के पुलिसकर्मी भी आ गए। काफी मान मनौव्वल के बाद भी जब लोग नहीं माने तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। साथ ही पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश करने लगी। इसी बीच महिलाओं तक ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी किए बिना शव न ले जाने देने की बात कही। पुलिस के रिपोर्ट दर्ज करने और ठेकेदार समेत पांच आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद लोग शांत हुए। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

लापरवाही: नामजद रिपोर्ट दर्ज न कर लिखी गुमशुदगी
मोहल्ला नानकनगर में युवक का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने बड़ी लापरवाही बरती। शायद यही वजह रही कि उसे परिजनों और ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों का कहना है कि उन्होंने 26 नवंबर को ही कमलेश और उसके साथियों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बजाय गुमशुदगी दर्ज करके उनको चलता कर दिया था। पुलिस ने यही बड़ी लापरवाही की। माना जा रहा है कि यदि वह गुमशुदगी को लेकर ही गंभीर हो जाती और नामजद आरोपियों की धरपकड़ कर उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ करती तो शायद बाबूराम भार्गव की जान न जाती। पुलिस की लापरवाही पर लोगों में भारी गुस्सा है।

शनिवार की रात शव फेंके जाने की आशंका
घरवालों का कहना है कि शनिवार को गांव में एक लड़की की बारात आई थी और मृतक बाबूराम के चचेरे भाई बहादुर की लड़की सुमन का तिलक कुसहा गांव गया था। रविवार को उसकी शादी थी। आरोपियों ने इसका लाभ उठाकर शव यहां फेंक दिया। ग्रामीणों और परिजनों के अड़ जाने पर पुलिस ने पांच आरोपियों कमलेश, अख्तर, धर्मपाल, छड़ीराम और छत्रपाल को हिरासत में लेते हुए बाबूराम की पत्नी अनीता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने बताया कि पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मृतक बाबूराम की पत्नी अनीता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।