shares closed - Amrit Vichar

शेयर बाजार में जबरजस्त उत्साह का माहौल, सेंसेक्स 746 अंक उछला, बढ़त के साथ बंद हुआ कारोबार
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच तेल, वाहन एवं बैंक शेयरों में खरीदारी आने से सोमवार को स्थानीय शेयर बाजारों में उछाल रही। बीएसई सेंसेक्स 746 अंक उछल गया जबकि एनएसई निफ्टी में 222 अंकों की तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 746.29 अंक यानी 0.93 प्रतिशत बढ़कर 80,604.08 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 778.26 अंक बढ़कर 80,636.05 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 221.75 अंक यानी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 24,585.05 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 में से 26 कंपनियों में तेजी रही। टाटा मोटर्स, इटरनल, ट्रेंट, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और लार्सन एंड टुब्रो प्रमुख रूप से लाभ में रहीं।

दूसरी तरफ, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल और मारुति के शेयरों में गिरावट रही। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "बाजार के तीन महीने के निचले स्तर पर आने के बाद राहत भरी तेजी देखी गई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की वापसी ने निवेशकों की धारणा को बल दिया।"

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी। नायर ने कहा, "निवेशकों को इस सप्ताह होने वाले अमेरिका-रूस शिखर सम्मेलन का इंतजार है। हालांकि निकट भविष्य में सतर्कता बनी रह सकती है, लेकिन अमेरिकी व्यापार और वृद्धि पर संभावित प्रभाव का अधिक निश्चित आकलन अभी नहीं हुआ है।"

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान में छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे। यूरोप के अधिकांश बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत गिरकर 66.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शुक्रवार को सेंसेक्स 765.47 अंक टूटकर 79,857.79 अंक और निफ्टी 232.85 अंक गिरकर 24,363.30 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़े : सप्ताह के पहले दिन सकारात्मक बदलाव के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 104 अंक चढ़ा, 24,419 पर निफ्टी

Share Market : लगातार तीन दिनों से जारी गिरावट के बाद उबरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 447 अंक चढ़ा
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी के दम पर स्थानीय शेयर बाजार मंगलवार को तीन दिन की गिरावट से उबरने में सफल रहा। सेंसेक्स में 447 अंक की तेजी रही, जबकि निफ्टी 140 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 446.93 अंक यानी 0.55 प्रतिशत बढ़कर 81,337.95 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 538.86 अंक चढ़कर 81,429.88 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी भी 140.20 अंक यानी 0.57 प्रतिशत चढ़कर 24,821.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 2.21 प्रतिशत की बढ़त रही। इसके अलावा लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, मारुति, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक भी लाभ में रहे।

हालांकि, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और आईटीसी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 6,082.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार सोमवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 70.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक गिरकर 80,891.02 अंक पर और एनएसई निफ्टी 156.10 अंक कमजोर होकर 24,680.90 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़े : विदेशी पूंजी की लगातार निकासी के बीच शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स-निफ्टी भी लुढ़के

Stock Market: भारत-पाक तनाव से लगातार दूसरे दिन गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 79,212 अंक पर हुआ बंद
मुंबईः एक्सिस बैंक में बिकवाली और भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में खासी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए 588.90 अंक यानी 0.74 प्रतिशत टूटकर 79,212.53 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 1,195.62 अंक टूटकर 78,605.81 अंक पर आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही और यह 207.35 अंक यानी 0.86 प्रतिशत गिरकर 24,039.35 अंक पर बंद हुआ। जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच निवेशकों ने सतर्क धारणा बना ली है। ऊंचे मूल्यांकन और तिमाही नतीजों की सुस्त शुरुआत के चलते मिडकैप एवं स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखी गई।''

सेंसेक्स के शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, इटरनल (जोमैटो), बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और एनटीपीसी में सबसे अधिक गिरावट हुई। दूसरी तरफ, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय गर्ग ने कहा कि शुक्रवार को निफ्टी के उच्च स्तर पर खुलने के बावजूद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के कारण सूचकांक में गिरावट देखी गई। गर्ग ने कहा, ''भू-राजनीतिक तनाव के साथ ही निवेशकों के मुनाफावसूली करने से भी बाजार में गिरावट बढ़ी।''

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़कर बंद हुए। चीन का शंघाई कंपोजिट मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 8,250.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत गिरकर 66.24 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

यह भी पढ़ेः Gold Price: देश में सोने की कीमतों में उछाल से महिलाओं की बढ़ी चिंता, कहा- नवंबर में बेटी की शादी है...

Share Market: 77,000 अंक पार हुआ सेंसेक्स, बाजार तीसरे दिन भी तेज, जानें क्या रहा निफ्टी का हाल
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 309.40 अंक चढ़कर फिर से 77,000 अंक के स्तर को पार कर गया। एनएसई निफ्टी में भी 108.65 अंक की बढ़त रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा पूंजी प्रवाह के बीच प्रमुख कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही। खुदरा महंगाई के करीब छह साल के निचले स्तर पर आने से नीतिगत दर में और कटौती की उम्मीद से बाजार धारणा मजबूत हुई। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 309.40 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ दो सप्ताह के उच्चस्तर 77,044.29 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह ऊंचे में 77,110.23 अंत तक गया और नीचे में 76,543.77 अंक तक आया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108.65 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,437.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में इंडसइंड बैंक 7.12 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और आईटीसी भी प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में मारुति, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक मंगलवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 6,065.78 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। इससे पहले, एफआईआई कई दिनों से बिकवाली कर रहे थे।

जियोजीत इनवेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘...वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच भारतीय बाजार ने सकारात्मक रुख दिखाया है। इसका कारण यह उम्मीद है कि अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने से भारत को नुकसान के बजाय लाभ होगा। इसके अलावा, मार्च महीने में खुदरा महंगाई के करीब छह साल के निचले स्तर पर आने से नीतिगत दर में आगे और कटौती की उम्मीद बंधी है।’’ एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। जबकि चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही थी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत बढ़कर 65.22 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 1,577.63 अंक चढ़ा था जबकि निफ्टी में 500 अंक की तेजी रही थी।

यह भी पढ़ेः नेशनल हेराल्ड केसः ED के खिलाफ कांग्रेस ने की जमकर नारेबाजी, सरकार कर रही विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास... सचिन पायलट ने लगाए कई आरोप

ट्रंप के टैरिफ से बाजार में भूचाल, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ घोषणा से वैश्विक मंदी आने की आशंका से विश्व बाजार में जारी गिरावट से घबराए निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में भूचाल आ गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 930.67 अंक अर्थात 1.22 प्रतिशत का गोता लगाकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर और 76 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 75,364.69 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 345.65 अंक यानी 1.49 प्रतिशत लुढ़ककर 23 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 22904.45 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, बीएसई की दिग्गज कंपनियों के मुकाबले मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में अधिक बिकवाली हुई। इससे मिडकैप 3.08 प्रतिशत की गिरावट लेकर 40,508.53 अंक और स्मॉलकैप 3.43 प्रतिशत कमजोर रहकर 45,867.17 अंक रह गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4076 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2820 में गिरावट जबकि 1126 में तेजी रही वहीं 130 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 2947 कंपनियों में कारोबार हुआ। इनमें से 2230 में बिकवाली जबकि 646 में लिवाली हुई वहीं 71 में टिकाव रहा।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों और चीन, यूरोपीय संघ सहित अन्य देशों द्वारा संभावित प्रतिशोधी टैरिफ के कारण वैश्विक बाजारों में भारी अनिश्चितता का माहौल बन गया है। इस व्यापार युद्ध के कारण बाजार में असमंजस और अस्थिरता की स्थिति और लंबी खिंचने की संभावना है। वैश्विक व्यापार में कमी और आर्थिक वृद्धि में गिरावट इस माहौल में लगभग अनिवार्य हैं। यह गिरावट भारत की विकास दर को भी प्रभावित कर सकती है, भले ही भारत अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।

निवेशकों को सलाह है कि वे फिलहाल स्थिति के स्थिर होने का इंतजार करें। इस दौरान घरेलू खपत आधारित क्षेत्रों और फार्मा जैसे सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करना बेहतर रहेगा, जो वैश्विक व्यापारिक झटकों से अपेक्षाकृत सुरक्षित हैं। हालांकि, भारतीय बाजार के लिए एक सकारात्मक संकेत यह है कि डॉलर की कमजोरी के कारण विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) फिर से खरीददारी की ओर लौट सकते हैं। विशेष रूप से वित्तीय क्षेत्र, दूरसंचार, आतिथ्य, स्वास्थ्य सेवा, सीमेंट और डिजिटल प्लेटफार्म शेयरों जैसे क्षेत्र, जो टैरिफ के प्रभाव से अछूते हैं, मजबूती बनाए रख सकते हैं।

बीएसई के सभी 21 समूहों का रुख नकारात्मक रहा। इससे धातु 6.34, तेल एवं गैस 3.89, कैपिटल गुड्स 3.99, कमोडिटीज 3.89, इंडस्ट्रियल्स 3.89, ऊर्जा 3.65, रियल्टी 3.61, फोकस्ड आईटी 3.58, आईटी 3.55, हेल्थकेयर 3.20, पावर 2.90, ऑटो 2.71, सीडी 2.64, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.64, टेक 2.59, यूटिलिटीज 2.51, सर्विसेज 2.28 दूरसंचार 1.21, एफएमसीजी 0.26, वित्तीय सेवाएं 0.40 और बैंकिंग समूह के शेयर 0.08 प्रतिशत टूट गए। वैश्विक स्तर पर भी गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 1.86, जर्मनी का डैक्स 2.46, जापान का निक्केई 2.75, हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत लुढ़क गया।

ये भी पढ़ें-Waqf Bill: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वक्फ बिल का मामला, कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद ने दायर की याचिका

Indian Stock Market: ट्रंप के टैरिफ से बाजार हलकान, IT शेयरों में आई गिरावट
मुंबई। अमेरिक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पारस्परिक टैरिफ लगाने की घोषणा से वैश्विक स्तर पर व्यापार युद्ध छिड़ने की चिंता में विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर आईटी, टेक, फोकस्ड आईटी, ऑटो और तेल एवं गैस समेत नौ समूहों में हुई भारी बिकवाली से आज शेयर बाजार हलकान रहा।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 322.08 अंक का गोता लगाकर 76,295.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 82.25 अंक की गिरावट लेकर 23250.10 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली का रुख रहा। इससे मिडकैप 0.31 प्रतिशत बढ़कर 41,796.08 अंक और स्मॉलकैप 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 47,494.11 अंक पर पहुंच गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4123 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2813 में तेजी जबकि 1169 में गिरावट रही वहीं 141 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2963 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2057 में लिवाली जबकि 829 में गिरावट रही वहीं 77 के भाव स्थिर रहे। बीएसई के नौ समूह में गिरावट का रुझान रहा।

इससे फोकस्ड आईटी 4.13, आईटी 3.78, टेक 2.85, सीडी 0.24, ऊर्जा 0.38, ऑटो 1.14, धातु 0.99 और तेल एवं गैस 0.59 और रियल्टी समूह के शेयर 0.22 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, हेल्थकेयर 1.82, यूटिलिटीज 2.44 और पावर समूह के शेयर में 1.83 प्रतिशत तेजी रही। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली का दबाव रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 1.36, जर्मनी का डैक्स 1.94, जापान का निक्केई 2.77, हांगकांग का हैंगसेंग 1.52 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.24 प्रतिशत गिर गया।

ये भी पढ़ें- BSNL ने रचा इतिहास: 18 वर्ष में पहली बार अर्जित किया 262 करोड़ का मुनाफा, 5 जी पर सिंधिया ने किया दावा

टैरिफ अनिश्चितताओं के बावजूद शेयर बाजार ने लगाई लंबी छलांग
मुंबई। अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितताओं के बावजूद स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले दिवस के कोहराम से उबरकर आज शेयर बाजार ने लंबी छलांग लगाई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 592.93 अंक अर्थात 0.78 प्रतिशत उछलकर 76,617.44 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 166.65 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 23332.35 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 1.38 प्रतिशत मजबूत होकर 41,667.65 अंक और स्मॉलकैप 0.99 प्रतिशत चढ़कर 47,136.15 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4085 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2863 में तेजी जबकि 1091 में गिरावट रही वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2977 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2148 में लिवाली जबकि 757 में बिकवाली हुई वहीं 72 के भाव स्थिर रहे।

विश्लेषकों के अनुसार, पारस्परिक टैरिफ को लेकर अनिश्चितता आज की टैरिफ घोषणा के साथ कुछ हद तक कम हो सकती है। लेकिन, ट्रम्प के पहले भी टैरिफ को लेकर बार-बार अपने रुख में बदलाव करने की वजह से यह अनिश्चितता आज के बाद भी जारी रहने की संभावना है। मार्च के अंतिम कुछ कारोबारी दिनों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के खरीददार बनने का कारण साल के अंत की तैयारियां थीं। एफआईआई की खरीददारी से होने वाली शॉर्ट-कवरिंग ने मार्च में भारत के प्रदर्शन को बेहतर बनाया।

वहीं, अब स्थिति बदलती नजर आ रही है। पिछले दो दिनों में एफआईआई ने नकद बाजार में 10 हजार 255 करोड़ रुपये की बिक्री की, जिससे शॉर्टिंग फिर से शुरू हो गई। इसका प्रभाव कल निफ्टी में 353 अंकों की तेज गिरावट के रूप में देखा गया। निवेशकों को सलाह है कि वे टैरिफ और बाजार के रुझान के बारे में स्पष्टता का इंतजार करें। यदि टैरिफ की घोषणाएं उम्मीद से भी अधिक कठोर होती हैं तो बाजार में एक और बड़ी बिकवाली देखी जा सकती है। हालांकि, ऐसी स्थिति में भी घरेलू खपत से जुड़े सेक्टर मजबूत बने रहेंगे और उनमें स्थिरता दिख सकती है।

बीएसई के सभी 21 समूहों में तेजी का रुख रहा। रियल्टी 3.62, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.62, कमोडिटीज 0.78, सीडी 1.70, ऊर्जा 0.17, एफएमसीजी 1.12, वित्तीय सेवाएं 0.96, हेल्थकेयर 0.70, इंडस्ट्रियल्स 0.36, आईटी 0.93, दूरसंचार 1.22, यूटिलिटीज 0.33, ऑटो 0.82, बैंकिंग 0.85, कैपिटल गुड्स 0.15, धातु 0.42, तेल एवं गैस 0.28, पावर 0.55, टेक 1.18, सर्विसेज 1.10 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.92 प्रतिशत उछल गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.85, जर्मनी का डैक्स 1.18 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.02 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जापान का निक्केई 0.28 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.05 प्रतिशत की बढ़त रही।

ये भी पढ़ें- सरकार ने NCAER की डीजी पूनम गुप्ता को RBI का डिप्टी गवर्नर किया नियुक्त, तीन साल का होगा कार्यकाल

शेयर बाजार पहले चढ़ा फिर धड़ाम, सेंसेक्स 1390 अंक लुढ़का...जानें निफ्टी का हाल
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप के बुधवार से पारस्परिक टैरिफ लागू करने की धमकी से निवेशकों के निवेश के सुरक्षित गंतव्य स्वर्ण और बॉन्ड की ओर रुख करने से हुई भारी चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1390.41 अंक अर्थात 1.80 प्रतिशत का गोता लगाकर दो सप्ताह के निचले स्तर 76,024.51 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 353.65 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23165.70 अंक पर बंद हुआ। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में मिलाजुला रुख रहा।

मिडकैप 1.04 प्रतिशत लुढ़ककर 41,099.88 अंक पर पहुंच गया जबकि स्मॉलकैप 0.07 प्रतिशत की बढ़त लेकर 46,671.93 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4195 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2708 में लिवाली जबकि 1344 में बिकवाली हुई वहीं 143 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2994 कंपनियों के शेयर कारोबार के लिए रखे गए, जिनमें से 1955 में तेजी जबकि 960 में गिरावट रही वहीं 79 के भाव स्थिर रहे।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका द्वारा कल संभावित जवाबी टैरिफ की घोषणा से पहले बढ़ती वैश्विक अस्थिरता के बीच आज घरेलू बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। निवेशक इन टैरिफ की विस्तृत जानकारी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साथ ही संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के लिए चल रही वार्ताओं पर भी नजर बनाए हुए हैं।

अमेरिकी बाजार के प्रति संवेदनशील आईटी समूह आज की गिरावट में सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। वहीं, महाराष्ट्र सरकार की रेडी रेकनर दरों में वृद्धि के बाद रियल एस्टेट शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई क्योंकि इससे संपत्तियों के मूल्यांकन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इनके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार की धारणा को और कमजोर किया।

हालांकि, टैरिफ से संबंधित अल्पकालिक अस्थिरता के बावजूद घरेलू स्तर पर सकारात्मक कारक जैसे कि उम्मीद से बेहतर आय वृद्धि, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा संभावित ब्याज दरों में कटौती और मूल्यांकन में सुधार निवेशकों के लिए स्थिरता और समर्थन प्रदान करने की संभावना रखते हैं। इससे बीएसई में तेल एवं गैस और दूरसंचार की 2.02 प्रतिशत की तेजी को छोड़कर अन्य 19 समूहों में गिरावट रही।

इस दौरान कमोडिटीज 0.42, सीडी 0.45, ऊर्जा 0.02, एफएमसीजी 0.75, वित्तीय सेवाएं 1.78, हेल्थकेयर 1.42, इंडस्ट्रियल्स 0.85, आईटी 2.24, यूटिलिटीज 0.84, ऑटो 0.29, बैंकिंग 1.50, कैपिटल गुड्स 1.47, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.51, धातु 0.89, पावर 1.28, रियल्टी 3.05, टेक 1.73, सर्विसेज 0.28 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 2.42 प्रतिशत लुढ़क गए। वैश्विक स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.69, जर्मनी का डैक्स 1.09, जापान का निक्केई 0.02, हांगकांग का हैंगसेंग 0.38 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.38 प्रतिशत उछल गया।

ये भी पढ़ें- अमेरिकी शुल्क की चिंताओं के बीच शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1,200 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 321 अंक फिसला

शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 318 और निफ्टी में 105 अंकों की उछाल
मुंबई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वाहनों के आयात पर 25 फीसदी तक का टैरिफ लगाने से वाहन निर्माता कंपनियों की साढ़े पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बावजूद बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, एसबीआई और रिलायंस समेत बीस दिग्गज कंपनियों में हुई लिवाली से आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 317.93 अंक की छलांग लगाकर 77,606.43 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 105.10 अंक मजबूत होकर 23591.95 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली का जोर रहा। इससे मिडकैप 0.46 प्रतिशत चढ़कर 41,817.03 अंक और स्मॉलकैप 0.90 प्रतिशत उछलकर 46,803.65 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4132 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2349 में गिरावट जबकि 1699 में तेजी रही वहीं 84 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2978 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1537 में बिकवाली जबकि 1382 में लिवाली हुई वहीं 59 के भाव स्थिर रहे। विश्लेषकों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों ने पूरे दिन सकारात्मक रुख बनाए रखा, जिसका मुख्य कारण निरंतर विदेशी फंड प्रवाह और ब्लू-चिप शेयरों की खरीद रहा।

हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ऑटो आयात पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ से ऑटोमोबाइल सेक्टर को झटका लगा, जिससे इस क्षेत्र के शेयरों में दबाव देखा गया। इसके साथ ही, फार्मा उद्योग में भी कुछ चिंताएं बढ़ी हैं। इसके बावजूद, बाजार ने लचीलापन दिखाया, जो कि मुद्रास्फीति में गिरावट और ब्याज दरों में नरमी के संकेतों से प्रेरित था। विश्लेषकों का मानना है कि वित्त वर्ष 2026 में कंपनियों की आय में दोहरे अंकों की वृद्धि संभव है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियादी स्थिति और मजबूत होगी।

अब निवेशकों की नजरें अमेरिका-भारत व्यापार बैठक पर टिकी हैं, जो बुधवार से शुरू हुई है। इस बैठक से द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर अधिक स्पष्टता मिलने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को मजबूती मिल सकती है। बीएसई में दूरसंचार और ऑटो की 0.99 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी का रुख रहा।

इस दौरान कमोडिटीज 0.86, सीडी 0.25, ऊर्जा 1.22, एफएमसीजी 0.57, वित्तीय सेवाएं 0.90, हेल्थकेयर 0.11, इंडस्ट्रियल्स 0.84, आईटी 0.40, यूटिलिटीज 2.09, बैंकिंग 0.67, कैपिटल गुड्स 0.51, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.69, धातु 0.54, तेल एवं गैस 1.32, पावर 1.16, रियल्टी 1.38, टेक 0.18, सर्विसेज 1.61 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.55 प्रतिशत उछल गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.50, जर्मनी का डैक्स 0.57 और जापान का निक्केई 0.60 प्रतिशत गिर गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 0.41 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.15 प्रतिशत की बढ़त रही।

ये भी पढ़ें- BIS Red: Amazon, Flipkart के गोदामों पर बीआईएस ने की छापेमारी, घटिया सामान किया जब्त

मुनाफावसूली से बाजार की सात दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स में 729 और निफ्टी में 182 अंकों की भारी गिरावट
मुंबई। अमेरिकी टैरिफ की अनिश्चितता के बीच ऊंचे भाव पर हुई जबरदस्त मुनाफावसूली के दबाव में आज शेयर बाजार में कोहराम मच गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले लगातार सात दिन की तेजी के बाद 728.69 अंक अर्थात 0.93 प्रतिशत का गोता लगाकर 78 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 77,288.50 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 181.80 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की गिरावट लेकर 23486.85 अंक पर बंद हुआ।बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर मुनाफावसूली हुई।

इससे मिडकैप 0.67 प्रतिशत टूटकर 41,624.73 अंक और स्मॉलकैप 1.45 प्रतिशत कमजोर रहकर 46,385.70 अंक रह गया। इस दौरान बीएसई में कुल 4143 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 3115 में बिकवाली जबकि 919 में लिवाली हुई वहीं 109 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए कुल 2985 शेयर रखे गए, जिनमें से 2303 में गिरावट जबकि 622 में तेजी रही वहीं 60 के भाव स्थिर रहे। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के संभावित टैरिफ की खबरों ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक ये टैरिफ 02 अप्रैल की समयसीमा तक लागू नहीं होंगे, लेकिन नीतिगत अस्पष्टता ने वैश्विक बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है। व्यापार तनाव बढ़ने की स्थिति में भारतीय निर्यात पर गहरा असर पड़ सकता है, खासकर आईटी और फार्मास्यूटिकल्स जैसे क्षेत्रों पर, जो अमेरिकी बाजार से मजबूती से जुड़े हैं। पिछले सात सत्रों में भारतीय शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें निफ्टी और सेंसेक्स में करीब 5.7 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

यह तेजी साल 2025 के लिए सकारात्मक संकेत देती है लेकिन हालिया बढ़त के बाद निवेशक मुनाफा कमाने में जुट गए हैं, जिससे बाजार में गिरावट देखने को मिली। कम समय में वैल्यूएशन में आई तेजी ने भी कुछ व्यापारियों को सावधान कर दिया है, जिसके चलते हैवीवेट शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन के अगले कदम बाजार की दिशा तय करेंगे। इससे बीएसई में कैपिटल गुड्स की 0.05 प्रतिशत की बढ़त को छोड़कर अन्य 20 समूह लुढ़क गए।

इस दौरान कमोडिटीज 0.35, सीडी 0.71, ऊर्जा 1.29, एफएमसीजी 0.49, वित्तीय सेवाएं 1.04, हेल्थकेयर 1.36, इंडस्ट्रियल्स 0.46, आईटी 1.11, दूरसंचार 0.62, यूटिलिटीज 1.32, ऑटो 0.08, बैंकिंग 1.08, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.26, धातु 0.47, तेल एवं गैस 1.52, पावर 0.58, रियल्टी 1.37, टेक 0.77, सर्विसेज 0.61 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.12 प्रतिशत लुढ़क गए। वैश्विक स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.02, जर्मनी का डैक्स 0.92 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत गिर गया जबकि जापान का निक्केई 0.65 और हांगकांग के हैंगसेंग में 0.60 प्रतिशत की तेजी रही।

ये भी पढ़ें- घरेलू शेयर बाजारों में उथल पुथल, 73.05 अंक फिसला बीएसई स्टॉक

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
मुंबई। विश्व बाजार में भारी गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 557.45 अंक अर्थात 0.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 76,905.51 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 159.75 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,350.40 अंक पर बंद हुआ।

दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में लिवाली की रफ्तार अधिक रही। इससे मिडकैप 1.14 प्रतिशत मजबूत होकर 41,831.57 अंक और स्मॉलकैप 2.05 प्रतिशत उछलकर 47,296.81 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुूल 4162 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2823 में तेजी जबकि 1213 में गिरावट रही वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 38 कंपनियां हरे जबकि 12 लाल निशान पर रहीं। बीएसई में धातु और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की 0.79 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 में तेजी का रुख रहा।

इस दौरान कमोडिटीज 0.50, सीडी 0.66, ऊर्जा 1.86, एफएमसीजी 0.50, वित्तीय सेवाएं 1.26, हेल्थकेयर 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.30, आईटी 0.16, दूरसंचार 1.91, यूटिलिटीज 2.11, ऑटो 0.55, बैंकिंग 1.16, कैपिटल गुड्स 1.00, तेल एवं गैस 2.25, पावर 1.07, रियल्टी 0.95, टेक 0.41, सर्विसेज 1.26 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.05 प्रतिशत उछल गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गिरावट रही। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.51, जर्मनी का डैक्स 0.64, जापान का निक्केई 0.20, हांगकांग का हैंगसेंग 2.19 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.29 प्रतिशत लुढ़क गए।

ये भी पढ़ें- Share Market: शेयर बाजार में गिरावट के बाद आई तेजी, सेंसेक्स 76000 के पार

शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में 1131 और निफ्टी में 326 अंक की बढ़त
मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच मंगलवार को तगड़ी लिवाली होने से घरेलू शेयर बाजारों में जबर्दस्त उछाल देखा गया। सेंसेक्स ने 1,131 अंक की तेजी के साथ एक बार फिर 75,000 अंक का स्तर हासिल कर लिया, जबकि निफ्टी 22,800 अंक के ऊपर पहुंच गया। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,131.31 अंक यानी 1.53 प्रतिशत उछलकर 75,301.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,215.81 अंक बढ़कर 75,385.76 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 325.55 अंक यानी 1.45 प्रतिशत बढ़कर 22,834.30 पर पहुंच गया। यह घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी पांच दिन की गिरावट से उबरकर बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से जोमैटो ने सर्वाधिक सात प्रतिशत से अधिक की छलांग लगाई।

इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वित्तीय सेवा फर्म बजाज फिनसर्व के शेयर एक प्रतिशत से अधिक गिर गए। इस कंपनी ने अपनी बीमा इकाइयों बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस और बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस में जर्मनी की आलियांज एसई से 26 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के लिए शेयर खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘अनुकूल वैश्विक रुझानों और घरेलू अनुकूल परिस्थितियों के कारण मानक सूचकांकों में खासी तेजी देखी गई। अमेरिका और चीन से आए खुदरा बिक्री के बेहतर आंकड़ों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने बेहतर प्रदर्शन किया।’’ नायर ने कहा कि घरेलू कंपनियों के तिमाही नतीजों में प्रत्याशित उछाल के साथ डॉलर सूचकांक में आई सुस्ती और कच्चे तेल की कम कीमतों से इस तेजी को समर्थन मिलने की उम्मीद है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से सतर्कता का रुख भी देखा जा सकता है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सकारात्मक दायरे में रहे। यूरोपीय बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी का माहौल रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.48 प्रतिशत बढ़कर 72.12 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,000.60 करोड़ रुपये की खरीदारी की। बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 341.04 अंक चढ़कर 74,169.95 अंक पर और एनएसई निफ्टी 111.55 अंक बढ़कर 22,508.75 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें- अयोध्या: काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करेंगे शिक्षक