Bareilly Gangwar - Amrit Vichar

Bareilly Gang War: राजीव राणा समेत 33 लोगों पर गैंगस्टर की FIR दर्ज, जानिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
बरेली, अमृत विचार: पीलीभीत बाईपास पर 22 जून को कराेड़ों की कीमत के प्लाॅट पर कब्जे के लिए दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में भू-माफिया राजीव राणा समेत उसके गिरोह के 33 सदस्यों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। इस मामले में पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल और सपा पार्षद गौरव सक्सेना के खिलाफ विवेचना जारी है। पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ कोर्ट में गैर जमानती वारंट के लिए आवेदन किया था लेकिन अब तक नहीं मिल सका।

थाना इज्जतनगर प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि यह गिरोह अवैध कब्जा, संपत्ति विवाद और हिंसक अपराधों में लंबे समय से लिप्त है। गिरोह के सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह के सभी सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

राजीव राणा गैंग लीडर तो ये बनाए गए सदस्य
पुलिस ने राजीव राणा को गिरोह सरगना बनाया है, जबकि उसके गिरोह में सुरेश शर्मा के संजय राणा, राजेंद्र नगर के रोहित, हर्ष शर्मा और शैलेश प्रताप, दुर्गानगर के रोहित ठाकुर, रिठौरा के ओमकार राठौर, शिवधाम कॉलोनी के शिव ओम कुमार, कलापुर के विशाल, धर्मपुर के अर्जुन कश्यप, अनिल उर्फ सनी और संजीव, मुड़िया अहमद नगर के रविंद्र यादव, नौज उर्फ नरवीर, ग्राम लभेड़ा के मुनाजिर, म्यौंदूखुर्द कला के मनोज कटियार, एकता नगर के नमन गोस्वामी, कृष्णा नगर कॉलोनी के पंकज गुप्ता को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सैनिक कॉलोनी के संजय संदेश, संजय नगर के हरिओम सिंह, राधेश्याम, आशीष, राजन राणा, जोगीनवादा के दिनेश कठेरिया, अटरिया के सुभाष लोधी, हिस्ट्रीशीटर केपी यादव, धनुष यादव उर्फ गुगी, मोहम्मद हुसैन उर्फ गोला, संजू उर्फ संजय, गौरीशंकर राणा, अलीम कालिया, रवि वाल्मीकि और ललित सक्सेना को भी सदस्य बनाया गया है।

रोहित ठाकुर पर एनएसए लगाना चाहती थी पुलिस
रोहित ठाकुर के खिलाफ पुलिस रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाना चाहती थी। इसके लिए काफी प्रयास भी किए मगर चूक गई। रोहित के खिलाफ अलग-अलग 23 मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग में उसका वीडियो वायरल हुआ था।

दो का पुलिस ने नाम निकाल कर उर क्लीनचिट
पुलिस ने 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और विवेचना में 41 लोगों के नाम सामने आए थे। पुलिस ने जेसीबी मशीन मालिक गांव सिमरा निवासी अवधेश पटेल का नाम विवेचना से निकाल दिया। पुलिस ने हवाला दिया है कि जेसीबी को उन्होंने एक माह पहले ही श्याम फौजी को दिया था और श्याम फौजी ने जेसीबी को लल्ला यादव के साथ प्लाट पर भेजा था। जेसीबी को मौके पर ही लोगों ने जला दिया था। इसके अलावा गांव अटरिया निवासी ऋृतिक अवस्थी का नाम भी निकाला है। पुलिस ने सुभाष लोधी के बयान के आधार पर उसका नाम खोला था लेकिन सीडीआर से लेकर अन्य जांच में वह सामने नहीं आया।

सुनील ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विवेचना में शामिल किए गए नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर जमानती वारंट जारी कराया था। इनमें फरार चल रहे मुड़िया अहमदनगर के सुनील कुमार ने गुरुवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अभी शिवम माथुर, इरफान, होटल मालिक चांद मोहम्मद, सचिन मौर्य, देवेन्द्र उर्फ दरिया, समर यादव, लल्ला यादव और गौरव सक्सेना फरार चल रहे हैं।

लंबे समय से सक्रिय गिरोह सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, संपत्ति विवाद और हिंसक अपराधों में लिप्त है। गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए राजीव राणा को गिरोह को सरगना बनाया गया है। गिरोह में शामिल 32 और लोगों के खिलाफ भी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है- मानुष पारीक, एसपी सिटी।

यह भी पढ़ें- Bareilly: 50 लाख से ज्यादा की चोरी, चोरों ने सेवानिवृत्त कर्मचारी और प्रॉपर्टी डीलर को बनाया निशाना

Bareilly news | बरेली में Murder | युवक के सीने में सटाकर मारी गोली। गांव में हड़कंप। Bareilly Crime

Bareilly News | बरेली में Encounter | Police बदमाशों के बीच Firing में दो घायल। Bareilly Crime News

बरेली: गोलीकांड के बाद खुली आदित्य की फाइल...बारातघर को तीन साल पहले तोड़ने का था आदेश, सत्ता के दबाव ने बचाकर रखा
बरेली, अमृत विचार : डोहरा रोड पर रामगंगानगर परियोजना के आगे बने सांवरिया लॉन को ढहाने का आदेश तीन साल पहले जारी हो चुका था लेकिन सत्ता की ताकत इसके भी आड़े आ गई। कोई कार्रवाई किए बगैर आदेश को दबा दिया गया।

बीडीए के मुताबिक सांवरिया लॉन को सरकारी जमीन पर कब्जा करके बढ़ाया गया था। पहले यह रोड सिंगल लेन थी, प्राधिकरण ने अवस्थापना निधि से इसे वर्ष 2020 में सात मीटर चौड़ा कराया था। आदित्य उपाध्याय ने सड़क के साथ फुटपाथ पर भी कब्जा कर लॉन के कमरों में जाने का रास्ता बना लिया। लॉन के सामने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल में फुटपाथ की जगह छोड़कर बीडीए ने नया स्कूल बनवाया है।

सड़क पर कब्जे के साथ लॉन का नक्शा भी मंजूर न होने के कारण अक्टूबर 2023 में बीडीए ने सांवरिया लॉन को ध्वस्त करने आदेश जारी किया था लेकिन सत्ताधारी नेताओं के दबाव में उसे दबा दिया गया। गोलीकांड के बाद जब जांच-पड़ताल हुई तो आदित्य उपाध्याय की भी फाइल भी खुली और उसमें दबा तीन साल पुराना आदेश बाहर आ गया।

यह भी पढ़ें-  बरेली: जेल गया राणा, अब नाटकीय ढंग से हाजिर कराने वाले रडार पर...SSP ने शुरू कराई जांच

बरेली: जेल गया राणा, अब नाटकीय ढंग से हाजिर कराने वाले रडार पर...SSP ने शुरू कराई जांच
बरेली, अमृत विचार : अपना होटल और कोठी ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई के बीच अचानक हाजिर हुए गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा को शुक्रवार को पांच और आरोपियों के साथ जेल भेज दिया गया। इनमें उसके भाई और बेटे भी शामिल हैं। इसके साथ उन सफेदपोश लोगों को भी चिह्नित करने में जुट गई है जिन्होंने नाटकीय ढंग से हाजिर होने में राणा की मदद की। एसएसपी ने यह जिम्मेदारी एसपी देहात मानुष पारीक को सौंपी है।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात सीओ अनीता चौहान के साथ इज्जतनगर पुलिस और एसओजी ने अलग अलग दबिश देकर राणा के परिवार के चार लोगों के साथ उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया। इनमें 34 ए संजयनगर में रहने वाला राजीव राणा का भाई हरिओम सिंह और राधेश्याम, सुरेशशर्मा नगर में रहने वाले उसके दो बेटे आशीष और राजन और जोगीनवादा की गोसाई गौंटिया निवासी उसका ड्राइवर दिनेश कठेरिया शामिल है। इन सभी के भी नाम पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट कब्जे के लिए दो घंटे तक गोलीबारी के बाद थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई गई एफआईआर में शामिल हैं। राणा के साथ शुक्रवार को इन सभी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस अब उन लोगों को चिह्नित करने में भी जुट गई है जिन्होंने राजीव राणा उसके होटल और कोठी को गिराए जाने के दौरान नाटकीय ढंग से हाजिर कराया। पुलिस का कहना है कि राणा की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ से उत्तराखंड तक पांच टीमें दबिश दे रही थीं। जिस तरह उसने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होने के दो घंटे के अंदर कैमरों के बीच आत्मसमर्पण किया, उससे साफ जाहिर है कि वह कुछ लोगों के संपर्क में था और योजनाबद्ध ढंग से उसका नाटकीय आत्मसमर्पण कराया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने इन लोगों को चिह्नित करने के लिए एसपी देहात मानुष पारीक को जांच का निर्देश दिया है।

हिस्ट्रीशीटर केपी अब भी फरार कोर्ट में हाजिर होने नहीं पहुंचा
राणा का प्रमुख सहयोगी हिस्ट्रीशीटर सभासद हिस्ट्रीशीटर केपी यादव अब भी फरार है। पुलिस उसका कोई पता नहीं लगा पाई है। केपी यादव ने कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के लिए अर्जी लगाई थी जिस पर शुक्रवार को सुनवाई भी थी लेकिन वह कोर्ट भी नहीं पहुंचा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

...तो क्या शहर में ही छिपा हुआ था राणा
संजयनगर में अपनी कोठी और होटल पर बुलडोजर चलना शुरू होने के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंचकर हाजिर होने वाला राणा कहां छिपा हुआ था, यह अब तक साफ नहीं हुआ है। सिर्फ अटकलबाजी ही चल रही है। हालांकि, यह साफ तौर पर माना जा रहा है कि वह शहर में ही छिपा था या कहीं आसपास था। तभी इतनी जल्दी मौके पर पहुंच गया। यह भी सवाल उठ रहा है कि अगर वह शहर में छिपा था तो उसे किसने शरण दे रखी थी।

राजीव राणा को किसने नाटकीय ढंग से पुलिस के सामने हाजिर कराया, इसकी जांच एसपी देहात मानुष पारीक को दी है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। गोलीकांड के छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके साथ राजीव राणा को भी शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया- अनुराग आर्य, एसएसपी

यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश में स्कूल बने तालाब, गेट से ही लौटे बच्चे...इंतजाम पूरे करने के अफसरों दावे हुए धड़ाम

बरेली: दस साल पहले भी हुआ था राणा के होटल-कोठी गिराने का आदेश, इस वजह से नहीं हो सकी कार्रवाई
बरेली, अमृत विचार : राजीव राणा के जिस होटल और कोठी को बृहस्पतिवार को ध्वस्त किया गया, बीडीए की ओर से उसे गिराने का आदेश दस साल पहले भी जारी हुआ था लेकिन भारी दबाव पड़ने के कारण बीडीए इस पर कार्रवाई नहीं कर पाया और फाइल दबकर रह गई। अब जाकर यह फाइल बाहर निकाली गई।

बताया जा रहा है कि संजयनगर के मेन रोड पर होटल और कोठी की इमारत बगैर नक्शा पास कराए वर्ष 2013-14 में बनी थी। इसके निर्माण के दौरान बीडीए की ओर से कई बार नोटिस जारी किए लेकिन न किसी नोटिस का जवाब दिया गया न ही बीडीए से नक्शा भी पास नहीं कराया गया तो बीडीए ने वर्ष 2014 में इस बिल्डिंग को ध्वस्त करने का आदेश जारी कर दिया। इस कार्रवाई के लिए बीडीए ने पुलिस फोर्स की मांग की तो लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए उसे टाल दिया गया। इस वजह से कार्रवाई टली तो टलती ही गई। बीडीए का आदेश भी फाइलों में दबकर रह गया।

इस बीच राणा की सत्ताधारी नेताओं से नजदीकियां और बढ़ीं और कोई बीडीए अफसर दोबारा उसके अवैध निर्माण की फाइल खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कई साल बेफिक्री से काटने के बाद राणा के दुर्दिन तब शुरू हुए जब 22 जून को गोलीकांड में उसका नाम सामने आया। हाल ही में उसकी संपत्तियों की जांच शुरू हुई तो बीडीए ने भी उसकी दस साल पुरानी फाइल तलाश ली। फाइल देखने से साफ हो गया कि उसके होटल और कोठी को गिराने का आदेश पहले ही हो चुका है। इसके बाद राणा का होटल और कोठी गिराने कोई बाधा नहीं रह गई।

संजयनगर मेन रोड पर राजीव राणा की दोनों संपत्तियों को ध्वस्त करने का पुराना आदेश था। उसी पर कार्रवाई की गई है। राणा की सभी संपत्तियों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई होगी।अभी कागज चेक किए जा रहे हैं। गाेलीकांड में आरोपी विपक्षियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वेट एंड वाच की की अपेक्षा है। शुक्रवार को भी राणा की कुछ संपत्ति सील की जाएंगी- मानिकनंदन ए, बीडीए उपाध्यक्ष

यह भी पढ़ें- बरेली गैंगवार: होटल-कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखी तो राणा हुआ प्रकट, मौके पर पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

बरेली गैंगवार: प्रशासन ने पढ़ा बुलडोजर मंत्र...बिल से निकला राणा, 90 फीसदी इमारत हुई ध्वस्त
बरेली, अमृत विचार: प्रशासन का बुलडोजर मंत्र फिर काम आया। माफिया जैसे अंदाज में शनिवार को पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जे के लिए बीच सड़क दो घंटे तक भीषण गोलीबारी कराने का आरोपी राजीव राणा बृहस्पतिवार को संजयनगर में अपने होटल, दफ्तर और कोठी को गिराने की कार्रवाई शुरू होते ही हाजिर हो गया। हालांकि इसके बावजूद कार्रवाई नहीं रुकी।

सुबह 10:45 बजे चार बुलडोजर और दो पोकलैंड मशीनों ने राणा के होटल और कोठी को गिराना शुरू किया तो नौ घंटे बाद अंधेरा होने पर ही रुकीं। करीब 90 फीसदी हिस्सा इस बीच ढहा दिया गया। बाकी बचा 10 फीसदी शुक्रवार को गिराने की बात कही गई है।

गोलीकांड के मुख्य आरोपी राणा का संजयनगर की मेन रोड पर ही करीब ढाई सौ वर्ग गज में सिटी स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट और उसके बगल में कार्यालय था। कार्यालय के ऊपर उसकी आलीशान कोठी बनी हुई थी। यह पूरी इमारत चार मंजिल की है।

गोलीकांड के बाद दो दिन पहले बीडीए की टीम राणा की कोठी और होटल की जांच करने पहुंची थी तो उसके परिजन इस इमारत का स्वीकृत नक्शा नहीं दिखा पाए थे। इसी के बाद ऊपर से संकेत मिलने के साथ इस इमारत को ध्वस्त करने की तैयारी गुपचुप ढंग से शुरू कर दी गई थी। बुधवार रात को ही बीडीए, प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने इसके लिए पूरी योजना तैयार कर ली थी।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10:45 बजे भारी पुलिस फोर्स के साथ बीडीए टीम चार बुलडोजर लेकर संजयनगर पहुंची। पुलिस और बीडीए के अफसरों मेन गेट पर लगा ताला तोड़कर पहले पूरे परिसर की जांच की। कोठी में बेड, किचन, एसी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ही पाए गए। होटल की दोनों मंजिल के पांच-पांच कमरों में भी सिर्फ बेड पड़े थे। करीब 11 बजे कार्रवाई शुरू हो गई। दोपहर बाद दो पोकलैंड मशीनें भी मंगा ली गई। राणा के होटल और कोठी को ध्वस्त करने की कार्रवाई पूरे नौ घंटे तक चलती रही।

इस बीच दोपहर डेढ़ बजे राजीव राणा ने सीधे मौके पर ही पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया लेकिन होटल और कोठी गिराने की कार्रवाई नहीं रुकी। शाम 7:45 बजे बुलडोजरों को तब रोका गया, जब अंधेरा होने के कारण कार्रवाई करने में दिक्कत आने लगी। इस समय तक सिर्फ 10 फीसदी इमारत ही तोड़ने के लिए बाकी बची थी जिसे अब शुक्रवार को तोड़ा जाएगा।

बुलडोजर हांफे तो मंगाई पोकलैंड, तोड़फोड़ की शुरुआत के बाद आया बिजली काटने का ख्याल
पुलिस टीम ने राणा के परिसर में घुसते ही सबसे पहले बिजली के कटआउट निकाल लिए। पुलिस के बाहर निकलते ही बुलडोजर ने रेस्टोरेंट की तरफ का शटर तोड़ना शुरू कर दिया।

इसी बीच किसी ने बिजली की लाइन काटने को कहा। तब सबस्टेशन फोन करके एक साइड की बिजली सप्लाई बंद कराई गई। तोड़फोड़ फिर शुरू हुई तो सीओ की नजर 33 हजार वोल्ट की लाइन पर गई तो उसे दोहना सबस्टेशन से उस पर भी शटडाउन लिया। इसके बाद पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई और बुलडोजरों ने ताबड़तोड़ काम शुरू कर दिया।

दोपहर तीन बजे लगा कि सिर्फ बुलडोजरों से पूरी इमारत नहीं गिराई जा सकेगी तो एक-एक कर दो पोकलैंड मशीन मंगाई गईं। इसके बाद देर शाम तक कार्रवाई चलती रही।

संजयनगर से पीलीभीत बाईपास के बीच सात घंटे बंद रखी सड़क
मेन रोड पर ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी थी इसलिए सुरक्षा के लिहाज से संजयनगर मेन रोड मोड़ और पीलीभीत बाईपास से संजयनगर जाने वाले मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद करा दी गई। सड़क के दोनों छोर पर पुलिस ने अपनी जीपें लगा दीं। इससे पूरे दिन आवाजाही प्रभावित रही। शाम को काम से घर लौटे लोग पीलीभीत बाईपास पर इस रोड की तरफ मुड़े तो पुलिस ने रोक दिया। उन्हें इधर-उधर रास्ता तलाश कर अपने घर पहुंचना पड़ा।

मलबे में दबे घर की गुप्त अलमारियों से निकले दस्तावेज
गोलीकांड के बाद फरार हुए राणा के घर पर ताला लगा था। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले हथौड़े से मेन गेट का ताला तोड़ा गया। पूरे परिसर की जांच के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। घर पर बुलडोजर चला तो दीवार के कोने पर बनी गुप्त अलमारियां टूटीं तो उनमें से दस्तावेजों के ढेर निकले जो मलबे में ही दबकर रह गए। कमरों में बेड, दीवारों पर टंगी तस्वीरें, फ्रिज और रसोई में रखा सामान भी कुछ ही देर में मलबे में तब्दील हो गया। मकान और होटल ऐसा बनाया गया था कि उसे तोड़ने में काफी समय लग गया।

दहशत में रहे पड़ोसी, कहीं हमारे घर में न आ जाए दरार
राणा का होटल टूटने के दौरान उसके पड़ोसी दहशत में दिखाई दिए। कारण यह था कि भारी तोड़फोड़ के दौरान राणा की इमारत का मलबा उनके घरों पर गिरने से कहीं उनका नुकसान न हो जाए। कुछ लोगों ने अफसरों के पास जाकर आग्रह किया कि तोड़फोड़ इस तरह की जाए कि मलबा उनकी दुकान या घर पर न गिरे। अफसरों ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा का ख्याल रखते हुए व्यवस्था की गई है। अगर उनके घरों के सामने मलबा गिरेगा तो उसे साफ कराया जाएगा।

राणा की और संपत्तियों की जांच जारी
बीडीए उपाध्यक्ष मानिकनंदन ए भी सुबह साढ़े 11 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि राजीव राणा की शहर में और भी संपत्तियों की जांच की जा रही है। देखा जा रहा है कि कहां-कहां संपत्तियां हैं और बीडीए से स्वीकृत हैं या नहीं। अभी पीलीभीत रोड पर एक संपत्ति का पता चला है, जिस पर कोई बैंक शाखा चल रही है।

यह भी पढ़ें- बरेली: रिटायर्ड दरोगा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, महिला ने दर्ज कराई पति समेत पांच लोगों पर FIR

बरेली गैंगवार: होटल-कोठी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई देखी तो राणा हुआ प्रकट, मौके पर पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
बरेली, अमृत विचार: पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जे के लिए बीच सड़क दो घंटे तक गोलीबारी कराने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी राजीव राणा के संजयनगर में बने सिटी स्टार होटल एंड रेस्टोरेंट, कार्यालय और आलीशान कोठी को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बीच पांच दिन से फरार राणा ने पत्नी और बेटी के साथ मौके पर पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया लेकिन कार्रवाई नहीं रुकी। शाम तक कुछ हिस्सा छोड़कर लगभग पूरी इमारत को ध्वस्त कर दिया गया।

पीलीभीत बाईपास पर 22 जून की सुबह भाड़े के बदमाशों के जरिए कराई गई भीषण गोलीबारी की घटना ने पूरे शहर को दहला दिया था। मुख्य आरोपी राजीव राणा और उसका प्रमुख सहयोगी हिस्ट्रीशीटर केपी यादव इस घटना के बाद फरार हो गया था।

राणा और केपी की गिरफ्तारी के लिए गठित पांच पुलिस टीमों के लगातार दबिश देने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया तो प्रशासन ने उसकी अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई का फैसला लिया। जांच में पता चला कि संजयनगर में उसकी कोठी, होटल और कार्यालय बीडीए से नक्शा मंजूर कराए बगैर बनाया गया है।

पुलिस-प्रशासन और बीडीए के अधिकारियों ने बुधवार को इन्हें ध्वस्त करने की योजना बनाई। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे चार बुलडोजर और पोकलैंड मशीनों से संजयनगर मेन रोड पर बनी तीनों इमारतों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

दोपहर डेढ़ बजे फरार राजीव राणा ने पत्नी-बेटी के साथ मौके पर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया और अपने पक्ष में कई दस्तावेज दिखाते हुए पुलिस-प्रशासन पर गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया लेकिन प्रशासन ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी।

राणा को गिरफ्तार कर पुलिस पुलिस लाइन ले गई जहां काफी देर पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ करने के बाद उसे थाना इज्जतनगर भेज दिया। अब इज्जतनगर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि इस घटना की गूंज शासन तक पहुंची थी। शासन ने इसकी रिपोर्ट तलब की थी। पुलिस 12 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अब तक 21आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा के घर और होटल को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया है। राणा भी गिरफ्तार हो गया है। सभी आरोपियों की संपत्ति चिह्नित की जा रही है। उन पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी- डॉ. राकेश सिंह, आईजी

यह भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम ने अभियान चलाकर हटाया अतिक्रमण, खोखों और ठेलों को सामान सहित पलटा

Bareilly Gangwar: राणा के साथ पप्पू भरतौल के कई फोटो वायरल, दोनों में क्या है कनेक्शन? जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर
बरेली, अमृत विचार : प्लॉट पर कब्जे के लिए पीलीभीत बाईपास पर किराए के बदमाशों से दो घंटे तक गोलीबारी कराने के मुख्य आरोपी राजीव राणा के पूर्व भाजपा विधायक पप्पू भरतौल के साथ तमाम फोटो वायरल हो गए हैं। पप्पू भरतौल ने घटना के बाद दावा किया था कि उनका राणा से कोई लेना-देना नहीं है।

राजीव राणा पर पीलीभीत बाईपास पर 15 करोड़ कीमत का प्लॉट कब्जाने के लिए रिठौरा के हिस्ट्रीशीटर सभासद केपी यादव को 30 लाख रुपये में ठेका देने का आरोप है। इस प्लॉट पर काबिज मार्बल कारोबारी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में राजीव राणा के साथ पूर्व विधायक पप्पू भरतौल को भी नामजद किया गया था।

भरतौल ने इसके बाद सफाई दी थी कि राजीव राणा के साथ इस पूरे प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह कहते हुए एक वीडियो भी जारी किया था कि वह गोलीकांड के दिन वृंदावन में थे। उसके बाद उज्जैन चले आए हैं।

अब राणा के साथ उनके दर्जनों फोटो वायरल कर दिए गए हैं। राणा अलग-अलग जगह खींची गई इन फोटो में पप्पू भरतौल की बगल में बैठा नजर आ रहा है। ये फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राणा की पूर्व विधायक के साथ लंबे समय से निकटता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कई प्रोजेक्ट में पप्पू भरतौल और राणा पार्टनर हैं। जबकि, पप्पू भरतौल ने पहले ही साफ किया है कि इस गोलीकांड से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 40 दिन बाद खुले स्कूल...फर्श धुलती दिखीं हेडमास्टर तो कहीं झाड़ू लगा रहे थे गुरु जी, शिक्षकों ने जताई नाराजगी

बरेली में गैंगवार: कोर्ट का आदेश तो था ही नहीं फिर कैसे IG से मिला राणा?, SSP ने कर दिया साफ...जानिए पूरा मामला
बरेली, अमृत विचार: धुआंधार गोलीबारी के बीच बुलडोजर से तोड़फोड़ करते हुए पीलीभीत बाईपास पर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश का मामला एक-एक तथ्य सामने आने के साथ और संगीन होता जा रहा है। मुख्य आरोपी राजीव राणा ने रविवार को वीडियो जारी कर दावा किया था कि वह कोर्ट का आदेश लेकर आईजी से मिला था और उसके बाद थाना इज्जतनगर पहुंचा था, जहां से पुलिस प्लॉट पर कब्जा दिलाने के लिए उसके साथ भेजी गई थी। अब एसएसपी ने साफ किया है कि अब तक की छानबीन में कोर्ट का कोई ऐसा आदेश उनकी जानकारी में नहीं आया है जिसमें प्लॉट पर कब्जा दिलाने को कहा गया हो।

प्लॉट पर कब्जे के लिए जिस तरह लगातार दो घंटे तक सड़क पर गोलीबारी की गई, उससे साफ है कि इस घटना में कई लाशें भी गिर सकती थीं। ऐसे में पुलिस की साठगांठ इस घटना को और गंभीर बना सकती थी।इस पूरी कहानी में तमाम ऐसे सवाल हैं जिनमें सबसे ज्यादा पुलिस घिर रही है।

रविवार को कई और नए सवाल तब खड़े हो गए थे, जब राजीव राणा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया कि कोर्ट ने प्लॉट पर उसे कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया था। इसके बाद उसने वह आईजी से मिला था और उसके बाद थाना इज्जतनगर जाकर तत्कालीन इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह से मिला था। जयशंकर ने ही उसे प्लॉट पर कब्जा लेने की मंजूरी दी थी और उसके साथ पुलिस भी भेजी थी।

अब एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने साफ किया है कि आरोपी राजीव राणा वीडियो में अपने पक्ष में कोर्ट के जिस आदेश का जिक्र कर रहा है, उसकी अब तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी ने कहा कि कोर्ट का आदेश होता, तब भी खुद जाकर कब्जा नहीं लिया जा सकता। ऐसे न्यायिक मामलों के लिए बाकायदा एक प्रक्रिया तय है।

इसी के तहत कोई कब्जा लिया जा सकता है। कोर्ट के आदेश की पुष्टि न होने से पुलिस और ज्यादा घिर गई है। सवाल उठ रहा है कि तत्कालीन इंस्पेक्टर इज्जतनगर ने किस दबाव में इतने बड़े जोखिम से आंखें मूंद लीं। दोनों पक्षों से भाजपा नेताओं के कथित कनेक्शन ने इस सवाल को और गंभीर बना दिया है।

राजीव राणा के दावे पर भी एक सवाल यह है कि अगर उसके पास कोर्ट का आदेश था तो उसे एसएसपी से मिलना चाहिए था। ऐसे मामलों में कभी पुलिस फोर्स की जरूरत होती है तो कोर्ट एसएसपी को ही इसके लिए आदेश जारी करता है। राणा ने जो वीडियो जारी किया, वह एसएसपी को ही संबोधित है।

सवाल है कि वह पहले क्यों एसएसपी के पास नहीं गया। बहरहाल यह तो जाहिर है ही कि इस प्रकरण में भूमाफिया और बीच सड़क दो घंटे तक फायरिंग करने वाले गुंडों के साथ दूसरी सबसे बड़ी दोषी थाना इज्जतनगर की पुलिस है जिसे राजीव राणा निर्दोष बता रहा है। इंस्पेक्टर समेत सात पुलिसकर्मियों को घटना के बाद सस्पेंड तो कर दिया गया लेकिन यह साफ नहीं हो सका है कि उसने यह घटना क्यों होने दी।

खीरी के मैगलगंज में मिली राजीव राणा की आखिरी लोकेशन
पुलिस को छानबीन में मुख्य आरोपी राजीव राणा की आखिरी लोकेशन खीरी के मैगलगंज में मिली है। पुलिस का मानना है कि राणा या तो नेपाल भागने की फिराक में है या बरेली के एक और सत्ताधारी नेता के इशारे पर लखनऊ में डेरा डालने की तैयारी में है। इस बीच सोमवार को पुलिस इस मामले में कोई खास कार्रवाई नहीं कर पाई। राणा और पूर्व विधायक पप्पू भरतौल के बीच कनेक्शन के प्रमाण तलाश करने की कोशिश जरूर की गई।

राणा समेत बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई थीं। पुलिस के मुताबिक पीलीभीत बाईपास पर घटना के बाद फरार हुआ राणा लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है। उसकी अंतिम लोकेशन मैगलगंज में मिलने के बाद कोई और सुराग अब तक नहीं लगा है। उसका मोबाइल भी फोन लगातार बंद है। सर्विलांस टीम ने उसके करीबियों के नंबर भी सर्विलांस पर लगाए हैं ताकि वह अपने किसी करीबी से बात करे तो उसकी लोकेशन ट्रेस कर उस तक पहुंचा जा सके।

राणा या केपी गिरफ्तार हो तो सामने आएगाप प्पू भरतौल और गिरधारी पप्पू का कनेक्शन
इस घटना में पुलिस अब पूर्व विधायक पप्पू भरतौल और उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी पप्पू का बदमाशों से कनेक्शन तलाश रही है। बताया जा रहा है कि राणा का भाजपा नेता के साथ कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। आदित्य उपाध्याय का गिरधारी पप्पू के साथ कबसे संपर्क है, इसकी भी जांच की जा रही है। एफआईआर में नामजद पप्पू भरतौल उज्जैन में हैं। उनके लौटने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।पुलिस का कहना है कि राणा या केपी यादव की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले में सभी की भूमिका साफ होने की उम्मीद है।

खतरे की घंटी... राजनीतिक संरक्षण में तैयार हो रही है शूटरों की खेप
शहर के लोगों को एहसास हो न हो, लेकिन प्लॉट पर कब्जे के लिए पीलीभीत बाईपास पर जिस तरह पचासों गुंडों ने दो घंटे तक गोलियों की बारिश की, उसने शहर के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। इतने बड़े पैमाने पर बरेली से ही शूटरों का इंतजाम करना साफ बता रहा है कि शांतिप्रिय माना जाने वाला यह जिला राजनेताओं और माफिया के संरक्षण में कितनी तेजी से बदल रहा है।

अनाधिकारिक तौर पर पुलिस के अफसर भी मान रहे हैं कि ऐशोआराम और दबंगई की जिंदगी जीने के लिए तमाम युवा जरायम की दुनिया में आ रहे हैं। छोटी-मोटी घटना करने के बाद उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और इसी कारण बड़ी संख्या में शूटरों की खेप तैयार हो रही है। उधर, पुलिस ने सोमवार को छह उन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जिन्हें रविवार को गिरफ्तार किया था।

होटल में कैमरे का रिकॉर्ड डिलीट कर बदमाशों की मौजूदगी प्रमाण मिटाया
शनिवार सुबह प्लॉट पर कब्जे के लिए पहुंचने से पहले शूटरों को ठहराने के लिए हिस्ट्रीशीटर केपी यादव ने राजीव राणा के होटल में चार कमरे बुक किए थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे से शनिवार सुबह 11:59 बजे तक की होटल के कैमरों की रिकार्डिंग डिलीट कर दी गई है। केपी यादव ने शुक्रवार रात साढ़े दस से सुबह छह बजे तक के लिए पांच कमरे बुक किए थे। होटल में केपी खुद शूटरों और गुर्गों के साथ पहुंचा था।

यह भी पढ़ें- बरेली में गैंगवार: दूर-दूर तक जुड़ रहे सत्ता से तार...गिरधारी और पप्पू भरतौल के बाद विवाद में राजस्थान के कृषि राज्यमंत्री भी कूदे

Bareilly Gang war: पिस्टल-बंदूक और बुलडोजर के साथ गैंग ने दी दस्तक, ऐसा उत्पात मचाया कि कांप गई बरेली
बरेली, अमृत विचार: महानगर से लेकर छोटे शहर और गांव-देहात तक, रिहाइशी ज़मीनों की आसमान छूती कीमतों के बीच, गुंडे-बदमाश और भू-माफियाओं का ऐसा नेक्सस तैयार हो रहा है, जो प्रॉपर्टी हथियाने के लिए कुछ भी कर सकता है...। डराने, धमकाने से लेकर गैंगवार और गोलीबारी तक...। शनिवार को उत्तर प्रदेश का ज़िला बरेली एक ऐसी ही गैंगवार से थर्रा उठा।...जहां करीब आधे घंटे तक गोलियों तड़तड़ाती रहीं।

बीच हाईवे पर गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर गोलियां बरसाते रहे...। प्लॉट पर खड़ी दो जेसीबी फूंक डाली। बंदूक, पिस्टल से फायरिंग के बीच फिल्मी अंदाज में गाड़ियां दौड़ाईं।

पीलीभीत बाईपास के निकट बजरंग ढाबे के आसपास दोनों पक्षों के करीब 100 से 1500 गुर्गों के बीच गैंगवार से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। हाईवे पर वाहनों के पहिए थम गए और राहगीर अपनी जान बचाकर भागे। घटना के वीडियो देखकर बरेली के आम लोग भी हिल गए हैं....

इज्जतनगर थाने की पुलिस के मुताबिक बजरंग ढाबे के पास आदित्य उपाध्याय की शंकरा महादेवा मार्बल्स शॉप है। राजीव राणा, उसका बेटा और केपी यादव समेत करीब 40-50 अज्ञात लोगों ने आदित्य की दुकान पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों में फायरिंग हुई और जेसीबी में आग लगा दी। पुलिस ने आदित्य उपाध्याय और उसके पुत्र अविरल उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राजीव राणा पक्ष की फॉर्च्यूनर कब्जे में ली है। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

उधर, गैंगवार की लाइव फुटेज वारयल होने के बाद पुलिस के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। बरेली के एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने इस प्रकरण के बाद छह पुलिसकर्मियों सस्पेंड कर दिया है। और आरोपियों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही हैं।

बरेली में इस तरह की गैंगवार की घटना नई जरूर है। लेकिन ज़मीन, मकान, दुकान और प्लॉटों पर अवैध कब्जों का खेल काफी पुराना है...। बरेली में प्लॉट या जमीन पर अवैध कब्जा टाइप करते ही गूगल पर विवाद और घटनाओं की लंबी फेहरिस्त सामने आ जाती है। नवंबर 2022 में बरेली में सात भू-माफिया घोषित किए गए थे। यहां सरकारी जमीनों तक पर अवैध कब्जे हो रहे हैं।

जमीनों पर अवैध कब्जों को लेकर बरेली एक तरह से अपराधियों के लिए सबसे शानदार धंधा बनता जा रहा है। और यही कारण है कि पुराने अपराधी भी इस नए धंधे में उतरने लगे हैं। पुलिस स्टेशनों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के ऑफिस तक... अमूमन हर रोज जमीनों पर अवैध कब्जों के फरियादी अपनी शिकायतें लेकर भटकते रहते हैं।

इस गैंगवार ने बरेली में लैंड अपराधियों के फैलते नेक्सस, प्रॉपर्टी डीलिंग में अपराधियों की एंट्री और उनका बेखौफ चरित्र दिखा दिया है। बरेली पुलिस-प्रशासन के सामने भू-माफिया और अपराधियों पर शिकंजा कसने की चुनौती है।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: 6 पुलिसकर्मी निलंबित, प्लॉट पर कब्जे को लेकर हुए बवाल के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई