viscera preserved - Amrit Vichar

Lucknow : पोस्टमार्टम में नहीं साफ हुआ प्रतीक यादव की मौत कारण-विसरा सुरक्षित, घर पहुंची पुलिस
लखनऊ, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्पष्ट नहीं हो सका, इसलिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। उधर, डीसीपी विक्रांत वीर ने प्रतीक के घर पहुंचकर जांच की और प्रतीक का फोन जब्त किया है। पुलिस घर की परिस्थितियों की जांच में जुटी है-जिसमें प्रतीक की मौत हुई।

प्रतीक यादव की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव भी लखनऊ पहुंच गई हैं। उनके घर शुभचिंतक और भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। वहीं, सपा कार्यकर्ता प्रतीक की संदिग्ध मौत मामले में न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं। कुछ सीबीआई जांच की भी मांग उठा रहे हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पोस्टमार्टम हाउस-केजीएमयू पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा था कि प्रतीक की मौत के मामले में परिवार जो भी कहेगा-वो करेंगे।

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वह लखनऊ में अपना फिटनेस जिम चलाते थे और रियल एस्टेट के कारोबार में सक्रिय थे।

अचानक उनकी मौत ने यादव परिवार को झकझोर दिया है। हर कोई उनकी मौत से आह्त है। सपा समर्थकों में भी गम देखा जा रहा है। हर कोई प्रतीक की मौत की वजह जानना चाहता है। प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हो चुका है। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।

प्रतीक यादव को सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच सिविल अस्पताल में लाया गया था। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक प्रतीक की पहले ही मौत हो चुकी है। ब्रेन डेड की स्थिति में उन्हें यहां लाया गया था।

शुरुआत में प्रतीक यादव के नाखुन नीले दिखने के आधार पर विषाक्त कारण माना जा रहा था। हालांकि अभी पीएम हो चुका है और उसमें वजह साफ नहीं हो पाई है तो ये मामला अभी भी बेचैनी भरा है।

उधर, प्रतीक की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के कई मंत्री और पदाधिकारियों ने शोक प्रकट किया है।

बरेली: पोस्टमार्टम रिपोर्ट- जलने से नहीं हुई किशोरी की मौत, विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजी स्लाइड
बरेली, अमृत विचार। सामूहिक दुष्कर्म के बाद खुद को आग लगाने वाली किशोरी की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सवालों में घिर गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह आग से जलने को नहीं माना गया है। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। डॉक्टरों ने उसका विसरा प्रिजर्व करने के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी जांच के लिए भेजी है।

भोजीपुरा के एक गांव नौंवी में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी से सोमवार को पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने दुष्कर्म किया था। दोनों उसी के साथ कक्षा नौ में ही पढ़ते थे। पिता के मुताबिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली थी। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई थी। थाना भोजीपुरा में दोनों किशोरों के खिलाफ पिता की ओर से दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराने के बाद बुधवार को तीन डॉक्टरों के पैनल से किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किशोरी के शरीर का ऊपरी हिस्सा 60 प्रतिशत जला था, लेकिन त्वचा की सिर्फ ऊपरी परत जली पाई गई। इतना जलने से इतनी जल्दी मौत नहीं हो सकती। शरीर पर कोई चोट का निशान भी नहीं मिला, न प्राइवेट पार्ट पर चोट है। डॉक्टरों ने मौत का कारण अज्ञात मानते हुए किशोरी का विसरा प्रिजर्व किया है, साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी जांच के लिए भेजी है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

बरेली में अस्पताल वालों ने नहीं किया भर्ती

पिता के अनुसार, उसकी बेटी ने मंगलवार दोपहर 12 बजे आग लगाई थी। वह उसे तुरंत भोजीपुरा से अशरफ खां छावनी में एक निजी अस्पताल लाया। यहां डॉक्टरों ने भर्ती करने से इन्कार किया तो उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के लिए फिर भोजीपुरा लौटा लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शाम को पुलिस घर पहुंची तो जहां किशोरी ने आग लगाई थी, वह जगह लिपी हुई मिली।

पुलिस इस केस में हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से मौत होने की पुष्टि नहीं हुई है इसलिए विसरा प्रिजर्व किया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी

लखनऊ : संदिग्ध परिस्थतियों में पांच वानरों की मौत, विसरा सुरक्षित
अमृत विचार मलिहाबाद। मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वन्यरेंज में पांच वानरों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग टीम ने वानरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए लिए भेज दिया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा, विसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद वनविभाग ने वानरों का अंतिम संस्कार कर दिया है।

दरअसल, शनिवार को महमूदनगर गांव से बड़ीगढ़ी जाने वाले संपर्क पर ग्रामीणों ने पांच वानरों को मृत अवस्था में देख फौरन पुलिस कंट्रोल रूम के अलावा वन विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद वन्य विभाग ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य एकत्र कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी नीरज गुप्ता ने बताया कि वानरों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पांचों वन्य जीव बंदर एक ही परिवार के थे। पोस्टमार्टम के समय सभी के शरीर नीले रंग के हो गये थे। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा विसरा सुरक्षित रखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रेंजर सोनम दीक्षित ने बताया कि वन्य जीव बंदरों का पीएम कराने के बाद उनके शवों का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि वानरों को खाद्य पदार्थ में विषैला पदार्थ मिलाकर उनकी हत्या कर दी गई है। जिनसे एक ही कुनबे के पांच वानरों की मौत हो गई। वानरों की मौत से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:- संदिग्ध हालत में डिलीवरी ब्वॉय की मौत, पुलिस को बगैर सूचना दिए परिजनों ने करा दिया अंतिम संस्कार