Shahjahanpur Update - Amrit Vichar

शाहजहांपुर: फाइनेंसर बनकर युवक से मारपीट, 20 हजार नकद लूट ले गए आरोपी
खुटार, अमृत विचार: बाइक सवार युवकों ने खुद को फाइनेंसर बताकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे गांव नगरा निवासी शाहरुख को रास्ते में लोग लिया और गाली गलौज कर पिटाई की। बाद में 20 हजार रुपये की नकदी छीन कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पीड़ित ने एक नामजद और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

गांव नगरा गांव निवासी शाहरुख ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम करीब छह बजे वह अपने घर से एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से सीतापुर सहारु जा रहा था। खुटार मेन रोड पर पुरानी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंचा। तभी चार बाइकों से पांच लोग पहुंचे और उसकी बाइक के आगे लगा दी। इसमें एक युवक जान पहचान का था और चार युवक उसके साथी थे। बाइक सवार पांच लोगों ने नीचे उतरकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे पीट दिया। उक्त युवकों ने पीड़ित की जेब में रखी 20 हजार रुपये छीन लिए।

उक्त युवकों ने अपने आपको एक कंपनी का फाइनेंसर बताने लगे। पीड़ित शाहरुख के आईडी प्रूफ मांगने पर उक्त युवक फिर से पिटाई करने लगे। जबकि बाइक में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त सभी युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बाइक व नकदी लेकर चले गए। पीड़ित शाहरुख ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार रावत ने बताया जांच कर कार्यवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सुसाइड से पहले बनाया वीडियो...ससुराल वालों पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

शाहजहांपुर: सीडीओ ने सुनीं 37 शिकायतें, मौके पर 2 का ही हो सका निपटारा
शाहजहांपुर, अमृत विचार: शनिवार को तहसील सदर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने की। इस दौरान उन्होने आए हुए सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान कुल 37 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मौके पर दो मामलों का निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को त्वरित राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य जन समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर उनका समाधान करना है, इसलिए इसमें लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस में पहुंचे, शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और कुछ मामलों में मौके पर ही कार्रवाई होते देख संतोष प्रकट किया।

पूर्व विधायक रोशन लाल भी फरियाद लेकर पहुंचे
तिलहर, अमृत विचार: जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 61 शिकायतों में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में एसडीएम ने पहले लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान मोहल्ला निजामगंज निवासी आरती सिंह ने तालाब पर अवैध कब्जा कराने की कई बार शिकायत करने के बाद हल नहीं निकलने की समस्या बताई। सपा के पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने बताया उनकी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।

डीएम ने जांच भेजने के बाद भी एसडीएम ने अभी तक रिपोर्ट लगाकर नहीं भेजी और भट्टे पर चल रहे दो डंपरों को पकड़ लिया है। उन्हें न तो सीज किया गया न ही छोड़ा जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार जयप्रकाश यादव, क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव, वीडीओ मनीष दत्त, नायब तहसीलदार मनु माथुर,पूर्ति निरीक्षक आलोक कुमार, मनीष यादव सहित तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

लेकर गए थे शिकायत, दोनों पक्षों को लिया हिरासत में
शुक्रवार दोपहर को नगर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी अमर जायसवाल और रामवीर जायसवाल के बीच मकान निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में पथराव के बाद सुतली बम के धमाकों से नगर में हड़कंप मच गया था। समाधान दिवस में दोनों पक्ष एसडीएम के पास पहुंचे, जहां समाधान दिवस में हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया।

पहले प्लाट का सौदा किया, फिर बैनामा से किया इंकार
पुवायां, अमृत विचार: संपूर्ण समाधान दिवस में दिए गए शिकायती पत्र में थाना क्षेत्र के गांव नहिलोरा बुजुर्ग के संतोष कुमार ने बताया कि एक प्लाट जो कि धर्मगदापुर जप्ती में है। उक्त प्लाट के सौदे की बात चार लाख पचास हजार में तय होने पर उसने ब्याना के तौर पर तीस अप्रैल को पचास हजार रुपये प्लाटर के ससुर को दे दिए। 15 मई को बैनामा कराने की बात हुई।

10 मई की रात फोन कर बैनामा कराने से मना कर दिया गया। समझाने पर बात नहीं बनी, अगले दिन वह फिर से आरोपी के घर गया, तो वह फसाद पर आमादा हो गए। आरोप है कि दोबारा घर आने या रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 126 करोड़ की बकायादारी पर मकसूदापुर चीनी मिल का गोदाम सील

शाहजहांपुर: गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत, समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू
शाहजहांपुर, अमृत विचार: वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार का 16 मई से 27 जून तक संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का मुजफ्फरपुर से आनंद बिहार के बीच स्टेशन मोतीपुर,

मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम, मोतिहारी, सगौली, बेतिया, नरकटियागंज, हरीनगर, बगहा, गोरखपुर, बस्ती, गोडा, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर तथा मुरादाबाद स्टेशन पर ठहराव रहेगा।

रिटायर्ड कैप्टन का बरेली में निधन
शाहजहांपुर, अमृत विचार: कटरा थाना के गांव पिपरा निवासी रिटायर्ड सेना के कैप्टन 82 वर्षीय शिशुपाल सिंह गुरुवार की सुबह बरेली के एक अस्पताल में निधन हो गया है। कैप्टन ने वर्ष 1965 एवं 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भाग लिया था।

रिटायर्ड कैप्टन का पैतृक गांव पिपरी में दोपहर बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका

शाहजहांपुर: ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या की आशंका
कलान, अमृत विचार: ससुराल आए युवक का गुरुवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ शव मिला। मृतक के घर वालों ने ससुरालियों पर बेटे की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव हेतमपुर के मजरा आर्य नगर में मंगलवार को उदयपाल का दामाद मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव आलमगंज निवासी सुरेश (30) पुत्र नेतराम गाजियाबाद में नौकरी करने के बाद ससुराल में आया हुआ था। मंगलवार को ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसमें सुरेश ने अपनी पत्नी सीतारानी को मारापीटा था, पत्नी का चोट लग गई, जिसे वह जरियनपुर सीएचसी ले गया।

उधर, जब सुरेश को ससुराल वालों ने समझाया तो वह बार-बार आत्महत्या करने के लिए भाग रहा था। बृहस्पतिवार सुबह सुरेश ने अपने ही ससुर उदयपाल के खेत में बकैना के पेड़ पर गले में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब लोग खेतों में गए तो सुरेश का शव बकैना के पेड़ पर लटका पाया गया, वहीं मृतक के पिता नेतराम ने कलान थाने पर तहरीर दी,

कि उसके पुत्र की ससुरालियों ने मारपीट कर हत्या कर दी और फांसी पर लटका दिया, उसने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपनी पत्नी सीतारानी, पुत्र अजब (10), अमन (8), रमन (6), पुत्री कोमल (4) को रोता बिलखता छोड़ गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ट्रेन के आगे कूदा, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर किया वायरल

शाहजहांपुर: प्रेम-प्रसंग में थाने तक पहुंचा मामला, पुलिस ने लगाई फटकार तो युवक ने खाया जहर
शाहजहांपुर, अमृत विचार: प्रेमी-प्रेमिका के बीच दोनों पक्षों का थाना पर समझौता हो गया था। पुलिस ने प्रेमी को दोबारा थाना पर बुलाया और डांट दिया। पुलिस की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस का मानना है कि युवक को गांव में किसी महिला से विवाद हो गया था। महिला से कहासुनी हो जाने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक का एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती की मां को जानकारी हुई तो उसने थाना पर शिकायत की। युवती का मां आरोप था कि उसकी पुत्री से युवक जबरन बात करता है। मना करने पर युवक तरह-तरह की धमकियां दिया करता है। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका के परिवार वालों को शनिवार को बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझौता करा दिया था। युवती की मां ने रविवार को फिर थाना में जाकर शिकायत की, युवक उसकी बेटी को परेशान कर रहा है।

पुलिस ने उस युवक को डांटकर भगा दिया था और धमकी दी थी कि हवालात में बंद कर देगे। पुलिस की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने रविवार की शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज चल रहा है। इधर सेहरामऊ दक्षिणी के एसओ उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक का गांव में एक महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।

रविवार को दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था। रविवार को पता नहीं युवक ने किस बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसका इलाज चल रहा है। एसओ ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच कराके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: लव जिहाद ! हरियाणा से भगाकर लाया बिहार की किशोरी...अब युवक के खिलाफ FIR

शाहजहांपुर: विदाई कार्यक्रम के दौरान पहुंची पुलिस, विवाद में बदला माहौल, सिपाही घायल
निगोही, अमृत विचार: क्षेत्र के गांव ईशापुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। उसके बायीं आंख में गंभीर चोट आई है। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। सिपाही को गंभीर हालत में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मारपीट करने वाले ग्रामीणों की तलाश में जुटी है।

गांव ईशापुर में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे निगोही थाने से दो सिपाही करमवीर और राजकुमार अपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों का सत्यापन करने के लिए पहुंचे थे। गांव में अरमान की शादी के बाद दुल्हन की विदाई के कार्यक्रम के दौरान दावत चल रही थी। लगभग 30-40 मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान दोनों सिपाही अरमान के घर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि अरमान के पिता खन्ना के खिलाफ कुछ मामले दर्ज चल रहे थे लेकिन खन्ना की छह माह पहले मृत्यु हो चुकी है। दोनों सिपाही अरमान से जानकारी लेने लगे थे, लेकिन परिवार के लोग इस बात पर खफा हो गए कि विदाई के कार्यक्रम के दौरान सिपाही घर में कैसे घुस आए। इसी का विरोध शुरू हो गया तो परिवार की कुछ महिलाएं व अन्य लोग मौके पर आ गए।

बात इतनी बिगड़ गई कि महिलाएं व पुरूष सिपाहियों पर हावी हो गए। सिपाहियों ने भी बचाव में डंडे फटकारे लेकिन विवाद बढ़ता चला गया और सिपाहियों के साथ मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने सिपाही करमवीर को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, करमवीर की बायीं आंख में गंभीर चोट आ गई।

अपने को बचाते हुए दूसरे सिपाही राजकुमार ने थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह तीन गाड़ियों में पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंचे। तब तक सिपाहियों के साथ मारपीट करने वाले लोग फरार हो चुके थे। घर में केवल अरमान की नानी केतकी मिली।

पुलिस ने घायल सिपाहियों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और इसके साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। घायल सिपाहियों में राजकुमार को तो प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई लेकिन करमवीर की आंख में गंभीर चोट आने की वजह से रेफर किया गया।

सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी भी पुलिस अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और मामले की जानकारी लेने के साथ ही घायलों की जानकारी ली। बाद में घायल को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के लिए भिजवा दिया।

गांव के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर 2 बजे अरमान की पत्नी पूजा के पिता नन्हेलाल अपनी बेटी को लेने आए थे। उस समय घर में 30-40 लोग खाना खा रहे थे। जब पुलिस ने घर में घुसने की कोशिश की, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और पूछा कि उनके पास कोई तहरीर या वारंट है या नहीं।

जब पुलिस कोई कागज नहीं दिखा पाई, तो गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में दो सिपाही घायल हो गए, जिनमें से एक सिपाही कर्मवीर की एक आंख में गंभीर चोट आई है। दोनों सिपाहियों को निगोही सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। निगोही सीएचसी प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया कि सिपाही राजकुमार को गुम चोटें आई हैं, जबकि सिपाही कर्मवीर की आंख में गंभीर चोट है।

इंस्पेंक्टर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दो सिपाही गांव ईशापुर में अपराधियों का सत्यापन करने पहुंचे, जहां विवाद होने पर मारपीट में दो सिपाहियों को चोटें आई हैं, जिसमें एक सिपाही करमवीर की आंख में चोट आई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- सपा सांसद के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक अकाउंट, आतंकी हमले से संबंधित शेयर कर रहे थे भ्रामक पोस्ट, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

शाहजहांपुर: दावत में अपमान नहीं सह पाया दिव्यांग, फंदा लगाकर दी जान
शाहजहांपुर, अमृत विचार: शादी की दावत में सब के साथ खाना खाने से मना करने और भरा बुरा कहने पर आहत होकर दिव्यांग ई-रिक्शा चालक ने पेड़ से रस्सी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। उसका मोबाइल व ई-रिक्शा पेड़ के नीचे मिला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के गांव कटैइया निवासी पूरनलाल कश्यप के यहां शनिवार को उसकी बेटी की शादी थी और दावत चल रही थी। दावत में गांव के लोग एक साथ खाना खा रहे थे। गांव का दिव्यांग ई-रिक्शा चालक 28 वर्षीय नंदलाल सबके साथ बैठकर दावत खा रहा था। गांव के वीरपाल ने विरोध जताया।

वीरपाल ने दिव्यांग नंदलाल को कोढ़ी बताते हुए कहा कि इन्हें सब के साथ खाना खिलाना चाहिए। आरोपी ने कहा कि इसको गांव के बाहर मडैइया में खाना खिलाना चाहिए था, जिससे गांव वालों को कुष्ठ रोग नहीं होगा। नंदलाल वीरपाल की बातों से आहत हो गया।

वह दावत में खाना छोड़कर ई-रिक्शा लेकर नहर के किनारे गया। ई-रिक्शा चालक ने पेड़ में रस्सी का फंदा गले में डालकर जान दे दी। रविवार की सुबह लोगों ने उसका शव नहर के किनारे पेड़ से लटका देखा। खबर मिलने पर जोरावर परिवार के साथ गया और देखा कि उसके बेटे का शव लटका हुआ है। उसका ई-रिक्शा और मोबाइल पेड़ के नीचे था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जुगुल किशोर सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतार लिया।

पुलिस लाइन से फोरेसिंक टीम पहुंची और जांच करके नमूने लिए। जोरावर ने थाना पर दी गई तहरीर आरोपी वीरपाल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। उसकी शादी नहीं हुई थी और तीन भाइयों मे दूसरे नंबर का था। मौत की खबर से परिवार में रोना पीटना मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: अवैध रूप से संचालित अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टर फरार

शाहजहांपुर: अवैध रूप से संचालित अस्पताल में प्रसूता की मौत, डॉक्टर फरार
तिलहर, अमृत विचार: नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में शनिवार को प्रसूता की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग के साथ जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देकर परिजनों को शांत किया। मृतका के पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शुक्रवार को कटरा क्षेत्र के एक गांव निवासी नितुल गंगवार की पत्नी प्रीति रानी को प्रसव पीड़ा होने पर मौजमपुर नई बस्ती में स्थित राधारानी प्राइवेट अस्पताल में लाया गया था। पति नितुल ने बताया कि 12000 में पूरे कार्य की बात हुई थी, शनिवार को लापरवाही पूर्ण तरीके से काम करने की वजह सात का मृत बच्चा हुआ । इसके बाद प्रीति की हालत बिगड़ गई।

डॉ. राधा ने बताया कि वह उसकी पत्नी का इलाज करने के लिए दूसरे अस्पताल लेकर जा रहे हैं, तुम लोग भी वही पहुंचो लेकिन जब तक वह अपनी मां के साथ वहां पहुंचा, तब पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई थी और डॉक्टर ने उसकी पत्नी का शव अस्पताल के गेट पर छोड़ कर फरार हो गई। मौत की जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंच गए और उन्होंने प्राइवेट अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक ओमेंद्र राठौर ने अस्पताल के दरवाजे और डॉक्टर के आवास को पूरी तरह सील कर दिया । कोतवाल राकेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

तीन माह पहले भी प्रसूता की मौत पर किया गया था अस्पताल सील
डीएम के आदेश पर तीन माह पहले सील किए गए प्राइवेट अस्पताल की रातों-रात सील खुल जाने के बाद वहां पर अवैध रूप से प्रसव का कारोबार पुनः संचालित हो गया। फरवरी 2025 में एक प्रसूता की तिलहर के मोहल्ला मौजमपुर में स्थित राधा रानी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। इस मामले में उनके परिवार के लोगों ने जिलाधिकारी से डॉक्टर पर प्रसूता को मारने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी,

जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की गई तो अस्पताल पूरी तरह से बिना पंजीकरण के अवैध रूप से संचालित पाया गया था। इस मामले में डीएम के आदेश के बाद 10 फरवरी को अस्पताल को सील कर दिया गया था लेकिन उसके बाद सील कब और कैसे खुली इसकी किसी को कोई जानकारी नही है, इसका खुलासा तब हुआ, जब वहां पर शनिवार को फिर एक प्रसूता की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: दर्दनाक...नदी पार कर रही मां की गोद से गिरे दो साल के मासूम की मौत

शाहजहांपुर: शराब में यूरिया मिलाने पर एक अभियुक्त उम्र कैद, 25 हजार का जुर्माना
शाहजहांपुर, अमृत विचार: यूरिया मिश्रित कच्ची शराब बनाने के मामले में कोर्ट ने दोष सिद्ध होने पर एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

थाना पुवायां के गांव नगरा जमिमा हरना निवासी राजपाल को पुलिस ने वर्ष 2014 में अपने घर के अंदर कच्ची शराब बनाकर उसमें यूरिया का मिश्रण किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। मामले की आबकारी अधिनियम आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपरांत आरोप पत्र कोर्ट भेज दिया था।

न्यायालय एडीजे-4 में मुकदमे की सुनवाई के दौरान पुलिस की मॉनीटरिंग सेल व थाना पुवायां पुलिस, अभियोजन विभाग द्वारा समन्वय स्थापित करके समयबद्ध रुप से न्यायालय में साक्षियों को साक्ष्य कराकर प्रभावी पैरवी की।

कोर्ट में दोष सिद्ध होने पर न्यायाधीश ने राजपाल को आजीवन कारावास व 25 हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में मारपीट, नाराज दूल्हा लौटा घर

शाहजहांपुर में डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में मारपीट, नाराज दूल्हा लौटा घर
खुटार, अमृत विचार: डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष से लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। जबकि विवाद से नाराज दूल्हा अपने परिवार, रिश्तेदार और बारातियों के साथ वापस घर लौट गया। वधू पक्ष ने शादी नहीं करने पर पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तब दूल्हा अपने परिवार के साथ वापस पहुंचा और दुल्हन के साथ शादी की रस्मों को पूरा किया।

नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की बारात बुधवार को शाहजहांपुर से खुटार आई थी। बारात में द्वारचार की रस्म पूरी होने के दौरान दरवाजे पर लगे डीजे पर डांस हो रहा था। इसी बीच बाराती भी पहुंच गए। जहां वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच नाचने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ जाने के बाद मारपीट शुरू हो गई और एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे।

इससे बारात में अफरा तफरी मच गई। मारपीट में दोनो पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा शांत कर दिया। तभी नाराज बाराती दूल्हे को लेकर वापस लौट गए। वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार के लोगों से बात की और शादी न करने पर पुलिस का सहारा लेने की चेतावनी दी। गुरुवार सुबह करीब तीन बजे दूल्हा अपने परिवार के साथ वधू पक्ष के घर पहुंचा। जहां शादी की रस्म पूरी की गई। बाद में बारात को विदा किया गया।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर:  ईको ने किशोर को कुचला, मौत...ग्रामीणों ने किया हंगामा

शाहजहांपुर: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पर भड़का युवक, किशोर को चाकू से किया घायल
पुवायां, अमृत विचार: ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा पर भड़के युवक ने किशोर को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया और पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, घायल किशोर को देखकर लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान हिन्दू संगठनों ने घटना का विरोध जताते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी घटना के विरोध में मंगलवार रात भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों के नौ ठिकाने ध्वस्त कर दिए गए। इसी को लेकर गल्ला मंडी में बुधवार को चर्चा चल रही थी। लोग सरकार और भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम की सराहना कर रहे थे।

इस चर्चा में शामिल होते हुए नगर के निगोही रोड निवासी  9 वर्षीय सुरजीत पुत्र रामबहादुर ने भी खुशी जाहिर की, इसी दौरान पास में ही खड़े गैर समुदाय के युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने सुरजीत को चाकू मारकर घायल कर दिया।

आरोप है कि बचाने आए बबलू नाम के युवक के साथ गैर समुदाय के आढ़ती ने मारपीट कर दी। इस दौरान मंडी में माहौल काफी गर्म हो गया, बताया जाता है कि लोगों ने मंडी का गेट बंद कर दिया और हमलावर युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, साथ ही मारपीट कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

देखते ही देखते उक्त घटना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई और हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व मंडल उपाध्यक्ष सुभाष सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए जिन्होंने विरोध करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आरएसएस, हिंयुवा, भाजपा, विहिप ने जताया विरोध
घटना की जानकारी होने पर सबसे पहले हिन्दू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह व मंडल उपाध्यक्ष सुभाष सिंह मौके पर पहुंचे, इसके अलावा आरएसएस पदाधिकारी विनोद कश्यप, शम्भू सिंह, भाजपा जिला मंत्री आदित्य चौहान, उमांश सह खंड कार्यवाह ने कोतवाली पहुंचकर जमकर पाक विरोधी नारेबाजी कर अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं विहिप उदयराज सिंह ने भी उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा।

ये भी पढ़ें- ट्रेन में रहस्यमयी मौत, हरदोई से शाहजहांपुर तक शव ने किया सफर

ट्रेन में रहस्यमयी मौत, हरदोई से शाहजहांपुर तक शव ने किया सफर
शाहजहांपुर, अमृत विचार: प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस में जनरल कोच में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। अधेड़ व्यक्ति के शव हरदोई से शाहजहांपुर तक सफर किया। आरपीएफ और जीआरपी ने शव को उतार लिया।

प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह आठ बजे शाहजहांपुर के लिए आ रही थी। ट्रेन के गार्ड की बोगी के पड़ोस में जनरल कोच में एक अधेड़ व्यक्ति सीट पर लेटा था।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग कोच में चढ़े और उसे उठकर बैठने के लिए कहा तो वह कुछ नहीं बोला और शक्ल देखकर आंखे बंद करके लेट गया।

हरदोई से ट्रेन छुटने के बाद यात्रियों ने उसे उठाने का प्रयास किया तो नहीं उठा और न ही हिल डुल रहा था। यात्रियों ने समझा कि यह मर गया है। लोगों ने अगले स्टेशन पर गार्ड को सूचना दी कि सीट पर एक यात्री मर गया है।

उसके सामने बैठे लोग उठकर दूसरी सीट पर चले गए। गार्ड ने कंट्रोल को सूचना दी कि एक व्यक्ति की सफर के दौरान मौत हो गयी। कंट्रोल ने आरपीएफ और जीआरपी को मेमो दिया।

ट्रेन प्लेटफार्म पर करीब साढ़े नौ बजे पहुंची। आरपीएफ और गार्ड ने मृत अवस्था में कोच से नीचे उतारा। जीआरपी के थाना प्रभारी रेहान अली ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 68 साल होगी।

उसके पास जेब में 18 रुपये, खाने वाली तंबाकू निकली है। उसके पास टिकट नहीं मिला है। अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: शस्त्रागार भंडार से सरकारी पिस्टल मैगजीन समेत गायब...मामला खुला तो मचा हड़कंप