Lakhimpur Kheri update - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग, व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
पलियाकलां, अमृत विचार: भीषण गर्मी के साथ नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतरती जा रही है। अंधाधुंध बिजली कटौती से आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग भी बेहद परेशान है। इसी को लेकर नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को बिजली उपकेंद्र पहुंचकर बिजली व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताया और नारेबाजी की। एक्सईएन को संबोधित ज्ञापन जेई को सौंपते हुए बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की गई।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन में नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पलिया नगर को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। आए दिन फॉल्ट होते रहते हैं, और यदि रात में कोई फॉल्ट हो जाए तो वह सुबह 10 बजे से पहले ठीक नहीं किया जाता। इससे उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ती है, जो बेहद कष्टदायक है।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि स्थिति में तत्काल सुधार नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, संदीप बंसल, अनिल वर्मा, अमर गुप्ता, राजीव गुप्ता, आशीष अग्निहोत्री, विकास दीक्षित, रितेश गर्ग, अमन गुप्ता और हैप्पी श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार कार ने चार युवकों को रौंदा, नाले में गिरने से एक मौत

लखीमपुर खीरी: तेज रफ्तार कार ने चार युवकों को रौंदा, नाले में गिरने से एक मौत
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: शहर में गोला रोड पर सोमवार की आधी रात के बाद पैदल जा रहे चार युवकों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। टक्कर इतनी तेज हुई कि एक युवक उछलकर पड़ोस में बने नाले में गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया, लेकिन नाले में युवक के पड़े होने की किसी को कोई जानकारी नहीं हो सकी। इससे पूरी रात नाले में पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। सुबह पुलिस ने शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हादसा सोमवार की देर शाम हुआ। शहर के मोहल्ला कमलापुर निवासी नागेंद्र कुमार 22 पुत्र विनोद अपने साथियों अमित, यशवंत व अंश निवासी उदयपुर महेवा के साथ गोला रोड पर पैदल राज पैलेस की तरफ जा रहा था। सभी सड़क पर अपनी साइड से किनारे चल रहे थे। इसी बीच आई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने चारों युवकों को रौंद दिया। वहीं कार की टक्कर से नागेंद्र उछलकर नाले में जा गिरा, जबकि अमित, यशवंत और अंश सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर और कमर की हड्डी टूट गई।

चीख पुकार और तेज आवाज सुनकर तमाम लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क किनारे पड़े अमित, यशवंत व अंश को एंबुलेंस 108 की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया, जबकि नागेंद्र नाले में पूरी रात पड़ा रहा। पुलिस कार को कब्जे में लेकर वापस लौट गई। इससे उसकी मौत हो गई। सुबह कुछ लोगों ने एक युवक का शव नाले में पड़ा देखा।

शव देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर शहर कोतवाल हेमंत राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराई। शव की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में हुई। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

लखीमपुर खीरी: भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
सिंगाही, अमृत विचार: थाना सिंगाही क्षेत्र के बेलरायां-सिंगाही मार्ग पर स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पास गुरुवार को भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पिता को मामूली चोटें आईं। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

कोतवाली तिकुनिया के गांव भूलनपुर निवासी इंद्रपाल अपने पुत्र उपेंद्र (25) के साथ बाइक से निघासन गए थे। दोपहर में लौटते समय सिद्ध बाबा मंदिर के पास भूसा भरकर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। इंद्रपाल को हल्की चोटें आईं, जबकि उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उपेंद्र को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी निघासन भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब उपेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एसओ अजीत कुमार ने बताया कि मृतक के भाई हरीश की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: मूकबधिर युवती से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी: मूकबधिर युवती से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मूकबधिर 30 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के परिजनों ने बताया कि पड़ोस के किशन का उनके घर आना जाना था। बुधवार को उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। इसी बीच आरोपी किशन उनके घर आया। उसने पुत्री को अकेला पाकर दबोच लिया और दुष्कर्म किया। घटना किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चला गया।

शाम को परिजन जब घर आए तो युवती रोने लगी। परिवार वालों ने जब उससे रोने की वजह पूछी और काफी समझाया बुझाया तो उसने इशारों में अपनी मां को आप बीती बताई। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले सदर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस ने रात में ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के दो चेन स्नैचर गिरफ्तार, तमंचे समेत नकदी बरामद

लखीमपुर खीरी: चोरी की चार स्कूटी 18 बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चार स्कूटी और 18 बाइकें बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान भेजा है।

सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और बाइकों को बरामद करने की लिए टीमें लगाई थीं। टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली थी। इसके बाद उसमें दिख रहे संदिग्धों की पहचान कराई।

एक फुटेज में कैद एक संदिग्ध युवक की पहचान हाशिम उर्फ मामा निवासी गंज महेवा के रूप में हुई। पुलिस ने जब उसकी तलाश की तो पता चला कि वह वर्तमान समय में शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में रह रहा था।

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम राजकीय पॉलेटक्निक स्कूल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक से आ रहे हाशिम उर्फ मामा को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके साथी अयोध्या यादव निवासी खजुहा थाना ईशानगर और अश्वनी निवासी डीहुवा कलां कोतवाली धौरहरा को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामापुर मार्ग पर मेहता मिलेनियम अस्पताल के सामने बने बाउंड्रीवाल के पीछे और बेढनापुर पुल के पास अर्द्धनिर्मित मकान से चार स्कूटी और 18 बाइकें बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान भेजा है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा बाघ...वन विभाग से खफा ग्रामीणों का हंगामा

लखीमपुर में एसपी की तड़के जांच में खुली पोल, ड्यूटी से गैरहाजिर मिले 9 पुलिसकर्मी
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: हनुमान पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था जांचने निकले शनिवार की तड़के एसपी संकल्प शर्मा ने निकले तो पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई। उनके निरीक्षण के दौरान थाना पढुआ निरीक्षक, चौकी इंचार्ज समेत नौ पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले।

एसपी के सड़क पर घूमने की जानकारी होते ही पुलिस में खलबली मच गई। कई दरोगा और सिपाही हांफते हुए अपनी ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंच गए।  एसपी ने गैरहाजिर मिलने वाले इंस्पेक्टर समेत सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सदर कोतवाली  में रपट दर्ज कराई है।

शहर में शनिवार की सुबह शहर के श्रीराम चौराहा के निकट हनुमान मंदिर से पदयात्रा निकलनी थी। सीतापुर फोरलेन पर स्थित गुलरीपुरवा मंदिर तक करीब 11 किलोमीटर पदयात्रा में 50 हजार से अधिक भक्तों शामिल थे। इसको लेकर जिले के कई प्रभारी निरीक्षक, दरोगाओं और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी।

इससे साथ ही कई जगहों पर प्वाइंट बनाये गए थे और इन प्वाइटों पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। सभी को आदेश दिए गए थे कि हनुमान पदयात्रा में लगे पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुबह 3 बजे अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे।

शाम को ही उन्हें ड्यूटी स्थल का चार्ट आदि भी भेज दिया गया था। ज्यादातर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय से अपनी ड्यूटी पर पहुंच गए। शनिवार की तड़के  एसपी संकल्प शर्मा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए खुद अपने बंगले से निकले और निरीक्षण करते खुद मंदिर स्थल पर पहुंचे।

एसपी के आने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कई दरोगा और सिपाही हांफते हुए अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच गए। उधर मंदिर पर पहुंचे एसपी ने करीब साढ़े पांच बजे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करवाई तो वह खुद हैरान रह गए। चेकिंग में  इंस्पेक्टर पढुआ पुष्पराज कुशवाहा, ढखेरवा चौकी इंचार्ज  संदीप यादव,

मोहम्मदी थाने के दरोगा राम चन्द्र सिंह, महिला दरोगा अंजना जायसवाल, कांस्टेबल शशि कपूर, अनूप, प्रत्युष यादव, संध्या सिंह, कौशलेंद्र प्रताप और राजेन्द्र गंगवार अपने ड्यूटी स्थान पर नहीं मिले। एसपी ने इस पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी के खिलाफ कोतवाली सदर में रपट दर्ज कराई है।

गैरहाजिर मिले पुलिसकर्मियों पर लटकी कार्रवाई की तलवार
एसपी की जांच में ड्यूटी से गायब रहने वाले प्रभारी निरीक्षक पढुआ समेत सभी नौ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इससे इन पुलिस वालों के चेहरों पर भी हवाईयां उड़ने लगी है। माना जा रहा है कि एसपी ने ड्यूटी से गायब रहने के मामले को काफी गंभीरता से लिया है।

इससे आरोपी पुलिस वालों पर कार्रवाई की तलवार लट गई है। बताया जाता है कि जल्द ही सभी गैरहाजिर पुलिसकर्मियों के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इससे अब कार्रवाई तय मानी जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक पढुआ समेत नौ पुलिस कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट से गैरहाजिर मिले हैं, जो  काफी गंभीर विषय है। सभी के खिलाफ सदर कोतवाली में रपट दर्ज कराई गई है- संकल्प शर्मा, एसपी

ये भी पढ़ें- Lakhimpur: मौसम में बदलाव से बढ़े पेट दर्द, बुखार और डायरिया के मरीज

लखीमपुर-खीरी: हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, अग्नि सुरक्षा पर किया मंथन
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार: जिले में हो रहे अग्निकांडों और भीषण गर्मी में हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने अग्निशमन व आपात सेवा विभागों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा और हीट वेव से निपटने और लोगों को जागरूक करने पर मंथन किया। साथ ही ढीले और झूलते बिजली के तारों को तत्काल ठीक कराने के न सिर्फ निर्देश दिए, बल्कि प्रत्येक स्थान पर सुधार कार्य का प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) जारी करने को कहा।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित अग्निशमन व आपात सेवा विभागों की गोष्ठी में डीएम ने विद्युत महकमे को कड़ी हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि अवर अभियंता 100 प्रतिशत क्षेत्रों की जांच करें। एसडीओ 50 प्रतिशत क्षेत्रों का सत्यापन करें। अधिशासी अभियंता 10 प्रतिशत क्षेत्रों का निरीक्षण करें। अधीक्षण अभियंता कम से कम पांच प्रतिशत क्षेत्रों का स्वयं भौतिक सत्यापन करें।

डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को अग्निशमन वाहनों को जलापूर्ति के लिए फायर हाइड्रेंट लगने एवं जल निगम और सीएफओ को 10 प्रतिशत चेक करने को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि सिर्फ प्रशासन नहीं, बल्कि जनता की सतर्कता ही असली सुरक्षा कवच है। जब गांवों में लोग जागरूक होंगे, तभी आपदा से निपटना आसान होगा।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक तहसील में ऐसी बैठकें कराई जाएं, जिनमें ग्राम प्रधान, लेखपाल, अग्निशमन अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के लोग उपस्थित रहें। इन बैठकों में ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय, प्राथमिक सहायता, और फायर ब्रिगेड से संपर्क के तरीकों की जानकारी दी जाए।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी एआर शर्मा ने कहा कि गर्मी के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सूखी फसल अवशेष, लूज बिजली के तार और चूल्हे-अंगीठी का असावधानी से प्रयोग आग फैलाने की मुख्य वजहें हैं। हर गांव में कम से कम एक प्राथमिक अग्निशमन किट होनी चाहिए, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

गर्मी का कहर नहीं सताएगा, अगर अपनाएंगे ये बचाव मंत्र
गोष्ठी के दौरान सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने गर्मी, लू और हीट वेव से बचने के उपायों पर प्रकाश डाला। कहा कि इस मौसम में बिना जरूरी काम के दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। साथ ही उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने, सिर को टोपी या गमछे से ढकने और घर से निकलते समय छायादार स्थानों का प्रयोग करने की सलाह दी।

सीएमओ ने कहा कि लू से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है सतर्कता और सजगता। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं विशेष रूप से सावधानी बरतें। लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस, जरूरी दवाएं और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं हैं।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: डीआईओएस ने की छापेमारी, पुस्तक विक्रेताओं व स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप

लखीमपुर खीरी में किशोर की हत्या, आरोपियों ने नहर में फेंका था शव, सात गिरफ्तार
निघासन, अमृत विचार: पढुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को किशोर कूदा नहीं था बल्कि किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के शक में आरोपी उसे घर से लाए थे। उधर, किशोर की तलाश में जुटी पीएसी फ्लड ने तीसरे दिन किशोर का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

थाना निघासन क्षेत्र की एक किशोरी रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। उसके परिवार वालों को शक था कि पढुआ थाना क्षेत्र के गांव सरपतहा डंडूरी निवासी रमेश कश्यप उर्फ छोटू किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। आरोप है कि गुरुवार को किशोरी के कुछ रिश्तेदार रमेश कश्यप को घर से बुलाकर लाए थे। किशोरी के बारे में युवक से पूछताछ कर रहे थे।

पूछताछ के दौरान रमेश उर्फ छोटू ने किशोरी की बरामद कराने की बात कहकर नहर पटरी पर चलने की बात कही। रमेश सहित लड़की पक्ष के लोग शारदा नहर के किनारे पहुंचे। आरोपी पक्ष का कहना था कि इसी बीच रमेश नहर पटरी से भागकर नहर में कूद गया और कुछ देर में लापता हो गया। तीसरे दिन पीएसी फ्लड टीम ने किशोर का शव नहर से बरामद किया है।

उधर पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ में आरोपियों ने किशोर को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने अपहरण और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर घटना में शामिल वकीमुद्दीन, आसिफ, जलीस, वसीमुद्दीन निवासी डंडूरी, हकीमुद्दीन, सरताज व सालिम निवासी करमूपुरवा (झंडी) को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: खेत में पानी भर रहे किसान पर तेंदुए का हमला...बचाने आए लोग भी घायल

लखीमपुर खीरी: मियां बीवी का हुआ विवाद... पति ने कर डाला पत्नी का वो वाला फोटो वायरल!
गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचारः कोतवाली क्षेत्र के गांव की विवाहिता का पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा वापसी के लिए पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसका आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने पति के नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बहारगंज निवासी रामकुमार की पुत्री जूली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसका अपने पति अभिषेक पुत्र राजेंद्र प्रसाद निवासी शाहपुर सुनौरी थाना नीमगांव से पारिवारिक न्यायालय में हर्जा खर्चा के लिए मुकदमा चल रहा है। वापसी के लिए उसका पति रोज नए नंबरों से फोन कर धमकाता है और गाली गलौज करता है।

मुकदमा वापस न लेने पर पीड़िता और उसकी एक वर्ष की पुत्री को जान से मारने की धमकी भी देता है। विवाहिता द्वारा मुकदमा वापसी से इनकार करने पर पति अभिशेक ने उसका आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिया है, जिससे विवाहिता को काफी शर्मिंदगी हो रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: गिरधरपुर में करंट लगने से महिला की मौत, प्लग सॉकेट लगाते समय हुआ हादसा

लखीमपुर खीरी: कार की चपेट में आकर छह साल की छात्रा घायल, हालत गंभीर
सिंगाही, अमृत विचार। कस्बे में स्कूल से घर जा रही एक छह साल की छात्रा कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

कस्बे के वार्ड संख्या छह निवासी अरविंद मौर्य की पुत्री आरुषि (6) स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी अन्य सहेलियों के साथ घर वापस आ रही थी। घर के पास ही वह तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पिता अरविंद मौर्य घायल बच्ची को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर पर डॉक्टर ने छात्रा को जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से भाग निकला। कार नौरंगाबाद निवासी एक युवक की बताई जा रही है।

लखीमपुर खीरी: पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार, प्रशासन के समझाने पर माने
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना सिंगाही क्षेत्र में पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगाते समय करंट लगने से गांव बंगलहा तकिया के मजरा घोसियाना निवासी एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे निघासन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिवार वाले उसे घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। सूचना पाकर नायब तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि प्रशासन के समझाने पर लोग मान गए।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव घोसियाना निवासी मंसूर {38} पुत्र अल्ली अपने घर में पंखे का तार लगा रहा था। एक तार बिजली के बोर्ड में लग चुका था। इसी बीच दूसरा तार उसके सीने में लग गया, जिससे उसे करंट लगा और जमीन पर गिर गया। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर निघासन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।

परिवार वाले शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। इसी बीच सूचना पाकर नायब तहसीलदार हरेराम लेखपाल और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, लेकिन नायब तहसीलदार के काफी समझाने पर परिवार के लोग माने और शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें। लखीमपुर खीरी: ससुराल में रहे युवक का पत्नी से हुआ विवाद, संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला शव

लखीमपुर खीरी: ससुराल में रहे युवक का पत्नी से हुआ विवाद, संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला शव
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव नौरंगपुर अपने ससुराल में पत्नी के साथ रह रहे युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शुक्रवार को शव पेड़ से लटका मिला है। परिवार वालों ने मृतक की पत्नी, भाई और भाभी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना ईसानगर के गांव बदालीपुर मजरा चंद्रासा खुर्द निवासी रामलाल ने बताया कि उनके पुत्र संजय राजपूत की शादी करीब तीन साल पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव नौरंगपुर निवासी रामलखन की पुत्री मर्रा के साथ हुई थी। पुत्रवधू का चाल चलन ठीक नहीं था। जिस वजह से वह अपने मायके में ही रहना चाहती थी। पुत्रवधू के कहने पर करीब पांच महीने से उनका पुत्र संजय राजपूत भी पत्नी के साथ ससुराल में रहने लगा।

शुक्रवार को उसके पुत्र की मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नौरंगपुर गांव के बाहर पेड़ से लटका बरामद हुआ। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने पुत्रवधू, उसके भाई और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक दिन पूर्व पत्नी से हुआ था विवाद
मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र और पत्नी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दोनों के बीच अनबन रहती थी। साथ ही विवाद होता रहता था। गुरुवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है।

ये भी पढ़ें। लखीमपुर खीरी: पानी भरे गड्ढे में गिरने से तीन साल के बालक की मौत, परिवार में कोहराम