victory - Amrit Vichar

Rajya Sabha Elections : बिहार की पांचों सीटों पर NDA का कब्जा, नीतीश कुमार बने सांसद, सम्राट चौधरी ने दी बधाई
नई दिल्ली। बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी पांचों सीटों पर जीत दर्ज की है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पांचों उम्मीदवारों की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और न्याय के साथ विकास के नीति की जीत है।

उन्होंने एनडीए के सभी विधायकों का आभार जताते हुए कहा कि सभी ने एकजुट होकर उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों ने अपनी पार्टी, एनडीए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वोट किया है। यह उनके एनडीए के प्रति समर्पण और बिहार के विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि वे पांच बार विधायक और बिहार में एनडीए सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे हैं। बिहार के विकास में उनका महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। वे हमेशा जनता के सरोकार की राजनीति करते हैं। उपमुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि विधानसभा के बाद अब वे उच्च सदन राज्यसभा की गरिमा को और बढ़ाने का काम करेंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में उन्होंने बिहार के विकास को नया आयाम दिया है। 2005 से पहले के जंगलराज वाले बिहार को अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने तेजी से विकास करने वाले राज्यों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार उनके योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। उनके मार्गदर्शन में बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। नीतीश कुमार के लंबे संसदीय अनुभव का लाभ अब राज्यसभा को भी मिलेगा।

उपमुख्यमंत्री ने सामाजिक न्याय के पुरोधा स्व. कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोकमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को भी पुनः राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनके राजनीतिक अनुभव का लाभ राज्यसभा को मिलता रहेगा। साथ ही, उन्होंने शिवेश राम के राज्यसभा सदस्य बनने पर भी शुभकामनाएं दी। चौधरी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के ध्येय पर राजनीति करती है। शिवेश राम का राज्यसभा के लिए चुना जाना इसका जीवंत उदाहरण है।

घोषित परिणामों के अनुसार, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से दो उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। इनमें स्वयं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल हैं। वहीं, भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और शिवेश कुमार ने जीत दर्ज की। इसके अलावा, एनडीए सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएमएल) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी राज्यसभा चुनाव जीतने में सफल रहे।

फाइनल में लखनऊ की बास्केटबॉल टीम, हाथरस को 19-15 से हराया, अलीगढ़ से होगी टक्कर
लखनऊ, अमृत विचार: गाजियाबाद में आयोजित 3x3 सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में लखनऊ पुरुष बास्केटबॉल टीम ने फाइनल में जगह बनाई। टीम ने लगातार दो दमदार जीत दर्ज कर अपने इरादों को साफ कर दिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लखनऊ जिले की टीम ने कड़े संघर्ष में हाथरस को 19-15 से हराया।

इसके बाद सेमीफाइनल में लखनऊ ने मेजबान गाजियाबाद के खिलाफ बेहतरीन तालमेल और ऊर्जा से भरपूर खेल का प्रदर्शन करते हुए 20-16 से जीत हासिल की। लखनऊ टीम की ओर से पुलकित सचदेवा, अश्विनी गुप्ता, विजय परमार और अर्जुन पांडेय का प्रदर्शन सराहनीय रहा।

पूरे टूर्नामेंट में टीम ने तेज गति, बेहतर समन्वय का परिचय दिया। विशेष रूप से विजय परमार और अर्जुन पांडेय ने निर्णायक क्षणों में अहम अंक जुटाए और मजबूत रक्षात्मक खेल से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टक्कर अलीगढ़ से होगी। टीम पूरे आत्मविश्वास के साथ खिताब जीतने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।

ये भी पढ़ें :

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से वाशिंगटन सुंदर बाहर, ऋषभ पंत के बाद साइड स्ट्रेन का शिकार हुए क्रिकेटर

शतक से चूकी वॉल की तूफानी पारी से यूपी वारियर्स 12 रन से जीता
लखनऊ, अमृत विचार। जॉर्जिया वॉल (99 नाबाद) भले ही अपने शतक से चूक गयी हों लेकिन उनकी तूफानी पारी की बदौलत यूपी वारियर्स ने वुमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के एक मुकाबले में न सिर्फ लीग के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाया बल्कि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ऑल आउट कर 12 रन की शानदार जीत अपने नाम कर ली।

यूपी वारियर्स ने पहले खेलते हुये पांच विकेट पर 225 रन बनाये जिसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स की पूरी टीम 19.3 ओवर में 213 रन बना कर सिमट गयी। वारियर्स के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी चैलेंजर्स ने शुरु से आक्रामक अंदाज अपनाया मगर रन रफ्तार तेज करने के प्रयास में उसके पांच शीर्ष खिलाड़ी 11 ओवर के खेल में 107 रन बना कर पवेलियन लौट गये जिससे वारियर्स की आसान जीत के कयास लगाये जाने लगे मगर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (69) ने छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से मैच में जान फूंक दी वहीं पुछल्ली स्नेह राणा ने मात्र छह गेंदों पर तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 26 रन बना कर मैच को अपने पक्ष में करने की पुरजोर कोशिश की मगर अंतत: जीत मेजबानों के खाते में आयी।

इससे पहले प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी यूपी वारियर्स के बल्लेबाजों ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में गरज चमक के साथ बल्लेबाजी की। वॉल को अंतिम गेंद पर शतक पूरा करने के लिए दो रन चाहिए थे लेकिन वह एक ही रन बना सकीं और डब्ल्यूपीएल के इतिहास में पहला शतक आते आते रह गया।

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत होगी : रावत
हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने दावा किया लोकसभा चुनाव-2024 में इंडिया गठबंधन की मजबूत जीत होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जनता ने इस बार परिवर्तन के लिए वोट किया है और आगे भी करेगी। लोगों ने इस चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और समाज में फैलती असहिष्णुता के खिलाफ वोट दिया है। उत्तराखंड में पांचों संसदीय सीटें कांग्रेस जीत रही है। उन्होंने कहा कि देश में विकास ठप है।

डबल इंजन की सरकार देश न प्रदेश कहीं भी सुनियोजित विकास नहीं कर सकी। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर रावत ने कहा कि विपक्ष का पूरा सहयोग राज्य सरकार के साथ है, लेकिन मैं बहुत चिंतित हूं कि जिस तरह पिछली बार चारधाम यात्रा में अव्यवस्थाएं हुईं थी, इस बार वे अव्यवस्थाएं अत्यधिक चिंताजनक हो सकती हैं।

क्योंकि सरकार के पास इनसे निपटने की कोई रणनीति नहीं है। राज्य सरकार को जिस समय चारधाम यात्रा को लेकर प्लान तैयार करना था, उस समय पूरी सरकार देश व प्रदेश में चुनाव प्रचार में मस्त थी। मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री खुद प्रदेश से गायब थे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि चारधाम यात्रा की सरकार ने क्या ही तैयारी की होगी। अंत में उन्होंने कहा कि 4 जून को मतगणना के साथ ही तय हो जाएगा कि देश व प्रदेश की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।

मुरादाबाद: शाह की बैठक को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने रात भर किया मंथन, पहले व दूसरे चरण की 13 सीटों पर शाह देंगे जीत का मंत्र
मुरादाबाद,अमृत विचार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बुधवार को मुरादाबाद में दिल्ली रोड स्थित होटल क्लार्क इन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले व दूसरे चरण में होने वाले 13 सीटों के चुनाव को लेकर पार्टी व गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ बैठक करेंगे। इसकी तैयारी में पार्टी पदाधिकारी जुटे हैं। इस बैठक में अमित शाह बूथ प्रबंधन को पुख्ता कर कमियों को दूर कर हर हाल में जीत की रणनीति बनाकर जीत का मंत्र देंगे।

दिल्ली रोड स्थित क्लार्क इन होटल में अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक तीन बजे होनी है। इसके लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश बैठक में प्रस्तुत सभी सीटों का खाका प्रस्तुत करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, सभी 13 सीटों के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष आदि बैठक में मौजूद रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि बूथ प्रबंधन की सटीक रुपरेखा के आधार पर अबकी बार 400 पार केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को साकार किया जाएगा।

ये भी पढ़े :- अपने दायरे में रहकर काम करो...रुचि वीरा के व्यवहार से दुखी सपा कार्यकर्ता, कहा- जॉब छोड़ पार्टी के लिए किया था चुनाव प्रचार

Pakistan : चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं, नवाज को पांच और नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसदों का मिला समर्थन...बनेगी गठबंधन सरकार?
लाहौर। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के पांच और नवनिर्वाचित निर्दलीय सांसदों ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएन-एल में शामिल होने का फैसला किया। हाल में हुए चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलने के बाद शरीफ गठबंधन सरकार बनाने के प्रयास कर रहे हैं।

इससे एक दिन पहले इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी समर्थित निर्दलीय सांसद ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का दामन थाम लिया था। कुल छह निर्दलीय सांसद पीएमएल-एन में शामिल हो चुके हैं।

पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने सोमवार को ‘एक्स’ पर लिखा कि एनए-189 सीट से सांसद सरदार शमशीर मजारी, पीपी-195 से निर्वाचित इमरान अकरम, पीपी-240 से निर्वाचित सोहेल खान, पीपी-297 के सांसद खिज्र हुसैन मजारी और पीपी-249 से नेशनल असेंबली के सदस्य साहिबजादा मोहम्मद गाज़िन अब्बासी ने नवाज शरीफ से मुलाकात की।

शहबाज ने लिखा कि सभी सदस्यों ने नवाज शरीफ के नेतृत्व में विश्वास जताया और पीएमएल (एन) में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। शहबाज शरीफ ने लिखा, "आप पाकिस्तान को बेहतर बनाने और लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के कारवां का हिस्सा बन गए हैं।"

ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान के चुनावी नतीजों में हुई धांधली! पाक निर्वाचन आयोग ने तीन दिन बाद जारी की ईसीपी

ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार Lai Ching-te की जीत
ताइपे। ताइवान के राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवार लाई चिंग-ते की जीत हुई है। ताइवान के राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव के नतीजे अगले चार वर्षों में चीन के साथ संबंधों की दिशा तय करेंगे।

चीनी मुख्य भूभाग और स्व-शासित द्वीप के बीच 110 मील के जल क्षेत्र की शांति और स्थिरता दांव पर है, जिस पर चीन अपना दावा करता है। चीन के साथ तनाव के अलावा चुनाव अर्थव्यवस्था में सुस्ती, आवास खरीदने की क्षमता, अमीर और गरीब के बीच बढ़ती खाई और बेरोजगारी जैसे घरेलू मुद्दों पर आधारित था।

ये भी पढ़ें:- PHOTOS: न्यूजीलैंड की पूर्व PM Jacinda Ardern शादी के बंधन में बंधी, कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण हुई थी कैंसिल

हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव Update-MBPG में जीत का ताज रमोला के सिर पर सजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुमाऊं के सबसे बड़े बड़े कॉलेज एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव का नतीजा आखिरकार सामने आ गया है और जीत का ताज आखिरकार कड़ी टक्कर के बाद एबीवीपी के प्रत्याशी सूरज रमोला के सिर पर सज गया। मात्र 17 वोटों से निर्दलीय प्रत्याशी संजय जोशी को रमोला ने शिकस्त दी।

हलांकि  टक्कर काफी जबरदस्त रही और ऐसा कई बार लगा कि संजय बाजी मार सकते हैं । इधर जीत के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कॉलेज के बाहर रमोला के समर्थकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।

हल्द्वानी: छात्र संघ चुनाव Update- महिला कॉलेज में ABVP की जीत, देखें List
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर प्रीती स्यूनरी 363 वोट लेकर विजयी हुई हैं।

बागेश्वर उपचुनाव: पार्वती दास के सिर पर सजा जीत का ताज...भाजपा ने मारी बाजी
बागेश्वर, अमृत विचार। बागेश्वर उप चुनाव के लिए बीते पांच सितंबर को मतदान हुआ था। जिसमें 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ। आज फैसले की घड़ी आखिरकार आ ही गई और जीत का ताज भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास के सिर पर सज ही गया।

उपचुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर थी दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने अपने पूरी ताकत इस चुनाव में झोंक दी थी और लगातार नतीजों पर नजर भी बनाए हुए थे। बागेश्वर उपचुनाव का परिणाम आ चुका है, यह सीट भाजपा ने बरकरार रखी तथा इस सीट पर जनता ने मामूली अंतर से स्व चंदन दास की पत्नी पार्वती दास को विधायक बनाया।

14 राउंड तक ईवीएम की मतगणना चली। इसके बाद पोस्टल बैलेट व सर्विस मतों की गितनी हुई। भाजपा की पार्वती दास को 34028 मत मिले। उन्होंने 2489 मतों से जीत हासिल की। कांग्रेस के बंसत कुमार को 31539 मत मिले। नतीजे घोषित होते ही पार्वती दास जिंदावाद तथा चंदन राम दास अमर रहे के नारों से नगर गूंजने लगा। कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुंचे। यहां पहुंचने पर अपने विधायक को बधाई दी। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने विधायक पार्वती दास को चुनाव आयोग से जारी प्रमाण पत्र दिया।

डिग्री कॉलेज में बने मतगणना केंद्र में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले ईवीएम मशीनों की गणना हुई। 14 राउंड तक ईवीएम की मतगणना हुई। इसके बाद पोस्टल बैलेट और सर्विस मतदाताओं के वोटों की गितनी हुई। परिणाम शुरू से लेकर आखिरी तक करीबी रहे।

कांग्रेस के बसंत कुमार शुरुआत के 2 चरणों में आगे थे मगर उसके बाद वो लगातार पिछड़ते चले गए। मुकाबला दिलचस्प रहा लेकिन जीत बीजेपी की ही हुई। बागेश्वर की जीत के बाद बीजेपी को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है। बीजेपी इसे धामी के काम पर मुहर बताकर भी प्रचारित कर रही है।

अपको बता दें कि तीसरे राउंड में भाजपा और कांग्रेस में सिर्फ एक वोट का अंतर था जिसमें भाजपा को 6774 और कांग्रेस 6773 मत प्राप्त हुए थे। जबकि पहले राउंड में कांग्रेस के बसंत कुमार 754 वोट और दूसरे राउंड में 195 वोटों से आगे चल रहे थे।

इसके बाद चौथे राउंड में भाजपा ने बढ़त लेना शुरू की और 476 वोटों से कांग्रेस को लीड़ दे डाली। अब स्कोर देखें तो भाजपा को 10099 और कांग्रेस को 9623 मत प्राप्त हुए। जबकि यूकेडी के अर्जुन देव को 256, एसपी के भगवत प्रसाद को 197, यूपीपी के भागवत कोहली 87 और 400 मत नोटा में पडे़।

पांचवें राउंड में भाजपा 1091 मत से आगे रही, छठे में 1700 मत, सातवें में 1542 मत से, आठवें राउंड में 2177 मत से बढ़त बनाए रही और इसके बाद लगातार बढ़त बनाते हुए नौवें राउंड में 2261, दसवें में 2041, ग्यारहवें में 2259 से बढ़त बनाते हुए तेरहवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को 31411 मत पड़े। कांग्रेस के बसंत कुमार को  28685 वोट मिले। जबकि यूकेडी के अर्जुन देव को  821, एसपी के भगवती प्रसाद को 608, यूपीपी के भागवत कोहली को 258 मत मिले। जबकि 1189 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया।

पोस्टल बैलेट में भाजपा को 781 मत मिले। जबकि कांग्रेस को 697 मिले। इसके अलावा 19 मत यूकेडी को,  5 मत उपपा को, 11 मत सपा को और 25 मत नोटा को मिले।

घोसी उपचुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत के साथ ही राजग में बिखराव शुरू हो जाएगा : जदयू
बलिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की उत्तर प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि घोसी उपचुनाव का परिणाम आते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से जुड़ी पार्टियों के टूटकर विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव एलायंस) से जुड़ने सिलसिला शुरू हो जाएगा।

सिंह ने यहां जिला मुख्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन की जीत होगी। उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव से भाजपा की विदाई का बिगुल बज चुका है और 2024 में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। सिंह ने दावा किया कि घोसी उपचुनाव का नतीजा आते ही राजग के घटक दलों का टूट कर ‘इंडिया’में शामिल होने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि 2024 में केन्द्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनते ही उत्तर प्रदेश में भी सत्ता परिवर्तन होगा, क्योंकि राज्य के सैकड़ों विधायक विपक्षी गठबंधन के सम्पर्क में हैं। जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने पर समूचा विपक्ष एकजुट होगा। फिलहाल जो गैर-राजग दल ‘इंडिया’ से अलग हैं, वो भी चुनावी अधिसूचना जारी होने के बाद विपक्षी गठबंधन के साथ आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्तौल का लाइसेंस रद्द, डीएम ने की कार्रवाई

कानपुर: भाजपा-राधामोहन सिंह की बंसी से निकलेगा जीत के मंत्र का राग
कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले भाजपा के दिग्गजों के दौरें शुरू हो गए हैं। ब्राह्मण बहुल कानपुर की मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित है। अगले साल लोकसभा का भी चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी के भीतर मंथन इस बात पर चल रहा है कि यहां से मेयर प्रत्याशी ब्राह्मण होगा या किसी अन्य जाति का।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यभ उत्तर प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह शनिवार को इसी पर खास चर्चा को कानपुर आएंगे। शनिवार को ही उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी कानपुर आएंगे। वह प्रभावी मतदाताओं को संबोधित करेंगे। खास लोगों से उनकी मुलाकात भी होगी। दक्षिण जिला से मेयर का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग उठ सकती है।

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल की अध्यक्षता में क्षेत्रीय कार्यालय में हुई तैयारी बैठक में कार्यक्रम आयोजन को लेकर बैठक हुई। प्रमुख पदाधिकारियों संग हुई बैठक में प्रकाश ने कहा कि नगर निगम चुनाव की दृष्टि से राधामोहन सिंह जीत का रोडमैप बताएंगे। उन्होंने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की।

राधामोहन सिंह दस बजे जाजमऊ गंगापुल और वहां से सर्किट हाउस जाएंगे। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह अपरान्ह तीन बजे प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारियों की बैठक संबोधित करेंगे। शाम छह बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। क्षेत्रीय संगठन प्रवक्ता अनूप अवस्थी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी है।

शनिवार की बैठक में सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, विधायक सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, एमएलसी सलिल विश्नोई, अरुण पाठक, अविनाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, उत्तर और दक्षिण जिला के पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। पता चला है कि इस बैठक में संभावित मेयर प्रत्याशियों का पैनल भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा पार्षदों के टिकट जिताऊ प्रत्याशी को ही देने की बात पर चर्चा की जाएगी।

15 वार्डों में मुस्लिम प्रत्याशियों पर विचार
भारतीय जनता पार्टी पहली बार नगर निगम चुनाव में पसमांदा मुस्लिम कार्ड चलने का इरादा लगभग पक्का कर चुकी है। कानपुर नगर निगम के कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां पर भाजपा को मुस्लिम प्रत्याशी नहीं मिलता था। ऐसा पहली बार होगा जब भाजपा मुस्लिम बहुल वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी। यह चुनाव पसमांदा मुस्लिम का भाजपा को समर्थन की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनस उसमानी ने बताया कि मुस्लिम टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: ब्राह्मण प्रत्याशी की संभावना, 2024 के समीकरण भी परखेंगे