raj bhawan - Amrit Vichar

कल इन रास्तों का करने वाले है इस्तेमाल तो हो जाईये सावधान! जानिए स्वतंत्रता दिवस पर कहा रहेगा डाइवर्जन और बंद
लखनऊ, अमृत विचार: स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधान भवन पर होने वाले झंडारोहण के चलते शुक्रवार (15 अगस्त) को विधान भवन के आसपास यातायात बदलाव किया गया है। इसके बाद शाम 5 बजे स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ-साथ अन्य लोग मौजूद रहेंगे। उक्त कार्यक्रम के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।

विधान भवन पर झंडारोहण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन

इस दौरान डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा, पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक वन-वे मार्ग भी बंद रहेगा। डायवर्जन सुबह 6 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि झंडारोहण के दौरान विधान भवन मार्ग पर रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा और हजरतगंज (अटल चौक) चौराहा के बीच यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा।

इधर से न जाएं

बंदिरयाबाग चौराहे से वाहन राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की ओर, लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की तरफ, हजरतगंज चौराहा से कोई भी वाहन डीएसओ चौराहा, सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा, एनेक्सी तिराहा, प्रेरणा केंद्र तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। चारबाग से आने वाली रोडवेज, सिटी बस व बडे़ वाहन केकेसी तिराहा से हुसैनगंज, रॉयल होटल, चारबाग से स्टेशन रोड, राणा प्रताप चौराहा से आने वाले छोटे वाहन हुसैनगंज चौराहा से रॉयल होटल चौराहा, निशातगंज से आने वाले रोडवेज, सिटी बस संकल्प वाटिका से सिकंदरबाग चौराहा, निशातगंज से आने वाले छोटे वाहन सिकंदरबाग से हजरतगंज, सुभाष चौराहा से हजरतगंज चौराहा, विधानभवन मार्ग की ओर, कैसरबाग, वीआईपी रोड/सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा से हजरतगंज चौराहा, गोमतीनगर, अयोध्या रोड से आने वाले वाहन व बस गोल्फ क्लब चौराहा से पार्क रोड या हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जाएंगे।

इधर से जाएं

गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर, बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर पार्क रोड होकर हजरतगंज चौराहा अथवा बर्लिग्टन चौराहा होकर जाएंगे। लोको चौराहा, कैंट या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग, सदर कैंट होकर, बैकुंठधाम तिराहा, 1090, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा, कैंट होकर, सहारागंज तिराहा, चिरैयाझील तिराहा या दैनिक जागरण चौराहा, 1090 चौराहा, कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, 1090 होकर जाएंगे। गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 या लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे। वाहन लालबत्ती चौराहा, कैंट होकर जाएंगे।

15 को बंद रहेंगी शराब, मॉडल शॉप और भांग की दुकानें

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में देशी शराब, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप, ताड़ी, भांग की दुकानें, सीएसडी डिपो समस्त सैन्य व अर्द्धसैनिक कैंटीन और समस्त प्रकार के थोक एवं फुटकर मदिरा बिक्री के अन्य सभी संस्थानों में मादक पदार्थों की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। यह जानकारी जिलाधिकारी विशाख जी ने दी। उन्होंने बताया कि खुले पाये जाने पर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त बंदी के लिए अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा।

ये भी पढ़े : Independence Day: राजधानी में बदली रहेगी तीन दिन यातायात व्यवस्था, आज व कल रिहर्सल इन रास्तों पर रहेगी रोक

International Yoga Day : राजभवन में शुरू हुआ योगाभ्यास, 21 जून तक चलेगा यह कार्यक्रम
लखनऊ, अमृत विचार। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शनिवार को राजभवन में योगाभ्यास कार्यक्रम शुरू हुआ। योगाचार्यों के निर्देशन में लोगों ने योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम 21 जून तक चलेगा। राजभवन के अधिकारियों ने बताया कि योगाभ्यास सत्र प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 20 जून 2025 तक राजभवन के लॉन में आयोजित किया जाएगा। लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशन में संयुक्त रूप से योगासन, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है।

आज के सत्र में लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन प्रतिभागियों में विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में योगप्रेमी नागरिक शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि यह योग सत्र इसी सत्र से 20 जून तक प्रतिदिन आयोजित होगा। इसके बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजभवन परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

ये भी पढ़े : यूपी का मौसम : आज पड़ सकती है भीषण गर्मी, बादलों की आवाजाही रहेगी जारी

लखनऊ : राजभवन में गूंजे होली के मधुर गीत, बधाइयों का तांता
लखनऊ, अमृत विचार। रंगों के पर्व होली की पूर्व संध्या पर राजभवन में गणमान्य लोगों का तांता लगा रहा। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और विश्वविद्यालय के कुलपतियों ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर उन्हें होली पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी को उत्साह, ऊर्जा और रंगों से भरपूर होली की बधाई देते हुए कहा कि फूलों की होली सबसे अच्छी होती है, सभी को फूलों एवं प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कामना की कि सभी का जीवन होली के रंगों की तरह उल्लासपूर्ण, ऊर्जा से भरपूर और सकारात्मकता से ओत-प्रोत रहे। यह ऊर्जा और रंग केवल उत्सव तक सीमित न रहकर हमारे कार्यों में भी दिखाई देने चाहिए।

उन्होंने होली के संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व बुरे विचारों को त्यागने और अच्छे विचारों को अपनाने का प्रतीक है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद का उदाहरण देते हुए बताया कि अंततः अच्छे विचारों की ही जीत होती है। उन्होंने सभी को परोपकार और सद्भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा होली के रंगों से सजे मधुर गीतों के साथ भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम के भक्ति गीतों की प्रस्तुति ने समारोह को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्यपाल जी अपने पूरे राजभवन परिवार के साथ हर त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाती हैं, जिससे प्रदेशवासियों को एक सकारात्मक संदेश और प्रेरणा मिलती है। इन आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि इससे समाज में समरसता और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

राज्यपाल मानहानि मामला: ममता बनर्जी ने कोर्ट में कहा- मेरी टिप्पणी में कुछ भी गलत नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को अपने इस बयान पर दृढ़ता से कायम रहीं कि महिलाओं ने कोलकाता में राजभवन में जाने को लेकर डर जाहिर किया था। ममता ने मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अन्य नेताओं के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में अंतरिम आदेश के लिए राज्यपाल सीवी आनंद बोस की ओर से कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष दाखिल याचिका का विरोध भी किया।

ममता के वकील एसएन मुखर्जी ने न्यायमूर्ति कृष्ण राव के समक्ष दलील दी कि मुख्यमंत्री की टिप्पणी सार्वजनिक हित के मुद्दों पर एक निष्पक्ष टिप्पणी थी और यह मानहानिकारक नहीं थी। मुख्यमंत्री के अपने बयान पर कायम रहने की बात कहते हुए मुखर्जी ने दलील दी कि उन्होंने केवल राजभवन में कुछ कथित गतिविधियों पर महिलाओं की आशंकाओं को प्रतिध्वनित किया था।

मुखर्जी ने कहा कि वह हलफनामे में उन महिलाओं के नाम बताने को तैयार हैं, जिन्होंने ऐसी आशंका जाहिर की है। दो मई को राजभवन में कार्यरत एक संविदा महिला कर्मचारी ने बोस के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत किसी राज्यपाल के खिलाफ उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू नहीं की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- UP: डॉक्टर विदेशी मुद्रा के साथ पकड़े गए हैं, जुर्माना दो...London के डॉक्टर से दोस्ती के बाद ठगी, जानें- पूरा मामला