private fitness center - Amrit Vichar

हल्द्वानी: निजी फिटनेस सेंटर में ताला लटकाने की तैयारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। आखिरकार 1500 रुपये की फिटनेस के लिए हजारों रुपये की उगाही और वाहन स्वामियों से मारपीट के आरोपों में घिरे निजी फिटनेस सेंटर ‘प्रणाम बिल्डर्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन’ पर ताला लटकने की तैयारी शुरू हो गई है। फिलहाल परिवहन विभाग ने निजी सेंटर पर फिटनेस पर पाबंदी लगा दी है। आज मंगलवार से पूर्व की भांति परिवहन विभाग गौलापार स्थित सेंटर में वाहनों की फिटनेस करेगा।

सोमवार को आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी, आरटीओ प्रवर्तन नंदकिशोर, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम परितोष वर्मा की केमू, ट्रक एवं टैक्सी यूनियन, टेंपो महासंघ के साथ बैठक हुई। इसमें सभी यूनियनों ने एक सुर में हरिपुरा फुटकुआं स्थित प्रणाम बिल्डर्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन पर वाहन स्वामियों के उत्पीड़न की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जिस वाहन का फिटनेस शुल्क डेढ़ से दो हजार रुपये है उससे भी आठ से दस हजार रुपये वसूले जा रहे हैं वरना वाहनों को फिटनेस में फेल कर दिया जा रहा है। वाहनों की फिटनेस के समय स्वामियों को भी मौके पर नहीं आने दिया जाता है। विरोध करने पर वाहन स्वामियों से मारपीट की जाती है।

सभी ने एक सुर में निजी सेंटर को बंद कर पूर्व की भांति परिवहन विभाग से फिटनेस कराने की मांग की। परिवहन व प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। अंत में परिवहन मुख्यालय के निर्देशों के बाद आरटीओ सैनी ने 30 जुलाई (मंगलवार) से पूर्व की भांति गौलापार स्थित सरकारी स्थान पर आरआई से वाहनों की फिटनेस कराने की बात कही। इस पर सभी यूनियनों ने सहमति जताई।

ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष राकेश जोशी ने कहा कि वाहन स्वामियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सभी वाहन स्वामियों के संघर्ष और अन्याय के खिलाफ जीत है। वार्ता के दौरान ट्रक यूनियन से डीके शर्मा, उमेश पांडेय, केमू अध्यक्ष सुरेश डसीला, हिम्मत सिंह नयाल, बृजेश तिवारी, टैक्सी यूनियन से कुमाऊं अध्यक्ष ठाकुर सिंह बिष्ट, नवल किशोर, भरत भूषण, महेश पांडेय, मनोज भट्ट, टेंपो महासंघ से केदार पलड़िया, गौरव गर्ग, गिरीश मेलकानी, भास्कर जोशी, ललित पाठक, आनंद सिंह बर्गली, वीरेंद्र सिंह, ललित  रौतेला आदि मौजूद रहे।

मुख्यालय के निर्देशानुसार 30 जुलाई से परिवहन विभाग पूर्व की भांति वाहनों की फिटनेस गौलापार में करेगा। माना जा रहा है कि निजी फिटनेस सेंटर में अनियमितताएं और वाहन स्वामियों से हुई मारपीट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है हालांकि अभी इसका लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है, जो मंगलवार को प्राप्त होगा तो स्थिति बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगी।
= संदीप सैनी, आरटीओ प्रशासन

मंडलायुक्त के सामने हुआ था निजी फिटनेस सेंटर में उगाही का भंडाफोड़
मंडलायुक्त दीपक रावत ने बीती 25 जुलाई को प्रणाम बिल्डर्स ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में छापेमारी की थी, जिसमें तमाम खामियां मिली थीं। सेंटर में दलालों के हावी होने के पुख्ता प्रमाण मिले थे। इसके अलावा वाहन स्वामियों से निर्धारित शुल्क के नाम पर अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा था और फिटनेस के नाम पर हजारों की उगाही की भी शिकायतें सामने आई थीं। यह भी शिकायत मिली थी कि रिश्वत लेने के बाद खराब वाहनों की भी फिटनेस जारी कर दी गई थी। इस पर मंडलायुक्त ने गहरी नाराजगी जताई थी और सेंटर सस्पेंड कराने के साथ ही सेंटर प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी थी।

हल्द्वानी: निजी फिटनेस सेंटर के खिलाफ गौला खनन वाहन स्वामियों ने भरी हुंकार, हड़ताल का ऐलान
हल्द्वानी, अमृत विचार। निजी फिटनेस सेंटर के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। ट्रांसपोर्टर्स के बाद अब गौला खनन वाहन स्वामियों ने भी फिटनेस सेंटर में धांधली समाप्त नहीं होने और खनन की समस्याएं खत्म नहीं होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति की कोर कमेटी की एक बैठक रविवार को बेरी पड़ाव स्थित एक होटल में हुई। इस बैठक में गौला नदी के सभी 11 उपखनिज निकासी गेटों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि हरिपुरा फुटकुआं स्थित निजी फिटनेस सेंटर में हो रही धांधली डंपर स्वामियों के लिए चिंता का विषय है।

इसके अलावा गौला खनन निकासी गेटों पर सीसीटीवी लगने, ओवरलोडिंग बंद होने और उचित मूल्य तय नहीं होता है तब तक कोई भी वाहन स्वामी गौला नदी में खनन के लिए वाहन नहीं भेजेगा। इस अवसर पर गौला नदी में खनन को लेकर पूर्व की कमियों और सुधार के लिए सुझाव भी मांगे गए। साथ ही तय हुआ कि जल्द ही इस बाबत जिला खनन समिति की अध्यक्ष डीएम वंदना सिंह से भी मुलाकात की जाएगी।

बैठक में जीवन कबडवाल, हेमचंद दुर्गापाल, वीरेंद्र दानू, इंद्र सिंह पनेरी, नवीन चंद्र जोशी, लक्ष्मण पांडे, गणेश बिरखानी, इंद्र सिंह नयाल, हरीश कांडपाल, बंशी भट्ट, खष्टी उपाध्याय, पूरन पाठक, अमित भट्ट, नरेंद्र कार्की, मनोज बिष्ट, हरीश दानू, गोविंद दानू, पंकज दानू, भगवान धामी, नरेंद्र राणा, रमेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी: निजी फिटनेस सेंटर के कर्मियों ने वाहन स्वामियों को पीटा
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड परिवहन विभाग का निजी फिटनेस सेंटर भ्रष्टाचार और मारपीट का अड्डा बन गया है। इसका ताजा मामला बुधवार को सामने आया। बेलबाबा स्थित निजी फिटनेस सेंटर के कर्मचारियों ने वाहन स्वामी विक्रम सिंह और शिवराज सिंह बिष्ट के साथ पहले मारपीट की। फिर उन्हें दो घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

बताया जाता है कि विक्रम और शिवराज ने फिटनेस में वाहनों को बार-बार फेल करने का आरोप लगाया। जिससे कर्मचारी भड़क उठे।  मामले की जानकारी जैसे ही उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ के पदाधिकारियों को लगी तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर फिटनेस सेंटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विरोध-प्रदर्शन करते हुए रोष प्रकट किया। भारी हंगामे की सूचना पर पहुंची भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने वाहन स्वामियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। वह मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद महासंघ के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराने की मांग की है।

महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि सरकारी फीस का भुगतान करने के बाद फिटनेस में वाहनों को फेल किया जा रहा है। बाद में दलालों के जरिये 10 से 15 हजार रुपये लेकर वाहनों को पास कर दिया जा रहा है। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट व ट्रांसपोर्टर हरजीत सिंह चड्डा ने कहा कि फिटनेस सेंटर में हो रहे भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मारपीट की घटना से ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश है। उन्होंने महासंघ को समिति की ओर से समर्थन देने की बात कही और झूठे मुकदमे लगाने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में गिरीश मेलकानी, उमेश पांडे, दया किशन, हरीश मेहता, बृजेश तिवारी, सहित कई वाहन स्वामी मौजूद रहे।

आज से नहीं चलेंगे वाहन, होगा धरना-प्रदर्शन
वाहन स्वामियों के साथ निजी फिटनेस सेंटर में हुई मारपीट की घटना से वाहन स्वामियों में भारी आक्रोश है। इस संबंध में उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ ने गुरुवार से बंद का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक वाहनों के पहिये जाम रहेंगे। साथ ही फिटनेस सेंटर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महासंघ को गौला खनन संघर्ष समिति, टैक्सी यूनियन और केमू यूनियन ने भी अपना समर्थन दिया है।