UP Update - Amrit Vichar

स्वराज इंफ्रास्टेट के सीएमडी और अन्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट... खरीदे हुए प्लॉट को दुबारा बेचने का आरोप
लखनऊ, अमृत विचार: रियल एस्टेट कंपनी स्वराज इंफ्रास्टेट एंड एलाइड कंपनी के सीएमडी व अन्य के खिलाफ निगोहां थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। आरोप है कि कंपनी से खरीदा गया प्लॉट साजिश के तहत आरोपियों ने बांउड्री तोड़कर दूसरे को बेच दिया। एसओ निगोहां अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

साउथ सिटी निवासी अनुराग गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2013 में वे प्लॉट खरीदने के इच्छुक थे। इसी दौरान उन्हें स्वराज इंफ्रास्टेट एंड एलाइड लिमिटेड का पता चला। संपर्क करने पर उनकी मुलाकात कंपनी की सीएमडी मनोज त्यागी व अन्य से हुई। पीड़ित ने ग्राम टिकरा में कंपनी की योजना में एक प्लॉट बुक कराया था। फरवरी 2015 में रजिस्ट्री कर कंपनी के प्रबंधक वसीम बेग ने कब्जा देकर उसका प्रमाण पत्र भी दिया था। पीड़ित ने छोटी बाउंड्री बनवा दी थी।
जुलाई 2025 में वे प्लॉट पर पहुंचे तो बाउंड्री टूटी थी। दिखाया जा रहा था उनका और बगल का प्लॉट एक ही है। पीड़ित ने वहां तैनात गार्ड से पूछा तो उसने सुपरवाइजर नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने की बात कही। पीड़ित अनुराग उनसे मिला तो पता चला कि दोनों प्लॉट कंपनी के अधिकारी को बेच दिए गए हैं। लिहाजा दूसरा प्लॉट आवंटित कर देंगे। इसके बाद भी उन्हें प्लॉट नहीं दिया गया। पीड़ित ने कंपनी सीएमडी मनोज त्यागी को मेल भेजकर शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित अनुराग ने निगोहां थाने में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी है।

UP Weather Update: यूपी में भी पड़ेगा दितवाह तूफान का प्रभाव, आज से सर्दी दिखाएगी सख्त मिजाज
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में सोमवार यानि 1 दिसंबर से सर्दी अपना और सख्त मिजाज दिखाने जा रही है। मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, इटावा, बरेली, मुजफ्फरनगर समेत कई अन्य जिलों में जहां शीतलहर का अलर्ट जारी किया है तो वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इस बीच तूफान दितवाह का प्रभाव भी अब उत्तर प्रदेश तक पहुंचने लगा है। ऐसे में अगले 48 घंटों में बादल छा सकते हैं, जिससे दिन का तापमान गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 दिसंबर से ठंड की रफ्तार बढ़ेगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा सकता है और अधिकतम तापमान लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। उधर, दक्षिण भारत में भारी बारिश कराने वाला तूफान अब उत्तर भारत के मौसम में भी बदलाव ला सकता है।

चक्रवाती तूफान दितवाह धीरे-धीरे उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में उत्तर प्रदेश के आसमान में ऊंचाई वाले बादल नजर आएंगे। हालांकि बारिश की संभावना बहुत कम है, लेकिन बादलों की मौजूदगी से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

दितवाह तूफान श्रीलंका से उठा है जो बंगाल की खाड़ी में रौद्र रूप ले चुका है और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश करा रहा है। इसका असर उत्तर भारत तक भी पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान की दिशा और गति अभी बदल रही है, इसलिए उत्तर प्रदेश पर इसका कितना असर पड़ेगा, यह साफ नहीं है। फिर भी माना जा रहा है कि ऊंचे बादल और हल्की ठंडी हवाएं दिन के तापमान को नीचे ला सकती हैं।

इससे पहले शनिवार को कानपुर में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा, वहीं इटावा में 8 डिग्री सेल्सियस, बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस और हरदोई व बुलंदशहर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह ठंड बढ़ने के बावजूद दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 28.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम में उतारचढ़ाव 20 नवंबर से लगातार जारी है, लेकिन इसका कोई गंभीर प्रभाव अभी तक देखने को नहीं मिला है।

कासगंज: नगरिया के वीरपाल ने साथी संग रची थी चोरी की साजिश, पुलिस ने 1 चोर को किया गिरफ्तार
कासगंज, अमृत विचार: शहर की दीनदयाल पुरम कॉलोनी में 5 मई को हुई चोरी की घटना का सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो कॉलोनियों में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है।

आरोपी के पास से 25 हजार रुपये की नकदी सहित लगभग 15 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी वीरपाल पुत्र होरीलाल है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि दीनदयाल पुरम कॉलोनी में हुई चोरी की घटना के खुलासे के लिए कासगंज कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया था।

टीम पिछले 14 दिनों से लगातार चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने वीरपाल को अहरौली फाटक के पास रेलवे फील्ड कासगंज से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने 24 फरवरी 2025 को आवास विकास कॉलोनी निवासी विकास बाबू पुत्र वीरेंद्र सिंह के घर से 20 हजार रुपये की नकदी, सोने की चेन और दस्तावेज आदि चोरी करने की बात स्वीकार की।

इसके अलावा 5 मई को दीनदयाल पुरम कॉलोनी निवासी विनय सिंह पुत्र चैतन्य सिंह के सूने घर का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये नकद और करीब 15 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी करना भी स्वीकारा।

संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी के पास से एक थैला और प्लास्टिक का बोरा बरामद किया, जिसमें चोरी के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद, रंग-बिरंगी 8 साड़ियां, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन घड़ियां, और अन्य सामान मिला है।

दोनों चोरी के मामलों में वादियों ने अपने-अपने सामान की पहचान की है। पूछताछ में वीरपाल ने यह भी बताया कि उसने कुछ चोरियों को गुड़गांव (हरियाणा) में अंजाम दिया था और कुछ माल अभी उसके साथी के पास है।

एक दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में शामिल
वीरपाल पुत्र होरीलाल पर कासगंज, हरियाणा सहित आसपास के जिलों में चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कई बार जेल जा चुका है और अक्सर अपने साथियों की मदद से बंद घरों को निशाना बनाता है।

सुबह वह गली-मोहल्लों में घूमकर बंद घरों की रेकी करता है और रात में वारदात को अंजाम देता है। आरोपी ने दीनदयाल पुरम और आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया है।

ये भी पढ़ें- कासगंज में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 43 डिग्री के पार

पीलीभीत: नेपाल सीमा से सटे इलाके से सामने आया धर्म परिवर्तन का मामला...SP के आदेश पर FIR
पीलीभीत, अमृत विचार:  नेपाल सीमा से सटे गांवों में पिछले कई दिनों से सामने आ रहे धर्म परिवर्तन के आरोपों पर प्रशासनिक अधिकारी जांच के बाद कोई साक्ष्य न मिलने की बात कहते रहे। यह दावा किया जाता रहा कि किसी ने भी इस बात को स्वीकार नहीं किया। मगर, अब इस तरह के एक मामले में एसपी के आदेश पर क्षेत्र की एक महिला की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है।

जिसमें आठ नामजद और चार दर्जन अज्ञात महिला-पुरुषों को आरोपी बनाया है। क्षेत्र की एक महिला की ओर से हजारा थाना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें बताया है कि गांव के ही सतमान सिंह, बलवंत सिंह पुत्र चरन सिंह, अर्जुन सिंह, पादरी मलकीत सिंह पुत्र समत सिंह, सुरजीत सिंह, सुमित्रा कौर, बलवंत सिंह पुत्र जगतार सिंह, मलकीत सिंह पुत्र सोहन सिंह उसके पति को दो लाख रुपये व मकान बनवाने का लालच देकर इसाई धर्म जबरन स्वीकार करा चुके हैं।

मगर काफी समय बीतने के बाद भी कुछ नही दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों पर भी धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया जा रहा है। मगर, पीड़िता ऐसा नहीं करना चाहती है। पति को भी वापस अपने धर्म में लाना चाहती है। आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए उसका घर भी गिरा दिया। लगातार धमकी दी जा रही है कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो गावं में रहने नहीं दिया जाएगा।

ऐसे में परिवार समेत खेत पर बने घर पर रहकर गुजर बसर कर रही है। आरोपी गांव की तरफ नहीं आने दे रहे हैं। 12 मई की सुबह साढ़े दस बजे वह अपनी नाबलिग पुत्री संग घर पर थी। इस बीच आरोपी अपने तीन-चार दर्जन अज्ञात महिला पुरुष साथियों संग आए। धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर बेटी के साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।

आरोप है अर्जुन सिंह और मलकीत सिंह उसे खेत में खींच ले गए और दुष्कर्म करने की कोशिश की। किसी तरह बेटी को बचाया। मगर आरोपी ने बेटी के सिर में लाठी मारकर घायल कर दिया। बीच बचाव कराने पर उनकी भी पिटाई की। पुलिस ने मामले में आठ नामजद और तीन दर्जन अज्ञात के खिलाफ  बीएनएस की धारा 76, 115(2), 333, 351 (1), 191 (2), पाक्सो एक्ट और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: LIU सिपाही से लाखों की ठगी...परिचितों ने ही झांसा देकर ऐंठी मोटी रकम, अब FIR

रामपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली में पिकअप घुसी, चार लोग गंभीर रूप से घायल
रामपुर, अमृत विचार: नैनीताल हाईवे पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से पिकअप घुसने के कारण चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चिड़ियाखेड़ा गांव निवासी मलकीत सिंह पिकअप चालक है। वह अपने हेल्पर रिजवान अली के साथ पिकअप में मंडी से सब्जियां भरकर उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर ले जा रहा था। इसी बीच रास्ते में नैनीताल हाईवे स्थित बाईपास के निकट अचानक उसे नींद की झपकी आ गई। नींद के चलते पिकअप आगे चल रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई।

हादसे में पिकअप चालक, हेल्पर और आगे बैठे दो अन्य लोगों सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन चालकों के बीच आपसी समझौता हो गया था, जिसकी वजह से किसी प्रकार की पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें- रामपुर: नदी में नहाने गया युवक डूबा, गोताखोरों ने अगले दिन बरामद किया शव

बरेली: जमीन बेचने का झांसा देकर 8.25 लाख रुपये ठगे, FIR
बरेली, अमृत विचार: सुभाषनगर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम पर 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। क्रेता ने बैनामा कराने के लिए कहा तो जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सनइया धनसिंह निवासी राना सिंह ने बताया कि उन्होंने बदायूं रोड निवासी ओमेंद्र सिंह चौहान और शफ्फन अली से नवंबर 2024 में 825 वर्ग गज जमीन का सौदा किया था। जमीन खरीदने के लिए इकरारनामा के दौरान 8.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। बाकी रकम बैनामा के समय देना तय हुई। इकरारनामा की मियाद पूरी होने पर बैनामा करने को कहा तो वह टालमटोल करने लगे।

दबाव बनाने पर बैनामा कराने से साफ मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में उन्हें पता लगा कि जमीन का असल मालिक ओमेंद्र सिंह नहीं, बल्कि शफ्फन अली हैं। दोनों ने मिलकर उनके 8.25 लाख रुपये हड़प लिए।

ये भी पढ़ें- बरेली: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 20 साल की सजा का ऐलान

कासगंज: कूलर की आवाज में दब गई चोरों की आहट, चोर खंगाल गए मकान
गंजडुंडवारा, अमृत विचार: पटियाली के गांव साहबगंज में एक मकान में परिजन सोते रहे। कूलर की आवाज में चोरों की आहट तक उन्हें नहीं लगी। चोरों ने मकान से 1.25 लाख रुपये की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

गांव साहबगंज निवासी रोहित किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी सीता बच्चों के साथ सो रही थी। चोर छत के रास्ते आए और अलमारी व बक्से की चाबी उसके सिरहाने से निकाल ली। इसके बाद अलमारी व बक्से को खोलकर नकदी व आभूषण चोरी कर ले गए।

कमरे में कूलर की आवाज के चलते चोरों द्वारा अलमारी व बक्से खोलने की आवाज का अहसास नहीं हुआ। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया।

गृहस्वामी रोहित ने बताया कि चोर 1.25 लाख रुपये की नकदी, 36 चांदी के सिक्के, 5 जंजीर, 6 अंगूठी, एक टीका, एक पेंडल, एक जोड़ी कुंडल आदि सामान चोरी कर ले गए हैं। मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस को दी है।

ये भी पढ़ें- कासगंज: जाने किसकी लग गई नजर.....दो भाइयों की जानी है बारात, गांव में दहशत के हालात

बदायूं: 4 मई को 7 केंद्रों पर होगी नीट परीक्षा, 2,839 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बदायूं, अमृत विचार: चार मई को होने वानी नीट परीक्षा के लिए सात कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 2,839 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी। जिसकी जिम्मेदारी डीएम ने अधिकारियों को सौंपी हैं।

डीएम अविनाश राय ने नीट परीक्षा के लिए बनाए गए केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिल्सी एसडीएम रिपुदमन सिंह, एनएमएसएनदास पीजी कॉलेज पर उप जिला मजिस्ट्रेट सहसवान प्रेमपाल सिंह, श्री कृष्णा इण्टर कालेज पर उप जिला मजिस्ट्रेट सदर मोहित कुमार,

पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज पर उप जिला मजिस्ट्रेट दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पर उप जिला मजिस्ट्रेट बिसौली राशि कृष्णा, केन्द्रीय विद्यालय शेखूपुर पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिसौली प्रवर्धन शर्मा, और हाफिज सिद्दीकी इस्लामिया इंटर कॉलेज पर उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बिल्सी विनोद कुमार सिंह को नामित किया गया है।

साथ ही जिला राजस्व अधिकारी प्रियंका, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं कल्पना जायसवाल को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। डीएम ने आदेश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान केंद्र से 500 मीटर की परिधि में फोटोकॉपी की दुकान, साइबर कैफे तथा पीसीओ आदि बंद रहेंगे। नगर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी दी है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: पेट्रोल पंप पर तेल छिड़ककर फैलाई थी दहशत...पांच के खिलाफ FIR

बरेली: पटाखों के गोदाम में लगी भीषण आग, चौकीदार झुलसा, धमाकों से फैल गई दहशत
बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार: फरीदपुर क्षेत्र में पटाखों के गोदाम में शनिवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। धू धू कर जल उठे पटाखों में धमाकों से दहशत फैल गई। गोदाम में सो रहे चौकीदार ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह आग की चपेट में आने से झुलस गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और चार गाड़ियां लेकर पहुंचे फायर कर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये के पटाखे राख्ख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

फरीदपुर में नेशनल हाईवे पर हरियाली बाजार के पास पटाखा व्यापारी अम्बरीष अग्रवाल का गोदाम है। यहां ग्राम सुकटिया निवासी अमित चौकीदारी करता है। अमित परिवार के साथ रहता है। शनिवार की रात वह सो रहा था। देर रात करीब 1:30 बजे गोदाम में आग लग गई। अहसास हुआ तो अमित और परिवार वाले जाग गए। अमित ने गोदाम मालिक और उनके बेटे विक्रांत सिंघल को जानकारी दी।

साथ ही आग बुझाने में जुट गए। आग से वह बुरी तरह से झुलस गए। उधर अग्निशमन विभाग और पुलिस को सूचना देने के बाद अम्बरीष अग्रवाल खुद भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच दमकल कर्मी चार गाड़ियां लेकर पहुंचे। स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फैक्ट्री मालिक ने चौकीदार को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। इसके बाद देखते ही देखते धमाकों के साथ लपटें उठने लगीं। रात के सन्नाटे में धमकों से आस-पास गांवों में दहशत फैल गई। गोदाम में आग लगने से व्यापारी का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कारोबारी के बेटे ने बताया गोदाम पर बिजली का कनेक्शन नहीं है।

फिर कैसे आग लगी यह उनकी समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके चौकीदार ने उन्हें जैसे ही आग की सूचना दी तत्काल उन्होंने अग्निशमन विभाग को फोन कर सूचना दी। फरीदपुर थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। फैक्ट्री में बंधे चौकीदार के जानवरों को भी तत्काल छोड़ कर बचा लिया गया। चौकीदार आग की चपेट में आने से झुलस गया है। आग क्यों लगी इसका पता लगाया जा रहा है।

पटाखों के बड़े करोबारी हैं अम्बरीश अग्रवाल
कारोबारी अम्बरीश अग्रवाल का पटाखा गोदाम हरियाली पेट्रोल पंप के पास है। फरीदपुर के मूल निवासी हाल निवासी राजेंद्र नगर बरेली अम्बरीश अग्रवाल का अंबे स्टोर नाम से आतिशबाजी का बड़ा कारोबार है। उनकी आतिशबाजी की फैक्ट्री व एक गोदाम फरीदपुर क्षेत्र के पचौमी में है। आग से कितना नुकसान हुआ इसके बारे में अभी जानकारी नहीं हो सकी है।

गोदाम से कुछ दूरी पर है पेट्रोल पंप
गोदाम से 70 से 80 कदम दूर हरियाली बाजार का पेट्रोल पंप है। समय रहते दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 26 जनवरी को फैक्ट्री में आग लगी थी। उस वक्त व्यापारी ने यह कहते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया था कि फैक्ट्री से निकाले गए कूड़े में चौकीदार द्वारा आग लगाई गई थी जिसमें दो-चार पटाखे चले गए। फैक्ट्री में कोई आग नहीं लगी।

पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में आग लगी थी। अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर कर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। टीम जांच कर रही है। साथ ही फैक्ट्री के कागजात चेक किए जा रहे हैं- चंद्रमोहन शर्मा, सीएफओ बरेली

ये भी पढ़ें- बरेली: जमीन के लालच में सोमपाल की गोली मारकर हत्या, शव को घर में लाकर छिपाया

कासगंज: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की दबकर मौत
कासगंज, अमृत विचार: तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव भदरोई निवासी 30 वर्षीय मुनीश कुमार पुत्र अनार सिंह ऑटो चालक था। शनिवार की शाम वह कासगंज आया था और रात लगभग 11 बजे अकेले ही ऑटो लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। तभी तैयबपुर सुजातगंज के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मुनीश की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर थाना ढोलना की पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने शव को ऑटो से निकलवाकर पंचायतनामा भरने की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से की गई और परिजनों को सूचना दी गई।

परिजनों के अनुसार, मुनीश की चार बेटियां हैं—कुमकुम (8), डॉली (6), हिमांशी (5) और सबसे छोटी बेटी राशि मात्र दो वर्ष की है। घटना के बाद पत्नी रामवती और मां बर्फी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऑटो को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- कासगंज: ड्यूटी के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, बेटे की शादी से पहले उठी अर्थी

लखीमपुर खीरी: रमुआपुर में चूल्हे पर रखी कढ़ाई में भड़की आग, सात घर जलकर राख
निघासन/बम्हनपुर, अमृत विचार: थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम बौधिया कलां के मजरा रमुआपुर में मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक कढ़ाई में आग भड़क उठी।

आग की लपटों ने पास में रखी खरफूस की टटिया को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में सात घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा राशन, नकदी समेत लाखों रुपये का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।

गांव निवासी मेलाराम की पत्नी जुगुंता देवी सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थीं। चूल्हे पर रखी कढ़ाई में गर्म तेल से अचानक आग भड़क उठी। आग ने पास में रखी सूखी टटिया को अपनी चपेट में ले लिया। जुगुंता देवी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तेज हवा के चलते आग और भड़क गई।

गांव के अधिकतर लोग उस समय खेतों में काम कर रहे थे, जिससे आग पर शुरुआती नियंत्रण नहीं हो सका। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग की टीम और मझगई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

इस आगजनी की घटना में मेलाराम, शिवकुमार, मनीराम, प्रहलाद, होरी लाल, शत्रोहन और रामप्रकाश के घर पूरी तरह जल गए। शिवकुमार के घर में रखी 20,000 नकद राशि और गेहूं भी जलकर नष्ट हो गए।

थाना मझगई के प्रभारी निरीक्षक राजू राव ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास में दो ग्रामीण झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए भेजा गया है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन कर सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर: दवा लेने जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

लखीमपुर खीरी: होली पर मिले एडवांस की अब वेतन से होगी वसूली, कर्मचारियों ने जताया विरोध
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: परिवहन निगम की ओर से होली त्योहार पर कर्मचारियों को एडवांस में दिए गए पांच हजार रुपये की अब वेतन से कटौती होगी। विभाग से जारी आदेश को लेकर कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है। पदाधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास जब पैसा ही नहीं था तो एडवांस देने की क्या जरूरत थी। कटौती होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।

परिवहन निगम ने होली पर्व पर कर्मचारियों को पांच हजार रुपये एडवांस दिए थे, जिससे वह हंसी-खुशी त्योहार मना सकें। कर्मचारी भी पैसा पाकर काफी खुश थे। मगर, गत दिनों वेतन से इसकी कटौती का फरमान जारी होते ही कर्मचारियों में आक्रोश है। वहीं इसको लेकर कर्मचारी संगठन भी विरोध में आ गए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि मार्च -अप्रैल में खर्च का बोझ अधिक रहता है, क्योकि बच्चों का प्रवेश कराने से लेकर कोर्स, ड्रेस आदि लेनी होती है। साथ ही सहालगों का दौर है। इसमें भी पैसा खर्च हो रहा है। ऐसे में वेतन से पांच हजार रुपये कटने से घर का बजट बेपटरी हो जाएगा। कैसे घर का खर्च चलेगा और कैसे बच्चों को पढ़ा पाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब विभाग के पास धनराशि नहीं थी तो एडवांस में देने की क्या जरूरत पड़ी थी। निगम का यह निर्णय कर्मचारी हित में नहीं है।

इसलिए हो रही कटौती
निगम ने होली पर जो पांच हजार रुपये दिए थे उसकी कटौती कर्मचारियों को मिलने वाले एरियर से होनी थी। उच्चाधिकारियों ने सोचा था कि शासन से एरियर की हरी झंडी मिलने पर उससे कटौती कर ली जाएगी। मगर, शासन ने एरियर स्वीकृति ही नहीं किया। इस पर विभाग ने अब वेतन से कटाने का फरमान जारी किया है।

हालांकि यह निर्णय गलत है क्योंकि अप्रैल और मई दोनों माह सर्वाधिक खर्च वाले हैं। ऐसे में कटौती होने से कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति डगमगा जाएगी। निगम की यह नीति कर्मचारी विरोधी है, जिसका संगठन विरोध करेगा-प्रेम शंकर कोष्ठा, क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज इंप्लाइज यूनियन हरदोई क्षेत्र

शासन से पांच हजार रुपये की कटौती करने का जारी आदेश कर्मचारियों के हित में नहीं है। इससे कर्मचारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। सबसे ज्यादा वह कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिनकी आय सीमित है। विभागीय अधिकारियों को इस पर विचार करना होगा- प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा लखीमपुर डिपो

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: जहां नदी वहां बाढ़ खंड ने नहीं की खुदाई...नाराज किसान एसडीएम से मिले