भाकपा - Amrit Vichar

अडाणी समूह के मामले में JPC की मांग को लेकर 13 फरवरी को प्रदर्शन करेगी भाकपा
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अडाणी समूह से जुड़े मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग को लेकर 13 फरवरी को प्रदर्शन करेगी। भाकपा ने अपनी इकाइयों से कहा है कि वे 13 फरवरी को ‘विरोध दिवस’ के रूप में मनाएं।

ये भी पढ़ें - 2025 तक हिमाचल प्रदेश बनेगा हरित ऊर्जा राज्य: CM सुक्खू

‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ की एक रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयरों की कीमतें बढ़ाने के लिए धोखाधड़ी किए जाने के आरोप लगने के बाद से लगातार बिकवाली हो रही है। इस दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। अडाणी समूह ने रिपोर्ट को निराधार बताया था।

ये भी पढ़ें - महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव : MVA ने छीनी अमरावती स्नातक सीट BJP से

चित्रकूट : 14 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करेगी भाकपा
अमृत विचार, चित्रकूट।  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 14 दिसंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। जिला कौंसिल की बैठक में इस संबंध में रणनीति बनाई गई। अध्यक्षता कमलेश ने की।  बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमित यादव ने कहा कि पैर पसार रही मंदी से निपटने,  नाटो के विस्तार और हथियारों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका और यूरोपीय देशों ने दुनियाँ के कई हिस्सों में तनाव-क्षेत्र बना दिए हैं।

इन्हीं नीतियों का परिणाम रूस- यूक्रेन युद्ध है, जिसमें जन और धन की भारी बरबादी हो चुकी है। अमेरिका इजरायल और कई अरब देशों के साथ मिलकर ईरान की घेराबंदी कर रहा है। विश्व आज तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर आ खड़ा हुआ है।

आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। राज्य काउंसिल के सदस्य चंद्रपाल पाल ने कहा कि राज्य कौंसिल की बैठक में किसानों,  मजदूरों,  युवाओं और आमजन के सवालों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए 14 दिसंबर को जनपदों में धरना प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इसी दौरान राज्य काउंसिल ने प्रदेश के भावी निकाय चुनावों में व्यापक भागीदारी का निर्णय भी लिया। 25 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी में चित्रकूट से अमित यादव एडवोकेट को भी चुना गया। राज्य कार्यकारिणी ने एक सात सदस्यीय सचिव मंडल का गठन भी किया। बैठक को सत्यहरण, सुशील, नवीकरण विनोद पाल ने भी संबोधित किया। दादूराम, श्रीपाल प्रजापति हनुमान राम भवन, रामनरेश, राजधर विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम राजेश, दीपक, रेवतीरमण, बुद्धविलास, रामस्वरूप, उदयभान, शिवपुराण आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस जब तक नेहरु के विचारों की ओर नहीं लौटती, उसका कोई भविष्य नहीं: माकपा नेता विस्वम
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) सांसद विनय विस्वम ने बुधवार को कहा कि जब तक कांग्रेस अपने नेता और पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के विचारों को फिर से नहीं अपनाती, उसका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने यह दावा भी किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में किसी भी उम्मीदवार ने अपने अभियान के दौरान नीतियों की बात नहीं की।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर दी खड़गे को बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर मैदान में थे और खरगे को पार्टी अध्यक्ष घोषित किया गया है। बिस्वम ने ट्वीट किया, ‘‘विजयी खरगे, पराजित थरूर। दोनों ही नीति के बारे में बोलने को उत्सुक नहीं दिखे। वे चुनाव में उत्सवी माहौल का आनंद उठा रहे थे। कई साल पहले पट्टाभी-सुभाष बोस के मुकाबले को याद कीजिए।

यह नीतियों पर हुई बहस पर आधारित था। जब तक कांग्रेस नेहरू के विचारों पर फिर से नहीं लौटती, उसका कोई भविष्य नहीं है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 1939 में हुए चुनाव में महात्मा गांधी के उम्मीदवार पट्टाभी सीतारमैया को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- अरमाने गिरधर नियुक्त किए गए रक्षा मंत्रालय के नए सचिव, 31 अक्टूबर के बाद ग्रहण करेंगे पदभार

हल्द्वानी: रोडवेज बसों का किराया बढ़ाकर धामी सरकार ने छिड़का जनता के जख्मों पर नमक: डॉ. कैलाश पांडे
हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती महंगाई के बीच उत्तराखंड में रोडवेज बसों का सफर महंगा होने से आम जन में रोष है। ऐसे में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) की जिला कमेटी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से परिवहन किराये में भारी वृद्धि की कड़े शब्दों में निंदा की है और किराया वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में रोडवेज बसों का सफर अब महंगा, बाहरी राज्यों के लिए भी बढ़ गया किराया, देखें सूची

भाकपा (माले) के नैनीताल जिला सचिव डॉ. कैलाश पांडेय ने राज्य सरकार के किराया बढ़ाने वाले इस कदम को जनविरोधी कदम बताते हुए कहा कि पहले ही भाजपा सरकार ने घरेलू गैस, पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करके जनता को लूटने का काम किया है। हाल ही में टोल टैक्स के माध्यम से जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाला गया। जीएसटी बढ़ाकर चौतरफा महंगाई बढ़ाने का काम किया है और अब परिवहन किराए में वृद्धि कर जनता के की कमर तोड़ी जा रही है।

उन्होंने कहा कि बस भाड़ा बढ़ाकर भाजपा सरकार ने कोरोना काल से ही बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के चलते परेशानी झेल रही जनता के जले पर नमक छिड़कने का काम किया है जो अमानवीय है। उन्होंने जनहित में राज्य की भाजपा सरकार से किराये में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की है।

भाकपा कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ एकजुट हों: माणिक सरकार
अगरतला। त्रिपुरा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने पार्टी कार्याकत्ताओं से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया हैं। सरकार ने यहां भाजपा की आतंक की रणनीति और हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, सत्तारूढ़ पार्टी ने आतंकवादी रणनीति अपनाकर और लोकतंत्र का गला घोंटकर मत हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

सरकार ने आरोप लगाया कि तमाम बाधाओं और भाजपा के उपद्रव का शिकार होने के बावजूद लोगों का एक बड़ा वर्ग इस उपचुनाव में मत डालने में सफल रहा। मतदान के एक दिन पहले से ही उन्हें मत डालने से कई बार रोका गया था। उन्होंने कहा, जब भाजपा को पता चला कि इस राज्य के लोग सरकार और पार्टी से अलग हो रहे हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। लेकिन तब भी कुछ नहीं बदला तथा लोगों का भाजपा के प्रति अविश्वास बना रहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपचुनाव में विपक्ष के खिलाफ सीट से भारी उत्पात कर जीत हासिल की। भाजपा पार्टी से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य मतदाताओं को बाधित किया। श्री सरकार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आम लोगों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधियां शुरू करने और आने वाले चुनाव में लोगों को उपद्रव फैलाने वालों और वोट छीनने वालों का विरोध करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था और संस्कृति बर्बाद हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘वंशवाद, जातिवाद, तुष्टीकरण खत्म करेगी भाजपा’

हल्द्वानी: बैंक, बीमा, रेलवे के निजीकरण और ठेकाकरण के बाद मोदी सरकार की नजर सेना पर: राजा बहुगुणा
हल्द्वानी, अमृत विचार। सेना की अग्निपथ योजना और हल्द्वानी में 17 जून की सुबह प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जगह-जगह पुलिसिया कार्रवाई की निंदा हो रही है। हल्द्वानी बार एसोसिएशन ने तो युवाओं पर दर्ज मुकदमों की निशुल्क पैरवी करने का भी ऐलान कर दिया है। आज अग्निपथ योजना, पुलिस के बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज समेत कई मुद्दों पर भाकपा (माले) नैनीताल जिला की सांगठनिक बैठक हुई।

दीपक बोस भवन बिन्दुखत्ता में हुई बैठक में तय किया गया कि नैनीताल जिले में जनसंगठनों ऐक्टू, अखिल भारतीय किसान महासभा, आइसा, ऐपवा, आरवाईए का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्यता अभियान के पश्चात जनसंगठनों के सम्मेलन किए जाएंगे। यह भी तय किया गया कि जिले में सभी पार्टी ब्रांचों को मजबूत करते हुए 28 जुलाई को कॉमरेड चारू मजुमदार के शहादत दिवस पर भाकपा माले का बिंदुखत्ता एरिया सम्मेलन व नवंबर माह में नैनीताल जिला सम्मेलन किया जाएगा।

भाकपा माले के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि मोदी सरकार ने मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों व आम जनता के जीवन जीने के लिए बेहद मुश्किल हालात पैदा कर दिये हैं और इससे ध्यान बंटाने के लिए लगातार धार्मिक मुद्दों को उभारा जा रहा है। बैंक, बीमा, रेलवे जैसे तमाम सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण ,निगमीकरण, ठेकाकरण की राह खोलने के बाद मोदी सरकार की नजर अब सेना के ठेकाकरण करने पर है और इसीलिए अग्निपथ योजना को अमली जामा पहनाने के लिए कमर कसी जा रही है। रोजगार की तबाही और विभाजन की राजनीति मोदी सरकार की पहचान बन गयी है। इससे मुकाबला करने के लिए भाकपा माले जैसी क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत करना बेहद जरूरी है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि नियमित रोजगार और सेना के सम्मान के लिए देश भर में चल रहे युवाओं के आंदोलन को सक्रिय समर्थन दिया जाना जरूरी है।

पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों का मुकाबला व्यापक जनता की एकता के दम पर ही किया जा सकता है। इसके लिए जनता के बीच सघन रूप से कार्य करना ही एकमात्र विकल्प है। इस काम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अधिकतम समय देना जरूरी है। बैठक में अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन कर रहे युवाओं पर दर्ज मुक़दमे वापस लेने की मांग की गई।

बैठक में भाकपा (माले) के जिला सचिव कामरेड कैलाश पांडेय, बहादुर सिंह जंगी, ललित मटियाली, एडवोकेट दुर्गा सिंह मेहता, विमला रौथाण, किशन बघरी, नैन सिंह कोरंगा, चन्दन राम, पूर्व सैनिक एनडी जोशी, धीरज कुमार, प्रमोद कुमार, स्वरुप सिंह दानू, कमल जोशी, मनोज जोशी, शिव सिंह आदि रहे।

ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट बहाल करें रेल मंत्री- भाकपा नेता
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता एवं सांसद विनय विश्वम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि ट्रेन के टिकट के किराए में वरिष्ठ नागरिक को दी जाने वाली रियायत बहाल की जाए, जो कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के बाद से निलंबित हैं। विश्वम ने एक पत्र में लिखा कि वरिष्ठजन को दी जाने वाली छूट वापस लेने के रेलवे के फैसले के कारण देशभर में करोड़ों बुजुर्ग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला कोविड-19 के मद्देनजर लिया गया था, लेकिन वैश्विक महामारी का प्रकोप कम होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों द्वारा बार-बार मांग किए जाने के बावजूद इस निर्णय की समीक्षा नहीं की गई है।

वामपंथी नेता ने कहा कि भारत के लोगों को परिवहन का सस्ता एवं प्रभावी तरीका मुहैया कराने के प्राथमिक लक्ष्य से भारतीय रेलवे की स्थापना की गई थी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से वरिष्ठ नागरिकों सहित 50 साल से अधिक आयु वर्ग के यात्रियों को किराए में छूट दी जा रही थी, ताकि उनकी यात्रा किफायती हो सके। विश्वम ने कहा, ‘‘बहरहाल, कोविड-19 की शुरुआत के बाद से सुरक्षा एवं रोकथाम के नाम पर इस अस्पष्ट विश्वास के साथ इन रियायतों को बंद कर दिया था कि वैश्विक महामारी के कमजोर पड़ने और देश में गतिविधियां फिर से शुरू होने पर यह छूट बहाल की जाएंगी।

’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से इन रियायतों को स्थायी रूप से हटाने के लिए कोविड-19 वैश्विक महामारी का इस्तेमाल किया गया, जिससे भारत के लोगों को बहुत नुकसान हुआ।’’ भाकपा नेता ने कहा कि मार्च 2020 से मार्च 2022 तक सात करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने रेलवे का इस्तेमाल किया और इससे छूट समाप्त किए जाने का प्रभाव ‘‘स्पष्ट’’ होता है। उन्होंने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर, मैं आपसे रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों के लिए छूट बहाल करने का अनुरोध करता हूं। कई वरिष्ठ नागरिक टिकट का पूरा शुल्क देने की स्थिति में नहीं हैं, ऐसे में छूट समाप्त होने से उन्हें बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।’’

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय जापान दौरे पर पीएम मोदी, QUAD सम्मेलन से पहले चीन को लगी मिर्ची, कहा- ‘हिंद-प्रशांत रणनीति का विफल होना तय’

केरल में कांग्रेस और भाकपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, 25 लोग घायल
तिरुवनंतपुरम। केरल में अलाप्पुझा जिले के चारुमूड में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यकर्ताओं के बीच हुई हिंसक झड़प में कुछ पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हो गये हैं। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम कांग्रेस कार्यालय के सामने लगे ध्वजस्तंभों को नष्ट कर दिया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इलाके में भाकपा के ध्वजस्तंभों को हटा दिया, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़पें शुरू हो गयीं।

बाद में, पुलिस को दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। बड़ी संख्या में एकत्र हुए दोनों पार्टी के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियां और पत्थर फेंके। पथराव की चपेट में आने से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गये।

इसे भी पढ़ें-

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना, कहा- बिहार आज देश के बाकी राज्यों की तुलना में देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य

दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान से नफरत का महौल बन रहा- वाम दल
नयी दिल्ली। वाम दलों ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के नगर निकाय द्वारा शुरू अतिक्रमण विरोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा और आरएसएस ‘विध्वंसक बुलडोजर राजनीति’ कर रहे हैं व अवैध निर्माण हटाने के नाम पर नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी -मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा- माले) के करीब 100 कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जंतर मंतर पर जमा हुए और केंद्र सरकार से ऐसी गतिविधियों को रोकने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी, पार्टी नेता बृंदा करात और भाकपा-माले की पोलित ब्यूरो सदस्य कविता कृष्णन भी मौजूद थीं। भाकपा-माले के दिल्ली सचिव रवि राय ने कहा, ‘‘ भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) दिल्ली में अतिक्रमण हटाने के नाम पर नफरत का माहौल पैदा कर रहे हैं। हमने यह जहांगीरपुरी में देखा था और अब वे ऐसी ही गतिविधि राष्ट्रीय राजधानी के अन्य इलाकों में करने की योजना बना रहे हैं। हम सरकार से ऐसी गतिविधि को खत्म करने की मांग कर रहे हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा शासित दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने मंगलवार को अपने चार जोन में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की और अस्थायी ढांचों और गैर कानूनी होर्डिंग को हटाया जबकि वाहनों को जब्त कर करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया। यह कार्रवाई भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के पत्र के बाद की गई है।

गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली और पूर्वी दिल्ली नगर निगम को 20 अप्रैल को पत्र लिखकर अपने अपने इलाकों से ‘‘रोहिंग्या, बांग्लादेशियों और असमाजिक तत्वों’’ द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह उत्तर दिल्ली नगर निगम ने 16 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के केंद्र रहे जहांगीरपुरी इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया था जिसकी बड़े पैमाने पर आलोचना हुई। हालांकि, उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद वहां ‘ध्वस्तीकरण’ की कार्रवाई रोक दी गई।

ये भी पढ़ें- ‘दिल्ली भाजपा’ ने गांवों के नाम बदलकर कलाकारों, शहीदों के नाम पर करने की मांग की

अयोध्या: बढ़ती महंगाई के खिलाफ भाकपा ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
अयोध्या। ईंधन की आसमान छूती कीमतें वापस लेने, महंगाई पर रोक लगाने, पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने व देश में सांप्रदायिक सद्भाव व अमन-चैन को नुकसान पहुंचाने वाली हर कार्रवाई पर कड़ाई से रोक लगाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को भाकपा (माले) ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा ।

इसके पूर्व पार्टी द्वारा 6 से 13 अप्रैल तक महंगाई के विरोध में चलाए गए देश व्यापी अभियान के तहत डीरेगुलेशन की नीति वापस करने, ईंधन की कीमतें कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी घटाने समेत सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाने और अमीरों से पूरा टैक्स वसूले जाने की मांग को भी उठाया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होते ही मोदी सरकार ईंधन की कीमतें कई बार बढ़ा चुकी है। रसोई गैस समेत आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई आसमान पर पहुंच गई है। लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और रोजगार पर हो रहे हमलों के चलते वास्तविक वेतन की दरों में काफी गिरावट हो चुकी है, ऐसे में ईंधन मूल्य वृद्धि से पूरे देश के लिए और गंभीर आर्थिक मंदी में चले जाने का खतरा बढ़ गया है।

इस अवसर पर भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, किसान महासभा के संयोजक उमाकांत विश्वकर्मा, इनौस जिला संयोजक अजय शर्मा चंचल, पप्पू सोनकर, दिलीप गुप्ता, रमेश गौड़, प्रेम सागर, पवन कुमार विश्वकर्मा, बृजेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।

पढ़ें- हरदोई: ट्रैक्टर ड्राइवर ने प्रधान संघ के अध्यक्ष के घर पर किया हमला, हमलावर की ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई

भाकपा सांसद ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने पेगासस स्पाईवेयर मुद्दे पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से पिछले साल संसद में दिए गए बयान की पृष्ठभूमि में सोमवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। राज्यसभा सदस्य विश्वम ने कहा कि उन्होंने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की हालिया खबर के मद्देनजर यह नोटिस दिया है।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर में दावा किया गया है कि इजरायली स्पाईवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली भारत-इजराइल के बीच 2017 में हुए लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर के हथियार एवं खुफिया उपकरण सौदे के ”केंद्र बिंदु” थे। इसके बाद विपक्ष ने सरकार पर अवैध जासूसी करने का आरोप लगाया और इसे देशद्रोह करार दिया था।

पिछले साल मानसून सत्र के दौरान वैष्णव ने संसद में कहा था कि सत्र आरंभ होने से एक दिन पहले कथित जासूसी से जुड़ी खबर का आना कोई इत्तेफाक नहीं हो सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि इस दावे के पीछे कोई ठोस आधार नहीं है। विश्वम ने आरोप लगाया कि सरकार ने सच को छिपाने का बार-बार प्रयास किया है।

ये भी पढ़े-

गुरुग्राम नमाज मामला: SC हरियाणा के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका पर शीघ्र करेगा सुनवाई

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाकपा ने जारी की 32 प्रत्याशियों की पहली सूची
लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के लिये अपने 32 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस मौके पर भाकपा राज्य सचिव मंडल ने जारी बयान में कहा कि भाकपा ऐतिहासिक किसान आन्दोलन की परंपराओं को आगे बढ़ाने और बेरोजगारी, किसानों के आर्थिक हालातों में आमूल चूल बदलाव, मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने और उन्हें न्याय दिलाने, दलितों महिलाओं अल्पसंख्यकों और अन्य कमजोर वर्गों के जीवन से जुड़े मुद्दों, महंगायी भ्रष्टाचार जातीय जनगणना जैसे सवालों पर मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने का प्रयास करेगी।

भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश ने कहा कि पार्टी सांप्रदायिक, फासीवादी और कार्पाेरेटपरस्त ताकतों को परास्त करने को हर संभव प्रयास करेगी और इसके लिये वामपंथी, धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतांत्रिक शक्तियों की एकजुटता और मजबूती के लिए काम करती रहेगी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची

1- मुरादाबाद नगर – मो. दानिश

2- छाता – कुल भानु कुमार

3- बिथरी चौनपुर – सतीश कुमार सिंह

4- बीसलपुर – भीमसेन शर्मा

5- लखीमपुर – जनार्दन प्रसाद मिश्रा

7- हरदोई – विजय त्रिवेदी

8- सरोजनी नगर – सत्यनारायण

9- दिबियापुर – अतर सिंह कुशवाहा

10- महरौनी (सु. ) – चंद्रभान अहिरवार

11- हमीरपुर – जमाल आलम मंसूरी

12- तिन्दवारी – रामचन्द्र वर्मा

13- चित्रकूट – अमित यादव एडवोकेट

14- विश्वनाथ गंज – महाराज दीन

15- बारा (सु. ) – अयोध्या प्रसाद आदिवासी

16- अयोध्या – सूर्यकांत पाण्डेय

17- नानपारा – कुलेराज यादव

18- तुलसीपुर – कल्लू नेता

19-महाराजगंज – रामकेवल पासवान

20- कैम्पियर गंज – अटल बिहारी सिंह

21- पिपराइच – डा. आशीष सिंह

22- फ़ाज़िल नगर – मोहन गोंड

23-रामपुर कारखाना – आनन्द चौरसिया

24-निजामाबाद – जितेन्द्र हरि पाण्डेय

25- मेहनगर ( सु. ) – जियालाल

26- मुहम्मदाबाद गोहना(सु.)- राम कुमार भारती

27- मऊ – फख़रे आलम

28- बांसडीह- लक्ष्मण पाण्डेय

29- जखनियां ( सु. ) – शुक्ला राम

30- जंगीपुर – राम बदन सिंह

31- पिंड्रा – श्याम लाल सिंह

32- 401, राबर्ट्सगंज – विजय शंकर यादव

यह भी पढ़ें:-सपा ने कयासों को दिया विराम, मैनपुरी की इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश!