हल्द्वानी - Amrit Vichar

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई, सर्वे के आदेश
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा के बहुचर्चित रेलवे प्रकरण में मंगलवार को  सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को क्षेत्र में सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेशानुसार रमजान के बाद 19 मार्च से 31 मार्च तक विस्तृत सर्वे अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान संबंधित टीमें क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों का सत्यापन करेंगी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच करेंगी। सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्षेत्र में कितने परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हैं। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। निर्देशानुसार 31 मार्च के बाद सर्वे की विस्तृत रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी। अब अदालत की निगरानी में होने वाला यह सर्वे आगामी निर्णय के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों की नजरें अब सर्वे प्रक्रिया और उसके निष्कर्षों पर टिकी हैं।

हल्द्धानी में डबल मर्डर से सनसनी, सहम गया शहर
संवाददाता, हल्द्वानी

अमृत विचार: हल्द्वानी के गल्ला मंडी में देर रात सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। बरसों बाद हल्द्वानी में इस तरह की हुई हत्या से शहरवासी भी चकित और आशंकित हैं। युवक व युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के सिर व मुंह को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है।  अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिनकी हत्या की गई उनमें 31 वर्षीय निवासी अल्मोड़ा लोहर माल रोड तल्ला खोलटा शुभम टम्टा और युवती 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी नैनीताल बताई जा रही है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की सुबह उन्हें करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर गल्ला मंडी में स्थित गोदामों के पास युवक व युवती की लाश पड़ी होने की सूचना मिली दोनों के शरीर के पास खून से सने हुए पत्थर भी मिले हैं। दोनों का सर पत्थरों से बुरी तरह कुचला पाया गया। युवक के पास से पुलिस को एक चंपावत व अल्मोड़ा के आधार कार्ड मिले हैं, वहीं युवती नैनीताल की बताई जा रही है। पुलिस अभी दोनों शवों के पहचान पत्रों की जांच कर रही है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घटनास्थल पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने भी निरीक्षण किया। जिसपर उन्होंने बताया कि हत्या करने वालों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। मृतक युवक व युवती के बारे में तस्दीक की जा रही है कि वह हल्द्वानी में क्या कर रहे थे। कब से यहां रह रहे थे। दोनों का बैकग्राऊंड क्या है। युवक के शव के पास से निरोध, लाइटर, पर्स पड़ा हुआ मिला है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक नशेड़ी का होना बताया जा रहा है। छानबीन के दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी रही। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दोनों युवक-युवती की हत्या का कारण तलाश जा रहा है। उनके पास से मिली आईडी से उनकी पहचान हो रही है।

28 को निकलेगी कलश यात्रा, 29 से शिव कथा
हल्द्वानी, अमृत विचारः दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के ओर से हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 29 जनवरी से 4 फरवरी तक शिव कथा का आयोजन होने जा रहा है। सात दिवसीय इस आध्यात्मिक महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को संस्थान ने प्रेस वार्ता कर आयोजन की रूपरेखा साझा की। संस्थान के स्वामी उमेशानन्द ने बताया कि कथा से पूर्व 28 जनवरी को नगर के मुख्य मार्गों से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और श्रद्धालु पारंपरिक परिधानों में शामिल होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक होगी। इस आयोजन की मुख्य विशेषता कथावाचक डॉ. सर्वेश्वर (पीएचडी, आईआईटी दिल्ली) का संबोधन होगा। वे भगवान शिव के जीवन दर्शन और शिव तत्व की वैज्ञानिक व व्यावहारिक व्याख्या प्रस्तुत करेंगे। स्वामी ने बताया कि कथा में मुख्यमंत्री ने भी सम्मिलित होने का आश्वासन दिया है। प्रेस वार्ता में राजेश अग्रवाल, गोपाल पाल, भगवान सहाय, दीवान डोगरा, जसनीत सिंह, चंद्रशेखर पांडे, जगदीश चंद दुर्गपाल और मोहन कंडपाल आदि लोग मौजूद रहे।

हल्द्वानीः किराएदार बनकर जीता भरोसा, मौका मिलते ही बक्सा लेकर फरार
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक शातिर चोर ने आईजी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बद्रीपुरा वार्ड संख्या 11 में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को झांसे में रखकर चोर दिनदहाड़े घर से गहनों और नकदी से भरा भारी-भरकम बक्सा लेकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बद्रीपुरा निवासी दया नेगी घर में अकेली रहती हैं। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचा और कमरा किराए पर लेने की बात कही। शातिर चोर ने बुजुर्ग महिला को अपना परिचय अल्मोड़ा निवासी के रूप में दिया और बताया कि उसकी बहन पास ही कुसुमखेड़ा में रहती है। दया नेगी उसे मकान की पहली मंजिल दिखाने ले गईं, जबकि वह खुद ऊपर वाली मंजिल पर रहती हैं।

पड़ोसियों के पास जाते ही मारा हाथ
कमरा देखने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही अपने परिवार और सामान के साथ यहां रहने आ जाएगा। इसी बीच जैसे ही महिला कुछ पल के लिए पड़ोसियों से बात करने घर से बाहर निकलीं, चोर चुपके से घर के भीतर घुस गया। वह अंदर रखा एक भारी बक्सा उठाकर रफूचक्कर हो गया। बताया जा रहा है कि उस बक्से में सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, महंगी साड़ियां, नकदी और घर के महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात चोरी का पता चलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थानीय पार्षद रवि जोशी ने तत्काल घटना की सूचना एसएसपी मंजुनाथ टीसी को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विजय मेहता और एसएसआई रोहतास सागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो उसमें आरोपी चोर कंधे पर भारी-भरकम बक्सा लादकर भागता हुआ साफ दिखाई दिया।

पुलिस की जांच जारी
आईजी कार्यालय के इतने करीब हुई इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है। पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को जमानत, लेकिन जेल से अभी नहीं मिली रिहाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। पहाड़ की महिलाओं, देवी-देवताओं का अपमान करने और दराती लहराने वाली ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को पांचवें दिन जमानत तो मिल गई, लेकिन जेल से राहत नहीं मिली। मंगलवार को हल्द्वानी द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट ने ज्योति को दो मामलों में जमानत दे दी है, लेकिन अन्य जिलों में दर्ज मुकदमों के कारण वह जेल से रिहा नहीं हो सकीं। आरोप है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग को लेकर बीते दिनों बुद्ध पार्क में पहाड़ी आर्मी के विरोध प्रदर्शन में ज्योति अधिकारी ने विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद जूही चुफाल ने ज्योति के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर सौंपते हुए आरोप लगाया कि ज्योति ने प्रदर्शन के दौरान न सिर्फ दराती लहराई बल्कि

पहाड़ी की महिलाओं और देवी देवताओं का अपमान किया। इस मामले में पुलिस ने ज्योति को बीते शुक्रवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ज्योति को जजी कोर्ट में पेश किया और उसी रात न्यायालय के आदेश पर ज्योति को जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को थाने जाते वक्त ज्योति ने एक ब्लॉग बनाया और जूही को धमकी दी। इस मामले में मुखानी पुलिस स्वतः संज्ञान लेते हुए एक और मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को हल्द्वानी द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट में दोनों मुकदमों पर सुनवाई हुई। कोर्ट में बचाव पक्ष ने कहा कि ज्योति का उद्देश्य भावनाएं आहत करना नहीं था। सोशल मीडिया के माध्यम से वह माफी मांगेगी। इन्हीं दलीलों के आधार पर कोर्ट ने ज्योति की सशर्त जमानत स्वीकार की।

खटीमा से पहुंचा वारंट, बढ़ सकते हैं कारावास के दिन

हल्द्वानी : द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट ने भले ही मुखानी थाने में दर्ज दोनों मामलों में ज्योति को जमानत दे दी हो, लेकिन उन पर कई और जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। मंगलवार को जमानत मिलने के साथ ही खटीमा से वारंट जेल पहुंच गया। ज्योति के खिलाफ हल्द्वानी के अलावा ऊधमसिंह नगर के खटीमा, काशीपुर, जसपुर, अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज है। हल्द्वानी उप कारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि फिलहाल अभियुक्ता को रिहा नहीं किया जा रहा है। अभियुक्ता के खिलाफ आर्म्स एक्ट, दंगा भड़काने की कोशिश, अपमान करने समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

हल्द्वानी: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को जमानत
हल्द्वानी, अमृत विचार।  सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज्योति अधिकारी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए उन्हें जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए। बीते कई दिनों से चर्चा में रहे इस मामले को लेकर हल्द्वानी समेत पूरे उत्तराखंड में लोगों की नजरें टिकी हुई थीं। मंगलवार को अदालत में हुई सुनवाई के दौरान ज्योति अधिकारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बिष्ट और गौरव कपूर ने पक्ष रखा। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि ज्योति अधिकारी का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना या उत्तराखंड की गरिमा को ठेस पहुंचाना नहीं था। अधिवक्ताओं ने यह भी दलील दी कि मामले को लेकर अनजाने में हुई चूक को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया। बचाव पक्ष ने अदालत को आश्वस्त किया कि भविष्य में ज्योति अधिकारी की ओर से ऐसा कोई भी कृत्य नहीं किया जाएगा, जिससे अदालत की गरिमा या सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचे। सभी तथ्यों और दलीलों को सुनने के बाद CJM न्यायालय ने जमानत याचिका स्वीकार कर ली। कोर्ट के इस फैसले के बाद ज्योति अधिकारी और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इस मामले को लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी सभी की निगाहें बनी हुई हैं।

खेल महाकुंभ: गौलापार स्टेडियम में बेटियों ने दिखाया दमखम
हल्द्वानी, अमृत विचार: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 'खेल महाकुंभ' के अंतर्गत 'सांसद चैंपियन ट्रॉफी' के दूसरे दिन बालिकाओं के नाम रहा। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने ट्रैक एंड फील्ड से लेकर बैडमिंटन और पारंपरिक खेलों तक में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार को एथलेटिक्स मुकाबलों में रुद्रपुर और भीमताल की धाविकाओं का दबदबा रहा। 100 मीटर दौड़ में रुद्रपुर की आकृति पांडे ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि नेहा नेगी (लालकुआं) दूसरे और निकिता सैनी (जसपुर) तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर और 400 मीटर की दोनों स्पर्धाओं में भीमताल की यशोदा गौड़ ने अपनी रफ्तार से बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 800 मीटर में कालाढूंगी की आस्था राणा, 1500 मीटर में हल्द्वानी की दीपा नेगी और 3000 मीटर की लंबी दौड़ में भीमताल की कंचन लोधियाल ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीना जोशी, दीपक मेहता, इमरान खान, विशाल और नन्दन क्वीरा सहित कोच चंचल सिंह, दीपक पाण्डे व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अगले चरण में मंगलवार (आज) से अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबले शुरू होंगे।

मैदानी स्पर्धाओं और बैडमिंटन में कड़ा मुकाबला
हल्द्वानी। फील्ड इवेंट्स में बालिकाओं ने अपनी ताकत और तकनीक का लोहा मनवाया। गोला फेंक में जसपुर की वर्णिका प्रथम रहीं, जबकि चक्का फेंक में काशीपुर की सादमानी खान और भाला फेंक में खटीमा की नीतू चन्द्र ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में रुद्रपुर की शगुन सिंह और ऊंची कूद में किच्छा की हर्षिता ने बाजी मारी। उधर, बैडमिंटन एकल के रोमांचक मुकाबले में रुद्रपुर की मानसी विजेता रहीं, गदरपुर की तनूजा दूसरे और लालकुआं की अंशिका जोशी तीसरे स्थान पर रहीं।

टीम इवेंट्स और पारंपरिक खेलों का रोमांच
सामूहिक खेलों में उत्साह चरम पर रहा। 4X100 मीटर रिले रेस में रुद्रपुर, काशीपुर और खटीमा की टीमें क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं। खो-खो में खटीमा ने बाजी मारी, वहीं रस्साकस्सी में गदरपुर और पिट्ठू में कालाढूंगी की टीम प्रथम रही। मुर्गा झपट प्रतियोगिता में परी, निशा, पूजा, श्वेता और शीतल ने जीत दर्ज की।

हल्द्वानीः चोरों पर यूपीसीएल की बड़ी कार्रवाई, 10 लोग पकड़े
हल्द्वानी, अमृत विचार: शहर में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर यूपीसीएल ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को विद्युत वितरण खंड शहर की टीम ने बनभूलपुरा के आजादनगर क्षेत्र में छापेमारी कर 10 लोगों को काटा डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी जा रही है। विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि एसडीओ मनीष जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 10 बकाएदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। इसके साथ ही मौके पर ही 1.50 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। आजादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उधर, ग्रामीण डिविजन में भी यूपीसीएल का अभियान जारी रहा। ग्रामीण डिविजन के अधिशासी अभियंता एसके गुप्ता ने बताया कि कमलुवागांजा, टीपीनगर और लालकुआं उपखंड से जुड़े इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 73 उपभोक्ताओं से 12.50 लाख रुपये के बकाया बिजली बिलों की वसूली की गई, जबकि 17 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। यूपीसीएल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी और बकाया बिलों को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

जेल में ब्लॉगर ज्योति, चौथे दिन भी टली बेल
हल्द्वानी, अमृत विचार: अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन में दराती लहराने वाली सोशल मीडिया इंफुलेंसर ज्योति अधिकारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार किसी न किसी वजह से उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो पा रही और सोमवार को एक बार फिर कंडोलेंस की वजह से सुनवाई टल गई। अब ज्योति के अधिवक्ता मंगलवार को एक बार फिर ज्योति की जमानत का प्रयास करेंगे। बता दें कि मुखानी थाना पुलिस ने बीते शुक्रवार को ज्योति को जांच और बयान दर्ज कराने के लिए थाने बुलाया था। ज्योति के खिलाफ जूही चुफाल ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि ज्योति ने प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड की महिलाओं और देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस प्रदर्शन में ज्योति अपने साथ दराती लेकर पहुंची थीं, जिसे वो अपनी कमर में छिपा कर ले गईं थी और प्रदर्शन के दौरान दराती को हथियार के तौर पर लहराया था। पुलिस ने ज्योति को नोटिस तामील कर थाने बुलाया और फिर दराती बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार रात ही उन्हें जजी कोर्ट में पेश किया गया और रात ही उन्हें जेल भेज दिया गया। इसके बाद से लगातार ज्योति के अधिवक्ता जमानत का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को भी यह प्रयास हुआ, लेकिन एक अधिवक्ता की मौत की वजह से कोर्ट में कंडोलेंस हो गया। यानी सोमवार की रात भी ज्योति को हल्द्वानी उप कारागार में गुजारनी होगी। मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद ज्योति पर कई थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

जूही पर टिप्पणी करने वाले चिह्नित, अब होगा मुकदमा
हल्द्वानी : ज्योति अधिकार पर मुकदमा दर्ज होने के बाद तमाम लोग ज्योति के पक्ष में खड़े दिखे और अधिकांश लोग खिलाफ। जो लोग ज्योति के पक्ष में थे, उनमें से कुछ लोगों ने ज्योति पर मुकदमा दर्ज कराने वाली जूही चुफाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसे लोगों ने जूही के पुराने फोटो और वीडियो निकाल कर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने जूही के पहनावे पर सवाल खड़े किए तो कुछ ने उनके हेयर स्टाइल को लेकर टिप्पणी की। जिसके बाद एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने सीओ अमित सैनी और सोशल मीडिया सेल प्रभारी को निर्देश दिए कि जूही को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने बताया कि ऐसे कई लोगों को चिह्नित किया जा चुका है और अब इन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

पौनिया की गोली ने छलनी हुआ नितिन का किडनी, लिवर, दिल और गुर्दा
सर्वेश तिवारी, अमृत विचार
हल्द्वानी : भाजपा के मंडल अध्यक्ष और वार्ड 55 के पार्षद अमित के सिर पर खून सवार था। उसकी पौनिया से निकली गोली ने नितिन के शरीर को छलनी कर दिया था। नितिन के शरीर पर इतने छेद थे कि जिन पाना मुश्किल हो रहा था। शरीर के अंदर मौजूद लगभग हर अंग छलनी हो चुका था। नितिन के बदन को जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। माना जा रहा है कि पौनिया (शॉट गन) से निकली गोली ने नितिन के शरीर पर सौ से ज्यादा छेद कर दिए थे। घटना के बाद पुलिस ने बुरी तरह घायल नितिन को डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस नितिन के जजफार्म स्थित आवास पहुंची। नितिन की मां सीमा दरवाजे पर आई तो बताया कि नितिन को चोट लगी है और नितिन के पिता कैलाश चंद्र लोहनी को अपने साथ अस्पताल ले गई। जहां उन्हें घटना के बारे में बताया और कहाकि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। पिता ने बेटे की शिनाख्त की। सोमवार सुबह नितिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के लिए दो चिकित्सक पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम से पहले शव का एक्सरे कराने के लिए कहा। शव को फिर से एसटीएच भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे बाद एक्सरे कर शव को फिर से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। नितिन की पीठ पर यहां ढेरों छेद थे, जिन्हें गिना गया तो संख्या सौ से अधिक निकली। चिकित्सकों का कहना है कि गोली से निकले छर्रों ने न सिर्फ जिस्म बल्कि नितिन के दिल, गुर्दे, लिवर और किडनी की छलनी कर दिया है। यानी शरीर के अंदर ऐसा कोई अंग नहीं बचा, जो गोली के छर्रों से छलनी न हुआ हो।

25 मीटर की दूरी से अमित पर झोंके थे दो फायर
हल्द्वानी : इस पूरे मामले में फॉरेंसिक अपनी जांच कर रही है। टीम ने घर से उस स्थान की दूरी नापी है, जहां नितिन गिरा मिला। इसके अलावा नितिन के शरीर की जांच भी फॉरेंसिक टीम ने की है। नितिन के शरीर पर मौजूद घाव इस बात की तस्दीक करते कि उसे कितनी दूरी से और कितनी गोली मारी गई होगी। एक्सपर्ट का कहना है कि पौनिया यानी शॉटगन में आमतौर पर 12 बोर (गोली) का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी गोली में छर्रे भरे होते हैं। 5 से10 फीट से गोली चले तो शरीर पर एक बड़ा प्रवेश घाव दिखाई दे सकता है। 10 से 25 फीट पर गोली चलने पर छर्रे फैल जाते हैं और शरीर पर कई छोटे-छोटे छेद दिखाई देते हैं, जिनकी 10, 20, 30 या उससे भी अधिक हो सकती है। यानी दूरी जितनी ज्यादा, छेद उतने ज्यादा और फैले हुए होते हैं। अब नितिन के शरीर पर लगभग सौ से अधिक छेद हैं, ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि नितिन पर दो या दो से अधिक बार गोली चलाई गई होगी।

हल्द्वानी में हर रोज 25 करोड़ लीटर पानी की कमी
हल्द्वानी, अमृत विचार। बढ़ती गर्मी के साथ शहर पानी की आपूर्ति के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।  शहरवासियों को प्रतिदिन 95 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी की जरूरत होती है, लेकिन जल संस्थान महज 70 एमएलडी ही आपूर्ति कर पा रहा है। नतीजतन, प्रतिदिन 25 एमएलडी यानी करीब 25 करोड़ लीटर पानी की भारी कमी बनी हुई है। जल संस्थान की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए गौला नदी से पानी लाकर शीशमहल स्थित फिल्टर प्लांट में उसे साफ किया जाता है। इसके अलावा शहर में 82 ट्यूबवेलों के माध्यम से भूजल निकाला जाता है।

फिलहाल फिल्टर प्लांट से प्रतिदिन केवल 34 एमएलडी और ट्यूबवेलों से 36 एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि गर्मी के इस मौसम में जल स्रोतों का जल स्तर गिरता जा रहा है, जिससे ट्यूबवेल की उत्पादन क्षमता भी प्रभावित हो रही है। वहीं कई क्षेत्रों में नलों से बूंद-बूंद पानी आ रहा है, जिससे लोगों को टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक, प्रयास किए जा रहे हैं कि जल आपूर्ति को बेहतर किया जा सके, लेकिन मौजूदा संसाधनों से मांग पूरी कर पाना बड़ी चुनौती बन गया है। पेयजल नहीं मिलने से एक दर्जन से ज्यादा ड्राई जोन बन गए हैं।

ऐसे में लोगों टैंकर से मिलने वाले पानी पर निर्भरता बनी हुई है। कई लोगों को निजी टैंकर भी मंगाने पड़ रहे हैं। 20 घंटे चल रहे ट्यूबवेल हो रहे बंद पेयजल की मांग के लिए भूजल निकालने को ट्यूबवेल 16 से 20 घंटे तक चलाए जा रहे हैं। जिससे पानी की साथ रेत निकलने की समस्या बढ़ रही है। वहीं पिछले एक माह में जल संस्थान और नलकूप खंड के 14 ट्यूबवेल लगातार पानी खींचने से खराब हुए हैं। दो दिन बाद पहुंच रहा पानी पानी की कमी से शहर के कई क्षेत्रों में दो दिन बाद पानी पहुंच रहा है।

इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी
सबसे ज्यादा दिक्कत दमुवाढूंगा, चौफुला, नई बस्ती काठगोदाम, ठोकर बस्ती काठगोदाम, भरतपुर, भगवानपुर, बजूनियाहल्दू, नंदपुर, छडायल, इंद्रानगर, वनभूलपुरा, लालडांठ क्षेत्र, बमौरी, बिठौरिया क्षेत्र के लोगों को झेलनी पड़ रही है। हर दिन 10 से ज्यादा शिकायतें जल संस्थान में हर दिन पचास से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो रही हैं। पेयजल के समाधान के लिए बनाए कंट्रोल रूम के साथ विभाग के कार्यालयों में लगातार लोगों की शिकायत दर्ज हो रही हैं। साल भर बना रहता है पेयजल का संकट शहर में साल भर पेयजल का संकट बना रहता है।

पानी की आपूर्ति के लिए अतिरिक्त टैंकर लगाए गए हैं, उन सभी क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है जहां ज्यादा समस्या बनी हुई है। कंट्रोल रूम बनाकर ट्रोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान हो सकें। रविन्द्र कुमार, सहायक अभियंता जल संस्थान

प्रधानमंत्री मोदी ने सराही हल्द्वानी के जीवन की कला
हल्द्वानी, अमृत विचार: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाने वाले हल्द्वानी निवासी जीवन जोशी की रविवार को सराहना की। जोशी 65 साल के हैं और वह विशिष्ट रूप से सक्षम व्यक्तियों की श्रेणी में आते हैं। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा कि आज मैं आपको एक ऐसे शानदार व्यक्ति के बारे में बताना चाहता हूं जो एक कलाकार भी हैं और जीती-जागती प्रेरणा भी। उनका नाम जीवन जोशी है।

अब सोचिए जरा, जिनके नाम में ही जीवन हो, वह कितनी जीवंतता से भरे होंगे। बचपन में पोलियो ने उनके पैरों की ताकत छीन ली थी, लेकिन उनके हौसलों को नहीं छीन पाया। पीएम मोदी ने आगे कहा कि उनके चलने की रफ्तार भले कुछ धीमी हो गई, लेकिन उनका मन कल्पना की हर उड़ान उड़ता रहा। इसी उड़ान में, जीवन जी ने एक अनोखी कला को जन्म दिया, नाम रखा ‘बगेट’। इसमें वह चीड़ के पेड़ों से गिरने वाली सूखी छाल से सुंदर कलाकृतियां बनाते हैं।

कलाकृतियां पर्यावरण को बचाने का एक जरिया
जोशी की प्रेरणादायक कहानी ने एक वीडियो जारी होने के बाद लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। वीडियो में उनके जीवन, कलात्मक प्रक्रिया और चुनौतियों को दर्शाया गया था। वीडियो में जोशी के कामकाज को दर्शाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि वह जंगल के रास्तों पर गिरी हुई छालों को इकट्ठा कर रहे हैं और उनसे ढोल, दमाऊ एवं पहाड़ी मंदिरों जैसी लघु सांस्कृतिक कलाकृतियां बना रहे हैं तथा अपने अनूठे शिल्प के जरिये उत्तराखंड की विरासत को संरक्षित कर रहे हैं। जोशी ने बताया कि ये कलाकृतियां पर्यावरण को बचाने का एक जरिया हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी कला युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

जीवन जीना क्या होता है
प्रधानमंत्री ने कहा, वह छाल जिसे लोग आमतौर पर बेकार समझते हैं, जीवन जोशी के हाथों में आते ही धरोहर बन जाती है। उनकी हर रचना में उत्तराखंड की मिट्टी की खुशबू होती है। कभी पहाड़ों के लोक वाद्ययंत्र, तो कभी लगता है जैसे पहाड़ों की आत्मा उस लकड़ी में समा गई हो। जीवन जोशी जैसे कलाकार हमें याद दिलाते हैं कि परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, अगर इरादा मजबूत हो, तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। उनका नाम जीवन है और उन्होंने सच में दिखा दिया कि जीवन जीना क्या होता है।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को बनाएं जनआंदोलन: धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 122वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने ऑपरेशन सिन्दूर में हमारे वीर जवानों के शौर्य, ऑपरेशन में प्रयोग किए गए भारत में बने हथियारों, उपकरणों व टेक्नोलॉजी, राइजिंग नॉर्थ ईस्ट इन्वेस्टर्स समिट, गुजरात के गिर में शेरों की बढ़ती संख्या, तेलंगाना की महिला ड्रोन ऑपरेटर्स (स्काई वरियर्स), अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे।

इस दौरान उन्होंने हल्द्वानी के जीवन जोशी की 'बगेट' कला का भी जिक्र किया जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी विलक्षण कला 'बगेट' के माध्यम से जो मिसाल पेश की है, वह प्रेरणा का अमिट स्रोत है। चीड़ की सूखी छाल से उत्तराखंड की आत्मा को साकार करती उनकी कलाकृतियां वास्तव में साधना का प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री द्वारा किया गया यह उल्लेख हमारी कला, संस्कृति और जनशक्ति की पहचान को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाता है। सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि आप सभी लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देते हुए दैनिक जीवन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को एक जनआंदोलन का रूप दें।