मतदान - Amrit Vichar

अव्यवस्था: सरियाताल में मोमबत्ती की रोशनी में हुआ मतदान
संवाददाता, हल्द्वानी।
अमृत विचारः पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग सोमवार को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुई, लेकिन ग्राम सभा सरियाताल ब्लॉक भीमताल में अव्यवस्था का नजारा भी देखने को मिला। यहां बिजली की आंख मिचौली के चलते मतदान अधिकारियों को मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में मतदान कराना पड़ा। जिससे न सिर्फ मतदान की गति धीमी हुई बल्कि मतदाताओं को लंबी कतारों में काफी इंतजार भी करना पड़ा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गांव में पेड़ों की टहनियों के बिजली तारों से टकराने के कारण आए दिन बिजली बाधित होती है। इसको लेकर कई बार बिद्युत विभाग को मौखिक शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। नतीजतन, पंचायत चुनाव जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर भी व्यवस्थाएं चरमराती रहीं। अमृत विचार की टीम से बात करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि लॅापिंग-चॅापिंग समय रहते नहीं की गई। बार-बार बिजली जाने से जहां मतदान कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं बुजुर्गों और महिलाओं को भी घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। गांववासियों ने सवाल उठाए कि चुनाव के दौरान भी बुनियादी सुविधाओं का न होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

1- कई महीनों से यही हाल है। पेड़ की डालियां तारों से टकराती हैं, फाल्ट हो जाता है। हमने बिजली विभाग से कई बार कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चुनाव में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रसाशन को इस लोकतंत्र में लोगों की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। संजय सिंह भंडारी

2- यहां कोई देखने वाला नहीं है। चुनाव जैसे महापर्व में ये हाल है तो आम दिनों का अंदाजा लगाया जा सकता है। बारिश शुरू हुई नहीं कि बिजली गायब। आज के समय में भी अगर मोमबत्ती जलाकर मतदान का काम हो रहा है तो इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। -मोहन सिह बिष्ट

लालकुआं में पौने सात बजे तक हुआ मतदान, 83.12 फीसदी वोट डाले
लालकुआं, अमृत विचार: नगर पंचायत क्षेत्र में गुरुवार को स्थानीय निकाय चुनाव में भारी उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शुरुआती दौर में लगभग 6 से 7 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12 बजे तक 29.97 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि दोपहर 2 बजे तक यह आंकड़ा 46.42 प्रतिशत तक पहुंच गया।

शाम 4 बजे तक 68 प्रतिशत मतदान हो चुका था, और शाम 5 बजे बाद तक लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। अंतिम मतदान 6.45 बजे तक पूरा हुआ और कुल 83.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट डाले। नगर पंचायत के कुल सात मतदान केंद्रों में आठ मतदेय स्थल थे, जिनमें दो केंद्र संवेदनशील और पांच अति संवेदनशील श्रेणी में थे। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 5674 मतदाता थे, जिनमें 3066 पुरुष और 2608 महिलाएं शामिल थीं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उप जिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी तुषार सैनी, जोनल मजिस्ट्रेट डीसी पंत, सेक्टर मजिस्ट्रेट कृष्णानंद जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान तैनात रहे।

लालकुआं में वार्डों के मतदान आंकड़े
वार्ड 1: 1707 मतों में से 1405 वोट डाले गए
वार्ड 2: 995 मतों में से 782 वोट डाले गए
वार्ड 3: 805 मतों में से 679 वोट डाले गए
वार्ड 4: 538 मतों में से 464 वोट डाले गए
वार्ड 5: 735 मतों में से 631 वोट डाले गए
वार्ड 6: 528 मतों में से 466 वोट डाले गए
वार्ड 7: 366 मतों में से 289 वोट डाले गए

हल्द्वानीः दोपहर बाद कड़ाके की ठंड में हुआ मतदान
हल्द्वानी, अमृत विचार: मतदान दिवस के दिन सुबह हल्की धूप खिली रही लेकिन दोपहर होने के साथ ही कड़ाके की ठंड शुरू हो गई। हल्का कोहरा भी छाने लगा। मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया।

हल्द्वानी में गुरुवार को वोटिंग के दिन सुबह के समय कहीं-कहीं हल्के बादल छाए थे। बीच-बीच में धूप भी निकल रही थी। हालांकि दोपहर बाद अचानक मौसम पूरी तरह से बदल गया। शहर में पूरी तरह से धूप गायब हो गई। हल्का कोहरा भी छा गया। साथ ही कड़ाके की ठंड भी शुरू हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही अनुमान जताया था कि 23 जनवरी को हल्द्वानी में मौसम बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ। बारिश तो नहीं हुई लेकिन कड़ाके की ठंड एक बार फिर से पड़ने लगी। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई।

दिन के समय पारा 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा जो विगत दिन की अपेक्षा 3.5 डिग्री सेल्सियस कम था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के अनुसार शुक्रवार के बाद से मौसम साफ हो जाएगा। एक बार फिर से तापमान में उछाल आएगा। बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय तो हो रहे हैं लेकिन कमजोर भी साबित हो रहे हैं। कुछ ही पश्चिमी विक्षोभ थे जो असर दिखाकर गए हैं। इससे बारिश तो हुई है लेकिन उतनी नहीं जितनी होने चाहिए।

रामपुर : बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील
रामपुर,अमृत विचार। बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शनिवार सुबह 10 बजे से वोट पड़ने शुरू हो गए। सुबह से ही कचहरी परिसर छावनी में तब्दील हो गया। प्रत्याशी अपने-अपने समर्थन में वोट डालने की अपील करते रहे।

बता दें कि 11 दिसंबर से रामपुर में बार चुनाव की प्रकिया शुरू हो गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद से लेकर अन्य पदों तक के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया था। पहले अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने नामांकन कराया था। लेकिन बाद में नामांकन वापसी की प्रक्रिया के बाद एक अध्यक्ष पद के दावेदार ने नामांकन वापस ले लिया था। इस तरह से मैदान में अब तीन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं।

शनिवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया। अधिवक्ताओं का चेंबरों पर पहुंचना शुरू हो गया। उसके बाद अधिवक्ता सूची में अपना नाम तलाश कर अध्यक्ष प्रत्याशी सहित अन्य पदों के दावेदार के लिए वोट डाला। शाम को ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। मतदान के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

ये भी पढे़ं : रामपुर : जानलेवा हमले के दोषी सिपाही को 7 वर्ष की सजा

Kundarki By-election 2024 : एक बजे तक हुआ 40.74 प्रतिशत मतदान, डीएम ने बूथों पर पहुंच कर देखी व्यवस्था
मुरादाबाद। आरोप प्रत्यारोप के बीच कुंदरकी विधानसभा के उप चुनाव में बुधवार दोपहर 1 बजे तक 40.74 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें 384673 मतदाताओं में से 1,56,716 मतदाताओं ने अब तक अपना वोट डाल दिया है। सामान्य प्रेक्षक भारती होलिकेरी, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने बूथों पर पहुंच कर व्यवस्था देखी।

प्राथमिक विद्यालय डोमघर में सूना पड़ा बूथ।

वहीं सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान ने जिला व पुलिस प्रशासन पर सत्ता व भाजपा के दबाव में मतदाताओं को डराने धमकाने और मतदान प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। कई बूथों पर दोपहर में ही सन्नाटा पसर गया। तो कई बूथों पर कतार में मतदाता खड़े रहे। कुंदरकी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोकने से लोगों को अपने परिवार के सदस्यों व सामान के साथ पैदल जाना पड़ा। जिससे उन्हें परेशानी हुई।

ये भी पढे़ं : UP By-Election 2024 : सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा प्रत्याशी बोले-वह चुनाव हार रहे हैं और...

UP By-Election 2024 : सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, भाजपा प्रत्याशी बोले-वह चुनाव हार रहे हैं और...
मुरादाबाद। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से 225 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। उप चुनाव में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 225 मतदान केंद्रों के 436 बूथों पर 3,84, 673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में 11 बजे तक 28.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं सुबह 9 बजे तक कुल 13.61% मतदान दर्ज किया गया है।

सपा प्रत्याशी के आरोपों पर मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह का बयान
सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान द्वारा वोट नहीं डालने देने के आरोप पर मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच कराई गई है। मतदाताओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आ रही है। शान्ति पूर्वक वोटिंग जारी है।

मुरादाबाद

कुंदरकी सीट पर चल रही वोटिंग, सपा प्रत्याशी ने लगाए पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप

आरोप में मुरादाबाद डीएम अनुज सिंह का बयान आया सामने #MORADABAD #Kunderki #UPByelection2024 #UPByPoll pic.twitter.com/xs3ZK9CBTZ

— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 20, 2024

भाजपा प्रत्याशी बोले-वह चुनाव हार रहे हैं और सभी आरोप गलत हैं
भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह ने सपा के सभी आरोपों पर कहा, सभी बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। अपनी गलतियां की वजह से मुस्लिम समाज के लोगों पर सपा सरकार में लाखों लोगों पर मुकदमे लिखवाएं। पैसा वसूल किया। 5 साल के अंदर इस बात का गुस्सा लोगों के मन में था। वह गुस्सा अब निकल के सामने आ रहा है। कुछ लोग हमें वोट दे रहे हैं। कुछ मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। यह उनके खिलाफ जन आंदोलन है। वह चुनाव हार रहे हैं और सभी आरोप गलत हैं। अखिलेश यादव से अनुरोध करना चाहूंगा कि उन्होंने जिन्हें टिकट दिया अब वह हर रहे हैं तो उनका 2012 से लेकर 2017 तक कुंदरकी थाना और मैनाठेर थाने में एक अपनी टीम भेजकर समीक्षा करवाएं कि मुसलमानों ने मुसलमान के खिलाफ मुकदमें दर्ज क्यों करवाएं?

लोगों के आधार कार्ड चेक करने का आरोप
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस गांव के अंदर चेक पोस्ट बनाकर लोगों के आधार कार्ड चेक कर रही है। मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि बूथ संख्या 275 पर सपा के पोलिंग एजेंट को तैनात नहीं होने दिया गया। पुलिस भाजपा प्रत्याशी की पर्चियों के आधार पर वोट डलवा रही है। सपा उम्मीदवार और पुलिस के बीच इस मुद्दे को लेकर जमकर बहस हुई।

मुरादाबाद:
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सपा कंडिडेट हाजी रिजवान ने अपने समर्थकों के साथ एक मतदान केंद्र पर पहुँच कर पुलिस पर मतदाताओं का पहचान पत्र चेक करने का आरोप लगाया। pic.twitter.com/uWFt6LyEkb

— Amrit Vichar (@AmritVichar) November 20, 2024

436 बूथों पर हो रहा है मतदान
उप चुनाव में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनके लिए 225 मतदान केंद्रों के 436 बूथों पर 3,84, 673 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान, भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह, बहुजन समाज पार्टी के रफतउल्ला उर्फ नेता छिद्दा, आजाद समाज पार्टी के चांद बाबू, आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद वारिस, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के साजेब, निर्दलीय मोहम्मद उवैश, मोहम्मद उवैश निवासी अहमद नगर, मसरूर, रिजवान अली, रिजवान हुसैन, शौकीन प्रत्याशी हैं। इनकी राजनीतिक किस्मत का फैसला ईवीएम का बटन दबाकर  3,84, 673 मतदाता करेंगे।

ये भी पढ़ें : Live UP By-election 2024: मीरापुर में मतदान के दौरान हंगामा, ककरौली में भीड़ ने किया पथराव

देहरादून: केदारनाथ उपचुनाव का प्रचार आज समाप्त, 20 नवंबर को मतदान, 23 को परिणाम
देहरादून, अमृत विचार। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में चुनावी प्रचार का सिलसिला आज यानी 18 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना कर परिणामों की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत का निधन, खाली हुई सीट

केदारनाथ विधानसभा सीट इस साल 9 जुलाई को विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई थी। इस उपचुनाव की प्रक्रिया 15 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना जारी किए जाने के साथ शुरू हुई। 22 से 29 अक्टूबर तक नामांकन प्रक्रिया में छह उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी दाखिल की थी।

प्रत्याशियों का प्रचार खत्म, अब होगा मतदान

उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ. आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया ने चुनावी प्रचार में भाग लिया। पिछले 17 दिनों से सभी प्रत्याशी अपने-अपने चुनावी क्षेत्रों में प्रचार कर मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे थे। आज शाम 5 बजे के बाद चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा और सभी उम्मीदवारों को चुनावी समर के अंतिम दौर का सामना करना होगा।

90875 मतदाता करेंगे मतदान, 173 पोलिंग बूथों पर वोटिंग

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार के अनुसार, इस उपचुनाव में कुल 90,875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। विशेष रूप से दूरदराज क्षेत्रों जैसे गौंडार, रांसी और चिलौंड के लिए पोलिंग पार्टियां 18 नवंबर को रवाना होंगी, जबकि अन्य पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को रवाना की जाएंगी।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट

धीरज कुमार ने बताया कि प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा इंतजाम कर लिए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है, और चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने के लिए अतिरिक्त बल की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी के यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिला धमकी भरा पत्र, 2 करोड़ की रंगदारी मांगने वालों ने खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य

मुरादाबाद : मतदान के चलते 20 नवंबर को बदले मार्ग से चलेंगे वाहन, पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान
मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले की कुंदरकी विधान सभा में 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान किया जाएगा। जिसके लिए पुलिस द्वारा मतदान के दिन के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया है। जिसके तहत 20 नवंबर को सुबह 4:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बदले हुए मार्ग से वाहन चलेंगे। एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने डायवर्जन प्लान को सख्ती से लागू किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उपचुनाव के चलते मुरादाबाद से संभल जाने वाले भारी वाहन गागन तिराहा-संभल कट-पुराना टोल प्रथम से जोया-अतरासी-हसनपुर से होकर सम्भल जायेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। मुरादाबाद से बिलारी चंदौसी की तरफ जाने वाले भारी वाहन गागन तिराहा कट-रामपुर-शाहबाद-बिलारी होकर चंदौसी जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। इसी तरह अमरोहा से संभल जाने वाला भारी वाहन गजरौला, अतरासी-हसनपुर-संभल-चंदौसी होते हुए बिलारी जाएंगे व इसी मार्ग से वापस आएंगे।

जनपद बरेली-रामपुर से संभल जाने वाला भारी वाहन शाहबाद से बिलारी चंदौसी होते हुए संभल जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। काशीपुर से दलपतपुर होकर मुरादाबाद आने वाला भारी वाहन डूंगरपुर चौराहा से सिरसवां दोराहा से अपने गंतव्य पर जाएंगे तथा रामपुर जाने वाला भारी वाहन डूंगरपुर चौराहे से टांडा होकर रामपुर जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।

भाजपा प्रत्याशी की जीत से क्षेत्र में बहेगी विकास की गंगा
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के पक्ष में कई स्थानों पर जनसभाएं की। प्रचार के दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने पर क्षेत्र में विकास की गंगा बहने का दावा भी किया। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष के आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रदेश को सुरक्षा कवच पहना रखा है। जिसके चलते कुंदरकी की जनता रामवीर सिंह को जिता कर विधानसभा में भेजेगी।

रविवार को कुंदरकी उपचुनाव में एनडीए एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ठाकुर रामवीर सिंह के समर्थन में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को असुरक्षा के भंवर से बाहर निकाला है। इसलिए आज उत्तर प्रदेश में हो रहे चुनाव में एनडीए का पलड़ा भारी है। जनता का रुझान योगी आदित्यनाथ के हाथों को और मजबूत करने के लिए भाजपा के साथ है। कुंदरकी से एनडीए एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रामवीर सिंह की हर वर्ग में अच्छी पकड़ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अब किसी बहकावे या भ्रम में आने वाली नहीं है। विपक्ष द्वारा जनता को गुमराह करने और विभिन्न क्षेत्रों में बांटने की साजिश ध्वस्त हो गई है।

प्रदेश अब विकास के रास्ते पर तेजी से आगे कदम बढ़ा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास को सरकार ने मूल रूप दिया है। विधानसभा के उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह जनसंचार को लेकर हर मुद्दे पर संघर्ष किया है। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को साफ सुथरी छवि व्यक्तित्व है। इसके कारण जनता के बीच में समर्थन में उत्साह दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता प्रदेश के सभी चुनाव वाले क्षेत्रों में जुटे हैं। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, प्रदेश सचिव राजवीर सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा अभिनव चौधरी, अनिल चौधरी, हिमाचल सिंह तेवतिया, कर्मेंद्र सिंह कसाना, समीर सैफी, राहुल राणा, मनोज गुप्ता, सुखेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : कुंदरकी में हो पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में मतदान, सपा सांसद ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र

मुरादाबाद : कुंदरकी में हो पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में मतदान, सपा सांसद ने निर्वाचन आयोग को लिखा पत्र
मुरादाबाद, अमृत विचार। बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव ने रविवार को कुंदरकी उपचुनाव को लेकर यूपी पुलिस पर सत्ता पक्ष के दबाव में सपा के वोटर और समर्थकों को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। आदित्य यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई हैं। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा में मतदान करने की मांग की है। इसी मांग को लेकर सपा का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में भी चुनाव आयोग से मिलेगा।

सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान के प्रचार में आए बदायूं सांसद आदित्य यादव सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर परेशान हैं। उन्होंने रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कहा कि कुंदरकी उपचुनाव में सत्ता पक्ष के प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के नियमों की जिस तरह धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ऐसे में स्थानीय पुलिस के सहारे निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि कुंदकरी विधानसभा में उपचुनाव में स्थानीय पुलिस भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए सपा कार्यकर्ताओं और वोटरों पर ज्यादती कर रही है।

उन्होंने स्थानीय स्तर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और अन्य पुलिसकर्मियों पर अपनी मनमानी करने का भी आरोप लगाया है। ऐसे में स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं शीर्ष नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी लखनऊ चुनाव आयोग से मिलकर पैरामिलिट्री फोर्स की निगरानी में कुंदरकी में मतदान कराने की मांग करेगा।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : यह चीन की सीमा नहीं, यह तो कुंदरकी है...उपचुनाव में की जा रही धांधली को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट

अमेरिका में वोटिंग के तरीके से नाखुश हैं विवेक रामास्वामी, की पूरे देश में एक ही दिन मतदान कराने की मांग
वाशिंगटन। उद्योगपति से राजनीतिज्ञ बने विवेक रामास्वामी ने समय पूर्व मतदान का विरोध किया और इस व्यवस्था के बजाय पूरे देश में एक ही दिन मतदान कराने और मतदाताओं की पहचान का सत्यापन करने के लिए पहचान पत्र अनिवार्य करने की मांग की है। अमेरिकी प्रांत एरिजोना में एक चुनावी रैली में बृहस्पतिवार को रामास्वामी ने कहा, मैं आपके साथ ईमानदार रहूंगा। मुझे समय पूर्व मतदान पसंद नहीं है। मेरा मानना ​​है कि हमें एक दिन ही पूरे देश में मतदान कराने की जरूरत है और उस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश होना चाहिए।

उन्होंने कहा, इस मतदान प्रक्रिया में मतपत्र का इस्तेमाल हो और सरकार द्वारा जारी पहचान पत्रों का मतदाता फाइल से मिलान किया जाना चाहिए। मेरा तो यही मानना ​​है। डोनाल्ड ट्रंप भी इसका समर्थन करते हैं। इस रैली को डोनाल्ड ट्रंप ने संबोधित किया था।

रामास्वामी ने कहा, मैं आपसे कुछ कहना चाहता हूं। इस नियम (मतदान के) को बदलने के लिए आपको हमारा साथ देना होगा। इसलिए रिपब्लिकन पार्टी का सदस्य होने के नाते मैं आपसे कह रहा हूं कि बेशक हमें समय पूर्व मतदान पसंद नहीं लेकिन फिर भी वहां जाइए और मतदान कीजिए क्योंकि हमें चुनाव जीतना है और देश को बचाना है।

ये भी पढे़ं : US Election 2024 : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-चीन के नेता दबंगई दिखाते हुए कमला हैरिस के साथ 'बच्चे' की तरह बर्ताव करेंगे

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव : आदर्श आचार संहिता लागू, 13 नवंबर को होगा मतदान...2012 से कुंदरकी में अजेय है सपा
मुरादाबाद, अमृत विचार। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश में विधान उप चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज सिंह ने जिले में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। स्थानीय स्तर पर 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव के लिए अधिसूचना 18 अक्टूबर को जारी होगी। 25 अक्टूबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। जबकि नाम वापसी 30 अक्टूबर को कराई जाएगी। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि तारीखों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन दंडनीय होगा।

कुंदरकी विधायक के संभल से सांसद निर्वाचित होने से खाली हुई थी सीट
कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ है। वर्ष 2012 से यहां सपा अजेय है। 2022 में यहां से समाजवादी पार्टी के टिकट पर जियाउर रहमान बर्क ने जीत दर्ज कर की थी। लेकिन, उनके दादा संभल से सांसद रहे शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद सपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में संभल लोकसभा सीट से कुंदरकी के विधायक जियाउर रहमान बर्क को टिकट दिया था। लोकसभा चुनाव में उनकी जीत के बाद यह सीट खाली हुई है। 2022 के विधानसभा चुनाव में कुंदरकी से सपा प्रत्याशी जियाउर रहमान बर्क को 1,25,792 वोट मिले थे। जो 46.28 प्रतिशत था। जबकि भाजपा के प्रत्याशी कमल कुमार को 82,630 वोट मिले थे। जो 30.4 प्रतिशत रहा। बसपा यहां तीसरे नंबर पर थी। बसपा प्रत्याशी मो. रिजवान को 42,742 वोट मिले थे। जो कुल मतों का 15.73 प्रतिशत रहा।

कुंदरकी विस उपचुनाव के लिए जिला मुख्यालय पर होगा नामांकन
कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उप चुनाव के लिए अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम संतदास पंवार को रिटर्निंग अधिकारी बनाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को नामांकन के दिन से ही स्थानीय स्तर पर अधिसूचना प्रभावी होगी।

2012 से कुंदरकी में अजेय है सपा
कुंदरकी विधानसभा के चुनाव में 2012 से सपा अजेय है। 2012 व 2017 में यहां से सपा के मोहम्मद रिजवान ने जीत दर्ज की। तो 2022 में सपा के जियाउर रहमान बर्क ने यहां से जीत दर्ज कर सपा की साइकिल को विधानसभा में पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : देवरानी ने प्रेमी से कराई थी जेठानी की हत्या, जानिए पूरा मामला

नैनीताल: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : 13 सितंबर को अनुपस्थिति की दशा में अधिवक्ता 12 को भी कर सकते हैं मतदान
विधि संवाददाता, नैनीताल, अमृत विचार। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नियुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएस अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को चुनाव कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से तय हुआ कि चुनाव के लिए निर्धारित मतदान तिथि 13 सितंबर को यदि कोई अधिवक्ता किसी विशेष परिस्थिति में मतदान के लिए उपस्थित रहने में असमर्थ होता है तो वह 12 सितंबर को सांय 2:30 से सांय 4 बजे तक अग्रिम मतदान मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में कर सकता है।

इसके लिए उन्हें 12 सितंबर को सुबह 10 से 11:30 बजे तक आवेदन पत्र व 13 सितंबर को उपस्थित नहीं रहने का कारण बताना होगा। इस दौरान अंजली भार्गव, अनिल जोशी, प्रमोद बेलवाल, जीएस नेगी, पवन मिश्रा, मेनका त्रिपाठी, राजेश जोशी, राजकुमार वर्मा, ममता जोशी, मीना बिष्ट, राजीव भट्ट, राजेश शर्मा आदि अधिवक्तागण मौजूद थे।