Sunil Chhetri - Amrit Vichar

'मेस्सी की कला ही मेरा इलाज', G.O.A.T से मिलने के बाद भावुक हुए छेत्री, कहा- पूरा हुआ सपना और फर्ज
नई दिल्ली। अर्जेंटीना के महान फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी से उनके ‘जीओएटी इंडिया टूर’ के दौरान मिलना पूर्व भारतीय कप्तान सुनील छेत्री के लिए ‘एक सपना और फर्ज’ था क्योंकि चोट की वजह से वह इस कार्यक्रम में भाग लेने से लगभग वंचित हो गए थे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाले छेत्री 95 गोल के साथ इतिहास में चौथे सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। विश्व कप जीतने वाले कप्तान की यात्रा के तीसरे चरण में छेत्री रविवार को मुंबई में मेस्सी से मिले। मेस्सी 115 गोल के साथ इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने मेस्सी को ऐसा खिलाड़ी बताया जिसकी फुटबॉल मैदान पर ‘कला’ उनके लिए तब ‘इलाज’ का काम करती है जब वह दुखी महसूस करते हैं।

छेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ‘‘हमारे खेल के लिए उन्होंने जो कुछ भी किया है उसके लिए लियोनल मेस्सी को निजी तौर पर धन्यवाद देना एक सपना और फर्ज दोनों जैसा लगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चोट लगी थी जिसकी वजह से मैं लंगड़ाकर चल रहा था और कहने की जरूरत नहीं है, जब मैं पिच के बजाय फिजियो की टेबल पर अधिक समय बिताता हूं तो मुझे यह पसंद नहीं आता।’’

छेत्री ने कहा, ‘‘मैं मुंबई जाने से लगभग चूक गया था , जब तक कि मेरे अंदर के प्रशंसक ने बगावत नहीं की और मैं चला गया। पता चला कि उस आदमी से मिलना जो मुझे बहुत खुश करता है और जिसकी कला मेरे सभी दुखों का इलाज है, वही मुझे चाहिए था।’’ मेस्सी ने छेत्री के साथ बातचीत में समय बिताया और उन्हें अपनी अर्जेंटीना टीम की जर्सी भी दी। छेत्री ने लुइ सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल से मिलकर भी खुशी जाहिर की जो मेस्सी के साथ भारत आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘रोड्रिगो डि पॉल जैसे एक और विश्व कप विजेता से मिलकर बहुत अच्छा लगा और फिर हमारी पीढ़ी के सबसे बेहतरीन नंबर नौ खिलाड़ी लुइ सुआरेज के साथ तस्वीर खिंचाने के लिए बच्चों जैसा रोमांच था।’’

Sunil Chhetri: CAFA नेशंस कप के राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगे सुनील छेत्री? जानें क्या बोले कोच जमील
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने स्पष्ट किया कि 29 अगस्त से ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में शुरू होने वाले सीएएफए नेशंस कप 2025 के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की सूची में दिग्गज स्ट्राइकर सुनील छेत्री का नाम नहीं है। भारत ने मध्य एशियाई फुटबॉल संघ (सीएएफए) द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट में पदार्पण से पहले 16 अगस्त को बेंगलुरु में अपना तैयारी शिविर शुरू किया।

भारतीय टीम को ताजिकिस्तान, ईरान और अफगानिस्तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने रविवार को सुनील छेत्री के राष्ट्रीय शिविर से बाहर होने पर कहा कि वह इस शिविर में इसलिए नहीं हैं क्योंकि हम एक ऐसा टूर्नामेंट खेलने रहे हैं जो हमारे एशियन कप क्वालीफायर की तैयारी का काम करेगा।

जमील ने कहा, “सुनील भारतीय फुटबॉल के दिग्गज हैं। मैंने उनके खिलाफ खेला है, मैंने उन्हें कई मौकों पर खेलते देखा है, और वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारतीय फुटबॉल के लिए एक आदर्श हैं, और उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं इस फीफा विंडो के दौरान कुछ और खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहता हूं। मैंने उनसे इस बारे में बात की है। टीम में उनके जैसे खिलाड़ी का होना हमेशा खुशी की बात होती है।”

यह भी पढ़ेंः Indian Para-archer Sheetal Devi: शीतल देवी के साथ डेलॉइट इंडिया ने की साझेदारी, बोलीं प्लेयर- पोडियम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं...

2 अगस्तः प्रसिद्ध भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का हुआ जन्म
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

1108-लुई षष्ठम फ्रांस का सम्राट बना।

1492-इटली का नाविक क्रिस्टोफर कोलंबस तीन पोत के साथ भारत की खोज के लिए रवाना हुआ।

1780-मेहर पोफम के तहत कैप्टन ब्रूस ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1886-हिंदी के विद्वान मैथिली शरण गुप्त का जन्म।

1900-फर्स्ट वन टायर एंड रबर कंपनी की स्थापना।

1914-पहला समुद्री जहाज पनामा नहर से गुजरा।

1933-भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक शशिकला का जन्म।

1941-भारतीय सेना का एक सैनिक बाबा हरभजन सिंह का जन्म।

1956-भारतीय क्रिकेटर बलविंदर संधू का जन्म।

1957-अब्दुल रहमान को मलेशिया का नया नेता चुन लिया गया। उनके नेतृत्व में ब्रिटेन से मलेशिया को आजादी मिली थी।

1984-प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री का जन्म।

1985-बाबा आम्टे को जनसेवा के लिए रेमन मैगसेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।

1993-स्वामी चिन्मयानंद का निधन।

2000-ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।

2003-अमेरिका के एंग्लिकन चर्च में एक समलैंगिक को बिशप बनाने का फ़ैसला किया गया।

2004-अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।

2006-संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।

2007-इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुंचा।

2007-लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।

2013-इराक में विद्रोह में कम से कम 80 लोग मारे गए।

2016-पुष्पकमल दहल नेपाल के 33वें प्रधानमंत्री बने।

2022-भारतीय फ़िल्म व टीवी कलाकार मिथलेश चतुर्वेदी का निधन।

AFC में हार के बाद भड़के बाइचुंग भूटिया, फुटबॉल के मैदान पर भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज, कहा- ‘सड़ी हुई’ और ‘अहंकार’ से भरी...
कोलकाता। फुटबॉल के मैदान पर भारत के गिरते प्रदर्शन से नाराज करिश्माई पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने राष्ट्रीय महासंघ पर खेल को नष्ट करने का आरोप लगाया है जबकि कुछ अन्य हितधारकों ने मौजूदा प्रणाली को ‘सड़ी हुई’ और ‘अहंकार’ से भरी बताया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और उसके अध्यक्ष कल्याण चौबे पर भूटिया का तीखा हमला एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर के तीसरे दौर में निचली रैंकिंग वाली हांगकांग के खिलाफ 0-1 की चौंकाने वाली हार के एक दिन बाद आया है।

भूटिया ने न्यूज़ एजेंसी से कहा, ‘यह देखना बहुत दुखद है कि हम अब एशिया कप के लिए भी क्वालीफाई करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं जिसके लिए हम नियमित रूप से क्वालीफाई करते रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘उज्बेकिस्तान, इंडोनेशिया और जोर्डन जैसे देश विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं और हम अब भी एशिया कप के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’

2027 एशियाई कप की उम्मीदों को झटका

मंगलवार को मिली हार से भारत की 2027 एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका लगा है जबकि टीम इससे पहले लगातार दो एशियाई कप में खेली थी। पूर्व भारतीय कप्तान ने चौबे के इस्तीफे और भारतीय फुटबॉल में संरचनात्मक बदलाव की मांग की। उन्होंने मैदान पर लचर प्रदर्शन और मैदान के बाहर की अराजकता को गहरी सड़न के लक्षण बताया। मौजूदा भारतीय मुख्य कोच मनोलो मारक्वेज इंडियन सुपर लीग की टीम एफसी गोवा के भी कोच हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में क्रोएशियाई दिग्गज इगोर स्टिमक की जगह पदभार संभाला था।

26 पायदान नीचे की टीम से हार का सामना

गुवाहाटी में विश्व कप क्वालीफायर में अफगानिस्तान से हार सहित कई निराशाजनक परिणामों के बाद स्टिमक को बर्खास्त कर दिया गया था। मंगलवार हुए अहम मैच से पहले भारत ने कोलकाता में करीब तीन सप्ताह तक अभ्यास किया था लेकिन उसे विश्व रैंकिंग में अपने से 26 पायदान नीचे की टीम (भारत: 127, हांगकांग: 153) से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से फीफा रैंकिंग में देश के 133वें स्थान पर खिसकने की संभावना है।

भूटिया को सितंबर 2022 में एआईएफएफ के अध्यक्ष पद के चुनाव में चौबे ने हराया था। उन्होंने मौजूदा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कुप्रबंधन, भ्रष्टाचार और मनोलो की नियुक्ति सहित अहम निर्णयों में प्रमुख फुटबॉल समितियों को दरकिनार करने का आरोप लगाया। भूटिया ने कहा, ‘कल्याण चौबे ने भारतीय फुटबॉल को बर्बाद कर दिया है। चौबे को इस्तीफा देकर चले जाना चाहिए। उन्होंने इसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। ढाई साल में तीन महासचिव - पूरी संरचना, व्यवस्था को बदलना होगा।’

चैंपियनशिप के लिए चल रहे कानूनी झगड़े का जिक्र

भूटिया ने इंटर काशी और चर्चिल ब्रदर्स के बीच चैंपियनशिप के लिए चल रहे कानूनी झगड़े का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘एक के बाद एक विवाद, भ्रष्टाचार के आरोप... महीनों बाद भी हमें नहीं पता कि आईलीग विजेता कौन है।’’ उन्होंने चौबे पर तकनीकी समिति को दरकिनार कर मनोलो को नियुक्त करने का आरोप लगाया और स्पेन के इस कोच को एक साथ एफसी गोवा और राष्ट्रीय टीम का कोच बनाने के फैसले की आलोचना की।

अंतरराष्ट्रीय संन्यास से सुनील छेत्री की वापसी की आलोचना

भूटिया ने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री की अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी कराने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि यह योजना बनाने से ज्यादा हताशा से प्रेरित एक खराब फैसला था। भूटिया ने एआईएफएफ के उस फैसले की भी आलोचना की जिसमें उसने क्वालीफिकेशन से जुड़े इनाम के बजाय हांगकांग मैच के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर का मैच बोनस देने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, ‘आप एक मैच के लिए 42 लाख रुपये दे रहे हैं। इसे क्वालीफिकेशन से क्यों नहीं जोड़ा गया? यह दिखाता है कि प्रबंधन कितना अनजान है।’

भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम सरकार ने भूटिया का समर्थन करते हुए टीम के खराब प्रदर्शन और महासंघ की विफलताओं पर निराशा व्यक्त की। सरकार ने कहा, ‘हमने एक इंच भी प्रगति नहीं की है। अगर आपके पास सुनील छेत्री का विकल्प नहीं है तो क्या इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ हो सकता है?’ उन्होंने कहा, ‘बेशक, महासंघ पूरी तरह से जिम्मेदार है। वे पूरी तरह से विफल रहे हैं।’

विदेशी कोचों के प्रति जुनून की आलोचना-कोच सुब्रत भट्टाचार्य

दिग्गज डिफेंडर और कोच सुब्रत भट्टाचार्य ने विदेशी कोचों के प्रति जुनून की आलोचना की और भारतीय प्रतिभाओं पर अधिक भरोसा करने की बात कही। भट्टाचार्य ने कहा, ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि विदेशी कोच आपको सफलता दिलाएंगे। पीके बनर्जी और अमल दत्ता जैसे घरेलू कोचों ने गौरव दिलाया।’ उन्होंने कहा, ‘आईएसएल में विदेशी खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के विकास में मदद नहीं करेंगे। केवल भारतीय कोच ही हमारे खिलाड़ियों को जानते हैं और उन्हें विकसित कर सकते हैं।’

छेत्री के ससुर भट्टाचार्य ने भी वापसी पर कहा-

छेत्री के ससुर भट्टाचार्य ने उनकी वापसी पर कहा, ‘यह उनका निजी फैसला है लेकिन अगर यह किसी के निजी हित को पूरा करने के लिए किया गया है तो यह गलत है।’ भारतीय फुटबॉल के दो प्रमुख क्लब हितधारकों बेंगलुरु एफसी के मालिक पार्थ जिंदल और एफसी गोवा के सीईओ रवि पुष्कर ने भी एआईएफएफ और व्यापक फुटबॉल पारिस्थितिकी तंत्र पर तीखा हमला किया और अपमानजनक हार के मद्देनजर गहन आत्मनिरीक्षण और संरचनात्मक सुधार का आह्वान किया। रवि ने व्यवस्था को इस तरह से सड़ा हुआ बताया कि कोई इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘सब कुछ प्रभाव, पक्षपात और अहंकार पर चलता है। हमारे पास उस पारिस्थितिकी तंत्र को प्रबंधित करने की परिपक्वता नहीं है जिसे हम बनाने का दावा करते हैं। हम असहज सच्चाइयों का सामना करने से पहले ही एक-दूसरे पर हमला कर देते हैं।’ बेंगलुरु एफसी के मालिक पार्थ जिंदल ने भी सोशल मीडिया पर एआईएफएफ पर निशाना साधा और तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने कहा, ‘यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है- किसी भी परिस्थिति में यह पर्याप्त नहीं है - एआईएफएफ को गहन आत्मनिरीक्षण की आवश्यकता है। यह वह नहीं है जिसे देखने के लिए हम सभी भारतीय फुटबॉल प्रेमियों और समर्थकों ने अपनी मेहनत की कमाई और प्रयास खर्च किए हैं। समय आ गया है कि एक प्रबंधक और एक ऐसी प्रणाली लागू हो जो काम करे।’

ये भी पढ़े : यूपी के इस खिलाड़ी ने बदली टीम, आंध्रा का किया रुख; ले चुका 300 से ज्यादा विकेट

फीफा अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले भारतीय फुटबॉल टीम लेगी 10 दिवसीय शिविर में भाग, कोच मनोलो ने जारी की लिस्ट सूची में सुनील छेत्री शामिल
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के मुख्य कोच मनोलो मार्केज ने अनुभवी फॉरवर्ड सुनील छेत्री को अगले महीने होने वाले एएफसी एशियाई कप 2027 फाइनल राउंड क्वालीफायर के लिए 28 सदस्यीय संभावितों की टीम में शामिल किया। चालीस वर्षीय छेत्री ने भारतीय टीम के संघर्ष को देखते हुए मार्च में संन्यास से बाहर आने का फैसला किया था। उन्होंने दो दशक से अधिक समय तक अग्रिम पंक्ति में जादू बिखरने के बाद पिछले साल संन्यास लेने का अपना फैसला बदल दिया था।

छेत्री ने तब से मालदीव के खिलाफ एक मैत्री मैच में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया और बांग्लादेश के खिलाफ 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर में भी खेले। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘संभावित खिलाड़ी जून में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो की तैयारी के लिए ट्रेनिंग लेने के लिए 18 मई को कोलकाता में एकत्र होंगे।’’

भारत को एएफसी एशियाई कप 2027 फाइनल राउंड क्वालीफायर के ग्रुप सी में बांग्लादेश, हांगकांग चीन और सिंगापुर के साथ रखा गया है जिसमें मैच ‘होम-एंड-अवे’ (अपने और दूसरी टीम के मैदान पर राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेले जा रहे हैं। भारत 10 जून को हांगकांग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ग्रुप सी में पहले दो मैच भारत और बांग्लादेश के बीच और सिंगापुर और हांगकांग के बीच ड्रॉ रहे जिससे सभी चार टीमों को एक-एक अंक मिला।

एआईएफएफ के बयान में कहा गया है, ‘‘हांगकांग के खिलाफ एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए टीम चार जून को थाईलैंड के खिलाफ फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलने के लिए बैंकॉक जाने से पहले कोलकाता में 10 दिवसीय ट्रेनिंग शिविर में भाग लेगी। इसके बाद टीम अपने एशियाई कप क्वालीफायर के लिए हांगकांग जाएगी।’’

कोलकाता शिविर के लिए संभावित:

गोलकीपर: ऋतिक तिवारी, विशाल कैथ, गुरमीत सिंह चहल, अमरिंदर सिंह।

डिफेंडर: नाओरेम रोशन सिंह, राहुल भेके, कोनशम चिंगलेनसाना सिंह, अनवर अली, थांगजाम बोरिस सिंह, संदेश झिंगन, आशीष राय, सुभाशीष बोस, मेहताब सिंह, टेकचाम अभिषेक सिंह, निखिल प्रभु।

मिडफील्डर: सुरेश सिंह वांगजम, नाओरेम महेश सिंह, आयुष देव छेत्री, उदांता सिंह कुमम, लालेंगमाविया राल्टे, लिस्टन कोलाको, आशिक कुरुनियान, ब्रैंडन फर्नांडिस।

फॉरवर्ड: सुनील छेत्री, इरफान यदवाड, मनवीर सिंह, सुहैल अहमद भट, लालियानजुआला चांगटे।

प्रमुख कोच: मनोलो मार्केज।

यह भी पढ़ेः Fake News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद फेक न्यूज का चलन तेज, पाकिस्तान वायल कर रहा झूठे वीडियो

कोच के कहने पर संन्यास से वापस लौटे सुनील छेत्री, भारत का लक्ष्य बिना गोल गंवाए मालदीव और बांग्लादेश को हराना
शिलांग। सीनियर डिफेंडर संदेश झिंगन ने शनिवार को कहा कि भारतीय फुटबॉल टीम का लक्ष्य यहां होने वाले आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों में बिना कोई गोल खाए मालदीव और बांग्लादेश को हराना है। भारत 19 मार्च को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में मालदीव की मेजबानी करेगा। इसके बाद 25 मार्च को 2027 एएफसी एशियाई कप क्वालीफाइंग के तीसरे दौर के अपने शुरुआती मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा। दोनों मैच यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होंगे, मेघालय की राजधानी अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर रही है।

भारत के करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री 19 मार्च को मालदीव के खिलाफ मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करेंगे। झिंगन (31 वर्ष) ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अच्छा नतीजा प्राप्त करना है क्योंकि इससे हमें एशियाई कप क्वालीफायर में अच्छी शुरुआत मिलेगी और मुझे लगता है कि इससे पहले 10 दिवसीय ट्रेनिंग शिविर और साथ ही मालदीव के खिलाफ मैत्री मैच हमें तैयारी में बहुत मदद करेगा। ’’ उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य दो ‘क्लीन शीट’ (बिना गोल गंवाए) जीत हासिल करना है। ’’ छेत्री (40 वर्ष) ने 2005 में भारत के लिए पदार्पण करने के बाद जून 2024 में अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर से संन्यास ले लिया था। लेकिन 2024-25 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में दिखा कि यह छेत्री का सबसे शानदार सत्र रहा। उन्होंने 24 मैच में 12 गोल किए हैं। वह कुल मिलाकर दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और भारतीयों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

मुख्य कोच मनोलो मार्केज छेत्री को एक बार फिर भारत की जर्सी पहनने के लिए मनाया। मार्केज ने कहा, ‘‘मैंने एआईएफएफ और बेंगलुरु एफसी से बात करके उन्हें फोन किया। मैंने सुनील से बात की और उन्हें बताया कि मैं उनसे क्या चाहता हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह 40 साल के हैं या नहीं। राष्ट्रीय टीम को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो अच्छी फॉर्म में हों। ’’

भारत को 2027 एशियाई कप क्वालीफाइंग तीसरे दौर के ग्रुप सी में बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर के साथ रखा गया है और केवल शीर्ष टीम ही महाद्वीपीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई करती है। मार्केज ने कहा, ‘‘सुनील आईएसएल में भारत के शीर्ष स्कोरर हैं जिन्होंने आईएसएल में अपने बाद के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ब्रिसन से लगभग दोगुने गोल किए हैं। उनके बाद सुभाशीष, इरफान, मनवीर हैं। ये सभी राष्ट्रीय टीम में हमारे साथ हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो गोल करें। अब तक के मेरे चार मैच में हमने केवल दो गोल किए हैं। इस समय सबसे महत्वपूर्ण बात नतीजा प्राप्त करना है। इसके अलावा कुछ भी मायने नहीं रखता। ’’ भारतीय टीम ने शनिवार की सुबह 45 मिनट का जिम सत्र में हिस्सा लिया और शाम को मैच स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मैदान पर ट्रेनिंग की।

ये भी पढे़ं : UEFA Nations League : स्पेन के खिलाफ मुकाबले के लिए नीदरलैंड्स की टीम में Memphis Depay की वापसी

भारत के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री 40 साल की उम्र में संन्यास से करेंगे वापसी
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने इस महीने होने वाले फीफा के मैत्री मैचों में राष्ट्रीय टीम की मदद के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास से वापसी करने का फैसला किया है। देश में फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। एक दशक से अधिक समय तक राष्ट्रीय टीम की अगुआई करने वाले छेत्री 40 साल की उम्र में टीम में वापसी करेंगे।

एआईएफएफ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘सुनील छेत्री वापस आ गए हैं। कप्तान, नेतृत्वकर्ता, दिग्गज खिलाड़ी मार्च में फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में वापसी करेगा।’’ वर्ष 2005 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण करने वाले छेत्री ने भारत के सर्वकालिक शीर्ष गोल स्कोरर और सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में खेल को अलविदा कहा था। कोच मनोलो मारक्वेज ने मार्च की फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो (अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए निर्धारित समय) के लिए छेत्री को 26 खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है। यह कदम उनके शानदार करियर के बाद संन्यास की घोषणा के एक साल से भी कम समय बाद आया है जिसे एक बड़ा खालीपन पैदा हो गया है जिसे भरना अभी बाकी है।

छेत्री 39 वर्ष की आयु तक शीर्ष स्तर पर खेले और 94 अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ खेल के शीर्ष स्कोरर में से एक के रूप में अपने करियर का अंत किया। विश्व फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा की अगुआई में फुटबॉल जगत ने छेत्री की सराहना की थी। फीफा ने इससे पहले 2022 में लंबे समय तक सेवा देने वाले भारतीय कप्तान पर एक वृत्तचित्र जारी किया था। ‘कैप्टन फैंटास्टिक’ शीर्षक के इस वृत्तचित्र में तीन भाग - किक ऑफ, मिड-गेम और एक्सट्रा टाइम थे।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी और अली डेई के बाद छेत्री पुरुष फुटबॉल में चौथे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री ने पिछले साल छह जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। भारतीय टीम 25 मार्च को बांग्लादेश के खिलाफ एएफसी एशियाई कप सऊदी अरब 2027 क्वालीफायर के अंतिम दौर के शुरुआती मैच की तैयारी के लिए 19 मार्च को मालदीव के खिलाफ एक मैत्री मैच खेलेगी।

मारक्वेज ने कहा, ‘‘एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट और आगे के मैचों के महत्व को देखते हुए मैंने सुनील छेत्री से राष्ट्रीय टीम को मजबूत करने के लिए वापसी करने के बारे में चर्चा की। वह सहमत हो गए और इसलिए हमने उन्हें टीम में शामिल किया है।’’ संन्यास के बाद से छेत्री ने इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी के लिए खेलना जारी रखा। उन्होंने इस सत्र में अब तक 23 मैच में 12 गोल किए हैं और इस तरह से वह लीग में सबसे अधिक गोल करने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। शिलांग का जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम भारतीय सीनियर पुरुष टीम के दो मैच की मेजबानी करेगा। भारत को एशियाई कप के लिए बांग्लादेश, हांगकांग और सिंगापुर के साथ क्वालीफाइंग ग्रुप में रखा गया है।

टूर्नामेंट के पिछले सत्र में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम अपने सभी मैच हारने के बाद ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी। मार्च 2025 फीफा अंतरराष्ट्रीय विंडो के लिए भारत की 26 सदस्यीय टीम: गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, विशाल कैथ।

डिफेंडर: आशीष राय, बोरिस सिंह थांगजाम, चिंगलेनसाना सिंह कोनशाम, हिंगथनमाविया, मेहताब सिंह, राहुल भेके, रोशन सिंह, संदेश झिंगन, सुभाशीष बोस। मिडफील्डर: आशिक कुरुनियन, आयुष देव छेत्री, ब्रैंडन फर्नांडिस, ब्रिसन फर्नांडिस, जैकसन सिंह थोनाओजम, लालेंगमाविया, लिस्टन कोलासो, महेश सिंह नाओरेम, सुरेश सिंह वांगजाम। फारवर्ड: सुनील छेत्री, फारुख चौधरी, इरफान याडवाड, लालियानजुआला चांगटे और मनवीर सिंह।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: बैतूल की कोयला खदान में बड़ा हादसा, 3 श्रमिकों की मौत, कई लोग फंसे, राहत और बचाव कार्य जारी

सुनील छेत्री के बिना कतर के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में उतरेगी भारतीय फुटबॉल टीम
दोहा। करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के संन्यास लेने के बाद बदलाव के दौर में प्रवेश कर चुकी भारतीय फुटबॉल टीम की पहली परीक्षा फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में मंगलवार को यहां कतर जैसी मजबूत टीम के खिलाफ होगी। छेत्री ने पिछले सप्ताह कोलकाता में कुवैत के खिलाफ अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह मैच गोल रहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। छेत्री पिछले लगभग दो दशक से भारतीय टीम के महत्वपूर्ण अंग रहे और उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा। उन्होंने भारत की तरफ से 151 मैच में 94 गोल किए।

भारतीय टीम का नेतृत्व 32 वर्षीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू करेंगे जिन्होंने अभी तक 72 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं तथा छेत्री के संन्यास लेने के बाद 23 सदस्यीय टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। भारतीय टीम की दो बार के एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ कड़ी परीक्षा होगी। भारत को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम इस बात को अच्छी तरह से समझती है कि इस मैच में पराजय मिलने पर उसकी विश्व कप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में जगह बनाने की उम्मीद समाप्त हो जाएगी।

भारत अभी पांच अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है और उसका गोल अंतर -3 है। अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर है और उसका गोल अंतर -10 है। कतर ग्रुप के विजेता के रूप में पहले ही तीसरे दौर में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका है। यही वजह है कि भारत के खिलाफ मैच के लिए उसने युवा टीम का चयन किया है।

भारतीय कोच इगोर स्टिमक ने कहा, हमने अफगानिस्तान और कतर के बीच खेले गए मैच को देखा था। उम्मीद है कि हम जितने भी मौके बनाएंगे उनको गोल में तब्दील करने में सफल रहेंगे। भारतीय टीम अगर हार जाती है तो विश्वकप क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में नहीं पहुंच पाएगी लेकिन अगर वह जीत हासिल करने में सफल रहती है तो विश्व कप के क्वालीफायर में आगे बढ़ने की मजबूत स्थिति में होगी और उसे एशिया कप में भी सीधा प्रवेश मिल जाएगा।

भारत अगर कतर से ड्रॉ खेलता है तो वह तभी तीसरे दौर में जगह बना पाएगा जबकि इसी दिन कुवैत सिटी में होने वाला अफगानिस्तान और कुवैत का मैच भी ड्रॉ रहे। ऐसे में भारत 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहेगा। अफगानिस्तान के भी इतने ही अंक रहेंगे लेकिन भारत बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रहेगा। कुवैत चार अंक लेकर अभी सबसे निचले स्थान पर है लेकिन वह भी भारत और अफगानिस्तान की तरह तीसरे दौर में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है। मैच भारतीय समयानुसार रात 9.15 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें :  T20 World Cup 2024 : टी20 विश्व कप में उम्मीद जीवंत रखने के लिए पाकिस्तान की निगाहें कनाडा के खिलाफ बड़ी जीत पर

VIDEO: मैच के बाद फूट-फूटकर रोए सुनील छेत्री, मायूस चेहरे पर संन्यास का दुख...भारतीय टीम ने दिया सम्मान
कोलकाता। भारतीय फुटबॉल टीम अपने करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री को जीत के साथ विदाई देने में नाकाम रही और कुवैत के खिलाफ गुरुवार को यहां उसने फीफा विश्व कप 2026 का क्वालीफायर मैच ड्रॉ खेलकर अपनी आगे बढ़ने की राह भी मुश्किल कर दी। मैच के बाद छेत्री को कोलकाता में साथी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान वह फूट-फूटकर रोए। भारत अगर जीत दर्ज करता तो छेत्री के लिए यह अच्छी विदाई होती क्योंकि इस मैच में ड्रॉ खेलने से उसकी क्वालीफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। इस मैच में ड्रॉ से अब भारत के पांच अंक हो गए हैं। उसे अपना अंतिम मैच 11 जून को एशियाई चैंपियन कतर के खिलाफ खेलना है। कुवैत के चार अंक हैं और वह उसी दिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगा।

𝐓𝐡𝐚𝐧𝐤 𝐲𝐨𝐮 𝐟𝐨𝐫 𝐞𝐯𝐞𝐫𝐲𝐭𝐡𝐢𝐧𝐠, 𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧 🫡🫶#SunilChhetri #IndianFootball #JioCinemaSports pic.twitter.com/UHUaUmASrH

— Subhash Bhamu Choudhary (@SubhashBhamu) June 6, 2024

छेत्री ने भारत की तरफ से 94 गोल किए
भारतीय फुटबॉल की पहचान रहे 39 वर्षीय छेत्री ने इस मैच के साथ ही 19 साल तक चले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को भी अलविदा कहा। उन्होंने भारत की तरफ से 94 गोल किए। वह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक की गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128), ईरान के दिग्गज अली डेई (108) और अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी लियोनेल मेसी (106) के बाद चौथे स्थान पर हैं। भारत जैसे देश के किसी खिलाड़ी के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है तथा 16 मई को जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा की तो फीफा ने भी उनकी उपलब्धियों की सराहना की थी।

छेत्री को विदाई देने के लिए हजारों दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे। साल्ट लेक स्टेडियम की क्षमता 68000 दर्शकों की है और पूरा स्टेडियम खचाखच भरा था। इनमें उनके पिता खरगा और माता सुशीला तथा पत्नी सोनम भट्टाचार्य के अलावा कई अधिकारी और पूर्व खिलाड़ी भी शामिल थे। दर्शकों को हालांकि आखिर में यह मलाल रह गया कि छेत्री अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में गोल नहीं कर पाए। छेत्री हालांकि क्लब फुटबॉल में खेलते रहेंगे। उनका इंडियन सुपर लीग की टीम बेंगलुरू एफसी के साथ अगले साल तक अनुबंध है। छेत्री ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 12 जून 2005 को पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में खेला था। वह मैच 1-1 से ड्रॉ छूटा था। छेत्री ने उस मैच में गोल किया था लेकिन गुरुवार को वह ऐसा करिश्मा नहीं दिखा पाए। देश की तरफ से 151 मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी को हालांकि दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विदाई दी।

भारत में इससे पहले कुवैत को उसकी धरती पर 1-0 से हराया था। कुवैत ने हालांकि यहां काफी अच्छा खेल दिखाया। पहले हाफ में दोनों टीम ने कुछ अच्छे मौके बनाए लेकिन वह उनका फायदा उठाने में नाकाम रही। छेत्री के पास 11वें मिनट में गोल करने का मौका था लेकिन कुवैत के हसन अलानेजी ने भारतीय कप्तान के प्रयास को विफल कर दिया। दर्शकों को इसके बाद भी उम्मीद थी कि छेत्री अपना 95वां गोल करने में सफल रहेंगे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीम कुछ अच्छे अवसरों का फायदा नहीं उठा पाई और आखिर में यह मैच नीरस ड्रॉ के रूप में समाप्त होगा।

मायूस होने की जरूरत नहीं है, हम अभी भी दौड़ में हैं : स्टिमक
भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने कहा, हमें निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम अभी भी दौड़ में हैं। अगले पांच दिन में पूरी कोशिश करूंगा कि टीम में यह आत्मविश्वास पैदा कर सकूं कि हम कतर को हरा सकते हैं। यह छोटी सी आशा है लेकिन है और हमें खुद पर भरोसा करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। भारत को अब एशियाई दिग्गज कतर से 11 जून को खेलना है।  वहीं कुवैत की टीम अफगानिस्तान से खेलेगी। भारत को हर हालत में हार से बचना होगा। कोच ने छेत्री का आखिरी मैच देखने बड़ी तादाद में आये दर्शकों को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, प्रशंसकों की तारीफ करनी होगी जो बड़ी तादाद में आये। हम नतीजे से निराश है । मैच कठिन था और उन्होंने बेहतर शुरूआत की। हमें लय पकड़ने में समय लगा।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 USA vs PAK: अमेरिका ने किया उलटफेर, पकिस्तान को सुपर ओवर में हराया

Sunil Chhetri Retirement : दोस्त विराट कोहली ने कहा- संन्यास के फैसले से संतुष्ट हैं सुनील छेत्री
बेंगलुरू। राष्ट्रीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री के अच्छे दोस्त और भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने कहा कि अगले महीने विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास के फैसले से छेत्री संतुष्ट हैं और इसकी घोषणा करने से पहले उन्होंने इसके बारे में उन्हें बताया था । भारत के लिये सर्वाधिक 150 मैच खेलकर सबसे ज्यादा 94 गोल कर चुके छेत्री ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि वह कोलकाता में छह जून को कुवैत के खिलाफ मैच के बाद संन्यास लेंगे।

कोहली ने आईपीएल में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के एक्स पेज पर शॉर्ट वीडियो इंटरव्यू में कहा, छेत्री महान खिलाड़ी है। उसने मुझे मैसेज करके बताया था कि वह संन्यास लेने जा रहा है । मुझे लगता है कि वह इस फैसले से संतोष महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा,  पिछले कुछ साल में हम काफी करीब आये और मैं उसे शुभकामनायें देता हूं। वह बहुत प्यारा इंसान है।

कोहली ने यह भी बताया कि उनकी बेटी वामिका बल्ला घुमाने लगी है लेकिन उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों पर कभी भी क्रिकेट खेलने के लिए दबाव नहीं बनायेंगे। उन्होंने कहा, मेरी बेटी ने बल्ला उठाया और उसे घुमाने में मजा आ रहा है लेकिन आगे क्या बनना है, यह उसका फैसला होगा।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2024 : बांग्लादेश से एक जून को टी20 विश्व कप अभ्यास मैच खेलेगा भारत

खेल जगत ने सुनील छेत्री के संन्यास पर कहा, खेल का असली 'लीजेंड'
नई दिल्ली। चैम्पियन फुटबॉलर सुनील छेत्री के गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा के बाद खेल जगत के दिग्गजों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की जिसमें विराट कोहली, 2011 विश्व कप के नायक युवराज सिंह और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया शामिल हैं। लंबे समय से राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर रहे छेत्री ने छह जून को कोलकाता में कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफाइंग मैच के बाद संन्यास की घोषणा की।

छेत्री के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किये गये वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कोहली ने उन्हें अपना अच्छा मित्र बताते हुए लिखा, मेरे भाई, तुम पर फक्र है।  युवराज ने उन्हें ‘लीजेंड’ करार करते हुए कहा कि 39 वर्ष के खिलाड़ी की 150 राष्ट्रीय मैच खेलने की लंबी विरासत लंबे समय तक बरकरार रहेगी। उन्होंने अपनी ‘इस्ंटाग्राम स्टोरी’ पर लिखा, ‘‘खेल का सही मायने में ‘लीजेंड’ जिसने भारतीय फुटबॉल को वैश्विक मंच तक पहुंचाया। आपके जुनून ने एक पीढ़ी को इस खेल में आने के लिए प्रेरित किया है। भारतीय खेलों में आपकी विरासत हमेशा याद रहेगी। अब आप अपना विदाई मैच खेलने के लिए तैयार हो तो आप गर्व के साथ मुड़कर देख सकते हो। शुक्रिया ‘लीजेंड’।

महान भारतीय स्ट्राइकर भूटिया ने कहा कि यह भारतीय फुटबॉल के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। पूर्व भारतीय कप्तान भूटिया ने कहा, ‘‘इसमें कोई शक नहीं कि सुनील भारत के महानतम खिलाड़ियों में से एक है। भारतीय फुटबॉल के लिए उसका योगदान बहुत ज्यादा है। भारतीय फुटबॉल के लिए यह बड़ा नुकसान होगा। ’’ भूटिया ने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं कि सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उसके साथ खेला। जब मैं आया था तो आई एम विजयन मेरे सीनियर थे और मेरे बाद सुनील आया। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि भारतीय फुटबॉल की अगुवाई करने वाले दो दिग्गजों के बीच में मैंने टीम की कप्तानी की थी।

टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के सदस्य क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आपका सफर कितना शानदार रहा। इस शानदार करियर के लिए आपको बधाई। ’’ छेत्री के क्लब बेंगलुरु एफसी और भारतीय टीम के साथी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कभी भी ऐसा होता हुआ नहीं देखना चाहता था। काश ऐसा कुछ कर पाता कि आपका मन बदल पाता लेकिन मैं समझता हूं कि ऐसा क्यों हो रहा है भाई। मेरे कप्तान पूरे देश को छह जून को आपका अंतरराष्ट्रीय करियर का जश्न उस तरह मनाने की जरूरत है जिस तरीके के आप हकदार हो।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कहा कि छेत्री आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करना जारी रखेंगे। महासंघ ने कहा, ‘‘आपकी मैदान के अंदर और बाहर की विरासत हमेशा याद रहेगी। आप हमेशा ही हमें प्रेरित करते हो और हमेशा ऐसा करना जारी रखोगे। शुक्रिया।  भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने छेत्री को ‘शानदार आइकन’ करार करते हुए कहा कि उनका ‘करियर बेहद असाधारण रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए शानदार ‘आइकन’ रहे हैं। ’’ भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने छेत्री को शानदार करियर पर बर्धा दी।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 नंबर की जर्सी को सलामी करते हुए कहा, ‘‘कप्तान आपका कितना शानदार सफर रहा है। 94 अंतरराष्ट्रीय गोल, इतनी उपलब्धियां, आपने इतने सारे युवा भारतीयों को बड़ा सपना देखने के लिए प्रेरित किया है। 11वें नंबर (नौवें नंबर) की जर्सी को अलविदा, लेकिन भारत के नंबर एक कप्तान।

ये भी पढ़ें : VIDEO : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगे आख‍िरी मैच

VIDEO : भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने किया संन्यास का ऐलान, इस दिन खेलेंगे आख‍िरी मैच
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया है। छेत्री छह जून को कुवैत के खिलाफ विश्व कप ‘क्वालीफाइंग मैच’ के बाद संन्यास लेंगे। भारतीय टीम के कप्तान छेत्री ने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के जरिये यह घोषणा की। 2005 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण करने वाले छेत्री ने भारत के लिए 150 मैच खेले और 94 गोल किए हैं। उनके नाम भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल और सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय मैच है।

I'd like to say something... pic.twitter.com/xwXbDi95WV

— Sunil Chhetri (@chetrisunil11) May 16, 2024

सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ियों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी के बाद उनके नाम सबसे ज्यादा गोल हैं। वह सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर हैं । 39 वर्ष के छेत्री करीब दो दशक से भारतीय फुटबॉल को अपनी सेवायें दे रहे हैं । उनके योगदान को इससे आंका जा सकता है कि आज भी भारतीय टीम गोल के लिये पांच फुट सात इंच के इस फॉरवर्ड पर निर्भर करती है।

छेत्री का आखिरी मैच कोलकाता के साल्टलेक स्टेडियम पर होगा। जिस शहर में उन्होंने इतना फुटबॉल खेला, वहीं से विदा लेने से बेहतर इस स्वर्णिम यात्रा की परिणिति नहीं हो सकती । भारत इस समय चार अंक लेकर कतर के बाद ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है । छेत्री ने मार्च में 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और गुवाहाटी में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में गोल भी किया था। भारत हालांकि वह मैच 1 . 2 से हार गया था।

ये भी पढ़ें : अमन सहरावत ने पूछा- एक और ट्रायल की चिंता करूं या ओलंपिक की तैयारी शुरू करूं