two workers died - Amrit Vichar

Lucknow accident : शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने कंटेनर में मारी टक्कर : हादसे में दो मजदूरों की मौत, तीन घायल
Collision between truck and container : बीकेटी थाना अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप रामपुर बेहड़ा गांव के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे धूप से बचने के लिए हाइवे किनारे खड़े कंटेनर के नीचे मजदूर नैमिष (30) और विपिन रावत (32) खाना खा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों मजूदरों की मौत हो गई। जबकि, उनके तीन साथी आंशिक रुप से घायल हो गए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक को हिरासत में लेते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीकेटी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के मुताबिक, मूलरुप से खीरी जनपद के गोला थानाक्षेत्र निवासी नैमिष और माल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी विपिन रावत साथी मजदूरों के साथ क्षेत्र में बीएसएनएल-4 जी सेवा की अंडरलाइन की खोदाई कर रहा था। इस बीच रामपुर बेहड़ा गांव के पास  लखनऊ से सीतापुर जाने के लिए एक कंटेनर खड़ा था। शाम 4 बजे दोनों मजदूर काम खत्म कर धूप से बचने के लिए खाना खाने के लिए कंटनेर के नीचे बैठ गए। तभी लखनऊ से सीतापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने कंटेनर पर पीछे से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की भिड़त इतनी तेज थी कि कंटेनर करीब 100 मीटर घिसट गया और नीचे बैठकर खाना खा रहे मजदूर दोनों वाहनों के बीच में फंस गए। वहीं, प्रत्यदर्शियों ने बताया कि कंटेनर में टक्कर लगते ही दोनों वाहन पलट गए थे।  हादसे के बाद मजदूर साथी मदद से लिए चीखते-चिल्लाने लगे। हादसे की चपेट में मजदूर ओमप्रकाश, नितिन रावत और शैलेंद्र भी चोटिल हो गए।

इसके बाद राहगीरों ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल मजदूरों को फौरन नजदीकी सीएचसी में पहुंचाया। फिर वाहनों के बीच फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा शून्य रहा। फिर पुलिस ने दमकलकर्मियों को बुलाया। दमकलकर्मियों ने वाहनों का कुछ हिस्सा कटर से काट मजदूर नैमिष और विपिन रावत को बाहर निकाल नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बीकेटी प्रभारी निरीक्षक  ने बताया कि पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक नीरज मिश्र को हिरासत में लिया है। आरोपित हरदोई जनपद का निवासी है। वह शराब में नशे में धुत है। किसी तरह पुलिस ने मजदूरों की शिनाख्त कर घर वालों को हादसे की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

3 किलोमीटर तक लगा जाम

बीकेटी प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के बाद लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग पर करीब तीन किलोमीटर तक जाम लग गया। चंद मिनट में तमाम राहगीर वाहनों को लेकर हाइवे में फंस गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे किनारे खड़ा करवाया। जिससे यातायात सुचारू हो पाया। उन्होंने बताया कि घंटे भर में यातायात को संचालित करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल, मृतक के परिजन ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। ट्रक को सीज कर आरोपित चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- गे-डेटिंग एप पर शिक्षक से की थी दोस्ती, फिर बंधक बना की लूटपाठ... इस तरह पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरे

Lucknow News : फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को मिली अनचाही मौत, बेकाबू बोलेरो ने चार को रौंदा, दो की मौके पर मौत
Lucknow Hit and Run Case : राजधानी लखनऊ में नदवा रोड पर मंगलवार रात हिट एंड रन की घटना सामने आई है। फुटपाथ पर सो रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद डाला। हादसे में दो मजूदरों की मौत हो गई जबकि, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घटनास्थल से करीब पांच  किलोमीटर के दायरे तक सभी सीसीवीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसके बावूद चालकों वाहन का कोई सुराग नहीं लगा।

हसनगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 12:45 पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि नदवा रोड़ सीएसआईआर कालोनी के पास फुटपाथ पर सो रहे चार मजदूरों को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल मजदूरों को केजीएमयू के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। इस दुर्घटना में घायल दो मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी उम्र 20 और 40 वर्ष के आसपास है। जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल मजदूरों की पहचान नेपाल के कपिलवस्तु जनपद के पिपरा थाना अंतर्गत भरतपुर निवासी राजेश सोनी के रूप में हुई है।  इंस्पेक्टर का कहना है कि मृतक मजदूर रोपला नेपाल के रहने वाले थे। प्रथम दृष्या में बोलेरो का टायर फटने के बाद गाड़ी खम्भे से टकरा गई। फिर बोलेरो अनियत्रिंत होकर फुटपाथ सो रहे मजदूरों पर चढ़ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह दुर्घटना रात करीब 12.30 बजे हुई। जब तेज रफ्तार में हनुमान सेतु की ओर से एक बोलेरो आ रही थी. वहां डिवाइडर पर मजदूर सो रहे थे। तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर उन मजदूरों पर चढ़ गई और उन्हें रौंदते हुए एक पेड़ से टकरा कर रुक गई। हादसे के बाद सूमो ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो को जब्त कर लिया है। UP- 32 EL- 4582 नम्बर प्लेट के आधार पर बोलेरो मालिक व घटना के वक्त मौजूद चालक की तलाश की जा रही है। बुधवार को पुलिस ने चालक की तलाश में घटनास्थल से पांच किलोमीटर तक दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Bahraich News : 9.9 किलो चरस संग नेपाली तस्कर गिरफ्तार, चार करोड़ रुपये बताई जा रही International कीमत

उन्नाव में बड़ा हादसा: नाले की खुदाई के दौरान फटी खांदी, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर
उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव-रायबरेली हाईवे संख्या-31 पर सिकंदरपुर करन के पास चल रही नाला खुदाई के दौरान रविवार देरशाम अचानक खांदी फटने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। उनकी चीख सुन अन्य मजदूर व ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने आनन-फानन फावड़े ओर जेसीबी से मिट्टी में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला।

इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से 100 बेड अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची घटना की जांच कर रही है।

बता दें कि ब्लाक सिकंदरपुर करन स्थित हो रहे रोड निर्माण की कार्यदायी संस्था पीएनसी आफिस के सामने कंपनी द्वारा सीवर पाइप लाइन डालने का काम रविवार देरशाम किया जा रहा था। तभी पाइप डालने को लेकर खोदे गए गड्ढे में मजदूरों के काम करते समय अचानक साइड की मिट्टी फटने से खांदी धंस गई।

जिससे वहां काम कर रहे मजदूर गणेश (35) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गांव तुलाई लोध का पुरवा थाना गदगंज रायबरेली, शिवकुमार (50) पुत्र रामनारायण निवासी कटियारा थाना राम नगर बाराबंकी व अवध राम निवासी किंतुर थाना बदोसराय बाराबंकी मिट्टी में दब गए। जानकारी मिलते ही अन्य मजदूर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कंपनी अधिकारियों व पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू शुरू किया। इसके करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे दबे तीनों मजदूरों को गंभीर हालत में बाहर निकाला जा सका। इसके बाद आनन-फानन सभी को एंबुलेंस से नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने शिवकुमार व अवधराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि गणेश को गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

उधर, पुलिस भी घटना को लेकर गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक संबंधित कंपनी के किसी भी अधिकारी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना देते हुए शव मोर्चरी भेजे हैं। घटना को लेकर अन्य मजदूरों में आक्रोश है।

यह भी पढ़ें:-वाराणसी: नेत्र अस्पताल के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी- काशी की विकास यात्रा में नया अध्याय जुड़ा