चपत - Amrit Vichar

हल्द्वानी: कारोबारी के घर चोरी, नशीला सूप पिलाकर नौकरानी ने लगाई चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में कॉपी-किताब के बड़े कारोबारी के चोरी की बड़ी घटना हुई। घटना को कारोबारी की नौकरानी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम पहुंचाया। घटना से ठीक पहली रात नौकरानी ने घर में अकेले कारोबारी व उनकी पत्नी को सूप में नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई।

इस नौकरानी को कुछ समय पहले ही कारोबारी की बेटी ने ऑनलाइन के माध्यम से नौकरी पर रखा था। घटना की खुलासा तब हुआ, जब सुबह गार्ड ड्यूटी पर पहुंचा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुखानी थाना क्षेत्र के कालाढूंगी रोड निवासी दीपक अग्रवाल कॉपी-किताबों का कोराबार करते हैं। वह यहां अपनी पत्नी मिनाक्षी, बेटा व बहू के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि बीती 12 नवंबर को उनके बेटे की शादी हुई है और वह पत्नी के साथ हनीमून के लिए बाली गया है। घर में दीपक अपनी पत्नी के साथ अकेले थे और काम करने के लिए एक नौकरानी थी, जिसे 24 नवंबर को कारोबारी की बहन ने ऑनलाइन साइट के जरिये नौकरी पर रखा था।

पहरे के लिए घर के बाहर एक गार्ड भी रहता है। मंगलवार को दीपक अपनी पत्नी के साथ घर पर थे। रात करीब साढ़े 8 बजे नौकरानी ने दीपक और उनकी पत्नी को सूप बनाकर दिया। सूप पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जिसके बाद नौकरानी ने दो युवकों को घर में बुला लिया। एक कमरे में लॉकर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। दूसरे कमरे में और भी गहने थे, लेकिन शातिर यहां का लॉकर तोड़ नहीं पाए।

जिसके बाद तीनों फरार हो गए। सुरक्षा गार्ड अंदर पहुंचा तो कारोबारी और उनकी पत्नी को बेहोश देख अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

नेपालन है नौकरानी, नहीं कराया पुलिस सत्यापन
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जो नौकरानी दीपक के घर काम करने आई थी वह मूलरूप से नेपाल की रहने वाली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना को अंजाम देने वाले अन्य दो युवक कौन थे। पता यह भी लगा है कि 24 नवंबर से घर में काम कर रही नौकरानी का दीपक ने पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। पूरी संभावना है कि घटना को अंजाम देने के बाद नेपालन नौकरानी बड़े आराम से नेपाल फरार हो सकती है।

दो पहिया वाहन से भागे चोर, लोकेशन बस अड्डे पर मिली
घटना के बाद नौकरानी और उसके साथी भागकर रोडवेज बस स्टेशन तक पहुंचे। नौकरानी के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रोडवेज स्टेशन पर मिली है। इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर दिया। माना जा रहा है कि नौकरानी व उसके साथी रोडवेज बस से भाग सकते हैं। इधर, घर के सुरक्षा गार्ड का कहना है कि उसने चोरों को दो पहिया वाहन से भागते देखा था। संभावना जताई है कि यदि ऐसा है तो हो सकता है कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने भी घटना में सहयोग किया हो।

नौकर बनाकर घर भेजे जा रहे चोर, भेजने वालों के नंबर बंद

डिजिटलीकरण के दौरान में इंटरनेट पर बढ़ती निर्भरता घातक साबित हो रही है। प्लंबर से लेकर नौकर और कार से लेकर हवाई जहाज उड़ाने वाले भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। बड़े-बड़े घरों में नौकर-नौकरियां उपलब्ध कराने वाली कंपनियों की इंटरनेट पर भरमार हैं, जिनकी आड़ में चोरों ने चोरी का नया तरीका इजात कर लिया है और इसका ताजा उदाहरण दीपक अग्रवाल के घर हुई चोरी है।

दीपक अग्रवाल की बेटी दिल्ली में रहती है। घर में काम करने के लिए जब नौकरानी की जरूरत हुई तो दीपक ने अपनी बेटी को फोन किया। बेटी ने नौकरानी के लिए इंटरनेट खंगालना शुरू किया तो उनके पास कई कंपनियों से फोन आने लगे। ऐसा ही एक फोन करने वाले ने खुद को एक बड़ी कंपनी का अधिकारी बताया और उन्हें भरोसेमंद नौकरानी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। जालसाज ने दीपक की बेटी को अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। उन्हें भी भरोसा हो गया और 24 नवंबर से नौकरानी काम करने पहुंच गई।

चोरी की घटना के बाद जब दीपक की बेटी उन लोगों को फोन किया, जिन्होंने नौकरानी भजी थी तो पता लगा कि वह सारे नंबर बंद हैं। पुलिस को शक है कि यह चोरों का पूरा गिरोह है, जो ऑनलाइन नौकर या नौकरानी उपलब्ध कराने की आड़ में घटनाओं को अंजाम देते हैं।

खाने-पीने, आने-जाने सब का समय, सब जानती थी नौकरानी
नेपालन नौकरानी को दीपक के घर आए भले ही दो दिन हुए हों, लेकिन इतने ही समय में उसने हर किसी के आने-जाने, खाने-पीने का समय पता कर लिया था। घटना की रात गार्ड को एक शादी में जाना था और वह देर से ड्यूटी पर आएगा, यह बात भी नौकरानी को पता थी। हालांकि गार्ड अगर थोड़ा और देर से पहुंचता तो आरोपी घर में दूसरी तिजोरी भी तोड़ डालते, लेकिन तभी गार्ड पहुंच गया और आरोपियों को भागना पड़ा। अमूमन गार्ड रोजना 10 बजे आता है, लेकिन शादी की वजह से मंगलवार को वह साढ़े 10 बजे पहुंचा। जब वह पहुंचा तो देखा दो पहिया से दो लोग घर से निकल रहे थे।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 22 साल से फरार डकैत पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

हल्द्वानी: उत्तराखंड में हर दिन साइबर क्रिमिनल लगा रहे 46 लाख रुपये की चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों ने सरकार और आम आदमी की चिंताएं बढ़ा दी हैं। साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 के आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक प्रदेश के लोगों से करीब 133 करोड़ रुपये की ठगी हो चुकी है, यानी हर दिन औसतन 46 लाख रुपये की साइबर ठगी हो रही है।

इन आंकड़ों से साइबर अपराध की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश सरकार ने करीब तीन साल पहले इस तरह के अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 'साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930' गठित की थी। इस साल साइबर वित्तीय हेल्पलाइन पर 19 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से कई मामलों में लोगों की गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा बचाया जा सका है।

साइबर अरेस्ट से हो रही सबसे ज्यादा ठगी
ठगी की घटनाओं की वास्तविक संख्या इससे भी अधिक हो सकती है, क्योंकि बहुत सी शिकायतें सीधे थानों और जिलों की साइबर सेल के पास दर्ज होती हैं। ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए साइबर ठग लगातार अलग-अलग पैंतरे इस्तेमाल करते हैं। ठगी के मामलों में सबसे बड़ा हिस्सा डिजिटल गिरफ्तारी और निवेश धोखाधड़ी का है। कई लोग इस तरह की जालसाजी में लाखों रुपये गंवा चुके हैं। देहरादून साइबर थाने में 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी के 76 मामले दर्ज हो चुके हैं, जिनमें ज्यादातर डिजिटल गिरफ्तारी और निवेश से जुड़े हैं।

हेल्पलाइन से रुकी करोड़ों की ठगी
जनवरी से अब तक साइबर वित्तीय हेल्पलाइन के जरिये 24 करोड़ रुपये की राशि ठगों के हाथों में जाने से बचाई गई है। जो लोग समय रहते शिकायत दर्ज कराते हैं, उनकी रकम बचाने के प्रयास सफल किए जाते हैं। इसके अलावा राज्य के विभिन्न जिलों की साइबर सेल के प्रयासों से भी काफी धनराशि बचाई गई है। आंकड़ों के मुताबिक देशभर में साइबर अपराध की घटनाओं में हर दिन देश में 100 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी हो रही है, जिसमें से अधिकांश रकम चीन के साइबर ठगों को भेजी जा रही है।

नैनीताल जिले से 1 करोड़ से अधिक की ठगी
सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम साइबर क्रिमिनल का एक मुफीद अड्डा है। इस प्लेटफार्म पर लोगों को टास्क के जरिये ठगा जाता है। वर्ष 2023 में सिर्फ नैनीताल जिले में 1 करोड़ रुपये से अधिक का साइबर फ्रॉड हुआ। बड़ी बात यह है कि साइबर पुलिस ने ठगे गए लोगों के 44 लाख रुपये से अधिक रकम वापस उनके खातों तक पहुंचाई। पिछले वर्ष नवंबर में साइबर क्राइम का ग्राफ सबसे ज्यादा था। इस माह में 1 हजार से ज्यादा साइबर फ्रॉड की शिकायतें आई थी।

जागरूकता ही एकमात्र समाधान
साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। एसटीएफ और साइबर थाना पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही हैं और साइबर वित्तीय हेल्पलाइन 1930 के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास कर रही है। जागरूकता से ही इन अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: 149 करोड़ की लागत से बदलेगी शहर की पेयजल व्यवस्था

गदरपुर: एटीएम कार्ड बदलकर युवक ने लगाई 20 हजार की चपत
गदरपुर, अमृत विचार। एटीएम कार्ड से पैसे निकालने गई महिला को बातों में उलझाकर बदमान ने महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और 20 हजार रुपये निकाल लिए।

ग्राम भगवंत नगर स्वार रामपुर निवासी अमन कौर पुत्री कुलदीप चंद ने गदरपुर थाने में तहरीर देकर कहा कि उसकी बहन कन्नू प्रिया का खाता स्टेट बैंक में है। उसका कहना था कि 9 फरवरी को अपनी बहन का एटीएम कार्ड लेकर नगर के पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम केंद्र पहुंची। इस दौरान एक युवक उसको देखकर एटीएम के बगल में खड़ा हो गया।

जब उसने अपनी बहन कन्नू प्रिया का एटीएम मशीन में लगाया और पासवर्ड डालकर बैलेंस चेक करने लगी तो युवक ने उसका पासवर्ड देख लिया। महिला के अनुसार जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो खाते से पैसे नहीं निकले। जब दोबारा कोशिश की तो उक्त युवक ने मदद  करने की बात कही।

इसी दौरान युवक ने अमन कौर को बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ ही समय बाद उक्त युवक ने एटीएम कार्ड से 20 हजार 80 रुपए निकाल लिए। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना अध्यक्ष भवुन चंद जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हल्द्वानी: आधार साइबर क्राइम - जब चपत लगेगी, तब भनक भी नहीं लगेगी
सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। साइबर अपराधियों ने आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम को ठगी का नया हथियार बना लिया है। ठगी को अंजाम देने के लिए ओटीपी, सीवीवी नंबर और किसी भी तरह की बैंक डिटेल की जरूरत भी नहीं है। अब ऐसा होने लगा है।

इन ठगों को जरूरत है सिर्फ आपके आधार नंबर और आधार में दर्ज आपके फिंगर प्रिंट की। साइबर अपरा​धी सिलिकॉन के फिंगरप्रिंट बनाकर बायोमेट्रिक मशीन और एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं। उत्तराखंडवासियों के लिए राहत की बात सिर्फ इतनी है कि अभी तक इस तरह के मामले सामने नहीं हैं, लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में कुछ घटनाएं सामने आई हैं। इसी साल जनवरी में हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसा ही मामला दर्ज किया गया था। एक व्यक्ति के फिंगर प्रिंट्स की मदद से उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए। ऐसा ही एक मामला वर्ष 2022 भी सामने आया था।

वर्ष 2022 की मई में मुरादाबाद के संभल में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया था जो रबर का नकली अंगूठा बनाकर बैंक खातों से पैसे निकाल लेता था। ये गिरोह अनपढ़ लोगों की ई-केवाईसी कराने, ई-श्रम कार्ड बनाने और आधार कार्ड की ई-केवाईसी कराने आदि के नाम पर उनके आधार कार्ड व अंगूठे की छाप लेता था। जिसके बाद इसी छाप से सिलिकॉन रबर के क्लोन अंगूठे बनाकर बैंक खातों से पैसे निकालता था।

आधार कार्ड के जरिये साइबर क्रिमिनल ने क्राइम का नया तरीका तलाश लिया है। अभी तक हमारे पास इस तरह के मामले नहीं आए हैं, लेकिन भारत के कुछ हिस्सों में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। बचाव के लिए अपने आधार को हमेशा लॉक रखें और किसी को भी आधार के अंतिम चार नंबर न दें।
- नितिन लोहनी, सीओ साइबर, नैनीताल

कम पढ़े-लिखे और सुदूर रहने वालों के लिए फायदेमंद
हल्द्वानी : आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) की मदद से सिर्फ आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट से ग्रामीण इलाकों और कस्बों में ज्यादातर लोग पैसों की निकासी और खाते में जमा कर रहे हैं। आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम से पैसा निकालने के लिए आपको किसी तरह की अन्य जानकारी देने की आवश्यकता नहीं होती है। सिर्फ आधार नंबर और फिंगरप्रिंट की मदद से आपके अकाउंट से पैसे निकाल ​दिया जाता है। इसके लिए सिर्फ आपके बैंक खाते से आधार से लिंक होना चाहिए।

ऐसे बायोमैट्रिक जानकारी जुटाते हैं ठग
हल्द्वानी : साइबर सिक्योरिटी जानकारों का कहना है कि लोगों के आधार नंबर आसानी से फोटो कॉपी की दुकानों, सॉफ्ट कॉपीज या इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। साइबर अपराधी लोगों की बायोमैट्रिक जानकारी निकालने के लिए एईपीएस का इस्तेमाल करते हैं। पैसा निकालने के लिए अपराधी आपका सिलिकॉन थम्ब्स बनाते हैं और फिर आसानी से खाते से पैसा निकाल लेते हैं।

किसी को भी न बताएं आधार के चार नंबर
हल्द्वानी : अगर आप इस ठगी से बचना चाहते हैं तो आप अपने आधार को लॉक करके रखें और जरूरत पड़ने पर इसे अनलॉक करके इस्तेमाल करें। डेटा लीक भी हो गया होगा तो भी लॉक करने पर कोई आपके आधार नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। वहीं मास्क आधार का भी उपयोग करके ठगी से बचा जा सकता है। कहीं भी आधार लगाते समय आखिरी के चार नंबर न दें।

क्या है एईपीएस और कैसे करता है काम
हल्द्वानी : आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम (एईपीएस) एक बैंक-आधारित मॉडल है जो आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करके किसी भी बैंक के बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के माध्यम से पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) या माइक्रो-एटीएम पर ऑनलाइन इंटरऑपरेबल वित्तीय लेन-देन की अनुमति देता है। इसका उद्देश्य गरीब, सीमांत वर्गों व दूरवर्ती क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। इसमें ओटीपी, बैंक खाता विवरण और अन्य वित्तीय जानकारी की आवश्यकता नहीं होती। पैसों का लेन-देन करने के लिए केवल बैंक का नाम, आधार संख्या और कैप्चर किये गए फिंगरप्रिंट की जरूरत होती है।

बाजपुर: सामान के पैसे देने घर बुलाया, चाय पिलाई और पर्स लेकर हो गया चंपत
बाजपुर, अमृत विचार। सामान के पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाकर पर्स चुराने व उसमें रखे एटीएम से हजारों रुपये की नकदी की निकासी करने का आरोप लगा पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

नगरपालिका के वार्ड नंबर-चार मोहल्ला गांधीनगर निवासी अमित गर्ग पुत्र तिलकराज गर्ग ने पुलिस ने बताया कि उसकी दोराहा बाजपुर रोड पर ओम पेस्टीसाइड्स एंड सीड्स की दुकान है। जस्सी नामक युवक दुकान पर दवाई लेने आता था, जिसकी वजह से उससे जान-पहचान हो गई और वह कई बार उधार दवाइयां ले गया।

7 सितंबर की देर रात करीब 9 बजे आरोपी ने दवाइयों के उधार पैसे देने के लिए अमित को चकरपुर रोड स्थित अपने घर बुला लिया, जहां वह किराये के मकान में रहता है। आरोपी ने अमित को चाय भी पिलाई। इसी बीच अमित पर्स इत्यादि बाहर तख्त पर रखकर उसके वाशरूम में ही फ्रेश होने चला गया।

आरोप है कि कुछ देर बाद बाहर आया तो जस्सी कमरे पर नहीं था तथा पर्स, मोबाइल व गाड़ी की चाबी चुराकर भाग गया। पर्स में एटीएम, 2 हजार रुपये, एक सोने की चैन व एटीएम का पिनकोड लिखी पर्ची भी रखी हुई थी। आरोपी ने उसके एटीएम से 50 हजार रुपये की निकासी भी कर ली है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हल्द्वानी: मानसून ने लोनिवि को लगाई 2 करोड़ रुपये की चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये की चपत लगी है। लोक निर्माण विभाग की 8 सड़के बारिश ने उधेड़ दी जिसे अब मरम्मत की दरकार है।

बीते दिनों हुई बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया गया था। बारिश से शहर के नाले उफान पर आने से भारी तबाही मचाई थी। इसी क्रम में देंखे तो लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है सड़कें क्षतिग्रस्त होने से इनमें कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड व रामपुर रोड की सड़कें बारिश के चलते उधड़ गई थी।

सड़कों में हुए डामरीकरण को बारिश ने खासा नुकसान पहुंचाया था। फिलहाल अभी लोगों के सामने चुनौतियां बनी हुई है, खस्ताहाल हो चुकी सड़कों से लोग गुजरने को मजबूर है, सड़क में हुए गड्डे से आए दिन लोग हिचकोले खाने को मजबूर है, वहीं वाहनों के शाकर तक खराब हो रहे हैं।

इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के चलते सड़कों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। जहां-जहां सड़कें क्षतिग्रस्त हुई है, उन्हें आने वाले दिनों में सुधारा जाएगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: दहेज प्रताड़ना से आजिज महिला ने लगाई थी फांसी

हल्द्वानी: एटीएम कार्ड बदल कर महिला को लगाई 1 लाख रुपये की चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। पैसे निकालने गई एक महिला का एटीएम कार्ड बदल कर कुछ जालसाजों ने उसके खाते से 1 लाख रुपये पार कर दिए। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गोरापड़ाव निवासी सुनीता ने पुलिस को बताया कि वह बीती 9 जुलाई को वह हल्द्वानी बाजार गई थी। पैसों की जरूरत होने पर वह कालाढूंगी चौराहे के पास स्थित एटीएम में गई। जहां पैसे निकालते समय एटीएम में पहले से मौजूद युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।

उसके इसकी जानकारी तब हुई जब उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये कट गए। मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में महिला पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की।

यह भी पढ़ें: टिहरी: झील में डूबी महिला, 40 फीट की गहराई से शव किया बरामद

हल्द्वानी: बिना किराया दिए चंपत हुए यात्री, गली-मोहल्ले ढूंढते रहे चालक-परिचालक
हल्द्वानी, अमृत विचार। परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो की बस में शनिवार को एक अजीब मामला देखने को मिला। शुक्रवार रात्रि आगरा से हल्द्वानी आने वाले दो यात्री हल्द्वानी डिपो की बस में बैठे। परिचालक कैलाश कांडपाल के अनुसार दो यात्री टिकट की धनराशि का भुगतान किए बिना चंपत हो गए।

परिचालक ने बताया कि बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। उन्होंने आगरा स्टेशन से बस में बैठे सभी यात्रियों का टिकट काटना शुरू किया और शुरूआत की सीट में बैठे हल्द्वानी जाने वाले दो यात्रियों का टिकट काटा और उनसे भुगतान करने को कहा तो उन्होंने अन्य यात्रियों का टिकट काटने और थोड़ी देर बाद अपने टिकट का भुगतान करने का आश्वासन दिया।

कैलाश ने बताया कि सभी यात्रियों का टिकट काटने के बाद जब वह उक्त दो यात्रियों के पास गए तो देखा कि वह सो रहे हैं। इस पर वह अपनी सीट पर बैठ गए। उन्होंने उक्त यात्रियों को जगाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हल्द्वानी स्टेशन पहुंचने पर जब उन्होंने उक्त यात्रियों से टिकट का भुगतान प्राप्त करना चाहा तो वह बस से नदारद मिले।

तब परिचालक ने चालक से दो यात्रियों द्वारा टिकट का भुगतान नहीं करने की बात कही। परिचालक ने बताया कि हल्द्वानी स्टेशन से पहले कई यात्री बस से उतरे लेकिन देवलचौड़ के पास उतरे दो यात्रियों पर हुए शक के आधार पर बस को स्टेशन में खड़ी करने के बाद चालक-परिचालक स्कूटी लेकर देवलचौड़ के गली-मोहल्लों में जाकर लोगों से शनिवार सुबह आगरा से वापस आने वाले यात्रियों के बारे में पूछले लगे।

आसपास के कई मोहल्लों में पूछताछ करने की बाद भी उक्त दो यात्रियों का पता नहीं लग पाया। परिचालक ने कहा कि आगरा से हल्द्वानी का किराया 500 रुपये प्रति यात्री है। उन्होंने बताया कि उनके पास किराए से प्राप्त धनराशि में 1 हजार रुपये शॉर्ट हैं। जिसे उनको अपनी जेब से भरना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: आवास विकास में बदमाशों ने ठेलों में आग लगाई

हल्द्वानी: रद्दी थमाकर दो दोस्तों को लगाई 3 लाख रुपये की चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन जालसाजों ने रद्दी भरा बैग थमा कर 2 दोस्तों को करीब सवा 3 लाख रुपये की चपत लगा दी। इससे पहले कि दोस्त कुछ समझ पाते, जालसाज नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी तहरीर में उत्तर उजाला बरेली रोड निवासी मो. इकबाल पुत्र सलीम कि वह एक टूर एण्ड ट्रैवल्स कंपनी का एजेंट है और मुस्लिम समाज के लोगों को हज व उमराह पर भेजने का काम करता है। इकबाल को उसके जवाहर कालोनी में रहने वाले दोस्त सरफराज ने बीती 22 मई को फोन कर मंडी बुलाया और एक फायदे के सौदे के बारे में बताया।

कहा, कुछ लोग हैं जो रूपये लेकर रियाल (सऊदी अरब की मुद्रा) में बदल देते है और इससे दोनों को फायदा होगा। सरफराज ने इकबार को तीन अज्ञात लोगों से मिलाया और तीनों ने इकबाल को झांसे में ले लिया। इकबाल ने अपने दोस्त रियाज को रियाल खरीदने के लिए तैयार कर लिया।

बीती 1 जून को बैग में 3 लाख 20 हजार रुपये लेकर दोनों दोस्त मंडी पहुंच गए। बैग में 2 लाख 40 हजार रुपये रियाज और 80 हजार रुपये इकबाल के थे। मंडी में इकबाल की उन्हीं अज्ञात लोगों से मुलाकात हुई। जालसाजों ने उन्हें बातों में लगाया और इसी बीच बैग बदल दिए। इससे पहले कि इकबाल बैग खोल कर देखता, जालसाज मौके से भाग खड़े हुए और जब इकबाल ने बैग खोला तो उसमें कागज की रद्दी और साबुन मिला।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: मुरकुड़िया गांव की 50 आपत्तियों पर होगी मंगलवार को सुनवाई

Haldwani News : दूसरे की जमीन दिखाकर लगाई 10 लाख रुपये की चपत, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
हल्द्वानी, अमृत विचार। दूसरे की जमीन दिखाकर कुछ लोगों ने युवक को 10 लाख रुपये से अधिक का चूना लगा दिया। लगातार टरकाने के बाद भी जब पैसे वापस नहीं मिले तो पीड़ित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी तहरीर में वल्पी बंगापानी पिथौरागढ़ निवासी सुरेन्द्र गोस्वामी ने कहा, बीते वर्ष खेमपुर मुखानी निवासी देवेन्द्र सिंह खोलिया के साथ उन्होंने कठघरिया स्थित एक जमीन का सौदा किया था। जमीन की कीमत 37 लाख 43 हजार रुपए बताई गई थी और इसके एवज में उन्होंने 10 हजार रुपये दिए थे।

देवेन्द्र ने यह स्पष्ट किया था कि जमीन पर मालिकाना हक तल्लीताल नैनीताल निवासी रजनी जोशी पत्नी नवीन चन्द्र जोशी का है और वो ही रजिस्ट्री करेंगी। यह भी कहा कि रजनी ने जमीन की बिक्री के लिए उनसे कहा है। सुरेंद्र ने कुल दस लाख रुपए अलग-अलग किश्तों में देवेंद्र के खाते में डाल दिए।

इसके बाद से देवेन्द्र सिंह खोलिया, उसके साथी राजेन्द्र भट्ट, पान सिंह, प्रताप सिंह महरा, संजय मेहता ने उन्हें टरकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने सुरेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Haldwani News : जमीन दिलाने के नाम पर करोड़ों का चूना लगाने वाले दंपति पंजाब से गिरफ्तार

हल्द्वानी: अंधड़ से बिजली विभाग को लगी 99 लाख की चपत
हल्द्वानी, अमृत विचार। बीते मंगलवार देर रात आए अंधड़ में बिजली विभाग को 99 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग क्षेत्रों में कहीं ट्रांसफार्मर फुंक गए तो कहीं बिजली के पोल धराशाही हो गए।

ग्रामीण इलाकों में गौलापार, कठघरिया, ऊंचापुल समेत कई स्थानों पर 102 पोल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही 17 ट्रांसफार्मर को नुकसान पहुंचा है। ऊर्जा निगम के इन उपकरणों को मिलाकर अभी तक 99 लाख रुपये नुकसान होने का आकलन सामने आया है।

ग्रामीण अधिशासी अभियंता डीडी पागंती ने बताया कि आंधी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है, कहीं बिजली के पोल गिर पड़े तो कई इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब हो गए। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद फिर से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Uttarakhand: प्रधानमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर वंदे भारत को किया रवाना

हल्द्वानी: खबर का असर - बस अड्डे से सामान समेटकर चंपत हुए अवैध दुकानदार, मुफ्त में जला रहे थे सरकारी बिजली
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीना ठोंक कर बस अड्डे की सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से धंधा रहे धंधेबाज गुरुवार को बोरिया-बिस्तर समेट कर फरार हो गए। अमृत विचार ने इसके खिलाफ मुहिम चलाई और आला अधिकारियों तक इस गोरखधंधे को पहुंचाया। मामला खुलने के बाद हड़कंप मचा तो आंख मूंद कर बैठे स्थानीय अफसर भी हरकत में आए। जबकि यही अवैध धंधा सरकारी बिजली से रोशन था और इसकी खबर भी अधिकारियों को थी।

बता दें कि हल्द्वानी बस अड्डे की अपनी दुकानें हैं, जिनका नियमत: आवंटन होता है। बावजूद इसके बस अड्डे की जमीन पर अवैध दुकानें बस गईं। आलम यह हुआ कि बसों और मुसाफिरों को लिए बस अड्डे में जगह कम पड़ने लगी। जिसके बाद बमुश्किल परिवहन निगम के अधिकारियों ने पुलिस के बूते अतिक्रमण साफ कराया था और इसके बदले भारी विरोध झेलना पड़ा था। समय गुजरा तो कुछ सफेदपोशों के निर्देशों पर दोबारा अतिक्रमण शुरू हो गया। इन्हीं अतिक्रमण में दो दुकानें थीं, जो पिछले 8 माह से रोडवेस परिसर में संचालित थीं।

बड़ी बात तो यह थी कि ये दुकानदार निगम को आर्थिक क्षति तो पहुंचा ही रहे थे, साथ ही उन्हीं की बिजली और पानी का मुफ्त में इस्तेमाल भी कर रहे थे। शुरुआत में अमृत विचार ने जब गोरखधंधे का खुलासा किया तो स्थानीय अफसर भी कुछ खुल कर बोलने से बचते रहे, लेकिन जब बात देहरादून तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। मुख्यालय से कब्जे को बलपूर्वक खाली कराने के निर्देश आए तो गुरुवार को दुकानदारों ने खुद ही सामान समटेना शुरू कर दिया।

कह रहा था मुख्यालय से मिली है अनुमति
हल्द्वानी : इस पूरे मामले में अवैध दुकानदारों ने दुकान बचाने के लिए तिकड़म भिड़ाने में कमी नहीं छोड़ी। एक दुकानदार ने तो यहां तक दावा कर दिया कि उसकी दुकान नियमों के तहत लगी है और दुकान लगाने के लिए उसे खुद मुख्यालय ने अनुमति दी है। इतना ही नहीं, दुकानदार ने दावा किया कि उसके पास मुख्यालय से मिला अनुमति पत्र भी है, लेकिन वह अनुमति पत्र दिखा नहीं सका और गुरुवार को दुकान समेट कर चलता बना।

इनसेट
रहम-ओ-करम करने वाले भी बचा नहीं पाए
हल्द्वानी : दुकानदारों की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह खुद सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानें चला सकें और बिजली, पानी का भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकें। दरअसल, इन सबके पीछे एक सफेदपोश का हाथ था। ये सफेदपोश बड़ा नेता है और अफसरों पर इसकी धमक है, लेकिन जब बात अफसरों के अपने गिरेबां तक पहुंची तो सफेदपोश का रहम-ओ-करम भी अवैध दुकानदारों को नहीं बचा सका।