Gold Rate - Amrit Vichar

सोने-चांदी में भारी गिरावट: निवेशकों को झटका, शादी वाले घरों में खुशी की लहर
लखनऊ, अमृत विचार: मौजूदा वक्त में समझदारी से ही सोने-चांदी की खरीदारी करना बेहतर होगा। करीब 4.10 लाख तक पहुंच चुकी चांदी में 3.18 लाख रुपये में आ गई है। इसी तरह बड़ी गिरावट सोने में भी देखने को मिली है। दो दिनों में सोना एमसीएक्स पर चौबीस कैरेट सोना 1.51,500 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। जो चंद दिन पहले 1.85 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। इन भावों में तीन प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं होती है। लगातार होती बड़ी गिरावट से जहां निवेशकों को झटका लगा है। वहीं शुरू हो रही सहालग को लेकर शादी-ब्याह वाले घरों को थोड़ा राहत का छिड़काव जरूर हुआ है।

सोने व चांदी में शार्ट टर्म के लिए निवेश करने वालों के लिए यह गिरावट एक झटका है। इससे उबरने में निवेशकों को समझदारी से ही खरीदारी करनी होगी और इंतजार करना पड़ सकता है। दोनों धातुओं में आई गिरावट से सर्राफा बाजार में थोड़ी रौनक लौटने की उम्मीद बढ़ी है। इसे लेकर इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी बताते हैं कि वैश्विक उथल-पुथल से दोनों धातुओं में गिरावट आई है। वहीं गिरावट के पीछे एक कारण डालर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें ऊंची रखना है। मुनाफाखोरी भी एक वजह है। जिनके घरों में शादियां हैं उनके लिए यह कमी राहत भरी है। वहीं चौक सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री विनोद महेश्वरी के अुनसार इतनी गिरावट सोने-चांदी में लंबे समय बाद देखने को मिली है।

शनिवार को चौक सर्राफा में रहे दाम :

-24 कैरेट : 1.69 लाख रुपये प्रति दस ग्राम
-22 कैरेट : 1,55,700 लाख रुपये प्रति दस ग्राम
-18 कैरेट : 1,29,200 लाख रुपये प्रति दस ग्राम
-चांदी : 3.18 लाख रुपये प्रति किलो

वेंटीलेटर की ओर बढ़ता सर्राफा कारोबार... हर पांच घंटे में बदल रहा भाव, दुकानों में नहीं आ रहे ग्राहक
नीरज मिश्र, लखनऊ, अमृत विचार: सोने-चांदी का भाव हर चार-पांच घंटे में बदल रहा है। इससे ग्राहक और दुकानदार दोनों सकते में हैं। हालत यह है कि सहालग के समय भी सर्राफा बाजार के शोरूमों में सन्नाटा पसरा है। कारोबारियों का कहना है कि, भाव में जब तक स्थिरता नहीं आएगी तब तक ग्राहक बाजार में लौटने वाले नहीं। एक फरवरी को केंद्र सरकार का बजट आ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि केंद्र सरकार बजट में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों पर गंभीर पहल करे नहीं तो सराफा बाजार खत्म हो जाएगा। सहालग के समय भी बाजार पहले जहां कारोबार उफान पर रहता था, वहीं अब गिने-चुने खरीदार ही आ रहे हैं। सर्राफ कहते हैं कि व्यवसाय वेंटीलेटर पर पहुंच चुका है। गुरुवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम तीन प्रतिशत जीएसटी समेत लगभग 1,82,500 रुपये रहा तो चांदी का 4,05,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। जिनके पास पुरानी ज्वेलरी है, लोग उसे रीसाइकिल करा लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

बढ़ती कीमतों से खरीद की क्षमता होती है कम

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने संगठन की ओर से सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से छोटे ज्वेलर्स और खुदरा व्यापारी सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ी हुई कीमतों के कारण ग्राहकों की खरीद क्षमता कम होती है, जिससे बिक्री घटती है और स्टॉक फंसने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की आवश्यकता बढ़ने से छोटे व्यापारियों पर वित्तीय दबाव और अधिक हो जाता है। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि सरकार सोना-चांदी व्यापार से जुड़े छोटे कारोबारियों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा, कर प्रक्रियाओं में सरलीकरण तथा नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करे, ताकि वे बाजार की अस्थिरता के बीच भी अपना व्यापार सुचारु रूप से चले। व्यापारियों ने सरकार से अनुरोध किया कि बजट निर्माण में जमीनी स्तर के व्यापारियों की इन व्यावहारिक समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।

निवेशक सोच समझकर कर सोने चांदी में करें निवेश: इब्जा

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स इब्जा के स्टेट हेड अनुराग रस्तोगी ने कहा कि निवेशक सोच-समझकर इन दोनों धातुओं में निवेश करें। किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। अगर थोड़ा-बहुत मुनाफा पा रहे हैं तो उसे लेकर बाहर आ जाएं। पैसा फंसाए नहीं। दोनों धातुएं उछल भी सकती हैं और डाउन भी हो सकती हैं। मौजूदा वक्त में सर्राफा बाजार और शोरूम में सन्नाटा है। बाजार में जो इक्का दुक्का ग्राहक दिख भी रहे हैं या तो वह अपनी पुरानी ज्वेलरी को रीसाइकिल करा अपने घर की शादियों में उसका प्रयोग कर काम चला रहे हैं। या फिर उसके बदले हल्की ज्वेलरी लेकर काम निकाल रहे हैं।

चांदी की रिकॉर्ड उछाल:लगातार 5वें दिन दामों में तेजी, 2.32 लाख के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची
नई दिल्ली। वायदा कारोबार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 8,951 रुपये बढ़कर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब वायदा बाजार में चांदी मजबूत हुई है। यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में चांदी के 75 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार करने के कारण हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 अनुबंध के लिए चांदी वायदा 8,951 रुपये यानी चार प्रतिशत उछलकर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

18 दिसंबर के बाद से चांदी की कीमतों में 29,176 रुपये यानी 14.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा जिंस बाजार में सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं। लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का भाव 1,119 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत उछलकर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

क्रिसमस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिंस बाजार बंद रहे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सर्राफा की कीमतों में तेजी आई। कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 58.8 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़कर लगभग 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।

सत्र के दौरान यह थोड़े समय के लिए 4,530 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंचीं। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ मार्च अनुबंध के लिए चांदी वायदा 3.81 अमेरिकी डॉलर यानी 5.31 प्रतिशत बढ़कर कॉमेक्स पर 75.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई। बुधवार को यह 71.68 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

2025 का सुपरस्टार: सोने ने इक्विटी को पछाड़ा, 67% का धमाकेदार रिटर्न, देखें क्या बोले एक्सपर्ट
नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की चमक बरकरार है और इस साल घरेलू बाजार में इसने अबतक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत पांच प्रतिशत से 16 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम और चढ़ सकती हैं। उनका यह भी कहना है कि चूंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश करना जरूरी है।

दिल्ली सर्राफा संघ के आंकड़ों अनुसार, इस साल एक जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो बीते शुक्रवार पांच दिसंबर को 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। मेहता इक्विटीज लि. के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘चालू वर्ष में सोने ने असाधारण रूप से मजबूत रिटर्न दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं। इसका मुख्य कारण सुरक्षित निवेश की मांग, भू-राजनीतिक तनाव और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर घटाने की उम्मीद है। वहीं भारत में रिटर्न इससे भी ज्यादा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत इस साल अब तक करीब 67 प्रतिशत चढ़ चुकी है। इसका अन्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना और मजबूत वैश्विक संकेत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, 2025 में सोने ने अधिकांश निवेश उत्पादों (इक्विटी शेयर और बॉन्ड) की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और साबित किया है कि अनिश्चितता और अस्थिर समय में यह सबसे भरोसेमंद साधन है।’’ अगर इक्विटी शेयर पर रिटर्न देखा जाए तो निफ्टी 50 टीआरआई (कुल रिटर्न सूचकांक) और निफ्टी 500 टीआरआई ने तीन दिसंबर तक क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 10 साल के सरकारी बॉन्ड का प्रतिफल दिसंबर 2025 की शुरुआत में लगभग 6.53 प्रतिशत रहा।

सोने की कीमत में आई तेजी के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कलंत्री ने कहा, ‘‘वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता, डॉलर सूचकांक में कमजोर रुख,मुद्रास्फीति की चिंता और इसके खिलाफ सुरक्षा की आवश्यकता ने निवेशकों के लिए सोने में निवेश को आकर्षक विकल्प बनाया है। वैश्विक केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीद के अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अनुकूल मौद्रिक नीति की संभावनाएं भी सोने की बढ़ती कीमतों का एक महत्वपूर्ण कारक रही हैं। इसके साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भारत में सोने की कीमतों में और इजाफा किया है।’’ आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लि. के निदेशक थॉमस स्टीफन ने कहा, ‘‘वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति की लगातार चिंताएं और ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर आकर्षित किया है। इसके अलावा, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी और त्योहारों की मांग ने सोने की कीमतों में तेजी को और बढ़ावा दिया है।’’

अगले साल के परिदृश्य के बारे में कलंत्री ने कहा, ‘‘यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमत 1.45 लाख से 1.55 लाख रुपये को पार कर सकती है।’’ स्टीफन ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि आने वाले वर्ष में सोने की कीमत पांच प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, क्योंकि जिन कारणों ने इस साल कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उनके अगले वर्ष भी जारी रहने की संभावना है।’’ यह पछे जाने पर कि क्या मौजूदा स्थिति में सोने में निवेश उपयुक्त है, स्टीफन ने कहा, ‘‘हां।

मौजूदा हालात सोने में निवेश के लिए अनुकूल हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो अपने निवेश में विविधता और मुद्रास्फीति तथा वैश्विक अनिश्चितताओं से बचाव चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘हालांकि, सोने में निवेश को जोखिम के बचाव के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि एकमात्र निवेश विकल्प के रूप में। निवेश का लगभग पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत कीमती धातुओं (सोना और चांदी) में निवेश होना चाहिए। सोने और चांदी में निवेश जोखिम के आधार पर होना चाहिए।’’

कलंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं (वर्तमान में लगभग 4,200 डॉलर प्रति औंस), इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश महत्वपूर्ण है। आगे की वृद्धि भू-राजनीतिक जोखिमों और मुद्रास्फीति की चिंताओं पर निर्भर है। उन्होंने कहा,‘‘सुरक्षित निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो में आठ से 12 प्रतिशत का हिस्सा सोने में होना उपयुक्त है। वहीं अधिक उतार-चढ़ाव या रुपये के मूल्य में गिरावट की आशंका वाले निवेशकों के लिए यह 12 से 17 प्रतिशत तक रखा जा सकता है। वर्तमान समय में सबसे अच्छा तरीका यह है कि गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के माध्यम से निवेश करें या कीमतों में चार से पांच प्रतिशत की गिरावट पर अतिरिक्त हिस्सेदारी जोड़ें।’’

स्टीफन ने भी कहा कि अब तक हुई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना)/ एसटीपी (व्यवस्थित हस्तांतरण योजना) के जरिए निवेश करना बेहतर होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान परिवेश में, गोल्ड ईटीएफ निवेश का पसंदीदा तरीका है क्योंकि ये खरीद-बिक्री के लिहाज से सुगम हैं। साथ ही भौतिक रूप से सोना रखने के उलट, इसके रख-रखाव या सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। पारंपरिक जरूरतों के लिए, खासकर भारत में, जहां शादी, त्योहारों और पारिवारिक अवसरों में सोने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, भौतिक सोने में थोड़ा सा हिस्सा रखना पूरी तरह से उचित है।’’ स्टीफन ने कहा, ‘‘हालांकि, पूंजी सृजन के मकसद से सोने के आवंटन का अधिकांश हिस्सा ईटीएफ के माध्यम से बनाए रखना सबसे अच्छा है।’’

सोने की चमक बरकरार, इस साल अबतक दिया लगभग 67 प्रतिशत रिटर्न, जानिए क्या बोले विशेषज्ञ
नई दिल्ली। सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की चमक बरकरार है और इस साल घरेलू बाजार में इसने अबतक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो 2026 में सोने की कीमत पांच प्रतिशत से 16 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम और चढ़ सकती हैं।

उनका यह भी कहना है कि चूंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश करना जरूरी है। दिल्ली सर्राफा संघ के आंकड़ों अनुसार, इस साल एक जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 79,390 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो बीते शुक्रवार पांच दिसंबर को 1,32,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मेहता इक्विटीज लि. के उपाध्यक्ष (जिंस) राहुल कलंत्री ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘चालू वर्ष में सोने ने असाधारण रूप से मजबूत रिटर्न दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत (लंदन बुलियन मार्केट एसोसिएशन) तक चढ़ चुकी हैं। इसका मुख्य कारण सुरक्षित निवेश की मांग, भू-राजनीतिक तनाव और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों के ब्याज दर घटाने की उम्मीद है।

वहीं भारत में रिटर्न इससे भी ज्यादा है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत इस साल अब तक करीब 67 प्रतिशत चढ़ चुकी है। इसका अन्य कारण डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना और मजबूत वैश्विक संकेत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुल मिलाकर, 2025 में सोने ने अधिकांश निवेश उत्पादों (इक्विटी शेयर और बॉन्ड) की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और साबित किया है कि अनिश्चितता और अस्थिर समय में यह सबसे भरोसेमंद साधन है।’’

अगर इक्विटी शेयर पर रिटर्न देखा जाए तो निफ्टी 50 टीआरआई (कुल रिटर्न सूचकांक) और निफ्टी 500 टीआरआई ने तीन दिसंबर तक क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं 10 साल के सरकारी बॉन्ड का प्रतिफल दिसंबर 2025 की शुरुआत में लगभग 6.53 प्रतिशत रहा।

सोने की कीमत में आई तेजी के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कलंत्री ने कहा, ‘‘वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितता, डॉलर सूचकांक में कमजोर रुख,मुद्रास्फीति की चिंता और इसके खिलाफ सुरक्षा की आवश्यकता ने निवेशकों के लिए सोने में निवेश को आकर्षक विकल्प बनाया है।

वैश्विक केंद्रीय बैंकों और संस्थागत निवेशकों द्वारा बड़े पैमाने पर खरीद के अलावा अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और अनुकूल मौद्रिक नीति की संभावनाएं भी सोने की बढ़ती कीमतों का एक महत्वपूर्ण कारक रही हैं। इसके साथ ही, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी ने भारत में सोने की कीमतों में और इजाफा किया है।’’

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लि. के निदेशक थॉमस स्टीफन ने कहा, ‘‘वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, मुद्रास्फीति की लगातार चिंताएं और ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने निवेशकों को सोने जैसी सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर आकर्षित किया है। इसके अलावा, दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी और त्योहारों की मांग ने सोने की कीमतों में तेजी को और बढ़ावा दिया है।’’

अगले साल के परिदृश्य के बारे में कलंत्री ने कहा, ‘‘यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है, तो भारत में सोने की कीमत 1.45 लाख से 1.55 लाख रुपये को पार कर सकती है।’’ स्टीफन ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि आने वाले वर्ष में सोने की कीमत पांच प्रतिशत से 15 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी, क्योंकि जिन कारणों ने इस साल कीमतों को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, उनके अगले वर्ष भी जारी रहने की संभावना है।’’

यह पछे जाने पर कि क्या मौजूदा स्थिति में सोने में निवेश उपयुक्त है, स्टीफन ने कहा, ‘‘हां। मौजूदा हालात सोने में निवेश के लिए अनुकूल हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो अपने निवेश में विविधता और मुद्रास्फीति तथा वैश्विक अनिश्चितताओं से बचाव चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘हालांकि, सोने में निवेश को जोखिम के बचाव के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि एकमात्र निवेश विकल्प के रूप में। निवेश का लगभग पांच प्रतिशत से 10 प्रतिशत कीमती धातुओं (सोना और चांदी) में निवेश होना चाहिए। सोने और चांदी में निवेश जोखिम के आधार पर होना चाहिए।’’

कलंत्री ने कहा, ‘‘चूंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं (वर्तमान में लगभग 4,200 डॉलर प्रति औंस), इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश महत्वपूर्ण है। आगे की वृद्धि भू-राजनीतिक जोखिमों और मुद्रास्फीति की चिंताओं पर निर्भर है।

उन्होंने कहा,‘‘सुरक्षित निवेशकों के लिए पोर्टफोलियो में आठ से 12 प्रतिशत का हिस्सा सोने में होना उपयुक्त है। वहीं अधिक उतार-चढ़ाव या रुपये के मूल्य में गिरावट की आशंका वाले निवेशकों के लिए यह 12 से 17 प्रतिशत तक रखा जा सकता है। वर्तमान समय में सबसे अच्छा तरीका यह है कि गोल्ड ईटीएफ में एसआईपी के माध्यम से निवेश करें या कीमतों में चार से पांच प्रतिशत की गिरावट पर अतिरिक्त हिस्सेदारी जोड़ें।’’ स्टीफन ने भी कहा कि अब तक हुई तेज बढ़ोतरी को देखते हुए एकमुश्त निवेश के बजाय एसआईपी (व्यवस्थित निवेश योजना)/ एसटीपी (व्यवस्थित हस्तांतरण योजना) के जरिए निवेश करना बेहतर होगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘वर्तमान परिवेश में, गोल्ड ईटीएफ निवेश का पसंदीदा तरीका है क्योंकि ये खरीद-बिक्री के लिहाज से सुगम हैं। साथ ही भौतिक रूप से सोना रखने के उलट, इसके रख-रखाव या सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है। पारंपरिक जरूरतों के लिए, खासकर भारत में, जहां शादी, त्योहारों और पारिवारिक अवसरों में सोने की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, भौतिक सोने में थोड़ा सा हिस्सा रखना पूरी तरह से उचित है।’’ स्टीफन ने कहा, ‘‘हालांकि, पूंजी सृजन के मकसद से सोने के आवंटन का अधिकांश हिस्सा ईटीएफ के माध्यम से बनाए रखना सबसे अच्छा है।’’

Gold Price Today : दिवाली से पहले सोने के भाव में भारी उछाल, आज का रेट सुनकर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बृहस्पतिवार को 1,28,395 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का कहना है कि भू-राजनीतिक और व्यापारिक चिंताओं के कारण वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के बाद व्यापारी सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की ओर आकर्षित हुए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले अनुबंधों के सोने का भाव 1,185 रुपये या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। फरवरी 2026 में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 977 रुपये यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 1,29,380 प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गई।

इस बीच चांदी में भी तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंबर में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,454 रुपये या 1.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,660 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसी तरह, मार्च 2026 में आपूर्ति वाले चांदी के वायदा अनुबंधों की कीमत 2,699 रुपये या 1.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,64,958 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रही।

वैश्विक स्तर पर भी सोना व चांदी की कीमतें नए उच्च स्तर पर पहुंची। दिसंबर में आपूर्ति वाले कॉमेक्स सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड 4,254.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी ओर चांदी की कीमत 52.86 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

Gold Rate Kanpur: सोना मानो घोड़े पर सवार, 1.10 लाख पार... सराफा बाजार हतप्रभ
कानपुर। एक बार फिर सोने ने अपने भाव की ऊंचाई के अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए और शनिवार को 1,10,200 रुपए (10 ग्राम ) रुपए पर पहुंच गया। चांदी 1,27,400 रुपए किलो रही। बीते 20 अगस्त को सोना 1,01,350 और चांदी 1,14,600 रुपए थी। इसके बाद बढ़त लगातार बनी है। 18 दिन के भीतर सोने के दाम 10 हजार बढ़ गए। इस तेज़ी से बढ़त कभी नहीं देखी गई। अभी भी तेज़ी जारी रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्र ने बताया कि टैरिफ़ की अनिश्चितता, बढ़ती वैश्विक मांग और सुरक्षित निवेश के कारण सोने के भाव कि गति सरपट दौड़ते घोड़े जैसी है l गहना कारोबारी अमित वाजपेयी का कहना है कि आभूषण की बिक्री में 90 फीसदी तक गिरावट है l अब त्यौहार आने वाले हैं l तब मांग और बढ़ेगी l भाव और बढ़ने का अनुमान है l बढ़ते भाव के बीच अब बेहद हल्के डिज़ाइनर गहने बनाए जा रहे हैं l

सोने की अद्भुत चमक...
20 अगस्त 1,0,1,350, 21 अगस्त 1,0,1,800, 22 अगस्त 1,0,1,900, 23 अगस्त 1,0,3,000, 25 अगस्त को 1,0,3,100, 27 अगस्त 1,0,4000, 30 अगस्त को 1,6,350 अब 6 सितंबर को 1,10,200 रुपए का 10 ग्राम l 1 जनवरी 2025 को सोना था 78600 रुपए को 10 ग्राम l

50 साल पहले था 721 रुपए...
1965 में सोना था 721 रुपए का 10 ग्राम l 1975 में 1540, 1985 में 2130, 1995 में 4680, 2005 में 7000,  2015 में 26,343 और अब 2025 में अब 1,10,200 रुपए का 10 ग्राम l

Gold Price: 7 हजार सस्ता हुआ सोना, जानिए आपके शहर में क्या है 10 ग्राम गोल्ड की कीमत
Gold Prize: भारत में सोने की कीमतें अपने ऑल टाइम हाई स्तर एक लाख से अब नीचे आ रही हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल है कि क्या इस समय सोना खरीदना उचित है या कीमतों के और गिरने का इंतजार करना चाहिए। आज, 4 मई 2025 को, भारत में सोने की कीमतों में किसी बड़े बदलाव की खबर नहीं है।

आज मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 95,510 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। तुलना की जाए तो शुक्रवार को यही दरें 87,740 और 95,720 रुपए प्रति 10 ग्राम थीं, यानी शुक्रवार के मुकाबले इनमें मामूली गिरावट देखी गई।

जानें देश के अन्य शहरों में क्या है सोने का रेट

दिल्ली और जयपुर में 22 कैरेट सोना 87,700 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से बिक रहा है। अहमदाबाद और पटना में 22 कैरेट सोना 87,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना 87,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतें भी स्थिर बनी रहीं। मुंबई में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही, जो शुक्रवार के स्तर के बराबर है।

क्यों प्रभावित होते हैं सोने-चांदी के दाम

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, आयात शुल्क, सरकारी करों और विशेष रूप से डॉलर और रुपये के बीच विनिमय दर पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा, भारत में सोने का सांस्कृतिक और पारिवारिक महत्व भी इसकी मांग को प्रभावित करता है, खासकर शादी-विवाह और त्योहारी सीजन के दौरान।

बाजार के मौजूदा हालात देखें तो निवेशकों और गहनों के खरीदारों को भावों में आने वाले उतार-चढ़ाव पर नज़र बनाए रखना चाहिए। सोने की कीमत अभी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 7,000 नीचे हैं, जिससे कुछ विशेषज्ञ इसे खरीदारी के लिए उपयुक्त मान रहे हैं।

यह भी पढ़ेः रिचा का अर्धशतक, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ नौ विकेट में बनाए 275 रन

भारत में घटी सोने की मांग, जनवरी से मार्च तक आई 15 प्रतिशत गिरावट
नई दिल्ली। भारत की सोने की मांग इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 118.1 टन रह गई, जबकि बढ़ती कीमतों के कारण इसका मूल्य 22 प्रतिशत बढ़कर 94,030 करोड़ रुपये हो गया।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2025 तक भारत की सोने की मांग 700-800 टन के बीच रह सकती है। वर्ष 2025 के आरंभ से सोने की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं, जो 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की सीमा पर पहुंच गई जिससे उपभोक्ता के खरीद के तरीके में बदलाव आया है।

डब्ल्यूजीसी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सचिन जैन ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा, ‘‘ऊंची कीमतों ने सामर्थ्य को प्रभावित किया है। फिर भी सोने का स्थायी सांस्कृतिक महत्व विशेष रूप से अक्षय तृतीया तथा आगामी विवाह ‘सीजन’ खरीदारी की भावना को समर्थन दे रहा है।’’

विशेषज्ञों के अनुसार, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर स्वर्ण बाजार उत्साह से भरा हुआ है। इस दिन का भारत में अत्यधिक सांस्कृतिक महत्व है तथा पारंपरिक रूप से इस अवसर पर सोने की खरीदारी में भारी वृद्धि होती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मौजूदा उच्च भाव के कारण कुछ लोग सावधानी बरत सकते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया के दौरान सोने का अंतर्निहित सांस्कृतिक महत्व तथा विश्वसनीय परिसंपत्ति के रूप में इसकी स्थायी स्थिति, खरीदारी में निरंतर सकारात्मक गति का संकेत देती है। फिर भी निवेश मांग मजबूत बनी रही और यह जनवरी-मार्च में 43.6 टन से सात प्रतिशत बढ़कर 46.7 टन हो गई। हालांकि, कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही के दौरान आभूषणों की मांग 25 प्रतिशत घटकर 71.4 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 95.5 टन थी। डब्ल्यूजीसी के अनुसार, यह 2020 के बाद से सबसे कम मात्रा थी, हालांकि मूल्य सालाना आधार पर तीन प्रतिशत अधिक रहा।

सोने का आयात जनवरी-मार्च तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 167.4 टन हो गया, जबकि उपभोक्ताओं द्वारा रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद अपने सोने को बचाए रखने के कारण पुनर्चक्रण 32 प्रतिशत घटकर 26 टन रह गया। इस वर्ष की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही में सोने की औसत तिमाही कीमत 79,633.4 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि 2024 की पहली तिमाही में यह 55,247.2 रुपये थी। इस बीच, 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में वैश्विक सोने की मांग एक प्रतिशत बढ़कर 1,206 टन हो गई है जो 2019 के बाद पहली तिमाही में दर्ज सर्वाधिक मांग है।

यह भी पढ़ेः मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम का लगा आरोप

अक्षय तृतीया पर बाजार सज कर तैयार, कीमतों के चलते हल्के जेवरों की भरमार
लखनऊ, अमृत विचार। अक्षय तृतीया पर छूट के तमाम योजनाओं के साथ सर्राफा बाजार तैयार हैं। चांदी और सोने की कीमतों में तेजी देख कारोबारियों ने हल्की ज्वेलरी और सिक्कों की बड़ी रेंज तैयार कर बाजार में उतारी है। इनमें एक, दो और पांच ग्राम के सिक्के खासतौर पर शामिल हैं। पहले लोग पाकेट के हिसाब से गिन्नी और परंपरागत भारी आभूषणों की खरीदारी करते थे। लेकिन पिछली बार की तुलना में इस बार पीली और धवल धातु दोनों का भाव आसमान पर है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने हल्की ज्वेलरी तैयार कराई है। चूंकि स्वर्ण की खरीदारी को शुभ माना जाता है और इस दिन लोग गोल्ड खरीदते हैं, इसे देखते हुए बाजार में विशेष तैयारियां की गई हैं।

सोना छुएंगे जरूर पर चांदी की ओर ध्यान ज्यादा

आलमबाग के सर्राफ बद्री नारायण गुप्ता बताते हैं कि कीमत काफी चढ़ी हुई हैं। फिर बाजार को लेकर आशान्वित हैं। भारी ज्वेलरी कम तैयार कराई गई है। लेकिन हल्की ज्वेलरी पर इस बार ज्यादा ध्यान है। चोकर, ईयर रिंग, हीरे की कील, कम वजन वाले सिक्के तैयार कराए गए हैं। ग्राहक इस बार सोना छुएगा जरूर लेकिन संभलकर। इसके साथ ही चांदी की जेवरात पर गंभीर हो सकता है। इसलिए चांदी की बिछिया, पायल आदि चीजों को भी डिजाइनर तरीके से बनवाया गया है। बद्री नारायण सर्राफ बताते हैं कि लाइट वेट ज्वेलरी बनवाई गई है। हर उपहार पर गिफ्ट दिया जाएगा।
सभी में कुछ न कुछ उपहार

छोटे-बडे़ सभी शोरूम और ब्रांडेड-नॉनब्रांडेड कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट के तमाम ऑफर तैयार किए हैं। बस ग्राहकों का इंतजार है। ग्राहकों को हर शोरूम में उपहार मिलेगा। डायमंड ज्वेलरी पर भी उपहार सर्राफ दे रहे हैं।

अक्षय तृतीया पर बाजार रहे बेहतर

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के स्टेट हेड अनुराग रस्तोगी बताते हैं कि बढ़ती कीमतों को देखते हुए व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरे हैं। लेकिन उम्मीद है कि खरीदार आएंगे। बाजार में ज्यादातर हल्की ज्वेलरी को लेकर तैयारियां की गई हैं। चाहे वह सिक्के हों या फिर अंगूठी, नथनी, कील, बैंजिल और हल्के हार। सभी का वजन कम किया गया है जिससे ग्राहकों की निगाह उस पर टिकें।

<colgroup><col style="width:50%;" /><col style="width:50%;" /></colgroup>

तिथिवार वर्ष

सोने की कीमत रुपये प्रति दस ग्राम

03 मई, 2022

53,000

23 अप्रैल, 2023

62,500

03 मई, 2024

73,500

30 मई, 2025

99,500

ये भी पढ़े : गर्मियों की Morning Walk पड़ेगी भारी, अगर इन गलतियों को किया Ignore

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बाजार में आफर की भरमार, उपभोक्ताओं को लुभाने में जुटे व्यापारी
नीरज मिश्र, लखनऊ, अमृत विचार: सोना और चांदी भले ही छह डिजिट का आंकड़ा छू कर थोड़ा पीछे लौट आई हो लेकिन आमजन के लिए कीमतों का फासला अभी बहुत बड़ा है। 30 अप्रैल यानी बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व है। इस दिन सोने की खरीदारी की मान्यता है। ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी के लिए 'ऑफर के बाजार' सजकर तैयार हो गए हैं। हालांकि, कारोबारी मान रहे हैं कि इस बार व्यापार में पीली और सफेद धातु की बढ़ी कीमतें आडे़ आएंगी और बाजार चढ़ने के आसार कम ही हैं। जो ग्राहक आएंगे वह भी शगुन तक ही सीमित रहेंगे। कपड़ा समेत अन्य बाजारों में भी खरीदारों की रौनक होने की उम्मीद है।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रियायतों के द्वार खोले

छोटे-बडे़ सभी शोरूम और ब्रांडेड-नॉनब्रांडेड कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'ऑफर' के द्वार खोल दिए हैं। प्रतिष्ठान ने मेकिंग चार्ज में 25 से लेकर 100 फीसद तक की छूट का दावा किया है तो पुराने जेवर के बदलने में सौ प्रतिशत की राहत ग्राहकों को देने का दावा किया गया है। प्री-बुकिंग पर भी 20 प्रतिशत तक रियायत देने की बात कही गई है। किसी ने दस हजार की खरीद पर एक ग्राम सोने का सिक्का देने का ऑफर दिया है। डायमंड ज्वेलरी और चांदी के जेवरात पर भी ऑफर की भरमार है। पुराने जेवर पर भी प्रतिष्ठानों के तरह-तरह की रियायते हैं। नामी-गिरामी ब्रांड भी ऑफर देने में पीछे नहीं हैं।

जितना सोना लो उतनी चांदी मुफ्त पाओ

चौक सर्राफ एवं लखनऊ सर्राफा के संगठन मंत्री आदीश जैन बताते हैं कि ग्राहकों के लिए खरीदारी में छूट के ऑफर दिए गए हैं। अक्षय तृतीया पर्व के दिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक की बनवाई शून्य कर दी गई है। यही नहीं इस बार भी ग्राहक जितना सोना खरीदेगा उसे उतनी चांदी मुफ्त में मिलेगी। यानी जितने ग्राम सोना ग्राहक लेगा उतनी ग्राम चांदी फ्री दी जाएगी।

डायमंड ज्वेलरी पर बड़ी छूट

अक्षय तृतीया पर्व पर डायमंड ज्वेलरी पर भी 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक की छूट उपभोक्ता को दी जाएगी। वरिष्ठ सर्राफा कारोबारी कैलाश चंद्र जैन बताते हैं कि अक्षय तृतीया के बाजार का इंतजार ग्राहकों को हमेशा रहता है। कीमतें जरूर चढ़ी हैं लेकिन उम्मीद है कि ग्राहक निराश नहीं करेंगे। टर्किस और बीकानेरी हल्की ज्वेलरी तैयार कराई गई है।

हीरे की रिंग सिंगिल डायमंड की कील भी सस्ते दाम पर

कारोबारी अमृत और सिद्धार्थ जैन बताते हैं कि 10 से 20 हजार की रिंग है तो 5 से 25 हजार तक की सिंगिल डायमंड की कील भी बनवाई गई है। सोने की कील और रिंग में लगा सिंगिल हीरा ग्राहकों को हर हाल में आकर्षित करेगा।

एक्सचेंज ऑफर: लाओ कोई भी पुराने जेवर, जितने कैरेट सोना उतने में वापसी

पुराने जेवरों की बिक्री के लिए एक्सचेंज ऑफर बाजार में है। सर्राफ सिद्धार्थ जैन के मुताबिक पुराने जेवर एक्सचेंज वैल्यू ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत पुराने जेवर लाओ और उसके कैरेट की जांच कराकर नए रेट पाओ स्कीम को भी अक्षय तृतीया के लिए लाया गया है। इसमें 18, 22 कैरेट के स्वर्णाभूषणों के अलावा 24 कैरेट गोल्ड के लिए भी लुभावनी स्कीम है। इसके अलावा ग्राहकों को एक हजार रुपये तक की कीमत के ईनाम भी खरीद पर दिए जाएंगे।

कपड़ा खरीदो पाओ एयरबैग और शूटकेस

गणेशगंज स्थित कपड़ा बाजार में छूट के ऑफर हैं। उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी कहते हैं कि 20 हजार का कपड़ा खरीदने पर ट्राली शूटकेस तो 12 से 15 हजार की खरीद पर ग्राहकों को एयरबैग दिए जा रहे हैं। पांच हजार तक का कपड़ा खरीदने वालों को लेदर बेल्ट, पर्स और डियो उपलब्ध कराया जा रहा है।

कपड़ा खरीद पर पांच से सात फीसद की छूट

श्रीराम रोड और स्वदेशी मार्केट के महामंत्री और कपड़ा कारोबारी प्रभू जालान बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर्व पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। कपड़ा, साड़ी, लहंगा, चादर, पर्दा समेत अनेक ब्रांडेड आइटम पर पांच से सात फीसद तक छूट दी जाएगी।

28 अप्रैल- सोने की कीमत रुपये प्रति दस ग्राम

-98,300 (24 कैरेट)
-95,100 (22 कैरेट)
-85,200 (18 कैरेट)

28 अप्रैल- चांदी का भाव रुपये प्रति किलो

-99,300

यह भी पढ़ेः Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहे ये तीन खास योग, इस समय करें खरीदारी कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी

Akshaya Tritiya के लिए तैयार है बाजार, आभूषण विक्रेता दे रहे भारी भरकम छूट
कोलकाताः आभूषण विक्रेता सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया के मौके पर अच्छी मांग की उम्मीद कर रहे हैं और ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने के मूल्य और गहने बनाने के शुल्क पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रहे हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। यह इस साल 30 अप्रैल को है। तनिष्क, सेन्को गोल्ड, एमपी ज्वैलर्स और पीसी चंद्रा ज्वैलर्स जैसे प्रमुख ब्रांड ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कई तरह की छूट की घोषणा की है।

अंजलि ज्वैलर्स के निदेशक अनर्घा उत्तिया चौधरी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अक्षय तृतीया पर काम अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय सोने में उपभोक्ताओं का विश्वास पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘सोने के प्रति लोगों की दीवानगी को भुनाने के लिए हम खरीदारी के अनुभव को ग्राहकों के लिए अधिक रोमांचक बनाने हेतु आभूषण बनाने शुल्क पर छूट की पेशकश कर रहे हैं।’’ कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 9000 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है, जो पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि वर्तमान परिदृश्य जारी रहता है, तो अल्पावधि में सोने की कीमतें पांच से सात प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। कीमतों में तत्काल सुधार दिखाई नहीं दे रहा है और बाजार में अस्थिरता 2025 में जारी रहने की उम्मीद है।’’ चौधरी ने लोगों से इस समय सोने की खरीद पर विचार करने का आग्रह किया। सेनको गोल्ड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुवनकर सेन ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों के कारण खरीद मात्रा में गिरावट आई है, लेकिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी की धारणा मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी किफायती दाम बनाए रखने के लिए कई विकिल्पों पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शादी के गहनों में मोती और नग लगा सोने के इस्तेमाल को कम करने के लिए इनकी लागत 25-30 प्रतिशत कम करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ सोने की खरीदारी को मजबूत निवेश मांग से भी समर्थन मिल रहा है। इक्रा एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 में गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेश सालाना आधार पर 98.54 प्रतिशत बढ़कर 1,979.84 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 997.21 करोड़ रुपये था। इसी अवधि के दौरान गोल्ड ईटीएफ के लिए प्रबंधन अधीन शुद्ध संपत्ति (एयूएम) 28,529.88 करोड़ रुपये से लगभग दोगुनी होकर 55,677.24 करोड़ रुपये हो गई। गोल्ड ईटीएफ उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प प्रदान करता है जो सोने को भौतिक रूप से खरीदने की जटिलताओं के बिना सोने में निवेश करना चाहते हैं। चांदी में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। जेरोधा फंड हाउस के अनुसार, जनवरी 2025 तक भारत में सिल्वर ईटीएफ का एयूएम 13,500 करोड़ रुपये को पार कर गया। उद्योग जगत के लोगों का मानना ​​है कि अनुकूल वैश्विक रुझान, उच्च निवेश मांग और त्योहारी भावना के साथ इसमें मजबूत वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेः जाम और अतिक्रमण से ठप हो रहा व्यापार, बदहाली का हब बना अमीनाबाद, देखें Video