Silver Rate - Amrit Vichar

सोने-चांदी में भारी गिरावट: निवेशकों को झटका, शादी वाले घरों में खुशी की लहर
लखनऊ, अमृत विचार: मौजूदा वक्त में समझदारी से ही सोने-चांदी की खरीदारी करना बेहतर होगा। करीब 4.10 लाख तक पहुंच चुकी चांदी में 3.18 लाख रुपये में आ गई है। इसी तरह बड़ी गिरावट सोने में भी देखने को मिली है। दो दिनों में सोना एमसीएक्स पर चौबीस कैरेट सोना 1.51,500 लाख रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है। जो चंद दिन पहले 1.85 लाख रुपये प्रति दस ग्राम था। इन भावों में तीन प्रतिशत जीएसटी शामिल नहीं होती है। लगातार होती बड़ी गिरावट से जहां निवेशकों को झटका लगा है। वहीं शुरू हो रही सहालग को लेकर शादी-ब्याह वाले घरों को थोड़ा राहत का छिड़काव जरूर हुआ है।

सोने व चांदी में शार्ट टर्म के लिए निवेश करने वालों के लिए यह गिरावट एक झटका है। इससे उबरने में निवेशकों को समझदारी से ही खरीदारी करनी होगी और इंतजार करना पड़ सकता है। दोनों धातुओं में आई गिरावट से सर्राफा बाजार में थोड़ी रौनक लौटने की उम्मीद बढ़ी है। इसे लेकर इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के नार्थ हेड अनुराग रस्तोगी बताते हैं कि वैश्विक उथल-पुथल से दोनों धातुओं में गिरावट आई है। वहीं गिरावट के पीछे एक कारण डालर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें ऊंची रखना है। मुनाफाखोरी भी एक वजह है। जिनके घरों में शादियां हैं उनके लिए यह कमी राहत भरी है। वहीं चौक सर्राफा एसोसिएशन के वरिष्ठ महामंत्री विनोद महेश्वरी के अुनसार इतनी गिरावट सोने-चांदी में लंबे समय बाद देखने को मिली है।

शनिवार को चौक सर्राफा में रहे दाम :

-24 कैरेट : 1.69 लाख रुपये प्रति दस ग्राम
-22 कैरेट : 1,55,700 लाख रुपये प्रति दस ग्राम
-18 कैरेट : 1,29,200 लाख रुपये प्रति दस ग्राम
-चांदी : 3.18 लाख रुपये प्रति किलो

वेंटीलेटर की ओर बढ़ता सर्राफा कारोबार... हर पांच घंटे में बदल रहा भाव, दुकानों में नहीं आ रहे ग्राहक
नीरज मिश्र, लखनऊ, अमृत विचार: सोने-चांदी का भाव हर चार-पांच घंटे में बदल रहा है। इससे ग्राहक और दुकानदार दोनों सकते में हैं। हालत यह है कि सहालग के समय भी सर्राफा बाजार के शोरूमों में सन्नाटा पसरा है। कारोबारियों का कहना है कि, भाव में जब तक स्थिरता नहीं आएगी तब तक ग्राहक बाजार में लौटने वाले नहीं। एक फरवरी को केंद्र सरकार का बजट आ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि केंद्र सरकार बजट में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों पर गंभीर पहल करे नहीं तो सराफा बाजार खत्म हो जाएगा। सहालग के समय भी बाजार पहले जहां कारोबार उफान पर रहता था, वहीं अब गिने-चुने खरीदार ही आ रहे हैं। सर्राफ कहते हैं कि व्यवसाय वेंटीलेटर पर पहुंच चुका है। गुरुवार को सोने का भाव प्रति 10 ग्राम तीन प्रतिशत जीएसटी समेत लगभग 1,82,500 रुपये रहा तो चांदी का 4,05,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। जिनके पास पुरानी ज्वेलरी है, लोग उसे रीसाइकिल करा लोग अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

बढ़ती कीमतों से खरीद की क्षमता होती है कम

लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र और चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने संगठन की ओर से सोने-चांदी की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं के दाम बढ़ने से छोटे ज्वेलर्स और खुदरा व्यापारी सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ी हुई कीमतों के कारण ग्राहकों की खरीद क्षमता कम होती है, जिससे बिक्री घटती है और स्टॉक फंसने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, कार्यशील पूंजी (वर्किंग कैपिटल) की आवश्यकता बढ़ने से छोटे व्यापारियों पर वित्तीय दबाव और अधिक हो जाता है। व्यापारियों ने सुझाव दिया कि सरकार सोना-चांदी व्यापार से जुड़े छोटे कारोबारियों के लिए कम ब्याज दर पर ऋण सुविधा, कर प्रक्रियाओं में सरलीकरण तथा नीतिगत स्थिरता सुनिश्चित करे, ताकि वे बाजार की अस्थिरता के बीच भी अपना व्यापार सुचारु रूप से चले। व्यापारियों ने सरकार से अनुरोध किया कि बजट निर्माण में जमीनी स्तर के व्यापारियों की इन व्यावहारिक समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।

निवेशक सोच समझकर कर सोने चांदी में करें निवेश: इब्जा

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स इब्जा के स्टेट हेड अनुराग रस्तोगी ने कहा कि निवेशक सोच-समझकर इन दोनों धातुओं में निवेश करें। किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। अगर थोड़ा-बहुत मुनाफा पा रहे हैं तो उसे लेकर बाहर आ जाएं। पैसा फंसाए नहीं। दोनों धातुएं उछल भी सकती हैं और डाउन भी हो सकती हैं। मौजूदा वक्त में सर्राफा बाजार और शोरूम में सन्नाटा है। बाजार में जो इक्का दुक्का ग्राहक दिख भी रहे हैं या तो वह अपनी पुरानी ज्वेलरी को रीसाइकिल करा अपने घर की शादियों में उसका प्रयोग कर काम चला रहे हैं। या फिर उसके बदले हल्की ज्वेलरी लेकर काम निकाल रहे हैं।

चांदी संकट से अवसर तक: भारत को अब घरेलू प्रसंस्करण और आयात विविधता पर फोकस करना चाहिए – GTRI रिपोर्ट
नई दिल्लीः भारत को आयातित तैयार चांदी पर निर्भरता कम करने तथा आयात स्रोतों में विविधता लाकर इसके प्रसंस्करण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आर्थिक शोध संस्थान जीटीआरआई ने एक रिपोर्ट में यह बात कही। रिपोर्ट में कहा गया कि विश्व में चांदी का सबसे अधिक प्रसंस्करण चीन में किया जाता है। चीन वैश्विक स्तर पर 6.3 अरब अमेरिकी डॉलर के चांदी अयस्क एवं सांद्रण के आयात में से करीब 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर का आयात करता है। यह धातु को घरेलू स्तर पर परिष्कृत करता है और इलेक्ट्रॉनिक, चिकित्सकीय उपकरणों और सौर पैनल में प्रयुक्त उच्च मूल्य वाली चांदी का निर्यात करता है।

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘घरेलू मूल्यवर्धन के लिए भारत को अयस्क अवस्था से ही चांदी को संसाधित करना सीखना होगा।’’

वित्त वर्ष 2024-25 में, भारत ने केवल 47.84 करोड़ अमेरिकी डॉलर के चांदी उत्पादों का निर्यात किया जबकि 4.83 अरब अमेरिकी डॉलर का आयात भी किया जो इसकी गहरी आयात निर्भरता को रेखांकित करता है। वर्ष 2025 में यह निर्भरता तेजी से बढ़ी। केवल अक्टूबर में आयात बढ़कर 2.7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया जो पिछले वर्ष की तुलना में 529 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद नवंबर में यह 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया जो सालाना आधार पर 126 प्रतिशत की वृद्धि है। कुल आयात जनवरी-नवंबर 2025 के दौरान 8.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया और समूचे वर्ष के लिए इसका अनुमान 9.2 अरब अमेरिकी डॉलर है। यह 2024 की तुलना में करीब 44 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल-अक्टूबर 2025 के दौरान भारत ने 5.94 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य की चांदी का आयात किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को चांदी को महज एक कीमती वस्तु के रूप में नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं ऊर्जा-बदलाव धातु के रूप में मान्यता देनी चाहिए और इसे अपनी खनिज तथा स्वच्छ ऊर्जा रणनीति में एकीकृत करना चाहिए।’’ श्रीवास्तव ने कहा कि इसके लिए विदेशी खनन साझेदारियों के माध्यम से दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करना और आयातित तैयार चांदी पर निर्भरता कम करने के लिए घरेलू शोधन एवं पुनर्चक्रण क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ ही कुछ व्यापारिक केंद्रों से परे आयात स्रोतों में विविधता लाना आवश्यक होगा।

जीटीआरआई के संस्थापक ने कहा, ‘‘खंडित होती वैश्विक व्यवस्था में, चांदी की सुरक्षा उतनी ही महत्वपूर्ण होती जा रही है जितनी ऊर्जा की सुरक्षा। भारत के नीतिगत ढांचे में यह बदलाव दिखना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि सोने के विपरीत, चांदी की आपूर्ति श्रृंखलाएं कहीं कम पारदर्शी हैं। यह एक ऐसी कमजोरी है जो बढ़ती प्रतिस्पर्धा के साथ रणनीतिक महत्व प्राप्त कर रही है। आयात में विविधता लाना महत्वपूर्ण है क्योंकि चीन ने निर्यात नियंत्रण को कड़ा कर दिया है और एक जनवरी 2026 से चांदी के निर्यात को लाइसेंस-आधारित प्रणाली में स्थानांतरित कर दिया है।

नए नियमों के तहत, केवल अनुमोदित कंपनियां ही चांदी का निर्यात कर सकती हैं। प्रत्येक खेप के लिए सरकारी अनुमति आवश्यक है जिससे पुरानी कोटा व्यवस्था का स्थान ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह पूर्णतः निर्यात प्रतिबंध नहीं है लेकिन इसने वैश्विक आपूर्ति संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है और कीमतों में नई अस्थिरता उत्पन्न की है। विशेष रूप से चांदी प्रसंस्करण में चीन की केंद्रीय भूमिका को देखते हुए।

नई खनन क्षमता को सीमित करने एवं प्रौद्योगिकी उपयोगों के तेजी से विस्तार के साथ चांदी को भविष्य के औद्योगिक एवं ऊर्जा प्रभुत्व से सीधे तौर पर जुड़ी धातु के रूप में देखा जा रहा है। वैश्विक चांदी की मांग का वर्तमान में 55-60 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक है जो इलेक्ट्रॉनिक, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहनों, रक्षा उपकरणों और चिकित्सकीय प्रौद्योगिकियों द्वारा संचालित है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हरित ऊर्जा में चांदी की भूमिका विशेष रूप से परिवर्तनकारी है क्योंकि यह सौर ‘फोटोवोल्टिक सेल्स’ में एक महत्वपूर्ण घटक है, जहां इसका उपयोग दक्षता में सुधार के लिए एक ‘कंडक्टिव पेस्ट’ के रूप में किया जाता है। सौर ऊर्जा में पहले से ही वैश्विक चांदी की मांग का लगभग 15 प्रतिशत हिस्सा जाता है और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के विस्तार के साथ यह हिस्सा तेजी से बढ़ रहा है। चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य सेवा में, चांदी के जीवाणुरोधी गुणों का उपयोग घाव की पट्टियों, चिकित्सकीय उपकरणों की कोटिंग, कैथेटर, शल्य चिकित्सा उपकरणों, जल शोधन प्रणालियों और औषधीय यौगिकों में किया जाता है। यह धातु आभूषणों, चांदी के बर्तनों तथा सिक्कों में प्रमुखता से उपयोग की जाती है विशेष रूप से भारत जैसे देशों में जहां सांस्कृतिक मांग गहराई से निहित है। अब इसका रणनीतिक महत्व हालांकि मुख्य रूप से उद्योग जगत से आता है।

चांदी में किसी भी धातु की तुलना में सबसे अधिक विद्युत एवं तापीय चालकता होती है जो इसे इलेक्ट्रॉनिक, सर्किट बोर्ड, कनेक्टर, बैटरी और ऑटोमोटिव सिस्टम के लिए अपरिहार्य बनाती है। चांदी के अयस्कों और सांद्रों का व्यापार पिछले दो दशकों में 2000 में मात्र 0.1 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 6.27 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। परिष्कृत चांदी का व्यापार और भी तेजी से बढ़ा है। चांदी की छड़ों, सिल्लियों, छड़ों, तारों, पाउडर और सर्राफा का वैश्विक व्यापार 2000 में 4.06 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 31.42 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

चांदी की रिकॉर्ड उछाल:लगातार 5वें दिन दामों में तेजी, 2.32 लाख के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची
नई दिल्ली। वायदा कारोबार में चांदी की कीमत शुक्रवार को 8,951 रुपये बढ़कर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है जब वायदा बाजार में चांदी मजबूत हुई है। यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में चांदी के 75 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार करने के कारण हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च 2026 अनुबंध के लिए चांदी वायदा 8,951 रुपये यानी चार प्रतिशत उछलकर 2,32,741 रुपये प्रति किलोग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।

18 दिसंबर के बाद से चांदी की कीमतों में 29,176 रुपये यानी 14.33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा जिंस बाजार में सोने की कीमतें पहली बार 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गईं। लगातार चौथे सत्र में तेजी के साथ फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का भाव 1,119 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत उछलकर 1,39,216 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

क्रिसमस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिंस बाजार बंद रहे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से सर्राफा की कीमतों में तेजी आई। कॉमेक्स (जिंस बाजार) पर फरवरी के आपूर्ति वाले सोने का वायदा भाव 58.8 डॉलर या 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,561.6 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया। रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतें बढ़कर लगभग 4,500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।

सत्र के दौरान यह थोड़े समय के लिए 4,530 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर भी पहुंचीं। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है। लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ मार्च अनुबंध के लिए चांदी वायदा 3.81 अमेरिकी डॉलर यानी 5.31 प्रतिशत बढ़कर कॉमेक्स पर 75.49 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गई। बुधवार को यह 71.68 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

Gold-Silver Rate: चांदी छू रही आसमान... पहुंची 2 लाख पार, सोना भी 1.36 लाख के पास
नई दिल्ली। घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग से चांदी की कीमत में बुधवार को 7,300 रुपये का उछाल आया और राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली बार दो लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी का भाव बुधवार को 2,05,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। मंगलवार को इसका बंद भाव 1,98,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपये चढ़कर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गईं जबकि मंगलवार को यह 1,35,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 18.59 अमेरिकी डॉलर यानी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 4,321.06 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। इसके अलावा, हाजिर चांदी ने विदेशी बाजार में पहली बार 66 डॉलर प्रति औंस का आंकड़ा पार कर लिया। चांदी की कीमत में 2.77 अमेरिकी डॉलर यानी 4.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 66.52 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

कानपुर: चांदी की चमक से चौंधिया समूचा सराफा बाज़ार, तोड़ा अब तक सारा रिकार्ड, जानिए आज की कीमत
कानपुर। चांदी के भाव की चमक से समूचा सराफा बाज़ार चौंधिया गया है। गुरुवार को कानपुर सराफा बाज़ार में चांदी अपने ऊंचे भाव के सभी रिकार्ड ध्वस्त करती हुई 1,40,800 रुपए किलो पर पहुंच गई। मुनाफे के मामले में इसने सोने को भी पीछे छोड़ दिया। किसी भी निवेश योजना ने इतना रिटर्न नहीं दिया।

एक महीने पहले चांदी 1,19,800 रुपए किलो और नौ महीने पहले 88,600 रुपए किलो थी। जाहिर है कि एक महीने में 21 हज़ार और नौ महीने में 61,600 रुपए का मुनाफा हुआ। सोना एक महीने पहले 1,03,100 रुपए और नौ महीने पहले 78,600 रुपए का 10 ग्राम था। इस तरह सोने पर एक महीने में लगभग 13 हज़ार और नौ महीने में कोई 28 हज़ार मुनाफा। बिल्कुल स्पष्ट है कि सोने के मुकाबले चांदी पर निवेश ज्यादा मुनाफे का सौदा साबित हुआ।

यही कारण है अब चांदी पर सट्टा ज्यादा लग रहा और यह भी दाम बढ़ोतरी का एक कारण बताया जा रहा है। गुरुवार को सोना 1,16,700 रुपए रहा, जो एक दिन पहले 1,17,250 का 10 ग्राम था।उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्र का कहना है कि ज़बरदस्त औद्योगिक और त्यौहारी मांग के कारण चांदी के भाव चरम पर हैं। दीवाली तक और बढ़ सकते हैं।

यूं इतरा रही चांदी..

25 अगस्त को 1,19,800, 30 अगस्त 1,24,200, 5 सितंबर को 1,27,000, 12 सितंबर को 1,31,500, 17 सितंबर को 1,30,500, 24 सितंबर को 1,39,300 और अब 25 सितंबर को 1,40,800 रुपए किलो। 1 जनवरी 2025 को थी 88,600 रुपए किलो।

हल्की मूर्तियां और गहने

कारोबारी राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि महंगी होती चांदी के बीच धनतेरस और दीवाली के लिए अब हल्की पायल, बिछिया, कड़े, लच्छे, कमरपेटी और अंगूठी, सिक्के,गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां और बर्तन तैयार किए जा रहे हैं।

UP Gold Rate Today: लखटकिया हुआ सोना-चांदी, कीमतों की रफ्तार जारी, ग्राहकों के छूटे पसीने
नीरज मिश्र, लखनऊ, अमृत विचार: रूस-यूक्रेन के बीच बढ़ती तल्खी और तेज होते युद्ध का असर सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। सोना और चांदी की कीमतें एक लाख रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी हैं। जीएसटी समेत सोना 1,01,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,04,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। दोनों धातुओं की कीमतें अपने सर्वोच्च शिखर पर हैं। बढ़ती कीमतों के कारण सामान्य ग्राहक बाजार से दूरी बना रहा है। कारोबारियों की चिंता यह है कि कहीं बाजार से ग्राहक गायब न हो जाएं।

सोने चांदी में निवेश ज्यादा सुरक्षित मान रहे निवेशक

बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (इब्जा) के स्टेट हेड नार्थ इंडिया अनुराग रस्तोगी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और उनके बीच बढ़ती तनातनी से फिर दोनों धातुओं के दाम बढ़ गए हैं। दोनों धातुएं नित नए रिकार्ड बना रही हैं। इससे सर्राफा बाजार के होश उड़े हैं। शेयर मार्केट टूट रहा है। ऐसे में स्वर्ण और चांदी में निवेश लोग ज्यादा सुरक्षित मान रहे हैं। फिलहाल दोनों धातुओं छह डिजिट के आंकड़े से काफी आगे निकल गई हैं।

सोने का भाव

माह सोने की कीमत ( प्रति 10 ग्राम)
29 मई -96,500
31 मई-97,500
5 जून -1,01,000

चांदी का भाव

माह -चांदी की कीमत (प्रति किग्रा)
29 मई -98,700
31 मई-99,000
5 जून -1,04,000

यह भी पढ़ेः Lucknow Encounter: ढाई साल की मासूम से रेप, पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बलात्कार का आरोपी

भारत में घटी सोने की मांग, जनवरी से मार्च तक आई 15 प्रतिशत गिरावट
नई दिल्ली। भारत की सोने की मांग इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में 15 प्रतिशत घटकर 118.1 टन रह गई, जबकि बढ़ती कीमतों के कारण इसका मूल्य 22 प्रतिशत बढ़कर 94,030 करोड़ रुपये हो गया।

विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) के बुधवार को जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 2025 तक भारत की सोने की मांग 700-800 टन के बीच रह सकती है। वर्ष 2025 के आरंभ से सोने की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ चुकी हैं, जो 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की सीमा पर पहुंच गई जिससे उपभोक्ता के खरीद के तरीके में बदलाव आया है।

डब्ल्यूजीसी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सचिन जैन ने अपनी तिमाही रिपोर्ट में कहा, ‘‘ऊंची कीमतों ने सामर्थ्य को प्रभावित किया है। फिर भी सोने का स्थायी सांस्कृतिक महत्व विशेष रूप से अक्षय तृतीया तथा आगामी विवाह ‘सीजन’ खरीदारी की भावना को समर्थन दे रहा है।’’

विशेषज्ञों के अनुसार, अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर स्वर्ण बाजार उत्साह से भरा हुआ है। इस दिन का भारत में अत्यधिक सांस्कृतिक महत्व है तथा पारंपरिक रूप से इस अवसर पर सोने की खरीदारी में भारी वृद्धि होती है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना ​​है कि मौजूदा उच्च भाव के कारण कुछ लोग सावधानी बरत सकते हैं, लेकिन अक्षय तृतीया के दौरान सोने का अंतर्निहित सांस्कृतिक महत्व तथा विश्वसनीय परिसंपत्ति के रूप में इसकी स्थायी स्थिति, खरीदारी में निरंतर सकारात्मक गति का संकेत देती है। फिर भी निवेश मांग मजबूत बनी रही और यह जनवरी-मार्च में 43.6 टन से सात प्रतिशत बढ़कर 46.7 टन हो गई। हालांकि, कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही के दौरान आभूषणों की मांग 25 प्रतिशत घटकर 71.4 टन रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 95.5 टन थी। डब्ल्यूजीसी के अनुसार, यह 2020 के बाद से सबसे कम मात्रा थी, हालांकि मूल्य सालाना आधार पर तीन प्रतिशत अधिक रहा।

सोने का आयात जनवरी-मार्च तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 167.4 टन हो गया, जबकि उपभोक्ताओं द्वारा रिकॉर्ड कीमतों के बावजूद अपने सोने को बचाए रखने के कारण पुनर्चक्रण 32 प्रतिशत घटकर 26 टन रह गया। इस वर्ष की पहली (जनवरी-मार्च) तिमाही में सोने की औसत तिमाही कीमत 79,633.4 रुपये प्रति 10 ग्राम रही जबकि 2024 की पहली तिमाही में यह 55,247.2 रुपये थी। इस बीच, 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में वैश्विक सोने की मांग एक प्रतिशत बढ़कर 1,206 टन हो गई है जो 2019 के बाद पहली तिमाही में दर्ज सर्वाधिक मांग है।

यह भी पढ़ेः मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, 2 हजार करोड़ के क्लासरूम स्कैम का लगा आरोप

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बाजार में आफर की भरमार, उपभोक्ताओं को लुभाने में जुटे व्यापारी
नीरज मिश्र, लखनऊ, अमृत विचार: सोना और चांदी भले ही छह डिजिट का आंकड़ा छू कर थोड़ा पीछे लौट आई हो लेकिन आमजन के लिए कीमतों का फासला अभी बहुत बड़ा है। 30 अप्रैल यानी बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व है। इस दिन सोने की खरीदारी की मान्यता है। ऐसे में सोने और चांदी की खरीदारी के लिए 'ऑफर के बाजार' सजकर तैयार हो गए हैं। हालांकि, कारोबारी मान रहे हैं कि इस बार व्यापार में पीली और सफेद धातु की बढ़ी कीमतें आडे़ आएंगी और बाजार चढ़ने के आसार कम ही हैं। जो ग्राहक आएंगे वह भी शगुन तक ही सीमित रहेंगे। कपड़ा समेत अन्य बाजारों में भी खरीदारों की रौनक होने की उम्मीद है।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए रियायतों के द्वार खोले

छोटे-बडे़ सभी शोरूम और ब्रांडेड-नॉनब्रांडेड कंपनियों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'ऑफर' के द्वार खोल दिए हैं। प्रतिष्ठान ने मेकिंग चार्ज में 25 से लेकर 100 फीसद तक की छूट का दावा किया है तो पुराने जेवर के बदलने में सौ प्रतिशत की राहत ग्राहकों को देने का दावा किया गया है। प्री-बुकिंग पर भी 20 प्रतिशत तक रियायत देने की बात कही गई है। किसी ने दस हजार की खरीद पर एक ग्राम सोने का सिक्का देने का ऑफर दिया है। डायमंड ज्वेलरी और चांदी के जेवरात पर भी ऑफर की भरमार है। पुराने जेवर पर भी प्रतिष्ठानों के तरह-तरह की रियायते हैं। नामी-गिरामी ब्रांड भी ऑफर देने में पीछे नहीं हैं।

जितना सोना लो उतनी चांदी मुफ्त पाओ

चौक सर्राफ एवं लखनऊ सर्राफा के संगठन मंत्री आदीश जैन बताते हैं कि ग्राहकों के लिए खरीदारी में छूट के ऑफर दिए गए हैं। अक्षय तृतीया पर्व के दिन ज्वेलरी खरीद पर ग्राहक की बनवाई शून्य कर दी गई है। यही नहीं इस बार भी ग्राहक जितना सोना खरीदेगा उसे उतनी चांदी मुफ्त में मिलेगी। यानी जितने ग्राम सोना ग्राहक लेगा उतनी ग्राम चांदी फ्री दी जाएगी।

डायमंड ज्वेलरी पर बड़ी छूट

अक्षय तृतीया पर्व पर डायमंड ज्वेलरी पर भी 10 से लेकर 20 प्रतिशत तक की छूट उपभोक्ता को दी जाएगी। वरिष्ठ सर्राफा कारोबारी कैलाश चंद्र जैन बताते हैं कि अक्षय तृतीया के बाजार का इंतजार ग्राहकों को हमेशा रहता है। कीमतें जरूर चढ़ी हैं लेकिन उम्मीद है कि ग्राहक निराश नहीं करेंगे। टर्किस और बीकानेरी हल्की ज्वेलरी तैयार कराई गई है।

हीरे की रिंग सिंगिल डायमंड की कील भी सस्ते दाम पर

कारोबारी अमृत और सिद्धार्थ जैन बताते हैं कि 10 से 20 हजार की रिंग है तो 5 से 25 हजार तक की सिंगिल डायमंड की कील भी बनवाई गई है। सोने की कील और रिंग में लगा सिंगिल हीरा ग्राहकों को हर हाल में आकर्षित करेगा।

एक्सचेंज ऑफर: लाओ कोई भी पुराने जेवर, जितने कैरेट सोना उतने में वापसी

पुराने जेवरों की बिक्री के लिए एक्सचेंज ऑफर बाजार में है। सर्राफ सिद्धार्थ जैन के मुताबिक पुराने जेवर एक्सचेंज वैल्यू ऑफर दिया जा रहा है। इसके तहत पुराने जेवर लाओ और उसके कैरेट की जांच कराकर नए रेट पाओ स्कीम को भी अक्षय तृतीया के लिए लाया गया है। इसमें 18, 22 कैरेट के स्वर्णाभूषणों के अलावा 24 कैरेट गोल्ड के लिए भी लुभावनी स्कीम है। इसके अलावा ग्राहकों को एक हजार रुपये तक की कीमत के ईनाम भी खरीद पर दिए जाएंगे।

कपड़ा खरीदो पाओ एयरबैग और शूटकेस

गणेशगंज स्थित कपड़ा बाजार में छूट के ऑफर हैं। उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी कहते हैं कि 20 हजार का कपड़ा खरीदने पर ट्राली शूटकेस तो 12 से 15 हजार की खरीद पर ग्राहकों को एयरबैग दिए जा रहे हैं। पांच हजार तक का कपड़ा खरीदने वालों को लेदर बेल्ट, पर्स और डियो उपलब्ध कराया जा रहा है।

कपड़ा खरीद पर पांच से सात फीसद की छूट

श्रीराम रोड और स्वदेशी मार्केट के महामंत्री और कपड़ा कारोबारी प्रभू जालान बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर्व पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। कपड़ा, साड़ी, लहंगा, चादर, पर्दा समेत अनेक ब्रांडेड आइटम पर पांच से सात फीसद तक छूट दी जाएगी।

28 अप्रैल- सोने की कीमत रुपये प्रति दस ग्राम

-98,300 (24 कैरेट)
-95,100 (22 कैरेट)
-85,200 (18 कैरेट)

28 अप्रैल- चांदी का भाव रुपये प्रति किलो

-99,300

यह भी पढ़ेः Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर बन रहे ये तीन खास योग, इस समय करें खरीदारी कभी खाली नहीं होगी आपकी तिजोरी

Akshaya Tritiya के लिए तैयार है बाजार, आभूषण विक्रेता दे रहे भारी भरकम छूट
कोलकाताः आभूषण विक्रेता सोने की बढ़ती कीमतों के बावजूद अक्षय तृतीया के मौके पर अच्छी मांग की उम्मीद कर रहे हैं और ग्राहकों को लुभाने के लिए सोने के मूल्य और गहने बनाने के शुल्क पर आकर्षक छूट की पेशकश कर रहे हैं। अक्षय तृतीया को सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है। यह इस साल 30 अप्रैल को है। तनिष्क, सेन्को गोल्ड, एमपी ज्वैलर्स और पीसी चंद्रा ज्वैलर्स जैसे प्रमुख ब्रांड ने इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कई तरह की छूट की घोषणा की है।

अंजलि ज्वैलर्स के निदेशक अनर्घा उत्तिया चौधरी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अक्षय तृतीया पर काम अच्छा रहेगा क्योंकि इस समय सोने में उपभोक्ताओं का विश्वास पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘सोने के प्रति लोगों की दीवानगी को भुनाने के लिए हम खरीदारी के अनुभव को ग्राहकों के लिए अधिक रोमांचक बनाने हेतु आभूषण बनाने शुल्क पर छूट की पेशकश कर रहे हैं।’’ कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 9000 रुपये प्रति ग्राम के आसपास है, जो पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘यदि वर्तमान परिदृश्य जारी रहता है, तो अल्पावधि में सोने की कीमतें पांच से सात प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। कीमतों में तत्काल सुधार दिखाई नहीं दे रहा है और बाजार में अस्थिरता 2025 में जारी रहने की उम्मीद है।’’ चौधरी ने लोगों से इस समय सोने की खरीद पर विचार करने का आग्रह किया। सेनको गोल्ड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुवनकर सेन ने कहा कि सोने की बढ़ती कीमतों के कारण खरीद मात्रा में गिरावट आई है, लेकिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी की धारणा मजबूत रहने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी किफायती दाम बनाए रखने के लिए कई विकिल्पों पर विचार कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम शादी के गहनों में मोती और नग लगा सोने के इस्तेमाल को कम करने के लिए इनकी लागत 25-30 प्रतिशत कम करने की कोशिश कर रहे हैं।’’ सोने की खरीदारी को मजबूत निवेश मांग से भी समर्थन मिल रहा है। इक्रा एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी 2025 में गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) में निवेश सालाना आधार पर 98.54 प्रतिशत बढ़कर 1,979.84 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 997.21 करोड़ रुपये था। इसी अवधि के दौरान गोल्ड ईटीएफ के लिए प्रबंधन अधीन शुद्ध संपत्ति (एयूएम) 28,529.88 करोड़ रुपये से लगभग दोगुनी होकर 55,677.24 करोड़ रुपये हो गई। गोल्ड ईटीएफ उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प प्रदान करता है जो सोने को भौतिक रूप से खरीदने की जटिलताओं के बिना सोने में निवेश करना चाहते हैं। चांदी में भी निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। जेरोधा फंड हाउस के अनुसार, जनवरी 2025 तक भारत में सिल्वर ईटीएफ का एयूएम 13,500 करोड़ रुपये को पार कर गया। उद्योग जगत के लोगों का मानना ​​है कि अनुकूल वैश्विक रुझान, उच्च निवेश मांग और त्योहारी भावना के साथ इसमें मजबूत वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ेः जाम और अतिक्रमण से ठप हो रहा व्यापार, बदहाली का हब बना अमीनाबाद, देखें Video

Gold Hike: फेस्टिव सीजन में आसमान छू रहा सोना, फीकी पड़ी बाजारों की चमक
मुंबई, अमृत विचारः भारत में आभूषणों के थोक और खुदरा विक्रेताओं का मानना है कि इस धनतेरस पर मांग कम रहेगी और खासतौर से मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि भले ही सीमा शुल्क कम हो, लेकिन दिवाली के त्योहार से पहले पीली धातु की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। सोने की कीमत इस समय दिल्ली में 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जबकि चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई है।

बिक्री में 12 प्रतिशत की गिरावट
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुवनकर सेन ने कहा कि बिक्री के मामले में, कीमत बढ़ने के बाद मात्रा में कमी आएगी। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले धनतेरस की तुलना में इस साल मात्रा के लिहाज से बिक्री में कम से कम 10-12 प्रतिशत की गिरावट होगी, क्योंकि कीमतें बहुत बढ़ गई हैं। हम मूल्य के लिहाज से बिक्री में लगभग 12-15 प्रतिशत की वृद्धि हासिल कर सकते हैं।’’ इस बार वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने की कीमत बहुत तेजी से बढ़ी है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतें अबतक के उच्चतम स्तर पर हैं।

बाजारों से दूरी बना रहे लोग
कॉमट्रेंड्ज रिसर्च के सह-संस्थापक और सीईओ ज्ञानशेखर त्यागराजन ने बताया कि कीमतें बढ़ने के कारण उपभोक्ताओं की रुचि कुछ कम हुई है। हालांकि, जैसा कि दशकों से होता आ रहा है, निवेशक समय के साथ ऊंची कीमतों के आदी हो जाते हैं और मांग फिर से बढ़ जाती है। पीएन गाडगिल के प्रबंध निदेशक सौरभ गाडगिल ने कहा कि मात्रा के लिहाज से उद्योग के पिछले साल के स्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। आभूषण खुदरा विक्रेता कल्याण ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक टी एस कल्याणरामन ने कहा, ‘‘दूसरी तिमाही के दौरान ग्राहकों की अच्छी संख्या को देखते हुए हम त्योहारों के दौरान बिक्री को लेकर आशान्वित हैं। त्योहारों के लिए पहले से दिये जाने वाले ऑर्डर भी अच्छे दिख रहे हैं।’’ वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सचिन जैन ने कहा कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि त्योहारों के कारण सोने की खरीदारी में फिर से उछाल आया है।

यह भी पढ़ेः राजधानी में 28 अक्टूबर को लगेगा ज्योतिषाचार्यों का जमघट, ज्योतिष कुम्भ का आयोजन