Anmol Bishnoi - Amrit Vichar

Anmol Bishnoi : दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई, NIA उगलवाएगी कई राज
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शनिवार को गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी 7 दिन बढ़ा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और इंटरनेशनल गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर खतरे की आशंका को देखते हुए जज ने खुद राष्ट्रीय जांच एजेंसी हेडक्वार्टर पहुंचकर मामले की सुनवाई की।

कोर्ट के 7 दिन की कस्टडी बढ़ाने के इस आदेश से एनआईए को गैंगस्टर नेटवर्क, फंडिंग चेन और विदेश से होने वाली आपराधिक गतिविधियों की बारीकी से जांच करने का पर्याप्त समय मिलेगा। एनआईए के वकील राहुल त्यागी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसी को देखते हुए कोर्ट ने 7 दिन की और कस्टडी बढ़ा दी है।  पूछताछ में अभी और खुलासे हो सकते हैं।

एनआईए के अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि अनमोल बिश्नोई पर हमला हो सकता है। इसी को देखते हुए एनआईए हेडक्वार्टर में ही मामले की सुनवाई की गई। शुरुआती पूछताछ में अनमोल बिश्नोई ने बताया है कि उसके गिरोह में कितने लोग हैं और कहां-कहां से काम किया जाता है। इसके साथ ही कई खुलासे हुए हैं। 5 दिसंबर तक एनआईए उससे पूछताछ करेगी। एनआईए ने अमेरिका से प्रत्यर्पण कर 19 नवंबर को भारत पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया था।

कोर्ट ने गैंगस्टर अनमोल बिश्वोई को 11 दिनों के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की कस्टडी में भेज दिया था, हालांकि केंद्रीय जांच एजेंसी ने कोर्ट से 15 दिन की कस्टडी मांगी थी। 2022 से फरार चल रहे अनमोल को एनआईए के मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। उस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। वह लॉरेंस के टेरर सिंडिकेट से जुड़ा 19वां आरोपी है।

अनमोल को नवंबर 2024 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जहां एफबीआई ने डीएनए और वॉयस सैंपल से उसकी पहचान की थी। उसके बाद लंबी डिपोर्टेशन प्रक्रिया चली थी।
इससे पहले मार्च 2023 में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व में टेरर-गैंगस्टर साजिश मामले में अनमोल के खिलाफ 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी।

जांच में पाया गया कि 2020 से 2023 के बीच अनमोल ने गोल्डी बराड़ और लॉरेंस के इशारों पर भारत में कई आपराधिक गतिविधियां अंजाम दीं। वह अमेरिका से ही गैंग को निर्देश देता था और शूटरों को शरण, हथियार और लॉजिस्टिक सप्लाई मुहैया कराता था। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला अनमोल नेपाल, दुबई और केन्या के रास्ते अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट पर अमेरिका भागा था। अनमोल का नाम कई हाई प्रोफाइल केसों से जुड़ा है। अक्टूबर 2024 में मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वह मुख्य साजिशकर्ता था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को अमेरिका से लाया जा रहा भारत, सलमान के घर पर फायरिंग का भी आरोप
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य षड्यंत्रकारी और लॉरेंस बिश्नोई के अपराध गैंग के एक खास व्यक्ति अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पित करने की कार्रवाई पर अमल किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस बारे में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने राकांपा नेता के परिवार को मंगलवार को औपचारिक रूप से सूचित किया। इसमें पुष्टि की गई कि बिश्नोई को आज अमेरिकी क्षेत्र से प्रत्यर्पित कर दिया गया है। इस कदम से भारतीय प्रवर्तन एजेंसियों के लिए प्रत्यर्पण के लिए उसे हिरासत में लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, फर्जी पासपोर्ट पर देश छोड़कर चला गया था। जाँचकर्ताओं के अनुसार, इस वर्ष की शुरुआत में उसे अलास्का इलाके में गिरफ्तारी किया गया था। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने उसे 'मोस्ट-वांटेड' भगोड़ा घोषित कर रखा है।

अनमोल बिश्नोई भारत में कम से कम 18 गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त है। उसके कथित अपराधों में मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रचना (अक्टूबर 2024), अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की योजना बनाना (अप्रैल 2024) और पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना (मई 2022) शामिल है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनाम रहने की शर्त पर बताया कि अनमोल अपने भाई के आपराधिक नेटवर्क का मुख्य अंतरराष्ट्रीय संचालक था।

उन्होंने कहा, "वह जबरन वसूली, धमकियाँ और विदेशों से एन्क्रिप्टेड संचार के ज़रिए हमलों का समन्वय करता था। उसका प्रत्यर्पण इस सिंडिकेट के लिए एक बड़ा झटका है और इससे पश्चिम एशिया, पूर्वी अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका में इसके वैश्विक संबंधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अब हम उसकी औपचारिक हिरासत की तैयारी कर रहे हैं।" उन्होंने अनमोल के भारत लौटने से आतंकवाद, हत्या और देशव्यापी जबरन वसूली रैकेट से जुड़ी कई बड़ी जाँचों में महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद जतायी है।

दाऊद से संबंध, 993 बम धमाकों में संलिप्तता बना बाबा सिद्दीकी की मौत का कारण, बहराइच के रहने वाले शूटर शिवकुमार ने उगले कई राज
मुंबई। कुख्यात अपराधी अनमोल बिश्नोई ने ‘‘दाऊद इब्राहिम से संबंध और 1993 के मुंबई धमाकों में संलिप्तता’’ को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी पर हमला करने का आदेश दिया था। सिद्दीकी पर हमले के आरोपी मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम ने पुलिस को दिए अपने इकबालिया बयान में यह बात कही।

गौतम का इकबालिया बयान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को हुई हत्या के सिलसिले में दायर आरोपपत्र का हिस्सा है। मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में सिद्दीकी (66) की उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौतम ने यह भी दावा किया कि उसे बाबा सिद्दीकी या जीशान सिद्दीकी को मारने के लिए कहा गया था और इसके बदले उसे 15 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।

उसने पुलिस को बताया है कि वह पुणे में कबाड़ इकट्ठा करता था और सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को सामान बेचता था। उसने पुलिस को बताया कि कबाड़ की दुकान संचालित करने वाले कश्यप ने उसके रहने की व्यवस्था की थी और इसी दौरान उसकी जान-पहचान प्रवीण लोनकर और उसके भाई शुभम लोनकर से हुई।

गौतम ने इकबालिया बयान में कहा, ‘‘एक दिन शुभम लोनकर ने शूटर को बताया कि वह और उसका भाई बिश्नोई गिरोह के लिए काम करते हैं। जून 2024 में शुभम लोनकर (शुब्बू) ने मुझे और धर्मराज कश्यप (सह-शूटर) को बताया कि अगर हम उसके कहने पर काम करेंगे तो हमें 10 से 15 लाख रुपये दिए जा सकते हैं। जब मैंने काम के बारे में पूछा तो शुभम ने हमें बताया कि हमें बाबा सिद्दीकी या उसके बेटे ज़ीशान सिद्दीकी को मारना है। लेकिन उसने कोई और जानकारी नहीं दी।’’

यह भी पढ़ें:-IAS Transfer: मुख्यमंत्री के दो सचिवों समेत 42 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, भरत यादव को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल अमेरिका में गिरफ्तार, आयोवा जेल में बंद
वाशिंगटन। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी के मामले में वांछित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल को अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है और वह फिलहाल आयोवा की एक जेल में बंद है। ‘अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन’ विभाग की वेबसाइट पर हाल ही में दी गई जानकारी के अनुसार अनमोल बिश्नोई आयोवा की एक काउंटी जेल में बंद है। इसके अलावा अन्य कोई विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं है।

माना जाता है कि अनमोल कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता रहता है। वह लॉरेंस का छोटा भाई है, जिस पर जेल में रहने के बावजूद वैश्विक आपराधिक गिरोह चलाने का आरोप है। लॉरेंस फिलहाल अहमदाबाद के साबरमती केन्द्रीय कारागार में बंद है। अनमोल पिछले महीने मुंबई के बांद्रा इलाके में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में वांछित है।

इस साल 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बांद्रा इलाके में स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना में भी कथित तौर पर उसका हाथ है। भारत ने अनमोल के प्रत्यर्पण की मांग की है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने हाल ही में अनमोल की गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।

इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अनमोल को निर्वासित करने की संभावना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि यह मामला गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई के अधिकार क्षेत्र में आता है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने 18 नवंबर को एक प्रेस वार्ता में अनमोल के संभावित निर्वासन पर एक सवाल के जवाब में कहा था ‘‘ ऐसी रिपोर्ट पर टिप्पणी गृह सुरक्षा मंत्रालय और एफबीआई को करनी चाहिए न कि विदेश मंत्रालय को...।’’

ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा चुनाव: AAP ने 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, देखें किसे कहां से मिला टिकट

सलमान खान फायरिंग मामला: अनमोल बिश्नोई के अमेरिका में होने की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने प्रत्यर्पण का भेजा प्रस्ताव
मुंबई। मुंबई पुलिस ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का एक प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अनमोल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या सहित कुछ चर्चित मामलों में नामजद आरोपी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को अनमोल बिश्नोई के उनके देश में मौजूद होने की सूचना दी, जिसके बाद यह प्रस्ताव भेजा गया है।

पिछले महीने, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि वह ‘‘भगोड़े अपराधी अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू करना चाहती है।’’ उसने ‘‘आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए’’ हलफनामा दाखिल किया था जिसे विशेष अदालत ने स्वीकार कर लिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा है, जिसे वहां से विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा। लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई को 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के बाहर हुई गोलीबारी की घटना में वांछित आरोपी नामजद किया गया है।

विक्की गुप्ता और सागर पाल ने यह गोलीबारी की थी। उन्हें, सोनू कुमार बिश्नोई, मोहम्मद रफीक चौधरी और हरपाल सिंह के साथ गिरफ्तार किया गया था और वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एक अन्य आरोपी अनुजकुमार थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली थी। मामले में दाखिल आरोपपत्र में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई को मामले में वांछित आरोपी बताया है।

सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे एवं विधायक जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या के इस मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले बिश्नोई बंधुओं की संलिप्तता का संदेह है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी में मदद कर सकने वाली सूचना देने वाले के लिए 10 लाख रुपये का इनाम देने की हाल में घोषणा की है।

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ अप्रैल में ‘लुकआउट सर्कुलर’ जारी किया गया था। एनआईए ने बिश्नोई बंधुओं सहित नौ आरोपियों के खिलाफ अगस्त 2022 में एक प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें उन पर ‘‘केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने, युवाओं की भर्ती करने’’ के अलावा ‘‘प्रमुख व्यक्तियों की लक्षित हत्याओं’’ की साजिश का हिस्सा होने का आरोप लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- 'मंदिर के बोर्ड में सिर्फ हिंदू, लेकिन वक्फ में...', TTD के नये अध्यक्ष के बयान पर ओवैसी ने किया पलटवार

NIA ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम, जानिए पूरा मामला
नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जेल में बंद कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के बारे में सूचना देकर उसे गिरफ्तार कराने पर 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, गत अप्रैल महीने में अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में कथित संलिप्तता के सिलसिले में एनआईए को अनमोल बिश्नोई की तलाश है और उसे एजेंसी की सर्वाधिक वांछित अपराधियों की सूची में भी रखा गया है।

माना जाता है कि अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका आता-जाता है। अधिकारियों ने कहा कि उसके सिर पर इनाम की घोषणा पिछले महीने की गई थी। उन्होंने कहा कि मुंबई के बांद्रा में गत 12 अक्टूबर को हुई महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे कथित रूप से अनमोल का हाथ माना जा रहा है। मुंबई की एक अदालत ने सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपियों में से एक को पिछले दिनों जमानत देने से इनकार कर दिया था।

अदालत ने कहा था कि उन्होंने अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान को मारने की मंशा से या इसकी जानकारी होते हुए इस काम को अंजाम दिया था। पंजाब के फजिल्का निवासी अनमोल और लॉरेंस को मामले में वांछित आरोपी के तौर पर दर्शाया गया है। लॉरेंस इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाए जाने की घटना की जिम्मेदारी लेने वाले अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें:-Cyclone Dana: तबाही लाया दाना तूफान! 14 लाख लोग किए गए शिफ्ट, भारी बारिश के बीच 110 KMPH की रफ्तार से चल रही हवाएं