Maheshpur Range - Amrit Vichar

लखीमपुर खीरी: तेंदुए के खौफ से ग्रामीणों में दहशत...वन विभाग के खिलाफ आक्रोश
बिझौली, अमृत विचार। महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के अंतर्गत बिझौली और लखैया गांव के बीच में जायका के जंगल में इन दिनों तेंदुए का आतंक चल रहा है, जिसके पगचिह्न खेतों में देखे गए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग के अधिकारी तेंदुआ देखे जाने की बात सुनकर भी गांव में नहीं पहुंचे हैं। वन विभाग के रवैये के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ा जाए नहीं तो तेंदुआ किसी को भी अपना शिकार बना सकता है। लोगों का कहना है कि अक्सर सड़क पार करते तेंदुआ देखा गया है, जिससे जंगल से सटे में गांवों में तेंदुए का खतरा बना हुआ है।

एक एक कर लखैया से कुत्तों को बना रहा निवाला
बिझौली निवासी चंदन सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव के किनारे होते हुए तेंदुआ निकल कर गया है, जिसके पग चिह्न अभी भी बने हैं। यह तेंदुआ पालतू और छुट्टा विचरण करने वाले कुत्तों को भी निवाला बना रहा है, जिससे गांव में कुत्ते कम होते जा रहे हैं।

लखीमपुर खीरी: तेंदुए को देख गन्ना जुताई कर रहा किसान दहशत में आया
बिझौली, अमृत विचार। सदर तहसील व लखीमपुर ब्लाक और महेशपुर रेंज के गांव लखैया में तेंदुए को देखकर गन्ना जोत रहे किसान के होश उड़ गए। वह शोर मचाता हुआ गांव की तरफ दौड़ा और लखैया झाले पर आकर गिर पड़ा। खौफजदा ग्रामीण अब लाठी डंडे लेकर तथा समूह बनाकर खेतों में जाने को मजबूर हैं।

शनिवार को मकरंद सिंह लखैया निवासी सर्वजीत सिंह के खेत मे कल्टीबेटर व बैलों से गन्ने की जोताई कर रहे थे। तभी अचानक सामने के खेत से तेदुआ निकलकर जंगल में घुस गया, जिसको देख किसान की घिग्घी बंध गई। दोनों बैल लखैया की तरफ भागे, जान बचाकर किसान भी लखैया की तरफ को दौड़ने लगा और शोर मचाते हुए लखैया पहुंच कर बेहोश हो गया। ग्रामीणों ने उसके मुंह पर पानी के छींटे मारे जिससे वह होश में आया। तेंदुए के लगातार हमले, आवाजाही और सरकारी तंत्र की नाकामी पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

लखीमपुर खीरी: खेत में काम कर रहे बुजुर्ग पर झपटा बाघ...वन विभाग से खफा ग्रामीणों का हंगामा
बिलहरी, अमृत विचार। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की महेशपुर रेंज क्षेत्र के गांव मूड़ा जवाहर में शनिवार दोपहर को अपने अन्य दो भाईयों के साथ गन्ना जोताई करने गये एक वृद्ध पर बाघ ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। आनन फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा जवाहर निवासी मुन्नालाल (63) पुत्र गेंदनलाल अपने छोटे भाई किशोरीलाल, स्वामी दयाल के साथ शनिवार की सुबह नौ बजे गांव के पश्चिम सरायन नदी के निकट गन्ने के खेत की जोताई कर रहे थे। दोपहर 12.30 बजे झाड़ियों में छिपे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस बीच मुन्नालाल के भाइयों ने शोर मचाया। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने साहस दिखाते हुए बाघ को वहां से खदेड़ा। इसके बाद घायल को तुरंत एंबुलेंस से गोला सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरां ने हालत गंभीर भांपकर मुन्नालाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गांव में गश्त बढ़ाई जाए और बाघ को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।

वन विभाग से खफा ग्रामीणों ने लगाया जाम
बाघ के हमले की सूचना देने पर भी दो घंटे बाद तक जब कोई वनकर्मी  नहीं पहुंचा, तो गुस्साए ग्रामीणों ने गोला, सिकंद्राबाद रोड पर जाम लगा दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना पर मोहम्मदी सीओ अरुण कुमार, गोला इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह, हैदराबाद एसओ प्रवीर गौतम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने गुस्साए ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन बाघ के हमले की घटनाए हो रही हैं लेकिन वन अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

घायल के पौत्र और ग्रामीणों को हैदराबाद थाना प्रभारी प्रवीर गौतम ने बल प्रयोग कर धक्का मुक्की कर जाम लगा रहे लोगों को घसीटकर अपनी गाड़ी मे बिठाने लगे। इतने में ग्रामीण उग्र होकर भड़क गये इस पुलिस और ग्रामीणो में जमकर झडप हुई। सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार के समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए। घटना की सूचना पाकर तहसीलदार सुखवीर सिंह ने ग्रामीण को समझाया और हर संभव मदद करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि घायल हुए वृद्ध का समुचित इलाज कराया जायेगा। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कई दिनों से गांव के आसपास घूम रहा है, बावजूद इसके वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

वन क्षेत्राधिकारी महेशपुर रेंज निर्भय प्रताप शाही ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वन विभाग की टीम उसकी स्थिति की जानकारी के लिए भेजी गई है, जबकि अन्य कर्मचारी घटनास्थल पर निगरानी कर रहे हैं। बाघ की गतिविधियों पर विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।

लखीमपुर खीरी: बाघ के हमले से सिंचाई कर रहे वृद्ध़ की मौत, आसपास के गांवों में फैली दहशत
गोला गोकर्णनाथ, अमृत विचार। महेशपुर रेंज के अंतर्गत वनबीट देवीपुर के गांव मन्नापुर में खेत में पानी लगा रहें वृद्ध पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाघ के हमले के कारण आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। धौरहरा सांसद आनंद सिंह भदौरिया ने पीड़ित परिवार को ढ़ांढ़स बंधाया है।

ग्राम मन्नापुर निवासी कंधईलाल यादव (60) पुत्र सुरजन अपने गेहूं के खेत में पानी लगा रहें थे। तभी अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गईं। बाघ के हमले की सूचना पर गांव के लोग जब खेत पर पहुंचे तो देखा कि बाघ ने उनके शरीर का एक अंग का खा लिया था। यह दर्दनाक मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गये। गांव वालों की सूचना पर मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर रामनरेश वर्मा, वन दरोगा अभिषेक वर्मा, मित्रपाल तोमर, रोहित श्रीवास्तव, राजकुमार आदि ने बाघ के हमले की पुष्टि कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। कंधईलाल की मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदी सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल इंद्रजीत सिंह, रेहरिया चौकी इंचार्ज हिमांशु आनंद सिंह मय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जिन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है।

सपा सांसद ने परिवारियों को बंधाया ढांढ़स
बाघ के हमले की सूचना पाकर धौरहरा सांसद आनंद सिंह भदौरिया, पूर्व मंत्री आरए उस्मानी, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव, कार्तिक तिवारी उर्फ शैलू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, रोहित गुप्ता उर्फ सोनी पहुंचे जिन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए शासकीय सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह संधू ने वन विभाग के अधिकारियों से बाघ को शीघ्र पकड़ने के लिए कहा है।

लखीमपुर खीरी: बाघ ने बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
लखीमपुर खीरी,अमृत विचार। बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार महेशपुर रेंज से एक किमी दूर ग्रंट साहबगंज में बाघ ने बकरी को निवाला बना लिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

दरअसल महेशपुर बीट के ग्रंट साहबगंज में हरविंदर सिंह पुत्र किशन सिंह के झाला पर आ पहुंचे बाघ ने रात में एक बकरी को अपना निवाला बनाया। सुबह जब झाला स्वामी बाहर निकले तो उन्होंने बकरी का अधखाया शव पड़ा देखा। तत्काल महेशपुर रेंज को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बकरी पर बाघ के हमला से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है।

ये भी पढ़ें - लखीमपुर खीरी: टायर गोदाम आग लगने से लाखों का नुकसान