Bijnor road accident - Amrit Vichar

शादी करके लौट रहा था परिवार, कार और टैंपू के बीच टक्कर...दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत
बिजनौर। उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के धामपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे -74 पर शुक्रवार और शनिवार की रात हुये सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में हुए सड़क हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। उन्होने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि देहरादून-नैनीताल राजमार्ग पर धामपुर थाने के निकट शुक्रवार देर रात लगभग दो बजे कार ने एक टैंपू से आगे निकलने के प्रयास में उसे पीछे से तेज टक्कर मार दी जिससे टैंपू काफी ऊंचा उछलकर बिजली के एक खंभे से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि कार की टक्कर लगने से टैंपू में सवार चार पुरुषों, दो महिलाओं और एक बच्ची सहित एक ही परिवार के छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टैंपू चालक अजब सिंह ने उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि धामपुर के तीवडी़ गांव के विसाल (25) और खुशी (22) झारखंड में अपने निकाह के बाद अपने परिवार के अन्य सदस्यों से साथ घर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। उसने बताया कि मृतकों में नवविवाहित जोड़े के अलावा, दूल्हे के पिता खुर्शीद (65), खुर्शीद के साढू मुमताज (45), मुमताज की पत्नी रुबी (32) और बेटी बुशरा (10) शामिल है।

पुलिस ने बताया कि ये लोग मुरादाबाद तक ट्रेन से आए थे और वहां से एक टैंपू के जरिए अपने गांव वापस जा रहे थे। झा ने बताया कि कार सवार सोहेल और अमन बुरी तरह से घायल हो गए हैं और उनका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि सभी सात शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या, हादसे का कारण घना कोहरा प्रतीत होता है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नेशनल हाईवे -74 स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के समीप बीती देर रात लगभग दो बजे घने कोहरे में कार व आटो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक समेत सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा दुल्हन, दूल्हे का भाई मौसी समेत सगे संबंधी शामिल हैं। सभी मृतक बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र निवासी बताए गए हैं।

छह लोग झारखंड से विशाल की शादी के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। मुरादाबाद से एक थ्री व्हीलर कर अर्धरात्रि के बाद गांव तिबड़ा जाते समय धामपुर नगीना मार्ग पर क्रेटा कार ने पीछे से आटों में टक्कर मार दी, जिसमें घायल सभी छह लोगों की उपचार के लिए चिकित्सालय जाते समय मौत हो गई। थ्री व्हीलर चालक अजब सिंह की भी मौत हो गई।

ये भी पढें- बिजनौर में ट्रिपल मर्डर : पेंचकस-चाकू से गोदकर पति-पत्नी और बेटे की हत्या...खून से लथपथ मिले शव