Student Protest - Amrit Vichar

आईआईटी बीएचयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन, यूथ पार्लियामेंट्री चुनाव में गड़बड़ी का लगाया आरोप
वाराणसी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में सोमवार शाम को छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि यूथ पार्लियामेंट्री चुनाव (छात्र संसद) में गड़बड़ी की गई है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह यह चुनाव सम्पन्न हुआ था।

छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ उम्मीदवारों ने विभिन्न कार्यक्रमों के फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा दिया। इनमें टेक्नेक्स, साइंस ऑफ यूटोपिया, उधम वॉलीबॉल समेत अन्य कई कार्यक्रमों के फर्जी सर्टिफिकेट लगाने के आरोप लगाए गए हैं। यहां तक कि चेस चैंपियनशिप के फर्जी प्रमाण-पत्र लगाने का भी आरोप छात्रों ने लगाया है। निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए छात्रों ने मांग की कि जिन उम्मीदवारों ने फर्जी प्रमाण-पत्र लगाए हैं, उनकी जांच की जाए और उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाए।

छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि वाइस प्रेसिडेंट पद के चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार का सभी छात्रों ने बहिष्कार किया था, इसके बावजूद चुनाव कराया गया। उन्होंने इसकी भी जवाबदेही तय करने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

UPPSC के खिलाफ छात्रों का महाआंदोलन, आयोग पर अभ्यर्थियों के गंभीर आरोप
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UP PSC) के अभ्यर्थी एक बार फिर आयोग के खिलाफ मुखर हो गए हैं। सोमवार को प्रयागराज स्थित यूपीपीएससी के मुख्यालय पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए परीक्षा में पारदर्शता की आवाज बुलंद की है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर यहां पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मुख्यालय के बाहर पुलिस PAC और RAF को तैनात किया गया।

समाजवादी छात्रसभा BHU के इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव को BHU चौकी पुलिस ने डिटेन कर  लिया। इसके अलाव कई और छात्र नेता भी डिटेन किए गए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। उनका आरोप है कि रिजल्ट जारी होने के बाद भी कुछ जरूरी जानकारियों को छिपाकर रखना आयोग की मनमानी और धांधली की तरफ इशारा करता है, जो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आयोग परीक्षा में पारदर्शिता को लेकर उठते सवालों का समाधान नहीं कर रहा है।

परीक्षा को लेकर छात्रों के कई मुद्दे हैं इसमें एग्जाम के पैटर्न, कैलेंडर में अनियमितता, रिजल्ट में पारदर्शिता और आंसर-की आदि शामिल है। उनकी मांग है कि संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर यूपीपीएससी के मेन एग्जाम से वैकल्पिक विषयों को हटाया जाए।

दरअसल, छात्रों की लंबे समय से यह मांग भी रही है कि अलग-अलग वैकल्पिक विषयों में नंबर देने के तरीके में असमानताएं हैं, इससे किसी विषय विशेष के छात्रों को बेवजह या तो फायदा मिलता है या फिर नुकसान होता है। ऐसे में ऑप्शनल विषयों को हटाया जाना चाहिए।

इसके अलावा यूपी से संबंधित दो नए पेपर शामिल किये जाने चाहिए। इससे उत्तर प्रदेश के छात्रों को ज्यादा फायदा मिल सकेगा। साथ ही, छात्रों को अपने राज्य के विषय में ज्यादा पढ़ने को मिलेगा, जिससे प्रशासन, इतिहास, भूगोल और संस्कृति की बेहतर जानकारी रख सकेंगे।

प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय ने कहा कि आंदोलन छात्रों के हित में है और इसमें किसी भी राजनीतिक दल या राजनीतिक व्यक्ति की भागीदारी स्वीकार नहीं की जाएगी। आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल छात्रों के आंदोलन के नाम पर अराजकता फैलाने और अपने राजनीतिक हित साधने की कोशिश कर रहे हैं। आंदोलन को विशुद्ध रूप से छात्रहित तक ही सीमित रखा जाएगा। मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय ने कहा कि छात्रों के नाम पर किसी राजनीतिक दल की रैली या गतिविधि का समर्थन करना उचित नहीं है

SRMU प्रशासन के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगाया अवैध वसूला का आरोप
लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ के श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी (SRMU) में आज छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की अगुआई में सैकड़ों छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी करने, अवैध वसूली करने और उनकी आवाज को दबाने का गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि प्रशासन ने 100 रुपये की फीस के लिए 5000 रुपये तक का जुर्माना छात्रों पर थो दिया है। इतना ही नहीं, छात्रों का यहां तक कहना है कि विश्वविद्यालय के पास BCI से संबद्धता न होने के बावजूद 2022 से छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब और गर्म हो गई, जब छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट पर चढ़कर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें कॉल और मैसेज के जरिए आंदोलन में शामिल न होने की लगातार धमकी भी दे रहा था और प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले छात्रों को निलंबन की चेतावनी दी गई। भारी हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा।

छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी मनमानी बंद करे, अवैध वसूली पर रोक लगाए और उनकी समस्याओं का तुरंत ही समाधान करे। इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ेंः UP: किन्नरों ने कर दी RPF इंस्पेक्टर की धुलाई... दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा

Lucknow University: संपर्क मार्ग बंद करने को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन का किया घेराव
लखनऊ, अमृत विचार: लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा संपर्क मार्ग बंद करने के विरोध में समाजवादी छात्र सभा के नेतृत्व में छात्रों ने शनिवार को प्रशासनिक भवन का घेराव किया। समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कैमरन चैराहा के पास नवनिर्मित कौटिल्य भवन के वजह से मुख्य परिसर के पुरुष छात्रावासो से फैजाबाद रोड (रामू ढाबा) का संपर्क मार्ग को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए बंद कर दिया गया है, जिससे छात्रावासों में रह रहे छात्रों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान शोधार्थी अभिषेक श्रीवास्तव (राष्ट्रीय सचिव स.लो.वा), छात्र नेता विपुल यादव, अविनाश यादव, इकाई उपाध्यक्ष रोहित यादव, आदित्य पांडे सहित कई छात्र मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः UP T20 League: करन शर्मा का आतिशी शतक, काशी रुद्रास ने मेरठ मावरिक्स को 91 रन से हराया

"तुगलकी फरमान को वापस लो... वापस लो", LU में छात्रों का दमदार प्रदर्शन, Students के साथ हुई धक्का-मुक्की
लखनऊ, अमृत विचारः लखनऊ विश्वविद्यालय में बुधवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही छात्र हितों का हनन करने का भी आरोप लगाया। इस दौरन विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के कुछ सदस्यों ने छात्रों के साथ धक्का-मुक्की भी की। वहीं वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई एक्शन नहीं लिया। यह विरोध प्रदर्शन छात्र यूजी स्टूडेंट्स के एग्जाम पैटर्न में हो रहे बदलाव के खिलाफ कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों पर तुगलकी फरमान जारी कर रहा है। एग्जाम के 10 दिन पहले विश्वविद्यालय को याद आया कि उसे एग्जाम पैटर्न में बदलाव करना है।

नहीं सहेंगे, हक के लिए लड़ेंगे

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय की ओर से रात आठ बजे एक व्हाट्सएप मैसेज डाल  जाता है जिसमें कहा गया कि अब सेमेस्टर एग्जाम नए पैटर्न से होगा। अब तीन घंटे की जगह सिर्फ 2 घंटे का ही एग्जाम होगा। छात्रा ने बताया कि एग्जाम के पहले सेक्शन में दो क्वेश्चन पूछे जाएंगे, जिसमें से एक करना होगा, यह क्वेश्चन 15 नंबर का होगा। दूसरे सेक्शन से कुल तीन क्वेश्चन करने होंगे, जो 20-20 नंबर के होंगे। ऐसे में टोटल एग्जाम 75 मार्क्स का ही होगा, लेकिन समय सीमा कम कर दी गई है। ऐसे में एग्जाम में पूछे गए क्वेश्चन के आंसर भी मार्क्स के हिसाब से करना होगा पर विश्वविद्यालय प्रशासन सुनने को तैयार ही नहीं है। बस अपनी मनमानी कर रही है। स्टूडेंट्स को 10 क्वेश्चन में से 8 क्वेश्चन दिए जाएंगे।

बीएससी की छात्रा मीरा ने बताया कि शनिवार को कई छात्र शांति पूर्वक तरीके से एग्जामिनेशन कंट्रोलर से बात की और उनसे पूरने पैटर्न पर एग्जाम कराने की गुजारिश की। जिसपर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों यह आश्वासन देकर छात्रों को वापस कर दिया कि दो दिन में कुछ बदलाव करके छात्रों की बातों का मान रखा जाएगा, लेकिन कुछ भी होता नहीं दिखाई दे रहा था। जिसकी वजह से मजबूर होकर इस तरह से प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

शुभम खरवार का कहना है कि लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्स की परीक्षा प्रणाली तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया 3 घंटे की परीक्षा 2 घंटे में करने का निर्णय लिया गया जो की बिल्कुल निराधार है‌। इससे छात्रों को काफी समस्याओं का सामना  करना सकता है, अगर परीक्षा प्रणाली को पुनः पुराने पैटर्न पर नहीं लागू किया गया तो विश्वविद्यालय का हर छात्र एक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

https://www.instagram.com/reel/DDb6nBaPWQ0/?utm_source=ig_web_copy_link

छात्रों से धक्का-मुक्की
वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से प्रॉक्टोरियल बोर्ड से सदस्यों धक्का-मुक्की कर दी। यह झड़प इतनी आक्रोशित थी कि कुछ छात्र नीजे भी गिर गए, लेकिन फिर भी प्रॉक्टोरियल बोर्ड से सदस्य नहीं रूके और छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन गर्मा-गर्मी हो गई। दूसरी ओर देखा जाए तो विश्वविद्यालय में तौनात खाकी वर्दी भी इस बीच कुछ करती दिखाई नहीं दी। वे पीछे की ओर हाथ बांधे खड़े दिखे। जिसकी वजह से दूसरे छात्रों को आगे आना पड़ा और मामला शांत कराना पड़ा।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन

स्टूडेंट और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच धक्का-मुक्की

UG कोर्सेज में हुए बदलाव को लेकर भड़के छात्र #Lucknow | #Protest | #UttarPradesh | @lkouniv | @profalokkumar | @RakeshdwivediDr | @LkoUnivNSUI pic.twitter.com/Yhgc3AlmyS

— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 11, 2024

क्या बोले चीफ प्रॉक्टर
चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने कहा कि यह नई प्रक्रिया स्टूडेंट्स के हित के लिए ही लागू की गई है। जिससे वे जल्दी फ्री हो जाए और प्वाइंट टू प्वाइंट ही आंसर लिखें। वैसे तो इस नए पैटर्न में कोई भी बदलाव की जरूरत नहीं है, लेकिन छात्रों के इस तरह कहने पर कुछ बदलाव के बारे में सोचा जा सकता है। इसके लिए विश्वविद्यालय जल्द ही छात्रों को सूचित करेगा।

क्या है प्रमुख मांगे
1. परीक्षा को यथावत पुराने पैटर्न पर कराया जाए।
2. नए पैटर्न की समय सीमा 2 घंटे से हटाकर 2:30 घंटे की जाए।
3. सुबह की प्रस्तावित परीक्षाओं का समय 8:30 से 9:00 किया जाए और प्रश्नगत शब्द सीमा निर्धारित की जाए।

यह भी पढ़ेः जज ने मांगा 5 लाख रुपए, उड़ाई हंसी... सुसाइड से पहले अतुल सुभाष ने जाहिर किया दर्द

LU: आरोपी छात्रों के घर पर पुलिस ने चस्पा किया नोटिस, शादी समारोह में उपद्रव का मामला, विरोध
लखनऊ, अमृत विचार: रामाधीन इंटर कॉलेज परिसर में पांच दिन पहले बारात में उपद्रव के मामले में पुलिस की सुस्त चाल सवालों के घेरे में है। पांच दिन बाद भी पुलिस गंभीर धाराओं में दर्ज रिपोर्ट के आरोपी छात्रों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। चिह्नित 12 छात्रों के घरों पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। वहीं दूसरी तरफ लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए शुक्रवार को पंचायत की और पैदल मार्च निकाला। एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को ज्ञापन सौंपा है।

रामाधीन इंटर कालेज में दो दिसंबर की रात शादी समारोह में खाना खाने के बाद बरातियों की पिटाई कर बम फोड़ने वाले छात्रों को दो दिन पहले चिह्नित कर लिया। उनके नाम-पते के साथ ही सारी जानकारी जुटा ली। पर, गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस ने शुक्रवार को नोटिस चस्पा किया है। इसके बाद गिरफ्तारी करने की बात कह रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो सभी छात्रों की लोकेशन पुलिस के पास हैं। उन सभी पर डकैती, सीएलए-7, एससी-एसटी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। बावजूद इसके पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि जांच चल रही है।

छात्रों ने की पंचायत निकाला मार्च
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई से नाराज छात्रों ने शुक्रवार को परिसर में पंचायत की। इसके बाद छात्र संगठनों ने गांधी प्रतिमा से गेट नंबर एक तक मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों को प्रताड़ित कर रही है। अभी तक दोषी बरातियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र नेता आर्यन मिश्रा का कहना है कि एकतरफा कार्रवाई न करके पुलिस निष्पक्ष जांच करे। छात्र नेता प्रिंस प्रकाश ने बताया कि प्रशासन द्वारा किसी भी नेता के दबाव में आकर छात्रों पर एकतरफा पक्षपात पूर्ण की गई कार्रवाई का पुरजोर विरोध करेंगे। इसके बाद छात्रों ने एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह को ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ेः Lucknow University ने जारी किया संशोधित परीक्षा कार्यक्रम, अब तीन पाली और दो घंटे में होगी परीक्षा

UPPSC Protest: छात्र आंदोलन भड़काने के आरोप में 4 Telegram Channel के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के बाहर 11 नवंबर से पांच दिन तक हुए छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों को भड़काने के उद्देश्य से भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

लोक सेवा आयोग पुलिस चौकी के प्रभारी कृष्ण मुरारी चौरसिया की तहरीर पर सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम के चैनलों- पीसीएम अभ्यास, सामान्य अध्ययन एडुशाला, मेक आईएएस और पीसीएस मंथन के अज्ञात संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून की धारा 66 के तहत बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 11 नवंबर से लोक सेवा आयोग के सामने छात्र आरओ-एआरओ और पीसीएस (प्रारंभिक) की परीक्षा एक दिन कराने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। छात्रों को भड़काने के लिए सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम के विभिन्न चैनलों से भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही थीं ताकि कानून-व्यवस्था की स्थिति में बाधा डाली जा सके।

प्राथमिकी में उक्त चैनल के स्क्रीनशॉट साक्ष्य के तौर पर संलग्न किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 11 नवंबर को शुरू हुआ छात्र आंदोलन, आयोग द्वारा पीसीएस-प्री की परीक्षा एक ही दिन में कराने और आरओ-एआरओ की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा के साथ शुक्रवार को समाप्त हो गया।

यह भी पढ़ें:-Lucknow: फास्ट फूड विक्रेता ने महिला चौकी प्रभारी और सिपाही पर लगाया वसूली का आरोप, शिकायती पत्र वायरल