Delhi Elections - Amrit Vichar

महिलाओं को 2,500 रुपये देने का वादा पूरा करें दिल्ली सरकार, आतिशी ने रेखा गुप्ता को लिखा पत्र
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर उनसे विधानसभा चुनावों के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किए गए वादे के मुताबिक महिलाओं के खातों में 2,500 रुपये तत्काल हस्तांतरित करने का आग्रह किया।

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता ने लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री ने दिल्ली की माताओं और बहनों को आश्वासन दिया था कि भाजपा के सत्ता में आते ही मंत्रिमंडल की पहली बैठक में महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने की योजना को मंजूरी दी जाएगी और महिला दिवस तक महिलाओं के खातों में धनराशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी।’’ आतिशी ने कहा कि महिला दिवस में अब केवल एक दिन शेष रह गया है और दिल्ली भर की महिलाएं इस वादे के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

आतिशी ने कहा, ‘‘उन्हें उम्मीद है कि भाजपा द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार महिलाओं के खातों में पहली किस्त जमा हो जाएगी। दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए बिना देरी के धनराशि हस्तांतरित की जानी चाहिए। यहां की हर महिला आपकी ओर उम्मीद से देख रही है।’’

दिल्ली में पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने वादा किया था कि वह सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रतिमाह देगी, जो रकम आप द्वारा महिलाओं को 2,100 रुपये देने के वादे से अधिक है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीट जीती जबकि आप 22 सीट पर ही सिमट गई।

Delhi: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता चुने गए दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष
नई दिल्ली। तीन बार के भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को सोमवार को आठवीं दिल्ली विधानसभा के प्रथम सत्र में नया विधानसभा अध्यक्ष चुना गया है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रोहिणी सीट से निर्वाचित विधायक के चुनाव के लिए दो प्रस्ताव पेश किए। एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने और दूसरा कैबिनेट मंत्री रविंदर इंद्राज ने पेश किया।

इन प्रस्तावों का समर्थन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और प्रवेश वर्मा ने किया। इन प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। चुनाव ‘प्रोटेम स्पीकर’ अरविंदर सिंह लवली ने कराया। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष नये विधानसभा अध्यक्ष को उनके आसन तक ले गए।

यह भी पढ़ें:-MP GIS 2025: एमपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचने पर पीएम मोदी ने मांगी माफी, जानें क्या था कारण

Delhi CM Oath: विजेंद्र गुप्ता होंगे दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, BJP ने बनाया उम्मीदवार
नई दिल्ली। रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का उम्मीदवार नामित किया गया है। पार्टी नेताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।गुप्ता ने पार्टी द्वारा उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष पक्ष के लिए नामित किए जाने की पुष्टि करते हुए एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली ‘आप’ (आम आदमी पार्टी) सरकार ने लंबित रखा था।’’

रोहिणी से तीसरी बार विधायक चुने गए सिंह ने अन्य भाजपा विधायकों के साथ मिलकर अदालत का दरवाजा खटखटाया था और आरोप लगाया था कि पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार अपने प्रदर्शन पर कैग की 14 रिपोर्ट को विधानसभा में पेश किए जाने से रोक रही है। नवगठित आठवीं दिल्ली विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं, जबकि विपक्षी ‘आप’ के 22 विधायक हैं। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव सदन के सदस्यों द्वारा किया जाता है।

यह भी पढ़ें:-UP Assembly Budget Session: विपक्ष पर योगी का प्रहार, कहा- महाकुंभ को भव्यता से करना अपराध है तो यह अपराध बार बार करेंगे

शपथ से पहले रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान- दिल्ली में महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक सहायता 8 मार्च तक मिल जाएगी
नई दिल्ली। दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। बुधवार को भाजपा विधायक दल की नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’ हर साल आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़ें:-UP Assembly Budget Session: विपक्ष पर योगी का प्रहार, कहा- महाकुंभ को भव्यता से करना अपराध है तो यह अपराध बार बार करेंगे

कौन होगा दिल्ली का CM? भाजपा विधायक दल की बैठक में आज होगा फैसला, जानें किसका नाम सबसे आग
नई दिल्ली। दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह बुधवार शाम होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक में तय हो जाएगा। यह बैठक पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में होगी और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भाजपा पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को हराकर 27 साल बाद सत्ता में आई है। पार्टी नेताओं ने बताया कि दिल्ली भाजपा कार्यालय में शाम करीब सात बजे शुरू होने वाली विधायक दल की बैठक में पार्टी के 48 विधायक दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुनेंगे, जो मुख्यमंत्री बनेगा।

बैठक भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होगी। हालांकि अब तक इनके नामों की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। पार्टी विधायकों द्वारा नेता चुने जाने के बाद भावी मुख्यमंत्री सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजनिवास में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात करेंगे।

इस बीच, रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

नए मुख्यमंत्री के लिए जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें प्रवेश वर्मा प्रमुख हैं। उन्होंने इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को पराजित किया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे अन्य नेता भी इस मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार बताए जा रहे हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि मुख्यमंत्री पद के लिए जिन नामों की सार्वजनिक चर्चा हो रही है, उनके अलावा कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस दौड़ में ‘छुपे रुस्तम’ साबित हो सकते हैं।

बवाना (एससी) सीट से विधायक रवींद्र इंद्राज सिंह और भाजपा के लिए पहली बार मादीपुर (एससी) सीट जीतने वाले कैलाश गंगवाल को इसी रूप में देखा जा रहा है। पार्टी के कुछ नेता मानते हैं कि राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जिस तरह से भाजपा ने मुख्यमंत्री चुनकर सभी को चौंकाया था, दिल्ली में भी वह इस रणनीति को अंजाम दे सकती है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच में इंसानियत शर्मसार: नवजात बच्ची को मां ने ठुकराया, पुलिस चौकी के निकट फेंका, पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

संपादकीय: रेवड़ियों के खिलाफ
बीते कई वर्षों से सरकारों द्वारा मुफ्त की योजनाओं से देश में एक ऐसा वर्ग तैयार होता जा रहा है, जिसको परजीवी की संज्ञा दी जा सकती है। यह स्थिति किसी भी देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं कही जा सकती है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुफ्त की योजनाओं पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि मुफ्त की योजनाओं की वजह से लोग काम करने से कतराते हैं। उन्हें मुफ्त में राशन मिल रहा है। बिना काम किए पैसे मिल रहे हैं।

कोर्ट ने सरकारों पर सख्त रुख अपनाते हुए यह भी कहा कि हम लोगों को लेकर आपकी चिंताओं को समझते हैं, लेकिन क्या ये बेहतर नहीं होगा कि लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाया जाए और राष्ट्र के विकास में उन्हें योगदान करने देना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी पूर्ण रूप से वाजिब है। इसलिए और भी वाजिब है, क्योंकि मुफ्त की योजनाओं को पार्टियों ने चुनाव जीतने का हथियार तो बना ही लिया है, साथ ही यह देश के आर्थिक विकास में भी बड़ा रोड़ा है। देश में धीरे-धीरे मुफ्त योजनाओं की वजह से यह स्थिति बनती भी रही है। देश के अस्सी करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन, विभिन्न वर्गों को नगदी हस्तांतरण, बिजली-पानी की मुफ्त योजनाओं के कारण कई राज्यों की सरकारों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। यह स्थिति किसी भी विकासशील देश के लिए निश्चित तौर पर उत्साहजनक नहीं कही जा सकती है।

यह बात कहने में भी कोई गुरेज नहीं होना चाहिए कि जब व्यक्ति की आवश्यकताएं बिना मेहनत के पूर्ण होने लगें तो वह आलस या काहिली का शिकार हो जाता है और मेहनत से जी चुराने लगता है। सरकारों को चाहिए कि मुफ्त देने के बजाय जनता को स्वाबलंबी बनाने के लिए रोजगार के नए-नए अवसर सृजित करें, जिससे लोग स्वावलंबी के साथ-साथ स्वाभिमानी भी बनें। देश की तरक्की और विकास की दृष्टि से मुफ्त की योजनाएं घातक ही कही जा सकती हैं। यदि देश की जनता को इसी तरह मुफ्त की रेवड़ियां मिलती रहीं तो भविष्य में लोग इसे अपना अधिकार समझने लगेंगे और उसी पार्टी की सरकार बनाना चाहेंगे, जिसकी रेवड़ियां ज्यादा मीठी होंगी।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए यह संकेत अच्छे नहीं कहे जा सकते हैं। इसलिए और नहीं कहे जा सकते हैं, क्योंकि इससे दुनिया में भारतीय लोकतंत्र की अच्छी छवि नहीं बनेगी। लोकतंत्र की पवित्रता को दूषित करने के लिए किसी एक दल को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है, बल्कि सभी दल इसके लिए समान रूप से दोषी हैं। सरकारों को समझना होगा कि जनता के कल्याण के लिए कोई भी योजना चलाना गलत नहीं है, लेकिन योजनाएं ऐसी चलाई जाएं, जिससे राष्ट्रनिर्माण की प्रक्रिया मजबूत हो, मानव संसाधन का सदुपयोग हो तथा भारत आलसी नहीं, मेहनतकश राष्ट्र बने।

दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए एसआईटी गठित करेगी भाजपा सरकार
नई दिल्ली। दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की नीति रखती है और घोटाले में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

सचदेवा ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई बार कहा है, और हमने भी कहा है। कैबिनेट की पहली बैठक में कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन करेंगे।’’ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के 48 सीट जीतकर बहुमत हासिल करने पर सचदेवा ने पार्टी को सफलता दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को दिया।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दिल्ली के मतदाताओं ने विकास के लिए भाजपा का समर्थन किया तथा मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया। कांग्रेस की लगातार तीसरी बार हुई हार पर सचदेवा ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पार्टी होने के बावजूद उसका बहुत बुरा हाल हुआ है और उसे कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सचदेवा ने कहा कि पार्टी एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाती है और ऐसे निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ देती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा गया है।

यह भी पढ़ें:-पैतृक गांव पहुंचे प्रवेश वर्मा, पिता साहिब सिंह की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- यमुना जी को साफ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की करारी हार के एक दिन बाद रविवार को उपराज्यपाल वी के सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अधिकारियों ने बताया कि आतिशी ने राज निवास में सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंपा। पार्टी को भले ही करारी हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं।

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 27 साल बाद सत्ता में लौटी है। वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई। भाजपा के नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगले सप्ताह विदेश दौरे से लौटने के बाद भाजपा सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल सितंबर में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर मायावती ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वादों और गारंटियों को जल्द पूरा करें
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव और अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंपर जीत के बाद अब बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो मायावती ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 'हवा चले जिधर की, चलो तुम उधर की' के तर्ज पर वोट देकर भाजपा की सरकार 27 वर्षों के बाद दिल्ली में बना दी है, तो केन्द्र की भाजपा सरकार का उत्तरदायित्त्व बनता है कि वह दिल्ली की लगभग दो करोड़ जनता से किए गए जनहित व जनकल्याण के तमाम वादों और गारण्टियों आदि को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से जल्दी पूरा करे।

मायावती ने कहा कि बीजेपी द्वारा वादा व गारंटी निभाना जरूरी ताकि आम लोगों का जीवन बेहतर अर्थात् 'अच्छे दिन' वाला, दूसरे गरीब व मेहनतकश लोगों से, थोड़ा बेहतर जरूर हो सके और इस क्रम में सबसे पहले यमुना की सफाई और वायु प्रदूषण आदि से मुक्त करके दिल्ली को रहने योग्य स्वस्थ्य बनाये। उन्होंने कहा कि सपा भी मिल्कीपुर उपचुनाव में अपनी करारी हार का जवाब जनता को दे क्योंकि पिछली बार सपा ने अपनी हार के लिए बीएसपी को जिम्मेवार ठहराकर बचना चाहा था।

मायावती ने कहा कि वैसे अगर देखा जाए तो दिल्ली की आप पार्टी, भाजपा व उसकी केन्द्र सरकार के बीच हर स्तर पर लगातार जबरदस्त राजनीतिक द्वेष, संघर्ष, टकराव व तनाव आदि के कारण दिल्ली का अपेक्षित एवं समुचित विकास ठीक से नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा खासकर गरीब व मेहनतकश परिवारों एवं अप्रवासी लोगों को विभिन्न रूपों में बराबर उठाना पड़ा है।

उन्होंने आगे कहा कि किन्तु अब केन्द्र सरकार की विशेष जिम्मेदारी बनती है कि लोगों से किए गए अनेकों वादों व गारण्टियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा करके सभी के दुख-दर्द वनित्य दिन की परेशानियों को पूरी तन्मयता से दूर करे और सबसे बढ़कर यमुना की सफाई तथा वायु प्रदूषण आदि से मुक्त करके दिल्ली को रहने योग्य स्वस्थ्य बनाये।

09-02-2025-BSP PRESS NOTE-DELHI POLL RESULT pic.twitter.com/JeRYjfioMA

— Mayawati (@Mayawati) February 9, 2025

यह भी पढ़ें:-पैतृक गांव पहुंचे प्रवेश वर्मा, पिता साहिब सिंह की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- यमुना जी को साफ करना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी

पैतृक गांव पहुंचे प्रवेश वर्मा, पिता की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि, कहा- यमुना नदी तट का पुनरुद्धार सर्वोच्च प्राथमिकता
नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता प्रवेश वर्मा ने रविवार को कहा कि यमुना नदी तट का विकास उनकी पार्टी की प्राथमिकता होगी। प्रवेश वर्मा ने यहां अपने पैतृक गांव मुंडका में अपने पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली के ग्रामीण इलाकों की उपेक्षा की है और सड़कों की हालत खराब है।

वर्मा ने कहा, ‘‘यमुना नदी तट का पुनरुद्धार हमारी प्राथमिकताओं में होगा।’’ वर्मा ने कहा कि वह अपने पिता के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के लिए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘दिल्ली की जनता के आशीर्वाद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से हम एक ऐसी सुंदर दिल्ली बनाने की दिशा में काम करेंगे जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी हो।’’

वर्मा की राजनीतिक लोकप्रियता नयी दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 4,089 मतों की शानदार जीत के साथ काफी बढ़ गई है। उन्हें दिल्ली में भाजपा की आगामी सरकार में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

दिल्ली में BJP की जीत के बाद मुख्यमंत्री फेस पर असमंजस, ये हैं प्रमुख दावेदार
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर शनिवार को चर्चा तेज हो गई। पार्टी ने 26 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करते हुए 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीट जीती हैं।

प्रवेश वर्मा की राजनीतिक लोकप्रियता नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल पर 4,089 मतों से मिली शानदार जीत के साथ ही आसमान छूने लगी है, जिससे वह भाजपा की आगामी सरकार में शीर्ष पद के संभावित दावेदार बन गए हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि भाजपा की ओर से चुनाव जीतने वालों में कई अनुभवी वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं।

दिल्ली में भाजपा के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया, ‘‘इनमें आशीष सूद और पूर्व राज्य महासचिव (संगठन) पवन शर्मा शामिल हैं।’’ जनकपुरी से 18,766 मतों से जीतने वाले सूद एक वरिष्ठ नेता हैं, जिन्हें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में भाजपा के शासन के दौरान प्रशासनिक मामलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ है। वह गोवा के लिए भाजपा के प्रभारी और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के सह-प्रभारी भी हैं।

भाजपा नेताओं ने बताया कि उत्तम नगर से 29,740 मतों से जीतने वाले शर्मा भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। वह वर्तमान में असम के लिए भाजपा के सह-प्रभारी हैं। मुख्यमंत्री पद के अन्य दावेदारों में दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय शामिल हैं। पिछली दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता गुप्ता ने रोहिणी से 37,816 मतों से जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक बनाई। भाजपा नेताओं ने कहा कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष उपाध्याय के आरएसएस नेतृत्व के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।

भाजपा नेताओं ने इस संभावना से भी इनकार नहीं किया कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए किसी महिला उम्मीदवार पर दांव लगा सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में रेखा गुप्ता और शिखा राय दो वरिष्ठ नेता हैं जिन पर विचार किया जा सकता है। राय ने ग्रेटर कैलाश से ‘आप’ के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज को 3,188 मतों से हराया, जबकि गुप्ता शालीमार बाग से 29,000 से अधिक मतों से जीती हैं।

दिल्ली भाजपा नेताओं के एक वर्ग ने कहा कि यदि राष्ट्रीय नेतृत्व विधायक दल के सदस्यों के बाहर से किसी को चुनता है, तो कुछ मौजूदा सांसदों पर भी विचार किया जा सकता है, जैसे पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद एवं प्रमुख पूर्वांचली चेहरा मनोज तिवारी।

इस बीच भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने का फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें:-गोंडा में भीषण सड़क हादसा: आपस में भिड़ीं चार गाड़ियां, घर में घुसा डंपर, चालक की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा

दिल्ली और मिल्कीपुर में भाजपा की जीत पर जानिए क्या बोले मंत्री दानिश अंसारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शनिवार को प्रदेश की मुस्लिम बहुल मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत और दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुसलमानों के दबदबे वाले क्षेत्रों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज अब विकास की राजनीति की तरफ बढ़ रहा है।

अंसारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि दिल्ली की मुस्लिमों के खासे दबदबे वाली मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा की बड़े अंतर से जीत और अन्य मुस्लिम बहुल सीट पर पार्टी का पहले से बेहतर प्रदर्शन दरअसल मुसलमानों की राजनीतिक सोच में सकारात्मक बदलाव का संकेत दे रहा है।

प्रदेश सरकार में एकमात्र मुस्लिम मंत्री ने आरोप लगाया, “मुस्लिम वोटों की राजनीति करने वाले दलों ने मुसलमानों का वोट लेकर उन्हें सिर्फ गुमराही के रास्ते पर बढ़ाया। चाहे वह आम आदमी पार्टी (आप) हो, कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी (सपा) हो। लेकिन अब लगातार मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से भाजपा को मिल रही जीत से यह साबित होता है कि मुस्लिम समाज अब विकास की राजनीति की तरफ बढ़ रहा है।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा की प्रबंधन समिति के अहम सदस्य रहे अंसारी ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत में हर धर्म और संप्रदाय के लोगों का योगदान है। बिना सबके साथ के इतनी प्रचंड जीत हमें नहीं मिलती। अगर हम मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को देखें....जैसे मुस्तफाबाद में करीब 70 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है। इसके बावजूद वहां भाजपा बड़े अंतर से जीती है।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा कुछ अन्य मुस्लिम बहुल सीट पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है और यह भाजपा पर मुस्लिम समाज के बढ़ते भरोसे की निशानी है। अंसारी ने पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मुस्लिम बहुल कुंदरकी सीट पर भाजपा की प्रचंड जीत का जिक्र करते हुए दावा किया कि उस उपचुनाव में करीब 70 हजार मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा को वोट दिया था।

अंसारी ने मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के घोषित नतीजों में भाजपा की जबरदस्त जीत का जिक्र करते हुए कहा, “मिल्कीपुर में भी मुसलमान मतदाताओं की बहुत बड़ी आबादी है। वहां भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। यह बहुत स्पष्ट है कि मुस्लिम समाज ने विकास को अपने मतदान का एजेंडा बनाया है।” उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी मुस्लिम समुदाय का विकास करेगी, मुसलमान उसके साथ खड़े होंगे और मोदी के विकास के मॉडल पर मुसलमानों को भरोसा बढ़ा है।

यह भी पढ़ें:-दिल्ली चुनाव में जीत प्रधानमंत्री की नीतियों पर दिल्लीवासियों के विश्वास की मुहर: सीएम योगी