Vaibhav Suryavanshi - Amrit Vichar

Ind A Vs Sl A : भारत ए ने श्रीलंका ए को हराकर बना त्रिकोणीय श्रृंखला का चैंपियन, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच
दाम्बुला। किशोर सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने लीग चरण की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी के दौरान लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिससे भारत ए ने रविवार को त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में श्रीलंका ए को 66 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। बिहार के समस्तीपुर के 15 वर्षीय खब्बू बल्लेबाज ने महज 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बना दिया।

उन्होंने श्रीलंका के कौशल्य वीररत्ने का 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वीररत्ने ने 2005 में 12 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। भारत ए ने नौ विकेट पर 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद श्रीलंका की पारी को 47.1 ओवर में 311 रन पर समेट दिया। भारत ए के लिए यश ठाकुर (45 रन पर तीन विकेट), विपराज निगम (60 रन पर तीन विकेट) और अनुकूल रॉय (42 रन पर दो विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। कप्तान तिलक वर्मा (11 रन पर एक विकेट) और अशोक शर्मा (75 रन पर एक विकेट) को भी एक-एक सफलता मिली।

पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारत ए की टीम सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर 400 रन के आंकड़े की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन मध्य ओवरों में श्रीलंका ए ने शानदार वापसी की। कप्तान तिलक वर्मा ने 90 गेंदों पर 67 रन की संयमित पारी खेलकर टीम को संभाला। वहीं, अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रन और विप्रज निगम ने 20 गेंदों में 27 रन बनाकर अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए, जिससे भारत ए का स्कोर 375 रन के पार पहुंच गया।

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए को तेज शुरुआत और बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी, लेकिन टीम ऐसा करने में विफल रही। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (25), अविष्का फर्नांडो (तीन) और नुवानिडु फर्नांडो (21) पहले 10 ओवरों में ही 75 रन के स्कोर तक पवेलियन लौट गए। श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा (52) और कप्तान सहान अराच्चिगे (38) ने चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े, जबकि वानुज सहान (62) और विजयकांत वियास्कंथ (39) ने सातवें विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की।

हालांकि ये प्रयास लक्ष्य के मुकाबले नाकाफी साबित हुए और केवल हार का अंतर कम करने में मददगार रहे। इससे पहले इस श्रृंखला में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले सूर्यवंशी शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में नजर आए। उन्होंने श्रीलंकाई गेंदबाजों पर शुरू से दबाव बनाया और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उनकी पहली 11 गेंदों का स्कोर क्रमशः 4, 4, 4, 6, 6, 0, 6, 4, 4, 6 और 6 रहा। उन्होंने पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से रिकॉर्ड अर्धशतक पूरा किया। तेज गेंदबाज दुलाज समुदिथा की लगातार दो गेंदों पर सीधे छक्के लगाकर उन्होंने रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस सलामी बल्लेबाज ने ताकत और शानदार टाइमिंग का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। शुरुआत में उन्होंने तेज गेंदबाजों के खिलाफ लेग साइड में रन बटोरे और बाद में ऑफ साइड में भी आकर्षक शॉट खेले। इस दौरान अच्छी गेंदों को भी सीमा रेखा के पार पहुंचाने की उनकी क्षमता एक बार फिर देखने को मिली।

उनकी पारी का सबसे आकर्षक हिस्सा एक्स्ट्रा कवर के ऊपर लगाए गए छक्के रहे। इस क्षेत्र में लगाए गए तीन दर्शनीय छक्कों ने उनकी बल्लेबाजी कौशल, संतुलन और बेखौफ अंदाज को बखूबी दर्शाया। प्रियांश आर्य (39) के साथ सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी की। वह लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन स्पिनर सहान अरच्चिगे ने उन्हें मिडऑफ पर कैच कराकर उनकी आतिशी पारी का अंत कर दिया। अगले ही ओवर में आर्य भी आउट हो गए और श्रीलंका ए ने मुकाबले में वापसी की।

इसके बाद अनुभवी ऋतुराज गायकवाड़ (40) और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े, लेकिन रन गति कुछ धीमी पड़ गई। तिलक ने विकेटकीपर कुमार कुशाग्र (36) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने के प्रयास में भारत ए के विकेट लगातार गिरते रहे लेकिन विपराज निगम और अनुकूल ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम को 377 रन तक पहुंचा दिया। अनुकूल ने अपनी पारी के चार में से तीन छक्के आखिरी ओवर में कुगाथस मथुलन के खिलाफ जड़े।

इंग्लैंड दौरे पर दिखेगा युवा भारत का दम: 1 जुलाई से शुरू होगा टी20 का रोमांच, श्रेयस युग की शुरुआत के साथ 15 वर्षीय वैभव पर नजरें
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले महीने होने वाले इंग्लैंड के बेहद अहम दौरे के लिए भारत की 15 सदस्यीय टी20 टीम का एलान कर दिया है। इस चयन में टीम मैनेजमेंट ने दूरगामी सोच दिखाते हुए कप्तानी में एक बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव किया है। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जबकि उनकी जगह मध्यक्रम के भरोसेमंद खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने वाले मात्र 15 वर्ष के युवा प्रतिभावान बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

युवाओं के भरोसे दीर्घकालिक रणनीति की शुरुआत

इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण धरती पर श्रेयस अय्यर पहली बार सीनियर टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही, बोर्ड ने ऑलराउंडर तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाकर यह साफ संकेत दे दिया है कि टीम प्रबंधन अब युवाओं को तैयार करने और भविष्य की एक मजबूत कोर टीम बनाने की दीर्घकालिक योजना (Long-term Plan) पर काम कर रहा है। दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक भी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करते देखने के लिए खासे उत्साहित हैं।

1 जुलाई से शुरू होगा पांच मैचों का रोमांच

भारतीय टीम के इस दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के साथ होगी। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें दूसरे मैच के लिए मैनचेस्टर का रुख करेंगी। यह पूरी टी20 सीरीज 11 जुलाई तक आयोजित की जाएगी, जिसके तुरंत बाद 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच दोनों देशों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय (ODI) सीरीज भी खेली जानी है। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी वनडे सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

टी20 सीरीज का पूरा टाइम-टेबल

पहला टी20 मुकाबला: 1 जुलाई
दूसरा टी20 मुकाबला: 4 जुलाई
तीसरा टी20 मुकाबला: 7 जुलाई
चौथा टी20 मुकाबला: 9 जुलाई
पांचवां टी20 मुकाबला: 11 जुलाई

इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Asian Games 2026: चीन के बाद अब जापान में स्वर्ण पदक पर भारत की नजर, जसप्रीत बुमराह की एंट्री से मजबूत हुआ गोल्ड मेडल बचाने का मिशन
मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के मजबूत स्क्वॉड का एलान कर दिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में कप्तानी करने के बाद श्रेयस अय्यर इस महाकुंभ में भी भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस टीम में युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएल में रनों की बरसात करने वाले वैभव सूर्यवंशी भी इस दल का हिस्सा हैं। सबसे खास बात यह है कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 के बाद सीधे एशियन गेम्स के जरिए टीम इंडिया में वापसी करने जा रहे हैं।

वेस्टइंडीज सीरीज से टकराएगा एशियन गेम्स का शेड्यूल

जापान के आइची प्रीफ़ेक्चर में एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच होना है। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल भारत के वेस्टइंडीज दौरे से टकरा रहा है। भारत को 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यही वजह है कि बीसीसीआई ने एशियन गेम्स के लिए इस अलग टीम को हरी झंडी दी है।

टी20 फॉर्मेट में होगा मुकाबला, 10 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन गेम्स की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 24 सितंबर से शुरू होगी और इसका खिताबी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस बार गोल्ड मेडल के लिए कुल 10 टीमें मैदान में उतरेंगी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल, जापान, मलेशिया, हांगकांग और ओमान शामिल हैं। 24 से 26 सितंबर के बीच क्वालिफायर मैच होंगे, जिसके बाद 28-29 सितंबर को क्वार्टर फाइनल और 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे।

भारत के पास है इतिहास दोहराने का मौका

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में बतौर गत चैंपियन (Defending Champion) उतरेगी। इससे पहले चीन के हांगझोउ (2023) में हुए एशियन गेम्स में भारत ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता था। तब पुरुष वर्ग का फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और बेहतर रैंकिंग के आधार पर भारत को विजेता घोषित किया गया था। वहीं, महिला वर्ग में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 19 रनों से हराकर सोना जीता था। इस बार महिला क्रिकेट स्पर्धा 17 से 22 सितंबर के बीच होगी, जिसमें भारत सहित 8 टीमें शिरकत करेंगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए पूरी भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! श्रेयस को मिली T20 की कमान, England-Ireland और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव को मिला मौका
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर चयन समिति ने आगामी यूनाइटेड किंगडम (UK) दौरे और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम के अलग-अलग स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। जून 2026 के उत्तरार्ध में शुरू होने वाले यूके दौरे पर भारतीय टीम पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना होगी, जहां मेजबान टीम के साथ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

सूर्यकुमार यादव बाहर, श्रेयस अय्यर बने नए टी20 कप्तान

चयनकर्ताओं ने इस बार टी20 टीम में बड़ा फेरबदल करते हुए सूर्यकुमार यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी जगह मध्यक्रम के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मौका

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वैभव को पहली बार सीनियर राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।

https://twitter.com/BCCI/status/2063164567484797250?s=20

एशियन गेम्स के स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह शामिल

बोर्ड ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय दल का एलान किया है। यूके दौरे के मुख्य टी20 स्क्वॉड की तुलना में एशियन गेम्स की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस महाकुंभ के लिए चयनकर्ताओं ने अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया है, जिससे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत नजर आ रहा है।

टूर्नामेंट के लिए भारतीय स्क्वॉड

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टी -20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी।

https://twitter.com/BCCI/status/2063165055265640474?s=20

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

IPL 2026 Price Money: चैंपियन बनने पर RCB की लगी लॉटरी, उपविजेता गुजरात भी हुई मालामाल; जानें किसे मिले कितने करोड़
नई दिल्ली/अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के महामुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपना दबदबा कायम रखते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस धमाकेदार जीत के साथ ही बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। खिताबी मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गुजरात को महज 155 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी के लिए 'किंग' विराट कोहली ने 75 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। कोहली को उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द फाइनल' चुना गया, जबकि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बने।

चैंपियन आरसीबी और उपविजेता गुजरात पर हुई पैसों की बारिश

टूर्नामेंट जीतने के बाद बेंगलुरु की टीम को चमचमाती ट्रॉफी के साथ भारी-भरकम इनामी राशि मिली। लगातार दूसरा खिताब जीतने वाली आरसीबी को पुरस्कार के रूप में 20 करोड़ रुपये दिए गए। खास बात यह है कि बेंगलुरु ने अपने दोनों खिताब एक ही मैदान पर जीते हैं। वहीं, फाइनल में उपविजेता रही शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को रनर-अप ट्रॉफी के साथ 12.5 करोड़ रुपये की राशि से संतोष करना पड़ा।

अवॉर्ड्स सेरेमनी में छाया रहा 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जलवा

सीजन 2026 में अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी पुरस्कार समारोह के असली हीरो साबित हुए। वैभव ने न सिर्फ सबसे ज्यादा रन बनाकर 'ऑरेंज कैप' हासिल की, बल्कि उन्हें 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन' और 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' जैसी कई श्रेणियों में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। वैभव को शानदार सिएरा कार के साथ-साथ कुल 45 लाख रुपये की नकद इनामी राशि दी गई।

IPL 2026: किसे क्या मिला (पुरस्कारों की पूरी सूची)

<colgroup><col style="width:33.222%;" /><col style="width:33.222%;" /><col style="width:33.222%;" /></colgroup>

पुरस्कार का नाम

विजेता खिलाड़ी/टीम

इनामी राशि

आईपीएल 2026 विजेता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

₹20 करोड़

आईपीएल 2026 उपविजेता

गुजरात टाइटंस (GT)

₹12.5 करोड़

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP)

वैभव सूर्यवंशी

₹15 लाख

ऑरेंज कैप (सर्वाधिक रन)

वैभव सूर्यवंशी

₹10 लाख

पर्पल कैप (सर्वाधिक विकेट)

कगिसो रबाडा

₹10 लाख

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी

₹10 लाख

सबसे ज्यादा छक्के

वैभव सूर्यवंशी

₹10 लाख

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन

वैभव सूर्यवंशी

सिएरा कार

सबसे ज्यादा डॉट बॉल

मोहम्मद सिराज

₹10 लाख

सबसे ज्यादा चौके

साईं सुदर्शन

₹10 लाख

कैच ऑफ द सीजन

मनीष पांडे

₹10 लाख

प्लेयर ऑफ द फाइनल

विराट कोहली

₹5 लाख

बेस्ट पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (1)

ईडन गार्डन्स (कोलकाता)

₹50 लाख

बेस्ट पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (2)

धर्मशाला स्टेडियम

₹25 लाख

ऐसा रहा फाइनल मुकाबले का रोमांच

मैच की शुरुआत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसे उनके गेंदबाजों ने बिल्कुल सही साबित कर दिखाया। गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। स्टार ओपनर शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने, वहीं साईं सुदर्शन को 12 रन के निजी स्कोर पर अनुभवी भुवनेश्वर कुमार ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद जोस बटलर (19 रन) और निशांत सिंधु (20 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन वे रन गति को नहीं बढ़ा सके। अंत में वाशिंगटन सुंदर की 37 गेंदों में खेली गई 50 रनों की जुझारू पारी की बदौलत गुजरात ने 155 रनों का एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। अनफिट होने के बावजूद अय्यर ने 32 रनों का योगदान दिया। हालांकि, उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल (1), कप्तान रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पांड्या (1) जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे मैच में रोमांच बढ़ गया। लेकिन एक छोर पर खड़े विराट कोहली अडिग रहे। कोहली ने महज 42 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़कर नाबाद 75 रन बनाए और अंत में छक्का मारकर बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार आईपीएल का किंग बना दिया।

ऑरेंज कैप पर कब्जा किये बैठे सूर्यवंशी; भुवनेश्वर कुमार से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप; फाइनल मैच में तय होगा कौन है हकदार
दिल्ली। आईपीएल 2026 के दौरान ऑरेंज कैप की रेस में लंबे समय तक बने रहने वाले तीन बल्लेबाज़ शुक्रवार रात न्यू चंडीगढ़ में क्वालीफ़ायर 2 के दौरान मैदान पर थे। ऐसे में यह लगभग तय था कि ऑरेंज कैप की सूची में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं पर्पल कैप की सूची में भी बड़ा बदलाव हुआ और नंबर एक पर अब भुवनेश्वर कुमार नहीं हैं।

ऑरेंज कैप तालिका

वैभव सूर्यवंशी, बी साई सुदर्शन और शुभमन गिल तीनों ने बड़े मैच में अपनी छाप छोड़ी। सबसे पहले सूर्यवंशी बल्लेबाज़ी करने उतरे। पिछले मैच में वह आईपीएल इतिहास का सबसे तेज़ शतक बनाने के बेहद क़रीब पहुंचे थे। इस बार परिस्थितियां कुछ अलग थीं और उन्होंने थोड़ा संयम दिखाया, लेकिन फिर भी 47 गेंदों में 96 रन की शानदार पारी खेली। वह अपने सीज़न के दूसरे शतक से चूक गए, लेकिन इससे उनके अभियान की चमक कम नहीं हुई।

सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का अंत 776 रन के साथ किया। इससे भी ज़्यादा हैरान करने वाली बात उनका 237.30 का स्ट्राइक रेट रहा। हालांकि इस मैच के सबसे बड़े सितारे गिल रहे। उन्होंने जीटी की रन चेज़ को 53 गेंदों में 104 रन बनाकर आगे बढ़ाया।

इस शतक के साथ उनके सीजन के रन 722 हो गए। वह अब भी सूर्यवंशी से 54 रन पीछे हैं, लेकिन उनके पास फ़ाइनल खेलने का मौक़ा बाक़ी है। साई सुदर्शन भी इसी स्थिति में हैं। उन्होंने गिल के साथ पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़े और 32 गेंदों में 58 रन बनाए। हालांकि लगातार दूसरे मैच में वह हिट विकेट होकर आउट हुए।

इसके बावजूद उनके नाम अब 710 रन हो चुके हैं। जब जीटी रविवार को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी, तब गिल और सुदर्शन दोनों की नजर आईपीएल ट्रॉफ़ी के साथ ऑरेंज कैप पर भी होगी। वहीं विराट कोहली के लिए ऑरेंज कैप जीतना अब मुश्किल दिखाई देता है। आरसीबी के सबसे सफल बल्लेबाज़ कोहली फ़िलहाल 600 रन पर हैं।

पर्पल कैप तालिका

लंबे समय तक पर्पल कैप अपने पास रखने वाले भुवनेश्वर कुमार आख़िरकार शीर्ष स्थान से हट गए हैं। उनके सबसे क़रीबी प्रतिद्वंद्वी कगिसो रबाडा ने अब पर्पल कैप पर कब्ज़ा कर लिया है।

रबाडा ने आरआर की पारी के दूसरे ओवर में ध्रुव जुरेल का विकेट लिया और फिर 18वें ओवर में सूर्यवंशी को आउट किया। इन दो विकेटों के साथ रबाडा के कुल विकेट 28 हो गए हैं। वह भुवनेश्वर से दो विकेट आगे निकल चुके हैं। अब फ़ाइनल में दोनों गेंदबाज़ आमने-सामने होंगे।

जोफ्रा आर्चर भी पर्पल कैप की दौड़ में बने हुए थे। लगातार दो मैचों में तीन विकेट लेने के बाद उनसे उम्मीदें थीं, लेकिन जीटी के ख़िलाफ़ वह एक विकेट लेकर 45 रन दे बैठे। उन्होंने सीज़न का अंत 25 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर किया।

राशिद ख़ान इस मैच में विकेट नहीं ले सके और दो ओवर में 45 रन ख़र्च कर बैठे। लेकिन जेसन होल्डर ने सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाज़ी के बीच भी शानदार नियंत्रण दिखाया और चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ें  :

IPL Final  : टाइटंस से टक्कर, लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने मैदान पर उतरेगी डिफेंडिंग चैंपियन RCB

MI vs RR : मुंबई के खिलाफ गरजने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, बैटिंग फ्रेंडली पिच पर दिखेगा रनों का महासंग्राम
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन को अपनी सबसे दिलचस्प कहानी एक ऐसे खिलाड़ी में मिली है जिसकी उम्मीद कम ही थी - 15 साल के वैभव सूर्यवंशी - जिनकी ज़बरदस्त बैटिंग ने राजस्थान रॉयल्स के अभियान को पूरी तरह बदल दिया है और टूर्नामेंट के आखिरी दौर में एक नया आयाम जोड़ दिया है। सूर्यवंशी का उभार बहुत तेज़ी से और ज़ोरदार तरीके से हुआ है। अपनी पिछली तीन पारियों में 230 से ज़्यादा के शानदार स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाकर, इस टीनएजर ने न सिर्फ़ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, बल्कि बड़े दबाव वाले मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए हावी होने की एक अनोखी काबिलियत भी दिखाई है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के ख़िलाफ़ 200 से ज़्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में बनाए गए उनके हालिया 93 रनों ने क्रिकेट जगत में सबका ध्यान खींचा और लीग के सबसे निडर युवा बल्लेबाज़ों में से एक के तौर पर उनकी साख को और मजबूत किया। यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर, सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग यूनिट की रीढ़ की हड्डी का काम किया है, जो आक्रामकता और इरादे पर टिकी रही है। आरआर के हालिया प्रदर्शनों ने एक ऐसी रणनीति दिखाई है जो विरोधी टीम पर शुरू में ही हमला करने और बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखने पर आधारित है; यह एक ऐसी रणनीति है जिसने इस सीजन में कई बड़े स्कोर वाले मैचों में सफलता दिलाई है।

वानखेड़े स्टेडियम में संघर्ष कर रही मुंबई

जैसे ही आरआर 24 मई को मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस का सामना करने की तैयारी कर रही है, सबका ध्यान इस बात पर टिका है कि क्या यह युवा सनसनी एक बार फिर किसी बड़े मैच के नतीजे पर असर डाल पाएगी। वानखेड़े की पिच, जो बैटिंग के लिए मददगार हालात और छोटी बाउंड्री के लिए जानी जाती है, से एक बार फिर रनों की बौछार होने की उम्मीद है, क्योंकि इस सीजन में टीमें नियमित तौर पर 200 रनों का आंकड़ा पार कर रही हैं।

हालाँकि, मुंबई इंडियंस एक निराशाजनक अभियान के बाद इस मैच में दबाव में उतर रही है। 13 मैचों में सिर्फ़ चार जीत के साथ, पाँच बार की चैंपियन टीम को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जबकि उनकी टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे बड़े सितारे शामिल हैं।

पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर एमआई

कभी-कभार किसी खिलाड़ी के अकेले दम पर किए गए अच्छे प्रदर्शन टीम की सामूहिक सफलता में तब्दील नहीं हो पाए हैं, जिसकी वजह से एमआई पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर की अगुवाई वाली बॉलिंग यूनिट पर आरआर के आक्रामक टॉप ऑर्डर को रोकने की ज़िम्मेदारी होगी।

बड़े दबाव वाले मैचों में बुमराह का अनुभव बहुत अहम होगा, क्योंकि एमआई एक ऐसी बैटिंग लाइनअप को रोकने की कोशिश करेगी जिसने हाल के मैचों में विरोधी टीमों के हमलों को बार-बार करारा जवाब दिया है।

दोनों टीमों के बीच के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड भी इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाते हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने पिछले पाँच मुकाबलों में से तीन जीते हैं। यह थोड़ा सा मनोवैज्ञानिक फ़ायदा, मौजूदा फ़ॉर्म के साथ मिलकर, मैच से पहले के आकलन में आरआर को थोड़ा आगे रखता है। फिर भी, मुंबई इंडियंस घरेलू परिस्थितियों की अपनी जानकारी का फ़ायदा उठाकर मैच का पासा पलटने की कोशिश करेगी।

वानखेड़े के दर्शक, जो अपनी जबरदस्त ऊर्जा और समर्थन के लिए जाने जाते हैं, सीजन के आखिरी दौर में अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा वापस पाने की कोशिश कर रही टीम का मनोबल बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जैसे-जैसे आईपीएल 2026 अपने निर्णायक दौर की ओर बढ़ रहा है, यह मुकाबला महज एक और लीग मैच से कहीं ज़्यादा मायने रखता है।

यह एक तरफ़ अपनी टीम को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही मुंबई इंडियंस और दूसरी तरफ़ निडर युवाओं की ताक़त से लबरेज़ राजस्थान रॉयल्स के बीच का मुकाबला है - जिसमें वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट की सबसे ज़्यादा चर्चित नई प्रतिभा के तौर पर सबके आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें  :

KKR को बड़ा झटका, उंगली में फ्रैक्चर के कारण IPL से बाहर हुए अंगकृष रघुवंशी

श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए सूर्यवंशी भारत 'ए' टीम में, तिलक करेंगे कप्तानी
नई दिल्ली। युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी को नौ जून से श्रीलंका में शुरू हो रही 50 ओवर की त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए बृहस्पतिवार को भारत 'ए' टीम में शामिल किया गया। भारत और मेजबान श्रीलंका के अलावा टूर्नामेंट की एक अन्य टीम अफगानिस्तान 'ए' है। मैच दाम्बुला में खेले जाएंगे। भारत 'ए' गॉल में दो बहु दिवसीय (चार दिन के) 'टेस्ट' मैच भी खेलेगी लेकिन उसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

माना जा रहा है कि सूर्यवंशी को टीम में इसलिए शामिल किया गया है क्योंकि चयनकर्ता उन्हें भारत 'ए' टीम के साथ परखना चाहते हैं। चयनकर्ता 26 जून से शुरू होने वाले ब्रिटेन (आयरलैंड और इंग्लैंड) दौरे के लिए सीनियर टीम में चुने जाने से पहले उन्हें आजमाना चाहते हैं। यह तीन देशों की श्रृंखला 21 जून को समाप्त होगी। भारत की 15 सदस्यीय टीम की औसत उम्र लगभग 23 साल है।

केवल तेज गेंदबाज अरशद खान, युद्धवीर सिंह और यश ठाकुर ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 25 साल से अधिक है। टीम में कोई भी खिलाड़ी 30 साल से अधिक का नहीं है और सभी ने विजय हजारे ट्रॉफी (राष्ट्रीय एकदिवसीय चैंपियनशिप) में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा वे सभी आईपीएल में अनुबंधित भी हैं।

तिलक (मुंबई इंडियन्स) और उप कप्तान रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) के अलावा सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, सूर्यांश शेडगे (सभी पंजाब किंग्स), हर्ष दुबे (सानराइजर्स हैदराबाद), निशांत सिंधू, अरशद खान (दोनों गुजरात टाइटंस), और आयुष बडोनी (लखनऊ सुपर जाइंट्स) भी मौजूदा आईपीएल सत्र के दौरान अपनी-अपनी टीम के नियमित खिलाड़ी रहे हैं।

टीम में शामिल अंशुल कंबोज (टेस्ट), रियान पराग और तिलक वर्मा (टी20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) पहले ही सीनियर टीम के लिए खेल चुके हैं। वहीं आयुष बडोनी को इस साल की शुरुआत में भारतीय टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

तिलक इससे पहले भी भारत 'ए' की कप्तानी कर चुके हैं जबकि आर्य ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया 'ए' के खिलाफ शतक बनाया था। स्पिनरों में दुबे, शेडगे, विपराज निगम शामिल हैं जबकि प्रभसिमरन और कुमार कुशाग्र दो विकेटकीपर हैं। भारत 'ए' की टीम श्रीलंका 'ए' (नौ और 15 जून) और अफगानिस्तान 'ए' (11 और 17 जून) के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। शीर्ष दो टीम 21 जून को होने वाले फाइनल में भिड़ेंगी।

त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारत 'ए' टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग, आयुष बडोनी, निशांत सिंधू, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।

RR vs GT: प्लेऑफ की राह होगी मुश्किल, राजस्थान और गुजरात के बीच टॉप-4 की जंग, जयपुर में होगा घमासान
जयपुर। टीनएज बैटिंग के कमाल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की उम्मीदों का बोझ अपने कंधों पर उठाएंगे, जब शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के एक अहम मुकाबले में उनका सामना गुजरात टाइटन्स से होगा। दोनों टीमें प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए ज़ोरदार टक्कर दे रही हैं।

15 साल के इस सनसनीखेज़ खिलाड़ी ने इस सीजन की सबसे बड़ी कहानी लिख दी है, और राजस्थान रॉयल्स को इस टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक बैटिंग यूनिट में से एक बना दिया है। 10 पारियों में 404 रन और 237.65 के ज़बरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ, सूर्यवंशी ने अपनी कम उम्र के बावजूद आईपीएल 2026 के सबसे उभरते सितारों में से एक के तौर पर अपनी पहचान बना ली है।

शनिवार का यह मुकाबला टूर्नामेंट के एक बहुत ही अहम मोड़ पर हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स, दोनों ही 10 मैचों में 12-12 अंकों पर बराबरी पर हैं, हालाँकि रॉयल्स का नेट रन रेट अभी बेहतर है। लीग के कुछ ही मैच बाकी होने की वजह से, एक और हार किसी भी टीम के प्लेऑफ़ में पहुँचने की उम्मीदों को बड़ा झटका दे सकती है। राजस्थान के लिए दबाव और भी ज़्यादा है, क्योंकि इस सीजन में अपने घरेलू मैदान पर उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ ज़ोरदार तरीके से करने के बावजूद, राजस्थान ने हैरानी की बात है कि जयपुर में अपने दोनों मैच गंवा दिए हैं। अब टीम के सामने टॉप-2 में जगह न बना पाने का खतरा मंडरा रहा है, जब तक कि वे सवाई मानसिंह स्टेडियम में अपनी पुरानी धाक वापस न जमा लें। इस ज़िम्मेदारी का ज़्यादातर बोझ सूर्यवंशी के कंधों पर है, जिनकी निडर बैटिंग ने फैंस और एक्सपर्ट्स, दोनों को ही अपना दीवाना बना लिया है।

इस सीजन की शुरुआत में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ़ 37 गेंदों में बनाए गए उनके शानदार 103 रन, इस टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक हैं। टॉप ऑर्डर में उनकी आक्रामक शुरुआत की वजह से राजस्थान लगातार बड़े स्कोर बनाने या उनका पीछा करने में कामयाब रहा है। इस युवा खिलाड़ी को यशस्वी जायसवाल का भी ज़ोरदार साथ मिला है, जिन्होंने इस सीज़न में चुपचाप 300 से ज़्यादा रन बना लिए हैं।

वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल ने, पूर्व कप्तान संजू सैमसन के टीम से जाने के बाद, बैटिंग में अपनी बढ़ी हुई भूमिका में शानदार प्रदर्शन किया है। कप्तान रियान पराग भी पिछले मैच में 90 रनों की तूफानी पारी खेलकर अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं, जिससे इस सीज़न में उनके उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन को लेकर उठ रही चिंताएँ भी दूर हो गई हैं। राजस्थान की बैटिंग डेप्थ, डोनोवन फरेरा की निचले क्रम में विस्फोटक फिनिशिंग क्षमताओं के साथ और भी मज़बूत हो गई है। उनका बॉलिंग अटैक, जिसकी अगुवाई इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं, ने भी अहम भूमिका निभाई है।

आर्चर ने इस सीज़न में 15 विकेट लिए हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ नांद्रे बर्गर से मज़बूत साथ मिला है। रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी ने बीच के ओवरों में टीम को संतुलन दिया है। हालांकि, गुजरात भी उतने ही मज़बूत दावेदार के तौर पर मैदान में उतर रही है।

अपने शुरुआती दो मैच हारने के बाद, उन्होंने अगले आठ में से छह मैच जीतकर शानदार वापसी की है। कप्तान शुभमन गिल ने आगे बढ़कर टीम की अगुवाई की है, जबकि साई सुदर्शन फ्रेंचाइज़ी के लिए सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज़ जोस बटलर ने भी ऊपरी क्रम में टीम को मजबूती दी है। गुजरात के पास टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक बॉलिंग अटैक्स में से एक है। दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ कगिसो रबाडा ने 16 विकेट लिए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने नई गेंद से लगातार टीम को सफलता दिलाई है। ऐतिहासिक रूप से, गुजरात का इस मुकाबले में दबदबा रहा है; दोनों टीमों के बीच हुए नौ मैचों में से छह में गुजरात ने जीत हासिल की है, जिसमें आईपीएल 2022 का फाइनल भी शामिल है।

हालांकि, इस सीजन में पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ी थीं, तो राजस्थान ने छह रनों से करीबी जीत हासिल की थी, जिससे शनिवार के मुकाबले को लेकर रोमांच और भी बढ़ गया है। जयपुर की पिच पर आईपीएल 2026 के दौरान अब तक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 226 रहा है।

इस सीज़न में इस मैदान पर खेले गए दोनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है, जिससे टॉस एक बार फिर निर्णायक साबित हो सकता है। प्लेऑफ का दबाव बढ़ने और एक टीनएज सुपरस्टार के लगातार राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने के बीच, अब सभी की निगाहें 'सूर्यवंशी' पर टिकी होंगी, क्योंकि राजस्थान अपने सबसे कड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक के खिलाफ अपने घरेलू अभियान को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल में 'हनी ट्रैपिंग' की साजिश, BCCI ने सभी 10 टीमों के लिए जारी किया नया सिक्योरिटी प्रोटोकॉल

वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज! पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक छक्का दूर
लखनऊः राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में धमाल मचा रहे हैं। हर मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए वे न सिर्फ अपनी टीम को तेज शुरुआत देते हैं, बल्कि क्रिकेट जगत के दिग्गजों को भी हैरान कर रहे हैं। शुरुआती दिनों में उनके आक्रामक स्टाइल पर सवाल उठे थे कि क्या यह युवा बल्लेबाज सिर्फ लप्पा-छप्पा खेलना जानता है, लेकिन अब वैभव ने अपने बल्ले से सभी सवालों का जवाब दे दिया है।

वैभव सेट होने में समय बर्बाद नहीं करते। पहली गेंद से ही बड़े शॉट्स खेलने की उनकी आदत उन्हें अलग पहचान दे रही है। IPL 2026 सीजन में उन्होंने अब तक 400 रन बना लिए हैं, जिसमें से 358 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से आए हैं। इस सीजन में उन्होंने 34 चौके और 37 छक्के जड़े हैं, जबकि सिंगल्स और डबल्स से महज 42 रन बनाए हैं।

एक छक्का और... पोलार्ड का रिकॉर्ड टूट जाएगा!

वैभव टी20 क्रिकेट में अब तक 27 पारियों में 1101 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टी20 में 99 छक्के लगाए हैं और अब 100 छक्कों के आंकड़े से सिर्फ एक हिट दूर हैं।

कीरोन पोलार्ड ने टी20 में 100 छक्के लगाने का सबसे तेज रिकॉर्ड 843 गेंदों में बनाया था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी महज 511 गेंदों में 99 छक्के जड़ चुके हैं। यानी पोलार्ड का यह विश्व रिकॉर्ड टूटना अब तय माना जा रहा है।

IPL में वैभव का जलवा

यह वैभव का दूसरा IPL सीजन है। अब तक 16 मैचों में उन्होंने 652 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं। पिछले सीजन उन्होंने 35 गेंदों में शतक जड़कर IPL इतिहास में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाया था। इस सीजन भी उन्होंने 36 गेंदों में शतक लगाया। IPL करियर में उनके नाम अब तक 61 छक्के और 52 चौके दर्ज हैं।

दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर अब वैभव की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। बेहद कम समय में कई बड़े रिकॉर्ड बनाने वाले इस युवा स्टार का आगे का सफर और भी रोमांचक होने वाला है।

अगला मुकाबला: राजस्थान रॉयल्स 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगा। क्या इसी मैच में वैभव पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ देंगे?

ऑरेंज कैप की रेस में फिर टॉप पर वैभव सूर्यवंशी, 400 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज; अभिषेक-केएल राहुल को पछाड़ फिर बने 'रनवीर'
दिल्ली। जब भी पंजाब किंग्स या राजस्थान रॉयल्स का मैच IPL 2026 में होता है, ऑरेंज कैप तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। मंगलवार रात न्यू चंडीगढ़ में जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं, तब भी यही देखने को मिला।

ऑरेंज कैप

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन सबसे ज़्यादा रन बनाने वालों की सूची में फिर से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ़ 16 गेंदों में 43 रन बनाए, जिसमें पांच छक्के शामिल थे। इसके साथ ही वह इस सीजन 400 रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। सीजन की शुरुआत 52, 31, 39 और 78 जैसी पारियों से करने के बाद सूर्यवंशी का प्रदर्शन थोड़ा धीमा पड़ा था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए पिछली तीन पारियों में से दो में 46 और 103 का स्कोर बनाया है और अब ताज़ा पारी के बाद वह फिर से ऑरेंज कैप सूची में नंबर 1 पर हैं।

उनके पीछे शीर्ष पांच में अभिषेक शर्मा (380 रन), केएल राहुल (358), विराट कोहली (351) और हेनरिक क्लासेन (349 रन) मौज़ूद हैं। वहीं मंगलवार को 44 गेंदों में 59 रन की पारी खेलने वाले पंजाब के प्रभसिमरन सिंह 346 रन के साथ छठे स्थान पर हैं। प्रभसिमरन के कप्तान श्रेयस अय्यर 27 गेंदों में 30 रन बनाकर सीजन में कुल 309 रन तक पहुंच गए हैं और अब दसवें स्थान पर हैं।

पर्पल कैप

जोफ़्रा आर्चर ने न्यू चंडीगढ़ में प्रियांश आर्य का विकेट लेकर अपनी कुल विकेटों की संख्या 14 तक पहुंचा दी है, जिससे वह अब आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के अंशुल कंबोज और एसआरएच के इशान मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गए हैं। आर्चर की इकॉनमी रेट 8.27 है, जबकि भुवनेश्वर की 7.61, कंबोज की 8.56 और मलिंगा की 9.44 है। इनके पीछे 13 विकेट के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रिंस यादव और गुजरात टाइटंस (जीटी) के कगिसो रबाडा मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें :

IPL 2026 Playoff Race : किसकी जगह पक्की, कौन होगा बाहर? अहमदाबाद में RCB -GT का महामुकाबला, जीत तय करने उतरेगी टीमें

KKR vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स ने 9 विकेट पर बनाये 155 रन, वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
कोलकाता। वैभव सूर्यवंशी (46), यशस्वी जायसवाल (39) की शुरुआती विस्फोटक पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ नौ विकेट पर 155 रन का स्कोर बनाया। आज यहां टॉस जीतकर आरआर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़कर राजस्थान रॉल्यस को अच्छी शुरुआत दिलाई। नौवें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने वैभव सूर्यवंशी को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 46 रन बनाये। 11वें ओवर में वरुण ने ध्रुव जुरेल (पांच) का शिकार कर लिया।

अगले ओवर में सुनील नारायण ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर आरआर को बड़ा झटका दिया। जायसवाल ने 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। इसके बाद केकेआर के गेंदबाजों ने आरआर के लगातार विकेट झटकते हुए उनके रन बनाने पर विराम लगा दिया।

कप्तान रियान पराग (12) को भी वरूण चक्रवर्ती ने आउट किया। डॉनोवन फ़रेरा (सात) का सुनील नारायण ने शिकार किया। रवींद्र जडेजा (नौ) और रवि बिश्नोई (शून्य) को कार्तिक त्यागी ने आउट किया। आरआर ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 155 रनों का स्कोर बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन- तीन विकेट लिये। सुनील नारायण को दो विकेट मिले।

ये भी पढ़ें :

लखनऊ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में होगी आईपीएल की लाइव स्क्रीनिंग