death - Amrit Vichar

Road Accident: मैनपुरी और मुजफ्फरनगर में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत
मैनपुरी/मुजफ्फरनगरः मैनपुरी जिले में सड़क दुर्घटना में एक दंपति सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि मुजफ्फरनगर में एक अलग सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और अन्य महिला घायल हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दोनों घटनाएं मंगलवार रात को हुईं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) गणेश साहा ने बताया कि मैनपुरी में कोतवाली पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत देवी रोड पर शीतला देवी मंदिर के पास दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक पिकअप वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद निवासी पीड़ित धर्मेंद्र सिंह (50), उनकी पत्नी बेबी (48) और तवेपुर गांव के संजय सिंह (40) एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, पिकअप और वैगन आर कार एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पिकअप अनियंत्रित हो गई और मोटरसाइकिल से टकरा गई जिससे तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

साहा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कहा कि मंगलवार रात मुजफ्फरनगर के चरथावल कस्बे में एक अलग घटना में रजबहा रोड पर एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से इमराना नामक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना में एक अन्य महिला घायल हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रविशंकर ने कहा कि दोनों महिलाएं सड़क के किनारे चल रही थीं तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे इमराना नहर में गिर गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जो वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने कहा कि चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

फर्रुखाबाद : टेम्पो और ट्रक में जोरदार, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत, 10 अन्य घायल
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर क्षेत्र में सोमवार को एक टेम्पो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 10 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के चाचूपुर मोड़ पर एक टेम्पो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें सतेन्द्र कुमार (33), उसकी पत्नी तनु (29) तथा युवराज नामक दो वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में टेम्पो सवार 10 अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि उनमें से चार को नाजुक हालत के मद्देनजर सैफई के हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि टेम्पो शाहजहांपुर स्थित अल्लाहगंज जा रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।

Ghazipur Minor Killed: गाजीपुर में लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए कहा कि उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस बीच पुलिस-प्रशासन ने मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कुछ दिन पहले विश्वकर्मा समाज की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि वह 29 अप्रैल को कटारिया गांव पहुंचकर पीड़िता के परिवार से मुलाकात करेंगे। इससे पहले सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव में गया जहां पथराव की घटनाएं सामने आईं।

इस बीच, शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ीपुर में विश्वकर्मा समाज की एक बेटी के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या, और फिर परिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने से रोकने के लिए धमकियां, हिंसा। हाथरस, कठुआ, उन्नाव और आज ग़ाज़ीपुर, यह एक पैटर्न है। मणिपुर की बेटी ने न्याय की राह देखते-देखते दम तोड़ दिया।"

गांधी ने इसी पोस्ट में दावा किया, "हर बार वही चेहरा - पीड़िता दलित, पिछड़ी, आदिवासी, गरीब। हर बार वही सच्चाई - अपराधी को संरक्षण, पीड़ित को प्रताड़ना। हर बार वही चुप्पी - सत्ता की, जिन्हें बोलना चाहिए था।" उन्होंने कहा, "जिस देश और प्रदेश में मां-बाप को अपनी बेटी की प्राथमिकी लिखवाने के लिए भीख मांगनी पड़े, उस देश की सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं।"

राहुल गांधी ने कहा, "दोषी पुलिस अफसरों पर कार्रवाई हो, परिवार को सुरक्षा मिले, उच्च स्तरीय जांच हो और तुरंत न्याय मिले। मोदी जी, मुख्यमंत्री जी जवाब दीजिए - आपके राज में बेटियां इतनी असुरक्षित क्यों हैं? ऐसे हालात में न्याय माँगा नहीं, छीना जाता है, और हम छीनकर लाएंगे।"

वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर इसी मामले पर लिखा, "गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में एक लड़की की हत्या के मामले में पहले केस दर्ज होने में आनाकानी, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां मिलना और दबंगों द्वारा अराजकता फैलाना यह दिखाता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर है।" उन्होंने कहा, "भाजपा राज में अब यही अघोषित कानून बन गया है कि जब भी किसी महिला पर अत्याचार होता है तो पीड़ित को ही और प्रताड़ित किया जाता है।"

वाद्रा ने कहा, "महिलाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी की बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा हैं। उन्नाव हो, हाथरस हो, प्रयागराज हो या गाजीपुर, जहां भी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, भाजपा अपनी पूरी सत्ता के साथ पीड़िता के खिलाफ, अत्याचारी के साथ खड़ी हो गई। देश भर की महिलाएं ये अंधेरगर्दी देख रही हैं।"

समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा था कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव 29 अप्रैल को गाजीपुर जिले के कटारिया गांव में जाकर पीड़िता के परिजन से मुलाकात करेंगे। इस बीच वाराणसी जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र में 14-15 अप्रैल की रात एक लड़की गायब हो गई थी और सुबह लगभग साढ़े पांच बजे यहां से तीन किलोमीटर दूर गंगा नदी के पुल के पास उसका शव मिला। उन्होंने कहा कि परिजन की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई और मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मोर्डिया ने कहा, "इस संबंध में पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मृतका के परिजन से मुलाकात की, उसके पिता से काफी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और उसी के आधार पर कार्रवाई गई ,जिसपर उन्होंने संतुष्टि प्रकट की।"

एडीजी ने कहा कि, "साथ ही उन्होंने यह अनुरोध किया कि त्वरित अदालत में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द आरोपी को सजा दिलाई जाए।" उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद कुछ बाहरी लोगों ने गांव में अशांति फैलाने का प्रयास किया।

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसाः कार के पलटने से तीन युवकों की मौत, चार अन्य घायल
सोनभद्रः सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर ग्राम लोढ़ी के पास एक कार के पलटने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।

थाना प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कन्हौरा गांव से एक बारात रायपुर थाना क्षेत्र के पौनी गांव गई थी। शनिवार भोर में आठ लोग जायलो कार में सवार होकर बारात से लौट रहे थे। लोढ़ी गांव के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे में नितीश यादव (25), जितेंद्र साहनी (22) और दिलीप पासवान (22) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चालक छोटेलाल (28) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक को झपकी आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gurbaksh Singh Grewal: ओलंपियन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन, हॉकी जगत में शोक की लहर
ज़िरकपुरः भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1968 मेक्सिको ओलंपिक के खिलाड़ी रहे गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने पंजाब में मोहाली जिले के जिरक पुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

गुरबख्श सिंह ग्रेवाल ने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ मिलकर इतिहास रचा था, जब दोनों सगे भाइयों ने एक साथ ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के इतिहास में एक अनोखा कीर्तिमान मानी जाती है।

वह पश्चिम रेलवे में वरिष्ठ खेल अधिकारी के रूप में भी कार्यरत रहे और खिलाड़ी के साथ-साथ प्रशासक के रूप में भी उन्होंने खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के पदाधिकारी इकबाल सिंह संधू ने ग्रेवाल के निधन पर शोक जताते हुए इसे हॉकी जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विभिन्न खेल और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

शामली में अज्ञात वाहन से टक्कर, मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत
मुजफ्फरनगरः शामली जिले में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शामली जिले के थानाभवन पुलिस थाना क्षेत्र में भेसानी इस्लामपुर गांव के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोपहिया वाहन पर सवार तीन युवक राजू (25), बिट्टू (23) और सुभाष (24) घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमरदीप कुमार के अनुसार, घायल युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन चालक की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है। सीओ ने कहा कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

मऊ में दिल दहला देने वाला हादसा: बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदलीं, एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 5 लोगों की मौत
मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को रोला दिया। बेटी की शादी संपन्न कर घर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार रात करीब 3 बजे दोहरीघाट थाना क्षेत्र के कुसुम्हा-बशारतपुर (या बसारथपुर) के पास गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर यह दर्दनाक घटना हुई। गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा गांव निवासी विनय श्रीवास्तव अपनी बेटी की शादी के लिए झारखंड के रांची गए थे। शादी समाप्त होने के बाद वह अपनी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, इकलौते बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव और दो चालकों के साथ स्कॉर्पियो वाहन से घर लौट रहे थे।

वाहन तेज रफ्तार में चल रहा था, तभी चालक को झपकी आ गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रहे भारी ट्रेलर से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और सभी सवार उसमें फंस गए।

इस हादसे में विनय श्रीवास्तव (उम्र विभिन्न रिपोर्ट्स में 53-60 वर्ष), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव, बेटे कृतार्थ श्रीवास्तव (27 वर्ष) और दो चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। पालतू कुत्ता भी इस दुर्घटना में जान गंवा बैठा।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद स्कॉर्पियो को काटकर सभी शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया है।

गांव में छाया मातम

रानीडीहा गांव में इस घटना से गहरा सदमा फैल गया है। शादी की खुशियां मनाते हुए लौट रहे परिवार की इस अचानक हुई त्रासदी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। लोग एक-दूसरे को सांत्वना दे रहे हैं और सड़क सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालकों की थकान और नींद को लेकर चेतावनी देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी यात्राओं में नियमित ब्रेक लेना और ड्राइवर को पर्याप्त आराम देना बेहद जरूरी है।

यूपी के बलिया में मरीज की मौत: पेट्रोल न मिलने पर बीच रास्ते में रुकी एंबुलेन्स, जिला प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
बलिया। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कथित तौर पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल न मिलने के कारण एक एंबुलेन्स के रास्ते में रुक जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) देवमणि मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को यह मामला संज्ञान में आया।

उन्होंने बताया कि बैरिया तहसील के पांडेपुर गांव निवासी छट्ठू शर्मा (50) की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एक निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। मिश्र के अनुसार, इसी दौरान पेट्रोल खत्म होने से एंबुलेंस रास्ते में बंद हो गई। ''परिजनों ने टेंगरही गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल देने का आग्रह किया, लेकिन पंप संचालक ने पेट्रोल न होने का हवाला देकर इनकार कर दिया।''

परिजनों का आरोप है कि समय पर पेट्रोल न मिलने से छट्ठू को जिला अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डीएसओ मिश्र ने कहा कि प्रकरण बेहद गंभीर है और पेट्रोल पंप संचालक को आपात स्थिति में एंबुलेंस को पेट्रोल देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि बैरिया के उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी की तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है जिसने जांच शुरू कर दी है। ''जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

ये भी पढ़ें :

अयोध्या में शिव मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे CM योगी : 1000 अतिथियों को आमंत्रण , अग्निशमन का 'हाईटेक कंट्रोल रूम' तैयार

जम्मू-कश्मीर में दिल दहला देने वाला हादसा: रामनगर के कानोटे गांव में पहाड़ी से गिरी बस, 7 की मौत, कई घायल
उधमपुर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भयानक सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को मातम में डाल दिया। रामनगर से उधमपुर जा रही यात्रियों से भरी एक सार्वजनिक बस रामनगर-उधमपुर हाईवे पर स्थित कानोटे गांव के पास पहाड़ी से नीचे गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री रामनगर से उधमपुर की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जताई चिंता

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर इस दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने उधमपुर के डिप्टी कमिश्नर मिंगा शेरपा से बात की है। उन्होंने लिखा कि कानोटे गांव में रामनगर से उधमपुर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

मंत्री ने प्रशासन से घायलों को तत्काल बेहतर इलाज मुहैया कराने और हादसे के कारणों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

बचाव कार्य जारी

घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चल रहा है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला जा रहा है। प्रशासन ने अस्पतालों में इमरजेंसी व्यवस्था कर दी है ताकि घायलों का तुरंत इलाज शुरू हो सके।

https://twitter.com/DrJitendraSingh/status/2046089820053934307?s=20

यह हादसा पहाड़ी इलाके की खराब सड़कों और संभवतः ओवरस्पीडिंग या ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुआ माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिक जानकारी का इंतजार

मौतों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। हम इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा : टक्कर के बाद कार और बस में लगी भीषण आग, छह लोग जिंदा जले
यादगीर। कर्नाटक के यादगीर जिले में शुक्रवार को देवपुर के पास एक कार और एक निजी बस की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई जिसने दोनों वाहनों को तुरंत ही अपनी चपेट में ले लिया। इससे कार में सवार लोग अंदर फंस गए और सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गई।

यह दुर्घटना सुरपुर तालुक के देवपुर के पास हुई। कार यादगिर से रायचूर की ओर जा रही थी, जबकि निजी बस बेंगलुरु से कलबुर्गी की ओर जा रही थी। स्थानीय लोग एवं राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे और आपातकालीन बचाव दल की सहायता की। दमकल एवं आपातकालीन सेवा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्टों के अनुसार, बस में सवार कुछ लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। कुछ बचे हुए लोगों को इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों वाहन कुछ ही सेकंड में आग की लपटों में घिर गए, जिससे बचाव कार्य बेहद मुश्किल हो गया।

अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि क्या तेज गति या सड़क की खराब स्थिति दुर्घटना का कारण बनी। यादगीर के पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया और बचाव एवं जांच कार्य का निरीक्षण किया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की व्यवस्था की गई। मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Amethi News: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
अमेठीः अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुसाफिरखाना थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विवेक सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला व बच्चों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी गई है। एसएचओ ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब होगी। मृतक बच्ची की उम्र तीन वर्ष के आसपास है जबकि घायल लड़के की उम्र लगभग छह वर्ष है।

मुसाफिरखाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्सक हिंदेश द्विवेदी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस एक अज्ञात महिला व उसके दो बच्चों को लेकर अस्पताल आयी, जिनमें महिला और एक बच्ची की मौत हो चुकी थी जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल था। लड़के को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय गौरीगंज ले जाया गया है।

Gurugram News: सीवर की सफाई के दौरान दो सफाईकर्मियों की मौत, एक की हालत गंभीर
गुरुग्राम: हरियाणा में सीवर की सफाई करते समय कथित तौर पर जहरीली गैस के कारण दम घुटने से दो सफाईकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे फिरोजपुर झिरका नगरपालिका के कर्मचारी एनएच-248ए पर आंबेडकर चौक के पास एक सीवर की सफाई कर रहे थे, तभी यह घटना हुयी।

पुलिस के अनुसार, सीवर की सफाई के लिए गए एक मजदूर के काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर दूसरा मजदूर उसकी तलाश में उतरा, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद चिंतित मजदूरों ने तीसरे मजदूर को नीचे भेजा, जिसने चिल्लाना शुरू कर दिया और वहां मौजूद अन्य लोगों को सतर्क कर दिया। यहां एक जेसीबी मशीन की मदद से चलाए गए बचाव अभियान में तीनों श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया; हालांकि, उनमें से दो की पहले ही मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि तीसरे मजदूर को मंडी खेड़ा के अल आफिया सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। श्रमिकों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से ठेकेदार फरार है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह दुर्घटना जहरीली गैस के कारण दम घुटने से हुई। मामले की जा रही है।