MORADABAD - Amrit Vichar

मुरादाबाद : शादी में गए थे परिजन, तो बेटे ने कर दिया कांड, रेत दिया चाकू से बहन का गला, वजह जान पुलिस भी हैरान
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गांव फरैंदी निवासी भारत सिंह सैनी मुरादाबाद की एक निर्यात फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार की रात वह घर से अपनी पत्नी कुसुम, दो बेटियों और एक बेटे भोला के साथ मुरादाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

घर पर केवल उनका बड़ा बेटा विक्की सैनी (30) और सबसे छोटी बेटी रीता (17) ही मौजूद थे। आधी रात के करीब 12:40 बजे हंसी-खुशी परिवार जब घर लौटा, तो दरवाजा खुला देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर के भीतर प्रवेश करते ही माँ कुसुम ने बेटी रीता को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे में जाने पर रीता का गर्दन कटा हुआ लहूलुहान शव देख परिजनों के होश उड़ गए।

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दिल दहलाने वाली क्रूरतम घटना के बाद आरोपी विक्की सैनी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से अपने खून से सने हाथ और मुँह धोया, और काफी देर तक शव के पास बैठा रहा। बाद में वह इत्मीनान से छत पर जाकर बैठ गया। जब परिजनों ने उससे घटना के बारे में पूछा, तो उसने गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि कोई अज्ञात लड़का आया था और रीता की हत्या करके भाग गया।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान धर्मवीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और आरोपी विक्की सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठा जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर विक्की से पूछताछ करने के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए ऑनर किलिंग के दृष्टिकोण से भी गहनता से जांच की जा रही है। पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Moradabaad : स्कूल का जर्जर भवन बन रहा छात्रों की जान पर आफत
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सुविधा देने का सरकारी फरमान कागजों में दम तोड़ रहा है। महानगर के कई स्कूलों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण स्कूलों की हालत और भी खस्ता है। मुख्यमंत्री के आगामी भ्रमण कार्यक्रमों में सरकारी स्कूलों के भवनों की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की संख्या देखे जाने को लेकर विभाग के उच्चाधिकारी के आदेश के बाद भी जिले में शिक्षाधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। यह स्थिति बिलारी ब्लॉक के एक स्कूल मात्र की नहीं है। कई स्कूलों की हालत जर्जर है।

बिलारी ब्लॉक के अन्तर्गत प्राथमिक स्कूल भिंडवारी (अंग्रेजी माध्यम) के भवन की स्थिति जर्जर है। पांच कमरों के इस स्कूल में एक कमरा लगभग दो दशक से इतना जर्जर है कि इसके सीलिंग का प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ गया है। दीवारों के ईंटें प्लास्टर गिरे प्लास्टर के झरोखे से बदहाली को निहार रहे हैं। इस स्कूल में वर्तमान में 130 छात्र नामांकित हैं। जबकि नामांकन बढ़ने पर यह संख्या 150 के आसपास पहुंच जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में यह अंग्रेजी माध्यम के इस सरकारी स्कूल की बदहाली से बच्चों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो रहा है। 15 वर्षों से खस्ताहाल इस कमरे की सुध लेने की जहमत किसी शिक्षाधिकारी ने नहीं उठाई। स्कूल बिलारी-सिरसी मुख्य मार्ग पर स्थिति होने के चलते बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए अधिकतर समय स्कूल का गेट बंद रखना शिक्षकों की लाचारी है। इस स्कूल में प्रधानाध्यापक सहित 6 शिक्षक हैं। लेकिन फिर भी यहां संसाधन को ठीक करने में विभाग की रूचि नहीं दिख रही है।

प्राथमिक स्कूल भिंडवारी (अंग्रेजी माध्यम) के प्रधानाध्यापक विशाल यादव का कहना है कि स्कूल के इस जर्जर कमरे का उपयोग छात्रों की पढ़ाई में नहीं हो पाता है। उन्होंने बताया कि 2010 से वह इस दूरस्थ विद्यालय में तैनात हैं। स्कूल के इस जर्जर कमरे को ठीक कराने के लिए उन्होंने ब्लॉक के पूर्व खंड शिक्षाधिकारियों के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखकर आग्रह किया। लेकिन स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

High Court : धर्मांतरण कराने की आरोपी छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सहपाठी को कथित तौर पर बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म अपनाने लिए विवश करने की आरोपी 12वीं कक्षा की दो छात्राओं के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने से इनकार कर दिया। आरोपी छात्राओं के खिलाफ उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

न्यायमूर्ति जेजे मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए युवाओं द्वारा दूसरों पर अपना धर्म या विश्वास थोपने की चिंताजनक प्रवृत्ति को भी संज्ञान में लेते हुए कहा कि अधिनियम के तहत इस रुख पर अंकुश लगाया जाना आवश्यक है।

अदालत ने बृहस्पतिवार को दिए निर्णय में कहा, "हमें इस स्थिति के प्रति सचेत रहना चाहिए कि 2021 का अधिनियम समाज में उत्पन्न हो रही ऐसी स्थिति को रोकने के लिए बनाया गया है, जिसमें कुछ लोग अपने धर्म का प्रचार प्रसार नहीं करते, बल्कि उसे दूसरों पर थोपते हैं। अगर युवाओं में इस तरह का रुझान देखने को मिलता है तो यह और भी चिंताजनक है।"

अदालत ने कहा, "यह युवाओं के जीवन का वह समय है, जहां उन्हें शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में अपने कौशल को विकसित करने के बारे में अधिक सोचना चाहिए और खुद को समाज व राष्ट्र की सेवा में समर्पित करना चाहिए।" अदालत ने कहा, "अगर इस स्थिति को शुरुआती चरण में ही नहीं रोका गया तो इससे कानून का उद्देश्य विफल हो जाएगा। जिस उद्देश्य के लिए यह कानून बनाया गया है, उसे शुरू में ही अभियोगों को समाप्त कर विफल नहीं किया जा सकता।"

मुरादाबाद में 12वीं कक्षा की छात्रा के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि उसकी बहन को याचिकाकर्ता अलीना और शाबिया समेत पांच मुस्लिम छात्राओं ने स्थानीय ट्यूशन सेंटर पर बुर्का पहनने और इस्लाम धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर किया।

पीड़िता ने दिसंबर, 2025 में एक विशेष घटना का उल्लेख भी किया, जिसमें इन पांच लड़कियों ने उसे बुर्का पहनाया था। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी लड़कियों ने उसे मांसाहारी खाने के लिए लुभाया। याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि याचिकाकर्ताओं को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं देनी हैं और वह उक्त प्राथमिकी की वजह से पढ़ाई पर ध्यान देने में असमर्थ है।

अदालत ने 11 पृष्ठों के निर्णय में कहा कि केस डायरी में एक गली में लगे सीसीटीवी कैमरे की वीडियो का जिक्र है, जिसमें पीड़िता को याचिकाकर्ता और अन्य सह आरोपियों द्वारा बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा है। अदालत ने यह भी पाया कि केस डायरी में जांच के दौरान संग्रहित "कई सामग्रियां" हैं जिससे प्रथम दृष्टया एक ऐसे मामले का खुलासा होता है जिसकी गहन जांच की जरूरत है। अदालत ने सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उक्त प्राथमिकी रद्द करने से इनकार कर दिया।

रेल यात्री सुविधाओं और राजस्व वृद्धि पर हुई चर्चा, PCCM ने उत्तर रेलवे के सभी मंडलों के अधिकारियों संग की बैठक
लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) प्रवीण पाण्डेय का वाराणसी जंक्शन पर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला और जम्मू मंडलों के वाणिज्यिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नॉन-फेयर रेवेन्यू (एनएफआर) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सभी मंडलों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एनएफआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के उपरांत पीसीसीएम ने वाराणसी जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। उन्होंने रोप-वे का भी निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जाए तथा नवाचार के माध्यम से एनएफआर के स्रोतों को बढ़ाकर रेलवे की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।

Bareilly : मुरादाबाद में तैनात दरोगा की बरेली जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बरेली, अमृत विचार। मुरादाबाद में तैनात दरोगा की बरेली जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई है।

थाना सुभाष नगर की ग्रीन वैली कॉलोनी निवासी दरोगा शरद कुमार मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाने में तैनात थे। वह रविवार को प्रयागराज से लौट रहे थे। ट्रेन से उतरने के बाद वह जैसे ही जंक्शन के प्लेटफार्म 2 पर उतरे तो अचानक गश खाकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें सीपीआर देने का प्रयास किया, मगर कुछ ही देर में उनकी सांसें थम गईं। सूचना पर रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। दरोगा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह लंबे समय तक बरेली कोतवाली में भी तैनात रहे थे। बता दें कि शनिवार को घर में पहुंचे सिपाही धर्मवीर सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

UP: कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित 15 लाख की प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन गिरफ्तार, दो फरार
रामपुर, अमृत विचार। थाना कोतवाली पुलिस और औषधि निरीक्षक रामपुर द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख रूपये की कीमत के कोडीनयुक्त कफ सीरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अक्षय मुरादाबाद, जीशान मुरादाबाद और जब्बार निवासी ग्राम इमरता थाना अजीमनगर रामपुर के पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

रविवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने मामले का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11 अप्रैल को रात्रि को थाना कोतवाली एवं औषधि निरीक्षक रामपुर की संयुक्त टीम द्वारा रोकथाम अवैध बिक्री व भंडारण की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अक्षय निवासी मौहल्ला गुङिया बाग नवाबपुरा थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद,  जीशान पुत्र दिलशाद हुसैन निवासी ग्राम चमरुआ थाना मुण्डापाण्डे जनपद मुरादाबाद और जब्बार पुत्र आदिल हुसैन निवासी ग्राम इमरता थाना अजीम नगर जनपद रामपुर को आश्रम पद्धति रोड पर खाली मैदान से गिरफ्तार किया है।

इनके पास से कुल 33 पेटी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए हैं। इनमें 226 शीशी वेस्कोडेस्क, 2992 शीशी कोडेकटस टीआर, 144 शीशी वेरीकोफ नशे का सीरप हैं। 35 डिब्बे जिसमें कुल 8400 ट्रामाडोल कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी,एक डस्टर गाड़ी भी बरामद की है। इनके पास से 21500 रुपये व 5 मोबाईल भी बरामद किए हैं। वहीं नाजिम निवासी नसीम गंज थाना टांडा रामपुर और सरफराज उर्फ चिम्पैंजी निवासी कोहीनूर तिराहा थाना कटघर मुरादाबाद अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी वाली टीम में उपनिरीक्षक रितेश कुमार, उपनिरीक्षक सनी खैवाल, उपनिरीक्षक मनोज कुमार द्वितीय, औषधी निरीक्षक मुकेश कुमार , औषधी अनुसेवक केपी सरन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Uttrakhand: गैस रिफिलिंग रैकेट का खुलासा, डिलीवरी सिस्टम पर भी संदेह
रामनगर, अमृत विचार। बीते दिनों स्थानीय प्रशासन ने गैस रिफिलिंग के अवैध धंधे का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण में गैस सप्लाई करने वाले डिलीवरी बॉय की संलिप्तता की भी चर्चा सामने आ रही है।गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में से एक अमन ने पूछताछ में एचपी गैस एजेंसी में सिलेंडरों की होम डिलीवरी करने की बात कही थी, जबकि दूसरा आरोपी शहजाद टेंपो चालक है।

कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपियों का बड़ा भाई इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडरों की होम डिलीवरी का काम करता है। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक दीप कुमार आर्य ने बताया कि ठेकेदार के माध्यम से सिलेंडर होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारी को हटा दिया गया है।

साथ ही मामले में ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों से आरोपी ठेकेदार के माध्यम से सिलेंडर सप्लाई का कार्य कर रहा था। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, एचपी गैस एजेंसी के मालिक निजामुद्दीन ने बताया कि अमन उनकी एजेंसी में काम नहीं करता था। उसके पास सिलेंडर कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।

UP: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टैंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल
टांडा, अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के मलहूपुरा के पास शुक्रवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारियों से भरे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य और ऑटो चालक घायल हो गए। परिवार एक समारोह से खुशियां मनाकर लौट रहा था, लेकिन इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

जानकारी के अनुसार टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लम्बापुरी सूरजपुर निवासी उस्मान का परिवार शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दौलपुरी (थाना भगतपुर) गया था, जहाँ शनिवार को शादी होनी है। देर रात वापसी के दौरान, जैसे ही उनका ऑटो मलहूपुरा के नजदीक पहुंचा, एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने बिलकीस 55 पत्नी उस्मान को मृत घोषित कर दिया वहीं आयशा, रिहाना पुत्री उस्मान, मरजीना पत्नी मुबश्शर अली, बिलकीस की भांजी मुनीफा और ऑटो चालक अब्दुल करीम को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया। बिलकीस की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला अपने पीछे तीन बेटियां और चार बेटे छोड़ गई है।

एचपीवी टीकाकरण: बरेली प्रदेश में आगे...शाहजहांपुर में शुरुआत भी नहीं, बदायूं में सिर्फ तीन ने लगवाया टीका
बरेली, अमृत विचार। प्रदेश में चल रहे एचपीवी (सर्वाइकल कैंसर रोधी) टीकाकरण अभियान में बरेली दूसरे सप्ताह तक सबसे आगे रहा है, जबकि मंडल में शाहजहांपुर में शुरुआत भी नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश में कुल 2559 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है, जिसमें अकेले बरेली में 741 किशोरियों का टीकाकरण हुआ।

अन्य जिलों की बात करें तो मुरादाबाद में 426 और पीलीभीत में 245 किशोरियों को टीका लगाया गया है। इसके विपरीत बदायूं जिले में स्थिति चिंताजनक है, जहां अब तक सिर्फ तीन लोगों को ही टीका लगाया जा सका है। शाहजहांपुर की स्थिति और खराब है। यहां अभी तक टीकाकरण की शुरूआत भी नहीं हो सकी है।

बरेली जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन और उनकी टीम द्वारा चलाए गए जागरुकता अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है। स्कूलों और समुदाय स्तर पर चलाए गए विशेष कार्यक्रमों के कारण यहां अधिक संख्या में किशोरियां टीकाकरण के लिए आगे आई हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी प्रशांत रंजन ने बताया कि जागरूक परिजन बेटियों को लेकर अपने आप अस्पताल और टीकाकरण सेंटर पर पहुंच रहे हैं। देहात इलाकों में बने कोल्ड चेन सेंटर पर भी टीकाकरण किया जा रहा है।

ATS कर रही हारिस के रिमांड की अर्जी की तैयारी, बुधवार को कोर्ट में अर्जी डालने के लिए दस्तावेज तैयार
लखनऊ, अमृत विचार: मुरादाबाद से गिरफ्तार सहारनपुर का रहने वाला आईएसआईएस का हारिस अपने साथ बीडीएस की पढ़ाई करने वाले सहापाठियों का ब्रेनवॉश भी करता था। एटीएस को उसके लैपटॉप व मोबाइल में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कई करीबी दोस्तों से एटीएस ने मंगलवार को पूछताछ किया। वहीं, हारिस के रिमांड की तैयारी पूरी हो गई है। एटीएस बुधवार को कोर्ट में अर्जी डालेगी।

एटीएस के मुताबिक हारिस ने मुरादाबाद के साथ सहारनपुर, संभल, अमरोहा, बरेली समेत एक दर्जन से अधिक जिलों के युवाओं को अपने अलग ग्रुप ''अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन'' से जोड़ा था और उनको जिहादी गतिविधियां अंजाम देने के लिए उकसा रहा था। जांच में हारिस का दिल्ली बम धमाके अंजाम देने वाले डॉक्टर्स के माड्यूल से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

हालांकि एटीएस को शक है कि आईएसआईएस भी जैश ए मोहम्मद की तरह डॉक्टर्स का माड्यूल तैयार कर रहा है। इसी वजह से इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हारिस किन आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में था और उनसे क्या निर्देश मिले थे। एटीएस उसके लैपटॉप और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच भी कराने की तैयारी में है। ताकि मिटाये गये मैसेज भी रिकवर किए जा सके। इसके अलावा उसके सभी सोशल मीडिया के ग्रुप को भी खंगाला जा रहा है। ताकि पूरे गिरोह को बेनकाब किया जा सके। एटीएस की टीम हारिस के कुछ साथियों पर नजर रखे हुए है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां संभावित हैं।

यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई : मुरादाबाद में आईएसआईएस से जुड़े होने के आरोप में छात्र गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से जुड़े होने के आरोप में 19 साल के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। एटीएस के एक बयान के अनुसार रविवार को मुरादाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सहारनपुर जिले के मानक मऊ इलाके के रहने वाले हारिस अली के रूप में हुई है।

बयान में कहा गया है कि यह गिरफ्तारी भारत में सक्रिय आईएसआईएस से जुड़े ऑनलाइन नेटवर्क की गतिविधियों की जांच के दौरान की गई। अधिकारियों ने बताया कि हारिस अली बीडीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है और उस पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया मंच और इंस्टाग्राम, सेशन और डिस्कॉर्ड जैसे एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के जरिए आईएसआईएस के कार्यकर्ताओं और हमदर्दों से जुड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि एटीएस को खुफिया जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में कुछ लोग ऑनलाइन ग्रुप बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि इन ग्रुप का मकसद आईएसआईएस की आतंकवादी विचारधारा और भारत समेत पूरी दुनिया में शरिया-आधारित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने के उसके लक्ष्य का प्रचार करना, और भारत में इस आतंकी संगठन को मजबूत करने के लिए लोगों की भर्ती करना था।

अधिकारियों ने बताया कि इन ग्रुप का इस्तेमाल कथित तौर पर प्रचार सामग्री, चरमपंथी साहित्य और आईएसआईएस की गतिविधियों से जुड़े निर्देश साझा करने के लिए किया जाता था। बयान के अनुसार लखनऊ में एटीएस थाने में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया।

बयान के मुताबिक जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने कथित तौर पर छद्म नामों और वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल करके कई ग्रुप बनाए थे जिनका मकसद समान विचारधारा वाले लोगों की भर्ती करना और आईएसआईएस का प्रचार-प्रसार करना था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी "अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन" नाम से एक अलग ग्रुप भी संचालित करता था और भारत तथा विदेश में आईएसआईएस नेटवर्क से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बनाए रखता था। उन्होंने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए अदालत में पेश किया गया है।

Moradabad: अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध के चलते गहराया LPG गैस सिलेंडर और पेट्रोल संकट
मुरादाबाद, अमृत विचार। अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध का असर भारत पर भी पड़ रहा है। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद उसकी आपूर्ति का संकट गहरा रहा है। घरों में गैस सिलेंडर खत्म होने से पहले ही हर उपभोक्ता उसे भराने में लगा है। हालांकि सरकार के आदेश पर आयल कंपनियों ने बुकिंग के नये नियम लागू कर दिया है। जिससे 25 दिन से पहले गैस की बुकिंग न होने से लोग मुश्किल में पड़ गए हैं। यह स्थिति मंडल के सभी जिलों में बनी हुई है।

जिन उपभोक्ताओं के पास केवल एक कनेक्शन, उनके सामने संकट सबसे अधिक है। गैस कब खत्म हो जाए इससे उनकी चिंता बढ़ गई है। वहीं दो सिलेंडर रखने वाले भी उसे भराने के लिए बुकिंग कर रहे हैं लेकिन पिछली रिफिलिंग के बाद 25 दिन के नियम ने उनको चक्कर में डाल दिया है। समस्या यह है कि यदि गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो वह किस पर खाना पकाएंगे। वहीं, अनाधिकृत तरीके से छोटा गैस सिलेंडर रिफिल करने वाले भी अवसर का लाभ लेने में जुट गए हैं। ऐसे दुकानदारों ने 30 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ा दिए हैं। अब चार किलो के छोटे गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए 90 की जगह 120 रुपये प्रति किलो का रेट ले रहे हैं। इस अवसर से छोटे सिलेंडर रिफिल करने वालों की चांदी हो गई है। हालांकि, सरकार के सख्त संदेश के बाद रिफिलिंग का काम चोरी छिपे चल रहा है। वहीं, गैस एजेंसियों के हाकर भी बुक सिलेंडर दूसरों को बेचकर मुनाफा कमाने में जुट गए हैं। वहीं, पेट्रोल पंपों पर भी लोग पेट्रोल डीजल लेने में जुट गए हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार के संकट से इनकार किया जा रहा है।

गैस एजेंसियों पर पहुंचे अधिकारी, स्टॉक सत्यापन कर देखा बैकलॉग
अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच खाड़ी देशों की वर्तमान वैश्विक स्थिति में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित कराने और कालाबाजारी व जमाखोरी पर नियंत्रण के लिए बुधवार को जिलाधिकारी अनुज सिंह के निर्देश पर टीमों ने गैस वितरक एजेंसियों पर पहुंच कर जांच की। रास्ते में जा रहे गैस लदे वाहन को भी रोक कर चेक किया।

जिला आपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि बिलारी गैस एजेंसी बिलारी, राष्ट्रीय भारत गैस एजेंसी ईंधनपुर नगला, मेसर्स रिलायंस गैस एजेंसी पीलीकोठी मुरादाबाद, मेसर्स रजा गैस एजेंसी सूरजनगर, मेसर्स सीजेएचएम कांठ, हरिकृपा गैस एजेंसी डिलारी, मो. शफी इंडेन वितरक ठाकुरद्वारा, सुगंध एचपी गैस एजेंसी ग्राम नवादा, शिव साईं भारत गैस ठाकुरद्वारा की मौके पर पहुंच कर जांच की गई। मौके पर मिले उपभोक्ताओं का बयान भी लिया गया। एजेंसियों पर स्टॉक सही पाया गया। अधिक दिनों का बैकलॉग नहीं पाया गया। निर्देश दिया गया कि किसी प्रकार की जमाखोरी व कालाबाजारी नहीं होना चाहिए। अन्यथा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

होटल वालों को मिल रहा पांच किलो गैस से भरा कामर्शियल सिलेंडर
रामपुर, अमृत विचार: : होटलों और रेस्टोरेंट में लकड़ी और कोयले की भट्टी पर व्यंजन तैयार हो रहे हैं। होटल वालों को पांच किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर दिया जा रहा है, जबकि पूरे दिन में औसतन 15 किलो गैस खर्च होती है। गैस की किल्लत के चलते होटल और रेस्टोरेंट संचालक पुरानी डगर पर लौट आए हैं। होटल और रेस्टोरेंट स्वामियों ने कोयले और लकड़ी की भट्टियों पर रोटी और सब्जियां बनाना शुरू कर दिया है। गैस ने आदत बिगाड़ दी है अब लकड़ी के चूल्हों और कोयले की भट्ठियों पर काम करना मुश्किल हो जाएगा। घरेलू गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को ही ओटीपी से मिलेगी। गैस की किल्लत होने पर अमृत विचार ने होटल और रेस्टोरेंट संचालकों से बातचीत की।

गैस सिलेंडर की किल्लत की अफवाह से बढ़ी परेशानी
बुधवार को गजरौला में भारत गैस एजेंसी के कार्यालय के बाहर गैस सिलेंडर रिफिल कराने आए ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। कई लोगों ने सिलेंडर की आपूर्ति में देरी को लेकर एजेंसी के भीतर नाराजगी जताते हुए हंगामा भी किया। गजरौला में घर-घर सिलेंडर पहुंचाने वाले डिलीवरी मैन के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है। चर्चा और आफवाह से आम लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। खासकर गृहिणियां काफी चिंता में हैं। जिन परिवारों के पास एक या दो ही सिलेंडर हैं, वे रिफिल न होने के कारण इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं।

उधर, इस स्थिति के बीच बाजार में बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। कई लोग संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए इंडक्शन चूल्हे खरीदते दिखाई दे रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री में काफी बढ़ोत्तरी हुई है।