hospital admission - Amrit Vichar

लखनऊ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: किसान हॉस्पिटल पर लगेगा जुर्माना, युवक की मौत के बाद एक्शन
लखनऊ, अमृत विचार: दुबग्गा के किसान हॉस्पिटल में बिना पंजीकरण मरीज भर्ती किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। जांच में खुलासा हुआ कि जिस समय मरीज को भर्ती किया गया था, उस वक्त अस्पताल का पंजीकरण ही नहीं था। अब क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अफसरों ने साफ किया है कि जुर्माना कोषागार में जमा न होने तक अस्पताल संचालन पर रोक लगाई जाएगी।

मामला हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के मढरिया खेड़ा गांव निवासी महेश के बेटे सूरज (18) की मौत से जुड़ा है। हादसे में पैर जख्मी होने के बाद परिजन पहले हरदोई के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे, जहां से दलाल ने उन्हें दुबग्गा स्थित किसान हॉस्पिटल भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक, सूरज को 13 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ऑपरेशन वहीं करने के बजाय दूसरे निजी अस्पताल ले जाया गया। ऑपरेशन के बाद दोबारा किसान हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और इस दौरान परिजनों को मरीज से मिलने तक नहीं दिया गया। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के चलते 15 अप्रैल की सुबह सूरज की मौत हो गई।

परिजनों की शिकायत पर नर्सिंग होम सेल के नोडल डॉ. एपी सिंह ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। जांच में सामने आया कि अस्पताल संबंधित अवधि में बिना पंजीकरण संचालित हो रहा था। अब विभागीय कार्रवाई तेज कर दी गई है। डॉ. एपी सिंह का कहना है कि अस्पताल पर जल्द जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

मां हॉस्पिटल पर भी मेहरबानी के आरोप

उधर, माल क्षेत्र स्थित मां हॉस्पिटल को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यहां बच्चे के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया था। जांच में सीएचसी प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने अस्पताल का पंजीकरण न होने की रिपोर्ट भेजी थी।

आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों और अस्पताल संचालक की मिलीभगत से तीन दिन के भीतर अस्पताल का पंजीकरण करा दिया गया और जांच भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई। इतना ही नहीं, क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत लगने वाला 50 हजार रुपये का जुर्माना भी नहीं वसूला गया। अवैध रूप से संचालित अस्पताल को वैध बनाकर संचालन की अनुमति देने के आरोप अब विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  :

यूपी पुलिस का रेडियो नेटवर्क होगा हाईटेक, सभी थानों की सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनेगा सेंट्रल डैशबोर्ड

प्रयागराज में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र स्थित जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल, रहिमापुर में ऑपरेशन के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेमापुर निवासी महिला को पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी गई, जिसके लिए परिजनों से करीब 50 हजार रुपये जमा कराए गए। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उसे लगातार उल्टी, कमजोरी समेत अन्य दिक्कतें बनी रहीं। इसके बावजूद समुचित उपचार नहीं किया गया।

हालत बिगड़ने पर दोबारा ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला की स्थिति और गंभीर हो गई और गुरुवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि बिना समुचित जांच के ऑपरेशन किया गया, जिससे उसकी जान चली गई। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अस्पताल को सील करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें :

यूपी के युवाओं में स्टार्टअप का क्रेज: 10 हजार से अधिक उद्यमियों ने रचा इतिहास, लखनऊ और आजमगढ़ जिलों ने मारी बाजी

बाराबंकी : चाय बनाने को लेकर हुआ विवाद तो विवाहिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पत्नी ने गुस्से में आकर आग लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय भर्ती किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के आजाद नगर मोहल्ले निवासी संजय मौर्य और उनकी पत्नी प्रिया मौर्य के बीच सुबह की चाय बनाने के लेकर विवाद हो गया।

देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर प्रिया ने अपने ऊपर घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर घर वाले और पड़ोसी दौड़े किसी तरह आग बुझाई और गंभीर अवस्था में प्रिया को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

रामपुर : मिलक में रिश्ते के मामा ने दो वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म
मिलक, अमृत विचार। रिश्ते के मामा ने अपनी दो साल  की भांजी के साथ जंगल  में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची को खून में सना देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उसको उपचार के लिए अस्पताल  ले जाया गया। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई का मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे स्थित दुलारी गांव निवासी साला बाबूराम उसके भाई के घर पर काफी समय से रह रहा था। आरोप है कि बुधवार दोपहर वह फास्ट फूड की ठेली लेकर गांव में गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ व्यस्त थी। मौके का फायदा उठाकर आरोपी साला बाबूराम उसकी दो वर्षीय पुत्री को जंगल में घुमाने के बहाने ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घायल अवस्था में घर पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को रोते हुए  देखकर परिजन घबरा गए। खून निकलता देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिजन उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका उपचार कराया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित के परिजन की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

मामला क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घोर कलयुग में रिश्तेदार ही अपनों की इज्जत लूटकर तार-तार कर रहे है। ऐसा ही मामला  मिलक का है। जहां एक रिश्ते के कलयुगी मामा  ने अपनी दो वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

ये भी पढ़ें - रामपुर : वन विभाग ने 150 क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी, वन तस्कर फरार...एक बाइक और कार को किया सीज

कासगंज: ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चार लोग घायल
कासगंज, अमृत विचार। सोमवार की सुबह बाईपास मार्ग पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

सुबह बाईपास पर ग्राम बहेड़िया के निकट ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार 40 वर्षीय टंडन गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता,  60 वर्षीय रामचंद्र गुप्ता पुत्र बेचेलाल, 10 वर्षीय अभिषेक पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता, 30 वर्षीय रिषिपाल पुत्र धर्मपाल निवासी बिनावर थाना बिनावर जनपद बदायूं, घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग एवं राहगीर एकत्रित हो गए। जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अभिषेक की स्थिति गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर क्राइम मनोज शर्मा ने बताया ट्रक पुलिस के कब्जे में है चालक मौके से फरार हो गया घायलों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - कासगंज: ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में जिले को मिला प्रथम स्थान