arrested - Amrit Vichar

Meerut News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, 24 घंटे में गिरफ्तार
मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने पिता की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 30 अप्रैल की है जब रसूलपुर धौलडी गांव निवासी रियाज (54) ने अपने पिता ऐजाज (72) को लाइसेंसी पिस्तौल से तीन गोलियां मार दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रियाज के पिता ने करीब 4.5 बीघा जमीन बेचकर धनराशि अपने खाते में जमा किया था जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद था। आरोपी अपने हिस्से की मांग कर रहा था और इसी विवाद के चलते उसने घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इस संबंध में जानी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने धौलडी बम्बा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल, दो कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

क्रिकेटर्स की शर्मनाक हरकत... दो खिलाड़ियों को किया गया गिरफ्तार, महिला डॉक्टरों का नहाते हुए बनाया वीडियो
कोलंबोः कोलंबो में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसमें श्रीलंका की अंडर-19 क्रिकेट टीम के दो युवा खिलाड़ियों को एक होटल में महिलाओं की निजता भंग करते हुए पकड़ा गया। नाराहेनपिटा इलाके के एक निजी होटल में इन खिलाड़ियों पर आरोप है कि उन्होंने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर बाथरूम में नहाती हुई महिला डॉक्टरों का चुपचाप वीडियो रिकॉर्ड किया।

पुलिस के अनुसार, कई महिला डॉक्टर एक प्रोफेशनल कॉन्फ्रेंस के लिए होटल में ठहरी हुई थीं। इन महिलाओं की शिकायत पर नाराहेनपिटा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवा क्रिकेटरों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने बाथरूम की छोटी दरारों और खुली जगहों का फायदा उठाया। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो को इंटरनेट पर कहीं शेयर किया गया है। बताया गया है कि इन खिलाड़ियों ने होटल में कुछ पुरुषों का भी गुप्त वीडियो रिकॉर्ड किया था।

दोनों आरोपियों को कोलंबो की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 5 लाख श्रीलंकाई रुपये की व्यक्तिगत जमानत पर रिहा कर दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 25 मई को निर्धारित है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर संकट

यह घटना ऐसे समय में आई है जब श्रीलंका क्रिकेट पहले से ही गंभीर संकट से गुजर रहा है। हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शम्मी सिल्वा समेत बोर्ड के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सरकार ने बोर्ड का प्रशासनिक नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है और एक 9 सदस्यीय अंतरिम ट्रांसफॉर्मेशन समिति का गठन किया गया है, जिसमें पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कुमार संगाकारा का नाम भी शामिल है।

श्रीलंका क्रिकेट का इतिहास ऐसे विवादों से भरा रहा है। वर्ष 2022 के टी20 विश्व कप के दौरान ऑलराउंडर दनुष्का गुणातिलका पर बलात्कार का आरोप लगा था, जबकि पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान भी यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिर चुके हैं।

यह नई घटना श्रीलंका क्रिकेट की छवि को और नुकसान पहुंचाने वाली साबित हो सकती है, जबकि युवा खिलाड़ियों से बेहतर आचरण की उम्मीद की जाती है। पुलिस जांच जारी है।

फर्रुखाबाद में कानूनगो समेत दो रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कर्रवाई
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानपुर मंडल की एंटी करप्शन टीम ने सदर तहसील में तैनात एक भूलेख निरीक्षक (कानूनगो) और उसके निजी सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर नादी निवासी किसान सर्वेश शाक्य ने अपनी लगभग सात बीघा जमीन की मेड़बंदी व पैमाइश कराने के लिए क्षेत्रीय भूलेख निरीक्षक विमल श्रीवास्तव से संपर्क किया था।

आरोप है कि कानूनगो ने इस कार्य के लिए 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बताया गया कि कई दिनों तक चक्कर काटने के बाद भी काम न होने पर पीड़ित किसान ने कानपुर मंडल एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। बाद में कानूनगो के निजी सहायक पवन सक्सेना के माध्यम से सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ।

एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर कृष्ण मोहन राय के नेतृत्व में गुरुवार शाम शहर के बजरिया मोहल्ले में स्थित कानूनगो के किराए के आवास के आसपास जाल बिछाया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शाम करीब 5:40 बजे किसान ने 15 हजार रुपये की रिश्वत निजी सहायक के माध्यम से कानूनगो तक पहुंचाई। इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद दोनों को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया, जहां देर रात तक आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लेखपाल कोतवाली पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया। एंटी करप्शन टीम शुक्रवार तड़के दोनों आरोपियों को अपने साथ कानपुर ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मिर्जापुर में मनबढ़ युवकों ने पुलिस चौकी में मचाया उत्पात, दरोगा को भी पीटा, तीन गिरफ्तार
मिर्जापुर। मिर्जापुर में जिला अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी में बुधवार रात में कुछ युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान दरोगा एवं पुलिसकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस के जवानों ने भाग कर किसी तरह खुद को बचाया। पुलिस ने इस मामले में तीन मनबढ़ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक विवेक चावला ने बताया कि बुधवार रात को एक टोटो चालक के वाहन से एक युवक को चोट लग गई थी। युवक और उसके साथी उसकी पिटाई कर रहे थे। पुलिस ने चालक को बचा कर थाने में कमरे में बंद कर दिया था। मनबढ़ अपराधी देहात कोतवाली के मेउली गांव है। अपने दो दर्जन साथियों को बुलाया और पुलिस से टोटो चालक को छोड़ने के लिए अड़ गए और पुलिस पर धावा बोल दिया जिसमें कांस्टेबल कमलेश पासवान और चौकी प्रभारी मनोज राय एवं दो अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

चौकी प्रभारी मनोज राय ने पांच नामजद और एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। श्री चावला ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच घटना का वीडियो वायरल हो गया जिसमें चौकी में पुलिस की पिटाई के दृश्य के साथ भाग-दौड़ का भी दृश्य है।नगर क्षेत्र में घटना की अच्छी खासी चर्चा है।

बाराबंकी : 63 किलो पोस्ता तृण के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
बाराबंकी,अमृत विचार। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स थाना बाराबंकी की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 163.231 किलोग्राम पोस्ता तृण बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 32 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही।
गिरफ्तार आरोपियों में सुमित वर्मा, मोहम्मद रफी और शिवकुमार वर्मा शामिल हैं, जो थाना जैदपुर क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने इनके पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 2,310 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। यह कार्रवाई 27 अप्रैल को ग्राम मचौची थाना जैदपुर क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान के पीछे बनी झोपड़ी से की गई। इस संबंध में थाना जैदपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से अधिक पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे और यह माल गांव के ही एक अन्य व्यक्ति द्वारा लाकर रखा गया था। पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे के नेटवर्क की जांच कर अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पूरी कार्रवाई को एएनटीएफ बाराबंकी टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया, जिसमें थाना जैदपुर पुलिस का भी सहयोग रहा।

मुरादाबाद : शादी में गए थे परिजन, तो बेटे ने कर दिया कांड, रेत दिया चाकू से बहन का गला, वजह जान पुलिस भी हैरान
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गांव फरैंदी निवासी भारत सिंह सैनी मुरादाबाद की एक निर्यात फैक्ट्री में काम करते हैं। रविवार की रात वह घर से अपनी पत्नी कुसुम, दो बेटियों और एक बेटे भोला के साथ मुरादाबाद में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

घर पर केवल उनका बड़ा बेटा विक्की सैनी (30) और सबसे छोटी बेटी रीता (17) ही मौजूद थे। आधी रात के करीब 12:40 बजे हंसी-खुशी परिवार जब घर लौटा, तो दरवाजा खुला देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। घर के भीतर प्रवेश करते ही माँ कुसुम ने बेटी रीता को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। कमरे में जाने पर रीता का गर्दन कटा हुआ लहूलुहान शव देख परिजनों के होश उड़ गए।

हैरान कर देने वाली बात यह रही कि दिल दहलाने वाली क्रूरतम घटना के बाद आरोपी विक्की सैनी ने साक्ष्य मिटाने के इरादे से अपने खून से सने हाथ और मुँह धोया, और काफी देर तक शव के पास बैठा रहा। बाद में वह इत्मीनान से छत पर जाकर बैठ गया। जब परिजनों ने उससे घटना के बारे में पूछा, तो उसने गुमराह करने का प्रयास करते हुए कहा कि कोई अज्ञात लड़का आया था और रीता की हत्या करके भाग गया।

घटना की सूचना ग्राम प्रधान धर्मवीर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची और आरोपी विक्की सैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकठ्ठा जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर विक्की से पूछताछ करने के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए ऑनर किलिंग के दृष्टिकोण से भी गहनता से जांच की जा रही है। पिता की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुलंदशहर तिहरे हत्याकांड : हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर थाना क्षेत्र में तिहरे हत्याकांड के बाद गिरफ्तार तीन आरोपियों में से एक, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। तिहरे हत्याकांड की घटना शनिवार रात एक जिम में हुई, जहां जीतू के जन्मदिन की पार्टी हो रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि कहासुनी के बाद एक ही परिवार के तीन लोगों अमरदीप (30), मनीष (28) और आकाश (18) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अनुसार जांच में पाया गया कि जीतू के जन्मदिन की पार्टी के दौरान आपसी कहासुनी होने पर दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी शोभित कुमार ने कहा, ''जन्मदिन की पार्टी में केक लगाने की बात सामने में आई है जिसके कारण यह विवाद हुआ। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।''

पीड़ित परिवार से ताल्लुक रखने वाले संजय ने बताया कि मनीष उनके छोटे भाई थे, आकाश भतीजे और अमरदीप उनके चाचा के बेटे थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर तीन आरोपियों-रूपेश, मयंक और नरेश को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी मयंक ने बताया कि उसने एक अवैध हथियार एक फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। खुर्जा नगर पुलिस और स्वाट टीम उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने वहां पहुंची।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इसी दौरान मयंक ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया और छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर गोली चला दी, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मयंक के पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुर्जा के ही निवासी मयंक के पास से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक खोखा बरामद हुआ है। कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

एक्शन में UP पुलिस : महाराजगंज में 327 किलो गांजा बरामद, वाराणसी और इटावा में भी गांजा जब्त, 6 लोग गिरफ्तार
महाराजगंज/वाराणसी/इटावा। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, वाराणसी और इटावा में गांजा बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 करोड़ रुपये से अधिक है।

पुलिस के अनुसार वाराणसी में एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा तथा इटावा जिले में चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया गया। उसने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों जिलों से छह तस्करों को गिरफ्तार कर 20 करोड़ 80 लाख रुपये से अधिक कीमत का अवैध गाजा बरामद किया।

एसएसबी के सहायक कमांडेंट दिनेश चंद्र बिस्वास ने बताया कि एक सूचना के आधार पर महाराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर टीम ने बिहार के गोपालपुर थानाक्षेत्र के रणजीत गिरी (37) को गिरफ्तार किया तथा उसके ट्रक से गांजे के 21 बंडल बरामद किये।

उन्होंने बताया कि आरोपी नेपाल से गांजा ट्रक से इलाके में आपूर्ति के लिए ला रहा था। बिस्वास ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद रणजीत गिरी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया गया तथा उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। सहायक कमांडेंट ने कहा कि रणजीत गिरी जिस गिरोह का हिस्सा है, उसका एक अन्य सदस्य फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने एक बयान जारी कर बताया कि उसने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया।

बयान के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जनपद के मुस्तफाबाद के अजय गिरी के रूप में हुई है जिसे रविवार को फुलवरिया पुल से 200 मीटर आगे वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर वाराणसी कैंट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि इटावा जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि शनिवार रात एसओजी/सर्विलांस एवं थाना सिविल लाइन पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी में एक कार से एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान शाहरुख़ (27), सौरभ सिंह (27), ऋषि सिंह (22) और भारत सिंह (36) के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के ख़िलाफ़ अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
बांदाः बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के करीब दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि दूलथोक मोहल्ले के निवासी सर्राफा कारोबारी तेज प्रताप सोनी उर्फ पप्पू (42) को शुक्रवार देर शाम करीब पौने नौ बजे गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असलम (55) को पकड़ लिया और मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पप्पू और आरोपी आपस में परिचित थे। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि संभवत: शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। वहीं, कस्बे के व्यापारियों और मृतक के परिजनों ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात जाम कर दिया। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जाम खोला गया।

बागपत : युवक पर लगा आतंकी गतिविधियों से लिप्त होने का आरोप, गिरफ्तार
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के रमाला गांव निवासी तुषार चौहान को आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप में नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसका संबंध हिजबुल्ला संगठन की आतंकी गतिविधियों से है। गिरफ्तारी के बाद गांव में हड़कंप मच गया है और पूरे क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों के अनुसार तुषार ने आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और फरवरी के बाद से वह गांव नहीं आया था। उसकी परवरिश और शुरुआती शिक्षा मेरठ में हुई थी। गांव में उसका पैतृक मकान पूरी तरह खंडहर हो चुका है, जिससे परिवार का गांव से संपर्क काफी कम हो गया था।

बताया जाता है कि तुषार के दादा गोवर्धन सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। उसके पिता शैलेंद्र मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, जबकि गांव में उसके चाचा खेती-बाड़ी करते हैं। तुषार के पकड़े जाने की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही है। गांव के विपिन कुमार ने बताया कि तुषार उनके चाचा का बेटा है और वह 20 फरवरी को गांव आया था।

उन्होंने बताया कि तुषार परिवार में सबसे कम पढ़ा-लिखा और अपने पिता का इकलौता पुत्र है। विपिन के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था और वह इस प्रकार की गतिविधियों में कैसे शामिल हुआ, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

गौतमबुद्धनगर : फर्जी रजिस्ट्री कर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर क्षेत्र ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी रजिस्ट्री करके लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों से स्कॉर्पियो गाड़ी, चार एटीएम कार्ड, और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं। गिरोह ने जारचा थाना क्षेत्र में करीब तीन करोड़ तीन लाख रुपये की ठगी की थी।

शुक्रवार को पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समाना नहर के पास एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गाजियाबाद निवासी प्रदीप राणा, बिहार निवासी खुशबू और ज्योत्सना शामिल हैं। इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने स्कॉर्पियो एन गाड़ी, चार एटीएम कार्ड और तीन सिम कार्ड बरामद किए हैं, जो ठगी में इस्तेमाल किए जाते थे। यह एक बड़ा गिरोह है, जिसका मुख्य सरगना का नाम टीटू राणा है। इस गिरोह में 20 से 25 लोग शामिल हैं, जिनमें महिलाएं भी हैं।

यह गिरोह खासतौर पर उन जमीनों को निशाना बनाता था, जिनके मालिक गांवों में रहते थे और उनकी जमीनों पर कब्जा नहीं था। फिर ये लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन जमीनों को तीसरे व्यक्ति को धोखे से बेच देते थे। गिरोह के सदस्य फर्जी कागजात तैयार करके जमीनों को बेचने का काम करते थे। इसके बाद, वे जमीन खरीदने के इच्छुक लोगों को ढूंढते थे और उन्हें फर्जी तरीके से बैनामा करा देते थे। जब खरीदार जमीन पर कब्जा लेने जाते थे, तो उन्हें ठगी का एहसास होता था।

इस तरह से गिरोह ने जारचा थाना क्षेत्र में लगभग तीन करोड़ रुपये की ठगी की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों से अब पुलिस पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना टीटू राणा की तलाश शुरू कर दी है, और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

इस गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं फिर से न घटें। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी जमीन या संपत्ति की खरीद-फरोख्त करते वक्त पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी फर्जी कागजात की जांच किए बिना कोई भी लेन-देन न करें।

लखनऊ में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, पत्नी समेत गुरुकुल संचालक गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
कानपुर। कानपुर में महाराजपुर क्षेत्र में 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीरामानुज भागवत वेद विद्यापीठ का संचालक सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा तथा हर्षिता सोनी शामिल हैं। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि पूर्वी दीन खेड़ा, राजाजीपुरम थाना पारा, लखनऊ स्थित श्रीरामानुज भागवत वेद विद्यापीठ के संचालक सौरभ मिश्रा पर आरोप है कि उसने ग्राम गौरिया थाना महाराजपुर निवासी 11 वर्षीय छात्र दिव्यांश के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने उबर के माध्यम से किराये की कार लेकर छात्र के शव को उसके गांव भिजवा दिया।

पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना महाराजपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 155/2026, धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सौरभ मिश्रा उर्फ कन्हैया मिश्रा तथा हर्षिता सोनी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लकड़ी का डंडा, चार सीसीटीवी कैमरे, वायर, सीसीटीवी पोर्ट स्विच, एडॉप्टर, वाई-फाई बॉक्स, छह मुहरें, इंक पैड, नीली फाइल, 68 प्रपत्र, सीसीटीवी फुटेज तथा दो एंड्रॉयड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम में अतिरिक्त निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अमित यादव, उपनिरीक्षक अनुज कुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक शिक्षा भारती तथा हेड कांस्टेबल फरमूद अली शामिल रहे। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।