Mayawati - Amrit Vichar

मायावती का कांग्रेस और सपा पर हमला, आरक्षण को लेकर साधा निशाना, जानें क्या कहा...
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल एससी, एसटी और ओबीसी समाज के संवैधानिक अधिकारों के मुद्दे पर लगातार अपना रुख बदलते रहे हैं और अब महिला आरक्षण के नाम पर भी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं।

मायावती ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में इन वर्गों के आरक्षण को पूरी तरह लागू करने की दिशा में कभी ठोस पहल नहीं की। उन्होंने ओबीसी आरक्षण के संदर्भ में मंडल आयोग की सिफारिशों का जिक्र करते हुए कहा कि इसे लागू कराने का श्रेय बसपा के प्रयासों और पूर्व प्रधानमंत्री वी.पी. सिंह की सरकार को जाता है।

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़े मुस्लिमों को ओबीसी का लाभ देने संबंधी आयोग की रिपोर्ट को सपा सरकार ने लंबे समय तक लागू नहीं किया, जबकि बसपा सरकार ने 1995 में इसे लागू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही सपा राजनीतिक स्वार्थ के तहत महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की बात कर रही है।

महिला आरक्षण पर मायावती ने कहा कि परिसीमन 2011 की जनगणना के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती, तो वह भी भाजपा की तरह ही कदम उठाती। अपने बयान में उन्होंने निष्कर्ष निकाला कि देश में एससी, एसटी , ओबीसी और मुस्लिम समाज के वास्तविक हितों को लेकर कोई भी पार्टी पूरी तरह गंभीर नहीं रही है। उन्होंने इन वर्गों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और अपने हितों को ध्यान में रखते हुए आत्मनिर्भर बनें।

गुपचुप तैयारी: भाजपा-सपा के कई दिग्गज करेंगे हाथी की सवारी...चुनाव से पहले बसपा कर रही होमवर्क !
बरेली, अमृत विचार। मिशन-2027 की तैयारी में जुटी बहनजी मायावती की बरेली बिग्रेड ने भाजपा-सपा को जिले में झटके पर झटके देने की तैयारी कर ली है। सत्तारूढ़ भाजपा और सपा कैंप में सक्रिय होकर टिकट की उम्मीद लगाए कई सूरमा हालात देखते हुए बी प्लान पर भी काम कर रहे हैं और चुपके-चुपके बसपा संगठन से संपर्क बढ़ा रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि कुछ दिग्गज चुनावी समय में बेटिकट होते ही हाथी की सवारी करते नजर आएंगे। कई तरह की चर्चाओं और कयासें के बीच बसपा की टिकट पर भोजीपुरा सीट से दमदार कुर्मी चेहरा आशीष पटेल और भोजीपुरा से अल्पसंख्यक दांव के रुप में डा. मोहम्मद फाजिल का उतरना लगभग तय हो चुका है।

आशीष पटेल बिथरी से दो बार बसपा विधायक रहे कद्दावर नेता दिवंगत वीरेन्द्र सिंह के सुपुत्र हैं और पिता की राजनैतिक विरासत आगे बढ़ाने में जुटे हैं। आशीष पटेल ने 2022 विधानसभा चुनाव बिथरी सीट से लड़ा था, लेकिन जीत से दूर रहे थे। पिछले चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर ब्लाक प्रमुख योगेश पटेल ने बागी होकर हाथी की सवारी कर ली थी और खुद जीत न सकने के बाद भी भगवा कैंप की हार का बड़ा फैक्टर साबित हुए थे। योगेश पटेल अब फिर भाजपा कैंप में हैं।

आशीष पटेल कैंप से जुड़े लोगों के अलावा बसपा संगठन भी यह बात खुलकर कह रहा है कि इस बार वह भोजीपुरा के मैदान में ताल देते नजर आएंगे। सभी जानते हैं कि आशीष के पिता स्व. वीरेन्द्र सिंह अपने समय में बरेली के बड़े राजनैतिक छत्रप माने जाते थे। पवन विहार परिवार की विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख चुनावों में जीत के आंकड़े किसी छिपे नहीं है। पिता वीरेन्द्र सिंह के असमय निधन के बाद से पुत्र आशीष पटेल लगातार नीला झंडा थामकर आगे बढ़ रहे हैं, हालांकि उनके चाचा पूर्व ब्लाक प्रमुख बसपा छोड़ सपा और वहां से भी नाता तोड़ भाजपा के हो चुके हैं। बसपा को आशीष पटेल से भोजीपुरा में बड़ी उम्मीद है। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में बड़ी तादात कुर्मी मतदाताओं की है और आशीष समाज के प्रमुख युवा चेहरा हैं।

बसपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी में चुनावी दौड़ में आगे चल रहे दूसरे बड़े खिलाड़ी आला हजरत अस्पताल के संचालक डा. मोहम्मद फाजिल हैं। चिकित्सा पेशे से जुड़े होने के साथ अपने समाज पर अच्छी पकड़ भी बताई जाती है। बिथरी से बसपा ने 2007 और 2012 में जीत दर्ज की थी। 2017 में बसपा के तत्कालीन विधायक वीरेन्द्र सिंह भाजपाई चेहरा राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल के मुकाबले शिकस्त खा बैठे थे। डा.फाजिल के रूप में बसपा बिथरी में अल्पसंख्यक कार्ड खेलने की तैयारी में हैं, यह बात लगभग फाइनल ही बताई जा रही है। हालांकि, बिथरी से टिकट की लाइन में और भी कई नेता हैं, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि वे समय आने पर अपने पत्ते खोलेंगे !

बात मीरगंज, नवाबगंज, बहेड़ी, फरीदपुर और बरेली शहर-कैंट की करें तो कहा जा रहा है कि इन सीटों से चुनावी लाइन में अपना नंबर पक्का कराने के लिए भी दावेदारों के बसपा संगठन के साथ वार्ताएं शुरू हो चुकी हैं। मौजूदा वक्त में भाजपा और सपा की राजनीति कर रहे कई धुरंधर बसपा बिग्रेड से मेल-मिलाप का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और स्थिति को आगे की पाला-बदल कहानी का शुरूआती संकेत माना जा रहा है। मीरगंज, नवाबगंज, बहेड़ी में बसपा कुर्मी, बरेली शहर में कायस्थ, कैंट में मुस्लिम, आंवला में मौर्य कार्ड खेलने पर मंथन-मनन कर रही है। फरीदपुर रिजर्व सीट हैं, जहां भी पार्टी से टिकट की लाइन में कई चेहरे हैं। कई सूरमा तो ऐसे भी हैं जो अभी तक जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, लेकिन चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच अब विधानसभा पर निगाहें जमा रहे हैं। इसके लिए महीनों पहले से ही गोटें बिछाई जा रही हैं, ताकि आखिरी समय में ‘चुनावी मोर्चे’से बाहर न बैठना पड़े !

संगठन में पद तो टिकट नहीं देगी बसपा: जिलाध्यक्ष
बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि बताया पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी ऐसे चेहरे को टिकट नहीं देगी, जो संगठन में पद संभाल रहे हैं। जिले की हर सीट पर बसपा दमदार प्रत्याशी उतारेगी। भोजीपुरा सीट से युवा नेता आशीष पटेल और बिथरी चैनपुर से डा. फाजिल का नाम लगभग तय हो चुका है। बाकी जगहों पर भी कई-कई दावेरों टिकट की लाइन में है। जिले की अन्य सीटों पर टिकट के लिए मजबूत नाम फाइनल कर दिए जाएंगे।

मिशन 2027 की तैयारियों में जुटी मायावतीः 14 अप्रैल को करेंगी महा शक्ति प्रदर्शन, अंबेडकर जयंती पर लखनऊ में जुटेगी भारी भीड़
लखनऊः उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी कवायद शुरू कर दी है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती लगातार संगठन की बैठकें ले रही हैं। बसपा के पदाधिकारियों की मानें तो मायावती के निर्देश पर 14 अप्रैल को राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। पार्टी के एक पूर्व सांसद ने कहा कि पार्टी 14 अप्रैल को भीम राव अंबेडकर की जयंती पर बड़े आयोजन की तैयारी में जुटी है। यह रैली अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। यह विरोधी पार्टियों के लिए एक बड़ा संदेश होगा।

इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता डॉक्टर भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बसपा के नेता ने बताया कि हाल ही में लखनऊ में आयोजित पार्टी की बैठक में मायावती ने प्रदेश के सभी 18 मंडलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लखनऊ स्थित अंबेडकर स्मारक पर एकत्र होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि खास बात यह है कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता भी लखनऊ में ही जुटेंगे, क्योंकि दलित प्रेरणा स्थल फिलहाल नवीनीकरण कार्य चल रहा है। ऐसे में इस बार रिकॉर्ड भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हों, जिससे आयोजन को और व्यापक बनाया जा सके। इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को बसपा ने अपने संस्थापक कांशीराम की 19वीं पुण्यतिथि पर भी लखनऊ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता जुटे थे। इस कार्यक्रम को 2016 के बाद बसपा का सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना गया था, जहां मायावती ने एक दशक बाद कांशीराम स्मारक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

इधर, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि 14 अप्रैल का यह आयोजन 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए बसपा के चुनावी अभियान की औपचारिक शुरुआत साबित हो सकता है। हालांकि, इस कार्यक्रम में मायावती की मौजूदगी को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बसपा के सूत्रों की मानें तो पार्टी पदाधिकारी इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अब लगभग एक वर्ष का समय शेष है और प्रदेश के अन्य दल भी अंबेडकर की विरासत को लेकर सक्रिय हैं।

दरअसल, बसपा खुद को 'बहुजन' विचारधारा की सबसे मजबूत वाहक और अंबेडकर की सच्ची अनुयायी बताती रही है। पार्टी का दावा है कि उसका नेतृत्व बहुजन समाज का प्रतिनिधित्व करता है। गौरतलब है कि कांशीराम ने बामसेफ और डीएस 4 जैसे संगठनों के माध्यम से दलित और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूत किया था, जिसके बाद बसपा का गठन हुआ। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर रह चुके ए के सिंह कहते हैं, " मायावती के लिए 2027 का चुनाव काफ़ी महत्वपूर्ण होने वाला है। पिछले कुछ वर्षों में पार्टी का चुनावी प्रदर्शन कमजोर रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन की वजह से कार्यकर्तावों का मनोबल गिर रहा है। यही स्थिति रही तो उनका कोर वोटर दूसरी पार्टी में धीरे धीरे शिफ़्ट हो जाएगा। जिससे पार्टी को बड़ा नुक़सान उठाना पड़ेगा।"

कुमार ने कहा कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा को केवल एक सीट रसड़ा (बलिया) पर जीत मिली थी और पार्टी का वोट शेयर 12.8 प्रतिशत रहा था। इसके बाद 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन काफ़ी निराशाजनक रहा था। पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। यही नहीं मायावती के नेतृत्व में पार्टी ने उत्तर प्रदेश और देश भर में सभी सीटों पर हार का सामना किया, जो इसका अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का वोट शेयर भी 10% से अधिक घटकर लगभग 9.24% रह गया था जो पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं । ऐसे में आगामी अंबेडकर जयंती का यह आयोजन पार्टी के लिए अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

पार्टी मीटिंग में बोलीं मायावती- आरक्षण के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए बसपा सरकार की जरूरत
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने मंगलवार को कहा कि दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन 'बहुजन सरकार' के बिना संभव नहीं है। उन्होंने सत्ताधारी सरकारों पर इन प्रावधानों को कमजोर करने का आरोप लगाया। यहां बसपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें आरक्षण को 'अप्रभावी और निष्क्रिय' बना रही हैं।

उन्होंने हाशिए के समुदायों से जुड़े संवैधानिक सुरक्षा उपायों को कमजोर किये जाने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा,''बहुजन समाज की सरकार के बिना आरक्षण को सही इरादे और नीति के साथ लागू करना असंभव है।'' बसपा के एक बयान के अनुसार, मायावती ने बेरोजगारी और गरीबी जैसे गंभीर मुद्दों को हल करने के बजाय खोखले नारों पर निर्भर रहने के लिए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और आर्थिक रूप से पिछड़े राज्य में 'रोजी-रोटी' की स्थिति बिगड़ रही है, जबकि सरकारें 'बयानबाजी और वादों' के जरिये लोगों की कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकारें नारों और घोषणाओं के माध्यम से भूख, गरीबी और बेरोजगारी से निपटने की कोशिश कर रही हैं।'' बसपा प्रमुख ने जोर देकर कहा कि 'आत्मनिर्भरता सिर्फ एक नारा बनकर नहीं रह सकती' और इसे ईमानदारी से लागू किया जाना चाहिए ताकि सभी को रोजगार मिले और बहुजन समुदाय के जीवन स्तर में सुधार हो।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या निजी क्षेत्र पर अत्यधिक निर्भरता से सच्ची आत्मनिर्भरता प्राप्त हो सकती है, और इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार-विमर्श करने का आह्वान किया। पश्चिम एशिया में तनाव सहित वैश्विक घटनाक्रमों के बीच बढ़ती कीमतों पर प्रकाश डालते हुए मायावती ने कहा कि ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती लागत गरीबों और श्रमिक वर्गों की समस्याओं को और बढ़ा रही है।

उन्होंने सरकार से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने और नोटबंदी और कोविड-19 महामारी जैसे संकट को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने का आग्रह किया। मायावती ने कहा कि देश में विकास समावेशी नहीं है और आरोप लगाया कि यह 'मुट्ठीभर सत्ताधारी अभिजात्य वर्ग' तक सीमित है और इससे व्यापक आबादी को लाभ नहीं मिल रहा है। 'बहुजन-उन्मुख विकास मॉडल' का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि देश को गरीबों के कल्याण और रोजगार सृजन पर केंद्रित नीतियों की आवश्यकता है।

बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की और पार्टी नेताओं को आगामी चुनाव से पहले जमीनी स्तर पर बसपा को मजबूत करने और उसके जनाधार का विस्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पार्टी के "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" के सिद्धांत के अनुरूप, समाज के सभी वर्गों का उचित प्रतिनिधित्व करते हुए उम्मीदवारों का चयन किया जाए।

मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल को बी आर आंबेडकर की जयंती को पूरी निष्ठा के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश भर के समर्थकों से लखनऊ में एकत्र होकर आंबेडकर स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया।

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा : मायावती का ऐलान- आपराधिक छवि वाले को टिकट नहीं देगी पार्टी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि चुनाव में किसी भी आपराधिक छवि वाले को पार्टी टिकट नहीं देगी। साथ ही उम्मीदवारों के चयन में सर्वसमाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

रविवार को लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की अहम बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया। बैठक में मायावती ने पार्टी के पिछले दिशा-निर्देशों की समीक्षा करते हुए कहा कि देश और जनहित के प्रति सरकारों की उदासीनता से जनता त्रस्त है और अब वह उम्मीद भरी नजरों से बसपा की ओर देख रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, मेहनत और लगन के साथ काम करना होगा, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि खासकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े और गरीब राज्य में रोजगार, महंगाई और आजीविका की समस्याएं लगातार गंभीर होती जा रही हैं।

सरकारें इन मुद्दों पर ठोस समाधान देने के बजाय केवल वादों और जुमलेबाजी तक सीमित हैं, जिससे आमजन का जीवन और कठिन हो गया है। मायावती ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक तनाव, विशेषकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण पेट्रोल, गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है।

इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मेहनतकश वर्ग पर पड़ा है, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। उन्होंने आत्मनिर्भरता के मुद्दे पर कहा कि यह केवल नारा नहीं बल्कि इसे वास्तविकता में बदलने की जरूरत है। इसके लिए सरकार को दीर्घकालीन और सर्वसम्मति आधारित नीति बनानी चाहिए, जिसमें सभी दलों को शामिल किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने 14 अप्रैल को भीमराव अम्बेडकर जयंती को पूरे प्रदेश में मिशनरी भावना से मनाने का आह्वान किया और लखनऊ स्थित अम्बेडकर स्मारक पर बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धांजलि देने की अपील की। उन्होंने आरक्षण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि बहुजन समाज के हितों की रक्षा के लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति जरूरी है।

बसपा सरकार में रखी गई थी जेवर एयरपोर्ट की नींव, बोलीं मायावती- कांग्रेस सरकार लगा रही थी रोड़ा
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को दावा किया कि जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभी जरूरी बुनियादी कार्य उनकी सरकार में ही शुरू हो गए थे। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को अपने आधिकारिक "एक्स" हैंडल से एक लंबी पोस्ट में कहा "काफी लम्बे इंतज़ार के बाद जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के प्रथम चरण का कल उद्घाटन हुआ जबकि इसकी रूपरेखा ही नहीं बल्कि इसके सभी ज़रूरी बुनियादी कार्य बसपा की मेरी सरकार में ही शुरू हो गये थे।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "नोएडा हवाई अड्डे को अटल जी (पूर्व प्रधानमंत्री) की सरकार ने 2003 में मंजूरी दे दी थी लेकिन यह नहीं बना। केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहले की सरकारों ने वर्षों तक इस हवाई अड्डे की नींव तक नहीं पड़ने दी।"

मोदी ने कहा था, "2004 से 2014 तक हवाई अड्डे की फाइलें दबी रहीं। हमारी सरकार बनी तो उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी। दो तीन साल सपा ने काम नहीं होने दिया लेकिन जैसे ही दिल्‍ली और उत्तर प्रदेश में भाजपा-राजग की सरकार बनी तो हवाई अड्डे की नींव पड़ी और अब निर्माण भी हो गया है।" मायावती ने इस हवाई अड्डे के बुनियादी कार्य अपनी सरकार में होने का दावा करते हुए पोस्ट में आगे कहा "इतना ही नहीं बल्कि उस समय केन्द्र में रही कांग्रेस पार्टी की सरकार अगर रोड़ा नहीं अटकाती तो विकास का यह कार्य, यमुना एक्सप्रेसवे आदि की तरह, काफी पहले मेरी सरकार में ही पूरा हो गया होता।"

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "जहाँ तक सपा सरकार का सवाल है तो इनका ज़्यादातर समय बसपा सरकार द्वारा समाज के कमज़ोर तबक़ों के हित, कल्याण व उनके उत्थान हेतु लिये गये ऐतिहासिक फैसलों व किये गये महत्वपूर्ण कार्यों को निष्क्रिय बनाने में बीता।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा जातिवादी व राजनीतिक द्वेष में ही ज़्यादातर समय लगी रही, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है। उन्होंने आगाह करते हुए कहा, "इन सबके मद्देनज़र उप्र की जनता से अपील है कि वे विरोधी पार्टियों की छलावापूर्ण राजनीति व बहकावे में ना आकर बसपा के 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय' की नीति व सिद्धान्त में विश्वास रखते हुये अपने व प्रदेश के विकास हेतु बसपा आयरन नेतृत्व पर ही भरोसा करें।"

मायावती ने पोस्ट में सवाल उठाते हुए कहा कि इसके साथ ही, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अलग से पीठ व उनके लिये अलग से प्रदेश बनाने का सपना ना जाने कब पूरा होगा? उल्लेखनीय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ और अलग राज्य बनाने की मांग अरसे से की जा रही है।

मायावती का विपक्षी दलों पर तीखा हमला, कहा- ये पार्टियां चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन...
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने राजनीतिक दलों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये पार्टियां चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भूल जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोधी दल जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटकर राजनीति करते हैं, जबकि बसपा सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर काम करती है।

रविवार को मायावती ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में इन राज्यों में पार्टी की स्थिति, संगठन विस्तार, जनाधार बढ़ाने और चुनावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

मायावती ने कहा कि बीएसपी "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, जिसका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक को समान सम्मान और अधिकार दिलाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं तथा अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें।

बैठक में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में बढ़ती जातीय घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की गई। मायावती ने कहा कि इन राज्यों में खासकर दलित और आदिवासी समाज के साथ हो रहे अत्याचार गंभीर मुद्दा हैं और सरकारों को इस पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बसपा सरकार के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय कानून-व्यवस्था बेहतर थी और सभी वर्गों को सुरक्षा व सम्मान मिला था।

उन्होंने दावा किया कि बीएसपी ही एकमात्र पार्टी है जो अपने वादों को जमीन पर लागू करती है। मायावती ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों कांशीराम जयंती, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती और पार्टी स्थापना दिवस को मिशनरी भावना से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, जमीनी स्तर पर सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क ही चुनावी सफलता की कुंजी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद,भाईचारा और बाबा साहेब के संविधान का दिया संदेश
लखनऊः बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को ईद की मुबारकबाद दी। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''रमजान के मुबारक/पवित्र महीने में एक महीने का रोजा और तरावीह आदि की इबादतों के बाद आज ईद-उल-फितर की उत्तर प्रदेश व समस्त देशवासियों खासकर देश और दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय मुसलमान परिवारों को मेरी दिली मुबारकबाद।''

https://twitter.com/Mayawati/status/2035171645812613637?s=20

उन्होंने कहा, ''सभी लोगों के लिए भी उस अच्छी जिंदगी की शुभकामनायें, जिसकी गारंटी परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के भारतीय संविधान ने सभी नागरिकों को दी है।''

बसपा प्रमुख ने कहा ''सभी लोग आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द, संयम व सहनशीलता की परंपरा को बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दें, ताकि देश में समतामूलक विकास की बात आगे बढ़े और यहां देश की ख़ुशी एवं ख़ुशहाली में सभी लोग उसके हिस्सेदार बनकर उस पर गर्व करें।'' देशभर में आज शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है।

मायावती का विपक्षी दलों पर तीखा हमला, कहा- बीएसपी को करने में लगी हैं सपा-कांग्रेस
लखनऊ। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसे लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा है।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि सपा व कांग्रेस आदि ये दलित-विरोधी पार्टियां, इस बार यूपी में विधानसभा आम चुनाव के नजदीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की सोची-समझी रणनीति के तहत जयंती मनाकर तथा कांग्रेस पार्टी तो अपनी केंद्र की सरकार में रहकर इनको ’भारत रत्न’ की उपाधि न देकर, अब दूसरी पार्टी की सरकार से देने की मांग कर रही है, यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है?

उन्होंने कहा कि ये पार्टियां शुरू से ही बीएसपी को खत्म करने में लगी रही हैं, जिस पार्टी की कांशीराम ने खुद नींव रखी है, जिसे इनकी एकमात्र उत्तराधिकारी एवं बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीते-जी कोई हिला नहीं सकता है। इतना ही नहीं, बल्कि इससे ऐसा भी लगता है कि इन पार्टियों के महापुरुषों में कोई जान नहीं है, जो अब ये हमारे महापुरुषों को भुनाने में लगे हैं, जिन्होंने कांशीराम के जीते-जी हर मामले में हमेशा इनकी उपेक्षा की है।

मायावती ने आगे कहा कि इनके सम्मान में बीएसपी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी सपा सरकार द्वारा अधिकांशतः बदल दिया गया है। यह है इन पार्टियों का इनके प्रति दोगला चाल व चरित्र, इसलिए यदि सपा व कांग्रेस आदि के खासकर दलित चमचे चुप रहें तो उनके लिए यह बेहतर होगा। यही सलाह है। हालांकि, ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही कांशीराम ने ’चमचा युग’ के नाम से अंग्रेजी में एक किताब भी लिखी है।

कांशीराम जयंती : मुख्यमंत्री योगी, मायावती और अखिलेश समेत अन्य नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, जानें क्या कहा...
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना जागृत करने वाले प्रमुख नेताओं में शुमार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पर एक संदेश में कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "दलित, शोषित एवं वंचित के उत्थान हेतु अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले सामाजिक न्याय के पुरोधा, बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।"

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सामाजिक न्याय के प्रखर पुरोधा, वंचितों एवं शोषितों के अधिकारों की सशक्त आवाज तथा बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!" उन्होंने कहा कि समानता, स्वाभिमान एवं सामाजिक चेतना के लिए उनका संघर्षपूर्ण जीवन आज भी समाज को न्याय और अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मायावती ने अपनी पार्टी के संस्थापक कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर कांशीराम को आज उनकी जयंती पर मेरे एवं उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में उनके अनुयायियों की ओर से शत-शत नमन एवं अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित।

उन्होंने परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की सोच एवं आंदोलन को पूरे देश में जिंदा करके एवं उनके कारवां को आगे बढ़ाकर सत्ता की मंज़िल तक पहुंचाने के मिशन हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित कर लगातार कड़ा संघर्ष किया।'' उन्होंने बसपा के 'सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति' आंदोलन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ मजबूत करने और अटूट दृढ़ संकल्प के साथ चुनावी सफलता हासिल करने के अपने संकल्प को दोहराया।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी कांशीराम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।" बहुजन नायक, 'साहेब' कांशीराम की जयंती पर शत-शत नमन। आपने दबे-कुचले समाज को 'शासक' बनने का जो सपना दिखाया, उसे पूरा करना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जय भीम! जय भारत!"

अखिलेश यादव ने अपने 'एक्स' हैंडल से की गयी पोस्ट में कांशीराम की एक तस्वीर साझा की और उन्हें सामाजिक परिवर्तन के महानायक बताया। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से लोकसभा सदस्य चंद्रशेखर आजाद ने कांशीराम की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक सोए हुए समुदाय को जगाया।

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "कांशीराम साहब आपकी नेक कमाई, आपने सोती कौम जगाई। बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवें स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।"

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल में कहा था कि अगर जवाहरलाल नेहरू जीवित होते तो कांशीराम को कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री बनाया जाता। मंगलवार को लखनऊ में 'संविधान सम्मेलन' में गांधी ने कहा था कि महात्मा गांधी, भीमराव आंबेडकर और कांशीराम ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना पैदा करने वाले अग्रणी नेताओं में शामिल रहे कांशीराम का जन्म 15 मार्च 1934 को पंजाब के रूपनगर में हुआ था।

उन्होंने 1971 में 'ऑल इंडिया बैकवर्ड्स एंड माइनॉरिटीज कम्युनिटीज एम्प्लॉईज फेडरेशन' (बामसेफ) और 1984 में बसपा का गठन किया था। कांशीराम 1991 में उत्तर प्रदेश के इटावा और 1996 में पंजाब के होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 1998 से 2004 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में भी कार्य किया। उनका निधन नौ अक्टूबर 2006 को दिल्ली में 71 वर्ष की आयु में हुआ था।

कांशीराम जयंती : मायावती ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, पीडीए को बताया विशुद्ध 'छलावा'
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने का आरोप लगाते हुए रविवार को दावा किया कि सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली 'असली पार्टी' है। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग) को 'छलावा' बताते हुए आरोप लगाया कि सपा और अन्य विरोधी पार्टियां इन वर्गों का वोट लेकर सरकार तो बनाती हैं लेकिन बाद में इन तबकों को 'तिरस्कृत' कर देती हैं।

मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम की जयंती पर रविवार सुबह लखनऊ स्थित बसपा के केंद्रीय शिविर कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ लोगों के साथ उनके चित्र एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के नक्शेकदम पर चलने वाली बसपा 'बहुजन समाज' का हित, कल्याण व उत्थान करने वाली 'असली पार्टी' है जबकि सपा व अन्य विरोधी दलों के कथनी व करनी में भारी अंतर होता है।

मायावती ने 'बहुजन समाज' के लोगों से आह्वान किया कि वे बसपा से जुड़कर सच्चे, ईमानदार व 'मिशनरी आंबेडकरवादी' बनें और सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर द्वारा संविधान में बहुजनों के हित, कल्याण और उत्थान के लिए दिये गये अधिकारों को जमीन पर लागू करें। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा के पीडीए को विशुद्ध 'छलावा' करार देते हुए कहा कि वास्तव में दलितों, अन्य पिछड़ों व मुस्लिम समाज आदि का हर स्तर पर शोषण करने वाली पार्टियों में भी खासकर सपा का पीडीए प्रेम विशुद्ध छलावा है।

उन्होंने कहा कि सपा को दलितों पिछड़ों, मुस्लिम समाज के लोगों और उनके महापुरुषों की याद सिर्फ चुनाव के समय ही आती है लेकिन सरकार बन जाने के बाद वह उन्हें अन्य पार्टियों की ही तरह तिरस्कृत कर देती है। मायावती ने बहुजन समाज के लोगों को सपा, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सावधान रहने की हिदायत देते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि ये पार्टियां बहुजन समाज के लिए काम की कम और नाम की ज्यादा हैं।

बसपा प्रमुख ने बहुजन समाज से यह भी अपील की कि वह सांसद और विधायक बनाने का लालच देकर बहुजनों के वोट की ताकत को कमजोर करने वाली पार्टियों से दूर रहें। साथ ही, अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी से 'दगा' करने वालों से भी उचित दूरी बनाए रखें। उन्होंने केंद्र की वर्तमान भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार से आग्रह किया कि वह बसपा संस्थापक कांशीराम को 'भारत रत्न' से सम्मानित करने में और विलंब ना करे क्योंकि देश में संविधान की मंशा के अनुसार समता मूलक समाज तैयार करने में कांशीराम का ऐतिहासिक योगदान रहा है।

मायावती ने कांशीराम के नाम पर बनाए गए 'मान्यवर श्री कांशीराम उर्दू, अरबी, फारसी विश्वविद्यालय' का नाम बदले जाने की भी आलोचना की और कहा कि ऐसी संकीर्ण, जातिवादी, साम्प्रदायिक व द्वेषपूर्ण मानसिकता रखने वाली पार्टियों व इनकी सरकारों से 'बहुजन समाज' का वास्तविक हित व कल्याण की आशा करना 'रेगिस्तान में पानी तलाशने' जैसा असंभव है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने शासनकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि बसपा 'बातें कम और काम अधिक' की नीति में विश्वास करती है जबकि दूसरी पार्टियां केवल हवाहवाई बातों, लुभावनी घोषणाओं व दावों के साथ-साथ 'अच्छे दिन' के हसीन सपनों के माध्यम से जनता को बरगलाना चाहती हैं। पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश के 12 मंडलों के बसपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में 'मान्यवर श्री कांशीराम जी स्मारक स्थल' पर पहुंचकर कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बयान के अनुसार इसके अलावा मायावती के निर्देश पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडलों के पार्टी के लोगों ने गौतम बुद्ध नगर में स्थापित 'राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल' में कांशीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बयान के मुताबिक बसपा की राजस्थान इकाई द्वारा भरतपुर जिले में आयोजित जोन स्तरीय कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करने के कांग्रेस के प्रस्ताव पर उठाया सवाल, जानें क्या कहा...
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने कांग्रेस के इस प्रस्ताव पर शनिवार को सवाल उठाया कि यदि वह केंद्र में सत्ता में आती है तो बसपा के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मायावती ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं से अन्य राजनीतिक दलों, विशेष रूप से कांग्रेस द्वारा बसपा को कमजोर करने के प्रयासों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में कई वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने बी आर आंबेडकर को कभी उचित सम्मान नहीं दिया तो अब पार्टी कांशीराम को सम्मानित करने का प्रस्ताव कैसे रख सकती है। कांशीराम की जयंती रविवार को मनाई जाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''कांग्रेस ने दलितों के मसीहा और संविधान के प्रमुख निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को कभी उचित सम्मान नहीं दिया, न ही उन्हें भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया... तो अब वही पार्टी कांशीराम को कैसे सम्मानित कर सकती है?''

उनकी यह टिप्पणी लखनऊ में कांग्रेस द्वारा आयोजित 'संविधान सम्मेलन' में पारित एक प्रस्ताव के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया कि सत्ता में आने पर पार्टी कांशीराम को भारत रत्न से सम्मानित करेगी। उन्होंने कहा, ''केंद्र में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने कांशीराम के निधन पर एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक घोषित नहीं किया। इसी तरह, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार ने भी राजकीय शोक की घोषणा नहीं की।''

उन्होंने कहा कि दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले कई संगठन और राजनीतिक दल, जो अक्सर बड़े राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली बनकर काम करते हैं, बसपा को कमजोर करने की कोशिश करते हुए राजनीतिक लाभ के लिए कांशीराम के नाम का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं।

मायावती ने कहा, ''अब ये सभी दल कांशीराम द्वारा बनाई गई पार्टी बसपा को आए दिन अलग-अलग हथकंडे इस्तेमाल करके कमजोर करने में लगे हैं इसलिए उनके (कांशीराम के) अनुयायियों और समर्थकों को सतर्क रहना चाहिए, विशेष रूप से कांग्रेस के खिलाफ, जिसकी दलित विरोधी विचारधारा और मानसिकता ने बसपा के गठन को आवश्यक बना दिया।'' बसपा प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कांशीराम की जयंती के उपलक्ष्य पर 15 मार्च को देशभर में, विशेषकर उत्तर प्रदेश में आयोजित कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने की अपील की।