Priyanka Gandhi - Amrit Vichar

गाजीपुर हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला: बोलीं- महिलाओं के खिलाफ अत्याचार चरम पर
गाजीपुर/लखनऊः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक युवती की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आरोप लगाया कि इस मामले में पहले एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी की गई, फिर पीड़ित परिवार को धमकियां दी गईं और दबंगों द्वारा अराजक माहौल बनाया गया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह घटना प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों की गंभीर तस्वीर पेश करती है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब एक तरह का "अघोषित कानून" बन गया है, जिसमें किसी महिला के साथ अत्याचार होने पर पीड़िता और उसके परिवार को ही प्रताड़ित किया जाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर की जाने वाली बड़ी-बड़ी बातें सिर्फ दिखावा बनकर रह गई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी महिलाओं के साथ अन्याय होता है, तब सरकार का रवैया पीड़िता के पक्ष में क्यों नहीं दिखाई देता। प्रियंका गांधी ने उन्नाव, हाथरस, प्रयागराज और गाजीपुर जैसे मामलों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि इन सभी घटनाओं में भाजपा सरकार पीड़ितों के बजाय आरोपियों के साथ खड़ी नजर आई।

उन्होंने कहा कि देश भर की महिलाएं इस स्थिति को देख रही हैं और इससे गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि गाजीपुर मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि इस मामले में कुल 46 नामजद लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनमें विधायक जयकिशन साहू 'जैकी', वीरेंद्र यादव और SP ज़िला अध्यक्ष गोपाल यादव, सुनील यादव, मनीष यादव, अनिल यादव, पंचू यादव, सत्य यादव और लगभग 200 अज्ञात लोग शामिल हैं। 15 अप्रैल को ज़मानिया-धरम्मरपुर गंगा नदी पुल के पास निशा शर्मा का शव मिलने के बाद, कटारिया गाँव के उनके पिता, सियाराम शर्मा ने हरिओम पांडे और अभिषेक पांडे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था । पुलिस ने उसी दिन हरिओम पांडे को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद, समाजवादी पार्टी ने 22 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए 15 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की घोषणा की थी। इससे पहले, 21 अप्रैल को सियाराम शर्मा ने पुलिस के सामने एक आवेदन दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 20 अप्रैल के समाजवादी पार्टी कार्यालय के एक ज्ञापन में झूठे दावे किए गए थे कि उनकी बेटी की हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसके शव को गंगा में फेंक दिया गया था।

शर्मा ने कहा था कि उस ज्ञापन में लिखी बातें उनकी मृत बेटी के लिए अपमानजनक थीं और परिवार की गरिमा को ठेस पहुँचा रही थीं, जिसके कारण गाँव वालों में रोष पनप रहा था। बाद में, नंदगंज, रामपुर मांझा, सुहवल और कोतवाली पुलिस थानों से भारी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया, जबकि गाज़ीपुर के पुलिस अधीक्षक इराज़ राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुँचे थे।

'योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती', बोलीं प्रियंका- 'जी राम जी' विधेयक वापस लिया जाए
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ‘महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम’ (मनरेगा) के स्थान पर दूसरा विधेयक लाए जाने को लेकर मंगलवार को मोदी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि योजनाओं के नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती। प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि मनरेगा के स्थान पर लाया गया ‘विकसित भारत जी राम जी’ विधयेक गलत लगता है और इसे वापस लिया जाना चाहिए। केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘योजनाओं के नाम बदलने की सनक मुझे समझ नहीं आती। योजनाओं की नाम बदलने की प्रक्रिया में बहुत पैसा खर्च होता है।’’

उन्होंने कहा कि मनरेगा में गरीब लोगों को 100 दिन के रोज़गार का अधिकार दिया गया था, लेकिन नया विधेयक मनरेगा के इस अधिकार को कमज़ोर करेगा। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘सरकार ने इस बिल में दो-तीन ऐसी चीज़ें जोड़ी हैं, जिससे बाहरी तौर पर समझ आता है कि काम के दिन बढ़ा दिए गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि मनरेगा का बजट हर साल घटाया जाता रहा है और अब इस नए विधेयक में ग्राम पंचायतों के अधिकार को भी ख़त्म कर दिया गया है।

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘इसलिए ये विधेयक गलत लगता है। इसे वापस लिया जाना चाहिए।’’ सरकार मनरेगा को निरस्त करने और एक नया कानून बनाने के लिए लोकसभा में विधेयक ला सकती है। नए विधेयक का नाम ‘विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025’ होगा। विधेयक की प्रतियां लोकसभा सदस्यों को बांटी गई हैं।

'सरकार खुद सदन डिस्टर्ब कर रही': प्रियंका गांधी का संसद में खुला आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव तथा लोकसभा में पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार के मंत्री ही संसद को बाधित कर रहे हैं और इससे लगता है कि सरकार ही खुद संसद नहीं चलाना चाहती है। वाड्रा ने सोमवार को यहां संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने प्रश्नकाल बाधित किया है। सदन की कार्यवाही शुरु होते ही उन्होंने सदन की कार्यवाही को बाधित करना शुरु किया जिसके कारण हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। इससे लगता है कि सरकार ही खुद सदन को नहीं चलाना चाहती है।

उन्होंने कहा, "मोदी सरकार खुद संसद सत्र को डिस्टर्ब कर रही है। संसदीय कार्य मंत्री खुद प्रश्न काल को डिस्टर्ब कर रहे हैं। मुझे लगता है कि मोदी सरकार संसद चलाना ही नहीं चाहती। हमने संसद में प्रदूषण पर चर्चा की मांग की थी, वो चर्चा भी नहीं हो रही है।"

गौरतलब है कि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने संसद की कार्यवाही शुरु होते ही कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसकी रविवार को यहां रामलीला मैदान में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया है और इसके लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

मनरेगा का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस, कहा- महात्मा गांधी के नाम से भी सरकार को नफरत
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी योजना-मनरेगा का नाम बदलने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि पूरे देश को मालूम है कि नाम बदलने में मोदी सरकार धुरंधर है लेकिन अब यह भी साफ हो गया है कि उसे सिर्फ पंडित जवाहर लाल नेहरू से ही नहीं बल्कि महात्मा गांधी नाम से भी नफरत है।

कांग्रेस ने कहा कि महात्मा गांधी के नाम पर मनरेगा योजना चल रही थी और लंबे समय से इस योजना के तहत गांवों में लोगों को रोजगार मिल रहा है लेकिन अब गांधी शब्द हटाकर सरकार ने योजना का नाम बापू कर दिया है जिससे स्पष्ट हो गया है कि सरकार को गांधी नाम से भी नफरत है।

पार्टी संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मनरेगा का नाम बदलने के निर्णय पर कहा, "योजनाओं के नाम, कानून के नाम बदलने में मोदी सरकार धुरंधर है, इसका कोई मुकाबला नहीं है। निर्मल भारत अभियान को स्वच्छ भारत अभियान बनाया, ग्रामीण एलपीजी वितरण कार्यक्रम को उज्ज्वला नाम दिया... पैकेजिंग, ब्रांडिंग और नाम देने में ये धुरंधर है।"

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को पहले से ही नफरत है लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी उनको नफरत है यह अब दिख रहा है। उन्होंने कहा "हैरानी इस बात की है कि पंडित नेहरू से तो इन्हें नफरत है लेकिन महात्मा गांधी से इतनी नफरत, महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना 2005 से चल रही है... इसका नाम आप पूज्य बापू रोजगार गारंटी योजना कर रहे हैं, महात्मा गांधी नाम से क्या दिक्कत है।..."

वहीं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के नए नामकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस सांसद और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि योजना का नाम बदलना समझ से परे है। शनिवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा कि मनरेगा का नाम बदलने के पीछे मोदी सरकार की मानसिकता क्या है?"

उन्होंने आगे कहा, "पहली बात कि योजना में सबसे पहला नाम महात्मा गांधी जी का है और दूसरी बात ये कि जब भी योजना का नाम बदला जाता है तो उसमें बहुत सारा पैसा भी खर्च होता है। इस योजना का नाम बदलने का फायदा क्या होगा, ये समझ से परे है।"

वहीं  कांग्रेस के सांसद राजीव शुक्ला ने भी प्रियंका गांधी की बातों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, "प्रियंका गांधी ने यही मुद्दा उठाया है कि महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया जा रहा है। सरकार का यह ऐसा कदम है, जिसकी जरूरत नहीं है। गुजरात में कई लोगों का नाम 'बापू' है, लेकिन फिर भी इस कदम को उठाया जा रहा है।"

बता दें कि भारत सरकार ने सितंबर 2005 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, 2005 पारित किया। यह अधिनियम ग्रामीण परिवारों के उन वयस्क सदस्यों को एक वित्तीय वर्ष में सौ दिनों के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी देता है जो रोजगार की मांग करते हैं और अकुशल शारीरिक श्रम करने के इच्छुक हैं। यह अधिनियम केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित क्षेत्रों में लागू होगा।

अधिनियम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए रोजगार सृजित करके लोगों की आजीविका सुरक्षा को बढ़ाना है। समाज कल्याण के अनुसार, सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में मनरेगा के लिए 86,000 करोड़ रुपए आवंटित किए, जोकि योजना की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे अधिक आवंटन है। वित्त वर्ष 2013-14 में, मनरेगा के लिए बजट आवंटन 33,000 करोड़ रुपए था। चालू वित्त वर्ष 2025-26 में इस योजना के अंतर्गत 45,783 करोड़ रुपए की राशि जारी की जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बदला मनरेगा का नाम

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम का नाम बदलने और कार्यदिवसों की संख्या बढ़ाने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, इस योजना का नाम बदलकर अब ‘पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना’ कर दिया जाएगा और इसके तहत कार्यदिवसों की संख्या वर्तमान में 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी जाएगी।

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर BJP ने खड़े किए सवाल, तो भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- प्रधानमंत्री आधा समय तो विदेश में बिताते हैं, फिर...
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के प्रस्तावित जर्मनी दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सवाल खड़े किए जाने के बाद बुधवार को पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना आधा कामकाजी समय विदेश में बिताते हैं तो फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 15 से 20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे, जहां वह भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत के साथ ही जर्मन सरकार के कुछ मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राहुल गांधी की इस यात्रा पर सवाल खड़े करने पर प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मोदी जी अपना लगभग आधा कामकाजी समय देश से बाहर बिताते हैं तो वे (भाजपा) नेता प्रतिपक्ष की यात्रा पर सवाल क्यों उठा रहे हैं?’’

इससे पहले, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक बार फिर विदेश नायक वही कर रहे हैं जो वह सबसे अच्छा करते हैं। विदेश दौरे पर जा रहे हैं। संसद 19 दिसंबर तक चलेगी, लेकिन खबरों के मुताबिक राहुल गांधी 15-20 दिसंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने ‘एलओपी’ यानी ‘लीडर ऑफ पर्यटन’ हैं।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’, प्रियंका गांधी ने PM मोदी और CM रेखा गुप्ता से की यह खास अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी वाद्रा ने दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हस्तक्षेप की रविवार को अपील की। प्रियंका ने कहा कि केरल के वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली लौटकर सांस लेना वास्तव में चौंकाने वाला अनुभव है।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अब समय आ गया है कि हम सभी अपने राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठकर एकजुट हों और इसके खिलाफ कुछ ठोस कदम उठाएं। केंद्र और राज्य सरकारों को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। हम सब किसी भी ऐसे कदम का समर्थन और सहयोग करेंगे जो इस भयावह स्थिति से निपटने में मददगार साबित हो।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि दिल्लीवासी हर साल इस जहरीली हवा को झेलने पर मजबूर होते हैं और उनके पास कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कहा, “सांस से जुड़ी बीमारियों से ग्रस्त लोगों, स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों, सभी को तत्काल राहत की आवश्यकता है। हमें इस प्रदूषण से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, पर्यावरण मंत्री यादव तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार को हवा की धीमी गति के कारण प्रदूषक तत्व कम तितर-बितर हुए और दिल्ली की वायु गुणवत्ता “बहुत खराब” श्रेणी में बनी रही। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शनिवार के 303 से बढ़कर रविवार सुबह 386 दर्ज किया गया।

दिल्ली के वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (एक्यूईडब्ल्यूएस) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति शाम और रात के दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो गई, जिससे प्रदूषकों का तितर-बितर होना रुक गया। सीपीसीबी के समीर ऐप के अनुसार 17 निगरानी केंद्रों में ‘गंभीर’ श्रेणी की वायु गुणवत्ता दर्ज की गई, जिनमें से वजीरपुर का एक्यूआई सबसे अधिक 439 रहा। इसके अलावा, 20 अन्य केंद्रों ने ‘बहुत खराब’ श्रेणी (300 से ऊपर) की वायु गुणवत्ता दर्ज की।

प्रियंका गांधी ने जज पर ही उठा दिए सवाल, कहा- न्यायाधीश तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी के सेना से संबंधित एक बयान को लेकर नाखुशी जताए जाने के एक दिन बाद मंगलवार को कहा कि न्यायाधीश यह तय नहीं कर सकते कि कौन सच्चा भारतीय है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण राहुल गांधी का यह कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछें।

प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि उनके भाई सेना का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन उनकी टिप्पणी को गलत ढंग से उद्धृत किया गया। शीर्ष अदालत ने दिसंबर 2022 में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर लखनऊ की एक अदालत में राहुल के खिलाफ जारी कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी।

हालांकि, न्यायालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का पूरा सम्मान करते हुए यह कहना चाहती हूं कि वे यह तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है। यह विपक्ष के नेता का काम और कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछे तथा उसे चुनौती दे।’’ उनका कहना था, ‘‘मेरे भाई सेना के ख़िलाफ़ कभी कुछ नहीं कहेंगे। वह सेना का बहुत सम्मान करते हैं। इसलिए (उनकी टिप्पणी को) गलत ढंग से उद्धृत किया गया है।’’

यह भी पढ़ेंः ऑपरेशन सिंदूर के बाद NDA की पहली बैठक, पीएम मोदी ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

मानसून सत्र: अमित शाह के आरोपों पर प्रियंका गांधी का पलटवार, पूछा- आपने पाकिस्तान को शरण दी क्यों?
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने इतिहास का पाठ पढ़ाया तथा उनके मां के आंसुओं तक की बात की, लेकिन यह नहीं बताया कि जब पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए थे तो ऑपरेशन सिंदूर को अचानक क्यों रोक दिया गया। प्रियंका ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए यह भी कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी के आंसू तब गिरे थे जब उनके पति (राजीव गांधी) को आतंकवादियों ने शहीद किया था।

केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘गृह मंत्री जी ने कहा कि पाकिस्तान के पास शरण में आने के बजाए कोई चारा नहीं था। सवाल है कि आपने शरण दी क्यों? आतंकी हमारे देश में आकर लोगों को मार डालते हैं और आप उन्हें शरण दे रहे हैं। आपने इस बात का जवाब अपने एक भी भाषण में क्यों नहीं दिया?’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जैसे ही शरण की बात उठी, गृह मंत्री इतिहास में चले गए। वह नेहरू जी, इंदिरा जी से लेकर मेरी मां के आंसुओं तक पहुंच गए। लेकिन इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि जंग क्यों रुकी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘सदन में मेरी मां के आंसुओं की बात की गई, मैं इसका जवाब देना चाहती हूं। मेरी मां के आंसू तब गिरे, जब उनके पति को आतंकवादियों ने शहीद किया, जब वह सिर्फ 44 साल की थीं। आज मैं इस सदन में खड़ी होकर (पहलगाम हमले में मारे गए) उन 26 लोगों की बात इसलिए कर रही हूं, क्योंकि मैं उनका दर्द जानती हूं और उसे महसूस करती हूं।’’

इससे पहले, सदन में गृह मंत्री ने कहा था, ‘‘एक सुबह मैंने टीवी पर देखा कि सलमान खुर्शीद रोते-रोते सोनिया गांधी के घर से बाहर आ रहे थे और उन्होंने कहा कि बटला हाउस की घटना देखकर सोनिया जी फूट फूटकर रो पड़ीं।’’ शाह ने कहा कि रोना था तो शहीद मोहनचंद्र शर्मा के लिए रोते, लेकिन इन्हें बटला हाउस के आतंकवादियों के लिए रोना आता है। कांग्रेस के कुछ सदस्यों के शोर मचाने पर शाह ने कहा कि मेरे पास खुर्शीद का वो इंटरव्यू सेव है और आप कहें तो उसे दिखाने के लिए तैयार हूं।

प्रियंका गांधी ने सदन में गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘रक्षा मंत्री का लंबा भाषण था। दूसरे भाषण भी सुने। मेरे मन में बार-बार यह बात आई कि सारी बातें कर लीं, इतिहास का पाठ पढ़ा दिया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि 22 अप्रैल, 2025 को हमला कैसे हुआ और क्यों हुआ।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘बैसरन घाटी में सुरक्षा क्यों नहीं थी? क्या सरकार को पता नहीं था कि वहां इतने लोग आते हैं।’’ प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि लोग सरकार के भरोसे गए और इस सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नहीं है?’’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उप राज्यपाल (मनोज सिन्हा) एक साक्षात्कार में कहते हैं कि बैसरन घाटी में बहुत ज्यादती हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।’’ उन्होंने दावा किया कि टीआरएफ आतंकी संगठन 2019 में बना और कश्मीर घाटी में पांच साल के दौरान 25 आतंकी हमले किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एजेंसियों की बड़ी विफलता है।

कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘‘सरकार ने एजेंसियों की विफलता की जिम्मेदारी ली? गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) गृह मंत्री जी के कार्यक्षेत्र में आता है, क्या उन्होंने इस्तीफा दिया? इस्तीफा तो छोड़िए, क्या उन्होंने जिम्मेदारी भी ली?’’ प्रियंका गांधी ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘आप इतिहास की बात करिये। मैं वर्तमान की बात करना चाहती हूं। आप 11 साल से सत्ता में हैं और अपनी जिम्मेदारी खुद लीजिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था और गृह मंत्री ने इस्तीफा दिया। उनकी इस देश की जनता के प्रति जवाबदेही थी।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘उरी, पुलवामा और पठानकोट के समय राजनाथ जी गृह मंत्री थे। अमित शाह जी के गृह मंत्री रहते पहलगाम हमला हुआ, दिल्ली में दंगे हुए, मणिपुर में हिंसा हुई, वह अपने पद पर बने हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय तो प्रधानमंत्री जी चाहते हैं। श्रेय लीजिए। सिर्फ श्रेय लेने से नेतृत्व नहीं होता, जिम्मेदारी भी लेनी पड़ती है।’’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि युद्ध रुक गया और इसका ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं। यह हमारे प्रधानमंत्री की गैर-जिम्मेदारी का सबसे बड़ा प्रतीक है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि जंग रुकी क्यों?’’ उन्होंने सरकार पर कूटनीतिक विफलता का भी आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद ने अपने भाषण के आखिर में उन सभी लोगों के नाम पढ़े, जो 22 अप्रैल के पहलगाम हमले में मारे गए थे।

कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता भूपेश बघेल के साथ है: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को कहा कि ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल के साथ मजबूती से खड़ा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, "भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ के सारे जंगल अदाणी जी को समर्पित कर दिए हैं। पेसा कानून और एनजीटी के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए जंगलों को तबाह किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी विधानसभा में यह मुद्दा उठाने वाले थे। उन्हें रोकने के लिए सुबह-सुबह ईडी ने उनके घर पर छापा मारा और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया।"

https://twitter.com/priyankagandhi/status/1946410032922292236

उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में देश अच्छी तरह समझ चुका है कि ये जनता की आवाज को कुचलने और विपक्ष को दबाने के तरीके हैं, लेकिन ऐसे हथकंडों से सच को दबाना और विपक्ष को डराना नामुमकिन है। प्रियंका गांधी ने कहा, "कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बघेल जी के साथ मजबूती से खड़ा है।"

यह भी पढ़ेः कांवड़िये के पैर दबाते महिला पुलिस अधिकारी की अखिलेश यादव ने की तारीफ, कहा- 'सेवा का भाव अच्छा है अगर...'

प्रियंका गांधी का आरोप- UP में विद्यालयों के विलय का आदेश शिक्षा के अधिकार के खिलाफ
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सैकड़ों सरकारी विद्यालयों के विलय का आदेश शिक्षा के अधिकार, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब और वंचित तबकों के खिलाफ है।

राज्य सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद स्कूलों के ‘विलय’ या उन्हें ‘बंद’ करना नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की कम संख्या वाले संस्थानों में संसाधनों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से उन्हें जोड़ने की कवायद है।

प्रियंका गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश सरकार विलय के नाम पर करीब 5,000 सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है। शिक्षक संगठनों के मुताबिक, सरकार की मंशा लगभग 27,000 स्कूलों को बंद करने की है।’’ उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार देश में शिक्षा का अधिकार कानून लाई थी, जिसके तहत हर गांव में स्कूल की व्यवस्था की गई थी ताकि गरीब परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा सुलभ हो सके।

कांग्रेस नेता ने सवाल किया, ‘‘अगर स्कूल घर से दूर हुए तो छोटे बच्चे, खासकर लड़कियां कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल कैसे पहुंचेंगी? जाहिर है कि उनकी पढ़ाई छूट जाएगी। बच्चों से यह अधिकार क्यों छीना जा रहा है?’’ प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का यह आदेश शिक्षा के अधिकार के खिलाफ तो है ही, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक, गरीब और वंचित तबकों के भी खिलाफ है।

भांजी के स्नातक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं राहुल, अमित मालवीय को कांग्रेस का जवाब
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सवाल उठाने के बाद उस पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी भांजी के स्नातक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। राहुल गांधी की भांजी और प्रियंका गांधी वाद्रा की पुत्री मिराया ब्रिटेन में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले गांधी के देश से "बार बार बाहर जाने" को लेकर हमला बोला था। मालवीय ने ‘एक्स’ पर कहा, "राहुल गांधी पिछले हफ्ते गुप्त रूप से छुट्टी मानने के लिए विदेश दौरे पर थे। अब, वह फिर से एक और अज्ञात स्थान पर विदेश चले गए हैं।"

उन्होंने कहा, "वह बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है? विपक्ष के नेता के रूप में, उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना होगा।" सोशल मीडिया पर ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उनकी फ्लाइट का शेड्यूल नई दिल्ली-बहरीन-लंदन था।

कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय अपनी घटिया चालों पर कायम है। वह और कुछ नहीं जानता। राहुल गांधी अपनी भांजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे।"

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: प्रियंका गांधी ने सुधारात्मक कदम उठाने का किया आह्वान
मलप्पुरम। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के कारणों का पता चलने के बाद भविष्य में लोगों की जान बचाने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाने की जरूरत है। अपने लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए केरल के दो दिवसीय दौरे पर आईं वाद्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पूरा देश इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुख की घड़ी में एकजुट होना चाहिए और इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले यात्रियों तथा मेडिकल छात्र समेत अन्य लोगों के परिवारों के प्रति यथासंभव एकजुटता दिखानी चाहिए। यह एक ऐसा क्षण है, जब हमें साथ मिलकर एकजुटता दिखाने की जरूरत है।’’

कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह पता लगाना भी महत्वपूर्ण है कि ‘‘क्या गलत हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच की जा रही है। मुझे यकीन है कि जांच एजेंसियां ​​अगले कुछ दिनों में देश को बता देंगी कि क्या हुआ था। फिर भविष्य में लोगों और जीवन की रक्षा के लिए जो भी सुधारात्मक उपाय करने की आवश्यकता होगी, वे किए जाएंगे।’’

बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद से 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (एआई 171) विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद मेघाणीनगर में बी जी मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार 242 लोगों में से केवल एक व्यक्ति ही दुर्घटना में बच पाया। घटना में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्रों समेत 24 अन्य की भी मौत हो गई।