murder - Amrit Vichar

प्रतापगढ़ : दलित युवती का पेड़ से लटकता मिला शव, ग्रामीणों ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर मानिकपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनुसूचित जाति (दलित) की एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी-पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि मानिकपुर थानाक्षेत्र में एक व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी शनिवार रात खाना खाने के बाद सोने चली गई थी तथा रविवार सुबह उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर बाग में पेड़ पर लटका मिला।

राय ने बताया कि घटनास्थल से 50 मीटर दूर उसकी चप्पल और अंत:वस्त्र मिले एवं शरीर पर चोट के निशान भी हैं। एएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। ग्रामीणों का कहना है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

पुलिस ने युवती के भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर सुसंगत धाराएं बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

बुलंदशहर में खूनी जन्मदिन: केक लगाने के छोटे विवाद ने ली तीन जिंदगियों, भाजपा नेता के 2 भाई और भतीजे को गोलियों से भूना
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा में शनिवार रात एक जन्मदिन पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरजेएस फिटनेस जिम में हुई इस घटना में भाजपा सभासद संजय सैनी के सगे भाई मनीष सैनी (32), चचेरे भाई अमरदीप सैनी (35) और भतीजे आकाश सैनी (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी जीतू सैनी ने कथित तौर पर अपने भाई की लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

क्या था पूरा मामला?

घटना सुभाष मार्ग स्थित जिम में हुई, जहां फूटा दरवाजा मोहल्ला निवासी जीतू सैनी की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी में जिम के नियमित युवक आमंत्रित थे। संजय सैनी के चचेरे भाई अमरदीप सैनी भी जीतू के खास दोस्त थे और उन्होंने अपने साथ मनीष तथा आकाश को भी ले लिया था।

रात करीब 11 बजे जीतू और अमरदीप के बीच केक लगाने को लेकर विवाद हो गया। अमरदीप ने गाली-गलौज की, जिसमें मनीष ने भी जीतू को गालियां दीं। नाराज होकर जीतू वहां से चला गया। करीब एक घंटे बाद वह अपने साथियों के साथ लौटा और अपनी भाई की लाइसेंसी पिस्टल साथ लेकर जिम की पहली मंजिल पर पहुंचा, जहां तीनों पीड़ित बैठे हुए थे।

जीतू ने बिना किसी हिचकिचाहट के तीनों पर गोलियां चला दीं। आकाश भागने की कोशिश में दस कदम आगे गया, लेकिन आरोपी ने उसके सिर में भी गोली मार दी। फायरिंग के बाद जिम में चीख-पुकार मच गई। युवक मशीनों के पीछे छिप गए। आरोपी ने जिम का सीसीटीवी डीवीआर निकालकर घटना का सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गया।

पुरानी रंजिश या शराब का असर?

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विवाद केवल केक लगाने तक सीमित नहीं था। दोनों परिवारों के बीच सैनी धर्मशाला को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। एक पक्ष से संजय सैनी जुड़े हैं, जबकि दूसरे पक्ष से जीतू सैनी के दोस्त के पिता का संबंध बताया जा रहा है। धर्मशाला कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है।

जीतू सैनी बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) से पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस राजनीतिक एंगल और पुरानी दुश्मनी दोनों की जांच कर रही है।

जांचकर्ताओं ने जिम में शराब के खाली क्वार्टर, बियर कैन और जली सिगरेट के टुकड़े बरामद किए हैं। इससे साफ है कि पार्टी के दौरान युवक शराब पी रहे थे, जो विवाद को और भड़काने का कारण बना।

पुलिस की कार्रवाई

- डीआईजी कलानिधि नैथानी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से बात की।
- एसपी देहात अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में छह टीमों का गठन किया गया है।
- 15 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
- आसपास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं।
- आरोपी जीतू सैनी की तलाश जारी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक मनीष और अमरदीप खेती करके परिवार चलाते थे। आकाश नौकरी की तलाश में था।
- मनीष की दो साल की बेटी गोनाक्षी है।
- अमरदीप के पांच साल का बेटा गोलू और डेढ़ साल की बेटी है।
- अमरदीप के बड़े भाई राजीव की डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी। अब परिवार में मुख्य कमाऊ सदस्य भी चला गया। घर में मातम का माहौल है। एक साथ तीन मौतों ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है।

यह घटना एक बार फिर युवाओं में शराब, गुस्से और आसानी से हथियार उपलब्ध होने की समस्या को उजागर करती है। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता विवाद कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका यह दुखद उदाहरण है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर सच्चाई सामने लाए, यही उम्मीद है।

Uttrakhand:बाघ ने खाया पेट, सिर धड़ से किसने अलग किया? हत्या और बाघ के हमले में उलझी गुत्थी
हल्द्वानी, अमृत विचार। कमल की मौत कैसे हुई? इसको लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जहां इस घटना को बाघ का हमला करार दे रही है, वहीं शव की हालत देख कर वन विभाग के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि यह एक जघन्य हत्या है। अब सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर हैं।

घटना स्थल पर नजर डालें तो जंगल में पेट के बल एक सिर कटा शव पड़ा मिला। सिर धड़ से कुछ दूर पड़ा था। गर्दन के कटे हिस्से को देख कोई यह मानने को तैयार नहीं कि यह काम बाघ का है। क्योंकि सिर नोंचा हुआ नहीं बल्कि किसी धारदार हथियार से काटा हुआ लग रहा था।

इसके बाद जब शव पलटा गया तो पेट बुरी तरह किसी जानवर द्वारा खाया हुआ था। इसे देख कर ही पुलिस ने दावा किया कि कमल को बाघ ने मारा। एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र का कि सिर अलग होने के अलावा, शरीर के अगले हिस्से पर पंजों और नाखूनों के साफ़ निशान भी हैं, जिससे उन्हें लगता है कि हत्यारा कोई बाघ ही था।
जबकि रामनगर के डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने का कहना है कि इस चरण पर यह पक्के तौर पर तय नहीं किया जा सकता कि इस हत्या के लिए कोई बड़ी बिल्ली (बाघ/तेंदुआ) जिम्मेदार थी या नहीं। मौत की असली वजह और पूरी स्थिति तभी साफ होगी, जब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिल जाएगी।

जंगली जानवर करता हमला तो होते अलग निशान
हल्द्वानी : राज्य वन विभाग का तर्क है कि जिस सफाई से सिर को धड़ से अलग किया गया था, उससे लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया होगा। वन अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी बड़े जंगली जानवर ने हमला किया होता, तो घाव ऊबड़-खाबड़ या अनियमित होते और शरीर के कुछ हिस्से शायद खा लिए गए होते। बहरहाल, अब मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर ही निर्भर है।

बाघ ने शिकार बनाया तो कैसे उतरे बदन से कपड़े
सवाल यह है कि अगर कमल को बाघ ने मारा तो उसके बदन के कपड़े कैसे उतरे थे। क्योंकि यह साधारण सी बात है कि बाघ किसी इंसान की जान लेने से पहले या बाद में कपड़े तो नहीं उतारेगा। ऐसा अनुमान है कि कमल की हत्या की गई, सिर को धड़ से अलग कर जंगल में फेंक दिया गया और बाद में उसे किसी जंगली जानवर ने खा लिया, लेकिन बाघ नहीं। इसकी वजह यह कि बाघ खुद शिकार करके खाता है।

बांदा में सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
बांदाः बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शुक्रवार देर शाम एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के करीब दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि दूलथोक मोहल्ले के निवासी सर्राफा कारोबारी तेज प्रताप सोनी उर्फ पप्पू (42) को शुक्रवार देर शाम करीब पौने नौ बजे गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असलम (55) को पकड़ लिया और मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पप्पू और आरोपी आपस में परिचित थे। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि संभवत: शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। वहीं, कस्बे के व्यापारियों और मृतक के परिजनों ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात जाम कर दिया। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जाम खोला गया।

शरीर पर घाव, नाक भी फ्रैक्चर... गला घोंटाकर की गई IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, दहला देगा पोस्टमार्टम रिपोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली के एक सभ्रांत इलाके में बुधवार को एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद उसके शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके दोनों हाथों और पैरों पर कई खरोंच के निशान एवं घाव पाए गए हैं, नाक की हड्डी में 'फ्रैक्चर' है तथा गला घोंट दिये जाने का पता चला है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के फोरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि इस महिला (22) को 'फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल' ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गुप्ता ने पोस्टमार्टम के निष्कर्षों का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि बाहरी जांच में प्रतिरोध के अनुरूप कई चोटें पाई गईं। उन्होंने कहा, ''इसके अलावा, चेहरे पर कई घाव और खरोंचे के निशान मिलें, नाक की हड्डी में फ्रैक्चर भी पाया गया, जो किसी भारी वस्तु से किए गए प्रहार का संकेत देता है।''

गर्दन की जांच के दौरान, 'स्टर्नोक्लेइडोमास्टॉइड', 'स्टर्नोथाइरॉइड' और 'स्टर्नोहायॉइड' मांसपेशियों में आंतरिक रक्तस्राव देखा गया। थाइरॉइड उपास्थि (कॉटिलेज) के दोनों हिस्सों में 'फ्रैक्चर' पाया गया, जबकि 'हायॉइड' हड्डी अक्षुण्ण थी। सभी आंतरिक अंगों में रक्त का जमाव पाया गया, जो गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई मृत्यु के अनुरूप था।

डॉक्टर ने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए कई नमूने सुरक्षित रखे गए हैं, जिनमें विसरा, 'लिगेचर मटेरियल', नाखून के खुरचन, जाली में लगा खून और गुप्तांगों से लिए गए स्वैब आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा,''जांच से पता चलता है कि मौत हमले के बाद गला घोंटने से हुई। सुरक्षित रखे गए स्वैब और नाखून के खुरचन को आगे की जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बलात्कार हुआ था या नहीं।'' दक्षिणपूर्वी दिल्ली के कैलाश हिल्स में हुए इस अपराध की मौजूदा जांच के बीच फोरेंसिक निष्कर्ष सामने आए हैं। जांच में चौंकाने वाले विवरण सामने आए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी 19 वर्षीय राहुल मीणा ने अतिरिक्त चाबी का इस्तेमाल करके घर में प्रवेश किया और सीधे 22 वर्षीय पीड़िता के छत पर बने अध्ययन कक्ष में चला गया, जहां वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि उसने पीड़िता पर हमला किया, मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से उसका गला घोंटा और किसी भारी वस्तु से उस पर वार किया। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि आरोपी ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी के साथ कथित तौर पर बेहोशी की हालत में बलात्कार किया और बाद में उसे घसीटकर नीचे ले गया।

इसके बाद उसने पीड़िता के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करके लॉकर खोलने की कोशिश की, फिर 'स्क्रूड्राइवर' से लॉकर तोड़कर नकदी और गहने चुरा लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के माता-पिता के घर लौटने से लगभग 30 मिनट पहले भाग गया तथा भागने से पहले उसने खून से सने अपने कपड़े और चप्पलें बदल लीं।

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि वह सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में दाखिल हुआ और 7:20 बजे तक वहां से निकल गया। पीड़िता के घर में पहले घरेलू सहायक के तौर पर काम कर चुके मीणा को अपराध के कुछ घंटों बाद द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उस पर राजस्थान के अलवर में एक अन्य बलात्कार मामले में भी संलिप्त होने का संदेह है।

वाराणसी : युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आदमपुर थाना क्षेत्र के सक्का घाट इलाके में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घायल नीरज को परिजन मंडली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा के मॉर्चरी में रखवाया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। नीरज (17) का परिवार घाट पर माला-फूल बेचने का काम करता है। नीरज भी परिवार के काम में हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात नीरज के परिवार और दूसरे माला-फूल बेचने वाले परिवार के बीच विवाद हो गया।

महिलाओं के बीच शुरू हुआ यह विवाद धीरे-धीरे पुरुषों के बीच जंग का रूप लेने लगा। विवाद के दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने नीरज पर ईंट, लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीरज के भाई धीरज का आरोप है कि रविवार रात विवाद शुरू हुआ।

वीरेंद्र और रवींद्र का परिवार अक्सर उनके परिवार से माला-फूल लगाने वाले स्थान को लेकर विवाद करता रहता है। कल भी यही विवाद हुआ। वीरेंद्र केवट के परिवार वालों ने लाठियों, ईंटों और डंडों से हमला कर दिया, जिसमें नीरज की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया माला-फूल बेचने को लेकर विवाद हुआ था, जो आपसी झगड़े में बदल गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही चिन्हित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

UP: किशोर ने नहीं किया था सुसाइड...10 साल के बेटे को बाप ने मारकर लटका दिया था
सहसवान, अमृत विचार। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा में 10 साल के बच्चे का शव पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की मौत हैंगिंग बताई गई थी। पुलिस ने जांच की तो हैरानी करने मामला सामने आया। बच्चे ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। जो उसके पिता ने ही की थी। पुलिस ने बच्चे के आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

गांव तिगरा निवासी विजय सिंह यादव का बेटे विशाल उर्फ गोपाल का शव 14 अप्रैल को पेड़ पर लटका मिला था। विजय सिंह ने खुद डायल 112 पुलिस को फोन करके बेटे की मौत की सूचना दी थी और हत्या की आशंका व्यक्त की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें सभी को आत्महत्या लग रही थी लेकिन रिपोर्ट में फोर्सफुल हैंगिंग आई। पुलिस को शक होने लगा। जिसके बाद 17 अप्रैल को मृतक के मामा उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विजय सिंह पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने मृतक के पिता विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह को रविवार को सहसवान-नाधा मार्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 14 अप्रैल को घर से रस्सी लेकर गया। रास्ते में खेल रहे विशाल को अपने साथ खेतों की ओर ले गया। अपने खेत की मेड़ पर लगे पेड़ के पास उसने विशाल की गर्दन पर रस्सी बांध दी। और पेड़ की टहनी पर रस्सी डालकर खींच दिया। वह इसे आत्महत्या दिखाना चाहता था। जिसके बाद वह वापस घर आ गया था। कुछ देर के बाद गांव के विजय पुत्र मुकेश पाल ने फोन करके बेटे की मौत की सूचना दी। बाद में वह परिजन और ग्रामीणों के साथ दिखावा करने को घटनास्थल पर गया था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने और जुआ खेलने आदी है। विशाल ने पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर टिप्पणी की थी। विजय सिंह को लगा कि पड़ोसी से विवाद होगा। जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि बेटे की हत्या करने के आरोपी पिता को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

अलीगढ़ : 20 हजार रुपये के विवाद में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या, बहन समेत चार गिरफ्तार
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 20 हजार रुपये के कर्ज को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतक अफसर (30) ने अपनी बहन को 20 हजार रुपये उधार दिए थे और उन्हें वापस मांगने पर यह घटना हुई।

सिविल लाइंस क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सर्वम सिंह ने बताया कि मृतक की बहन शहनाज समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है, जिनमें मृतक का जीजा इमरान भी शामिल है। वह फरार है और मुख्य हमलावरों में से एक माना जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक दो बच्चों का पिता अफसर एएमयू परिसर के पास कैंटीन चलाता था और देर रात कैंटीन से लौट रहा था, तभी हमलावरों ने उसे घेरकर कई बार चाकू से वार किया। पुलिस ने बताया कि परिजन और कुछ पुलिसकर्मी उसे जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अफसर ने कुछ सप्ताह पहले बहन और जीजा को 20 हजार रुपये उधार दिए थे और हाल ही में रकम वापस मांगने पर दोनों नाराज हो गए थे। पुलिस ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने एक दिन पहले समझौता भी कराया था, लेकिन देर रात विवाद अचानक हिंसक हो गया, जिसके बाद यह वारदात हुई। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मुजफ्फरनगर में दलित मजदूर का अपहरण कर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।  मुजफ्फरनगर जिले के रामराज थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक मजदूर की कथित तौर पर अगवा कर गला घोंटकर हत्या कर दी गयी और शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है तथा एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूर की पहचान रामराज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी सुरेश (45) के रूप में हुई। सुरेश की गला घोंटकर हत्या कर दी गई और बाद में उसका शव गंगा नहर में फेंक दिया गया। रामराज थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रविंद्र यादव ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने विकल, कार्तिक भाटी और आदेश गोस्वामी सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यादव ने कहा कि जांच के दौरान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विकल को गिरफ्तार कर लिया गया और नहर से सुरेश का शव बरामद किया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुरेश 16 अप्रैल को ईंट भट्ठे में काम करने गया था और घर नहीं लौटा। कुछ कहासुनी के बाद तीन लोगों ने उसे कार में अगवा कर लिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और बाद में उसका शव गंगा नहर में फेंक दिया गया। एसएचओ ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

आगरा : होटल के कमरे में महिला ने की साथी की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में एक होटल में शुक्रवार को एक व्यक्ति की उसकी महिला साथी ने बेरहमी से कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने पहले हथौड़े से वार किया और फिर धारदार हथियार से हमला कर व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने मौके से आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ जारी है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पश्चिमी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आदित्य ने बताया कि खिल्लो (36) नाम का व्यक्ति और उसकी महिला साथी शुक्रवार को होटल में आए थे तथा दोपहर करीब 12 बजे होटल कर्मचारियों ने पुलिस को कमरे में हत्या की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में खिल्लो का खून से लथपथ शव मिला और आरोपी महिला भी कमरे में मौजूद थी, जिसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि हत्या की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है हालांकि कमरे से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है और मामले की जांच जारी है।

अमेठी में युवती की निर्मम हत्या, खेत में खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप
अमेठी, अमृत विचार l जनपद के गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के चतुरीपुर मजरे मऊ गांव में बुधवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 23 वर्षीय युवती का खून से लथपथ शव गांव से कुछ दूरी पर खेत में पड़ा मिला।

मृतका की पहचान अमिता(23) द्विवेदी, पुत्री अवधेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती का शव घर से करीब 50 मीटर दूर नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

परिजनों के मौके पर पहुंचते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। वहीं, मामले में दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे घटना और भी गंभीर हो गई है।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अखिलेश कुमार और थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है व फॉरेसिंक टीम को भी बुलाया गया है ।

फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Sultanpur News: 60 वर्षीय पूर्व प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या, मातम में बदली खुशियां 21 अप्रैल को आनी थी बेटी की बारात
सुलतानपुर: जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा गांव में शनिवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना में 60 वर्षीय विजय प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सूर्य प्रताप सिंह के छोटे भाई थे।

परिवार के अनुसार, विजय प्रताप सिंह रात के भोजन के बाद घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी तारा सिंह थोड़ी दूरी पर सो रही थीं। रात करीब 1 बजे गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी की नींद खुली। उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को भागते हुए देखा। पास जाकर देखा तो विजय प्रताप सिंह के सिर में गोली लगी हुई थी।

परिजनों ने तुरंत उन्हें स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुलतानपुर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर वापस सुलतानपुर पहुंचे, जहां पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस प्रशासन सक्रिय, हत्या का कारण अभी रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक अखण्ड प्रताप सिंह और सीओ जयसिंहपुर रामकृष्ण चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि विजय प्रताप सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ महीने पहले उन्हें लकवे का अटैक आया था, लेकिन अब वे सामान्य जीवन जी रहे थे। वह बेहद सरल, धार्मिक और गो सेवा में लगे रहने वाले व्यक्ति थे। ऐसे में उनकी हत्या का कारण अभी भी पुलिस के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

विजय प्रताप सिंह अपने पीछे पत्नी तारा सिंह और पांच संतानों को छोड़ गए हैं। एक बेटी और एक बेटे की शादी हो चुकी है, जबकि बाकी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनका बड़ा बेटा अंकुर सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक है और कानपुर में तैनात है। पिता की मौत की खबर मिलते ही वह घर पहुंच गया है।

21 अप्रैल को आनी थी बेटी की बारात

परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। बेटी सोनम की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। 17 अप्रैल को तिलक और 21 अप्रैल को बारात आने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही परिवार के मुखिया की हत्या हो गई। अब शादी की सारी तैयारियां रुक गई हैं और पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या के कारण का पता लगाने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।