JP Nadda - Amrit Vichar

संसद सत्र : रसोई गैस आपूर्ति पर राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष में भिड़ंत, नड्डा बोले- विपत्ति के समय भी लोगों को भड़का रही कांग्रेस
नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पश्चिम एशिया संकट के कारण देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने का मुद्दा सोमवार को सदन में उठाया जिस पर नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा ने यह कहते हुए विरोध किया कि कांग्रेस विपत्ति के समय भी राजनीति कर लोगों को भड़का रही है।

खड़गे ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण हाहाकार मचा है और इससे विशेष रूप से गरीब, मध्यम वर्ग तथा छोटे रेस्तरां प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत की 60 प्रतिशत रसोई गैस आयात करता है और इसमें से भी 90 प्रतिशत होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते आती है।

खड़गे ने कहा कि आपूर्ति प्रभावित होने से सामुदायिक किचन बंद करने पड़ रहे हैं और सिलेंडर की कीमत भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरकार यह दावा कर रही है कि देश में गैस सिलेंडर की कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें तो फिर यह लाइन क्यों लग रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया संकट के मध्य नजर जब सरकार वहां रह रहे भारतीयों के लिए परामर्श जारी कर रही थी तो आपूर्ति के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई और आपूर्ति क्यों नहीं बढ़ाई गई।

सदन के नेता नड्डा ने कहा कि यह शून्य काल है और इसमें हर सदस्य को तीन मिनट का समय अपनी बात कहने के लिए दिया जाता है लेकिन खरगे नेता विपक्ष होने के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। सभापति द्वारा खरगे को अतिरिक्त समय दिए जाने के बावजूद उनके बोलते रहने पर नड्डा ने कहा कि यह वैश्विक विपत्ति का समय है और इसमें भारत की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विपत्ति के समय भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है । उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सदन में पूरी स्थिति की जानकारी दी है लेकिन कांग्रेस के सदस्यों ने उसे समय उनकी बातों को नहीं सुना।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश में शांतिपूर्ण स्थिति को भड़काकर अराजकता लाने का प्रयास कर रही है यह बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर की जमाखोरी के मामले में भी पकड़ा गया है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्य जोर-जोर से एक दूसरे का प्रतिवाद करते रहे।

राहुल गांधी को लेकर राज्यसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस : कांग्रेस का बहिर्गमन, जानिए क्या बोले नड्डा
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने नहीं देने का मुद्दा गुरुवार को राज्यसभा में भी उठाया जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक झोक हुई जिसके बाद कांग्रेस ने सदन से बहिर्गमन किया। सदन में विधायी दस्तावेज रखे जाने के बाद सभापति ने नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने का अवसर दिया।

खरगे ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है वहीं नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा कि लोकसभा की चर्चा को लेकर राज्यसभा में मुद्दा नहीं उठाया जा सकता और कांग्रेस लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने से रेाकने के बाद अब राज्यसभा में भी उसी रणनीति पर काम करते हुए प्रधानमंत्री को बोलने से रोकना चाहती है ।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए खरगे को सुझाव दिया कि वह बहुत अनुभवी और वरिष्ठ हैं तथा उन्हें कांग्रेस को राहुल गांधी का बंधक नहीं बनने देना चाहिए। सभापति सी पी राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के एक वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि श्री नेहरू ने भी उस समय कहा था कि लोकसभा और राज्यसभा की चर्चा से जुड़े मुद्दों को एक दूसरे सदन में उठाया जाना अच्छी प्रथा नहीं है।

उन्होंने खरगे और अन्य सदस्यों से कहा कि वे लोकसभा के मुद्दों को इस सदन में नहीं उठा सकते। यह संसद की परंपरा के खिलाफ है। खरगे ने कहा कि संसद दोनों सदनों को मिलाकर बनती है और यदि लोकसभा में नेता विपक्ष देश हित की कोई बात उठाना चाहते हैं तो उन्हें इसकी अनुमति दी जानी चाहिए।

नड्डा ने कहा कि सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है और प्रधानमंत्री भी लोकसभा में जवाब देने के लिए तैयार थे लेकिन कांग्रेस ने सदन को चलने नहीं दिया। उन्होंने खरगे से कहा कि आप इतने अनुभवी और वरिष्ठ हैं आपको पार्टी को एक अबोध बालक का बंधक बनने से रोकना चाहिए।

रिजिजू ने कहा कि राज्यसभा में तीन दिन से बहुत अच्छी चर्चा चल रही थी अचानक कांग्रेस को पता नहीं क्या सूझा जो वह अब इस सदन में लोकसभा के मुद्दे उठा रही है । उन्होंने कहा कि यह सदन प्रधानमंत्री के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब को सुनने के लिए उत्सुक है लेकिन कांग्रेस किसी ओर एजेन्डा के तहत सदन का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।

खरगे ने कहा कि संसद दोनों सदनों से चलती है लेकिन सरकार एक सदन को पंगु बनाकर संसद चलाना चाहती है जो देश के लिए धोखा है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ गठबंधन को बंधक बना रखा है। उन्होंने कहा कि वह लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने से रोकने तथा पंडित नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में अशोभनीय बातों की घोर निंदा करते हैं।

नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रगति के पथ पर आगे बढ रहे देश के विकास पथ में बाधा खड़ी करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने और एक परिवार के स्वार्थ के एजेन्डे पर काम कर रही है। इस बीच कांग्रेस के सदस्य बीच बीच में नारेबाजी करते रहे और बाद में बहिर्गमन कर गये।

अमेरिका के मुद्दे पर राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा : विपक्ष का बहिष्कार, जेपी नड्डा ने बताया गैर-राष्ट्रवादी व्यवहार
नई दिल्ली। अमेरिका के साथ समझौते की जानकारी को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। विपक्ष ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, इसकी जानकारी वाशिंगटन से आ रही है। विपक्ष ने नारेबाजी के बाद सदन का बहिष्कार किया। वहीं, नेता सदन जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस व विपक्ष का यह व्यवहार एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि यह एंटी नेशनल है।

दरअसल, अमेरिका के साथ हुई डील का मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में उठाया गया। विपक्ष ने इस विषय को लेकर हंगामा किया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है, उसके बारे में हमें वाशिंगटन से जानकारी मिल रही है। उन्होंने इस स्थिति पर प्रश्न उठाया और कहा कि यह क्या हो रहा है। विपक्ष का कहना था कि सरकार द्वारा इस बारे में जानकारी नहीं दी गई, जबकि अमेरिका ने इसको लेकर जानकारी सार्वजनिक की है।

वहीं, राज्यसभा में नेता सदन जेपी नड्डा ने इसके जवाब में कहा, "कल (सोमवार) देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने टैरिफ के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री के बारे में, एक सच्चे दोस्त के बारे में भी पोस्ट में चर्चा की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने भारत व अमेरिका के ट्रेड के बारे में, जो भारत और अमेरिका के संबंध हैं, उसकी चर्चा की है।"

राज्यसभा में बोलते हुए नड्डा ने कहा कि सरकार पूरी ट्रेड डील के बारे में राज्यसभा को जानकारी देगी। इस संबंध में संबंधित विभाग के मंत्री सदन को जानकारी देंगे। उन्होंने विपक्ष के हंगामे को लोकतंत्र के लिए काफी घातक बताया। जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष का यह व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है। हम विपक्ष के प्रत्येक सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। यह विपक्ष की हताशा है, जिस कारण वे इस प्रकार शोर-शराबा कर रहे हैं।हालांकि, विपक्ष जेपी नड्डा के बयान से संतुष्ट नहीं हुआ और नारेबाजी-हंगामे के बीच सदन का बहिष्कार किया।

वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगियों का व्यवहार बहुत ही निंदनीय है। इन्हें न देश के विकास में कोई रुचि है, न ही व्यापार के विकास को लेकर कोई रुचि है। ये केवल हर विषय पर राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह कहते रहे कि ट्रंप का जवाब दीजिए, 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है। आज जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने सूमोटो स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री की तारीफ की और कहा कि मैं उनका सच्चा दोस्त हूं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी उनकी तरह एक मजबूत नेता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार किसी भी बात पर चर्चा करने से पीछे नहीं हटती है। मैंने आज भी विपक्ष को कहा कि सरकार आज ही इस पूरे विषय पर सदन में जानकारी देगी। विपक्ष ने ‘जी राम जी’ पर चर्चा की, हमने उस पर चर्चा की और एसआईआर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप देश में एक वातावरण बनाने का प्रयास कर रहे हैं कि सरकार कुछ छुपा रही है, सरकार चर्चा नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष का यह बहुत गैर जिम्मेदाराना व्यवहार है। विपक्ष का यह एक तरह से गैर राष्ट्रवादी व्यवहार है। इन्हें देश से कुछ लेना-देना नहीं है, यह एंटी नेशनल है।

BJP के नए अध्यक्ष की ताजपोशी पर बोले PM मोदी- विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में
नई दिल्ली, 20 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अगले 25 वर्ष में विकसित भारत का निर्माण होना तय है और इस महत्वपूर्ण कालखंड के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है। पीएम मोदी ने पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित भाजपा संगठन पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी समारोह में  नबीन ने पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वह सोमवार को संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।

पीएम मोदी ने कहा, "अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना है।" उन्होंने जोर देकर कहा, "विकसित भारत का निर्माण होना तय है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि नबीन एक तरह से मिलेनियल जेनरेशन के हैं और उन्होंने अपने आँखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है। पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं है कि वह शासनाध्यक्ष कहे जाते हैं, बल्कि उनके जीवन में उनके लिए सबसे बड़े गर्व बात है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कहा कि बीते कई महिनों से पार्टी की छोटी इकाई से लेकर अध्यक्ष के चुनाव की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से और पार्टी की संविधान की भावना के साथ संपन्न हुआ है। चुनाव प्रक्रिया के विधिपूर्वक समापन पर पार्टी ने आज संगठन पर्व का आयोजन किया। इससे पहले मोदी ने पार्टी के नये अध्यक्ष को दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी और उनके गले में गमछा डालकर उनका स्वागत किया।

पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। उन्होंने कहा,"ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।"

भाजपा में 'नबीन' युग का आगाज... 45 साल में बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी-राजनाथ सिंह के सामने ग्रहण किया पदभार
नई दिल्ली। जेपी नड्डा के बाद पार्टी की कमान किसके हाथ? इस सवाल पर चल रही चर्चाओं का अंत हो गया है। बिहार के युवा नेता नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। सोमवार को पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया में उनके अलावा कोई अन्य उम्मीदवार नहीं था, इसलिए मंगलवार (20 जनवरी 2026) को उन्होंने निर्विरोध रूप से अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया।

https://twitter.com/narendramodi/status/2013499951565939027?s=20

यह ऐतिहासिक बदलाव पार्टी में पीढ़ीगत नेतृत्व परिवर्तन का संकेत है। 45 वर्षीय नितिन नबीन भाजपा के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रहे हैं। वे 14 दिसंबर 2025 से राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर थे, और अब पूर्णकालिक अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

नामांकन में भारी समर्थन

पार्टी मुख्यालय में सोमवार दोपहर दो से शाम चार बजे तक चली नामांकन प्रक्रिया में नितिन नवीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल हुए। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 37 सांसदों के हस्ताक्षर वाले एक सेट भी शामिल था, जो संसदीय बोर्ड की ओर से प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण ने सभी नामांकन वैध पाए जाने की पुष्टि की और शाम पांच बजे नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद घोषणा की कि केवल एक ही उम्मीदवार यानी नितिन नवीन ही हैं।

आज पदभार ग्रहण का कार्यक्रम

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक विशेष समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जेपी नड्डा नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पदभार सौंपेंगे।

नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और पूर्व मंत्री भी। वे युवा मोर्चा से निकले संगठनकर्ता के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने पार्टी के ग्राउंड लेवल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह नियुक्ति पार्टी की रणनीति को नई ऊर्जा देने और आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनावों के लिए तैयार करने का संकेत मानी जा रही है।

भाजपा में 'नवीन' युग की शुरुआत हो गई है, जहां युवा नेतृत्व के साथ संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दिख रहा है।

BJP Presidential Election : 45 की उम्र में नितिन नबीन को भाजपा की कमान, निर्विरोध निर्वाचित, आधिकारिक ऐलान कल
नई दिल्ली। नितिन नबीन (45) सोमवार को निर्विरोध भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। वह इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नबीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मंगलवार को नवीन को औपचारिक रूप से भाजपा अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वह जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो 2020 से लंबे समय से अध्यक्ष पद पर हैं।

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण ने एक बयान में कहा, "मैं यह घोषणा करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल एक नाम, श्री नितिन नवीन का नाम, प्रस्तावित किया गया है।" एक बयान में उन्होंने कहा कि नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने के पक्ष में नामांकन पत्रों के 37 सेट दाखिल किए गए और सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता भी प्रस्ताव रखने वालों में शामिल हैं। नामांकन पत्रों के 37 सेटों में से 36 पार्टी की राज्य इकाइयों द्वारा दाखिल किए गए थे और एक सेट भाजपा संसदीय दल द्वारा प्रस्तुत किया गया था।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष नड्डा, वरिष्ठ मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, किरेन रीजीजू, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नायब सैनी, प्रमोद सावंत, पेमा खांडू और पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे। लक्ष्मण ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को अपराह्न दो बजे से चार बजे के बीच पूरी हो गई।

उन्होंने एक बयान में कहा, "राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के पक्ष में कुल 37 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। जांच करने पर सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप में विधिवत भरे हुए और वैध पाए गए।" उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया 36 राज्यों में से 30 राज्यों के अध्यक्षों के चुनाव के बाद शुरू की गई, जो कि न्यूनतम 50 प्रतिशत राज्यों का चुनाव पूरा करने के लिए आवश्यक संख्या से कहीं अधिक है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की अधिसूचना जारी कर 16 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई थी और उसी वर्ष नवीन का जन्म भी हुआ था। नवीन ने 2006 में अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के बाद राजनीति में कदम रखा, जो भाजपा विधायक थे। बिहार सरकार में कानून एवं न्याय, शहरी विकास एवं आवास मंत्री रह चुके नवीन को दिसंबर में भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़ : 'जनादेश परब' में नड्डा ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- जनभावनाओं से कट चुका है विपक्ष
जांजगीर-चांपा। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को जांजगीर पुलिस लाइन में आयोजित 'जनादेश परब' कार्यक्रम में जय सतनाम के उद्घोष के साथ आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई दी और इसे जनविश्वास की जीत बताया।  नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने सत्ता में आने के बाद जो संकल्प लिए थे, उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश भय, भ्रष्टाचार और समझौतावादी नीतियों से जूझ रहा था। जनता ने उस व्यवस्था को बदलते हुए प्रदेश में भाजपा को अवसर दिया, जिसका परिणाम आज विकास के रूप में सामने है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गांव, गरीब और श्रमिक वर्ग को केंद्र में रखकर कार्य किया है। बड़ी संख्या में श्रमिकों को आर्थिक सहायता दी गई है, वहीं युवाओं के लिए हजारों सरकारी पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

नक्सलवाद पर सरकार के सख्त रुख पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान नक्सलियों के प्रति नरमी दिखाई गई, जबकि वर्तमान सरकार ने उनके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। उन्होंने दावा किया कि मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया गया है और सरकार उस दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

नड्डा ने देश की आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। डिजिटल लेन-देन, मोबाइल निर्माण, सड़क नेटवर्क और स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए विस्तार को उन्होंने नए भारत की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें जांजगीर भी शामिल है। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में सुपर स्पेशालिटी अस्पताल शुरू हो चुके हैं।

कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जनभावनाओं से कट चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता की प्राथमिकताओं की समझ नहीं है और इसी कारण उसे बार-बार असफलता का सामना करना पड़ रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री साय ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़े, जबकि भाजपा सरकार आने के बाद विकास की रफ्तार तेज हुई है। नक्सलवाद के खिलाफ अभियान को उन्होंने प्रदेश की प्राथमिकता बताया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने दोहराया कि 31 मार्च 2026 तक प्रदेश को नक्सल समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है और इस दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है।

Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र की शांति सभा में जुटे दिग्गज, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व भाजपा सांसद धर्मेंद्र के निधन के बाद गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित शांति सभा में राजनीतिक, फिल्मी और सामाजिक जगत के अनेक प्रतिष्ठित लोग एकत्र हुए।

इस श्रद्धांजलि सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा भाजपा सांसद जगदंबिका पाल सहित कई दिग्गज हस्तियों ने पहुंचकर धर्मेंद्र के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मेंद्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी नेताओं ने न केवल उनके फिल्मी योगदान को याद किया, बल्कि उनके राजनीतिक कार्यकाल तथा जनता से उनके जुड़ाव का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र केवल एक अभिनेता नहीं थे, बल्कि वे भारतीय समाज की संवेदनाओं और मूल्यों को जीने वाले व्यक्ति थे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें "भारतीय फिल्म जगत का अमर सितारा" बताते हुए कहा कि उनकी सादगी, विनम्रता और राष्ट्रप्रेम आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बने रहेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि धर्मेंद्र हम सभी के दिलों में हमेशा रहेंगे। ऐसी महान विभूति को नमन करता हूं जिन्होंने देश और समाज को बहुत कुछ दिया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि धर्मेंद्र का व्यक्तित्व परंपरागत भारतीय मूल्यों से ओत-प्रोत था। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि अपनी भूमिकाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया।

नड्डा ने यह भी कहा कि भाजपा सांसद के रूप में धर्मेंद्र ने अपने संसदीय क्षेत्र में विकास और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र के परिवारजन गहन शोक में उपस्थित रहे। उनकी पत्नी और प्रख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य भी श्रद्धांजलि सभा में मौजूद थे। इस अवसर पर हेमा मालिनी कई बार भावुक हो गयी।

उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक आदर्श पति, पिता और संवेदनशील इंसान भी थे। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे, क्योंकि उनका प्रेम और सरलता हर किसी के जीवन का हिस्सा बन गई है। श्रद्धांजलि सभा में कई फिल्मी हस्तियों और कलाकारों ने भी धर्मेंद्र को याद किया।

भी ने एक स्वर में कहा कि भारतीय सिनेमा ने एक बहुमूल्य रत्न खो दिया है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा धर्मेंद्र के विराट व्यक्तित्व, उनके कार्य और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने का एक भावुक एवं गरिमामय अवसर बन गई।

जेपी नड्डा का आरोप- कांग्रेस ने दुर्भावनापूर्ण कारणों से सरदार पटेल के योगदान की अनदेखी की
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को देश को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान की सराहना की और आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘‘साजिश’’ के कारण भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री को आजादी के बाद चार दशकों तक इतिहास में वह सम्मान नहीं मिल सका जिसके वह ‘‘सच्चे हकदार’’ थे।

नड्डा ने कहा कि अगर किसी ने सरदार पटेल को देश के इतिहास में ‘‘सही और उचित स्थान’’ दिया है, तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘ऐट 150 यूनिटी मार्च’ को हरी झंडी दिखाने के बाद एक कार्यक्रम में ये टिप्पणियां कीं। पटेल भारत के पहले गृह मंत्री भी रहे। नड्डा ने कहा, ‘‘अंग्रेज चाहते थे कि भारत कमजोर और विभाजित रहे। हमें उस मानसिकता से भी मुक्ति मिली। हमारा देश 562 रियासतों में बंटा हुआ था। हम विदेशी शासन के अधीन रहे क्योंकि हम विभाजित थे।’’

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने दो साल के भीतर इन रियासतों को एकजुट कर एक राष्ट्र बनाया। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा, ‘‘उन्होंने एक विभाजित भूमि को एक मजबूत और एकजुट भारत - ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ में बदल दिया। लेकिन दुर्भाग्य से इतिहास और देश में उन्हें जो सम्मान मिलना चाहिए था, उसकी कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस नेताओं ने दुर्भावनापूर्ण और स्वार्थी कारणों से अनदेखी की।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद चार दशकों (1950 से 1991) तक कांग्रेस सत्ता में रही, फिर भी तब के किसी भी प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को भारत रत्न नहीं दिया। नड्डा ने आरोप लगाया, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए षड्यंत्र रचे गए कि इतिहास में उन्हें वह सम्मान न मिले जिसके वह हकदार थे।’’

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने यह सुनिश्चित किया है कि सरदार पटेल को इतिहास में उनका उचित स्थान मिले, तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘वास्तव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि दी। उनके नेतृत्व में केवडिया में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया गया।’’

यूपी में सरकार-संगठन में फेरबदल और समन्वय पर मंथन, दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन रविवार को भी राजनीतिक रूप से बेहद सक्रिय रहे। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग घंटेभर तक मुलाकात की।

मुख्यमंत्री की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताते हुए दोनों नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त करने की बात कही गई है। लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे मात्र औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि यूपी में सरकार-संगठन में फेरबदल और समन्वय को सुदृढ़ करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी और भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं के बीच बैठक में नए लंबे समय से अटके प्रदेश अध्यक्ष चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों, केंद्र और राज्य की योजनाओं की प्रगति और पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने नड्डा को ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ नामक पुस्तक भेंट की, तो अमित शाह को उन्होंने एक गणेश प्रतिमा दी। माना जा रहा है कि यह मुलाकातें 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा में संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा हैं। पार्टी नेतृत्व उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों के भीतर नए राजनीतिक समीकरणों, जातीय संतुलन और जनसंपर्क अभियानों को लेकर सक्रिय रूप से तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर मुख्यमंत्री योगी को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

सूत्र बताते हैं कि केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन चल रहा है। अमित शाह के साथ बैठक में प्रदेश संगठन की सक्रियता, जिला स्तर पर पार्टी की पकड़ और विकास योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा की गई। वहीं जेपी नड्डा के साथ मुलाकात में आगामी राजनीतिक अभियान और जनसंवाद कार्यक्रमों की समीक्षा हुई।

मुख्यमंत्री ने नड्डा से प्रदेश में चल रहे जनसंपर्क अभियानों, ‘समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश @2047’ महाभियान और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा को लेकर चर्चा की। आने वाले महीनों में पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान और युवा सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है जब राज्य में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों की तैयारियाँ जोरों पर हैं। 25 नवंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम और उसी सप्ताह लखनऊ में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्काउट-गाइड जंबूरी के आयोजन को लेकर भी मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेताओं से राय-मशविरा कर रहे हैं।
इनसेट

बेहद अहम था इसबार योगी का दिल्ली दौरा

मुख्यमंत्री योगी का इसबार दिल्ली दौरा कई स्तरों पर अहम माना जा रहा है। शनिवार को उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की थी। अगले दिन दो प्रमुख रणनीतिकारों अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात किसी बड़े राजनीतिक संदेश की ओर संकेत करती प्रतीत होती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, योगी ने दिल्ली प्रवास के दौरान सियासी और रणनीतिक कुटनीति के साथ मंत्रिपरिषद के कुछ विभागों में संभावित बदलाव, आगामी अयोध्या और लखनऊ में होने वाले बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर मार्गदर्शन हासिल किया।

राहुल और तेजस्वी की यात्रा ने पार की सारी हदें, पीएम मोदी की मां के खिलाफ बयानों पर भड़के शाह और नड्डा
नयी दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने गुरूवार को बिहार में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस-आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अभद्र भाषा के प्रयोग को निंदनीय और लोकतंत्र को कलंकित करने वाला बताया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री ने अभद्र भाषा वाले बयान की आलोचना करते हुए राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से अविलंब माफी मांगने को कहा है।

जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने पोस्ट में एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस की तथाकथित वोटर अधिकार यात्रा में जिस तरह से कांग्रेस-आरजेडी के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां को गाली दी गई, वह घोर निंदनीय और भर्त्सनीय है। यह अभद्रता की सारी सीमा लांघ चुके दो शहजादों का बिहार की धरती पर बिहार की संस्कृति का तिरस्कार भी है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव को इस कुकृत्य के लिए अविलंब माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता को यह नहीं सहन हो रहा है कि कैसे एक गरीब का बेटा संघर्ष कर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के तू तड़ाक की भाषा बोलने के बाद उनके पार्टी के नेता भी इसी तरह की शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर 'मां का अपमान कांग्रेस की पहचान' हैशटैग से एक पोस्ट में लिखा कि बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुंची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब मां का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है। शाह ने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। यह हर मां का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

आप आदरणीय हैं, मैं अपनी टिप्पणी के लिए क्षमा मांगता हूं... राज्यसभा में जेपी नड्डा ने खरगे से मांगी माफी, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा को मंगलवार को अपने वक्तव्य के लिए विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे से माफी मांगनी पड़ी। सदन में आपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान खरगे के भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ की गयी टिप्पणियों पर नड्डा ने आपत्ति जाहिर की।

उन्होंने कहा कि खरगे ने प्रधानमंत्री के लिए जिन शब्दों का उपयोग किया है वो आपत्तिजनक हैं और उन्हें कार्यवाही से हटा दिया जाना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने खरगे के लिए असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया। इस बात पर विपक्षी सदस्यों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नड्डा को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने कहा, '' मैं अपने शब्द वापस लेता हूं।''

विपक्षी सदस्य इससे संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि नड्डा को नेता विपक्ष से माफी मांगनी चाहिए। तब राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश ने खरगे को बोलने का मौका दिया। इस पर खरगे ने कहा कि वे कुछ मंत्रियों का आदर करते हैं जिनमें श्री नड्डा भी शामिल हैं लेकिन उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया है उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''मैं इस मामले को छोड़ने वाला नहीं।'' इसके बाद नड्डा ने कहा '' विपक्ष के नेता आदरणीय हैं और मैं अपनी टिप्पणी के लिए क्षमा मांगता हूं।'' उन्होंने अपनी पहले की टिप्पणी को सुधारते हुए यह भी कहा, ''आप भावावेश में बह गये थे और प्रधानमंत्री की गरिमा का ख्याल नहीं रख पाये। इसका मुझे दुख है।''