AB de Villiers - Amrit Vichar

मार्को येनसन ने रचा इतिहास, एबी डिविलियर्स के खास रिकॉर्ड की बराबरी की
गुवाहाटी: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। साउथ अफ्रीका की इस बड़ी कुल योग तक पहुँचने में निचले क्रम के दो बल्लेबाजों सेनुरन मुथुसामी और मार्को येनसन ने अहम भूमिका निभाई।

मुथुसामी ने 206 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाते हुए टेस्ट करियर का पहला शतक (109 रन) पूरा किया। वहीं तेज गेंदबाज मार्को येनसन ने महज 91 गेंदों में 93 रनों की आक्रामक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और गजब के 7 छक्के ठोके। यही 7 छक्के उन्हें साउथ अफ्रीकी क्रिकेट के इतिहास में खास जगह दिला गए।

मार्को येनसन अब टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के (7) लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ दो दिग्गज ही कर पाए थे:

- एबी डिविलियर्स – 7 छक्के (बनाम ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन 2009)
- क्विंटन डी कॉक – 7 छक्के (बनाम वेस्टइंडीज, ग्रोस आइलेट 2021)
- मार्को येनसन – 7 छक्के (बनाम भारत, गुवाहाटी 2025)

निचला क्रम बना भारत के लिए सिरदर्द

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की। सलामी जोड़ी एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने 82 रनों की साझेदारी निभाई। लंच से ठीक पहले मार्करम आउट हुए और ब्रेक के बाद रिकेल्टन (35) भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और कप्तान टेंबा बावुमा ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की उपयोगी साझेदारी की।

पहले दिन के आखिरी सत्र में भारत ने जोरदार वापसी की और बावुमा (41) समेत चार विकेट चटकाए। लेकिन इसके बाद सातवें नंबर पर उतरे सेनुरन मुथुसामी ने पहले काइल वेरेन (45) के साथ 88 रन और फिर मार्को येनसन के साथ आठवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी कर टीम को 400 के पार पहुंचाया। ये दोनों पार्टनरशिप भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह भारी पड़ीं।

गेंदबाजी में कुलदीप यादव सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले, लेकिन कुल मिलाकर भारतीय अटैक मेहमान टीम के निचले क्रम के सामने बेबस नजर आया।

मार्को येनसन की यह विस्फोटक पारी न सिर्फ उनकी बल्लेबाजी क्षमता का प्रमाण है, बल्कि साउथ अफ्रीका को इस टेस्ट में मजबूत स्थिति में भी पहुंचा चुकी है।

IND VS SA 2nd Test: 7 रन से शतक चूके मार्को येनसन, मुथुसामी ने जड़ा करियर की पहली टेस्ट सेंचुरी.... दक्षिण अफ्रीका 489!”
गुवाहाटी। सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया जबकि मार्को येनसन केवल सात रन से यह उपलब्धि हासिल करने से चूक गए लेकिन इन दोनों की शानदार पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 489 रन का विशाल स्कोर बनाया। मुथुसामी ने 206 गेंद पर 109 रन बनाए जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। यानसन ने भारतीय स्पिनरों को निशाने पर रखकर 91 गेंद पर छह चौकों और सात छक्कों की मदद से 93 रन की तूफानी पारी खेली। इन दोनों ने आठवें विकेट के लिए 97 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका का बड़ा स्कोर सुनिश्चित किया। भारत ने इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बनाए हैं।

यशस्वी जायसवाल (नाबाद सात) और केएल राहुल (नाबाद दो) ने दिन के आखिर में मौका मिलने पर किसी तरह का जोखिम उठाना उचित नहीं समझा लेकिन पिच अब भी सपाट है और इस पर भारतीय बल्लेबाजों से बड़ी पारियों की उम्मीद की जा सकती है। दक्षिण अफ्रीका ने सुबह अपनी पारी छह विकेट पर 247 रन से आगे बढ़ाई और मुथुसामी की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत को पहले दो सत्र में एकमात्र सफलता काइल वेरिन (45) के रूप में मिली जिन्हें रविंद्र जडेजा ने स्टंप आउट कराया लेकिन इससे पहले उन्होंने दो घंटे तक टिककर अपना काम पूरा कर दिया था। मुथुसामी और वेरिन ने सातवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी की। भारतीय गेंदबाजों में केवल जसप्रीत बुमराह ही कुछ प्रभावशाली दिखे लेकिन बाद में वह भी थके हुए नजर आए। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और तीनों स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के सामने बेअसर दिखे। मुथुसामी सुबह के सत्र में सतर्क नजर आए। उन्होंने तब बीच-बीच में चौके लगाए लेकिन यानसन के आने के बाद वह भी आक्रामक हो गए जिससे भारतीय गेंदबाजों की मुश्किल बढ़ गई।

मुथुसामी ने कुलदीप यादव पर छक्का जड़कर अपनी रन संख्या 90 रन के पार पहुंचाई। इसके बाद उन्होंने इसी गेंदबाज पर चौका लगाया और फिर सिराज की गेंद पर दो रन लेकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। यह पता नहीं है कि भारतीय टीम प्रबंधन और उनके डेटा विश्लेषक ने मुथुसामी पर कोई होमवर्क किया था या नहीं, जिन्होंने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 89 रन बनाकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही नहीं टेस्ट क्रिकेट में उनका औसत 46 से अधिक है। रिकार्ड के लिए बता दें कि यह उनका 10वां प्रथम श्रेणी शतक है और इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में 5000 से अधिक रन बनाए थे। जब जडेजा की गेंद पर उन्हें पगबाधा आउट करार दिया गया तो उन्होंने डीआरएस लेकर अपना विकेट बचा लिया, क्योंकि टीवी रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद उनके दस्तानों को छूकर गई थी। मुथुसामी ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुथुसामी का विकेट आखिर में सिराज को मिला। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गई जहां जायसवाल ने उसे कैच में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की।

यानसन ने हालांकि गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाए रखा। विशेषकर कुलदीप उनके निशाने पर थे लेकिन आखिर में इसी स्पिनर ने उन्हें बोल्ड करके केवल सात रन से पहले टेस्ट शतक से वंचित कर दिया। कुलदीप भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 115 रन देकर चार विकेट लिए। बुमराह, सिराज और जडेजा ने दो-दो विकेट हासिल किया जबकि वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को एक भी विकेट नहीं मिला। भारत ने कुल 151.1 ओवर डालें जिसमें नीतीश ने केवल छह ओवर किए।

एबी डिविलियर्स ने रोहित-विराट के आलोचकों को लताड़ा, जानिए किसे कहा- 'कॉकरोच'
भारतीय क्रिकेट के दो महान बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर उंगली उठाने वालों को दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने कड़ा संदेश दिया है। सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में दोनों की धमाकेदार पारियों के बाद डिविलियर्स ने आलोचकों को 'कॉकरोच' की उपमा देकर करारा तमाचा जड़ा। उनका कहना है कि करियर के अंतिम दौर में पहुंचते ही ऐसे लोग अपने छिपे ठिकानों से बाहर आकर खिलाड़ियों को बदनाम करने लगते हैं।

डिविलियर्स का साफ संदेश

फेसबुक लाइव में डिविलियर्स ने कहा, “ये लोग कौन होते हैं, यह समझ से परे है... क्या इन्हें इंसान कहना भी ठीक रहेगा? जैसे ही कोई स्टार खिलाड़ी अपने सफर के आखिरी मोड़ पर पहुंचता है, ये तिलचट्टे अपने बिलों से रेंगते हुए बाहर आ जाते हैं। आखिर क्यों? जिन्होंने देश और खेल के लिए इतना त्याग किया, उन्हें नीचा दिखाने का हक किसने दिया?”

उन्होंने जोर देकर कहा कि अब समय है इन दोनों के योगदान को सलाम करने का, न कि उनकी कमियां गिनाने का।

रोहित-विराट ने मैदान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में रोहित और विराट ने बल्ले से अपनी क्लास दिखाई। रोहित ने दूसरे मैच में फिफ्टी और तीसरे में शानदार सेंचुरी ठोकी, जबकि विराट ने लगातार दो डक के बाद तीसरे मुकाबले में नाबाद 74 रनों की पारी खेलकर साबित किया कि उनमें अभी भी आग बाकी है। इन पारियों ने स्पष्ट कर दिया कि दोनों भारतीय टीम की मजबूत नींव बने हुए हैं।

आलोचकों को डिविलियर्स की सलाह

डिविलियर्स ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से रोहित और विराट को अनावश्यक ट्रोलिंग का शिकार बनाया जा रहा है। “लोग बेवजह इन्हें कमजोर दिखाने पर तुले हैं। लेकिन सच तो यह है कि यही खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर चमकाया है। इन्हें सेलिब्रेट करना चाहिए, न कि नीचा दिखाना।”

उन्होंने यह भी कहा कि नकारात्मकता फैलाने वाले मुट्ठी भर लोग हैं, जबकि करोड़ों प्रशंसक इन दोनों के करियर का सम्मान करते हैं और उनके योगदान को दिल से सराहते हैं।

बंद दरवाजों के पीछे क्या हो रहा है, कौन जानता है... श्रेयस अय्यर के बाहर किए जाने पर डिविलियर्स ने जताई हैरानी
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को यह ‘अजीब’ लगा कि श्रेयस अय्यर जैसी क्षमता वाले बल्लेबाज को भारत की एशिया कप टीम में जगह नहीं दी गई है। अय्यर ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के लिए 170 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन बनाकर फाइनल में पहुंचाया था। वह इस सप्ताह की शुरुआत में घोषित 15 सदस्यीय टीम में जगह पाने में असफल रहे।

डिविलियर्स ने ‘एक्स’ पर प्रशंसकों से बातचीत में कहा, ‘‘ यह मुश्किल है। मैं अभी टीम की समीक्षा कर रहा था। मैं सोच रहा था कि श्रेयस को कहां जगह दी जाए, क्योंकि मैंने सारी सुर्खियां देखी हैं और कुछ प्रशंसक नाराज भी हुए हैं। मुझे लगता है कि श्रेयस सबसे ज्यादा निराश होंगे। उन्होंने पिछले कुछ सालों में काफी अच्छा क्रिकेट खेला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह काफी परिपक्व हो गया है। उसने नेतृत्व के गुण भी दिखाये है, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे क्या चल रहा है, कौन जानता है? कोई नहीं। मैं नहीं। आप लोग नहीं।’’ डिविलियर्स ने कहा, ‘‘शायद श्रेयस को भी नहीं पता। लेकिन हो सकता है कि पिछले कुछ वर्षों में कुछ ऐसी बातें हुई हो जिसने यह तय किया हो कि वह किसी खास टूर्नामेंट के लिए ज्यादा पसंद नहीं किये जा रहे हैं। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। उसे मेरी टीम जगह मिलेगी।’’

अय्यर ने भारत के लिए 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.66 की औसत और 136.12 के स्ट्राइक रेट से 1104 रन बनाए हैं। इस प्रारूप उन्होंने भारत के लिए अपना पिछला मैच दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। मुंबई के इस बल्लेबाज ने आईपीएल अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा भी मनवाया है। उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचाया और 2020 में यह टीम पहली बार फाइनल में पहुंची। उनकी कप्तानी में 2024 में केकेआर को खिताब दिलाया।

एबी डिविलियर्स से नाराज थे विराट कोहली, कई महीनों तक नहीं हुई बीच बातचीत, ABD ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नई दिल्ली, अमृत विचारः विराट कोहली और एबी डिविलियर्स बहुत अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में, जब RCB ने IPL 2025 का खिताब जीता, तब एबी डिविलियर्स अपनी पुरानी टीम का समर्थन करने अहमदाबाद पहुंचे थे। दोनों कई सालों तक RCB के लिए एक साथ खेले। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब विराट ने अपने दोस्त डिविलियर्स से पूरी तरह बात करना बंद कर दिया था। इस बात का खुलासा दक्षिण अफ्रीका के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने खुद किया और बताया कि ऐसा क्यों हुआ।

एबी डिविलियर्स से क्या गलती हुई थी?

आपको बता दें कि विराट कोहली ने पिछले साल कुछ निजी कारणों की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले घरेलू टेस्ट सीरीज से हटने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद से उनके फैंस काफी नाराज हुए और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया। उस समय एबी डिविलियर्स ने विराट का समर्थन करते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली इंग्लैंड सीरीज में इसलिए नहीं खेल रहे क्योंकि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

विराट कोहली को लेकर एबी डिविलियर्स ने क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में डिविलियर्स ने बताया कि पिछले छह महीनों से विराट फिर से उनसे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, "भगवान का शुक्र है! मैंने गलती से उनके दूसरे बच्चे की खबर साझा कर दी थी, जो मेरी बड़ी भूल थी।" जब विराट ने फिर से बात शुरू की, तो डिविलियर्स को बहुत राहत मिली। इस दौरान उन्होंने विराट के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले पर भी बात की।

विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर डिविलियर्स का बड़ा बयान

डिविलियर्स ने कहा कि सभी जानते हैं कि विराट अपने करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरे हैं। उन्होंने इस बारे में कोहली से बात की थी, क्योंकि वह खुद भी 2018 में संन्यास ले चुके थे। डिविलियर्स ने कहा कि कोहली का फैसला दिल से लिया गया है और वह इसमें उनका 100 प्रतिशत समर्थन करते हैं। उन्हें खुशी है कि विराट अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं।

यह भी पढ़ेः WTC 2025 Final: दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद टूटे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, इस पर फोड़ा हार का ठीकरा

उम्मीद से इतिहास तक का सफर: दक्षिण अफ्रीका के ICC खिताब जीतने पर सचिन तेंदुलकर समेत इन दिग्गजों नें बांधे तारीफों के फुल, जानें क्या कहा
लंदन। दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को लॉर्ड्स में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतकर आईसीसी ट्रॉफी के अपने लंबे इंतजार को खत्म किया जिस पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय से अत्यधिक खुशी, कुछ हद तक आश्चर्य जताते हुए इस टीम के लिए तारीफों की झड़ी लगा दी। महान सचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और डेल स्टेन जैसे खिलाड़ियों ने प्रोटियाज (दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का उपनाम) टीम के जज्बे की सराहना की। टीम की जीत के बाद लॉर्ड्स स्टेडियम में मौजूद डिविलियर्स और पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की तरफ जब कैमरा मुड़ा तो दोनों अपनी भावनाओं पर काबू करते दिखे। दक्षिण अफ्रीका के इन दोनों महान खिलाड़ियों को कभी ऐसे पल का अनुभव नहीं मिला था।

डिविलियर्स ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शानदार जीत और बहुत बढ़िया खेल। मैच जीतने वाले शतक के लिए मारक्रम और पूरे मैच में इतनी शानदार नेतृत्व और प्रदर्शन के लिए तेम्बा बावुमा को सलाम।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खेल के इस खूबसूरत प्रारूप को देखना कितना अविश्वसनीय अनुभव था। इस पल को अपने दो बेटों के साथ रोमांचित और उत्साहित होकर अनुभव करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। ऐसे ही बढ़ते रहो प्रोटियाज।’’

https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1933875245254897874

महान बल्लेबाज तेंदुलकर ने आखिरी पारी में धैर्य और एकाग्रता की प्रशंसा करते हुए एडेन मारक्रम और बावुमा की साझेदारी को ‘ उम्मीद को इतिहास में बदलने वाला’ करार दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट का जादू जारी है। एक ऐसे फाइनल में जहां हर सत्र की अपनी कहानी थी, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार खेल दिखाया। चौथी पारी में दबाव में मारक्रम के धैर्य और बावुमा की जज्बे वाली बल्लेबाजी शानदार रही। एक शतक जिसे याद रखा जाएगा, एक साझेदारी जिसने उम्मीद को इतिहास में बदल दिया।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘विश्व टेस्ट चैंपियन बनने पर दक्षिण अफ्रीका को बधाई।’’

https://twitter.com/sachin_rt/status/1933866344052576506

मैच के तीसरे और चौथे दिन मारक्रम और बावुमा के बीच 147 रनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया के आक्रमण को कुंद कर दिया, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने दबाव में भी धैर्य और एक्रागता का शानदार परिचय दिया। इस जीत के साथ, दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) के साथ डब्ल्यूटीसी गदा के विजेता बन गए। भारत पिछले दो सत्र में उपविजेता रहा था। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक ही शब्द में माहौल को बयां कर दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘होम (डब्ल्यूटीसी चैंपियन का गद्दा घर आया)।’’

https://twitter.com/DaleSteyn62/status/1933853351860675021

हर्शल गिब्स ने टीम की सराहना करते हुए लिखा, ‘‘बहुत बढ़िया दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए टॉस से ही सब कुछ सही रहा.. जश्न का लुत्फ उठाइए।’’ भारत के 1983 विश्व कप विजेता मदन लाल ने भी कहा कि मारक्रम की पारी की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके लिए करियर को परिभाषित करने वाला शतक है वे इससे वाकई बहुत खुश होंगे क्योंकि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को उनकी पहली विश्व ट्रॉफी जीतने में मदद की थी।’’

https://twitter.com/hershybru/status/1933855370432385464

क्रिस गेल ने दक्षिण अफ्रीका की धैर्य की तारीफ करते हुए लिखा, ‘‘ ‘मास्टरफुल’ मारक्रम।  तेम्बा बावुमा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका की शानदार जीत। यह टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतरीन प्रचार है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका को बधाई।’’

https://twitter.com/henrygayle/status/1933853629389115804

मैच के बाद पूर्व कप्तान स्मिथ के साथ एक भावुक साक्षात्कार में बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज अपने आंसू नहीं रोक पाए। उन्होंने कहा, ‘‘यह विशेष है, यहां और घर पर सभी के लिए कप उठाना सम्मान की बात है। आंसू भी यह वर्णन नहीं कर सकते कि हम अभी क्या महसूस कर रहे हैं। यह देश के बारे में है, पिछले पांच दिनों में सभी के बीच एकजुटता रही है। हम यहां सभी के लिए बहुत आभारी हैं।’’

महाराज ने कहा, ‘‘यहां और घर पर सभी के लिए यह हमारे लिए बहुत खास है। हम एक टीम के रूप में एक राष्ट्र के रूप में बहुत आभारी हैं।’’

यह भी पढ़ेः WTC Final: 'यह दक्षिण अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज की...', मार्कराम की शतकीय पारी को पीटरसन ने बताया सर्वश्रेष्ठ

क्या शुभमन गिल की कप्तानी में बदली भारत की किस्मत? टेस्ट सिरीज में होगा कुछ धमाकेदार, जानें क्या बोले एबी डिविलियर्स
मुंबई। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने शनिवार को यहां कहा कि भारत के युवा खिलाड़ियों में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में कुछ खास हासिल करने की क्षमता है, बशर्ते वे खुद पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि नई पीढ़ी आगे आए। 25 वर्षीय शुभमन गिल की अगुवाई में भारत अगले महीने इंग्लैंड के पांच टेस्ट मैचों के दौरे के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का नया चक्र शुरू करेगा। भारत को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेगी। इन दोनों ने हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

भारत को ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी कमी खलेगी, जिन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान संन्यास ले लिया था। इसके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की भी कमी खलेगी, जो टेस्ट क्रिकेट में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। डिविलियर्स ने यहां एनजीओ प्रोजेक्ट मुंबई कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘हां, अब समय आ गया है कि युवा खिलाड़ी आगे आएं। शुभमन गिल जिम्मेदारी लें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में बहुत प्रतिभा है और इसका श्रेय काफी हद तक आईपीएल को जाता है, क्योंकि यह बहुत कम उम्र में ही कुछ युवाओं को अच्छा प्रदर्शन का मौका दे रहा है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक बेहतरीन मंच है। ’’ दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि इंग्लैंड का दौरा भारत की युवा टीम के लिए कड़ी परीक्षा होगी, लेकिन विश्वास बनाए रखने से उन्हें अनुकूल परिणाम हासिल करने में मदद मिल सकती है।

डिविलियर्स ने कहा, ‘‘उन्हें इंग्लैंड में जिम्मेदारी लेनी होगी। उनके लिए यहां कड़ी परीक्षा होगी लेकिन भारत के पास प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है और अगर वे खुद पर भरोसा रखते हैं तो कुछ खास हासिल कर सकते हैं।’’ कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के संदर्भ में डिविलियर्स ने कहा, ‘‘उन्होंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी। मुझे लगता है कि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। सौभाग्य से, हम उन्हें अब भी क्रिकेट के मैदान पर देखेंगे। टेस्ट मैचों में उनकी कमी खलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन वह टेस्ट क्रिकेट में महान विरासत छोड़ गए हैं।’’

यह भी पढ़ेः PM Modi Bhopal Visit: 'नारी शक्ति आतंकियों और उनके आकाओं के लिए बनी काल', पीएम मोदी के भाषण की 10 प्रमुख बातें

रोहित शर्मा को संन्यास लेने की जरूरत नहीं, सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तानों में से एक होंगे : एबी डिविलियर्स
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहनीं है और वह वनडे क्रिकेट के महानतम कप्तानों में से एक होंगे। चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद रोहित के संन्यास की अटकलें तेज थी लेकिन सैतीस वर्ष के रोहित ने भारत को तीसरी बार खिताब दिलाने के बाद इन अटकलों को खारिज किया।

डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, दूसरे कप्तानों की तुलना में रोहित का जीत का प्रतिशत देखिए, करीब 74 प्रतिशत है जो अतीत के बाकी कप्तानों से बेहतर है। उन्होंने कहा, अगर वह खेलता रहा तो सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ वनडे कप्तानों में से एक होगा। उन्होंने कहा, वह संन्यास क्यों ले ? उसका बतौर कप्तान ही नहीं बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी शानदार रिकॉर्ड है। चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में उसने 76 रन बनाकर भारत को शानदार शुरूआत दी और जीत की नींव रखी। जब दबाव चरम पर था तब उसने मोर्चे से अगुवाई की।

डिविलियर्स ने कहा, रोहित शर्मा को संन्यास लेने की कोई जरूरत नहीं है। उसे किसी आलोचना को सुनने की भी जरूरत नहीं है। उसका रिकॉर्ड ही उसके लिये बोलता है। उसने अपने खेल को भी बदल दिया है। पावरप्ले में बतौर सलामी बल्लेबाज उसका स्ट्राइक रेट उतना ज्यादा नहीं था लेकिन 2022 के बाद से पहले पावरप्ले में यह 115 हो गया है । यही महान और अच्छे में फर्क होता है।

ये भी पढे़ं : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर मैकगिल कोकीन मामले में पाया गया दोषी, सजा पर फैसला 8 हफ्ते बाद

SA20 : दक्षिण अफ्रीका के पास मॉडल और नुस्खा दोनों हैं...एबी डिविलियर्स ने की महिला एस20 लीग की पैरवी
जोहानिसबर्ग। एसए 20 की सफलता से अभिभूत इसके ब्रांड दूत एबी डिविलियर्स ने यहां महिला टी20 लीग शुरू करने की पैरवी करते हुए कहा कि अब दक्षिण अफ्रीका के पास मॉडल और नुस्खा दोनों हैं । एमआई केपटाउन और दो बार की चैम्पियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच एसए 20 के तीसरे सत्र के फाइनल से पहले डिविलियर्स ने यहां चुनिंदा मीडिया से बातचीत में कहा ,‘‘ मैंने दुनिया भर में काफी सफल महिला क्रिकेट लीग देखी हैं और पिछले साल ही बेहद सफल महिला टी20 विश्व कप भी हुआ है। महिला क्रिकेट तेजी से विकसित हो रहा है और दक्षिण अफ्रीका में भी महिला टी20 लीग का आयोजन हो सकता है।

आधुनिक क्रिकेट के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में शुमार डिविलियर्स ने कहा ,‘‘ हम जल्दी ही ऐसा कर सकते हैं क्योंकि हमारे पास मॉडल और नुस्खा दोनों हैं । बस कॉपी और पेस्ट करने की जरूरत है और यह महिला क्रिकेट के लिये बहुत अच्छा होगा ।’’ पिछले दो साल में अंतरराष्ट्रीय किकेट में दक्षिण अफ्रीका के बढते ग्राफ का श्रेय एसए20 को देते हुए उन्होंने कहा कि इसने युवाओं को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों का सामना करने के लिये तैयारी का मंच दिया है । उन्होंने कहा ,‘‘ हर साल मैं ऐसे खिलाड़ियों को देखता हूं जिनके नाम भी नहीं सुने थे लेकिन उनका खेल देखकर लगता है कि बरसों से खेल रहे हैं।

आईपीएल में भी मैने ऐसा ही देखा था जब मैं अपने परिवार और दोस्तों को इसके बारे में कहता था कि पता नहीं कहां से हर साल इतने अच्छे खिलाड़ी निकलते हैं ।’’ एसए 20 के बाद लुहान ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएतजी, मार्को जानसेन, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स और 18 वर्ष के क्वेना मफाका जैसे दक्षिण अफ्रीका के युवा खिलाड़ी जाने पहचाने नाम बन गए हैं । डि विलियर्स ने कहा ,‘‘ पूर्व क्रिकेटर और अब कमेंटेटर होने के नाते मैने देखा है कि हम भी उसी रास्ते पर जा रहे हैं । इतने विदेशी खिलाड़ी यहां खेलने आ रहे हैं जिससे हमारे युवाओं को सीखने के मौके मिल रहे हैं । मुझे अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिये तैयार होने में समय लगा था लेकिन अब युवा लीग में बड़े विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं और उनसे सीख रहे हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इस टूर्नामेंट की टाइमिंग बहुत अच्छी रही है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट उस समय पहचान के संकट से गुजर रहा था । कई खिलाड़ी रिटायर हो गए थे और क्रिकेट का ढांचा भी बदल रहा था । अब फिर निरंतरता आ गई है और लोग क्रिकेट देखने को बेचैन हैं ।’ दिनेश कार्तिक के पदार्पण के बाद लीग में भारतीय खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना पर दिल्ली डेयरडेविल्स् और आरसीबी के लिये आईपीएल खेल चुके इस दिग्गज ने कहा कि निकट भविष्य में यह संभव नहीं लग रहा ।

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी कुछ कहा नहीं जा सकता । बीसीसीआई के लिये खिलाड़ियों को रिलीज करना इतना आसान नहीं है। वे इतने साल से दुनिया का सबसे ताकतवर बोर्ड है और उसके ऊपर कई जिम्मेदारियां हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे भारतीय दोस्त यहां खेले । ऐसा होगा लेकिन अगले ही सत्र में नहीं हो जायेगा , समय लगेगा ।’’ दुनिया भर में फ्रेचाइजी लीग खेलने वाले युवाओं को उन्होंने आंखें खुली रखने और सीखने के लिये तत्पर रहने की सलाह दी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं यही सलाह दूंगा कि सीखते रहो , अपनी आंखें खुली रखो और इसके लिये शुक्रगुजार रहो कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ लीग खेलने का मौका मिला है । जो रूट , कैगिसो रबाडा जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करके उनका आतमविश्वास बढेगा और उन्हें समझ आयेगा कि आखिर सभी इंसान हैं और अगर वे अच्छा खेल सकते हैं तो हम भी ।’’ डिविलियर्स ने यह भी कहा कि मौजूदा बल्लेबाज हर समय टी20 शैली में खेलने को तत्पर रहते हैं इसलिये जो रूट जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है ।

इस सत्र में लीग में सुधार के सुझावों के बारे में पूछने पर ‘ मिस्टर 360 डिग्री’ ने कहा ,‘‘ मैं बेहतर क्रिकेट देखना चाहता हूं । खिलाड़ी हर समय लप्पेबाजी को तत्पर रहते हैं और इसलिये मुझे लगता है कि टीमों को जो रूट जैसे खिलाडियों की जरूरत है जो पारी का एक सिरा संभाल सकें ।’’ अपने पूर्व साथी और एसए 20 कमिश्नर ग्रीम स्मिथ की तारीफ करते हुए उन्होंने कह कि उनकी नेतृत्व क्षमता और भारत के साथ दोस्ती की समझ की इसमें अहम भूमिका रही है । उन्होंने कहा ,‘‘वह इसे अपने लिये इस्तेमाल कर सकता था लेकिन उसने दूसरों के लिये इसका प्रयोग करके इस लीग को कामयाब बनाया । वह क्रिकेट खेल चुका है और उसे पता है कि टूर्नामेंट कैसे होना चाहिये।

ये भी पढे़ं : भारतीय खिलाड़ियों ने दी फिटनेस की टिप्स, पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को किया जागरूक

दक्षिण अफ्रीका ने पिछले कुछ वर्षों में अनुचित आलोचना का सामना किया है : एबी डिविलियर्स
जोहानिसबर्ग। एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पिछले कुछ वर्षों में अनुचित आलोचना का सामना किया है तथा उसने कई बदलाव के बावजूद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है और वह जून में लॉर्ड्स में प्रबल दावेदार ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने घरेलू सरजमीं पर भारत के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला ड्रा कराई, लेकिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी अन्य प्रमुख टेस्ट टीमों से नहीं खेली।

डिविलियर्स ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण अफ्रीका की अनुचित आलोचना हुई है। आपको टीम के बारे में राय देने से पहले पिछले तीन से पांच वर्षों में हुए सभी बदलावों को ध्यान में रखना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई अनुभवी खिलाड़ी संन्यास ले रहे हैं। कोचिंग स्टाफ में काफी बदलाव हुआ है। टीम में कई बदलाव हुए हैं तथा कई नई चेहरे टीम से जुड़े हैं। दो नए कोच शुक्री कॉनराड टेस्ट टीम और रोब वाल्टर सीमित ओवरों की टीम का संचालन कर रहे हैं।’’ डिविलियर्स ने कहा, ‘‘हमारी टीम में कई नई चीजें हुई हैं। इसके बावजूद हमारी टीम ने टी20 विश्व कप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और अब डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाई है। यह वास्तव में अविश्वसनीय है और मुझे लगता है कि इसे हासिल करने के लिए उन्हें बहुत अधिक श्रेय मिलना चाहिए।’’'

डिविलियर्स ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा टीम को ग्रीम स्मिथ की टीम की तरह निरंतरता हासिल करने के लिए अधिक से अधिक दौरे करने होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम 2008 से 2015 तक दुनिया की शीर्ष टीमों में शामिल थी। वर्तमान टीम को उसकी जैसी निरंतरता हासिल करने में अभी थोड़ा समय लगेगा।’’ डिविलियर्स ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया डब्ल्यूटीसी फाइनल में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा, लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका को नजरअंदाज नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका की टीम ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, इससे पता चलता है कि वे सकारात्मक क्रिकेट खेल रहे हैं, वे अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए खेल रहे हैं और मुझे उनकी यह बात पसंद है।

ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले शाकिब अल हसन को करारा झटका, गेंदबाजी एक्शन की जांच में रहे नाकाम

एबी डिविलियर्स को उम्मीद, भारतीय खिलाड़ियों को एसए20 में खेलने की स्वीकृति देगा BCCI
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) निकट भविष्य में भारतीय खिलाड़ियों को एसए20 में भाग लेने की अनुमति देगा क्योंकि इससे इस फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग की लोकप्रियता बढ़ेगी। दिनेश कार्तिक एसए20 में भाग लेने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने वाले हैं लेकिन यह तभी संभव हो पाया जब उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

बीसीसीआई अपने सक्रिय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं देता है और अभी तक भारत से बाहर की प्रतियोगिताओं में खेलने का एकमात्र तरीका स्वदेश में अपने करियर को विराम देना है। डिविलियर्स ने नौ जनवरी से शुरू होने वाले एसए20 के तीसरे सत्र से पूर्व चुनिंदा मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘‘"मैं और अधिक भारतीय खिलाड़ियों को इसमें शामिल होते देखना पसंद करूंगा। हम जानते हैं कि दिनेश कार्तिक इस साल यहां होंगे जो शानदार है और यह टूर्नामेंट के लिए बहुत अच्छा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और उम्मीद है कि बीसीसीआई भविष्य में और अधिक भारतीय खिलाड़ियों को एसए20 में शामिल होने की अनुमति देगा।’’ डिविलियर्स अच्छी तरह से जानते हैं कि बीसीसीआई निकट भविष्य में सक्रिय भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग के लिए उपलब्ध नहीं कराने जा रहा है। उनका मानना ​​है कि किसी लीग को प्रतिद्वंद्वियों से आगे रखने का एकमात्र तरीका सर्वश्रेष्ठ विदेशी प्रतिभाओं को आकर्षित करना है जैसा कि आईपीएल ने पिछले कुछ वर्षों में किया है। आईपीएल में विवादास्पद इम्पैक्ट प्लेयर नियम को 2027 तक बढ़ा दिया गया है लेकिन डिविलियर्स इसके प्रशंसक नहीं हैं।

जब उनसे पूछा गया कि क्या यह नियम एसए20 में लागू किया जाना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं कभी भी इसका बड़ा प्रशंसक नहीं रहा हूं और मैंने पिछले सत्र में आईपीएल में इसके बारे में बात की थी। मुझे लगता है कि यह थोड़ा भ्रमित करने वाला है, यह ऑलराउंडर और टीम में उनकी भूमिका पर थोड़ा दबाव भी डालता है।

ये भी पढे़ं : विराट कोहली-रोहित शर्मा का टेस्ट में भविष्य चयनकर्ताओं पर निर्भर : सुनील गावस्कर

नीतू डेविड ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं, एबी डिविलियर्स-एलिस्टेयर कुक की भी एंट्री
दुबई। टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (53 रन पर आठ विकेट) करने वाली भारत की पूर्व स्पिनर नीतू डेविड बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) हॉफ ऑफ फेम में शामिल होने वाली देश की दूसरी महिला क्रिकेटर बनीं। भारतीय महिला टीम की चयन समिति की मौजूदा अध्यक्ष नीतू को पूर्व कप्तान डाइना इडुल्जी को शामिल किए जाने के एक साल बाद आईसीसी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली है। बाएं हाथ की स्पिनर नीतू ने भारत के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (10 टेस्ट और 97 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) खेले।

Three legends of the game unveiled as the newest ICC Hall of Fame inductees 🏅🏅🏅

More ⬇https://t.co/0JjbprOoYP

— ICC (@ICC) October 16, 2024

नीतू डेविड के अलावा दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक को भी हॉल ऑफ फेम में जगह मिली। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 47 साल की नीतू 141 विकेट के साथ भारत की दूसरी सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह 50 ओवर के प्रारूप में 100 विकेट के आंकड़े को छूने वाली देश की पहली महिला गेंदबाज भी रहीं। विश्व कप 2005 की सबसे सफल गेंदबाज नीतू ने भारत को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

नीतू ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना बेहद सम्मान की बात है जिसे मैं राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च मान्यता मानती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह इस महान खेल के लिए जीवन भर के समर्पण के बाद आता है और यह मेरे लिए इस मुकाम तक पहुंचने की एक बहुत ही विशेष यात्रा है।’’ नीतू ने कहा, ‘‘अब तक के सबसे महान खिलाड़ियों के साथ हॉल ऑफ फेमर माना जाना शानदार है और मैं इस विशिष्ट क्लब का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं।’’ नीतू ने 1995 में 17 साल की उम्र में नेल्सन में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला।

A player central to the evolution of the modern game across all three formats 👏

AB de Villiers enters the ICC Hall of Fame 🏅

More ⬇https://t.co/jSn2zh9hiv

— ICC (@ICC) October 16, 2024

उन्होंने 1995 में ही जमशेदपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की दो रन की करीबी हार के दौरान 53 रन देकर आठ विकेट चटकाए जो आज भी महिला टेस्ट में एक पारी में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत गेंदबाजी प्रदर्शन है। नीतू ने 10 टेस्ट में 41 विकेट चटकाए जबकि 97 एकदिवसीय मुकाबलों में 16.34 के औसत से 141 विकेट हासिल किए। नीतू ने 2006 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया लेकिन दो साल बाद अपना फैसला बदलते हुए एकदिवसीय प्रारूप में एशिया कप और भारत के इंग्लैंड दौरे पर खेलीं। दूसरी तरफ कुक ने 250 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2018 में इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक टेस्ट रन और शतक बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। वह कप्तान के रूप में भी काफी सफल रहे।

डिविलियर्स ने 14 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों प्रारूपों में 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए। मैदान के चारों तरफ शॉट खेलने की क्षमता के लिए डिविलियर्स को ‘मिस्टर 360’ भी कहा जाता है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, शतक और 150 रन का रिकॉर्ड बनाया और उन्हें खेल के इतिहास के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। आईसीसी हॉल ऑफ फेम जनवरी 2009 में शुरू किया गया जो वैश्विक संचालन संस्था के शताब्दी समारोह का हिस्सा था। इन खिलाड़ियों को शामिल किए जाने का जश्न इस सप्ताह दुबई में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला के जरिए मनाया जाएगा जो महिला टी20 विश्व कप के समापन के दौरान होगी।

ये भी पढ़ें : Ashes Series : एशेज सीरीज का जारी हुआ शेड्यूल, ब्रिस्बेन में होगा दिन-रात्रि मैच