Gautam Gambhir - Amrit Vichar

संजू लय में आ जाए तो वह पहले छह ओवरों में ही मैच जिता सकता है: गौतम गंभीर
नई दिल्लीः भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि जब संजू सैमसन अपनी फॉर्म में होते हैं तो वह पावरप्ले में ही विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के अंतिम चरण में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर भारत को रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने में मदद की।

अभिषेक शर्मा औरर सैमसन ने फाइनल में मिलकर पावरप्ले में 92 रन बनाए और इस तरह से न्यूजीलैंड से मैच छीन लिया। गंभीर ने जियो स्टार पर कहा, ''हम जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है। उसकी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाजी पर कभी कोई संदेह नहीं था। अगर वह लय में आ जाए तो पहले छह ओवरों में ही मैच जिता सकता है।''

सैमसन का विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसलिए उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मैच में मौका मिलने पर सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर लय हासिल की और इसके बाद अगले तीन मैच में नाबाद 97, 89 रन और 89 रन बनाए।

गंभीर ने कहा, ''मैंने उसे जिम में यह बात बताई। दरअसल हम दोनों साथ में ट्रेनिंग कर रहे थे और मैंने उसे बस इतना बताया कि तुम जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलोगे और उसने कहा, 'ठीक है।' हमारी बातचीत कुछ इसी तरह से अनौपचारिक होती है। यह किसी मुख्य कोच और खिलाड़ी के रिश्ते जैसा नहीं है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हमारी आमने-सामने की अधिकतर बातचीत अभ्यास सत्रों के दौरान होती है।''

टीम में सैमसन की अनुपस्थिति में भारत के शीर्ष क्रम में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के रूप में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज शामिल थे। लेकिन गंभीर ने जोर देकर कहा कि सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन को तोड़ने के उद्देश्य से नहीं बल्कि टीम को अधिक आक्रामक ताकत देने के लिए लिया गया था।

उन्होंने कहा, ''मुझे पता है कि बहुत से लोग इस बारे में बात करेंगे कि हम शीर्ष क्रम पर मौजूद तीनों बाएं हाथ के बल्लेबाजों के संयोंजन को तोड़ना चाहते थे, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हम बस और अधिक आक्रामक होना चाहते थे। पिछले डेढ़ साल से हमारी मानसिकता यही रही है कि मैदान पर उतरकर हम जितना हो सके उतना आक्रामक प्रदर्शन करें।''

गंभीर ने कहा, ''संजू को टीम में लाने का कारण दूसरे छोर से ऑफ-स्पिनर को नियंत्रित करना नहीं बल्कि इस बात पर आधारित था कि क्या हम पहले छह ओवरों में और अधिक आक्रामक हो सकते हैं।''

अभिषेक टूर्नामेंट के पहले तीन मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे लेकिन उन्होंने इसके बाद दो अर्धशतक लगाए जिनमें फाइनल में लगाया गया अर्धशतक भी शामिल है। गंभीर ने कहा, ''आईपीएल 2014 में मेरा अनुभव उससे भी बदतर रहा था जब मैं लगातार चार मैचों में शून्य पर आउट हुआ। मैंने उससे बस इतना कहा था कि लोग आपके स्कोर देखेंगे और आपकी फॉर्म के बारे में बात करेंगे, लेकिन असल में आप खराब फॉर्म नहीं हो, बस रन नहीं बना पा रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''आपकी फॉर्म का सही आकलन तभी हो सकता है जब आप 20 से 30 गेंदें खेल चुके हों और उसने अभी तक 20 गेंदें भी नहीं खेली हैं। मैं बस यही चाहता था कि वह हर अगले मैच में पिछले मैच की तुलना में अधिक आक्रामक होकर खेले।'' मुख्य कोच ने कहा, ''अभिषेक को लेकर कोई संदेह नहीं था। सच कहूं तो हम सभी को टी20 विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुने गए प्रत्येक खिलाड़ी पर पूरा भरोसा था।''

हरभजन सिंह ने कीर्ति आजाद के 'मंदिर विवाद' पर दिया करारा जवाब, कहा- "उनकी बातें मत सुनिए, खेल और राजनीति अलग रखिए"
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इस घटना पर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने सवाल खड़े किए, जिस पर अब पूर्व भारतीय स्पिनर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।

क्या हुआ था विवाद?

8 मार्च 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। भारत ने 255/5 का स्कोर बनाया (संजू सैमसन 89, इशान किशन 54, अभिषेक शर्मा 52), जबकि न्यूजीलैंड 159 पर सिमट गया (जसप्रीत बुमराह 4 विकेट)। यह भारत की तीसरी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी थी और पहली बार घरेलू मैदान पर डिफेंड करने वाली टीम बनी।

https://twitter.com/KirtiAzaad/status/2030979146701271128?s=20

जीत के बाद उसी रात सूर्यकुमार, गंभीर और जय शाह ट्रॉफी लेकर स्टेडियम के पास हनुमान मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर इसे गलत ठहराते हुए कहा: "टीम में हर धर्म के खिलाड़ी होते हैं, खेल का कोई धर्म नहीं। ट्रॉफी 140 करोड़ भारतीयों की है, किसी एक धर्म की नहीं। अगर ऐसा चलता रहा तो भारत और पाकिस्तान में क्या फर्क बचेगा? मैंने खेलते समय कभी धर्म नहीं जोड़ा। मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारा क्यों नहीं?"

हरभजन सिंह का पलटवार

हरभजन सिंह ने कीर्ति आजाद के बयान को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि "उनकी बातें आप मत सुनिए। खेल और राजनीति को अलग रखना चाहिए। आपकी आस्था है तो मंदिर जाइए, गुरुद्वारे जाइए, मस्जिद जाइए या कहीं भी जाइए। अगर सूर्यकुमार और गंभीर ने मन्नत मांगी थी और ट्रॉफी लेकर गए, तो यह उनकी व्यक्तिगत इच्छा है। इस पर सवाल खड़े करना बिल्कुल गलत है।"

हरभजन ने आगे कहा कि मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारा सब एक समान हैं। खिलाड़ियों या बोर्ड के सदस्यों की आस्था पर सवाल उठाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "कीर्ति खुद पूर्व क्रिकेटर हैं, उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। शायद वे राजनीति को खेल से ऊपर रख रहे हैं।"

यह बयान क्रिकेट जगत में छिड़ी बहस को और तेज कर रहा है, जहां एक तरफ आस्था की स्वतंत्रता की बात हो रही है, तो दूसरी तरफ खेल को धर्म से अलग रखने की। कई पूर्व खिलाड़ी और फैंस हरभजन के पक्ष में हैं, जबकि कुछ कीर्ति आजाद के तर्क से सहमत दिख रहे हैं।

T20 विश्व कप की जीत पर भावुक हुए गंभीर... द्रविड़ और लक्ष्मण को दिया श्रेय, कहा- "राहुल ने टीम को मजबूत नींव दी, लक्ष्मण ने..."
अहमदाबादः भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टीम के तीसरे टी20 विश्व कप खिताब को अपने पूर्ववर्ती राहुल द्रविड़ और बीसीसीआई के सेंटर ऑफी एक्सीलेंस (सीओई) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित किया और राष्ट्रीय टीम को तैयार करने में उनकी भूमिका को स्वीकार किया। भारत ने रविवार रात यहां फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया। गंभीर ने कहा कि वह आईसीसी चेयरमैन जय शाह के भी बहुत शुक्रगुजार हैं जिन्होंने मुश्किल समय में उनका समर्थन किया।

गंभीर मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''सबसे पहले मुझे लगता है कि मुझे यह ट्रॉफी राहुल (द्रविड़) और फिर लक्ष्मण को समर्पित करनी चाहिए। क्योंकि राहुल ने भारतीय क्रिकेट को इतनी अच्छी हालत में रखने के लिए जो कुछ किया है, मुझे उनके समय में किए गए हर काम के लिए उन्हें धन्यवाद देना होगा।''

उन्होंने कहा, ''और फिर वीवीएस लक्ष्मण जिन्होंने बिना किसी शर्त के भारतीय क्रिकेट के लिए इतना कुछ किया, विशेषकर (बंद) दरवाजों के पीछे क्योंकि सीओई भारतीय क्रिकेट के लिए पाइपलाइन बना हुआ है।''

द्रविड़ जब मुख्य कोच थे तब भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में 2024 में टी20 विश्व कप जीता था जबकि लक्ष्मण ने सीओई में अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए बहुत सराहना बटोरी है। टीम तैयार करने में चयन समिति के अध्यक्ष अजित अगरकर के असर की भी गंभीर ने सराहना की।

उन्होंने कहा, ''उन्हें बहुत बुराई झेलनी पड़ती है और उन्होंने जितनी ईमानदारी से काम किया है वह काबिले तारीफ है।'' उन्होंने अगरकर के कुछ मुश्किल फैसलों का जिक्र किया जिसमें पिछले साल रोहित के टीम को चैंपियन्स ट्रॉफी जिताने के बावजूद शुभमन गिल को एकदिवसीय कप्तानी सौंपने का फैसला भी शामिल है।

उन्होंने स्वदेश और विदेश में टेस्ट श्रृंखलाओं में हार के संदर्भ में कहा, ''आखिर में, मुझे जय शाह को धन्यवाद कहना है क्योंकि जब मैं अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था तब अधिक लोगों ने मुझे फोन नहीं किया।'' गंभीर ने याद करते हुए कहा, ''चाहे न्यूजीलैंड (स्वेदश में) श्रृंखला के बाद हो, या दक्षिण अफ्रीका (स्वदेश में) श्रृंखला के बाद हो, असल में मुझे सिर्फ जय भाई ने ही फोन किया था।'' उन्होंने कहा, ''मुझ पर भरोसा करने के लिए उन्हें धन्यवाद देना है।''

गंभीर मुस्कुराएं ....टीम की जीत पर बधाई देते हुए बोले धोनी, आपकी हसीं अच्छी लगती है, बुमराह को बताया 'चैंपियन गेंदबाज'
अहमदाबाद। भारत की इतिहास रचने वाली टी20 विश्व कप जीत ने लगभग दो साल बाद महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को सोशल मीडिया पर फिर से सक्रिय कर दिया और उन्होंने इस मौके का फायदा उठाते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर को बताया कि उनके गंभीर चेहरे पर मुस्कान कितनी अच्छी लगती है। धोनी ने इंस्टाग्राम पर पिछला पोस्ट 2024 में किया था।

उन्होंने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल देखने के बाद पोस्ट किया, ''अहमदाबाद में इतिहास बना, टीम और सहयोगी स्टाफ तथा दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखकर बहुत खुशी हुई।'' फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदकर तीसरी बार खिताब जीता और ऐसा करने वाली पहली टीम बनी।

उन्होंने मुख्य कोच के अधिकतर गंभीर अंदाज में रहने का जिक्र करते हुए मजाक में कहा, ''कोच साहब आपकी मुस्कान बहुत अच्छी लग रही है। मुस्कुराहट के साथ जज्बा शानदार है, बहुत अच्छा किया। दोस्तों मजे करो...बुमराह के बारे में कुछ नहीं लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन गेंदबाज।''

रविवार रात सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों संजू सैमसन, इशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़कर भारत को पांच विकेट पर 255 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

इसके बाद बुमराह ने 15 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि अक्षर पटेल ने भी तीन विकेट हासिल करके भारत को आसान जीत दिलाने में मदद की। धोनी भारत के पहले टी20 विश्व कप विजेता कप्तान हैं। उनकी अगुआई में भारत ने 2007 में पहला टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने 2024 में दूसरा खिताब जीता। रोहित भी रविवार को फाइनल के लिए स्टेडियम में मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :

T20 World Cup Final : आज निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश, विद्युत केन्द्र पर अधिशासी अभियंता करेंगे कैंप

T20 World Cup 2026 में जीत के बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर टीम इंडिया पहुंची हनुमान मंदिर, जताया भगवान का आभार
अहमदाबादः टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम जश्न के मूड में डूबी हुई है। न्यूजीलैंड पर मिली धमाकेदार जीत के कुछ घंटों बाद ही कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी साथ लेकर अहमदाबाद के प्रसिद्ध हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर दर्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस इसे 'जीत का सच्चा शुक्रिया' बता रहे हैं।

फाइनल में भारत की धुआंधार जीत

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255/5 का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने 96 रनों से शानदार जीत दर्ज की और टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

रिकॉर्ड से भरपूर ऐतिहासिक उपलब्धि

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत पहली टीम बन गई है जिसने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीता। साथ ही, लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर भी इतिहास रचा। यह तीसरी बार है जब भारत ने टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया।

तीसरा आईसीसी टाइटल

2024 से 2026 के बीच भारतीय टीम ने तीसरा आईसीसी खिताब जीतकर विश्व क्रिकेट में अपनी धाक जमाई है। इस दौरान टीम का प्रदर्शन अद्भुत रहा और वह अब सबसे सफल टीमों में शुमार हो चुकी है।

अभिषेक शर्मा ने शेयर किया तूफानी बल्लेबाजी का राज, रोहित शर्मा को लेकर कही ये बड़ी बात
नई दिल्लीः भारत के तूफानी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कहा कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के प्रोत्साहन के बाद वह पूर्व कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय पावरप्ले के लिए तय किए गए आक्रामक खेल का अनुकरण कर रहे हैं। अभिषेक ने 2024 जुलाई में टी20 अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था और अपनी तेज-तर्रार बल्लेबाजी की बदौलत उन्होंने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है। अब तक 34 मैच में उन्होंने दो शतक और सात अर्धशतक के साथ 1199 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 190.92 है।

अभिषेक ने रोहित के प्रभाव पर बात करते हुए कहा, ''रोहित भाई ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। पावरप्ले में वह जो शुरुआत देते थे, उससे प्रतिद्वंद्वी टीम पर हमेशा दबाव बना रहता था।'' उन्होंने कहा, ''जब मैं टीम में आया तो कोच और कप्तान मुझसे यही चाहते थे। मुझे लगता है कि यह मेरी बल्लेबाजी शैली के अनुरूप भी है क्योंकि मुझे शुरुआत से ही आक्रामक खेलने का शौक है। मैं रोहित भाई के नक्शेकदमों पर चल रहा हूं और मुझे इस तरीके से खेलकर भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करने पर खुशी है।''

अभिषेक ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी में सुधार की गुंजाइश जरूर है लेकिन उन्हें अपनी भूमिका पर पूरी स्पष्टता है। उन्होंने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि मैं पूरी तरह से परिपक्व हो गया हूं क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। लेकिन मुझे लगता है कि मेरी भूमिका पहले छह ओवरों में आक्रामक क्रिकेट खेलना है।'' उन्होंने कहा, ''मैं इसके लिए बहुत अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि अगर मैं अच्छी शुरुआत दूं या शुरू से अच्छा इरादा दिखाऊं तो टीम उसी लय का अनुकरण कर सकती है, मैं हमेशा इसके बारे में सोचता हूं।'' टी20 विश्व कप शुरु होने में कुछ ही दिन बचे हैं, अभिषेक ने बताया कि उन्होंने कुछ खास तरह के गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का अभ्यास किया है जिनका वे टूर्नामेंट में सामना करेंगे।

अभिषेक ने कहा, ''अगर मुझे आक्रामक क्रिकेट खेलना है तो मुझे एक खास तरह से अभ्यास करना होगा। मैं मैच से पहले यही करता हूं। जब मुझे एक हफ्ते या दस दिन का समय मिलता है तो मैं ध्यान में रखता हूं कि अगले मुकाबलों में मुझे किस प्रकार के गेंदबाजों का सामना करना है।'' उन्होंने कहा, ''मैं आगामी टी20 विश्व कप के लिए भी अभ्यास कर रहा हूं। मुझे पता है कि हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न परिस्थितियों में और विभिन्न टीम के खिलाफ खेलेंगे इसलिए तैयारी अहम है।'' इस 25 साल के खिलाड़ी ने बताया कि वह जितना हो सके नेट्स में मैच जैसी स्थिति को बनाने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं नेट्स में उसी तरह के गेंदबाजों का सामना करने की कोशिश करता हूं जो मुझे विपक्षी टीम से मिल सकते हैं। मैं उनसे आउटस्विंगर, इनस्विंगर और नयी गेंद का उपयोग करने को कहता हूं।'' इसके अलावा अभिषेक ने गेंदबाजों द्वारा गेंद की गति कम करने की रणनीति अपनाने की स्थिति पर भी काम किया है। उन्होंने कहा, ''मुझे पता है कि विशेषकर विश्व कप या किसी अन्य मैच के दौरान वे मुझे बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करेंगे। मुझे पिछले मुकाबलों में यह महसूस हुआ इसलिए मैंने इस पर काम किया है।'' अभिषेक ने अपनी 'बैक लिफ्ट' पर भी काम किया है ताकि बल्ले से आसानी से रन बने।

गौतम गंभीर को कोच मानने से कपिल देव ने किया इनकार, कहा- इंटरनेशनल लेवल पर...
कोलकाता। भारत के पहले विश्व कप जीतने वाले कप्तान कपिल देव ने पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लेकर कहा कि आज के क्रिकेट सेटअप में गंभीर को कोच के बजाय टीम प्रबंधक के तौर पर देखा जाना चाहिए। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के आईसीसी शताब्दी सत्र में कपिल ने कहा कि समकालीन क्रिकेट में 'कोच' शब्द को अक्सर गलत समझा जाता है और उन्होंने उच्चतम स्तर पर इसकी प्रासंगिकता पर सवाल उठाया।

कपिल की यह टिप्पणी भारत के हाल ही में घर पर टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार के बाद गंभीर की बढ़ती आलोचना के बीच आई है, जिसमें खिलाड़ियों के बार-बार रोटेशन और ऑलराउंडरों पर अत्यधिक निर्भरता को लेकर गंभीर की आलोचना की गई है।

कपिल ने कहा, "आज, कोच नाम का यह शब्द, कोच एक बहुत ही आम शब्द है। गौतम गंभीर कोच नहीं हो सकते। वह टीम के मैनेजर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब आप कोच कहते हैं, तो कोच वह होता है जिनसे मैं स्कूल और कॉलेज में सीखता हूं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गौतम गंभीर किसी लेग-स्पिनर या विकेटकीपर को क्रिकेट की बारीकियां कैसे सिखा सकते हैं।

उनके अनुसार, यह काम स्कूल या कॉलेज स्तर के कोचों का होता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुख्य कोच का असली काम खिलाड़ियों के व्यक्तित्व को समझना, उनका मनोबल बढ़ाना और टीम के लिए एक सही माहौल तैयार करना है।" पूर्व ऑलराउंडर ने इस बात पर बल दिया कि कोच का काम तकनीकी सिखाने से ज्यादा खिलाड़ियों का सही तरीके से प्रबंधन करना होता है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि आपको मैनेज करना होगा। यह अधिक महत्वपूर्ण है। एक प्रबंधक के तौर पर आप उन्हें प्रोत्साहित करते हैं कि आप यह कर सकते हैं, क्योंकि जब आप प्रबंधक बनते हैं, तो युवा लड़के आपको देखते हैं।" कपिल ने समझाया कि एक सहायक माहौल बनाना कप्तान और टीम मैनेजमेंट दोनों की एक प्रमुख जिम्मेदारी थी।

उन्होंने कहा, " आप किसी लेग स्पिनर या विकेटकीपर को कैसे कोच कर सकते हैं, जब वे पहले से उस कला में माहिर हैं? ऐसे में सबसे जरूरी काम मैनेजमेंट का होता है। एक मैनेजर खिलाड़ियों को भरोसा देता है, हौसला बढ़ाता है और उन्हें यह एहसास दिलाता है कि वे बेहतर कर सकते हैं।"

कपिल ने कहा, "कप्तान या प्रबंधक का काम टीम को आराम और आत्मविश्वास देना है। खासकर उन खिलाड़ियों को, जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं" उन्होंने अपने कप्तानी अनुभव को साझा करते हुए कहा, "जो खिलाड़ी शतक बनाता है, उसके साथ मैं डिनर पर नहीं जाऊंगा। मैं उन लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करता हूं, जो संघर्ष कर रहे हों, ताकि उन्हें आत्मविश्वास मिले।"

कपिल ने इस बात पर बल देते हुए अपनी बात खत्म की कि क्रिकेट में लीडरशिप केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन से कहीं अधिक होती है। उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि एक कप्तान के तौर पर यह बहुत जरूरी है, और आपकी भूमिका केवल आपका प्रदर्शन नहीं है, बल्कि टीम को एक साथ लाना भी है।"

गंभीर के बचाव में उतरे गावस्कर, कहा- कोच टीम को तैयार कर सकता है, लेकिन प्रदर्शन तो खिलाड़ियों को ही करना होता है
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विवादों में घिरे गौतम गंभीर का बचाव करते हुए कहा कि मुख्य कोच केवल टीम को तैयार कर सकता है लेकिन मैदान पर प्रदर्शन खिलाड़ियों को ही करना होता है। गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका से मिली 408 रन की करारी हार के बाद गंभीर की कड़ी आलोचना हो रही है क्योंकि जिससे मेहमान टीम ने दो मैचों की श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।

गंभीर के कार्यकाल में भारत को तीसरी टेस्ट श्रृंखला में हार का मुंह देखना पड़ा है। उनके मार्गदर्शन में भारत ने 16 महीनों में घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से 0-3 से, ऑस्ट्रेलिया से उसकी सरजमीं पर 1-3 से और अब घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला गंवाई है। गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘वह कोच हैं। कोच टीम को तैयार कर सकता है और वह अपने अनुभव से खिलाड़ियों को बता सकता है। लेकिन मैदान में जाकर प्रदर्शन करना खिलाड़ियों का ही काम है। ’’

पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि गंभीर वही कोच हैं जिन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप में जीत दिलाई लेकिन अब एक घरेलू श्रृंखला हारने के बाद आलोचक उनके खिलाफ बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब जो लोग उनसे जवाब तलब कर रहे हैं, मेरा उनसे एक सवाल है कि जब भारत ने उनके मार्गदर्शन में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जब भारत ने एशिया कप जीता, तब आपने क्या किया? ’’

गावस्कर ने पूछा, ‘‘जो लोग आज उनकी बर्खास्तगी की मांग कर रहे हैं, क्या तब आपने कहा था कि उनका अनुबंध बढ़ा दिया जाए या उन्हें वनडे और टी20 के लिए आजीवन अनुबंध दे दिया जाए? आपने तब यह नहीं कहा था। यह सिर्फ तब होता है जब टीम अच्छा नहीं करती तो आप कोच पर उंगली उठाते हैं। ’’ गावस्कर ने इंग्लैंड के सभी प्रारूपों के कोच ब्रैंडन मैकुलम का उदाहरण देते हुए कहा कि गंभीर के सभी प्रारूपों में कोच बने रहने में कोई बुराई नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘कई देशों में तीनों प्रारूपों के लिए एक ही कोच होता है। लेकिन हम सिर्फ तब उंगली उठाते हैं जब टीम हारती है। जब उन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जिताया, तब आप उन्हें श्रेय देने को तैयार नहीं थे। अगर तब आप जीत के लिए श्रेय देने को तैयार नहीं है तो अब मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम के लिए उन्हें क्यों दोष दे रहे हैं? ’’ पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी गंभीर का समर्थन किया है और कहा है कि जब खिलाड़ी जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं, तब कोच को हटाने की मांग करना सही नहीं है।

WTC में टॉप-4 से बाहर हुआ भारत, साउथ अफ्रीका से मिली 408 रनों की ऐतिहासिक शिकस्त
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से दोनों टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में पांचवें स्थान पर खिसक गया है जिससे उसकी फाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को करारा झटका लगा है। बुधवार को गुवाहाटी में दूसरे टेस्ट में 408 रन से मिली हार, पारंपरिक पांच दिवसीय प्रारूप में रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी हार है। इस साल के शुरू में इंग्लैंड में श्रृंखला बराबर करने वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद पाकिस्तान से नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गई है और उसका पीसीटी (प्रतिशत) 48.15 पर आ गया है।

भारत ने मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में नौ टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से चार जीते, चार हारे और एक ड्रॉ रहा। भारतीय टीम अब अगले साल अगस्त में दो टेस्ट मैच की श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी और उसके बाद अक्टूबर-नवंबर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ श्रृंखला खेलेगी। दूसरी तरफ भारत में 25 वर्ष में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका ने तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का मौजूदा चैंपियन दक्षिण अफ्रीका चार टेस्ट मैचों में 36 अंकों के साथ शीर्ष पर चल रहे ऑस्ट्रेलिया के ठीक पीछे दूसरे स्थान पर है।

उसका पीसीटी 66.67 से बढ़कर 75 हो गया है। न्यूजीलैंड ने अभी तक मौजूदा चक्र में एक भी श्रृंखला नहीं खेली है, जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक श्रृंखला खेली है। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें 2027 में होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

“मेरा भविष्य BCCI तय करेगी, लेकिन मेरी सफलताएं मत भूलना”, SA के खिलाफ 408 रनों की शर्मनाक हार के बाद बोले गंभीर
गुवाहाटी। आलोचनाओं से घिरे भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने बुधवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में मिली करारी हार के बाद उनके भविष्य पर फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को करना है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि उनके कार्यकाल में टीम ने कितनी सफलता हासिल की है। गंभीर बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों 408 रन से मिली शर्मनाक हार के बाद बोल रहे थे, जिससे मेहमान टीम ने श्रृंखला 2-0 से अपने नाम कर ली।

गंभीर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मेरे भविष्य का फैसला बीसीसीआई को करना है। लेकिन मैं वही व्यक्ति हूं जिसने इंग्लैंड में आपको अनुकूल परिणाम दिलाए और मैं चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोच था।’’ उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की खिताबी जीत और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर 2-2 से ड्रॉ रही श्रृंखला का जिक्र किया। गंभीर ने दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से मिली हार के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘दोष सभी का है और इसकी शुरुआत मुझसे होती है। हमें बेहतर खेल दिखाना होगा। पहली पारी में एक समय हमारा स्कोर एक विकेट पर 95 रन था जो सात विकेट पर 122 रन हो गया। यह स्वीकार्य नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप किसी एक व्यक्ति या किसी ख़ास शॉट को दोष नहीं दे सकते। दोष सबका है। मैंने कभी किसी एक व्यक्ति को दोष नहीं दिया और आगे भी ऐसा नहीं करूंगा।‘‘ गंभीर के नेतृत्व में भारत ने 18 टेस्ट मैचों में से 10 में हार का सामना किया है, जिसमें पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार भी शामिल है। गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की हार टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से उसकी सबसे बड़ी हार है। उन्होंने कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए आपको बेहद तेज़तर्रार और प्रतिभाशाली क्रिकेटरों की ज़रूरत नहीं है। हमें सीमित कौशल वाले मज़बूत मानसिकता वाले खिलाड़ियों की ज़रूरत है। वे अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बनते है।’’

गौतम गंभीर भावुक हुए, धवन-कुंबले सहित कई भारतीय क्रिकेटरों ने दिल्ली विस्फोट पर शोक जताया, जानिए उन्होंने क्या कहा
सोमवार की शाम लाल किले के निकट एक वाहन में हुए विस्फोट ने क्रिकेट जगत को भी हिला कर रख दिया। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास गाड़ी में धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। दिल्ली तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गौतम गंभीर समेत कई क्रिकेटरों ने इस दर्दनाक घटना पर संवेदना व्यक्त की।

भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिक्रियाएं

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इस हादसे पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वालों में शामिल रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “दिल्ली विस्फोट में जान गंवाने वालों के लिए मेरी गहरी संवेदना। ईश्वर मृतकों के परिजनों को सहनशक्ति दे और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करे।”

https://twitter.com/GautamGambhir/status/1987920468721201431?s=20

पूर्व ओपनर शिखर धवन ने शोक जताते हुए कहा, “लाल किले के पास कार विस्फोट में लोगों की मौत की सूचना से गहरा दुख पहुंचा। पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं। सभी सुरक्षित रहें और सतर्क रहें।”

https://twitter.com/SDhawan25/status/1987935945845600772?s=20

तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने भी इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, “दिल्ली में शांति की कामना करता हूं और सभी को हिम्मत मिले। हमारे शहर की आत्मा अटल है। एकजुट होकर हम और मजबूत होकर सामने आएंगे।”

https://twitter.com/ImIshant/status/1987947980767588679?s=20

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने सभी के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ की। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने भी मृतकों के परिजनों को इस कष्ट के समय में बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

https://twitter.com/cricketaakash/status/1987905589553541335?s=20

https://twitter.com/anilkumble1074/status/1988101597612961865?s=20

सोमवार शाम की इस घटना के बाद अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। स्टेडियम और लाल किला महज कुछ किलोमीटर दूर हैं। मंगलवार को इसी मैदान पर दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी मुकाबले का चौथा दिन खेला जाना था। कड़ी सुरक्षा के बीच चौथे दिन जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 7 विकेट से पराजित कर दिया।

टी20 विश्व कप को लेकर कितनी तैयार भारतीय टीम... गिल को लेकर गोतम गंभीर ने कही ये बात
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों के मामले में अभी उस स्थिति में नहीं है जहां वह पहुंचना चाहती है लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए टीम के पास अभी पर्याप्त समय है।

गंभीर ने फिटनेस के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने 46 सेकंड की क्लिप में कहा, ‘‘यह एक ऐसा ड्रेसिंग रूम है जहां बहुत अधिक पारदर्शिता और ईमानदारी है तथा हम चाहते हैं कि यह ड्रेसिंग रूम आगे भी ऐसा ही बना रहे। मुझे लगता है कि हम अभी भी उस स्थिति में नहीं हैं जहां हम टी20 विश्व कप तक पहुंचना चाहते हैं।’’ इस क्लिप के बाद पूरा साक्षात्कार बाद में प्रसारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि खिलाड़ियों को फिट रहने का महत्व पता चल जाएगा। हमारे पास उस स्तर पर पहुंचने के लिए अभी भी तीन महीने हैं, जहां हम पहुंचना चाहते हैं।‘‘ टी20 विश्व कप अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। भारत इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैंपियन है। गंभीर ने इसके साथ ही खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का अच्छी तरह से अहसास कराने और उन्हें समझने के लिए उनके सामने मुश्किल चुनौतियों को रखने की बात भी दोहराई।

उन्होंने कहा, ‘‘हम खिलाड़ियों के सामने जितना संभव हो सके उतनी कड़ी चुनौती रखते हैं। हमने शुभमन (गिल) के साथ भी यही किया था, जब उन्हें टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया था।‘‘ गिल ने कप्तान के रूप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में शानदार बल्लेबाज़ी की। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रृंखला 2-2 से बराबर की। इस श्रृंखला के सभी मैच रोमांचक रहे और प्रत्येक मैच पांचवें दिन तक खिंचा।