AAP - Amrit Vichar

राम मंदिर भूमि खरीद पर संजय सिंह के गंभीर आरोप, बोले- 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ में खरीदी गई
लखनऊ, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और उससे जुड़े लोगों पर भूमि खरीद में कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मंदिर परिसर के आसपास कई जमीनें बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदी गईं। साथ ही, राम मंदिर दान में गड़बड़ी मामले में राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

55 करोड़ में खरीदी जमीन पर सवाल

संजय सिंह ने दावा किया कि 16 नवंबर 2023 को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या के शहनवाजपुर क्षेत्र में 117 बिस्वा जमीन 55.47 करोड़ रुपये में खरीदी, जबकि उसकी वास्तविक कीमत करीब नौ करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि यह जमीन आलोक बंसल, मनीष बंसल और शिवानी बंसल से खरीदी गई और इससे जुड़े दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।

मुआवजा और खरीद मूल्य में अंतर का दावा

आप सांसद का आरोप है कि मांझा बरेठा क्षेत्र में सरकार ने तीन हजार से अधिक किसानों की जमीन अधिग्रहित कर करीब 4.40 लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से मुआवजा दिया, जबकि ट्रस्ट ने दूसरी जमीन के लिए लगभग 47 लाख रुपये प्रति बिस्वा की दर से भुगतान किया। उन्होंने कहा कि एक ही क्षेत्र की जमीनों के मूल्य में इतना बड़ा अंतर कई सवाल खड़े करता है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

संजय सिंह ने कहा कि वह एसआईटी अधिकारियों से समय मांगकर सभी दस्तावेज सौंपेंगे। उन्होंने मांग की कि वर्ष 2020 से 2024 के बीच ट्रस्ट से जुड़े भूमि खरीद मामलों और सरकार द्वारा नामित सदस्यों की भूमिका की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध तरीके से कराई जाए।

मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के "साक्ष्य होने पर एसआईटी को देने" संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संजय सिंह ने कहा कि उनके पास दस्तावेज मौजूद हैं और वे जांच एजेंसियों को सौंपेंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर भी तीखा राजनीतिक हमला बोला।

अभी नहीं आई कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया

संजय सिंह के आरोपों पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, भारतीय जनता पार्टी या संबंधित सरकारी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें:- Ayodhya News: CM योगी ने आस्था-विश्वास की धारा में SIT जांच पर बढ़ाया भरोसा, कहा- कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा

AAP का राज्यसभा में 'पावर सरेंडर':स्वाति मालीवाल के विवाद से लेकर राघव चड्ढा तक... जानें कैसे टूटा आम आदमी पार्टी का तैयार प्लॉट?
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के लिए शुक्रवार का दिन किसी राजनीतिक 'ब्लैक फ्राइडे' से कम साबित नहीं हुआ। संसद के उच्च सदन में पार्टी की रीढ़ माने जाने वाले 10 में से 7 सांसदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। इस बड़े दलबदल ने न केवल राज्यसभा में AAP के कुनबे को छोटा कर दिया है, बल्कि अरविंद केजरीवाल के राष्ट्रीय विस्तार के सपनों पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।

इन दिग्गजों ने बदला पाला

पार्टी छोड़ने वाले सात चेहरों में वे नाम शामिल हैं जो कभी केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार हुआ करते थे:
1. राघव चड्ढा (कभी पार्टी के पोस्टर बॉय रहे)
2. संदीप पाठक (संगठन के चाणक्य माने जाने वाले)
3. स्वाति मालीवाल (पूर्व DCW चीफ)
4. हरभजन सिंह (पूर्व क्रिकेटर)
5. अशोक मित्तल
6. विक्रम साहनी
7. राजेंद्र गुप्ता

बगावत की पटकथा: मालीवाल कांड और राघव की नाराजगी

जानकारों की मानें तो इस टूट की नींव उसी दिन पड़ गई थी, जब स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने साथ हुई बदसलूकी का मुद्दा उठाया था। स्वाति ने इस्तीफे के बाद "भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी" का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी अब अपराधी तत्वों के संरक्षण का केंद्र बन गई है।

वहीं, राघव चड्ढा की विदाई को उनके 'पद घटाने' से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से मुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्होंने संकेत दिया था कि 'शांत नदी' कभी भी बाढ़ का रूप ले सकती है। आज उनका बीजेपी में जाना AAP के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक हार माना जा रहा है।

ED का साया या 'ऑपरेशन लोटस'?

इस सामूहिक इस्तीफे पर राजनीति गरमा गई है। AAP नेता संजय सिंह ने इसे बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' करार देते हुए कहा कि जांच एजेंसियों (ED-CBI) के डर से सांसदों को तोड़ा गया है। गौरतलब है कि इस्तीफा देने वाले सांसदों में से एक, अशोक मित्तल के ठिकानों पर हाल ही में ED ने फेमा (FEMA) मामले में छापेमारी की थी।

पंजाब की पकड़ और भविष्य पर संकट

स्वाति मालीवाल को छोड़कर बाकी सभी 6 बागी सांसद पंजाब कोटे से थे। ऐसे में पंजाब में भगवंत मान सरकार और पार्टी के संगठन के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। अगले साल होने वाले गुजरात और गोवा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस आंतरिक कलह ने AAP को बैकफुट पर ला खड़ा किया है।

राज्यसभा में अब AAP महज 3 सांसदों तक सिमट गई है। वह पार्टी जो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से निकली थी, आज अपने ही साथियों के गंभीर आरोपों और बगावत के भंवर में फंसी नजर आ रही है।

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के ऐलान पर बोले केजरीवाल- भाजपा ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 6 अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इस मामले पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने X पर ट्वीट कर कहा की बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ धक्का किया।

AAP सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है... पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है... पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है...।

आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया लेकिन वे भाजपा में चले गए... इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी... आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है... प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है।

AAP में सियासी भूकंप... सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा में हो सकते हैं शामिल
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और भाजपा में शामिल होने का ऐलान कर दिया। इस खबर के सामने आते ही आम आदमी पार्टी खेमे में हलचल मच गई। यहां तक कि आप के सांसद संजय सिंह ने इसे 'ऑपरेशन लोट्स' करार दिया। दरअसल, पिछले कुछ महीनों से जिस तरह से राघव चड्ढा को पार्टी में अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही थी, उससे साफ हो गया था कि आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को 'जोर का झटका, बहुत जोर से लगना' तय है।

अगर मौजूदा राजनीतिक हालात की बात करें तो राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। अगर इन नेताओं की राजनीतिक और व्यक्तिगत उपलब्धियों को देखें, तो इनका आप से बाहर निकलना सही मायनों में अरविंद केजरीवाल के लिए 'जोर का झटका, बहुत जोर से लगना' माना जा सकता है।

राघव चड्ढा राजनीति में आने से पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री ली है। राघव चड्ढा के राजनीतिक जीवन की शुरुआत ही आम आदमी पार्टी के साथ हुई थी। पार्टी के गठन के समय भी चड्ढा अरविंद केजरीवाल के साथ थे। 24 वर्ष की आयु में, उन्होंने 2012 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लोकपाल विधेयक का मसौदा तैयार करने में सहयोग किया। टीवी पर वह पार्टी और संगठन का पक्ष रखते रहे और जल्द ही वह पार्टी का जाना-पहचाना चेहरा बन गए।

राघव चड्ढा भारतीय राजनीतिक दलों में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने। वह पूर्व में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इससे पहले वे 2020 से मार्च 2022 तक दिल्ली के राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रहे। इस दौरान वह दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। फिलहाल वह पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और इस पद पर वे अप्रैल 2022 से हैं। हालांकि, पिछले दिनों उन्हें पार्टी की तरफ से राज्यसभा में उपनेता के पद से हटा दिया गया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि राघव चड्ढा जल्द ही अपनी राजनीतिक सफर में नए रास्ते तलाश सकते हैं।

डॉ. संदीप कुमार पाठक भी 2022 से पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं और इसके साथ ही वह पार्टी में संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संदीप पाठक ने पार्टी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई और अपनी असाधारण सियासी गणित और संगठनात्मक क्षमता के लिए जाने जाते हैं। साल 2022 के पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। संदीप पाठक ने छत्तीसगढ़ से स्नातकोत्तर की उपाधि ली और फिर हैदराबाद और पुणे में पढ़ाई करने के बाद वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गए, जहां से उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।

पार्टी छोड़ने वालों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का माना जा रहा है। अशोक मित्तल को आम आदमी पार्टी ने हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में उपनेता बनाया था। अब अशोक मित्तल ने भी राघव चड्ढा के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अशोक मित्तल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के संस्थापक कुलाधिपति भी हैं। आम आदमी पार्टी ने डॉ. अशोक कुमार मित्तल को पंजाब से राज्यसभा भेजा। वह साल 2022 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। फिलहाल वह राज्यसभा में आप के उपनेता की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

राघव चड्ढा ने दावा किया है कि उनके साथ स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह भी हैं। इतना ही नहीं, बलबीर सिंह सीचेवाल और विक्रमजीत सिंह साहनी भी आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले हैं। ये सभी पंजाब से सांसद हैं और ऐसे में माना जा रहा है कि इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से पंजाब की राजनीति में भूचाल आ सकता है। जिसका असर आने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में तय है।

स्मार्ट मीटर घोटाले के खिलाफ आप लड़ेगी लड़ाई... बोले संजय सिंह- मीटर के नाम पर जनता से खुली लूट
लखनऊ, अमृत विचार : आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता से स्मार्ट मीटर के नाम पर खुली लूट की जा रही है। सरकार का यह आदेश न केवल जनविरोधी है, बल्कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट का खुला उल्लंघन भी है, जिसमें उपभोक्ता की सहमति के बिना किसी घर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक है। लेकिन आप स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार के इस तुगलकी फरमान का पुरजोर विरोध करती है और सड़क से संसद और जरूरत पड़ी तो न्यायालय तक इस लड़ाई को लड़ेगी।

राज्यसभा सांसद रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर लाखों उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है। बताया कि 2018 में टूजी स्मार्ट मीटर लगाने का 8 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया गया था, जिसके तहत लगभग 12 लाख घरों में मीटर लगाए गए और 40 लाख घरों में लगाने का लक्ष्य था। लेकिन अब अचानक बिजली विभाग ने एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है कि अब टूजी मीटर हटाकर फोर जी मीटर लगाए जाएंगे। संजय सिंह ने कहा कि सरकार यह बताए कि जब फोर जी मीटर ही लगाने थे, तो 2018 में टूजी मीटर क्यों लगाए गए। जनता की गाढ़ी कमाई 959 करोड़ रुपये का हिसाब कौन देगा।

दिल्‍ली MCD उपचुनाव रिजल्ट: AAP-कांग्रेस के मजबूत किले में सेंध... चांदनी चौक में खिलाया भाजपा ने कमल, जानें पूरा मामला
दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने दो-दो वार्ड पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने भी एक-एक वार्ड जीता है। बाकी के वार्ड पर मतगणना जारी है। एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई। भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड से ‘आप’ के उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों के अंतर से हराया है।

भाजपा ने शालीमार बाग बी वार्ड में भी जीत दर्ज की है जहां अनीता जैन ने 10,000 से अधिक मतों के अंतर से ‘आप’ प्रत्याशी बबीता राणा को हराया है। शालीमार बाग बी वार्ड भाजपा पार्षद रेखा गुप्ता के फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतने और दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुआ था। ‘आप’ ने मुंडका और दक्षिणपुरी वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस के सुरेश चौधरी ने भाजपा के सुभाजीत गौतम को हराकर संगम विहार ए वार्ड जीता। चौधरी को 12,766 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 9,138 वोट मिले।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने आम आदमी पार्टी के मुदस्सर उस्मान को 4,692 मतों के अंतर से हराकर चांदनी महल सीट जीत ली। शुरुआती रुझानों में भाजपा दिचाऊं कलां और ग्रेटर कैलाश वार्ड में आगे है जबकि ‘आप’ नारायणा वार्ड में बढ़त बनाए हुए है। उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ पर पहले भाजपा और बाकी पर आप पर कब्जा था। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं।

मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10 केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के करीब 1,800 कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है। इन उपचुनावों में मतदान 38.51 प्रतिशत रहा था, जबकि 2022 में एमसीडी के 250 वार्ड पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.47 था।

दिल्ली घोटाला: AAP नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, ACB का समन जारी, जानें पूरा मामला
दिल्लीः दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कथित क्लासरूम निर्माण घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता सत्येंद्र जैन को समन जारी किया है। एसीबी ने सत्येंद्र जैन को 6 जून और मनीष सिसोदिया को 9 जून को अपने दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है। आरोप है कि दिल्ली में 12,748 क्लासरूम और स्कूल भवनों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

क्या है मामला?

एसीबी ने इस घोटाले की अनुमानित राशि करीब 2,000 करोड़ रुपये बताई है। आरोप है कि ठेकों को अत्यधिक ऊंची दरों पर दिया गया, जिसमें प्रत्येक क्लासरूम का निर्माण 24.86 लाख रुपये में किया गया, जो सामान्य लागत से लगभग पांच गुना ज्यादा है। यह भी दावा किया गया है कि परियोजना के 34 ठेकेदारों में से अधिकांश का संबंध आम आदमी पार्टी (आप) से था।

एसीबी का कहना है कि निर्माण में अर्ध-स्थायी संरचनाएं (एसपीएस) बनाई गईं, जिनकी आयु 30 वर्ष है, लेकिन उनकी लागत प्रबलित सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) संरचनाओं के बराबर थी, जो सामान्य रूप से 75 वर्ष तक चलती हैं। इसके अलावा, बिना नई निविदा के परियोजना की लागत 326 करोड़ रुपये बढ़ा दी गई।

एफआईआर और आप का जवाब

एसीबी ने 30 अप्रैल को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला 12,748 क्लासरूम और अर्ध-स्थायी संरचनाओं के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है। उस समय सिसोदिया के पास केजरीवाल सरकार में वित्त और शिक्षा विभाग थे, जबकि सत्येंद्र जैन स्वास्थ्य, उद्योग, बिजली, गृह, शहरी विकास और पीडब्ल्यूडी जैसे विभागों के प्रभारी थे। एफआईआर के बाद आप ने इसे भाजपा की राजनीतिक साजिश करार दिया था।

सिसोदिया और जैन की बढ़ी मुश्किलें

एसीबी ने इस मामले में जांच तेज कर दी है। बता दें कि मनीष सिसोदिया को पहले दिल्ली शराब घोटाले में और सत्येंद्र जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, दोनों इस समय में जेल से बाहर हैं, लेकिन इस नए मामले ने आप के इन प्रमुख नेताओं की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ेः Elon Musk के बदले तेवर! सरकार से पद छोड़ते ही राष्ट्रपति ट्रंप के फैलले को बताया 'घिनौना और शर्मनाक'

मनमानी पर उतरे निजी स्कूल, आतिशी ने दिया सीएम रेखा गुप्ता को चैलेंज, कहा- सीएजी से स्कूलों का ऑडिट कराएं
नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राजधानी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद निजी स्कूलों ने मनमानी फीस वृद्धि की है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कई स्कूलों ने भाजपा के प्रोत्साहन से, बिना उचित निगरानी के अपनी 'ट्यूशन फीस' में मनमानी वृद्धि की। उन्होंने कहा, "दिल्ली में भाजपा की सरकार आते ही निजी स्कूलों ने लूट शुरू कर दी है।"

पूर्व सीएम आतिशी ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकाल के दौरान स्कूल फीस के लिए कड़े नियम बनाए गए थे। आगे कहा कि "जब हमारी पार्टी 10 साल तक सरकार में थी, तब फीस वृद्धि पर एक सीमा थी। यदि ऑडिट के दौरान कोई विसंगति पाई जाती थी तो स्कूलों को अतिरिक्त राशि वापस करने के लिए कहा जाता था। कई पूर्व छात्रों को उनकी फीस वापस कर दी गई थी। स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने से पहले दिल्ली सरकार से अनुमति लेनी होती थी।" उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में अभिभावक आप नेताओं से संपर्क कर रहे हैं और उनसे हस्तक्षेप करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हर दिन हम अलग-अलग स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के बारे में सुन रहे हैं। अभिभावक हमसे संपर्क कर रहे हैं, ईमेल लिख रहे हैं और इसे रोकने का अनुरोध कर रहे हैं। क्यों? क्योंकि वे जानते हैं कि भाजपा सरकार उनकी मदद नहीं करेगी।"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को सीधी चुनौती देते हुए आतिशी ने मांग की कि सरकार नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) से निजी स्कूलों का ऑडिट कराए। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा सरकार और निजी स्कूलों के बीच कोई मिलीभगत नहीं है, तो फीस वृद्धि पर रोक लगाएं। मैं सरकार से अनुरोध करती हूं कि वह सीएजी ऑडिट कराए और उसके बाद ही स्कूलों को फीस बढ़ाने की अनुमति दे।"

यह भी पढ़ेः ITI में लगेगा रोजगार मेला, टाटा और मारुती कंपनियां करेंगी छात्रों की भर्ती, जानें क्या है योग्यता

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बीच स्वाति मालीवाल का AAP पर कटाक्ष, शेयर की द्रौपदी के ‘चीरहरण’ की तस्वीर
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने द्रौपदी के ‘चीरहरण’ की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि अहंकार के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और इसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल की हार हुई है।

पिछले साल आप से अलग हो चुकीं मालीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यहां तक ​​कि रावण का अहंकार भी नहीं बचा था।’’ द्रौपदी के ‘‘चीरहरण’’ पर मालीवाल का पोस्ट उनके उन आरोपों का संदर्भ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के एक करीबी सहयोगी ने मुख्यमंत्री आवास के भीतर उन पर हमला किया था। यह कथित घटना उस वक्त हुई थी जब केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे।

pic.twitter.com/kig39RQYmD

— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) February 8, 2025

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा  कि घमंड किसी का ज्यादा देर तक नहीं टिकता। रावण का भी घमंड चूर चूर हो गया था, ये तो अरविंद केजरीवाल है। आज दिल्ली पूरी तरह कूड़ादान बन गई है। सड़कें टूटी पड़ी हैं, लोगों को पानी नहीं मिल रहा। वायु प्रदूषण चरम पर है। यमुना साफ नहीं हुई। लोगों ने इन मुद्दों से त्रस्त होकर ये जनादेश दिया है।

मालीवाल का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आप पर बढ़त बनाए हुए है और वह राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल भी नयी दिल्ली सीट से चुनाव हार गए हैं।

ये भी पढ़ें- ‘प्रचंड जनादेश’ के लिए दिल्ली का आभार, लोगों का जीवन उत्तम बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, BJP की जीत पर बोले PM मोदी

Delhi Election Results 2025: अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे चुनाव, BJP के प्रवेश वर्मा ने दी मात
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से 3186 वोटों से हार गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने उन्हें मात दी।

पिछले दस वर्षों से दिल्ली के राजनीतिक परिदृश्य पर आम आदमी पार्टी का दबदबा रहा है, जबकि भाजपा 1998 से शहर की सत्ता से बाहर है। वर्ष 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार हार की ओर अग्रसर दिख रही थी। दिल्ली में पांच फरवरी को हुए चुनाव में 1.55 करोड़ पात्र मतदाताओं में से 60.54 प्रतिशत ने मतदान किया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: जंगपुरा में AAP को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया चुनाव हारे

Delhi Election Results 2025: जंगपुरा में AAP को बड़ा झटका, मनीष सिसोदिया चुनाव हारे
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। सबसे हैरान करने वाला नतीजा जंगपुरा से आ रहा है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हार गए हैं। वह काफी देर से पीछे चल रहे थे। जंगपुरा विधानसभा सीट आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया के उम्मीदवार बनने के बाद VIP सीट बन गई थी।

जंगपुरा सीट से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया लगभग 600 वोटों से हार गए हैं। उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। राजेंद्र नगर सीट से AAP के दुर्गेश पाठक भी हार गए हैं।

आप के दिग्गज नेता मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि जंगपुरा का चुनाव हम सब कार्यकर्ताओं ने मेहनत से लड़ा. जंगपुरा के लोगों ने भी बहुत प्यार दिया, लेकिन हम 600 वोटों से पीछे रहे गए। मनीष सिसोदिया ने बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मारवाह को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी कैंडिडेट को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वो जनता की सेवा करेंगे। हमसे कहां चूक हुई, इसका विश्लेषण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Election Results 2025: शुरुआती रुझानों में भाजपा 46 सीटों पर आगे, आप को 24 पर बढ़त

दिल्ली चुनाव: प्रियंका गांधी ने BJP-AAP पर बोला हमला, कहा- मोदी और केजरीवाल में कोई अंतर नहीं, दोनों झूठ के सहारे सत्ता में आए
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है और दोनों झूठ के आधार पर सत्ता में आए। उन्होंने चांदनी चौक और नयी दिल्ली में दो जनसभाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों को निशाने पर लिया।

नयी दिल्ली में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘शीला दीक्षित जी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए, क्या क्या बातें की गईं। 10 साल गुजर गए, क्या कुछ भी साबित हुआ? सब झूठ था। उस झूठ के आधार पर आम आदमी पार्टी उभरी है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी और केजरीवाल एक जैसे हैं। झूठ के आधार पर सत्ता में आए। दोनों की ईमानदारी सबने देख ली। एक अदाणी और अंबानी को सबकुछ सौंप रहे हैं और दूसरे ने खुद के लिए महल बनाया।’’

इससे पहले, चांदनी चौक में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जो राजनीति एक-दूसरे को लड़ाती है, वह सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करती है और भाजपा की हमेशा यही राजनीति रही है। नरेंद्र मोदी अपने भाषण में हमेशा दूसरों की आलोचना करते हैं। कहते हैं कि जवाहर लाल नेहरू जी के कारण देश खाई में जा रहा है। दूसरी तरफ केजरीवाल कहते हैं कि हम नरेंद्र मोदी की वजह से काम नहीं कर पा रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘मैंने अपने जीवन में इनके जैसे कायर नेता नहीं देखे- जो किसी चीज की जिम्मेदारी लेना नहीं जानते।’’ प्रियंका गांधी ने चांदनी चौक और लाल किला के इलाके में होने वाली मशहूर रामलीला का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जब हम छोटे थे, तब हमारी दादी इंदिरा गांधी जी हमें सीताराम बाजार की राम लीला में लेकर जाती थी। उस राम लीला में हर धर्म के लोग होते थे और वे उसमें भाग लेते थे। यहां सदियों से एक अलग संस्कृति रही है और सब प्यार से रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में एक मिसाल बननी चाहिए थी, जिससे हमें गर्व हो सके, लेकिन राजनीति के कारण यहां विकास के काम रुक गए।’’

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भाजपा सभासद से मांगी 50 लाख की रंगदारी, दो के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला