UP State Sub Junior Karate Championship - Amrit Vichar

26 स्वर्ण के साथ मेजबान लखनऊ ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी, यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप
लखनऊ, अमृत विचार: मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने यूपी स्टेट सब जूनियर कराटे चैंपियनशिप में सर्वाधिक 26 स्वर्ण पदक जीत कर ओवरऑल विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के तत्वावधान में कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ द्वारा चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित की गई चैंपियनिशप में वाराणसी को दूसरा और गौतमबुद्ध नगर को तीसरा स्थान मिला।

चैंपियनशिप में पहले स्थान पर रहे लखनऊ के खिलाड़ियों ने 26 स्वर्ण व 15 रजत पदक जीते। उप विजेता वाराणसी ने 11 स्वर्ण व 7 रजत पदक अपने नाम किए। गौतमबुद्ध नगर को 10 स्वर्ण व 18 रजत के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) मोहम्मद हारिस सिद्दीकी ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथिगण केके वाजपेयी (निदेशक, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस, वाराणसी) व अवनी कमल (असिस्टेंट जोनल सचिव, लखनऊ सीबीएसई सहोदय) ने भी पदक विजेताओं को पुरस्कत किया। समापन समारोह की अध्यक्षता डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह इग्नू लखनऊ (सहायक क्षेत्रीय निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ) ने की। अंत में आयोजन समिति के चेयरमैन संतोष कुमार जायसवाल व कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार ने आभार जताया। इस अवसर पर खेल विभाग के पर्यवेक्षक अरविंद कुशवाहा भी मौजूद रहे।

चैंपियनशिप के दूसरे व अंतिम दिन हुए मुकाबलों में बालिका 9 वर्ष काता में वाराणसी की अवंतिका सिंह ने स्वर्ण, चंदौली की आयशा परवीन ने रजत व गोण्डा की नव्या व गौतमबुद्ध नगर की नायरा गुप्ता ने कांस्य पदक जीते। बालक 7 वर्ष कुमिते (20 किग्रा से कम) में गौतमबुद्ध नगर के आदित्य कुमार ने स्वर्ण व गाजियाबाद के रेयांश वर्मा ने रजत पदक जीते। बालिका 10 वर्ष कुमिते (35 किग्रा से कम) में गाजियाबाद की भव्या मिश्रा ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की वानिका ठाकुर ने रजत व लखनऊ की आरना सिंह व मेरठ की अनविका गर्ग ने कांस्य पदक जीते। बालक 10 कुमिते (40 किग्रा से कम) में वाराणसी के अनुराग यादव ने स्वर्ण, वाराणसी के आयुष मौर्य ने रजत एवं लखनऊ के अब्दुल्लाह उस्मानी व पार्थ मल्होत्रा ने कांस्य पदक जीते।

यह भी पढ़ेः लखनऊ की सासा को दोहरी स्वर्णिम सफलता, राज्य स्तरीय टेनिस चैंपियनशिपलखनऊ की सासा को दोहरी स्वर्णिम सफलता, राज्य स्तरीय टेनिस चैंपियनशिप