case registered - Amrit Vichar

बुलेट की ज़िद पर अड़ा दूल्हा गायब, नहीं आई बारात; माता-पिता, भाई और बिचौलियों सहित 7 पर केस दर्ज
हरदोई: जिले के सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज के लालच में एक शादी ऐन वक्त पर टूट गई। शादी का मंडप सज चुका था, मेहमान आ चुके थे और बारातियों के स्वागत के लिए पकवान तैयार थे, लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर गायब हो गया और बारात नहीं आई। इस धोखेबाजी के बाद दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हे समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद के आकाश सिंह से तय हुई थी शादी

मामला सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक युवती का विवाह फर्रुखाबाद जिले के जिराऊ निवासी इन्द्रपाल सिंह के पुत्र आकाश सिंह के साथ तय हुआ था। पीड़ित परिवार के अनुसार, बीते 19 मार्च को वरीक्षा का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें लाखों रुपये खर्च हुए थे। इसके बाद 17 जून को तिलक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पांच लाख रुपये नकद, दो सोने की अंगूठी और करीब दो लाख रुपये का अन्य सामान दिया गया था।

मंडप में मेहमानों के बीच पसरा सन्नाटा

तय कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को बारात आनी थी। दुल्हन पक्ष ने 1 लाख 10 हजार रुपये के किराए पर गेस्ट हाउस लेकर उसे दुल्हन की तरह सजाया था। बारातियों के स्वागत के लिए दो दिन पहले से हलवाई बेहतरीन पकवान बनाने में जुटे थे। मंडप में मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका था, लेकिन बारात का कहीं अता-पता नहीं था।

काफी इंतजार के बाद जब दुल्हन के पिता ने दूल्हे के पिता इन्द्रपाल सिंह को फोन किया, तो उधर से जवाब मिला कि दूल्हा कहीं गायब हो गया है, इसलिए बारात नहीं आएगी। हालांकि, बाद में परतें खुलीं तो सच्चाई सामने आई कि दूल्हा आकाश सिंह बुलेट मोटरसाइकिल की जिद पर अड़ा था और मांग पूरी न होने के कारण उसने यह कदम उठाया। इसके बाद शादी की खुशियां अचानक बेचैनी और मातम में बदल गईं।

इन 7 आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा

थक-हार कर दुल्हन के पिता ने सोमवार को स्थानीय कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दूल्हा आकाश सिंह, उसके पिता इन्द्रपाल सिंह, मां प्रविता सिंह, भाई विशाल सिंह, मनी और शादी तय कराने वाले दो बिचौलियों—विवेक व राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें  :

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड : कब थमेंगे लापरवाही के ये अग्निकांड? हादसों के बाद सिर्फ नोटिस और जांच का खेल

Barabanki News : खाद की कालाबाजारी पकड़ी, 85 बोरी खाद बरामद
कोठी/बाराबंकी, अमृत विचार : खाद की कालाबाजारी व अनुदानित यूरिया के अवैध डायवर्जन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 85 बोरी यूरिया से लदी एक पिकअप पकड़ी गई। मामले में एक खाद विक्रेता, पिकअप चालक तथा कथित रूप से परिवहन कराने वाले व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।

जिला कृषि अधिकारी राजितराम के अनुसार शुक्रवार रात सफेदाबाद ओवरब्रिज पर पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन में 85 बोरी यूरिया लदी थी, लेकिन चालक कोई वैध बिल या चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक मनीष कुमार निवासी कोठी ने पूछताछ में बताया कि उसे एक व्यक्ति ने फोन कर जरगावां से खाद लादकर लखनऊ स्थित इंदिरा नहर पुल तक पहुंचाने के लिए कहा था।

इसके बाद कृषि विभाग और पुलिस की टीम ने रात में ही सिद्धौर ब्लॉक के जरगावां स्थित मेसर्स मां दुर्गा किसान सेवा केन्द्र पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान दुकान के भौतिक स्टॉक और पीओएस मशीन के रिकॉर्ड में अंतर पाया गया तथा 14 बोरी यूरिया अतिरिक्त मिली। विक्रेता बिक्री एवं स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच में विक्रेता द्वारा जिन किसानों को यूरिया बिक्री किए जाने का दावा किया गया था, उनमें से अधिकांश के नाम आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज नहीं मिले। पोर्टल रिकॉर्ड और विक्रेता के बयान में भी काफी विसंगतियां पाई गईं। जिलाधिकारी की अनुमति से खाद विक्रेता दुर्गेश कुमार, अंकुर वर्मा तथा पिकअप चालक मनीष कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मिर्जापुर : फर्जी प्रमाण पत्रों से पुलिस में भर्ती 8 सिपाही बर्खास्त, मुदकदमा दर्ज
मिर्जापुर/अमृत विचार : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (मीरजापुर) में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। खुद को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से बताकर 8 अभ्यर्थी सिपाही बन गए। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद प्रतापगढ़ जनपद में तैनाती भी मिल गई। लेकिन जांच में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के उनके प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने से विभाग में हड़कंप मच गया।

विभागीय जांच के बीच पुलिस ने सभी 8 सिपाहियों को नौकरी से बर्खास्त करते हुए उनके विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला 2023 की सिपाही भर्ती से जुड़ा है। मिर्जापुर के आठ अभ्यर्थियों ने सिपाही बनने जाली प्रमाण पत्रों का सहारा लिया। खुद को स्वतंत्रा संग्राम सेनानी परिवार से बताकर आश्रित कोटे के तहत आवेदन किया और इस आधार पर सिपाही बन गए।

इसमें मीरजापुर जनपद के जिगना थाना के परमानपुर गौरा गांव का रिक्रूट आरक्षी अभिषेक पांडेय पुत्र मनोज कुमार, रामपुर हंशवार गांव का रविशंकर पुत्र प्रभु नाथ शामिल हैं। इसके साथ ही विंध्याचल थाना के पट्टी सुपंथा गांव का प्रदीप कुमार पुत्र इंदमनी, जासा बधौरा गांव का अजय कुमार पुत्र जीत नारायन तथा शुभम दुबे पुत्र संजय, भोसिंह का पूरा गांव की खुशबू गुप्ता पुत्री राजेश गुप्ता, सरोई गांव का आकाश मिश्रा पुत्र अरुण कुमार मिश्रा, कोतवाली कटरा के बथुआ महुअरिया गांव का दिव्यांशु यादव पुत्र परमेश्वर यादव शामिल है।

ट्रेनिंग के बाद तीन महीने पहले इन सभी को प्रतापगढ़ जनपद के अलग-अलग थानों में पोस्टिंग मिल गई। इस बीच किसी ने इनके फर्जीवाड़े की शिकायत कर दी। पुलिस ने जांच की तो पूरा खेल खुलकर सामने आ गया। दरअसल, जिस आश्रित कोटे के तहत आठों अभ्यर्थी पुलिस में भर्ती हुए थे असल में उन लोगों का दूर-दूर तक किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से वास्ता नहीं मिला।

जांच में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद आठों सिपाहियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रतापगढ़ में रिक्रूट ट्रेनिंग कैंप के प्रभारी रहे उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

सिपाही के पिता हैं मास्टरमाइंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित के फर्जी प्रमाण पत्रों का मास्टरमाइंड सिपाही शुभम दुबे के पिता संजय दुबे को बताया जा रहा है। पुलिस ने शुरुआती जांच में इस फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा किया है। इस घटना ने मिर्जापुर से लेकर प्रतापगढ़ तक हलचल मचा दी है। बहरहाल, इस मामले में कार्रवाई की स्थिति जानने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस से संपर्क किया गया है। उनका जवाब आने पर खबर अपडेट की जाएगी।

प्रतापगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने कहा कि मामले की जांच के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। वहीं, सीओ सिटी प्रशांत राज के मुताबिक, सभी आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों भेजी गई है। इसके अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

हरदोई बीएसए पर ECCE एजुकेटर भर्ती के नाम पर 5 लाख रिश्वत मांगने का आरोप, भ्रष्टाचार एक्ट में केस दर्ज
हरदोई, अमृत विचार। ईसीसीई एजुकेटर के 210 पदों पर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजित सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के नाम पर 5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की और रकम न देने पर संस्था को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी। मामले की जांच सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान को सौंपी गई है।

गोंडा जिले के रामपुर टेंगरहा, थाना तरबगंज निवासी ओमप्रकाश तिवारी पुत्र चन्द्रद्रमणि तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह उज्जवला सेवा संस्थान के अध्यक्ष हैं। उनके अनुसार, ईसीसीई एजुकेटर के पदों पर भर्ती के नाम पर बीएसए डॉ. अजित सिंह ने उनसे 5 लाख रुपये रिश्वत मांगी।

तहरीर में कहा गया है कि चयन प्रक्रिया के तहत उनकी फर्म मेसर्स उज्जवला सेवा संस्थान को 12 जनवरी 2026 को बीएसए के माध्यम से कार्यादेश जारी किया गया था। इसके तहत संस्था को 210 पदों पर चयन प्रक्रिया के जरिए भर्ती कराने के लिए अधिकृत किया गया था। संस्था को सेवायोजन पोर्टल से प्राप्त 4590 आवेदकों में से जिला चयन समिति द्वारा रेंडमाइजेशन के माध्यम से चयनित 630 अभ्यर्थियों का डाटा उपलब्ध कराया गया।

आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अधिकृत ईमेल और मोबाइल के जरिए कई बार बीएसए से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। अनुबंध की शर्तों के संबंध में मार्गदर्शन के लिए भी बीएसए ने सहयोग नहीं किया। शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब छह माह बाद दोबारा संपर्क होने पर बीएसए ने उन्हें कार्यालय बुलाया और अवैध रूप से रिश्वत की मांग की।

ओमप्रकाश तिवारी का आरोप है कि फरवरी माह में बीएसए से व्यक्तिगत मुलाकात के दौरान उनसे कहा गया कि 5 लाख रुपये देने पर ही आगे की कार्रवाई होगी, अन्यथा उनकी संस्था को काली सूची में डाल दिया जाएगा। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि भयवश उन्होंने बीएसए को 2 लाख रुपये भी दिए। साथ ही संस्था की जमानत धनराशि जब्त करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर बीएसए डॉ. अजित सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।

बीएसए डॉ. अजित सिंह

"मेरे खिलाफ साजिश रची गई है" - बीएसए

बीएसए डॉ. अजित सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उनका कहना है कि उन्हें पद से हटवाने के उद्देश्य से झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

हरदोई बीएसए कार्यालय में हड़कंप : 61 शिक्षकों की पत्रावलियां गायब, वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्र पर केस दर्ज
हरदोई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है। 61 चयनित शिक्षकों की महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब होने के आरोप में वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्र के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। प्रधान सहायक शिवनिवास मिश्र की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने गुरुवार की रात 1:52 बजे बीएनएस की धारा 198 के तहत मामला दर्ज किया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जिले के लिए 64 अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी की गई थी। इनमें से 61 चयनित अभ्यर्थियों ने अपने मूल दस्तावेजों का मिलान कराया था। 30 मार्च 2026 को डायट हरदोई में विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों की स्कूल आवंटन व पदस्थापन काउंसलिंग हुई थी। इस पूरी प्रक्रिया की मूल पत्रावली पटल सहायक शिवनिवास मिश्र के पास सुरक्षित रखी गई थी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मौखिक निर्देश पर शिवनिवास मिश्र ने ये पत्रावलियां वरिष्ठ सहायक अनुपम मिश्र को सौंप दी थीं। मई 2026 में जिलाधिकारी के आदेश पर अनुपम मिश्र को जनगणना कार्यालय में अटैच कर दिया गया और उन्होंने वहां कार्यभार भी संभाल लिया। नियमों के अनुसार, नई जगह जाने से पहले उन्हें ये पत्रावलियां मूल पटल सहायक या बीएसए कार्यालय को वापस सौंपनी थीं।

आरोप है कि पटल सहायक और आला अधिकारियों द्वारा बार-बार मांगने के बावजूद अनुपम मिश्र ने पत्रावलियां वापस नहीं कीं। पुलिस का कहना है कि अनुपम मिश्र ने महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज अपने पास रख लिए या गायब कर दिए। पुलिस अब गायब पत्रावलियों को खोजने में जुटी हुई है।

बीएसए कार्यालय में रात में छापा, पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता की जांच

इस मामले से पहले ही बुधवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार की अगुवाई में गठित टास्क फोर्स ने जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए कार्यालय में छापा मारा था। टीम ने करीब डेढ़ सौ पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता की जांच की, लेकिन इस दौरान कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।जानकारी के अनुसार, रात के समय छापा मारने का मकसद बीएसए कार्यालय के कुछ अधिकारियों-कर्मचारियों को चकमा देकर उनकी गतिविधियों पर नजर रखना था।पुलिस मामले की जांच तेजी से कर रही है और गायब पत्रावलियों को जल्द बरामद करने का प्रयास कर रही है।

झांसी में सपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, जानें वजह
झांसी। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं की ओर से बिना अनुमति विरोध रैली निकाले जाने को लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, इन लोगों ने बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और जन समस्याओं से जुड़ा एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा।

सदर बाजार थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि प्रशासन ने सपा को जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने या रैली निकालने की अनुमति नहीं दी थी, फिर भी पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने बस स्टैंड स्थित एक बारात घर से लेकर कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और आवागमन बाधित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली।

थाना प्रभारी के अनुसार, मामले में संबंधित क्षेत्र के उपनिरीक्षक धर्म सिंह की शिकायत पर सपा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह भोजला सहित दो दर्जन से अधिक नामजद और 250-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गोंडा : इंडियन बैंक में 4.90 करोड़ का गबन, 69 अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, अमृत विचार: इंडियन बैंक (पूर्व इलाहाबाद बैंक) की प्रधान शाखा से जुड़ी इंडियन बैंक इंपलाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड में करोड़ों रुपये के कथित गबन का मामला अब न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद आपराधिक मुकदमे तक पहुंच गया है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर वर्ष 1997 से 2020 के बीच शाखा में तैनात रहे 69 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में गबन की राशि ब्याज सहित 4.90 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

PDF लिंक में क्लिक करके देखे

https://www.amritvichar.com/media/2026-06/embezzlement-of-₹4.90-crore-at-indian-bank.pdf

मामले की शिकायत इंडियन बैंक इंपलाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, गोंडा के सचिव रवींद्र कुमार श्रीवास्तव, निवासी पटेल नगर, कोतवाली नगर ने की। शिकायत के अनुसार, जब संस्था का नाम इलाहाबाद बैंक इंपलाइज क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी था, तब वर्ष 1997 से 2020 के बीच प्रधान शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने पद और दायित्वों का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 60 लाख 16 हजार रुपये की कथित हेराफेरी और गबन किया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि गबन की जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत बैंक और संबंधित विभागों में की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने धनराशि वापस जमा करने का आश्वासन तो दिया, लेकिन लंबे समय तक किसी ने भुगतान नहीं किया और मामला टालते रहे। शिकायतकर्ता ने 22 दिसंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक गोंडा को एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

इसके अलावा आईजीआरएस पोर्टल पर दो बार शिकायत दर्ज कराई गई तथा जिलाधिकारी से भी न्याय की मांग की गई, लेकिन शिकायतों का निस्तारण नहीं हुआ। मामले की जांच के दौरान कोतवाली नगर के उप निरीक्षक अवनीश सिंह ने अपनी रिपोर्ट में धनराशि के गबन का उल्लेख किया। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि प्रकरण की जांच लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) स्तर पर चल रही है और इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं है। इसी आधार पर पुलिस स्तर पर मामला बंद कर दिया गया।

शिकायतकर्ता के अनुसार, मूल गबन की राशि 3.60 करोड़ रुपये थी, लेकिन वर्षों तक धनराशि वापस न मिलने के कारण ब्याज जोड़ने पर यह रकम बढ़कर 4.90 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई न होने पर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गोंडा की अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए वर्ष 1997 से 2020 तक प्रधान शाखा में तैनात रहे 69 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में संबंधित थाने में सभी आरोपियों के विरुद्ध गबन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

बैंकिंग व्यवस्था और सहकारी संस्थाओं पर उठे सवाल

यह मामला न केवल करोड़ों रुपये के कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है, बल्कि बैंक कर्मचारियों की सहकारी संस्था में लंबे समय तक कथित गबन के बावजूद कार्रवाई न होने पर भी सवाल खड़े करता है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह जिले के बैंकिंग इतिहास के सबसे बड़े वित्तीय घोटालों में से एक माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें  :

'जिलों में तुरंत पहुंचे अफसर, पीड़ितों को पहुचायें आर्थिक मदद', यूपी में आंधी-बारिश और बिजली से नुकसान पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान

Kaushambi News: छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला, पांच हमलावर गिरफ्तार, 50 के खिलाफ केस दर्ज, जानें मामला
कौशांबी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर आरोपी द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर हमला कर एक सिपाही को घायल करने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात तीन नामजद व 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

शिवम के विरुद्ध रायपुर में दर्ज हैं गांजा तस्करी का मामला

पुलिस सूत्रों के अनुसार इचौली गांव निवासी शिवम केसरवानी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित गंज कोतवाली में गांजा तस्करी का मामला दर्ज है वहां की विशेष एनडीपीएस न्यायालय द्वारा 28 फरवरी 2026 को आरोपी शिवम केसरवानी व सिराथू कस्बा निवासी आकाशकी गिरफ्तारी के लिएवारंट जारी किया था जिसके तमीला के लिए रायपुर गंज कोतवाली में तैनात आरक्षी युसूफ खान, जगदेव प्रसाद वर्मा, संदीप कुमार, अजय चौधरी व सत्यवेंद्र की टीम शुक्रवारकी रात कौशांबी पहचकर आकाश को गिरफ्तार कर शिवम की गिरफ्तारी के लिए इचौली गांव पहुंच गई।

लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर बोला हमला

पुलिस टीम शिवम के घर के पास पहुंचकर शिवम के संबंध जानकारी करने लगे तो शिवम और उसके परिजन चोर चोर कह कर शोर मचा दिया जिस पर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर पुलिस टीम पर हमला बोल दिया मौका पाकर टीम के चार सिपाही किसी तरह भाग कर जान बचाई लेकिन आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा को ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूचना पाकर कोखराज पुलिस मौके में पहुंच गई तो हमलावर मौके से भाग निकले पुलिस ने घायल सिपाही जगदेव प्रसाद को लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। इस मामले में शनिवार देर रात पुलिस ने घायल आरक्षी जगदेव प्रसाद की तहरीर पर शिवम केसरवानी सहित तीन लोगों के विरुद्ध नाम जदव अन्य अज्ञात50 लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

झांसी में पुरानी दुश्मनी में धारदार हथियार से हत्या, होटल संचालक समेत कई पर केस दर्ज
झांसी। झांसी जिले के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में ग्वालियर रोड स्थित शिवानी होटल में कथित तौर पर धारदार हथियारों से किए गए एक हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि होटल संचालक समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह का बयान

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रीति सिंह ने बताया कि घटना थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के शिवानी होटल की है, जहां शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। हमले में होटल के पीछे रहने वाले गौरीशंकर कुशवाहा (45) और मुरारीलाल कुशवाहा (65) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस अधिकारी के अनुसार इलाज के दौरान शनिवार सुबह गौरीशंकर की मौत हो गई, वहीं मुरारीलाल का इलाज जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर होटल संचालक पर मुकदमा

मृतक की पत्नी सुमन कुशवाहा की तहरीर पर शिवानी होटल के संचालक आनंद, शेर सिंह, उसके बेटे रिंकू, सौरभ कुमार और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 109(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

सुमन कुशवाहा के मुताबिक, होटल संचालक से उनकी पुरानी रंजिश थी। शुक्रवार रात बिजली नहीं आने पर मुरारीलाल और उनका भतीजा गौरीशंकर होटल के पास इस संबंध में गड़बड़ी का पता लगाने गए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें  :

यूपीडा की बड़ी कार्रवाई : अलीगढ़ नोड में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए तीन कंपनियों का भूमि आवंटन रद्द

Hamirpur News: बिजली-पानी कटौती को लेकर NH-34 हाईवे पर जमकर बवाल, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने दर्ज की FIR
हमीरपुर। हमीरपुर जिले में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात जाम करने के आरोप में चार नामजद व्यक्तियों तथा कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

लाठियां, ईंट तथा पत्थर लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बवाल

पुलिस के अनुसार, दो जून की शाम सुमेरपुर कस्बे में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप होने के विरोध में 50-60 लोग बेलाही बाजार के पास इकट्ठा हुए और लाठियां, ईंट तथा पत्थर लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बैठ गए।  पुलिस ने बताया कि सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हो गया और एम्बुलेंस सहित अन्य वाहनों की आवाजाही बाधित हुई।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने शांत कराया मामला

सुमेरपुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार राय ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाया था कि 30-31 मई की रात आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है और उसे बहाल करने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों और पुलिस द्वारा सड़क खाली करने की अपील किए जाने के बावजूद भीड़ उग्र हो गई और वहां से गुजर रहे वाहनों पर पथराव किया।

वीडियो के आधार पर विधिक कार्रवाई

राय के अनुसार, इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटा दिया। उन्होंने बताया कि एक उपनिरीक्षक द्वारा बनाए गए वीडियो के आधार पर बुधवार शाम सुमेरपुर के वार्ड संख्या-10 निवासी राम सजीवन, अभय, कल्लू और कस्तूरी और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  :

दिल्ली होटल हादसे के बाद एक्शन में यूपी सरकार, फायर सेफ्टी ऑडिट से लखनऊ-वाराणसी के होटलों में मचा हड़कंप

Uttrakhand News: नहीं झेल पाई प्रताड़ना, सुसाइड को बेबस हुई काजल, मायके आने पर भी पति करता रहा प्रताड़ित
रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में नवविवाहिता काजल मौत प्रकरण में पुलिस ने मृतका के पिता राजवीर शर्मा की तहरीर पर पति अजय कुमार, ससुर राजू शर्मा, सास सुमन शर्मा और देवर आदित्य व सूरज शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं यह तथ्य सामने आया है कि विवाहिता दहेज लोभियों की प्रताड़ना को झेल नहीं पाई और जहर गटक लिया।

15 लाख और बुलट की थी डिमांड
पिता का आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को हुई शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष काजल पर 15 लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक अत्याचार कर रहा था। पंचायत के आश्वासन के बावजूद प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि 15 मई को ससुराल वाले बीमार काजल को उसके पिता की दहलीज पर तड़पता हुआ छोड़ गए, जबकि पति फोन पर उसे आत्महत्या के लिए उकसाता रहा।

बेबसी में जहर खाकर दी जान
आखिरकार बेबस होकर काजल ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण जहर की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

सपा विधायक आवास हंगामा : अमेठी पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 10 नामजद समेत 34 लोगों पर मुकदमा दर्ज
अमेठी। समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक महाराजी प्रजापति के अमेठी स्थित आवास पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा कथित तौर पर हंगामा किए जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 10 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे की है जब उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व खनन मंत्री और सजायाफ्ता गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति के अमेठी की विकास कॉलोनी स्थित आवास पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अमेठी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर विधायक के समर्थक धीरज पाल और शेर बहादुर यादव के बीच टिप्पणियों को लेकर विवाद था। इसी विवाद ने बाद में झगड़े का रूप ले लिया। गायत्री प्रसाद प्रजापति के छोटे बेटे अनुराग प्रजापति ने अमेठी थाने में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया गया कि जब परिवार के लोग क्षेत्र में थे, तभी शाम करीब साढ़े आठ बजे शेर बहादुर यादव, जय सिंह यादव समेत 30 से अधिक लोग तीन गाड़ियों से उनके आवास पर पहुंचे।

आरोप है कि इन लोगों ने विधायक महाराजी प्रजापति, पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति तथा पूरे परिवार के साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और हंगामा किया। घर में मौजूद महिलाओं ने जब वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और मारपीट भी की। सूत्रों के अनुसार, जय सिंह यादव सपा का स्थानीय नेता है।

सीओ मिश्रा ने कहा कि विधायक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में जय सिंह यादव समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 191(2) (दंगे से संबंधित), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 352 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  :

यूपी में मिलने वाली है भीषण गर्मी से निजात, इस दिन मेघा बरसने के आसार; क्या कहता है मौसम विभाग