खबर अमृत विचार - Amrit Vichar

मेडिकल कॉलेज 5 डॉक्टर साक्षात्कार देने पहुंचे
हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के विभिन्न विभागों में नियुक्ति के लिए डॉक्टर पहुंचे। बुधवार को सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट पद के लिए साक्षात्कार हुए। प्राचार्य डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि कुल 15 डॉक्टरों ने साक्षात्कार हिस्सा लिया। इसमें सीनियर रेजीडेंट के लिए पैथोलॉजी में 1 व एनाटॉमी विभाग में 1  और 13 ने जूनियर रेजीडेंट के लिए साक्षात्कार दिया।

आईपीएल में सट्टा लगाने वाले दबोचे, होटल में चल रहा था धंधा
हल्द्वानी, अमृत विचार : आईपीएल मैच में सट्टा लगाने वालों पर पुलिस और एसओजी ने बड़ी कार्रवाई की है। सट्टेबाजी का धंधा रामपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहा था। जहां से पुलिस ने पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया। ऐसे ही अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल सात सटोरियों को गिरफ्तार कर डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा की नगदी बरामद की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी कोतवाली और एसओजी की टीम ने बुधवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में छापा मारा। यहां आईपीएल में सट्टा लगाते हुए 4 सट्टेबाज शैलेन्द्र बिष्ट पुत्र पान सिंह बिष्ट निवासी मयूर विहार पीलीकोठी व हाल निवासी बसन्तकुंज नागलदेवत नई दिल्ली साउथ, विजय बिष्ट पुत्र जगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम चमतौला पिथौरागढ़ व हाल निवासी वसन्तकुंज नागलदेवत दक्षिणी दिल्ली, जितेन्द्र सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी मायानगर सुल्तानपुर दिल्ली साउथ व सुमित शर्मा पुत्र रमेश कुमार शर्मा निवासी राजपुर छतरपुर मेहरौली दक्षिणी दिल्ली हैं। इनके पास से 7800, लैपटॉप, नोट बुक और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम में कोतवाल राजेश कुमार यादव, एसआई गौरव जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल दिगम्बर सनवाल, ललित कुमार, कांस्टेबल सन्तोष बिष्ट व अजहर थे। इसी तरह मंगलपड़ाव चौकी क्षेत्र के अम्बेडकर नगर से देव सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना निवासी वार्ड 27 अम्बेडकर नगर मंगलपड़ाव को 7340 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।

बनभूलपुरा में एक लाख रुपए संग पकड़े गए सटोरिए
एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस ने बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से दो और सटोरियों को गिरफ्तार किया। टीम ने फहद फर्नीचर लाइन कुक्कू मेडिकोज के पास से शहजाद पुत्र स्व. असगर अली निवासी गफूर बस्ती किदवई बनभूलपुरा व मो. कलीम पुत्र मो. सलीम निवासी लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा को 1,00900 रुपये के गिरफ्तार किया गया।

तीन डिग्री गिरा पारा, गर्मी से राहत
हल्द्वानी, अमृत विचार: हल्द्वानी में मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ और गर्मी में कुछ राहत रही। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है लेकिन पहाड़ों में पारा लगातार चढ़ रहा है। हल्द्वानी में सुबह से ही धूप निकली रही। दोपहर के समय धूप काफी तेज हो गई लेकिन गुरुवार की अपेक्षा गर्म हवाओं से काफी राहत थी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में काफी कमी आई।

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया जो विगत दिन की अपेक्षा तीन डिग्री कम था। साथ ही न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। इधर मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। यहां दिन के समय काफी चटख धूप निकल रही है। आम तौर पर मुक्तेश्वर में इन दिनों तापमान 20 से 21 डिग्री ही रहता है। यहां आने वाले दिनों में भी पारे में उछाल आने की संभावना है।

सुहावना बन रहा सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम
नैनीताल, अमृत विचार: सरोवर नगरी में मंगलवार को मौसम सुहावना बना रहा। चटख धूप पूरे दिन खिली रही तो पारा भी 24 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जिस कारण गर्माहट का अहसास पूरे दिन बना रहा। ठंड का जरा भी अहसास नहीं हुआ।

विभिन्न नगरों से पहुंचे सैलानियों ने मौसम के साथ नगर के रमणीक पर्यटन स्थलों की सैर की। देर शाम तक मौसम में गर्माहट बनी रही, लेकिन दिन छिपते ही ठंड बढ़ गई और हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। एरीज के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, फिलहाल सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी। कभी-कभी तेज हवा भी चलेगी।

तापमान चढ़ने के कारण हवा की गति तेज रहेगी। बुधवार को हल्के बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई।

सड़क हादसे में तीन घायल, हायर सेंटर रेफर
नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के दूरस्थ सौड़ क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जनकारी के अनुसार मंगलवार को शाम के समय एक टैक्सी वाहन सवारियों को लेकर सौड़ को जा रहा था। सौड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को खाई से निकाला। वाहन में चालक समेत सात लोग सवार थे। जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की ओर से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ. रिजवान ने बताया कि सौड़ निवासी पान सिंह (60), शिवराज सिंह ( 65) व देवेंद्र सिंह ( 70) गम्भीर रूप से चोटिल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को रेफर कर दिया गया है।

सोमवार को खुलेगी ओपीडी, आज इमरजेंसी वार्ड में भीड़
हल्द्वानी, अमृत विचार: सरकारी और निजी अस्पतालों में होली त्योहार की वजह से ओपीडी बंद रही। रविवार को भी अवकाश है। अब सोमवार को ही ओपीडी खुलेगी। हालांकि इमरजेंसी में मरीजों का उपचार जारी रहा।
होली पर्व के चलते अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और राजकीय आयुष अस्पताल में गुरुवार और शुक्रवार को ओपीडी बंद थी।

इसके बाद शनिवार को भी होली का अवकाश होने की वजह से ओपीडी बंद रही। रविवार को भी ओपीडी बंद रहेगी। इन अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय अस्पताल में शुक्रवार को पूरे दिन ओपीडी बंद रही। शनिवार को आधे दिन ओपीडी खुली रही। रविवार को भी पूरे दिन ओपीडी बंद रहेगी। निजी अस्पतालों में भी होली की वजह से ओपीडी सेवा काफी प्रभावित रही। शनिवार को निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवा नहीं रही। अब सभी अस्पतालों में सोमवार से नियमित ओपीडी खुलेगी।

अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग
देहरादून, अमृत विचार: एक तरफ, हारूल नृत्य करते जौनसारी कलाकार तो दूसरी तरफ, अपनी ही धुन में मगन होली गीत गातीं नाचतीं लोहाघाट से आईं महिला कलाकार। इन सबके बीच, पौड़ी जिले के राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली का अपना आकर्षण, थारू जनजाति का नृत्य तो छोलिया नृत्य करते अल्मोड़ा के कलाकारों की अपनी मस्ती।

मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवार को होली मिलन कार्यक्रम की यही तस्वीर उभरी, जिसमें गढ़वाल-कुमाऊं से लेकर जौनसार तक का होली गायन था, नृत्य था। लोक संस्कृति का वह प्रभाव भी था, जो उत्तराखंड को सांस्कृतिक तौर पर विशिष्टता प्रदान करता है। सीएम आवास के खुले परिसर में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के तमाम रंग बिखरे और देवभूमि की सांस्कृतिक एकता और समृद्धि के दर्शन हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी के आमंत्रण पर सीएम आवास पर सांस्कृतिक दलों का एक मेला सा जुटा। होली के गीत गूंजे। पारंपरिक गायन हुआ। ढोल, मंजीरे बजे। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत ने होली गीतों के प्रभाव को और बढ़ा दिया। आओ दगड़ियो, नाचा गावा, आ गई रंगीली होली का आह्वान अल्मोड़ा से आए कलाकारों ने किया तो राठ क्षेत्र के कलाकारों ने गाया-आई डान्ड्यू बसंत, डाली मा मौल्यार।

राठ क्षेत्र कला समिति के कलाकार इस बात से बेहद खुश दिखे कि उन्हें विशेष तौर पर बुलाया गया। अपने होली के गीतों से इस समिति ने कम समय में खास पहचान बनाई है। इस समिति के प्रमुख प्रेम सिंह नेगी ने कहा-हमारा 19 सदस्यीय दल सीएम आवास पर प्रस्तुति देकर गौरवान्वित है। लोहाघाट के शिवनिधि स्वयं सहायता समूह के दल का आकार बड़ा रहा। इस दल में 54 सदस्यों ने होली गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुति दी। ग्रुप की प्रमुख अलका का कहना है-उन्होंने पहली बार सीएम आवास में प्रस्तुति दी। यह अवसर पूरे ग्रुप के लिए महत्वपूर्ण है।

कलाकारों संग होली के रंग में रंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोक कलाकारों के संग होली के रंगों में पूरी तरह से रंगे नजर आए। उन्होंने विभिन्न दलों के कलाकारों के साथ काफी समय बिताया। उनके साथ वह थिरके भी। ढोल, थाली और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर हाथ भी आजमाया।

लोक संस्कृति पर सीएम कर रहे अच्छा काम
उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से आए लोक कलाकारों ने इस मौके पर कहा कि लोक संस्कृति पर सीएम धामी अच्छा काम कर रहे हैं। खटीमा की वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप थारू उत्थान समिति के कलाकारों के 20 सदस्यीय दल ने भी प्रस्तुति दी। इस दल के बंटी राणा व रिंकू राणा का कहना था कि बेहतर काम करने वाले कलाकारों को तलाश कर अवसर दिए जा रहे हैं।

ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने गई युवती लौट कर नहीं आई
हल्द्वानी, अमृत विचार : ब्यूरी पार्लर का कोर्स सीखने घर से निकली युवती लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। अंतिम लोकेशन युवती की हल्द्वानी में मिली है। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।

मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ला फतेहपुर निवासी एक भाई ने बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी 18 वर्षीय बहन 9 मार्च को रोज की तरह सुबह 9 बजे ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए चारधाम मन्दिर स्थित एक संस्थान गई थी। देर शाम तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों से ढूंढखोज शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। फोन ट्रेस किया गया, लेकिन अंतिम लोकेशन हल्द्वानी ही मिली। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवती को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

नैनीताल जिले में 15 को होली का अवकाश, लेकिन परीक्षा देंगे बच्चे
हल्द्वानी, अमृत विचार : होली की तारीख और छुट्टी को लेकर चल रहे संशय पर प्रशासन ने पूर्ण विराम लगा है। अब भले ही राज्य के तमाम जिलों में होली 14 मार्च को खेली जाएगी, लेकिन नैनीताल जिले में होली 15 मार्च को ही होगी। हालांकि होलिका दहन 13 मार्च को ही होगा। प्रशासन ने 15 तारीक को होली का अवकाश घोषित कर दिया, लेकिन इससे परीक्षार्थियों को कोई फायदा नहीं होगा। क्योंकि परीक्षाएं रद्द नहीं की गई हैं।

यूं तो 14 मार्च को पूरे देश में होली का अवकाश है और नैनीताल जिले में भी इसी दिन होली का अवकाश है, लेकिन कुछ समय पहले होली को लेकर स्थानीय पंडित और ज्योतिषाचार्यों ने नई तिथि 15 मार्च घोषित कर दी। इसको लेकर लोग संशय में पड़ गए कि होली कब खेली जाएगी। चूंकि होलिका दहन 13 मार्च को है तो नियमत: अगले दिन ही होली खेली जाती है, लेकिन अब संशय समाप्त हो चुका है। जिलाधिकारी वंदना ने 15 मार्च को होली का अवकाश घोषित कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट है कि समस्त कार्यालयों, संस्थानो में (बैंक, कोषागार और उपकोषागार को छोड़कर) 15 मार्च (शनिवार) को होली (छलड़ी) का स्थानीय अवकाश है। अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि ऐसे विद्यालयों, संस्थानों पर 15 मार्च का अवकाश लागू नही होगा, जहां पर 15 मार्च को सीबीएसई, किसी भी विभाग या आयोग की प्रतियोगी परीक्षाएं या अन्य परिक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने ऐसे विद्यालयों/संस्थानों में परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए सम्बन्धित पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

हल्द्वानीः महिला ने खुले में शौंच का किया विरोध, आरोपी युवक ने घोंपा चाकू
हल्द्वानी, अमृत विचार : खुले में लघु शंका करने से रोकना एक युवक को नागवार गुजरा। मामले में विरोध करने वाली महिला का पक्ष लेने वाले युवक पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। हमले में युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया और आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

राजपुरा वार्ड एक निवासी शालू देवी ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। शालू का कहना है कि उसके पति विजय कुमार दो दिन पहले रात के समय अपने मित्र के साथ मोहल्ले में ही ठेले पर अंडा खा रहे थे। तभी वहां एक मयंक नाम का युवक पहुंचा और ठेले के सामने खुले में लघु शंका करने लगा। इस पर वहां से गुजरी एक महिला ने आपत्ति जताई। महिला की बात को जायज ठहराते हुए विजय ने उसका पक्ष लिया और मयंक को ऐसा न करने के लिए। इस पर बात बिगड़ गई।

लघु शंका से निवृत्त होते ही मयंक, विजय की ओर दौड़ पड़ा। विजय कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मयंक ने जेब से चाकू निकाला और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चाकू का एक वार उसके पेट और दो पीठ पर लगे। बुरी तरह लहूलुहान विजय को आनन-फानन में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल पहुंचाया गया और फिर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि जान से मारने के प्रयास के आरोप में मयंक नाम के युवक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

राष्ट्रीय खेल की ‘नायिकाएं’ जिन्होंने पदक नहीं जनता का दिल जीता
अंकुर शर्मा, हल्द्वानी
अमृत विचार : 38वें राष्ट्रीय खेल जहां चर्चा दिव्य शुभारंभ-भव्य समापन, खिलाड़ी, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और पदकों की हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पीठ थपथपाई लेकिन इन सबमें ‘आधी आबादी’ की महती भूमिका रही। पर्दे के पीछे महिला अधिकारियों ने राष्ट्रीय खेलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

जिले के सर्वोच्च से लेकर निचले पदों पर आसीन महिलाओं ने पूरा दमखम दिखाया। राष्ट्रीय खेलों को सफल बनाने के लिए ये महिला अधिकारी पुरुषों से कहीं भी कमतर नहीं रहीं। इन्होंने खिलाड़ियों को तराशने, स्पोर्टस स्टेडियम में इंतजाम, शहर को संवारने, भीड़ नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, वीवीआईपी के रोड शो प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर वीवीआईपी मेहमानों का आतिथ्य प्रबंधन को खूब सराहा गया। रात-दिन एक कर अपनी लग्न, निष्ठा व राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को सफल बनाया। इसी के साथ ही देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के  सामने उत्तराखंड की सशक्त राज्य की छवि बनाने में भी मदद की। ऐसी ही महिला अधिकारियों को अमृत विचार समाचार पत्र अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभिनंदन करता है।

1.ऋचा सिंह
नगर आयुक्त ऋचा सिंह के कंधों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण अभियानों में से एक स्वच्छता अभियान के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रबंधन, प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अतिरिक्त उनके सामने बाईपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़े का पहाड़ हटाना था ताकि खिलाड़ियों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने न सिर्फ इस पहाड़ जैसी समस्या हल की सफल रोड शो में भी भूमिका निर्वाह की। इसके साथ-साथ उन्होंने नगर आयुक्त जैसे पद की जिम्मेदारियां भी निभाईं।

2. राशिका सिद्दीकी
खेल की उप निदेशक राशिका सिद्दीकी सिर्फ अधिकारी नहीं वरन एक खिलाड़ी के तौर पर राष्ट्रीय खेलों में शामिल हुईं। उन्हें खिलाड़ियों की समस्याओं से रूबरू थीं, इसलिए खेल प्रतिस्पर्धाएं शुरू होने से पूर्व ही उनका समाधान किया। उन पर सभी खेलों के डीओसी एवं अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सभी खेलों के वेन्यू व्यवस्थाओं की निगरानी, विभिन्न राज्यों से आए मेहमानों के लिए हॉस्पिटैलिटी देखनी थी। उन्होंने एक कुशल खिलाड़ी की तरह सभी हर्डल्स को पार कर इनका समाधान किया।

3.निर्मला पंत
नैनीताल की जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत के सामने स्वीमिंग पूल, फुटबॉल ग्राउंड तैयार कराने समेत कई चुनौतियां थीं। खिलाड़ियों और इवेंट कंपनी के बीच पुल बनकर तालमेल बनाना और खिलाड़ियों को दिक्कत नहीं हो इसकी जिम्मेदारी भी थी। इसी के साथ-साथ मिनी स्टेडियम व इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करनी थीं। राष्ट्रीय खेल में हर किसी के सवालों का जवाब देने थे। जिनका उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया।

4. रेखा कोहली
कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली के पास राष्ट्रीय खेलों में अन्नपूर्णा की भूमिका निभाई। उन्होंने गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहुंचे हजारों दर्शकों व तिकोनिया से लेकर काठगोदाम तक सड़क किनारे लगे सांस्कृतिक दलों के कलाकारों की भूख मिटाने की थी। उन्होंने लोगों में फूड पैकेट्स वितरित करवाए। इसके अलावा भौगोलिक क्षेत्रफल के लिहाज दो-दो विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी व हल्द्वानी वाली तहसील कालाढूंगी एसडीएम के प्रशासनिक कार्य भी निबटाए।

5.मनीषा बिष्ट
कालाढूंगी तहसीलदार मनीषा बिष्ट के पास पार्किंग प्रबंधन की जिम्मेदारी थी। किसी भी आयोजन में सबसे बड़ी समस्या जाम और वाहनों की पार्किंग की होती है। दरअसल, आयोजन शुरू होने से पूर्व वाहनों को पार्क करवाना और आयोजन समाप्ति के बाद जाम नहीं लगने देना लक्ष्य होता है। इसकी जिम्मेदारी तहसीलदार मनीषा बिष्ट के पास थी। उन्होंने एमबीपीजी, काठगोदाम और ठंडी सड़क पर पार्किंग व्यवस्थाएं देखीं । दरअसल, उक्त क्षेत्र में वीवीआईपी काफिला गुजरना था इस लिहाज से उनकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण थी जिसका बखूबी निर्वहन किया।

6.मनीषा मारकाना
नैनीताल तहसीलदार मनीषा मारकाना के पास वीवीआईपी मेहमानों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी थीं। भौगोलिक लिहाज से सरोवर नगरी की तहसील का क्षेत्रफल सबसे  बड़ा है। कई बिंदुओं के लिहाज से संवदेनशील तहसील की जिम्मेदारी के साथ-साथ उन्होंने वीवीआईपी मेहमानों के पास व्यवस्थाएं देखीं जिसकी खूब सराहना हुई।

प्रधानमंत्री ने बड़ी उम्मीदों को जगाया, पर्यटन संग बढ़ेंगे साहसिक खेल
अमित शर्मा, देहरादून
अमृत विचार: राज्य में शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने एवं गंगोत्री धाम के शीतकालीन गद़्दी स्थल उत्तरकाशी के मुखवा गांव में मां गंगा के दर्शन करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि से देश-दुनिया के लिए बड़ी उम्मीदों को जगा दिया है। उत्तराखंड की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए उन्होंने 2 मोटर बाइक रैली एवं 2 ट्रैक रूट दलों को फ्लैग ऑफ भी किया है। इससे साफ है कि उत्तराखंड का हर्षिल क्षेत्र लद्दाख वैली की तर्ज पर देश का बड़ा मोटर बाइक डेस्टिनेशन बनने जा रहा है।

धार्मिक पर्यटन के साथ शीतकाल के समय उत्तराखंड में होने वाले साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के क्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को हर्षिल, उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम के तहत मोटर बाइक रैली व ट्रैक रूट दलों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। नेलांग, जादुंग, सोनम एवं पीडीए घाटी के अद्भुत और अनछुए पर्यटन गंतव्यों के लिए साहसिक पर्यटन अभियानों का यह फ्लैग ऑफ आने वाले समय में एडवेंचर पर्यटन की दुनिया में सुखद परिणाम लाएगा।

रोमांच के साथ रोजगार, आजीविका के विकास का सृजन
प्रधानमंत्री मोदी ने हर्षिल से पीडीए मोटर बाइक-एटीवी-आरटीवी रैली के 21 सदस्यों (भारतीय सेना) के दल एवं हर्षिल-जादुंग मोटर बाइक रैली के 18 सदस्यों (उत्तराखंड पर्यटन) के दल को फ्लैग ऑफ किया है। साथ ही, उन्होंने नीलापानी-मुलिंग ला पास ट्रैक के 15 सदस्यों (आईटीबीपी) के दल एवं जादुंग-जनकताल ट्रैक पर जा रहे 22 सदस्यों (एनआईएम) के दल का भी फ्लैग ऑफ किया।

मोटर बाइक-एटीवी-आरटीवी रैली (हर्षिल-पीडीए), मोटर बाइक रैली (हर्षिल-जादुंग) मोटर बाइक रैली नेलांग, जादुंग, सोनम एवं पीडीए वैली में आयोजित की जा रही है। इन घाटियों की भौगोलिक स्थिति लद्दाख की भांति है, जिसका उद्देश्य लद्दाख वैली की तर्ज पर उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र को देश का बड़ा मोटर बाइक डेस्टिनेशन बनाया जाना है। नीलापानी-मुलिंग ला पास ट्रैक एवं जादुंग-जनकताल ट्रैक रूट गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में स्थित है तथा भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना बाइब्रेन्ट विलेज प्रोग्राम के अन्तर्गत सम्मिलित है। जो इनर लाइन क्षेत्र में पड़ते है, जहां पर आवागमन हेतु इनर लाइन परमिट की आवश्यकता होती है। उक्त क्षेत्र में पुनः बसायत करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा जादुंग में होमस्टे बनाए जा रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों के रोजगार एवं आजीविका के विकास का सृजन किया जाना है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विंटर टूरिज्म में यहां लोगों को ट्रैकिंग, स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज का रोमांच, सचमुच में रोमांचित कर देगा। उत्तराखंड में धार्मिक यात्राओं के लिए सर्दियां विशेष महत्व रखती हैं, क्योंकि इस दौरान कई पवित्र स्थलों पर अनोखे अनुष्ठान किए जाते हैं। उन्होंने मुखवा गांव में होने वाले धार्मिक समारोहों को क्षेत्र की प्राचीन और महत्‍वपूर्ण परंपराओं का अभिन्न अंग बताया।