Lucknow - Amrit Vichar

Lucknow Weather News: रिमझिम बारिश ने दी चिलचिलाती गर्मी से राहत, 50 जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट
लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों के लिए आज राहत भरी खबर आई है। पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, लेकिन आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया। लखनऊ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी हुई है, जिससे तापमान में 4 से 5 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

जो सड़के दोपहर में लू के कारण सुनसान रहती थीं, वहां अब लोग सुहावने मौसम का आनंद लेने बाहर निकले... मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव Western Disturbance और प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने के कारण हुआ है।

राहत के साथ-साथ मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और आगरा समेत प्रदेश के 50 जिलों में अगले 48 घंटों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि "आने वाले दो दिनों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तापमान 40 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।"

फिलहाल, इस बारिश ने जलभराव जैसी कोई समस्या पैदा नहीं की है, लेकिन प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। अगर आप भी बाहर निकल रहे हैं, तो सुहावने मौसम का आनंद जरूर लें, लेकिन सावधानी के साथ

असफलता से घबराओ मत! सीएम योगी का विद्यार्थियों को पावरफुल मैसेज – 'चलते रहो, चलते रहो'
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थियों को पत्र लिखकर प्रेरित किया और कहा कि ''चलते रहो-चलते रहो'' का सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है। इस पत्र को 'एक्स' पर साझा कर योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आ चुके हैं। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्साहजनक है। अनेक विद्यार्थियों ने लगन और कठिन परिश्रम से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। मेरी ओर से सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों बधाइयां और आशीर्वाद।''

पत्र में उन्होंने कहा, ''मेरी यह पाती विशेषकर उन विद्यार्थियों के लिए है, जो किन्हीं कारणों से अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए। सफलता और असफलता जीवन के अंग हैं। सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है।'' योगी ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ''हमें इस निराशा को दूर कर 'चरैवेति-चरैवेति' के मंत्र पर आगे बढ़ना है। 'चलते रहो, चलते रहो' का यह सूत्र वाक्य हमें निरंतर परिश्रम, प्रगति और जीवन में न रुकने का संदेश देता है।'' उन्होंने सजग करते हुए कहा, ''याद रखिए एक असफलता, भविष्य की असीमित सफलताओं और संभावनाओं की जननी हो सकती है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''कोई भी परिणाम जीवन का पहला और अंतिम नहीं होता, बल्कि एक नए आरंभ का अवसर होता है। सोना तपकर ही कुंदन बनता है।'' योगी ने उदाहरण देते हुए कहा, ''महान आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने बल्ब के आविष्कार के लिए हजारों प्रयोग किए। हर प्रयोग नाकाम रहा, लेकिन उन्होंने प्रयास जारी रखा। आखिरकार मेहनत रंग लाई और उन्होंने बल्ब का आविष्कार कर पूरी दुनिया को आलोकित किया।'' उन्होंने कहा, ''विश्व के महान गणितज्ञों में से एक श्रीनिवास रामानुजन सहित कई ऐसी विभूतियां हुई हैं, जिन्होंने बाधाओं और असफलताओं से हार नहीं मानी, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे।''
मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से भी कहा, ''बच्चे देश का भविष्य हैं। यदि वे किसी कारणवश अपेक्षित परिणाम नहीं ला पाए हैं, तो निराश होने के बजाय उनका हौसला बढ़ाएं। उनकी रुचि किस विषय में है, इसे समझने का प्रयास करें।'' उन्होंने कहा, ''ऐसे अनेक क्षेत्र हैं, जहां करियर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। इन अवसरों को पहचानने में बच्चों की मदद करें और उनकी प्रतिभा को खिलने दें।''

कुशीनगर में रसोई गैस संकट बरकरार: लंबी कतारें, बिना बुकिंग वाले उपभोक्ता खाली हाथ, सर्वर लोड से बढ़ी परेशानी
कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता के प्रशासनिक दावों के बावजूद गैस सिलेंडरों की कमी की समस्या बरकरार है। शनिवार को गैस गोदामों और एजेंसियों पर सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं और कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। पूर्ति विभाग के अनुसार सिलेंडर प्राप्त करने से पहले उपभोक्ताओं को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल अथवा संबंधित गैस एजेंसी पर रिफिल बुकिंग कराना अनिवार्य है।

बुकिंग के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के आधार पर दो से तीन दिन के भीतर सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है। गोदाम से सिलेंडर लेने के समय उपभोक्ता को यह ओटीपी बताना आवश्यक होता है, लेकिन सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण कई बार बुकिंग और ओटीपी प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर गोदामों के बाहर भीड़ लगातार बढ़ रही है। जिले में लगभग नौ लाख 24 हजार 445 उपभोक्ता हैं, जिन्हें 96 गैस एजेंसियों के माध्यम से रसोई गैस उपलब्ध कराई जाती है। गैस एजेंसी संचालक शशांक सिंह और जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि गैस की आपूर्ति सामान्य है, लेकिन कई लोग बिना बुकिंग के ही गोदाम पहुंच जाते हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनती है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को पहले बुकिंग करानी चाहिए, तभी उन्हें समय पर सिलेंडर मिल सकेगा। इस बीच जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने शुक्रवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि शादी-विवाह, उपनयन संस्कार अथवा अन्य आयोजनों के लिए कामर्शियल गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ता कार्यक्रम समाप्त होने के दो दिन के भीतर खाली सिलेंडर संबंधित एजेंसी को वापस कर दें, अन्यथा उनकी जमा प्रतिभूति राशि जब्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी खाली सिलेंडर समय से वापस नहीं कर रहे हैं, जिससे गैस एजेंसियों को पुनः लोड प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है और अन्य उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति उपलब्ध कराने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

वाराणसी में पीएम मोदी का भव्य दो दिवसीय काशी दौरा: 6 हजार करोड़ की 100+ परियोजनाओं का लोकार्पण, रोड शो के साथ विश्वनाथ धाम में पूजन
वाराणसीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र काशी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान उनका भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसकी तैयारियां प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी की ओर से तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को बरेका मैदान में 6,000 करोड़ रुपये से अधिक की 100 से ज्यादा परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह 40,000 से अधिक महिलाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बरेका से निकलकर मंडुआडीह, लहरतारा होते हुए पुलिस लाइन पहुंचेंगे। वहां से लहुराबीर, मैदागिन होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का पूजन-अर्चन करेंगे।

प्रधानमंत्री के रोड शो के रूट पर अंतिम मुहर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) द्वारा लगाई जाएगी। भाजपा ने पांच प्रमुख स्थानों पर भव्य स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बनारस रेलवे स्टेशन के सामने, लहुराबीर, पुलिस लाइन चौराहा, मैदागिन तथा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास विशेष स्वागत की व्यवस्था की जा रही है।

पूरे मार्ग को सजाया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा पुष्पवर्षा की जाएगी। कुछ स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। श्री मोदी जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें लगभग 1,052 करोड़ रुपये की 40 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 5,216.97 करोड़ रुपये की 60 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण की प्रमुख संभावित परियोजनाओं में 308 करोड़ रुपये का एसटीपी प्रोजेक्ट, 277.63 करोड़ रुपये का रोड प्रोजेक्ट, 195.92 करोड़ रुपये का ब्रिज प्रोजेक्ट तथा 45.91 करोड़ रुपये का सोवा रिग्पा अस्पताल शामिल हैं। वहीं शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाओं में 2,464 करोड़ रुपये की लागत का रेलवे सिग्नेचर ब्रिज, 1,582.99 करोड़ रुपये की नगरीय क्षेत्र सीवरेज एवं वाटर सप्लाई परियोजना, 429.36 करोड़ रुपये का एसएसपीजी प्रोजेक्ट तथा 198 बेड का अस्पताल शामिल है।

अन्य प्रमुख परियोजनाओं में मंडलीय चिकित्सालय में 500 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, दीनदयाल चिकित्सालय के सुदृढ़ीकरण एवं रीमॉडलिंग कार्य तथा नगर निगम कार्यालय भवन का निर्माण भी प्रस्तावित है। प्रशासन द्वारा इन परियोजनाओं की विस्तृत सूची शीघ्र जारी किए जाने की संभावना है।

KGMU में बड़ा खुलासा: फर्जी डॉक्टर हस्साम अहमद के नेटवर्क से धर्मांतरण की आशंका, अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी गहरी पैठ
लखनऊः लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में फर्जी डॉक्टर के रूप में घूम रहे हस्साम अहमद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 12वीं पास आरोपी पर न सिर्फ धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप हैं, बल्कि धर्मांतरण रैकेट चलाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ है कि हस्साम ने राजधानी के कई मेडिकल संस्थानों में गहरी पैठ बना रखी थी।

हस्साम की पहुंच और तरीका

हस्साम अक्सर अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों और छात्रों से मिलता था। चिकित्सक छात्राओं से उसका परिचय KGMU डॉक्टर के रूप में कराते थे। सूत्रों के मुताबिक, वह कार्डियो सेवा फाउंडेशन के मेडिकल शिविरों का इस्तेमाल करके छात्र-छात्राओं को आकर्षित करता था। उनमें खासतौर पर हिंदू छात्राओं को निशाना बनाया जाता था।

जांच टीम अब उन सभी मेडिकल संस्थानों की सूची तैयार कर रही है जहां आरोपी ने अपना जाल बिछाया था। इन संस्थानों को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। हस्साम के पास जाली दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उसके शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की सत्यता भी परख रही है।

मददगार भूमिगत, बैंक खातों की छानबीन

हस्साम को फर्जी डॉक्टर के रूप में स्थापित करने वाले उसके सहयोगी अब फोन बंद करके फरार हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी के मड़ियांव स्थित अजीजनगर घर की तलाशी ली और परिजनों से पूछताछ की। परिवार ने उसकी गतिविधियों से अनभिज्ञता जताई है।

पुलिस अब हस्साम के बैंक खातों का ब्योरा खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि उसके अकाउंट में पैसे कहां से आ रहे थे। साथ ही, पहले गिरफ्तार डॉ. रमीज से उसके लेन-देन की भी जांच हो रही है। आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है और विदेश यात्राओं तथा विदेशी संपर्कों की डिटेल्स निकाली जा रही हैं।

लॉरी कार्डियोलॉजी का छात्र फारूक मसूदी भी जांच के दायरे में

जांच के दौरान हस्साम के तार लॉरी कार्डियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियन छात्र फारूक मसूदी से जुड़े मिले हैं। फारूक 2023 में दो वर्षीय कार्डियोलॉजी टेक्नीशियन कोर्स में दाखिला लिया था। हस्साम की गिरफ्तारी के बाद वह छुट्टी पर चला गया और पूछताछ के दौरान फोन काट दिया।

KGMU प्रशासन ने उसके दूसरे वर्ष की परीक्षा का परिणाम रोक दिया है। छात्र को दो दिन के अंदर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। उसकी शैक्षिक फाइल भी जब्त कर ली गई है।

सोशल मीडिया नेटवर्क और हिंदू छात्राओं को जोड़ने का अभियान

फारूक मसूदी का सोशल मीडिया पर व्यापक नेटवर्क है, जिसमें निजी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वह छात्रों को करियर, कॉन्फ्रेंस और विदेशी अवसरों के सपने दिखाकर आकर्षित करता था। 2023 से एक सुनियोजित अभियान चल रहा था जिसमें हिंदू छात्राओं को इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा था। इस काम में मुस्लिम छात्र-छात्राएं भी सक्रिय बताई जा रही हैं।

KGMU प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि फारूक का रिजल्ट रोक दिया गया है। शिविरों में शामिल सभी छात्र-छात्राओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। हॉस्टल वार्डन, क्लास टीचर्स और संबंधित अधिकारियों को शिविर की तस्वीरें साझा की गई हैं। चिन्हित छात्रों से उनके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के करीबियों से पूछताछ कर रही है। मामले में धाराएं बढ़ाने और सहयोगियों को पकड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

यह मामला KGMU समेत पूरे मेडिकल शिक्षा जगत में सनसनी फैला रहा है। जांच आगे बढ़ने पर और बड़े खुलासे की संभावना है।

नेचुरल फ्रिज: गर्मी के साथ बढ़ने लगी मिट्टी के घड़ों की मांग, जानिए कीमत और सेहत के लिए इसके जादुई फायदे
नीरज अभिषेक/ लखनऊ, अमृत विचार: गर्मी बढ़ने के साथ ही मिट्टी के घड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। तीन लीटर से लेकर 25 लीटर तक के घड़ों की ज्यादा मांग है।

टोटी लगे घड़े अधिक पसंद किए जा रहे हैं। घड़ों की कीमत 50 रुपये से 350 रुपये तक है। मिट्टी के घड़ों में पानी वाष्पीकरण की प्रक्रिया से प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जो शरीर के लिए अधिक अनुकूल माना जाता है।

इसके विपरीत, इलेक्ट्रॉनिक फ्रिज का अत्यधिक ठंडा पानी पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

इसके अलावा घड़ों का पानी पाचन में सुधारने के साथ शरीर को डिटॉक्स करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में भी सहायक है।

मिट्टी के क्षारीय गुण पानी के पीएच स्तर को संतुलित बनाए रखते हैं। साथ ही, इसमें पानी प्लास्टिक के संपर्क में नहीं आता, जिससे यह अधिक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प बन जाता है।

कारीगरों के सामने है चुनौतियां

मिट्टी की लागत में वृद्धि से उत्पादन खर्च बढ़ गया है। एक ट्रॉली मिट्टी 350 से 400 रुपये तक महंगी हो गई है। कम मुनाफा होने से कारीगरों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

डालीगंज के बबलू प्रजापति ने कहा कि घड़े हर वर्ग की पहुंच में होते हैं, इससे इनकी मांग अधिक रहती है।

रईस जहां ने बताया कि सेहत के लिए घड़े का पानी लाभकारी होने से उच्च वर्ग के लोग भी घड़ों की खरीददारी कर रहे हैं।

दुकानदार हलीम ने बताया कि टोटी वाले घड़ों की ज्यादा मांग है।

ये भी पढ़ें :

कुशीनगर पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, 11 परियोजनाओं के लिए 694 लाख धनराशि स्वीकृत

अयोध्या में ई-बस से कम किराए में करें सफर : लखनऊ समेत इन मार्गों पर ट्रायल, लंबी दूरी का सफर होगा आरामदायक
अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या धाम बस स्टेशन में करीब तीन माह से खड़ी नई 20 ई बसों को अयोध्या डिपो को सौंप दिया गया। इनमें से छह बसों को शनिवार को लखनऊ, प्रयागराज व गोंडा मार्ग पर चलाकर ट्रायल किया गया। हालांकि अभी कुछ ई बसों में फास्टैग की समस्या है, जल्द ही इसका समाधान कर इनका भी ट्रायल कर विधिवत संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

करीब दो माह से 20 नई बसों में रजिस्ट्रेशन आदि की समस्या के चलते इनका संचालन नहीं हो पा रहा था। इनमें से पांच-पांच बसों का संचालन प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर व लखनऊ मार्ग पर होना तय किया गया था। जनवरी माह में ही अयोध्या धाम बस स्टेशन पहुंची इन बसों को शुक्रवार को अयोध्या डिपो के हवाले किया गया, शनिवार को इनमें से दो-दो बसों को प्रयागराज, लखनऊ व गोंडा मार्ग पर चलाकर सफल ट्रायल किया गया।

अयोध्या डिपो के एआरएम आदित्य प्रकाश के मुताबिक गोरखपुर में इन बसों का चार्जिंग स्टेशन न बन पाने के कारण अभी इस मार्ग पर संचालन नहीं हो सकता है। इसके चलते इस मार्ग पर चलने वाली पांच बसों को गोंडा मार्ग पर संचालित किया जाएगा। बताया कि रविवार से इनका विधिवत संचालन होगा। कहा कि पहले से संचालित आयसर की वातानुकूलित प्रीमियम बसों से इस वातानुकूलित ई-बसों का किराया कम होगा। अयोध्या डिपो से प्रयागराज के लिए चल रही आयशर की प्रीमियम एसी बस का किराया वर्तमान में 374 रुपये है, जबकि एसी ई बस का किराया 316 रुपये है, जो 58 रुपये कम है।

यह है समय सारणी

-प्रयागराज के लिए सुबह 5:30, 6:30, 7:30, 9:00 व 11 बजे संचालन होगा। वाराणसी के लिए सुबह आठ बजे से 12 बजे के बीच में हर घंटे पर यह बसें चलेंगी। लखनऊ के लिए सुबह छह बजे से 10 बजे तक हर घंटे पर बस उपलब्ध रहेगी। गोरखपुर के लिए भी सुबह सात बजे से 11 बजे तक हर घंटे पर यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें :

बाराबंकी में नारी शक्ति सम्मेलन में बोले राज्यमंत्री, विरोध का खामियाजा भुगतेंगे विपक्षी दल

RTE से गरीब परिवारों के सपनों को मिली उड़ान, प्रदेश में 1.03 लाख गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में मिला दाखिला, टॉप पर रहा लखनऊ
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत गरीब और वंचित परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। योगी आदित्यनाथ सरकार की पहल से वर्ष 2026-27 के लिए अब तक 1,03,439 बच्चों का निजी स्कूलों में नामांकन सुनिश्चित किया जा चुका है। अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है, ऐसे में आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है।

जारी आंकड़ों के अनुसार लखनऊ 7,952 नामांकन के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर है। इसके बाद वाराणसी (4,957), बुलंदशहर (4,154), बदायूं (3,599), मुरादाबाद (3,246) और आगरा (3,086) प्रमुख हैं। कानपुर नगर (2476) , गोरखपुर (2352), अलीगढ़ (2320) और गाजियाबाद (2209) भी टॉप-10 में शामिल हैं।

ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ी पारदर्शिता : सरकार ने आवेदन और चयन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार जुलाई तक चलने वाली प्रक्रिया में और अधिक बच्चों को जोड़ा जाएगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में समावेशी विकास को नई गति मिलेगी।

रेल यात्री सुविधाओं और राजस्व वृद्धि पर हुई चर्चा, PCCM ने उत्तर रेलवे के सभी मंडलों के अधिकारियों संग की बैठक
लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) प्रवीण पाण्डेय का वाराणसी जंक्शन पर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, फिरोजपुर, अंबाला और जम्मू मंडलों के वाणिज्यिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में नॉन-फेयर रेवेन्यू (एनएफआर) के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सभी मंडलों के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में एनएफआर के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक के उपरांत पीसीसीएम ने वाराणसी जंक्शन स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया। उन्होंने रोप-वे का भी निरीक्षण कर उसकी कार्यप्रणाली और उपयोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार किया जाए तथा नवाचार के माध्यम से एनएफआर के स्रोतों को बढ़ाकर रेलवे की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जाए।

चंद्रशेखर की राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी: CM योगी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चंद्रशेखर की राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा, ''जनसंघर्षों से निकले प्रखर समाजवादी नेता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।''

पोस्ट में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''स्पष्टवादी व्यक्तित्व, सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाली आपकी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।'' उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पर कहा, ''लोकप्रिय जननेता एवं प्रखर वक्ता, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!''

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2044936431681073370?s=20

वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, ''लोकप्रिय जननेता तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की जयंती पर शत शत नमन।'' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने 'एक्स' हैंडल पर एक संदेश में कहा, ''पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।''

चौधरी ने कहा, ''उनका संघर्षपूर्ण जीवन, सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।'' पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्म 17 अप्रैल 1927 में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के इब्राहिमपट्टी गांव में हुआ था। वह एक समाजवादी नेता थे जिन्होंने कुछ समय के लिए अल्पमत सरकार का नेतृत्व किया था। चंद्रशेखर ने 10 नवंबर, 1990 से 21 जून, 1991 तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।

Noida Violence: श्रमिकों के व्यवहार की जिम्मेदारी एजेंसी की भी, उपद्रव होने पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट एवं लाइसेंस निरस्तीकरण की चेतावनी
गौतमबुद्धनगरः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक शांति बनाए रखने और शासन की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की आउटसोर्सिंग एजेंसियों और संविदाकारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।यह बैठक मंगलवार देर रात हुई।

बैठक के बारे में जिलाधिकारी ने बुधवार को जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी आउटसोर्सिंग एजेंसी या उसके कर्मचारी/श्रमिक द्वारा उपद्रवी व्यवहार किया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की भी मानी जाएगी। ऐसे मामलों में एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आउटसोर्सिंग एजेंसियां उद्योगों के संचालन और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने श्रमिकों को अनुशासन और शांतिपूर्ण व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करें। जिलाधिकारी ने सभी संविदाकारों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि अकुशल श्रमिकों के लिए 13,690 रुपये, अर्धकुशल के लिए 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,868 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे श्रमिकों के बैंक खातों में पूर्ण वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उद्योग, श्रमिक और नियोजक एक-दूसरे के पूरक हैं। औद्योगिक गतिविधियों में बाधा आने से न केवल रोजगार प्रभावित होता है, बल्कि इसका असर प्रदेश के समग्र विकास पर भी पड़ता है। इसलिए सभी पक्षों को आपसी समन्वय और विश्वास के साथ कार्य करना चाहिए।

जिलाधिकारी ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील करते हुए कहा कि औद्योगिक शांति बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार श्रमिकों और नियोजकों दोनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन तत्पर है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, डीडी फैक्ट्री बृजेश समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संविदाकार उपस्थित रहे।

Prayagraj Cold Storage Incident : सपा नेता के कोल्ड स्टोरेज के संचालन में अनियमितता का खुलासा
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अंसार अहमद के आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे की जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी है। रिपोर्ट में कोल्ड स्टोरेज निर्माण एवं संचालन में कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार जांच रिपोर्ट में पाया गया है कि कोल्ड स्टोरेज चकमार्ग की भूमि पर कब्जा कर बनाया गया था। इस मामले में अंसार अहमद के खिलाफ तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा चलाया जाएगा। साथ ही कोल्ड स्टोरेज के शेष बचे हिस्से पर भी बुलडोजर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 23 मार्च 2026 को सोरांव तहसील के फाफामऊ क्षेत्र स्थित चांदपुर मोरहूं गांव में आदर्श कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस चैंबर फटने से भवन का एक हिस्सा ढह गया था। हादसे में कई मजदूर मलबे में दब गए थे। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान कुल 22 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें चार मजदूरों की मृत्यु हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हुए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि कोल्ड स्टोरेज का भवन जर्जर अवस्था में था और कारखाना विभाग से आवश्यक लाइसेंस नहीं लिया गया था। उद्यान विभाग से लाइसेंस प्राप्त करने में भी नियमों का उल्लंघन किया गया। हादसे के बाद 24 मार्च को अंसार अहमद सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इसी दिन उद्यान विभाग के एक अधिकारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया था। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने घटना की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह की अध्यक्षता में समिति गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट अब प्रशासन को सौंप दी गई है।